Tecno Pop X | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 06 Mar 2026 04:51:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7749 रुपये में बिकना शुरू हुआ ब्रांडेड स्मार्टफोन, इसमें लगी है तगड़ी 5000mAh बैटरी और स्मूथ 120Hz डिस्प्ले https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-buy-tecno-pop-x-with-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-buy-tecno-pop-x-with-discount-offer/#respond Fri, 06 Mar 2026 04:51:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191646 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक्नो ने हाल ही में अपना लो बजट स्मार्टफोन Tecno Pop X इंडिया में लॉन्च किया था। यह सस्ता मोबाइल सिर्फ 8,499 रुपये में लाया गया है जिसकी बिक्री आज 6 मार्च से शुरू हो रही है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। छूट के साथ टेक्नो […]

The post 7749 रुपये में बिकना शुरू हुआ ब्रांडेड स्मार्टफोन, इसमें लगी है तगड़ी 5000mAh बैटरी और स्मूथ 120Hz डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो ने हाल ही में अपना लो बजट स्मार्टफोन Tecno Pop X इंडिया में लॉन्च किया था। यह सस्ता मोबाइल सिर्फ 8,499 रुपये में लाया गया है जिसकी बिक्री आज 6 मार्च से शुरू हो रही है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। छूट के साथ टेक्नो पॉप एक्स सिर्फ 7,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह बैंक ऑफर होगा जिसका फायदा HDFC Bank ग्राहकों को मिलेगा। इस सस्ते Smartphone Tecno Pop X को शॉपिंग साइट अमेजन सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी परचेज किया जा सकता है।

Tecno Pop X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। 8 हजार के फोन में इतनी हाई रिफ्रेश रेट मिलना टेक्नो पॉप एक्स को अन्य स्मार्टफोंस से अलग बनाती है। बताते चलें कि मोबाइल का स्क्रीन आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है जो यूजर्स बढिया व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी।

टेक्नो पॉप एक्स 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित HiOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 4G Smartphone में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ​बीते दिनों में realme P4 Lite और Tecno Spark Go 3 भी इसी चिपसेट पर लाए गए हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टेक्नो फोन में Mali-G57 MP1 GPU लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते टेक्नो स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.85 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Tecno Pop X 4G फोन में तगड़ी 5000mAh battery दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

टेक्नो पॉप एक्स 4जी स्मार्टफोन में ब्रांड की वचुर्अल असिस्टेंट ELLA AI दी गई है जो कई भारतीय भाषाओं में काम कर सकती है। फोन में No Network Communication फीचर भी मौजूद है जिसके चलते फोन में सिग्नल ना होने पर भी 1.5किलोमीटर तक की दूरी पर मौजूद दूसरे टेक्नो फोन पर बात की जा सकती है। स्मार्टफोन को पानी व धूल से सु​रक्षित रखने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Tecno Pop X स्मार्टफोन Wi-Fi और Bluetooth 5.2 के साथ Infrared सेंसर भी सपोर्ट करता है। यानी यह मोबाइल टीवी का रिमोट भी बना सकता है। वहीं म्यूजिक का लुफ्त उठाने के लिए कंपनी ने इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी लगाया है। फोन लॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन के साइट फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन मौजूद है। बताते चलें कि यह सस्ता टेक्नो फोन 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 storage सपोर्ट करता है।

8 हजार का फोन खरीदना चाहते हैं तो Tecno Pop X ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इन दिनों बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोंस का ट्रेंड चल रहा है लेकिन पॉप एक्स की 5,000एमएएच बैटरी प्राइस रेंज के हिसाब से बुरी नहीं कही जाएगी। वहीं 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्मूथ स्क्रीन पर कंटेंट देखने में भी मजा आएगा। बताते चलें कि टेक्नो पॉप एक्स में कंपनी 4 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा भी कर रही है।

टेक्नो पॉप एक्स के अलावा realme P4 Lite इस प्राइस सेगमेंट का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे कंसीडर किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस रियलमी फोन को MIL-STD 810H सर्टिफाइड ArmorShell बॉडी पर पेश किया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6300mAh battery लगाई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी इस सस्ते मोबाइल को पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

The post 7749 रुपये में बिकना शुरू हुआ ब्रांडेड स्मार्टफोन, इसमें लगी है तगड़ी 5000mAh बैटरी और स्मूथ 120Hz डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-buy-tecno-pop-x-with-discount-offer/feed/ 0
8499 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop X https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-10000-launched-in-india-tecno-pop-x-with-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-10000-launched-in-india-tecno-pop-x-with-5000mah-battery/#respond Thu, 05 Mar 2026 03:26:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191537 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए टेक ब्रांड टेक्नो एक नया और बढिया मोबाइल लेकर आई है। कंपनी की ओर से Tecno Pop X इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जिसका प्राइस सिर्फ 8,499 रुपये है। शुरुआती सेल में तो कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन को 750 रुपये की छूट के […]

