Tecno Spark 10 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 29 Apr 2023 09:06:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 16GB RAM की ताकत के साथ 15,499 रुपये में लॉन्च हुआ यह टेक्नो फोन, मिलता है इसमें 10 5G Bands का सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-10-5g-phone-launched-in-india-with-8g-ram-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-10-5g-phone-launched-in-india-with-8g-ram-know-price-and-specifications/#respond Sat, 29 Apr 2023 09:06:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103696 16GB RAM की ताकत के साथ 15,499 रुपये में लॉन्च हुआ यह टेक्नो फोन, मिलता है इसमें 10 5G Bands का सपोर्ट

The post 16GB RAM की ताकत के साथ 15,499 रुपये में लॉन्च हुआ यह टेक्नो फोन, मिलता है इसमें 10 5G Bands का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इसकी कीमत 12,999 से शुरू होती है।
  • इसमें 10 5G Bands सपोर्ट मिलता है।
  • यह Memory Fusion 2.1 से लैस है।

टेक्नो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना 5जी पोर्टफोलियो बढ़ातेे हुए Tecno Spark 10 5G फोन लॉन्च किया था। 4GB RAM के साथ यह फोन सिर्फ 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब इस 5जी फोन को और ताकतवर बनाते हुए कंपनी ने इसका नया 8GB RAM वेरिएंट भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

Tecno Spark 10 5G का नया वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह मोबाइल Memory Fusion 2.1 तकनीक के साथ 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फोन की इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं इस फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

tecno-spark-10-5g-features

टेक्नो स्पार्क 10 5जी का प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage = 15,499 रुपये
  • 4GB RAM + 64GB Storage = 12,999 रुपये
  • 8जीबी रैम वाला Tecno Spark 10 5G फोन 15,499 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ है। इस नए वेरिएंट की बिक्री 2 मई से देश में शुरू होगी। शुरूआती सेल में ग्राहकों को इस मोबाइल पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा जिसके बाद इफेक्टिव प्राइस 14,499 रुपये पड़ेगा। वहीं बाजार में पहले से मौजूद स्पार्क 10 5जी का 4जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर Meta Black, Meta White और Meta Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

    टेक्नो स्पार्क 10 5जी की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.56″ HD+ Display
  • 90Hz Refresh Rate
  • Tecno Spark 10 5G फोन में 6.56 इंच की वाॅटरड्राॅप नाॅच स्क्रीन दी गई है जो एचडी+ रेजल्यूशन सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होती है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर चिन पार्ट दिया गया है। यह टेक्नो मोबाइल 3.5एमएम जैक करता है तथा इसके साईड पैनल पर वाॅल्यूम राॅकर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।

  • Memory Fusion Technology
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • MediaTek Dimensity 6020
  • टेक्नो स्पार्क 10 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड पर काम करता है। इस फोन में 10 5जी बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन मैमोरी फ्यूज़न टेक्नोलाॅजी से लैस है जिसके चलते इंटरनल रैम को दोगुना करके बढ़ाया जा सकता है।

    50MP Camera phone TECNO SPARK 10 5G launched in india know price specifications

  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Front Camera
  • 18W 5,000mAh Battery
  • फोटोग्राफी के लिए TECNO SPARK 10 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। यह फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

    The post 16GB RAM की ताकत के साथ 15,499 रुपये में लॉन्च हुआ यह टेक्नो फोन, मिलता है इसमें 10 5G Bands का सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-10-5g-phone-launched-in-india-with-8g-ram-know-price-and-specifications/feed/ 0
    7 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया Tecno Spark 10 स्मार्टफोन, इसमें मिलती है 16GB RAM की पावर https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-mobile-tecno-spark-10-4g-phone-launched-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-mobile-tecno-spark-10-4g-phone-launched-know-price-and-specifications/#respond Wed, 26 Apr 2023 05:43:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103458 7 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया Tecno Spark 10 स्मार्टफोन, इसमें मिलती है 16GB RAM की पावर

    The post 7 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया Tecno Spark 10 स्मार्टफोन, इसमें मिलती है 16GB RAM की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Tecno Spark 10 4G फिलीपींस में लॉन्च हो गया है।
    • इस फोन की कीमत 7,400 रुपये के करीब है।
    • 8GB Extended RAM इसकी इंटरनल रैम को 16GB तक बढ़ाती है।

    टेक्नो ब्रांड इंडिया में अपनी ‘स्पार्क 10’ सीरीज़ के तहत Spark 10 5G और Spark 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। वहीं अब इंटरनेशनल मार्केट में इस सीरीज़ का विस्तार करते हुए कंपनी की ओर से नया Tecno Spark 10 4G भी पेश कर दिया गया है। यह मोबाइल फोन फिलहाल फिलीपींस में लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 7 हजार की रेंज में है।

