Tecno Pova 7 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 26 Jun 2025 06:30:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी Tecno Pova 7 5G सीरीज, ब्रांड ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-series-india-launch-date-4-july-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-series-india-launch-date-4-july-confirmed/#respond Thu, 26 Jun 2025 06:30:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176714 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

TECNO की पावरफुल और डायनामिक स्मार्टफोन सीरीज POVA 7 आखिरकार इंडिया में लॉन्च के लिए तैयार है। इसमें ग्राहकों को Tecno Pova 7 और Tecno Pova 7 Pro 5G स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। इसे लेकर ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि POVA 7 Series को 4 जुलाई 2025 को Flipkart के जरिए […]

The post 4 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी Tecno Pova 7 5G सीरीज, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • स्मार्टफोन सीरीज POVA 7 आखिरकार इंडिया में लॉन्च के लिए तैयार है।
  • इसमें Tecno Pova 7 और Tecno Pova 7 Pro 5G फोन आएंगे।
  • डिवाइस में ऑल-न्यू मल्टी-फंक्शनल Delta Light Interface दिया गया है।

TECNO की पावरफुल और डायनामिक स्मार्टफोन सीरीज POVA 7 आखिरकार इंडिया में लॉन्च के लिए तैयार है। इसमें ग्राहकों को Tecno Pova 7 और Tecno Pova 7 Pro 5G स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। इसे लेकर ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि POVA 7 Series को 4 जुलाई 2025 को Flipkart के जरिए लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे नए टीजर में सामने आई जानकारी और फोंस से जुड़ी अन्य बातें विस्तार से जानते हैं।

Tecno Pova 7 5G सीरीज इंडिया लॉन्च डेट

  • ब्रॉड ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और आधिकारिक टीजर जारी करते हुए कंफर्म किया है कि Tecno Pova 7 5G सीरीज 4 जुलाई को लॉन्च होने वाली है।

  • सोशल मीडिया साइट एक्स एक टीजर में यह भी कंफर्म हो गया है कि सीरीज में Tecno Pova 7 और Tecno Pova 7 Pro 5G स्मार्टफोन जैसा दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।
  • उपलब्धता की बात करें तो 4 जुलाई को लॉन्च के बाद इन डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जाएगा।
  • हालांकि अभी कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह मिड बजट सेगमेंट में ग्राहकों को लुभा सकते हैं।

Tecno Pova 7 5G सीरीज डिजाइन

लॉन्च से पहले जारी किए गए टीजर से यह साफ है कि POVA 7 Series का डिजाइन न सिर्फ देखने में स्टाइलिश है, बल्कि इसमें एक फंक्शनल ट्विस्ट भी जोड़ा गया है। फोन में ऑल-न्यू मल्टी-फंक्शनल Delta Light Interface दिया गया है, जो ग्रीक लेटर “Δ” (डेल्टा) से प्रेरित है यह बदलाव, प्रगति और ट्रांसफॉर्मेशन का प्रतीक है।

यह इंटरफेस म्यूजिक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल और नोटिफिकेशंस जैसे रोजमर्रा के ऑपरेशन पर रेस्पॉन्ड करता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी इंटरैक्टिव हो जाता है। इसके साथ फोन में ज्योमेट्रिक पैटर्न, सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और रिफाइंड इन-हैंड फील भी देखने को मिलेगा।

TECNO की 3B फिलॉसफी

POVA 7 Series को TECNO की “3B” फिलॉसफी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है यानी बेस्ट डिजाइन, बेस्ट AI और बेस्ट सिग्नल। इसके AI फीचर्स को स्थानीय यूजर्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, जहां TECNO का AI असिस्टेंट Ella, अब लोकल भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट सिग्नल ऑप्टिमाइजेशन तकनीक दी गई है, जिससे लो नेटवर्क एरिया में भी यूजर को बेहतर अनुभव मिलेगा।

Tecno Pova 7 5G सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

POVA 7 सीरीज के मॉडल्स ग्लोबली भी पेश हुए हैं। उम्मीद है कि भारत में भी यही खूबियां मिल सकती है। जिसमें बेस मॉडल Pova 7 में 7000mAh बड़ी बैटरी, शानदार 45W फ्लैश चार्ज, पावरफुल मीडियाटेक हीलियो जी100 अल्टीमेट प्रोसेसर लगाया गया है। यह दो कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है जिसमें 8GB RAM+256GB स्टोरेज और 8GB RAM+128GB स्टोरेज व 8GB एक्सटेंडेड RAM सपोर्ट भी है।