The post 8499 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop X first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए टेक ब्रांड टेक्नो एक नया और बढिया मोबाइल लेकर आई है। कंपनी की ओर से Tecno Pop X इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जिसका प्राइस सिर्फ 8,499 रुपये है। शुरुआती सेल में तो कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन को 750 रुपये की छूट के साथ भी बेचेगी। जिसके बाद यह नया मोबाइल सिर्फ 7,749 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। टेक्नो पॉप एक्स की बिक्री 6 मार्च से अमेजन पर होगी और इसके नजदीकी मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकेगा।

Tecno Pop X 4G Smartphone है। इसे Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कुछ ही दिनों पहले realme P4 Lite 4G फोन भी इसी प्रोसेसर पर लाया गया है जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं जनवरी महीने में Tecno Spark Go 3 भी इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था।

डिस्प्ले की बात करें तो टेक्नो पॉप एक्स 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। देखा जाए तो इस बजट के फोन में हाई रिफ्रेश रेट मिलना वाकई में बड़ी बात है। यूजर्स को इस सस्ते फोन में स्मूट स्क्रॉलिंग और लैगफ्री ट्रांजिशन मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Pop X सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर डुअल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.85 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन को तगड़ी 5000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। देखा जाए तो इन दिनों बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोंस का ट्रेंड चल रहा है लेकिन, 9 हजार से भी कम का फोन अगर 5,000एमएएच बैटरी दे रहा है तो इसे बुरा नहीं कहा जाएगा। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है।

टेक्नो पॉप एक्स 4जी स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो HiOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन टेक्नो की वचुर्अल असिस्टेंट ELLA AI भी दी गई है जो कई भारतीय भाषाओं में काम कर सकती है। फोन में No Network Communication फीचर भी मौजूद है जिसके चलते फोन में सिग्नल ना होने पर भी कुछ दूरी तक दूसरे टेक्नो फोन पर बात की जा सकती है।

Tecno Pop X IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सु​रक्षित रखने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 5.2 सहित Infrared सेंसर भी दिया गया है। यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। बताते चलें कि यह सस्ता टेक्नो फोन 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 storage तकनीक पर काम करता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि रियलमी पी4 लाइट स्मार्टफोन नए टेक्नो पॉप एक्स से महंगा है। तो आपको बता दें कि रियलमी ने अपने फोन को MIL-STD 810H सर्टिफाइड ArmorShell बॉडी पर पेश किया है। वहीं इस फोन में 6300mAh battery लगाई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी इस सस्ते मोबाइल को पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

The post 8499 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop X first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-10000-launched-in-india-tecno-pop-x-with-5000mah-battery/feed/ 0
7 हजार रुपये का फोन ला रही टेक्नो! 4 मार्च को लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop X https://www.91mobiles.com/hindi/budget-smartphone-tecno-pop-x-launch-date-in-india-4th-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/budget-smartphone-tecno-pop-x-launch-date-in-india-4th-march/#respond Mon, 02 Mar 2026 06:04:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191330 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड टेक्नो अपने भारतीय फैंस के लिए एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। यह सस्ता मोबाइल Tecno Pop X नाम के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इसी सप्ताह 4 मार्च को टेक्नो पॉप एक्स की कीमत अनाउंस की जाएगी और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी […]

The post 7 हजार रुपये का फोन ला रही टेक्नो! 4 मार्च को लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop X first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड टेक्नो अपने भारतीय फैंस के लिए एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। यह सस्ता मोबाइल Tecno Pop X नाम के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इसी सप्ताह 4 मार्च को टेक्नो पॉप एक्स की कीमत अनाउंस की जाएगी और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलेगी। यह लो बजट मोबाइल फोन 7-8 हजार रुपये की प्राइस रेंज में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

Tecno Pop X में एक्स का मतलब ’10’ नंबर से है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Tecno Pop 9 4G का सक्सेसर बनकर आएगा। टेक्नो पॉप 9 4जी को 6,699 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। ऐसे में हमारा अनुमान है कि टेक्नो पॉप एक्स यानी टेक्नो पॉप 10 4जी फोन 7,499 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये तक जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में 3GB दी जा सकती है जिसके साथ 64GB Storage मिलने की उम्मीद है।