    टेक्नो स्पार्क 10 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ HD+ Display
  • 90Hz Refresh Rate
  • Tecno Spark 10 4G फोन को 720 x 1612 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिस्प्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है।

    8gb ram mobile tecno spark 10 4g phone launched know price and specifications

  • 8GB Extended RAM
  • MediaTek Helio G37
  • टेक्नो स्पार्क 10 4जी फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमे प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी37 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की पावर प्रदान करता है।

    8gb ram mobile tecno spark 10 4g phone launched know price and specifications

  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 10 4जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो डुअल फ्लैश से लैस है।

    8gb ram mobile tecno spark 10 4g phone launched know price and specifications

  • 18W fast charging
  • 5,000mAh battery
  • Tecno Spark 10 4G फोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इसी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए टेक्नो फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेक्नो स्पार्क 10 4जी एक डुअल सिम फोन है जिसमें 3.5एमएम जैक और एनएफसी भी मिलता है।

    टेक्नो स्पार्क 10 का प्राइस

    Tecno Spark 10 4G फोन फिलीपींस में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इसके 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्पार्क 10 4जी की कीमत $90 है जो भारतीय करंसी अनुसार 7,400 रुपये के करीब है। इस फोन ने META Black, META Blue और META White कलर में मार्केट में एंट्री ली है।

    The post 7 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया Tecno Spark 10 स्मार्टफोन, इसमें मिलती है 16GB RAM की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-mobile-tecno-spark-10-4g-phone-launched-know-price-and-specifications/feed/ 0
    50MP Camera और 8GB RAM की ताकत के साथ सिर्फ 12,999 में लाॅन्च हुआ सस्ता 5जी फोन TECNO SPARK 10 https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-tecno-spark-10-5g-launched-in-india-know-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-tecno-spark-10-5g-launched-in-india-know-price-specifications/#respond Tue, 28 Mar 2023 10:16:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101866 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत के साथ सिर्फ 12,999 में लाॅन्च हुआ सस्ता 5जी फोन TECNO SPARK 10

    The post 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत के साथ सिर्फ 12,999 में लाॅन्च हुआ सस्ता 5जी फोन TECNO SPARK 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • TECNO SPARK 10 5G “स्पार्क” सीरीज़ का पहला 5जी फोन है।
    • यह सस्ता टेक्नो मोबाइल 10 5G Bands सपोर्ट करता है।
    • Memory Fusion Technology के साथ इसे 8GB RAM पावर मिलती है।

    TECNO SPARK 10 5G फोन आज इंडिया में लाॅन्च हो गया है। यह मोबाइल 50MP Camera, 4GB RAM+4GB RAM (8GB RAM), MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर और 5,000mAh Battery के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसकी कीमत सिर्फ 12,999 रुपये है। इसी सीरीज़ में पिछले सप्ताह 12,499 रुपये वाला Spark 10 Pro लाॅन्च हुआ था जिसकी डिटेल (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं। आगे हमनें टेक्नो स्पार्क 10 5जी के प्राइस, सेल, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी दी है।

    टेक्नो स्पार्क 10 5जी का प्राइस

    TECNO SPARK 10 5G फोन इंडिया में फिलहाल सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लाॅन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन में 4जीबी एक्सपेंडेबल रैम और 1टीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। टेक्नो स्पार्क 10 5जी को आने वाली 7 अप्रैल से Meta Blue, Meta White और Meta Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Tecno Spark 10 Tecno Spark 10C Tecno Spark 10 5G Tecno Spark 10 Pro launching in india from 23 march
    Tecno Spark 10 Series

    टेक्नो स्पार्क 10 5जी की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ HD+ Display
  • Memory Fusion Technology
  • 4GB RAM + 64GB Storage
  • MediaTek Dimensity 6020
  • 50MP Rear Camera
  • 18W 5,000mAh Battery
  • TECNO SPARK 10 5G फोन में 6.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो एचडी+ रेजल्यूशन सपोर्ट करती है तथा वाॅटरड्राॅप नाॅच स्टाईल पर बनी है। इस फोन में स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होती है। डिस्प्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे चैड़ा चिन पार्ट दिया गया है। यह टेक्नो मोबाइल 3.5एमएम जैक करता है तथा इसके साईड पैनल पर वाॅल्यूम राॅकर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। यह भी पढ़ेंः 10 हजार से भी कम होगा Redmi 12C प्राइस, मिलेगा 50MP Camera

