The post 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाले फोन का प्राइस हुआ 2,000 रुपये कम, जानें नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फोन निर्माता कंपनी Tecno ने इस साल जून में अपने ग्राहकों के लिए कंपनी ने बजट स्मार्टफोन टेक्नो पोवा 3 को कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। वहीं, 6 महीने के लॉन्च से पहले ही अब कंपनी ने इस फोन की कीमत में पूरे 2,000 रुपये की कटौती कर दी है। टेक्नो से इस बात का ऐलान ऑफिशियल तौर पर ट्विटर पर किया है। आइए आगे जानते हैं कि प्राइस कट के बाद फोन की कीमत क्या होगी और इसमें 7,000एमएएच बैटरी, 50एमपी ट्रिपल रियर कैमरा के साथ कौन-कौन से स्पेसिफिकेशन्स होंगे। आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं।
कंपनी ने इस टेक्नो मोबाइल फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। इस डिवाइस का प्राइस पहले 11,999 रुपये थी। लेकिन, अब प्राइस में 2,000 रुपये की कीमत की कटौती कर दी गै। इसके बाद अब ग्राहकों को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Tecno Mobile फोन को नए प्राइस के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। ग्राहक इस हैंडसेट को इको ब्लैक, इलेक्ट्रिक ब्लू और टेक सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
The post 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाले फोन का प्राइस हुआ 2,000 रुपये कम, जानें नया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 9999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11GB RAM पावर वाला यह फोन, हुआ तगड़ा प्राइस कट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक ब्रांड टेक्नो ने कुछ माह पहले भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन TECNO POVA 3 लॉन्च किया था। यह मोबाइल 50MP Triple rear camera, 7000mAh बैटरी, MediaTek Helio G88 चिपसेट और memory fusion technology से लैस है जिसने 11,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में एंट्री ली थी। लेकिन अब अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी ने फोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती कर दी है। प्राइस कट के बाद टेक्नो पोवा 3 सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

2 हजार रुपये के प्राइस कट के बाद टेक्नो पोवा 3 की कीमत अब घटकर सिर्फ 9,999 रुपये हो गई है। यह दाम फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेेरिएंट का है जो शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर नई कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। नए दाम के यह स्मार्टफोन Tech Silver, Eco Black और Electric Blue कलर में खरीदा जा सकता है जो 10 हजार के बजट वाले सस्ते स्मार्टफोंस में बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

टेक्नो पोवा 3 स्मार्टफोन में 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.9 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्मार्टफोन रैम मैमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते फोन में मौजूद 4जीबी इंटरनल रैम मैमोरी में 7जीबी एक्स्ट्रा रैम भी जोड़ी जा सकती है। इस तकनीक के दमपर टेक्नो मोबाइल 11जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे सकता है।
TECNO Pova 3 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ दो 2 मेगापिक्सल लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश दी गई है।

सिक्योरिटी के लिए जहां टेक्नो पोवा 3 के साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 7,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।
The post 9999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11GB RAM पावर वाला यह फोन, हुआ तगड़ा प्राइस कट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा वाला फोन सिर्फ 10,350 रुपये खरीदें, जानें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Fab Phones Fest सेल चल रही है। इस सेल के दौरान अमेजन पर कई स्मार्टफ़ोन पर अच्छे डिस्काउंट और ऑफ़र मिल रहे हैं। अगर आप बड़ी बैटरी वाला दमदार स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Tecno POVA 3 पर धमाकेदार डील मिल रही है। Tecno POVA 3 स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसके साथ ही टेक्नो के इस फ़ोन में 90Hz रिफ़्रेश रेट वाला 6.9 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फ़ोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ ही फ़ोन में मीडियाटेक का Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। Tecno POVA 3 स्मार्टफोन पर SBI के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको टेक्नो के स्मार्टफ़ोन मिलने वाले ऑफ़र के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Tecno POVA 3 स्मार्टफोन 11,499 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन पर SBI के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफ़र के साथ टेक्नो के इस फ़ोन को 10,350 रुपये तक की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। SBI के कार्ड से फ़ुल पेमेंट करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट और EMI पर 1149 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही अगर आप पुराना स्मार्टफ़ोन एक्सचेंज करते हैं तो एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट ले सकते हैं।

