Tecno Pova 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:40:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13GB रैम और 50MP कैमरा वाला Tecno Pova 4 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/13gb-ram-50mp-camera-phone-tecno-pova-4-launched-in-india-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/13gb-ram-50mp-camera-phone-tecno-pova-4-launched-in-india-check-price-and-specifications/#respond Wed, 07 Dec 2022 05:48:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93454 Tecno Pova 4 फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है।

The post 13GB रैम और 50MP कैमरा वाला Tecno Pova 4 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

13GB रैम और 50MP कैमरा के साथ Tecno ने भारत में नया Pova 4 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। Tecno Pova 4 और Tecno Pova 4 Pro स्मार्टफोन को कंपनी कुछ हफ्ते पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। टेक्नो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इस फ़ोन की डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 90Hz है। Tecno Pova 4 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Pova 4 स्मार्टफोन की खूबियों, स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Tecno Pova 4: कीमत और ऑफर्स

Tecno Pova 4 स्मार्टफोन को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। टेक्नो के इस फोन की बिक्री अमेजन इंडिया पर 13 दिसंबर से शुरू होगी।

Tecno Pova 4: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

टेक्नो के लेटेस्ट Pova सीरीज स्मार्टफोन में 6.82-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1640 × 720 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। लेटेस्ट Pova 4 फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है। मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर के साथ मिड रेंज में POCO M5, Redmi 11 Prime, Realme 10, और Infinix Note 12 Pro जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5GB की वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है। यानी फोन की कुल रैम बढ़ कर 13GB हो जाता है। टेक्नो का यह फ़ोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित HiOS 12 पर रन करता है।

Tecno Pova 4 स्मार्टफोन सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ AI लेंस और LED फ्लैश दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। LED फ्लैश और सेल्फी वीडियो कॉल दिया गया है।यह भी पढ़ें : 5G Smartphone Under Rs 15000 : सबसे ज्यादा 5G बैंड वाले 15,000 रुपये तक कीमत वाले स्मार्टफोन

Tecno Pova 4 स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो दाई ओर दिए पावर बटन में इंबिड किया गया है। फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से फोन की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फ़ोन में DTS ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 12 5G बैंड वाला मोटोराला फ़ोन सिर्फ 2500 रुपये में खरीदें, जानें ऑफर

Tecno Pova 4 स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन – Uranolith Grey और Cryolite Blue में पेश किया गया है। टेक्नो ने इस स्मार्टफोन का Lava Orange कलर वेरिएंट को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया है। इस फोन का वजन 212 ग्राम है। यह फोन IPX2 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्ट्विटी की बात करें तो फोन में Dual-SIM, 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, NFC, GPS, और Glonass सपोर्ट के साथ आता है।

The post 13GB रैम और 50MP कैमरा वाला Tecno Pova 4 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13gb-ram-50mp-camera-phone-tecno-pova-4-launched-in-india-check-price-and-specifications/feed/ 0
Exclusive: 11,999 रुपये में लॉन्च होगा Tecno Pova 4, 6000mAh Battery और 8GB RAM से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tecno-pova-4-price-in-india-will-be-11999-know-launch-date-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tecno-pova-4-price-in-india-will-be-11999-know-launch-date-and-specifications/#respond Thu, 01 Dec 2022 13:07:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93178 Tecno Pova 4 Price 11,999 रुपये होगा और फोन इंडिया में 7 दिसंबर को लॉन्च होगा। टेक्नो पोवा 4 Memory fusion टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में आएगा जो इसे 13GB RAM की पावर प्रदान करेगा।

The post Exclusive: 11,999 रुपये में लॉन्च होगा Tecno Pova 4, 6000mAh Battery और 8GB RAM से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो कंपनी ने कुछ समय पहले ही टेक मार्केट में Tecno Pova 4 लॉन्च किया था जो अब भारतीय बाजार में उपलब्ध होने वाला है। कंपनी की घोषणा से पहले 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि टेक्नो पोवा 4 स्मार्टफोन इंडिया में 7 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा तथा Tecno Pova 4 Price 11,999 रुपये होगा। टेक्नो पोवा 4 में Memory fusion टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी जिसके साथ यह स्मार्टफोन 13GB RAM (8GB+5GB) की पावर प्रदान करेगा।

91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि टेक्नो इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन पोवा 4 लॉन्च करने वाली है। हमें मिली जानकारी के अनुसार Tecno Pova 4 स्मार्टफोन 7 दिसंबर को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा तथा इस टेक्नो मोबाइल की कीमत 11,999 रुपये होगी। टेक्नो पोवा 4 की लॉन्च डेट और इसके प्राइस के साथ ही हमें इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है जिनकी डिटेल्स आगे दी गई है।

Exclusive Tecno Pova 4 price in india will be 11999 know launch date and specifications

Tecno Pova 4 Specifications

टेक्नो पोवा 4 स्मार्टफोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर लॉन्च होगा। इस मोबाइल फोन में मैमोरी फ्यूजन तकनीक देखने को मिलेगी जिसके चलते Tecno Pova 4 स्मार्टफोन 13जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे पाएगा। इंडिया में यह स्मार्टफोन 128जीबी इंटरनल स्टोरेज में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा 4 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

Exclusive Tecno Pova 4 price in india will be 11999 know launch date and specifications

Tecno Phantom X2 series इंडिया लॉन्च डेट और प्राइस

इंडस्ट्री सोर्स ने हमें टेक्नो पोवा 4 के साथ ही अपकमिंग Tecno Phantom X2 series की डिटेल्स भी दी है। गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ 7 दिसंबर को ही ग्लोबली लॉन्च हो रही है और हमारे सूत्र के मुताबिक टेक्नो फैंटम एक्स2 सीरीज़ जनवरी 2023 में इंडियन मार्केट में उतार दी जाएगी।

Exclusive Tecno Pova 4 price in india will be 11999 know launch date and specifications
Tecno Phantom X

टेक्नो फैंटम एक्स2 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनका नाम Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro होगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार टेक्नो फैंटम एक्स2 स्मार्टफोन की कीमत 40,000 के बजट में होगी तथा टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो स्मार्टफोन 50 हजार की रेंज में इंडिया में लॉन्च होगा।

The post Exclusive: 11,999 रुपये में लॉन्च होगा Tecno Pova 4, 6000mAh Battery और 8GB RAM से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tecno-pova-4-price-in-india-will-be-11999-know-launch-date-and-specifications/feed/ 0