    टेक्नो स्पार्क 10 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड पर काम करता है। इस फोन में 10 5जी बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है। TECNO SPARK 10 5G मैमोरी फ्यूज़न टेक्नोलाॅजी से लैस है जिसके चलते इंटरनल 4जीबी रैम को दोगुना करके फोन को 8जीबी रैम की परफाॅर्मेंस दी जा सकती है।

    50MP Camera phone TECNO SPARK 10 5G launched in india know price specifications

    फोटोग्राफी के लिए TECNO SPARK 10 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। यह फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

    The post 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत के साथ सिर्फ 12,999 में लाॅन्च हुआ सस्ता 5जी फोन TECNO SPARK 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-tecno-spark-10-5g-launched-in-india-know-price-specifications/feed/ 0
    Tecno ला रही है 4 नए फोन, Spark 10, 10C, Spark 10 5G और Spark 10 Pro होंगे इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-10-tecno-spark-10c-tecno-spark-10-5g-tecno-spark-10-pro-launching-in-india-from-23-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-10-tecno-spark-10c-tecno-spark-10-5g-tecno-spark-10-pro-launching-in-india-from-23-march/#respond Mon, 20 Mar 2023 10:11:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101294 Tecno ला रही है 4 नए फोन, Spark 10, Spark 10C, Spark 10 5G और Spark 10 Pro होंगे इंडिया में लॉन्च

    The post Tecno ला रही है 4 नए फोन, Spark 10, 10C, Spark 10 5G और Spark 10 Pro होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • 23 मार्च को Tecno Spark 10 Pro इंडिया में लॉन्च होगा।
    • इस सीरीज़ में कंपनी 4 मोबाइल फोन भारत में उतारेगी।
    • इन सभी टेक्नो स्पार्क फोंस की कीमत 15,000 बजट में रहेगी।

    टेक्नो ब्रांड भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए 4 नए मोबाइल फोन लाने जा रहा है। ये सभी स्मार्टफोन कंपनी की ‘स्पार्क’ सीरीज़ में जोड़े जाएंगे जो Tecno Spark 10 4G, Tecno Spark 10 5G, Tecno Spark 10C और Tecno Spark 10 Pro नाम के साथ लॉन्च होंगे। इस सीरीज़ का पहला डिवाईस टेक्नो स्पार्क 10 प्रो 23 मार्च को इंडियन मार्केट में अनाउंस कर दिया जाएगा जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम रहेगी।

    टेक्नो स्पार्क 10 सीरीज़

    टेक्नो इंडिया की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि कंपनी इंडिया में अपनी स्पार्क सीरीज़ के नए मोबाइल फोंस लेकर आने वाली है जिसके तहत चार स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। कंपनी ने इसे SPARK 10 universe का नाम दिया है जिसकी शुरूआती टेक्नो स्पार्ट 10 प्रो स्मार्टफोन से की जाएगी। यह मोबाइल फोन 23 मार्च को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

    Tecno Spark 10 Pro के बाद इस लाइनअप में टेक्नो स्पार्क 10 4जी, स्पार्क 10 5जी और स्पार्क 10सी स्मार्टफोन भी लाए जाएंगे। हालांकि अभी इन तीन स्मार्टफोंस की लॉन्च टाईमलाइन शेयर नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल महीने में इनकी भारतीय बाजार में एंट्री हो जाएगी। ये सभी कम कीमत वाले स्मार्टफोंस होंगे तथा 23 मार्च को लॉन्च होने वाले टेक्नो स्पार्क 10 प्रो की कीमत भी 15,000 से कम रखी जाएगी।

    टेक्नो स्पार्क 10 प्रो

  • 6.8″ FHD+ 90Hz Display
  • MediaTek Helio G88
  • 50MP Rear Camera
  • 32MP Selfie Sensor
  • 18W 5,000mAh Battery
  • टेक्नो स्पार्क 10 प्रो की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 × 2460 ​पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो एलसीडी पैनल पर बनी है व 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर दिया गया है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 के साथ मिलकर काम करता है।

    Tecno Spark 10 Pro

    फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टेक्नो फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। Tecno Spark 10 Pro इंडिया प्राइस 23 मार्च को कंफर्म हो जाएगा।

    The post Tecno ला रही है 4 नए फोन, Spark 10, 10C, Spark 10 5G और Spark 10 Pro होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-10-tecno-spark-10c-tecno-spark-10-5g-tecno-spark-10-pro-launching-in-india-from-23-march/feed/ 0