Tecno POP 6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Jun 2022 03:47:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Tecno ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन POP 6, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-6-launched-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-6-launched-check-price-and-specs/#respond Mon, 06 Jun 2022 03:47:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81778 Tecno POP 6 स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 5-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।

The post Tecno ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन POP 6, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो का नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Tecno POP 6 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछेले साल लॉन्च किए Tecno POP 5 स्मार्टफोन को रिप्लेस करेगा। टेक्नो पॉप 6 स्मार्टफोन को कंपनी ने नाइजीरिया में लॉन्च में लिया है। लेटेस्ट Tecno POP 6 स्मार्टफोन में 6.1-इंच का HD+ डिस्प्ले, Android 10 (Go Edition), 1.3Ghz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 5-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको टेक्नो के लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Tech POP 6 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Tecno POP 6 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Tecno POP 6 स्मार्टफोन में 6.1-इंच का IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720 x 1560 पिक्सल है। टेक्नो के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में भी फ्लैश दिया गया है। बैक पैनल की बात करें तो यहां भी 5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें LED फ़्लैश भी दिया गया है।

टेक्नो का लेटेस्ट POP 6 स्मार्टफोन को क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह प्रोसेसर 1.3GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 3 GB की रैम और 32 GB की स्टोरेज दी गई है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

Tecno POP 6 smartphone launched

Tecno POP 6 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और microUSB पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 (Go edition) के साथ आता है। रियलमी के इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक सपोर्ट करता है।

Tecno POP 6 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS, और 3.5mm ऑडिया जैक दिया गया है। इसके साथ ही टेक्नो पॉप 6 स्मार्टफ़ोन के साइज़ की बात करें तो यह 157.8 x 73.84 x 9.7mm (लंबाईxचौड़ाईxऊंचाई) है। यह भी पढ़ें : 16 जून को लॉन्च होगा POCO C40 स्मार्टफोन, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और 6000mAh की दमदार बैटरी

Tecno POP 6 कीमत और उपलब्धता

Tecno POP 6 स्मार्टफोन को नाइजीरिया में $130 (करीब 10,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह फोन तीन कलर – सी ब्लूट, स्काई ब्लू और लाइम ग्रीन कलर में पेश किया गया है। फिलहाल ये जानकारी नहीं है कि टेक्नो इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन को किस-किस मार्केट में लॉन्च करेगा।

The post Tecno ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन POP 6, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-6-launched-check-price-and-specs/feed/ 0