Tecno POVA 3 स्मार्टफोन में 6.9-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 × 2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस डिस्प्ले में पंच होल कैमरा दिया गया है। टेक्नो Pova 3 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 12nm प्रोसेस पर बना हुआ है। इसके साथ ही फोन ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU, 6GB तक LPDDR4X RAM, और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। टेक्नो का यह फ़ोन Android 11 पर आधारित HiOS पर रन करता है।
टेक्नो का लेटेस्ट Pova सीरीज स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही फोन में 2MP का डेप्थ और AI सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इस फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फ़ोन में 3.5mm ऑडियो जैक और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले रेट हुए लीक, जानें क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – इलेक्ट्रिक ब्लू, टेक सिल्वर और इको ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इस फ़ोन का साइज 173.1 × 78.46 × 9.44mm. इसके साथ ही फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए Dual-SIM, 4G, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5, GPS, Glonass, और Beidou है।
The post 7000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा वाला फोन सिर्फ 10,350 रुपये खरीदें, जानें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 11,499 रुपये की स्पेशल प्राइस के साथ आया 7000mAh बैटरी, 11GB रैम वाला Tecno Pova 3, यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno ने भारत में अपनी pova सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Pova 3 को लॉन्च कर दिया है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को कंपनी ने अमेजन इंडिया पर लॉन्च किया है। टेक्नो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Pova 3 कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Tecno Pova 2 स्मार्टफोन का सक्सेसर हैं। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को भारत में दमदार 7000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और मीडियाटेक के Helio G88 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Tecno Pova 3 स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.9-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2460 पिक्सल और रिफ़्रेश रेट 90Hz है। टेक्नो के इस फ़ोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में ग्राफ़िक्स सपोर्ट के लिए ARM Mali-G52 2EEMC2 GPU दिया गया है। टेक्नो के फ़ोन में 6GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 5GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। यानी ये फोन 11GB रैम (6GB+5GB) की पावर के साथ आता है।

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही रियल पैनल में क्वाड LED फ्लैश दिया गया है। टेक्नो के इस फ़ोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में डुअल LED फ्रंट फ्लैश भी दिया गया है। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Xiaomi का दमदार फोन सस्ते में खरीदें, मिल रहा धाकड़ डिस्काउंट
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में कनेक्विटी के लिए Dual SIM, 3.5mm ऑडियो जैक, FM Radio, Stereo स्पीकर दिया गया है।इसकेसाथ ही फ़ोन में डुअल बैंड वाईफ़ाई, Bluetooth 5, GPS, GLONASS/ Beidou, USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Tecno POVA 3 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। Tecno POVA 3 स्मार्टफोन का 4GB रैम वेरिएंट 11,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। अमेजन पर टेक्नो पोवा 3 स्मार्टफोन की पहले सेल 27 जून 2022 है।
The post 11,499 रुपये की स्पेशल प्राइस के साथ आया 7000mAh बैटरी, 11GB रैम वाला Tecno Pova 3, यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 3 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno ने कंफर्म कर दिया है कि Tecno Pova 3 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। टेक्नो ने सोशल मीडिया साइट Twitter पर पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है कि Tecno Pova 3 स्मार्टफोन भारत में तीन दिन बाद यानी 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon India के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज अमेजन पर लाइव ही हो चुका है। लैंडिंग पेज से अपकमिंग Tecno Pova 3 स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म हो चुकी हैं। यहां हम आपको Tecno Pova 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Bye-bye, battery anxiety!
Your phone will never suffer from low power thanks to TECNO POVA3’’s super powerful 7000mAh battery.Get Notified: https://t.co/dBfldQrylr#TECNO #TECNOMobile #TECNOPOVA3 #IncrediblePower pic.twitter.com/Cird60ZGe1
— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) June 17, 2022
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.9-इंच का FHD+ रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन की डिस्प्ले 2.5D कर्व टैंपर्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड रहेगी। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन में IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में Mediatek Helio G88 प्रोसेसर दिया जाएगा। टेक्नो का यह फोन 5G सपोर्ट नहीं करेगा।

इसके साथ ही टेक्नो का यह फोन 6GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी दी जाएगी। वर्चुअल रैम की मदद से फोन में 11GB तक का रैम सपोर्ट दिया जाएगा। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जिसके साथ डेप्थ और मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में हाई-रेजलूशन सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Tecno Pova 2 स्मार्टफोन को फिलहाल अमेजन में 11,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Tecno Pova 2 से ज़्यादा अलग नहीं होगा। अपकमिंग Pova स्मार्टफोन भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
The post 7000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 3 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11GB रैम के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च ये धाकड़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno भारत में जल्द ही अपनी पोवा सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन Tecno Pova 3 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही फिलिपीन्स में लॉन्च किया था। टेक्को का यह फ़ोन दमदार 7000mAh की बैटरी की बैटरी के साथ लॉन्च किया है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो फ़ोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। टेक्नो ने इस स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च से पहले ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर इस फ़ोन को लिस्ट कर दिया है। अमेजन पर फ़ोन का लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है, जिसमें इस फ़ोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लिस्ट हैं। टेक्नो का यह फ़ोन फिलिपीन्स में लॉन्च हो चुका है ऐसे में फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले ही पब्लिक हो चुकी हैं। यहां हम आपको टेक्नो के इस स्मार्टफोन की खूबियों के बारे में डिटेल आपको जानकारी दे रहे हैं।

