The post 8GB RAM वाला 5G फोन TECNO Pova 7 Pro 6000mAh बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च, ये है AI वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक्नो ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘पोवा’ सीरीज का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से दो नए स्मार्टफोन TECNO Pova 7 और TECNO Pova 7 Pro इंडिया में लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों AI की ताकत से लैस 5जी स्मार्टफोन हैं जो तगड़ी 6,000mAh बैटरी के साथ आए हैं। पोवा 7 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और पोवा 7 प्रो की जानकारी आगे दी गई है।
टेक्नो पोवा 7 प्रो 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 17,999 रुपये है। गौरतलब है कि यह फोन का स्पेशल लॉन्च प्राइस है जिसमें ऑफर्स भी शामिल हैं। Pova 7 Pro की सेल 10 जुलाई से शुरू होगी और इसे मार्केट में Dynamic Grey, Neon Cyan और Geek Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
डिस्प्ले
टेक्नो पोवा 7 प्रो 5जी फोन को 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। टेक्नो ने अपने इस 5जी मोबाइल को सेगमेंट का बेस्ट डिस्प्ले स्मार्टफोन बताया है।
परफॉर्मेंस
TECNO Pova 7 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो HiOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस मोबाइल सीपीयू में 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 क्वॉड कोर और 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A78 कोर मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Mali G615 GPU सपोर्ट करता है।
मेमोरी
भारतीय बाजर में टेक्नो पोवा 7 प्रो 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8+8) की ताकत प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया है। बताते चलें कि पोवा 7 प्रो 5जी फोन में LPDDR5 RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक दी गई है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल मेन लेंस मिलता है जो IMX682 सेंसर है। इसके साथ ही यह टेक्नो 5जी फोन 8 मेगापिक्सल Portrait सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए TECNO Pova 7 Pro में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमा मिलता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा 7 प्रो स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल को 33 मिनट में 50% और 69 मिनट में 100% फुल चार्ज कर सकती है। वहीं साथ ही यह टेक्नो फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है।
The post 8GB RAM वाला 5G फोन TECNO Pova 7 Pro 6000mAh बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च, ये है AI वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साल 2025 आधा बीत चुका है और इसी के साथ जुलाई का महीना भी शुरू हो गया है। वो कहते हैं ना, ‘इंटरवल के बाद मूवी और भी मजेदार हो जाती है’। मोबाइल मार्केट के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। यह महीना कई पावरफुल फ्लैगशिप फोंस का गवाह बनने वाला है जिसकी जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।। इस महीने के पहले सप्ताह में ही Nothing, OPPO और Tecno जैसे ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं। इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
लॉन्च डेट – 1 जुलाई
जुलाई की शुरुआत नथिंग ब्रांड के प्रीमियम स्मार्टफोन नथिंग फोन (3) से होगी। सुनने में आ रहा है कि इस मोबाइल की कीमत 50 हजार रुपये तक रखी जा सकती है। ब्रांड की पहचान ट्रांसपेरेंट लुक इस बार भी देखने को मिलेगा। चर्चा है कि इस बार नए नथिंग फोन में Glyph Matrix डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में 6.7-इंच की FHD+ OLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पावर बैकअप के लिए 100W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक वाली 5,150mAh बैटरी दी जा सकती है।

लॉन्च डेट – 3 जुलाई
ग्लोबल मार्केट के बाद अब रेनो14 सीरीज इंडियन में एंट्री ले रही है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर रन करता है। इस 5जी फोन में 6.59-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो Crystal Shield Glass से प्रोटेक्टेड है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 8MP बैक कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 50MP Selfie कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 14 में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh दी गई है।

लॉन्च डेट – 3 जुलाई
ओपो रेनो 14 प्रो 3 जुलाई को इंडिया लॉन्च होगा। यह मोबाइल Mediatek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है जिसमें 12GB RAM मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है और तीनों ही सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। इसी तरह फ्रंट पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह ओपो मोबाइल 6.83-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,200mAh Battery दी गई है।

लॉन्च डेट – 4 जुलाई
टेक्नो पोवा 7 प्रो 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल फोन को MediaTek Dimensity 7300 या 7300X चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसमें 8GB RAM मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 108MP Camera दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में तगड़ी 6,000mAh Battery दी जा सकती है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

लॉन्च डेट – 4 जुलाई
टेक्नो पोवा 7 5जी फोन MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। इसे 4 जुलाई को पेश किया जाएगा जो 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इस फोन में भी 108MP Camera मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP Front दिया जा सकता है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे तगड़ी 7,000mAh Battery बैटरी के साथ लाया जा सकता है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45W Flash Charge तकनीक मिल सकती है।
The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए फोन, आएंगे लेटेस्ट और शानदार Nothing, OPPO और Tecno स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Tecno भारत सहित ग्लोबल बाजार में अपने कम कीमत वाले स्मार्टफोंस से कई ग्राहकों को आकर्षित करता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए ब्रांड द्वारा 30C के अपग्रेड Tecno Spark 40C को लाया जा सकता है। खास बात यह है कि डिवाइस को फिलहाल गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसकी लॉन्चिंग जल्द […]
The post Tecno Spark 40C गीकबेंच और Pova 7 (4G) एफसीसी साइट पर हुआ स्पॉट, जानें इनकी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno भारत सहित ग्लोबल बाजार में अपने कम कीमत वाले स्मार्टफोंस से कई ग्राहकों को आकर्षित करता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए ब्रांड द्वारा 30C के अपग्रेड Tecno Spark 40C को लाया जा सकता है। खास बात यह है कि डिवाइस को फिलहाल गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसकी लॉन्चिंग जल्द ही संभव हो सकती है। वहीं, एक 4G मॉडल Techo Pova 7 भी लॉन्च किया जा सकता है जिसे एफसीसी सर्टिफिकेशन मिल गया है। आइए, आगे दोनों मॉडल्स की लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आखिर में आपको बताते चलें कि दोनों टेक्नो मोबाइल्स की लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी द्वारा जल्द ही यह बाजार में उतारे जा सकते हैं। वहीं, आगे देखना होगा की ब्रांड आने वाले हफ्तों या महीने में कब कोई ऐलान करता है।
The post Tecno Spark 40C गीकबेंच और Pova 7 (4G) एफसीसी साइट पर हुआ स्पॉट, जानें इनकी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>