Tecno Spark 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 20 Apr 2021 18:43:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000एमएएच बैटरी और 6.8 इंच की बड़ी डिसप्ले के साथ लाॅन्च हुआ यह कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7p-official-full-specs-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7p-official-full-specs-revealed/#respond Tue, 20 Apr 2021 18:42:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57550 फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी70 चिपसेट दिया गया है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 6.8 इंच की बड़ी डिसप्ले के साथ लाॅन्च हुआ यह कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड टेक्नो ने कुछ दिनों पहले ही इंडिया में अपनी ‘स्पार्क सीरीज़’ का नया मोबाइल TECNO Spark 7 लाॅन्च किया था जो 7,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब इसी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ते हुए टेक्नो ने TECNO Spark 7P भी ऑफिशियल कर दिया है। स्पार्क 7पी कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जो आने वाले दिनों में भारत सहित विश्व के विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा TECNO Spark 7P को कंपनी द्वारा लो बजट सेग्मेंट ही लाॅन्च किया जाएगा।

TECNO Spark 7P

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो स्पार्क 7पी को 20.5ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1640 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की एचडी+ डाॅटनाॅच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। TECNO Spark 7P का डायमेंशन 171.9×77.9×9.15एमएम है तथा इस मोबाइल फोन को Alps Blue, Spruce Green, Magnet Black और Summer Mojito कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

tecno spark 7p official full specs revealed

TECNO Spark 7P को कंपनी की ओर से एंडराॅयड 11 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 7.5 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। ग्लोबल वेबसाइट पर यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है जिसके साथ 64जीबी और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह भी पढ़ें: लाॅन्च से पहले की सामने आई Vivo V21 5G की फुल स्पेसिफिकेशन, देखें कब होगा इंडिया में लाॅन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेक्नो स्पार्क 7पी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है। इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। रियर सेटअप के अन्य दो सेंसर्स की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। वहीं फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है जो डुअल एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है।

tecno spark 7p official full specs revealed

TECNO Spark 7P एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 6.8 इंच की बड़ी डिसप्ले के साथ लाॅन्च हुआ यह कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7p-official-full-specs-revealed/feed/ 0
Tecno Spark 7 स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 16MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7-launched-in-india-with-6000mah-battery-16mp-dual-rear-camera-setup-check-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7-launched-in-india-with-6000mah-battery-16mp-dual-rear-camera-setup-check-price-specifications-and-features/#respond Fri, 09 Apr 2021 13:27:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56886 Tecno ने भारत में बजट सेगमेंट में Tecno Spark 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Tecno Spark 7 को अमेजन से 16 अप्रैल से खरीदा जा सकता है।

The post Tecno Spark 7 स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 16MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो ने भारत में Tecno Spark 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। टेक्नो का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स पेश किया गया है। Tecno Spark 7 स्मार्टफोन में कंपनी ने कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन पेश करने की कोशिश की है। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का डुएल रियर कैमरा सेटअप, 6000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में टेक्नो के इस फोन की सीधी टक्कर Poco C3, Micromax In 1b और Reddi 9A स्मार्टफोन के साथ होनी है। यहां हम आपको टेक्नो के लेटेस्ट स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Tecno Spark 7 स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark 7 स्मार्टफोन में 6.52 इंच का HD+ का डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.3 प्रतिशत, आसपेक्ट रेश्यो 20:9, मैक्सिम ब्राइटनेस 480 निट्स और रेजलूशन 720×1600 पिक्सल का है। Tecno Spark 7 स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर MediaTek Helio A25 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 2GB और 3GB के रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है। Tecno Spark 7 का 2GB रैम वेरिएंट Android 11 Go edition पर आधारित कंपनी के कस्टम यूएई HiOS 7.5 पर रन करता है। वहीं 3GB वाला वेरिएंट Android 11 पर आधारित HiOS 7.5 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 Pro में हो सकता है Android फोन वाला ये खास फीचर

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark 7 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसके साथ कंपनी ने AL लेंस और क्वाड LED फ़्लैश दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में टेक्नो ने डुअल LED फ्लैश दिया है।