Tecno Pop 9 4G

टेक्नो पॉप एक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कुछ ही दिनों पहले realme P4 Lite 4G फोन भी इसी प्रोसेसर पर लाया गया है। वहीं पिछले महीने Tecno Spark Go 3 को भी कंपनी ने इस चिपसेट पर लॉन्च किया था।

Tecno Pop 10 यानी Tecno Pop X को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। लो बजट स्मार्टफोन में यह हाई रिफ्रेश रेट मिलना वाकई में यूजर्स को पसंद आएगा। फोन को कंपनी Wet Touch फीचर के साथ लेकर आएगी जिससे गीले हाथों से भी मोबाइल चलाया जा सकेगा।

टेक्नो पॉप एक्स सिंगल कैमरा वाला फोन है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगाया गया है और मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन को 5000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है।

टेक्नो पॉप एक्स Infrared remote control तकनीक से लैस होगा। यानी यह मोबाइल किसी टीवी रिमोट की तरह काम कर सकता है। फोन को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, FreeLink और Tecno AI फीचर्स भी देखने को मिल सकते है। फोन प्राइस के लिए 4 मार्च की दोपहर 12 बजे का इंतजार करना होगा।

The post 7 हजार रुपये का फोन ला रही टेक्नो! 4 मार्च को लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop X first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/budget-smartphone-tecno-pop-x-launch-date-in-india-4th-march/feed/ 0
FCC पर स्पॉट हुआ Tecno का बजट स्मार्टफोन, Pop 20, Pop X और Spark Go 3 नाम से होगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-20-pop-x-spark-go-3-fcc-certification-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-20-pop-x-spark-go-3-fcc-certification-specs/#respond Thu, 18 Dec 2025 10:21:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187320 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno के नए बजट स्मार्टफोंस जल्द ही बाजार में एंट्री ले सकते हैं। दरअसल ‘KN3’ मॉडल नंबर वाला डिवाइस FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। पूर्व में आई लिस्टिंग्स के अनुसार यह फोन अलग-अलग मार्केट में Tecno Pop 20, Tecno Pop X और Tecno Spark Go 3 नाम से एंट्री ले सकता है। वहीं, […]

The post FCC पर स्पॉट हुआ Tecno का बजट स्मार्टफोन, Pop 20, Pop X और Spark Go 3 नाम से होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno के नए बजट स्मार्टफोंस जल्द ही बाजार में एंट्री ले सकते हैं। दरअसल ‘KN3’ मॉडल नंबर वाला डिवाइस FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। पूर्व में आई लिस्टिंग्स के अनुसार यह फोन अलग-अलग मार्केट में Tecno Pop 20, Tecno Pop X और Tecno Spark Go 3 नाम से एंट्री ले सकता है। वहीं, लेटेस्ट FCC लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं। साथ ही इसके जल्द लॉन्च की संभावना भी बढ़ गई है। आइए, आगे आपको आगामी बजट टेक्नो मॉडल की डिटेल्स देते हैं।

FCC लिस्टिंग के अनुसार Tecno KN3 स्मार्टफोन को FCC ID ‘2ADYY-KN3’ के साथ देखा गया है। यह एक 4G डिवाइस होगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Bluetooth और डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz) सपोर्ट दिया जाएगा। यह ‘KN3-15.1.2’ सॉफ्टवेयर वर्जन और ‘V1.0’ हार्डवेयर वर्जन के साथ लिस्ट हुआ है।

बैटरी सेक्शन की बात करें तो FCC लिस्टिंग के मुताबिक आगामी टेक्नो फोन में 4900mAh की रेटेड और 5000mAh की टिपिकल Li-ion पॉलिमर बैटरी दी जा सकती है। जिसका मॉडल नंबर ‘BL-49NT’ है। इसके साथ 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। जो 5V x 2A आउटपुट पर काम करेगा। चार्जिंग अडैप्टर का मॉडल नंबर ‘U100TSA’ भी लिस्टिंग में सामने आया है। जिससे लगता है कि Tecno अपने नए फोन को बॉक्स में चार्जर के साथ पेश कर सकता है।

FCC डेटाबेस पर सामने आई इमेज के अनुसार, Tecno Pop 20, Pop X और Spark Go 3 के रियर पैनल पर वर्टिकली प्लेस्ड पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस मॉड्यूल में दो सर्कुलर यूनिट्स नजर आए हैं। जो कैमरा सेंसर्स के लिए हो सकते हैं। जबकि इसके दाईं ओर LED फ्लैश मौजूद है। फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दिए गए हैं। जिसमें पावर बटन के साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर काम करने की संभावना है। डिवाइस लेबल से यह भी सामने आ गया है कि फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल सकता है।