The post 4 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी Tecno Pova 7 5G सीरीज, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-series-india-launch-date-4-july-confirmed/feed/ 0
Tecno Pova 7 5G सीरीज का इंडिया लॉन्च कंफर्म, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट हुई लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-series-india-launch-confirmed-flipkart-microsite-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-series-india-launch-confirmed-flipkart-microsite-live/#respond Mon, 16 Jun 2025 05:05:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175756 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पिछले कुछ महीनों से Tecno की अपकमिंग Pova 7 सीरीज को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। वहीं, अब ब्रांड ने आखिरकार अपने दमदार और बजट लाइनअप Tecno Pova 7 5G लाने की पुष्टि कर दी है। इसे लेकर Flipkart प्लेटफार्म पर डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो गया है, जिसमें ‘Change starts here’ टैगलाइन के […]

The post Tecno Pova 7 5G सीरीज का इंडिया लॉन्च कंफर्म, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Tecno Pova 7 5G सीरीज का लॉन्च भारत में कंफर्म हो गया है।
  • इस सीरीज में Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G आने की उम्मीद है।
  • यह बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं।

पिछले कुछ महीनों से Tecno की अपकमिंग Pova 7 सीरीज को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। वहीं, अब ब्रांड ने आखिरकार अपने दमदार और बजट लाइनअप Tecno Pova 7 5G लाने की पुष्टि कर दी है। इसे लेकर Flipkart प्लेटफार्म पर डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो गया है, जिसमें ‘Change starts here’ टैगलाइन के साथ सीरीज को टीज किया गया है। हालांकि अभी श्रृंखला में आने वाले मोबाइल्स के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G आ सकते हैं। आइए, आगे लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Pova 7 5G सीरीज लॉन्च कंफर्म

  • Tecno Pova 7 5G सीरीज को Flipkart यूनिक प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जाएगा।
  • लैंडिंग पेज पर “For The Dreamers, The Disruptors, The Misfits” जैसे टैग्स यह इशारा करते हैं कि सीरीज में आने वाले स्मार्टफोंस खासतौर पर गेमिंग और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
  • टीजर में नए कैमरा मॉड्यूल की झलक भी दिखाई गई है, जिसमें ‘Arc Interface’ और तीन गोलाकार कैमरा यूनिट्स को दिखाया गया है।
  • सामने आए टीजर से डिजाइन में बड़े बदलाव और प्रीमियम लुक की उम्मीद की जा सकती है।

Tecno Pova 7 5G सीरीज में आ सकते हैं ये फोंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tecno इस सीरीज के तहत फिलहाल दो स्मार्टफोंस लेकर आ सकते हैं। जिसमें Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही बाद में Pova 7 Ultra 5G या Pova 7 Pro+ 5G को लाया जा सकता है। क्योंकि इन्हें लेकर भी पूर्व में लीक जानकारियां सामने आई हैं।

Tecno Pova 7 5G सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G को Google Play Console और Geekbench लिस्टिंग्स पर देखा गया है, जिससे इनके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं:

  • डिस्प्ले: स्क्रीन साइज का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है लेकिन फोंस में 1080 x 2460 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 या 7300X चिपसेट दिया जा सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.50GHz हो सकती है। इसमें ARM Mali G615 लगाया जा सकता है।
  • रैम और स्टोरेज: मोबाइल में 8GB तक रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह डिवाइस लेटेस्ट Android 15 के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में 6000mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है। जबकि चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।

The post Tecno Pova 7 5G सीरीज का इंडिया लॉन्च कंफर्म, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-series-india-launch-confirmed-flipkart-microsite-live/feed/ 0
6000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Tecno Pova 7 5G, एफसीसी पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-fcc-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-fcc-listing/#respond Wed, 04 Jun 2025 04:53:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175055 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno ने हाल ही में अपना Pova Curve 5G स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी Pova 7 सीरीज पर काम कर रही है। अफवाहों के अनुसार, इस सीरीज में Pova 7, Pova 7 Pro और Pova 7 Ultra जैसे तीन 5G मॉडल शामिल हो सकते हैं। नई जानकारी […]

The post 6000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Tecno Pova 7 5G, एफसीसी पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Tecno Pova 7 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है।
  • लिस्टिंग से इसके रियर डिजाइन का हुआ खुलासा है।
  • इसमें 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

