Tecno Pova 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:36:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 11GB रैम और 50MP कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ ये धांसू 5G SmartPhone https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-launched-with-11gb-ram-50mp-camera-price-specifications-sale-amazon-india-price-rs-19999/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-launched-with-11gb-ram-50mp-camera-price-specifications-sale-amazon-india-price-rs-19999/#respond Tue, 08 Feb 2022 07:18:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75233 इस फोन में 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 11GB रैम और 50MP कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ ये धांसू 5G SmartPhone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आखिरकार काफी लंबे इंतजार के बाद मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Tecno ने आज भारतीय मार्केट में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Tecno Pova 5G से पर्दा उठा दिया है। हालांकि, इंडिया से पहले कंपनी ने इस फोन को पिछले साल दिसंबर में नाइजीरिया में Tecno के पहले 5G फोन के रूप में लॉन्च किया था। अगर बात करें Tecno POVA 5G की तो यह एक विशेष रूप से तैयार किए गए बैक पैनल के साथ आता है जो इसे दूसरे फोन्स से काफी अलग बनाता है। साथ ही हैंडसेट 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ आता है और यह 11 बैंड को सपोर्ट करता है। मुख्य स्पेक्स के तौर पर फोन में 6.9-इंच FHD + डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 900, 50MP प्राइमरी कैमरा और Android 11 OS शामिल हैं।

Tecno POVA 5G का डिजाइन

अगर बात करें इस फोन के डिजाइन की तो इसमें सेल्फी स्नैपर के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस के रियर पर एक स्क्वायर-मॉड्यूल मौजूद है जो कि ट्रिपल कैमरा लेआउट से लैस है। साथ ही यह एक विशेष रूप से तैयार किए गए बैक पैनल के साथ आता है जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।

Tecno POVA 5G smartphone will be launched in India in January

Tecno POVA 5G price

Tecno POVA 5G की शुरुआती कीमत (इंट्रोडक्टरी ऑफर प्राइस) 19,999 रुपए है। वहीं, कंपनी ने इस हैंडसेट को एथर ब्लैक कलर में पेश किया है। अगर बात करें इस फोन की उपलब्धता की तो कंपनी द्वारा यह हैंडसेट 14 फरवरी से अमेज़न इंडिया के माध्यम से बिक्री पर आएगा और खरीदारों को 1999 रुपये का एक मुफ्त पावर बैंक भी मिलेगा।

tecno-pova-5g

Tecno POVA 5G specifications

Tecno POVA 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल कटआउट और 480ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.9-इंच FHD+ IPS LCD डिसप्ले है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 900 चिपसेट पर काम करता जिसे माली-जी 68 एमसी 4 जीपीयू, 8 जीबी एलपीडीडीआर 5 रैम और 128 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज से लैस किया गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढाया जा सकता है। विस्तार योग्य है। इसके अलावा फोन में मल्टीटास्किंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट है।

11GB RAM Memory Fusion phone Tecno POVA 5G India Launch on 8 February know specs price sale

हैंडसेट Android 11 आधारित HiOS 8.0 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करता है और 172.82 x 78.24 x 9.07 मिमी साइज का है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का सेकेंडरी लेंस और AI लेंस है। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का स्नैपर है। 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी फोन में दी गई है।

लेटेस्ट वीडियो

कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और चार्जिंग और डाटा सिंक के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, इसमें पैंथर गेम इंजन 2.0 का सपोर्ट है जो गर्मी और बिजली की खपत और फ्रेम हानि दर को कम करके शक्तिशाली और गतिशील गेम प्रदर्शन का वादा करता है।

The post 11GB रैम और 50MP कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ ये धांसू 5G SmartPhone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-launched-with-11gb-ram-50mp-camera-price-specifications-sale-amazon-india-price-rs-19999/feed/ 0
Tecno POVA 5G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-specifications-listed-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-specifications-listed-on-amazon/#respond Mon, 07 Feb 2022 07:11:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75179 Tecno POVA 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

The post Tecno POVA 5G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno भारत में 8 फरवरी को Tecno POVA 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन कंपनी का भारत में पहला 5G स्मार्टफोन है। टेक्नो के अपकमिंग 5G स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज Amazon India पर लाइव हो गया है। अमेजन की लिस्टिंग से Tecno POVA 5G स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। यहां हम आपको Tecno POVA 5G स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Tecno POVA 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Tecno POVA 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो का यह स्मार्टफोन पहला 5G कनेक्टिविटी वाला फोन है जिसे 11 5G बैंड सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में डुअल 5G SIM स्लॉट के साथ-साथ Wi-Fi 6 का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए फोन में Panther Gamer Engine 2.0 दिया जाएगा, जो हीट और पावर कंजमसन रेज्यूस करेगा और फ्रेम रेट लॉस को कम करेगा। इसके साथ इमेज क्वालिटी को इंप्रूव करेगा।

