Tecno POP 5S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 07 Feb 2022 06:04:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Tecno POP 5S बजट स्मार्टफोन 5MP डुअल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-5s-budget-smartphone-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-5s-budget-smartphone-launched/#respond Mon, 07 Feb 2022 05:17:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75157 Tecno POP 5S स्मार्टफोन को मैक्सिको में लॉन्च किया है।

The post Tecno POP 5S बजट स्मार्टफोन 5MP डुअल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने अपने बजट स्मार्टफोन सीरीज POP का नया फोन Tecno POP 5S को लॉन्च कर दिया है। कंपनी अब तक इस स्मार्टफोन सीरीज के तीन फोन – Tecno POP 5, POP 5 Pro, और POP 5X को लॉन्च कर चुकी है। Tecno POP 5S स्मार्टफोन को कंपनी ने मैक्सिको में लॉन्च किया है। टेक्नो के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन Tecno POP 5S के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह बजट स्मार्टफोन 5.7-इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन Unisoc प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Tecno के इस फोन में 5MP का रियर कैमरा, 3,020mAh की बैटरी दी गी है। यहां हम आपको टेक्नो के लेटेस्ट स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Tecno POP 5S की कीमत

Tecno POP 5S स्मार्टफोन को मैक्सिको में MXN 2,239 (करीब 8,081 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है। टेक्नो के इस फोन को पर्पल और ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इस स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

Tecno POP 5S

Tecno POP 5S के स्पेसिफिकेशन्स

Tecno POP 5S स्मार्टफोन में 5.7-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ 720 x 1520 पिक्सल रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दी गी है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 84 प्रतिशत है।

Tecno POP 5S स्मार्टफोन को 1.4GHz क्वाड-कोर Unisoc SC98632E प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सॉफ्टवेयर फ्रंट की बात करें तो Teno POP 5S स्मार्टफोन Android 10 Go Edition पर रन करता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें LED के साथ 5MP का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो 2MP कैमरा के साथ LED फ्लैश दिया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO Find X5 Pro 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

टेक्नो के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन में 3,020mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए Tecno POP 5S स्मार्टपोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS, Bluetooth v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, FM Radio, और microUSB पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर पोस्टर हुआ लीक

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post Tecno POP 5S बजट स्मार्टफोन 5MP डुअल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-5s-budget-smartphone-launched/feed/ 0