Tecno Spark 8 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 13:04:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज वाले Tecno Spark 8 Pro को 8000 रुपये से कम में खरीदें, देखें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-5000mah-battery-33w-fast-charge-phone-under-rs-8000/ https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-5000mah-battery-33w-fast-charge-phone-under-rs-8000/#respond Tue, 14 Jun 2022 05:38:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82362 Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज वाले Tecno Spark 8 Pro को 8000 रुपये से कम में खरीदें, देखें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India पर इन दिनों स्मार्टफोन पर दमदार ऑफर मिल रहे हैं। अगर आप अपने लिए कोई स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये बेस्ट समय है। आज हम आपके लिए अमेजन पर मिल रहे ऐसे ही एक बेस्ट ऑफर लेकर आए हैं। अमेजन पर यह ऑफर बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन पर मिल रहा है। टेक्नो का यह फोन कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करता है। इस फोन में 11GB की रैम, 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Tecno Spark 8 Pro ऑफर और कीमत

Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन को अमेजन पर मिल रहे ऑफर के साथ मात्र 8999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। टेक्नो के इस फोन की कीमत 9,699 रुपये हैं। इस फोन पर SBI के कार्ड पर यूजर्स को डिस्काउंट मिल रहा है।  इसके साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट ले सकते हैं। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर टेक्नो के इस फोन को 8000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Tecno Spark 8 Pro Launched in india know Price Specs Sale Offer

Tecno Spark 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.8-inch FHD+ डिस्प्ले
  • MediaTek Helio G85 प्रोसेसर
  • Android 11 पर आधारित HiOS 7.6
  • 48MP + 2MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 8MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग

Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन में 6.8-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1,080 x 2,460 पिक्सल है। इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का एआई कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर पैनल में डुअल एलईडी फ़्लैश दिया गया है। टेक्नो के इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल LED फ़्लैश दिया गया है।

Tecno Spark 8 Pro launching in India Soon Price specs sale offer

Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन को 4GB LPDDR4x RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही टेक्नो का यह स्मार्टफोन 7GB एक्सपेंडेबल रैम फीचर को सपोर्ट करता है। ऐसे में कुल मिलकर टेक्नो के इस फोन में 11GB की रैम का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, महज 499 रुपये की शुरुआती कीमत में बदलेगी फोन की बैटरी

टेक्नो का यह स्मार्टफोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित HiOS 7.6 कस्टम स्किन और 5,000mAh की बैटरी और 33W स्टेंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC और ARM Mali-G52 2EEMC2 GPU दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और Bluetooth 5.0 दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज वाले Tecno Spark 8 Pro को 8000 रुपये से कम में खरीदें, देखें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-5000mah-battery-33w-fast-charge-phone-under-rs-8000/feed/ 0
सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला Tecno Spark GO 2022 https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-go-2022-launched-in-india-at-rs-7499-know-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-go-2022-launched-in-india-at-rs-7499-know-specs-price-sale-offer/#respond Wed, 29 Dec 2021 12:48:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72854 Tecno Spark GO 2022 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ है।

The post सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला Tecno Spark GO 2022 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TECNO Mobiles ने भारतीय बाजार में आज अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लो बजट कैटेगरी में आए ये दोनों ही मोबाइल फोन ‘स्पार्क’ सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिन्होंने Tecno Spark 8 Pro और Tecno Spark GO 2022 नाम के साथ इंडिया में एंट्री ली है। टेक्नो स्पार्क 8 प्रो जहां 10,599 रुपये की कीमत सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं टेक्नो स्पार्क गो 2022 स्मार्टफोन सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आगे हमनें Tecno Spark GO 2022 की फुल डिटेल शेयर की है तथा Tecno Spark 8 Pro के बारे में जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Tecno Spark GO 2022 की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क गो 2022 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डॉट नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ही ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। टेक्नो ने अपने इस मोबाइल फोन आईपीएक्स2 रेटिड रखा है जो फोन को पानी की छीटें पड़ने पर भी सुरक्षित रखता है।