Tecno POVA 5G smartphone will be launched in India in January

टेक्नो के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W चार्चिंग दी जा सकती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट यह 3 घंटे का प्लेटाइम ऑफर करता है। इसके साथ ही यह फोन 33 मिनट की चार्ज में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 पर आधारित HiOS 8.1 UI पर रन करता है।

टेक्नो का यह स्मार्टफ़ोन अफ़्रीकन मार्केट में लॉन्च हो चुका है। ऐसे में फ़ोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक पहले से मालूम हैं। फोन में 6.95-इंच का IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। टेक्नो का यह फोन Dimensity 900 SoC के साथ 8GB के LPDDR5 RAM और 128 GB के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 3GB का वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है।

टेक्नो के इस फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैक पैनल के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस दिया गया है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का लेंस और AI कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में साइड फेसिंग फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme C35 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Tecno Spark 5G की कीमत (संभावित)

Transsion India के CEO अरिजीत तलपात्रा ने एक इंटरव्यू में दिसंबर में बताया था कि POVA 5G स्मार्टफोन को भारत में 18,000 रुपये से 20,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़े : Tecno POP 5S बजट स्मार्टफोन 5MP डुअल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post Tecno POVA 5G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-specifications-listed-on-amazon/feed/ 0
6,000mAh Battery और 11GB RAM की ताकत के साथ 8 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा यह मस्त मोबाइल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-memory-fusion-phone-tecno-pova-5g-india-launch-on-8-february-know-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-memory-fusion-phone-tecno-pova-5g-india-launch-on-8-february-know-specs-price-sale/#respond Sun, 06 Feb 2022 06:13:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75126 भारत में Tecno POVA 5G Phone 11GB RAM Memory Fusion तकनीक के साथ 8 फरवरी को एंट्री लेगा।

The post 6,000mAh Battery और 11GB RAM की ताकत के साथ 8 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा यह मस्त मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड TECNO Mobile ने कुछ समय पहले ही अनाउंस किया था कि कंपनी भारत में अपना नया 5जी फोन लेकर आने वाली है जो Tecno POVA 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं आज कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। टेक्नो ने बता दिया है कि कंपनी अपना नया मोबाइल फोन टेक्नो पोवा 5जी आने वाली 8 फरवरी को इंडिया में लॉन्च कर देगी। गौरतलब है कि भारत में Tecno POVA 5G Phone 11GB RAM Memory Fusion तकनीक के साथ एंट्री लेगा।

Tecno POVA 5G की ताकत

सबसे पहले तो आपको बता दें कि टेक्नो पोवा 5जी इस ब्रांड का पहला 5जी फोन है जो ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा सकता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तों यह फोन 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.95 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिसप्ले के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा सेल्फी कैमरे से लैस होल बॉडी ऐज से दूरी उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 172.82 x 78.24एमएम और मोटाई 1सीएम है।

Tecno POVA 5G को एंडरॉयड 11 आधारित हाईओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट पर रन करता है। उम्मीद है कि भारत में भी इसी चिपसेट पर एंट्री होगा। यह फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage से लैस है जो 3 जीबी की वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। टेक्नो पोवा 5जी 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो वर्चुअल रैम के साथ 11 जीबी रैम की परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। वहीं फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह भी पढ़ें : Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर पोस्टर हुआ लीक

फोटोग्राफी के Tecno POVA 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर और एक एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए इस टेक्नो फोन में 12 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4के टाईम-लैप्स रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

11GB RAM Memory Fusion phone Tecno POVA 5G India Launch on 8 February know specs price sale

Tecno POVA 5G फोन 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। आशा है कि इंडिया में भी टेक्नो पोवा 5जी फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा।

The post 6,000mAh Battery और 11GB RAM की ताकत के साथ 8 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा यह मस्त मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-memory-fusion-phone-tecno-pova-5g-india-launch-on-8-february-know-specs-price-sale/feed/ 0
Tecno Pova 5G स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-to-be-launched-in-india-next-week/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-to-be-launched-in-india-next-week/#respond Thu, 03 Feb 2022 11:36:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75025 Tecno Pova 5G स्मार्टफोन को Dimensity 900 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ किया जाएगा लॉन्च

