Tecno Pova Neo 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 24 Jul 2023 06:11:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Tecno Pova Neo 3 लॉन्च, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-neo-3-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-neo-3-launched-price-specifications/#respond Mon, 24 Jul 2023 06:10:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112013 टेक्नो ने अपनी पोवा सीरीज का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाइस Tecno Pova Neo 3 लॉन्च किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट करते हुए इसकी लॉन्चिंग की है।

The post 7000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Tecno Pova Neo 3 लॉन्च, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन में नया Turbo Mecha डिजाइन है।
  • डिवाइस 6.82 इंच डिस्प्ले के साथ आता है।
  • 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

टेक्नो ने अपनी पोवा सीरीज का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाइस Tecno Pova Neo 3 लॉन्च किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट करते हुए इसकी लॉन्चिंग की है। खास बात यह है कि डिवाइस में यूनिक डिजाइन और तगड़े फीचर्स की पेशकश की गई है। आइए, आगे आपको पोस्ट में पूरी डिटेल बताते हैं।

Tecno Pova Neo 3 डिजाइन

फोन की खास बात यह है कि कंपनी इसमें नया Turbo Mecha डिजाइन लेकर आई है। डिवाइस को वेबसाइट पर Mecha Black, Amber Gold और Hurricane Blue जैसे तीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। पीछे की तरफ अलग तरह का लुक नजर आता है। बैक पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल डुअल एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है। फोन में नीचे की तरफ टेक्नो पोवा ब्रांडिंग दी गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह डिजाइन काफी यूनिक लुक दे रहा है।

Tecno Pova Neo 3 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: टेक्नो के नए फोन में 6.82 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1640 x 720 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। डिस्प्ले पर पंच होल दिया डिजाइन भी मौजूद है।
  • प्रोसेसर: फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लगाया गया है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें तगड़ी 7000एमएएच की बैटरी दी है। यह बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश के साथ लगाया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP कैमरा है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 13 पर रन करता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में डुअल सिम 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस, 3.5 एमएम जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।

Tecno Pova Neo 3 की कीमत

Tecno Pova Neo 3 की कीमत की बात करें तो अब तक कंपनी ने वेबसाइट पर प्राइस डिटेल शेयर नहीं की है। हालांकि लग रहा है जल्द ही डिवाइस की कीमत लिस्ट कर दी जाएगी।

The post 7000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Tecno Pova Neo 3 लॉन्च, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pova-neo-3-launched-price-specifications/feed/ 0
Tecno बना रही है नया स्मार्टफोन Pova Neo 3, स्पेसिफिकेशन डिटेल्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/4-gb-ram-smartphone-tecno-pova-neo-3-spotted-on-google-play-console/ https://www.91mobiles.com/hindi/4-gb-ram-smartphone-tecno-pova-neo-3-spotted-on-google-play-console/#respond Thu, 08 Jun 2023 02:31:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106501 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक्नो से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘पोवा’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Tecno Pova Neo 3 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई […]

The post Tecno बना रही है नया स्मार्टफोन Pova Neo 3, स्पेसिफिकेशन डिटेल्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है।
  • इसका फ्रंट डिजाईन भी सामने आ गया है।
  • यह लो बजट में लॉन्च हो सकता है।

टेक्नो से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘पोवा’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Tecno Pova Neo 3 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

Tecno Pova Neo 3 लिस्टिंग

  • गूगल प्ले कंसोल इस फोन को टेक्नो पोवा नियो 3 नाम के साथ ही लिस्ट किया गया है।
  • यहां फोन में 4जीबी रैम मैमोरी दिए जाने का खुलासा किया गया है।
  • लिस्टिंग में टेक्नो फोन को एंडरॉयड 13 ओएस से लैस दिखाया गया है।
  • Tecno Pova Neo 3 में मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आ गई है।
  • इस फोन में 2x ARM Cortex-A75 (2000MHz) और 2x ARM Cortex- A55(1800MHz) प्रोसेसर मिलेगा।
  • ग्राफिक्स के लिए टेक्नो पोवा नियो 3 में एआरएम माली-जी52 जीपीयू दिए जाने की जानकारी लिस्टिंग में सामने आई है।
  • गूगल प्ले कंसोल में बताया गया है कि इस टेक्नो फोन में 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन दी जाएगी जो 320डीपीआई सपोर्ट करेगी।

Tecno Pova Neo 3 ​लुक व डिजाईन

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में टेक्नो पोवा नियो 3 का फ्रंट लुक सामने आया है। इसमें फोन को पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन पर बना दिखाया गया है जो स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दी गई है। इसके तीन किनारे जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे चिन पार्ट नजर आ रहा है। फोन के दाएं पैनल वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

7000 mah battery phone Tecno Pova Neo 2 launched check price specifications details
Tecno Pove Neo 2

Tecno Pova Neo 2 स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन – यह मोबाइल फोन 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.82 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
  • 8 – Pova Neo 2 एंड्रॉयड 12 आधारित हाईओएस 8.6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है।
  • रैम व स्टोरेज – फोन में 6जीबी तक की रैम मैमोरी तथा 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है।
  • कैमरा – फोटोग्राफी के लिए टेक्नो पोवा नियो 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 16 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी – पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 7,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Tecno बना रही है नया स्मार्टफोन Pova Neo 3, स्पेसिफिकेशन डिटेल्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4-gb-ram-smartphone-tecno-pova-neo-3-spotted-on-google-play-console/feed/ 0