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.9-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 1080 × 2460 पिक्सल होगा। टीजर इमेज से पता चलता है कि फोन के फ्रंट में स्लिम बैजल मिलेगा हालांकि बॉटम बैजल कुछ मोटी होगी। टेक्नो के इस स्मार्टफोन में IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा।
टेक्नो पोवा 3 स्मार्टफोन में ओक्टा कोर MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU दिया जाएगा। टेक्नो का यह फोन भारत में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो स्मार्टफोन के टीजर से पता चलता है कि फोन में 5GB की वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसका साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया हैं। सेल्फ़ी कैमरा के लिए फ़ोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 4D वाइब्रेशन मोटर, Z ऐक्सिस लीनियर मोटर, डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा, 120W फास्ट चार्ज वाला धाकड़ फोन खरीदें सिर्फ 3838 रुपये की आसान किश्त में
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को भारत में 12,000 रुपये के शुरूआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को इलेक्ट्रिक ब्लू, टेक सिल्वर और इको ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
The post 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11GB रैम के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च ये धाकड़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7000mAh की महाबैटरी वाला पावरफुल Tecno Pova 3 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno ने फिलीपीन्स में अपने पोवा सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Tecno का यह स्मार्टफोन Tecno Pova 3 के नाम से लॉन्च किया गया है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को कंपनी ने दमदार 7,000mAh की बैटरी, 6.9-इंच के LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया है। यहां हम आपको टेक्नो के लेटेस्ट Tecno Pova 3 स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। फिलहाल यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.9-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही फ़ोन में परफ़ॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक का Helio चिपसेट दिया गया है। Tecno के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन Pova 3 को 4GB/64GB और 6GB/128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इस फोन में 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं बात करें सेल्फी कैमरा की तो फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में करीब 48 घंटे का बैकअप ऑफर करती है। इसके साथ ही Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप के बढ़ाने के लिए कुछ एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। टेक्नो के इस फोन में रिवर्स चार्जिंग और सुपर पावर सेविंग मोड दिया गया है। रिवर्स चार्जिंग 10W का सपोर्ट करता है। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन के साथ 33W का चार्जर मिलता है।
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। Tecno का लेटेस्ट Pova 3 स्मार्टफ़ोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HiOS पर रन करता है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ PHP 8,999 (क़रीब 13,318 रुपये) की क़ीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं टॉप वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ PHP 9,399 (करीब 13,909 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
The post 7000mAh की महाबैटरी वाला पावरफुल Tecno Pova 3 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Tecno Pova 3 स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी के साथ करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले लीक हुए लाइव फोटो और स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno फिलीपीन्स में 25 मई को Tecno POVA 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और मुख्य फीचर्स से कंपनी पहले ही पर्दा उठा चुकी है। अब टिपस्टर पारस गुगलानी ने अपकमिंग Tecno POVA 3 स्मार्टफोन की लाइव इमेज शेयर किए हैं। Tecno POVA 3 की लाइव इमेज से पता चलता है कि इस फोन की डिस्प्ले में बड़े साइज का पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और क्वाड-LED फ्लैश दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का पैक पैनल में मैट फिनिश और ग्लॉसी वर्टिकल स्ट्रिप दिया जाएगा।
Tecno Pova 3
Coming soon to India next month! ???? pic.twitter.com/0ouoUW0Cbm
— Paras Guglani (@passionategeekz) May 22, 2022
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.95-इंच का IPS LCD पैनल दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 90Hz है। टेक्नो के इस फोन में 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ 2MP के दो कैमरा लेंस दिए जाएंगे।
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Helio G88 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही POVA 3 स्मार्टफोन को 7,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो के इस फोन को Android 12 OS पर आधारित HiOS पर रन किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम, DTS स्टीरियो स्पीकर, Z-एक्सिस लीनियर मोटर और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया जाएगा।
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को फ़िलीपीन्स में 8,999 PHP (करीब 12,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन का इलेक्ट्रिक ब्लू एडिशन को 9,399 PHP (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया जाएगा, जो कि लिमिटेड एडिशन है। टेक्नो का यह फोन टेक सिल्वर और इको ब्लैक कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