The post Tecno Pova 5G स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno भारत में जल्द ही अपना पहला 5G स्मार्टफोन Tecno Pova 5G को लॉन्च करेगी। कंपनी ने पिछले साल नाइजीरिया में इसे लॉन्च किया था। कंपनी पिछले काफी समय से भारत में Tecno Pova 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज कर रही है। अब कंपनी ने Pova 5G स्मार्टफोन के इंडिया टाइमलाइन से पर्दा उठा दिया है। Tecno का कहना है कि Tecno Pova 5G स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। टेक्नो का यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए आएगा। यहां हम आपको टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Tecno Pova 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Pova 5G स्मार्टफोन में 6.9-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2460 पिक्सल होगा। इसके साथ ही फोन सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही प्रोसेसर की बात करें तो टेक्नो का यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो के इस फोन को 8GB तक की LPDDR5 RAM और 128GB के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

इसके साथ ही फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित HiOS पर रन करेगा। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा और एक AI लेंस दिया जाएगा। टेक्नो के इस फ़ोन में 12MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Noise ColorFit Icon Buzz स्मार्टवॉच भारत में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Tecno Pova 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में साइड माउंट फिंगर सेंसर दिया जाएगा, जो कि पावर बटन में एंबिड रहेगा। क़ीमत की बात करें तो Tecno Pova 5G की भारत में कीमत 18,000 रुपये से 20,000 रुपये तक हो सकती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया MIUI 13, सबसे पहले इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट

The post Tecno Pova 5G स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-to-be-launched-in-india-next-week/feed/ 0
Tecno POVA 5G की लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-with-price-tag-under-rs-20000-to-launch-in-india-in-late-january/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-with-price-tag-under-rs-20000-to-launch-in-india-in-late-january/#respond Fri, 31 Dec 2021 08:47:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72955 Tecno Smartwatch को भी जल्द मार्केट में पेश किया जाएगा।

The post Tecno POVA 5G की लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G फोन्स की मांग को देखते हुए Tecno ने ग्राहकों के लिए हाल ही में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Tecno POVA 5G लॉन्च किया था। यह डिवाइस नाइजीरिया में लॉन्च किया गया था। वहीं, कंपनी अब इस फोन को इंडिया में लाने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, GizNext को दिए एक इंटरव्यू में Transsion India के CEO Arijeet Talapatra ने Tecno POVA 5G हैंडसेट की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है। Talapatra ने खुलासा किया कि डिवाइस जनवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में लॉन्च होगा और इसकी कीमत भारतीय बाजार में 18,000-20,000 रुपए के बीच होगी।

Tecno POVA 5G इंडिया लॉन्च

स्मार्टफोन के अलावा, कंपनी स्मार्टफोन एक्सेसरीज सेगमेंट में भी विस्तार करना चाहती है। तलपात्रा ने कहा कि कंपनी 2022 में नए TWS, स्पीकर और स्मार्टवॉच लॉन्च करने की योजना बना रही है। साथ ही तलपात्रा ने आगे खुलासा किया कि Tecno स्मार्टवॉच Q2 2022 में लॉन्च होगी और इसकी कीमत 5000 रुपये से कम होगी। इसके अलावा कंपनी जनवरी में स्पीकर लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: 7GB RAM और 48MP कैमरा की पावर के साथ Tecno Spark 8 Pro लॉन्च, सिर्फ 10599 रुपये में मिलेगा यह फोन

Tecno POVA 5G smartphone will be launched in India in January

Tecno POVA 5G स्पेसिफिकेशन्स

Tecno POVA 5G स्मार्टफोन में 6.95-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1,080 x 2,460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। टेक्नो का यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन भारत में Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Tecno POVA 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप – 50MP + 13MP + 2MP दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Tecno POVA 5G स्मार्टफोन को 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी जाएगा। इसके साथ ही फोन USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा।

The post Tecno POVA 5G की लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-with-price-tag-under-rs-20000-to-launch-in-india-in-late-january/feed/ 0
Tecno POVA 5G स्मार्टफोन भारत में जनवरी महीने में हो सकता है लॉन्च, सामने आया पोस्टर https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-will-be-launched-in-india-in-january/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-will-be-launched-in-india-in-january/#respond Wed, 29 Dec 2021 10:30:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72841 Tecno POVA 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

