टेक्नो आने वाले दिनों में भारत में Pova सीरीज का नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक घोषणा से पहले, 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर टीजर वीडियो हासिल किया है, जिसमें उद्योग सूत्रों के हवाले से रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन दिखाया गया है। यह वही फोन लग रहा है जिसे Tecno […]
The post [Exclusive] देखें Tecno Pova सीरीज फोन का डिजाइन, भारत में जल्द हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक्नो आने वाले दिनों में भारत में Pova सीरीज का नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक घोषणा से पहले, 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर टीजर वीडियो हासिल किया है, जिसमें उद्योग सूत्रों के हवाले से रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन दिखाया गया है। यह वही फोन लग रहा है जिसे Tecno ने इस जनवरी की शुरुआत में टीज किया था। आइए, इसके बारे में डिटेल जानते हैं।
फिलहाल नए टेक्नो पोवा फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन चूंकि टीजर आने वाले हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला है। मार्केटिंग नेम और फीचर्स जल्द ही सामने आ सकते हैं।
इस महीने की शुरुआत में, टेक्नो ने MWC 2025 में कैमन 40 सीरीज मॉडल और वॉच GT 1, ट्रू 2 TWS ईयरबड्स, मेगाबुक लैपटॉप सीरीज और AI ग्लास सहित अन्य डिवाइस पेश किए थे। हमें नए स्पार्क स्लिम फोन की भी झलक मिली थी। जिसकी मोटाई 5.75 मिमी है और इसमें 5,200mAh की बैटरी होने की बात सामने आई थी।
The post [Exclusive] देखें Tecno Pova सीरीज फोन का डिजाइन, भारत में जल्द हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Tecno ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई Pova सीरीज के फोन के जल्द लॉन्च होने का टीजर जारी किया है। हालांकि, मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ब्रांड ने पोस्टर इमेज शेयर की हैं, जिनमें फोन की रूपरेखा दिखाई गई है। हैंडसेट के पीछे ट्रिअंगुलर आकार का कैमरा देखा जा सकता है, […]
The post भारत में जल्द आ रहा है एलईडी लाइट डिजाइन के साथ नया Tecno Pova सीरीज फोन, देखें टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई Pova सीरीज के फोन के जल्द लॉन्च होने का टीजर जारी किया है। हालांकि, मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ब्रांड ने पोस्टर इमेज शेयर की हैं, जिनमें फोन की रूपरेखा दिखाई गई है। हैंडसेट के पीछे ट्रिअंगुलर आकार का कैमरा देखा जा सकता है, जिसके चारों ओर LED लाइटिंग दी गई है। आइए, आगे देखें पूरी जानकारी।

फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी जैसे कि इसका मार्केटिंग नाम, लॉन्च की तारीख और अन्य जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है, लेकिन चूंकि टीजर आने शुरू हो गए हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ब्रांड और भी जानकारी देगा। संभावना है कि फोन इस महीने किसी समय लॉन्च हो सकता है।
यह नई घोषणा ब्रांड द्वारा देश में Tecno Spark 30C 8GB रैम वैरियंट को 12,999 रुपये में पेश किए जाने के कुछ ही दिनों बाद आई है। फोन को शुरुआत में सिर्फ 4GB रैम के साथ लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। ज्यादा रैम के अलावा, बाकी हार्डवेयर समान हैं। हमें 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक Dimensity 6300 SoC, 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प, 48MP Sony प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
फोन को एज्योर स्काई, ऑरोरा क्लाउड और मिडनाइट शैडो जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है।
The post भारत में जल्द आ रहा है एलईडी लाइट डिजाइन के साथ नया Tecno Pova सीरीज फोन, देखें टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>टेक ब्रांड टेक्नो लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है जिससे बड़ी मोबाइल कंपनियों को परेशानी हो रहा है। कुछ समय पहले ही Phantom V Fold लाकर कंपनी ने सीधे Samsung और Motorola को चुनौती दे डाली थी। वहीं अब कंपनी एक ऐसा मोबाइल फोन लेकर आ रही है जिसे बैक पैनल पर एलईडी […]
The post Tecno भी ला रहा है एलईडी लाइट्स वाला मोबाइल फोन, कॉल और मैसेज आने पर चमकेगा बैक पैनल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक ब्रांड टेक्नो लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है जिससे बड़ी मोबाइल कंपनियों को परेशानी हो रहा है। कुछ समय पहले ही Phantom V Fold लाकर कंपनी ने सीधे Samsung और Motorola को चुनौती दे डाली थी। वहीं अब कंपनी एक ऐसा मोबाइल फोन लेकर आ रही है जिसे बैक पैनल पर एलईडी नोटिफिकेशन लाइट लगी होगा। यह POVA series smartphone होगा जिससे Nothing Phone को टक्कर मिलेगी।
एलईडी लाइट से लैस नए टेक्नो फोन की जानकारी टिपस्टर ईशान अग्रवाल के जरिये सामने आई है। ईशान ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये आगामी टेक्नो फोन की शार्ट वीडियो शेयर की है जिसमें फोन का बैक पैनल पर और उसपर लगी लाईट्स को भी साफ देखा जा सकता है। टिपस्टर ने साफ कर दिया है कि यह फोन टेक्नो पोवा सीरीज़ के तहत लाया जाएगा और जल्द ही इंडिया में लॉन्च होगा।
Exclusive: This is your first look of #ArcInterface from an upcoming @TecnoMobileInd POVA series smartphone.
The @pova_mobile seems to feature LED lights for notifications at the back & here it is in action as the phone gets a call.
Looks cool ? Will launch in India soon! pic.twitter.com/oghPc9FCo6
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) July 18, 2023
Tecno POVA स्मार्टफोन में इस्तेमाल की जाने वाली एलईडी लाइट नोटिफिकेशन्स टेक्नोलॉजी का नाम ईशान ने Arc Interface बताया है। उपर लगी जीफ़ में देख सकते हैं कि फोन के बैक पैनल पर एक तरह ग्लास है तथा दूसरी ओर लैदर, और इन दोनों के बीच में एलईडी स्ट्रीप लगाई गई है जो ब्लिंक कर रही है। यह लाईट फोन कॉल, मैसेज तथा अन्य नोटिफिकेशन्स आने पर चमकेगी।
हाल ही में अनाउंस हुए टेक्नो पोवा 5 की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर दिया गया है। इसका फ्री फायर स्पेशल एडिशन भी लाया गया है जिसे गरेना बैटल रॉयल गेम निर्माता के साथ मिलकर बनाया गया है। यह फोन Turbo Mecha डिजाइन पर बना है जिसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स आगे दी गई हैं।
The post Tecno भी ला रहा है एलईडी लाइट्स वाला मोबाइल फोन, कॉल और मैसेज आने पर चमकेगा बैक पैनल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6,000एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 16एमपी क्वॉड कैमरे वाला TECNO POVA इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लो बजट में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने वाले TECNO ब्रांड ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत की है। कंपनी ने इस सीरीज़ को ‘POVA’ टाईटल के साथ पेश किया है जिसके तहत लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन का नाम TECNO POVA है। ब्रांड का यह सस्ता स्मार्टफोन सिर्फ 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 11 दिसंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
TECNO POVA
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो ने अपने नए डिवाईस को 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की डॉट-इन एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फान का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत का है जो 480निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

