Tecno Pop 5C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Nov 2021 11:58:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लो बजट में लॉन्च हुआ बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop 5C, करता है Android ‘GO’ पर काम https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-tecno-pop-5c-launched-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-tecno-pop-5c-launched-price-specs-sale-offer/#respond Fri, 12 Nov 2021 11:58:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70284 Tecno Pop 5C एक फोन Android Go है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

The post लो बजट में लॉन्च हुआ बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop 5C, करता है Android ‘GO’ पर काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TECNO ने दो दिन पहले ही इंडियन मार्केट में अपना 3GB RAM वाला सस्ता स्मार्टफोन मॉडल Tecno Spark 8 लॉन्च किया है जिसने 9,299 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है। लो बजट स्मार्टफोंस के लिए मशहूर टेक्नो ने आज इंटरनेशनल मार्केट में भी एक नया मोबाइल फोन पेश किया है जो Tecno Pop 5C नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह एक Android Go फोन है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

Tecno Pop 5C की स्पेसिफिकेशन्स

यह नया टेक्नो फोन चौड़े बेजल्स वाले डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है जिसमें टच नेविगेशन की वाली स्क्रीन दी गई है। Tecno Pop 5C स्मार्टफोन 854 x 480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। स्क्रीन के उपरी ओर फ्रंट फ्लैश से लैस सेल्फी कैमरा और माइक्रोफोन मौजूद है। टेक्नो पॉप 5सी का डायमेंशन 145.20×74.05×9.85एमएम और वज़न 150 ग्राम है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio का नया निशाना! आ रहा है लो बजट JioBook, Mobile मार्केट के बाद अब Laptop बाजार पर होगा राज

Tecno Pop 5C ने एंडरॉयड 10 ओएस पर मार्केट में एंट्री ली है जो ‘गो’ एडिशन पर काम करता है। यह फोन गूगल गो ऐप्स सपोर्ट करता है जो कम रैम व स्टोरेज पर भी फास्ट प्रोसेस करती है तथा इंटरनेट व बैटरी की खपत भी कम करती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल फोन Unisoc SC7731E चिपसेट पर रन करता है। टेक्नो पॉप 5सी को 1जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

low budget smartphone Tecno Pop 5C Launched Price Specs Sale Offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Pop 5C के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है तथा फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए टेक्नो पॉप 5सी में 2,400एमएएच की बैटरी मौजूद है जो माइक्रो यूएसबी सपोर्ट करती है। Tecno Pop 5C ने Lake Blue और Dark Blue कलर में एंट्री ली है जिसकी कीमत की जानकारी अभी ऑफिशियल नहीं हुई है।

Tecno Spark 8 की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क 8 की भी बात करें तो यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन ने भी एंडरॉयड 11 ‘गो’ वर्ज़न पर मार्केट में एंट्री ली है जो मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक क्यूवीजीए लेंस दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Tecno Spark 8 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post लो बजट में लॉन्च हुआ बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop 5C, करता है Android ‘GO’ पर काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-tecno-pop-5c-launched-price-specs-sale-offer/feed/ 0