टिपस्टर का कहना है कि Tecno POVA 3 स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। टेक्नो का यह फोन भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। POVA 3 स्मार्टफोन भारत में ब्लैक, सिल्वर और ब्लू कलर ऑप्शन में एंट्री कर सकता है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन
The post Tecno Pova 3 स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी के साथ करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले लीक हुए लाइव फोटो और स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Tecno Pova 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno इन दिनों अपने Pova लाइनअप के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी का अपकमिंग Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को बीते महीने मॉडल नंबर LF7 के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) पर स्पॉट किया गया था। अब इस स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई है। टिपस्टर पारस गुगलानी ने टेक्नो पोवा 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।
टिपस्टर पारस गुगलानी ने दावा किया है कि अपकमिंग Pova सीरीज का स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। Tecno Pova 3 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं।
TECNO POVA 3- LF7n
6.9″ FHD+ Dot-in Display
90Hz Refresh Rate
1080*2460
Helio G88
7000mAh Battery
33W Flash Charge
8MP Front Camera with Dual Flash
50MP Triple Rear Camera with Quad Flash
173.1 mm x 78.46mm x9.44mm
128GB ROM + 6GB RAM(
64GB ROM + 4GB RAM)#TecnoPova3 #Tecno— Paras Guglani (@passionategeekz) May 4, 2022
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.9-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 × 2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो टेक्नो के इस फोन में पंच होल कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Tecno Pova 3 स्मार्टफोन LCD या AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। संभव है कि टेक्नो Pova 3 स्मार्टफोन को मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा।
Tecno Pova 3 स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल पहले Nova 2 स्मार्टफोन को Helio G85 के साथ पेश किया गया था। Pova 3 स्मार्टफ़ोन को दो वेरिएंट – 4GB + 64GB और 6GB + 128GB के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च
टिपस्टर ने दावा किया है कि अपकमिंग Pova सीरीज स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और क्वाड LED फ्लैश के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो का यह फोन 8MP सेल्फी कैमरा और डुअल LED फ्लैश के साथ पेश किया जाएगा। Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : सबसे पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ OnePlus 10 Ultra करेगा एंट्री, लीक हुई खूबियां
The post Tecno Pova 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 7,000mAh Battery और 6GB RAM के साथ आ सकता है Tecno का नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड टेक्नो ने पिछले साल अगस्त 2021 में भारत में अपना Tecno Pova 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन ने बाजार में आते ही वाहवाही बटोर ली थी, क्योंकि इस टेक्नो मोबाइल में 7,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई थी जो 46 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने का दावा करती थी। यह टेक्नो फोन इंडिया में 10,999 रुपये प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन को नया वर्ज़न लाने जा रही है और टेक्नो मोबाइल्स का यह स्मार्टफोन Tecno Pova 3 नाम के साथ बेहद जल्द मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Tecno Pova 3 को दरअसल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच पर यह फोन Tecno LF7 कोडनेम के साथ सर्टिफाइड हुआ है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मार्केट में टेक्नो पोवा 3 नाम के साथ लॉन्च होगा। गीकबेंच के साथ ही यह मोबाइल फोन एफसीसी पर भी शिरकत कर चुका है जहां फोन के कई फीचर्स की जानकारी मिली है। टेक्नो कंपनी ने हालांकि अभी तक अपने इस नए स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

टेक्नो पोवा 3 को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट दिए जाने की बात भी सर्टिफिकेशन्स में सामने आई है, जिसके साथ 6जीबी रैम मौजूद रहेगी। लिस्टिंग में पता चला है कि यह टेक्नो मोबाइल 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा। वहीं साथ ही चर्चा है कि मौजूदा मॉडल की तरह Tecno Pova 3 में भी 7,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। सामने आए डिजाईन के अनुसार यह टेक्नो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा तथा फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साईड पैनल पर लगे पावर बटन में दिया जाएगा।

भारतीय बाजार में मौजूद टेक्नो पोवा 2 की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.95 इंच की फुलएचडी+ डॉट-इन डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 ओएस के साथ ही स्मार्टफोन में मीडियाटेक का ही हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जो क्रमश: 10,999 रुपए और 12,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किए गए थे।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova 2 में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी शामिल है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ ही गेम स्पेस 2.0, गेम वॉइस चेंजर, सिस्टम टर्बो 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टेक्नो फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 7,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post 7,000mAh Battery और 6GB RAM के साथ आ सकता है Tecno का नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>