Tecno ने हाल ही में अपना Pova Curve 5G स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी Pova 7 सीरीज पर काम कर रही है। अफवाहों के अनुसार, इस सीरीज में Pova 7, Pova 7 Pro और Pova 7 Ultra जैसे तीन 5G मॉडल शामिल हो सकते हैं। नई जानकारी में सामने आया है कि Tecno Pova 7 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह पहले BIS, Google Play Console, Geekbench और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। जिससे लगता है की फोन की लॉन्चिंग जल्द हो सकती है।

Tecno Pova 7 5G एफसीसी लिस्टिंग

  • FCC लिस्टिंग के अनुसार, Tecno Pova 7 5G में 6,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जर दिया जाएगा।
  • फोन की स्कीमैटिक्स से पता चलता है कि इसकी हाइट 165mm और डायगोनल लंबाई 175mm होगी। इसी इमेज में एंटेना की पोजिशन और ड्यूल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट की जानकारी भी मिलती है।
  • डिजाइन की बात करें तो Tecno Pova 7 5G में पीछे की तरफ इंटरसेक्टिंग डाइगोनल पैटर्न वाला यूनिक रियर डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के साइड में सिम स्लॉट और वॉल्यूम बटन नजर आते हैं।
  • इसके रियर पैनल पर त्रिकोणीय कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरे और एक पिल-शेप एलईडी फ्लैश शामिल लग रही है।
  • FCC लेबल से यह भी पुष्टि हुई है कि फोन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट मिलेगा। हालांकि, आधिकारिक CarlCare सपोर्ट साइट लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 8GB + 128GB वैरियंट में भी आ सकता है।
  • अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tecno Pova 7 5G में FHD+ डिस्प्ले और Dimensity 7300 चिपसेट मिलेगा।
  • सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस Android 15 पर आधारित HiOS 15 पर चलेगा।
  • फिलहाल, Pova 7 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बताते चलें कि Tecno Pova 7 5G को FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है, इसलिए संभावना है कि यह डिवाइस इसी महीने लॉन्च हो सकता है। वहीं, यह देखना बाकी है कि क्या Pova 7 के साथ-साथ इसका Pro वर्जन भी लॉन्च होता है या नहीं।

The post 6000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Tecno Pova 7 5G, एफसीसी पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-fcc-listing/feed/ 0
Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G में कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस, गीकबेंच पर आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-and-pova-7-pro-5g-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-and-pova-7-pro-5g-geekbench-listing/#respond Wed, 28 May 2025 10:56:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174609 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक्नो इन दिनों अपनी POVA 7 सीरीज को लेकर चर्चा में है। इसे लेकर ब्रांड ने कुछ हफ्तों पहले टीजर भी जारी किया है। वहीं, अब इसमें आने वाले Tecno Pova 7 5G और Tecno Pova 7 Pro 5G स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट हुए हैं। जिसमें इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, […]

The post Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G में कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस, गीकबेंच पर आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Pova 7 सीरीज में कई नए मॉडल शामिल हो सकते हैं।
  • Pova 7 और 7 Pro 5G का मॉडल नंबर LJ7 और LJ8 है।
  • इनमें Dimensity 7300/7300X प्रोसेसर मिल सकता है।

टेक्नो इन दिनों अपनी POVA 7 सीरीज को लेकर चर्चा में है। इसे लेकर ब्रांड ने कुछ हफ्तों पहले टीजर भी जारी किया है। वहीं, अब इसमें आने वाले Tecno Pova 7 5G और Tecno Pova 7 Pro 5G स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट हुए हैं। जिसमें इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे आपको दोनों डिवाइस से जुड़ी डिटेल्स विस्तार से बताते हैं।

Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G गीकबेंच लिस्टिंग

  • Tecno Pova 7 5G को मॉडल नंबर LJ7 नाम से Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर स्पॉट किया गया है।
  • Tecno Pova 7 5G ने सिंगल कोर में 934 और मल्टी कोर में 2582 का स्कोर हासिल किया है।
  • लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
  • इसमें 2.50GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • डिवाइस में 8GB RAM और ARM Mali-G615 MC2 GPU देखने को मिलेगा, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाएगा।
  • Tecno Pova 7 Pro 5G मॉडल नंबर LJ8 के साथ Geekbench पर स्पॉट हुआ है।
  • फोन में 1055 का सिंगल-कोर स्कोर और 3087 का मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त किया है। यह भी Android 15 पर आधारित होगा और इसमें वही 2.50GHz क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर, 8GB RAM, और ARM Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है।
  • यह स्कोर और स्पेसिफिकेशंस संकेत देते हैं कि Pova 7 Pro 5G में Pova 7 5G की तुलना में थोड़ा बेहतर ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिल सकता है।
  • दोनों ही डिवाइस में MediaTek का Dimensity 7300 या 7300X चिपसेट होने की संभावना है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और अच्छे गेमिंग व मल्टीटास्किंग अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है।