The post Tecno POVA 5G स्मार्टफोन भारत में जनवरी महीने में हो सकता है लॉन्च, सामने आया पोस्टर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने हाल ही में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Tecno POVA 5G को नाइजीरिया में लॉन्च किया है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.95-इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। भारत में Tecno POVA 5G का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। 91mobiles को टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) के हवाले से इस फोन के लॉन्च को लेकर जानकारी मिली है। Tecno POVA 5G स्मार्टफोन भारत में जनवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफ़ोन का पोस्टर सामने आया है।

अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno POVA 5G के पोस्टर से पता चलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस पोस्टर में कंपनी की ओर से नए साल की शुभकामनाएं दी गई है। टेक्नो के इस पोस्टर में फ़िलहाल यह नहीं बताया गया है कि यह फ़ोन कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन हमारा मानना है कि Tecno POVA 5G स्मार्टफोन को भारत में जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

tecno-pova-5g-india-launch

Tecno POVA 5G स्पेसिफिकेशन्स

Tecno POVA 5G स्मार्टफोन में 6.95-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1,080 x 2,460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार

Tecno POVA 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप – 50MP + 13MP + 2MP दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Tecno POVA 5G स्मार्टफोन को 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी जाएगा। इसके साथ ही फोन USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन 4,700mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

The post Tecno POVA 5G स्मार्टफोन भारत में जनवरी महीने में हो सकता है लॉन्च, सामने आया पोस्टर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-5g-smartphone-will-be-launched-in-india-in-january/feed/ 0
लॉन्च हुआ Tecno का पहला 5G Phone, इसमें है 50MP Camera, 6000mAh Battery और 11GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/pova-5g-launched-as-first-tecno-5g-phone-with-dimensity-900-6000mah-battery-50-mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/pova-5g-launched-as-first-tecno-5g-phone-with-dimensity-900-6000mah-battery-50-mp-camera/#respond Mon, 27 Dec 2021 04:02:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72653 टेक्नो ने अपना पहला 5G Phone Tecno Pova 5G लॉन्च कर दिया है

The post लॉन्च हुआ Tecno का पहला 5G Phone, इसमें है 50MP Camera, 6000mAh Battery और 11GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्टफोन लाने वाला टेक ब्रांड Tecno अक्सर कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने के लिए पहचाना जाता है। टेक्नो का नाम बेशक अभी प्रीमियम ब्रांड्स में शुमार नहीं ​किया जाता लेकिन इंडिया में बड़ी आबादी टेक्नो फोंस चलाती है। बाजार के ट्रेंड को समझते हुए टेक्नो ने अपना पहला 5G Phone Tecno Pova 5G लॉन्च कर दिया है जो 6.95 इंच 120Hz display, Dimensity 900 चिपसेट और 6,000mAh battery की पावर से लैस है।

Tecno POVA 5G की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो का यह पहला 5जी फोन कंपनी की ओर से 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.95 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। पंच-होल डिजाईन वाली यह फोन स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिसप्ले के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा सेल्फी कैमरे से लैस होल बॉडी ऐज से दूरी उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 172.82 x 78.24एमएम और मोटाई 1सीएम है।

Pova 5G launched as first Tecno 5G phone with Dimensity 900 6000mAh battery 50 mp camera

Tecno POVA 5G को एंडरॉयड 11 आधारित हाईओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के 5जी चिपसेट मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 पर रन करता है। कंपनी ने अपने फोन को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage से लैस कर बाजार में उतारा है जो 3 जीबी की वर्चुअल रैम तकनीक भी सपोर्ट करता है। टेक्नो पोवा 5जी 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो वर्चुअल रैम के साथ 11 जीबी रैम की परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। वहीं फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़ें : Smartphone Launch In January 2022 : जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

फोटोग्राफी के Tecno POVA 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर और एक एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए इस टेक्नो फोन में 12 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4के टाईम-लैप्स रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

Pova 5G launched as first Tecno 5G phone with Dimensity 900 6000mAh battery 50 mp camera

Tecno POVA 5G फोन 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Tecno POVA 5G की कीमत

टेक्नो पोवा 5जी फोन का ग्लोबल प्राइस कंपनी की ओर से $289 रखा गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 21,500 रुपये के करीब है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन भारत को टेक्नो के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार मानते हुए उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले हफ्तो में टेक्नो का यह पहला 5जी फोन इंडियन मार्केट में भी उतार दिया जाएगा।

The post लॉन्च हुआ Tecno का पहला 5G Phone, इसमें है 50MP Camera, 6000mAh Battery और 11GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pova-5g-launched-as-first-tecno-5g-phone-with-dimensity-900-6000mah-battery-50-mp-camera/feed/ 0