पूर्व में आई Google Play Console डेटाबेस की जानकारी के अनुसार आगामी टेक्नो फोन में Spreadtrum UMS9230E प्रोसेसर, ARM Mali G57 GPU, Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम और HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यानी ग्राहकों को बजट सेगमेंट में नया ऑप्शन मिल सकता है।

Tecno Pop 20/ Pop X/ Spark Go 3 खासतौर पर स्टूडेंट्स, फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन यूजर्स और ऐसे लोगों के लिए लाए जा सकते हैं, जो कम बजट में बेसिक उपयोग के लिए फोन देख रहे हैं। संभावना है कि ब्रांड जल्द ही इन मोबाइल्स को भारत और अन्य मार्केट्स में पेश कर सकता है। यह फोन बजट रेंज में Infinix Smart10Redmi A5 और realme C61 जैसे मॉडल्स से मुकाबला कर सकते हैं।

यदि आप कम बजट में बेसिक यूज के लिए नए फोन की तलाश में हैं तो अलग-अलग बाजारों के हिसाब से Tecno Pop 20, Tecno Pop X और Tecno Spark Go 3 का इंतजार कर सकते हैं। यह आपके लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं। हम आपको इनसे जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें। (सोर्स)

The post FCC पर स्पॉट हुआ Tecno का बजट स्मार्टफोन, Pop 20, Pop X और Spark Go 3 नाम से होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-20-pop-x-spark-go-3-fcc-certification-specs/feed/ 0
Tecno Pop 20 स्मार्टफोन के सामने आए स्पेसिफिकेशंस, गूगल प्ले कंसोल साइट पर हुआ स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-20-google-play-console-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-20-google-play-console-listing/#respond Fri, 21 Nov 2025 05:17:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185939 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno अपनी बजट वाली Pop सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। दरअसल आगामी Tecno Pop 20 गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग में न सिर्फ इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं बल्कि यह भी साफ हुआ है कि Tecno Pop 20, Tecno Pop X और Tecno Spark […]

The post Tecno Pop 20 स्मार्टफोन के सामने आए स्पेसिफिकेशंस, गूगल प्ले कंसोल साइट पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno अपनी बजट वाली Pop सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। दरअसल आगामी Tecno Pop 20 गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग में न सिर्फ इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं बल्कि यह भी साफ हुआ है कि Tecno Pop 20, Tecno Pop X और Tecno Spark Go 3 तीनों फोन एक-दूसरे के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। क्योंकि तीनों का मॉडल नंबर KN3 समान है। आइए, आगे लिस्टिंग में सामने आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

गूगल प्ले कंसोल के अनुसार Tecno Pop 20 स्मार्टफोन का 4GB RAM वैरियंट लिस्ट हुआ है। इसमें Spreadtrum UMS9230E चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 2x Cortex-A75 (1.80GHz) और 6x Cortex-A55 (1.60GHz) कोर शामिल हैं।

ग्राफिक्स की बात करें तो फोन Mali G57 GPU @ 850MHz के साथ देखा गया है। खास बात यह है कि लिस्टिंग के अनुसार यह आगामी सस्ता डिवाइस Android 15 के साथ आ सकता है। जो एंट्री-लेवल कैटेगरी में बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है। डिस्प्ले के मामले में सामने आया है कि इसमें 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 280 DPI सपोर्ट मिल सकता है।

गूगल प्ले कंसोल Supported Devices List में Tecno Pop X और Tecno Spark Go 3 भी इसी मॉडल नंबर के साथ देखे गए हैं। जिससे यह पुष्टि हो गई है कि ये तीनों डिवाइस दरअसल एक ही हार्डवेयर पर आधारित रीब्रांडेड मॉडल बन सकते हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि Tecno जल्द ही अलग-अलग बाजारों के हिसाब से इन मोबाइल्स को जल्द लॉन्च कर सकता है।

आगामी Tecno Pop 20 और अन्य रीब्रांडेड वर्जन उन ग्राहकों के लिए हो सकते हैं जो कम कीमत में नया और बेसिक स्मार्टफोन चाहते हैं। यह फोन पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों, बुजुर्ग यूजर्स या सेकेंडरी फोन की तलाश करने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। लॉन्च होने पर Pop 20 का मुकाबला संभावित तौर पर Itel A60s, Realme C61 और Infinix Smart 10 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि और जानकारी आने के बाद ही सही टक्कर का पता चल पाएगा।

यदि Tecno इस फोन को सस्ते में लाता है, तो यह अच्छा बजट विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें। (सोर्स)

The post Tecno Pop 20 स्मार्टफोन के सामने आए स्पेसिफिकेशंस, गूगल प्ले कंसोल साइट पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-20-google-play-console-listing/feed/ 0