सीरीज में आने वाले अन्य डिवाइस

इन दो स्मार्टफोंस के अलावा, Tecno Pova 7 4G (LJ6), Pova 7 Neo (LJ6) और Pova 7 Pro+ 5G (LJ9) जैसे अन्य मॉडल्स भी जल्द लॉन्च हो सकते हैं। ये सभी डिवाइस हाल ही में EEC सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए हैं। साथ ही, Pova 7 Neo को Google Play Console लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है।

बताते चलें कि टेक्नो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Pova Curve 5G की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह डिवाइस 29 मई 2025 को लॉन्च होगा। यह एक Flipkart एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट है और इसे केवल Flipkart के जरिए ही खरीदा जा सकेगा।

The post Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G में कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस, गीकबेंच पर आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-and-pova-7-pro-5g-geekbench-listing/feed/ 0
भारत में जल्द लॉन्च होगा सस्ता फोन Tecno Pova 7 5G, बीआईएस साइट पर हुई लिस्टिंग https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-bis-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-bis-listing/#respond Wed, 21 May 2025 09:32:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174132 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटा गया है। कंपनी जल्द ही Tecno Pova 7 5G को भारत में लॉन्च कर सकती है। हाल में यह फोन BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर देखा गया है। ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि यह डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में […]

The post भारत में जल्द लॉन्च होगा सस्ता फोन Tecno Pova 7 5G, बीआईएस साइट पर हुई लिस्टिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटा गया है। कंपनी जल्द ही Tecno Pova 7 5G को भारत में लॉन्च कर सकती है। हाल में यह फोन BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर देखा गया है। ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि यह डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। अब तक आए रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग मोबाइल कंपनी के Pova Curve 5G के लॉन्च के बाद पेश किया जा सकता है, जिसे कंपनी पहले से टीज कर चुकी है। आइए, आगे Tecno Pova 7 5G के लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno Pova 7 5G बीआईएस सर्टिफिकेशन

  • BIS डेटाबेस में जो डिवाइस देखा गया है, उसका मॉडल नंबर LJ7 है और इसे Pova 7 5G नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
  • हालांकि इस लिस्टिंग में फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मगर, इससे इतना तय है कि Tecno भारत में 5G वैरियंट लाने की तैयारी में है।
  • बता दें कि Pova 7 सीरीज में 4G और 5G दोनों वर्जन होंगे। जहां 5G मॉडल का मॉडल नंबर LJ7 है, वहीं इसके 4G वर्जन को LJ6 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में 4G भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Tecno Pova Curve 5G के स्पेसिफिकेशंस

Tecno फिलहाल अपने Pova Curve 5G को लेकर टीजर जारी कर रहा है और Pova 7 सीरीज की जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी। जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Curve 5G में नीचे दिए गए स्पेक्स मिल सकते हैं।

  • डिस्प्ले: Tecno Pova Curve 5G में एक FHD+ रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड-एज डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो विजुअल एक्सपीरियंस को प्रीमियम बना सकता है।
  • चिपसेट: फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। जो परफॉर्मेंस के लिहाज से एक अच्छा मिड-रेंज चिपसेट माना जा सकता है।
  • सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस Android 15 पर आधारित इंटरफेस पर काम कर सकता है। जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स का लाभ मिलेगा।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 5,350mAh की बैटरी हो सकती है। जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • स्टोरेज और रैम: Tecno इस डिवाइस को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश कर सकता है। जिसमें 6GB + 128GB और 8GB + 128GB शामिल हो सकते हैं।

Pova 7 सीरीज वेरिएंट्स

Pova 7 सीरीज के तहत कंपनी कई मॉडल्स लॉन्च कर सकती है, जिनमें Pova 7 5G (LJ7), Pova 7 Pro 5G (LJ8), Pova 7 Curve 5G (LJ8k) और Pova 7 Pro+ 5G (LJ9) शामिल हैं। हालांकि इनमें से किन-किन मॉडल्स को भारत में लॉन्च किया जाएगा, यह फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन BIS सर्टिफिकेशन से यह पक्का हो गया है कि कम से कम Tecno Pova 7 5G भारत में आ सकता है।

The post भारत में जल्द लॉन्च होगा सस्ता फोन Tecno Pova 7 5G, बीआईएस साइट पर हुई लिस्टिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-7-5g-bis-listing/feed/ 0