TECNO POVA को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 7.0 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए जहां यह फोन माली-जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है वहीं गेमिंग को स्मूथ और लैगफ्री बनाने के लिए इसे हाइपरइंजन गेम टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा गया है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेक्नो का यह नया स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.85 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल के ही थर्ड सेंसर के साथ एक एआई लेंस भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

TECNO POVA एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार के चार्ज में यह फोन 30 दिन का स्टैंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।
वेरिएंट व कीमत
टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। TECNO POVA का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 6 जीबी रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा तथा यह फोन Dazzle black, Magic Blue और Speed Purple कलर में 11 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
The post 6,000एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 16एमपी क्वॉड कैमरे वाला TECNO POVA इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6,000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर के साथ ये कंपनी दिसंबर में लॉन्च करेगी नया फोन, Xiaomi-Realme से होगा अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Tecno इंडिया में एक नई पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, कंपनी अगले महीने अपने नए सब-ब्रांड POVA को भारत में उतारने वाली है। 91mobiles को इंडस्ट्री सोर्स द्वारा इस बात की जानकारी मिली है। इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन मिड-बजट कैटरी में एंट्री करेंगे। माना जा रहा है कि इस लाइनअप का पहला फोन Tecno POVA एक गेमिंग फोन होगा जो कि हाल ही में Nigeria में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट दिसंबर के पहले हफ्ते में पेश किया जा सकता है। आइए आगे आपको फोन के बारे में जानकारी देते हैं।
Tecno POVA को पंच-होल डिजाइन और ग्रेडिएंट फिनिश के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। हालांकि, अभी Tecno POVA की भारतीय कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, Philippines में फोन को कंपनी ने P6,999 (लगभग 10,700 रुपए) में पेश किया था। इसे भी पढ़ें: सस्ता 5G फोन Vivo V20 Pro 2 दिसंबर को करेगा इंडिया में एंट्री, जानें क्यूं होगा खास

Tecno POVA की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Tecno POVA के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसके ग्लोबल वेरिएंट को कंपनी ने 6.8-इंच स्क्रीन पंच होल डिसप्ले के साथ पेश किया था। इसके अलावा हैंडसेट MediaTek Helio G80 पर आधारित है। वहीं, स्मार्टफोन में 6GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन HiOS 7.0 एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno POVA में क्वाड कैमरा सेटअप बैक में दिया गया है। इस सेटअप में 13MP प्राइमरी सेंसर + 2MP सेकेंडरी डेप्थ सेंसर + 2MP मैक्रो सेंसर + 0.3 MP लोलाइट AI लेंस है। वहीं, फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP AI सेंसर है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ मल्टीलेयर ग्रेफाइट + थर्मल कंडेक्टिव जेल है जो कि चार्जिंग के समय फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसे भी पढ़ें: 108MP कैमरे और 8GB रैम के साथ आई Redmi Note 9 5जी सीरीज, जानें क्या है प्राइस
नई POVA सीरीज की बात करें तो यह Tecno Spark और Tecno Camon को मिलाने के बाद यह ब्रांड की तीसरी स्मार्टफोन सीरीज होगी। Tecno Spark बजट सेगमेंट में बैटरी-केंद्रित स्मार्टफ़ोन पेश करने के लिए लोकप्रिय है और Tecno Camon श्रृंखला कैमरा-केंद्रित फोन पेश करती है।
The post 6,000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर के साथ ये कंपनी दिसंबर में लॉन्च करेगी नया फोन, Xiaomi-Realme से होगा अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>