Tecno Spark 7

Tecno Spark 7 स्मार्टफोन को 32GB और 64GB स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, Micro-USB, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया है। टेक्नो के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A32, A52 और A72 को सस्ते में खरीदनें का मौका, 6000 रुपये तक का मिल रहा डिस्काउंट

Tecno Spark 7 कीमत और ऑफस

Tecno Spark 7 को भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 2GB रैम + 32 GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 7,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही टॉप एंड वेरिएंट 3GB रैम + 64GB स्टोरेज को 8,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Tecno Spark 7 स्मार्टफोन को मेग्नेट ब्लैक, मोर्फ्यू ब्लू और सर्प्यू ग्रीन कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा गया है। Tecno Spark 7 की पहली सेल 16 अप्रैल को Amazon पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।


लॉन्च ऑफर की बात करें तो Tecno Spark 7 स्मार्टफोन पर कंपनी कुछ समय तक 500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऐसे में इस स्मार्टफोन को 6,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

The post Tecno Spark 7 स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 16MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7-launched-in-india-with-6000mah-battery-16mp-dual-rear-camera-setup-check-price-specifications-and-features/feed/ 0
9 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, कीमत होगी 10,000 रुपये से कम https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7-india-launch-on-9th-april-with-600mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7-india-launch-on-9th-april-with-600mah-battery/#respond Sun, 04 Apr 2021 05:30:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56371 इस फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी व डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा।

The post 9 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, कीमत होगी 10,000 रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno का नाम उन ब्रांड्स में शुमार है जो कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन बाजार में लेकर आता है। हाल में जानकारी सामने आई थी कि टेक्नो इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है और इस नए डिवाईस का Tecno Spark 7 नाम के साथ पेश किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट की घोषणा करने के साथ ही टेक्नो स्पार्क 7 के डिजाईन और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया है। Tecno Spark 7 आने वाली 9 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा और इस फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी व डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा।

Tecno Spark 7 के इंडिया लॉन्च की घोषणा करते हुए कंपनी ने बताया है कि टेक्नो अपने इस नए स्मार्टफोन को 9 अप्रैल के दिन इंडियन मार्केट में उतारेगी। फोन की लॉन्च डेट घोषित करने के साथ ही कंपनी ने फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लाईव कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि टेक्नो स्पार्क 7 लॉन्च के बाद इसी ईकॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन के प्रोडक्ट पेज पर Tecno Spark 7 की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है।

ऐसी होगी लुक

कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटोज़ से पता चला है कि टेक्नो स्पार्क 7 वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च होगा। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा। फ्रंट पैनल पर नॉच के दोनों साईड दो फ्रंट फ्लैश भी देखने को मिलेगी। रियर पैनल की बात करें तो यहां उपरी दाईं ओर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट दी गई है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है तथा नीचे बड़े अक्षरों में Tecno Spark की ब्राडिंग की गई है जो कुछ हद तक आजकल Realme के फोंस में देखने को मिलती है। राईट पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट और 3.5एमएम जैक मौजूद है। यह भी पढ़ें : Vivo X60T लॉन्चः 5G कनेक्टिविटी के साथ शानदार कैमरा फीचर से है लैस

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark 7 की मुख्य यूएसपी फोन में मौजूद बड़ी बैटरी है। कंपनी ने बता दिया है कि टेक्नो स्पार्क 7 को 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 41 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है। वहीं फोन से जुड़ी अनाधिकारिक जानकारी के मुताबिक टेक्नो स्पार्क 7 फोन 6.8इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा और फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट दिया जाएगा।

Tecno Spark 7 India Launch on 9th April with 600mah battery

टेक्नो स्पार्क 7 ब्रांड के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह लो बजट में लॉन्च किया जाएगा और इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फोन इंडियन मार्केट में तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें Green, Black और Blue कलर ऑप्शन शामिल रहेंगे। बहरहाल फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 9 अप्रैल को लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 9 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, कीमत होगी 10,000 रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-7-india-launch-on-9th-april-with-600mah-battery/feed/ 0