Tecno Spark GO 2022 launched in india at Rs 7499 know specs price sale offer

Tecno Spark GO 2022 एंडरॉयड 11 गो एडिशन पर लॉन्च हुआ है जो हाईओएस 7.6 के साथ काम करता है। एंडरॉयड गो होने के चलते यह मोबाइल कम रैम व हल्का प्रोसेसर होने के बावजूट स्मूथ प्रोसेसिंग करता है। इस फोन में Google Go Apps को इंस्टाल किया जा सकता है जो कम स्टोरेज घेरती हैं तथा इंटरनेट डाटा की खपत भी कम करती है। टेक्नो स्पार्क गो 2022 क्वॉडकोर प्रोसेसर पर रन करता है तथा चिपसेट का नाम भी सामने नहीं आया है।

Tecno Spark GO 2022 launched in india at Rs 7499 know specs price sale offer

फोटोग्राफी के लिए इस टेक्नो फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक एआई लेंस भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark GO 2022 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो फ्लैश लाईट के साथ काम करता है।

Tecno Spark GO 2022 launched in india at Rs 7499 know specs price sale offer

Tecno Spark GO 2022 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई व 3.5एमएम जैक के साथ अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह टेक्नो मोबाइल 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन ‎16.5 x 7.6 x 0.9सीएम और वज़न 199 ग्राम है।

Tecno Spark GO 2022 की कीमत

टेक्नो मोबाइल्स का यह नया स्मार्टफोन इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 2 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 7,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो आज से ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। Tecno Spark GO 2022 को Turquoise Cyan, Iris Purple, Ice Silver और Atlantic Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला Tecno Spark GO 2022 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-go-2022-launched-in-india-at-rs-7499-know-specs-price-sale-offer/feed/ 0
7GB RAM और 48MP कैमरा की पावर के साथ Tecno Spark 8 Pro लॉन्च, सिर्फ 10599 रुपये में मिलेगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-launched-in-india-know-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-launched-in-india-know-price-specs-sale-offer/#respond Wed, 29 Dec 2021 10:42:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72840 Tecno Spark GO 2022 7,499 रुपये और Tecno Spark 8 Pro 10,599 रुपये की कीमत में लॉन्च हुए हैं ।

The post 7GB RAM और 48MP कैमरा की पावर के साथ Tecno Spark 8 Pro लॉन्च, सिर्फ 10599 रुपये में मिलेगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TECNO ने आज इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए मोबाइल फोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही मोबाइल ‘स्पार्क’ सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिन्होंने Tecno Spark 8 Pro और Tecno Spark GO 2022 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये दोनों ही टेक्नो मोबाइल लो बजट में लॉन्च हुए हैं जिनमें से टेक्नो स्पार्क गो 2022 स्मार्टफोन 7,499 रुपये और टेक्नो स्पार्क 8 प्रो 10,599 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आगे जानते हैं Tecno Spark 8 Pro में क्या है खास

Tecno Spark 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क 8 प्रो को कंपनी की ओर से 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी है जिसे कंपनी ने डॉट-इन डिसप्ले का नाम दिया है। यह फोन 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस नए टेक्नो फोन का डायमेंशन 169.0×76.8×8.77एमएम का है।

Tecno Spark 8 Pro Launched in india know Price Specs Sale Offer

Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो हाईओएस 7.6 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो मीडियाटेक के हीलियो जी85 चिपसेट पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 ROM सपोर्ट करता है जिसके साथ ही वर्चुअल रैम तकनीक भी फोन में दी गई है। यह भी पढें : 12GB RAM और 67W Fast Charging के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 12X, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

फोटोग्राफी के लिए इस टेक्नो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में डुअल फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और एक एआई लेंस के साथ काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टेक्नो फोन में डुअल फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark 8 Pro Launched in india know Price Specs Sale Offer

Tecno Spark 8 Pro एक रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट सुपर फास्ट चार्ज तकनीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 63 दिन का स्टेंडबॉय देने की क्षमता रखता है।

Tecno Spark 8 Pro की कीमत

टेक्नो स्पार्क 8 प्रो को इंडियन मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 3 जीबी की वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह फोन 7 जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे सकता है। इस फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। अमेज़न पर यह फोन 29 दिसंबर से Winsor Violet, Turquoise Cyan, Interstellar Black और Komodo Island कलर में 10,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post 7GB RAM और 48MP कैमरा की पावर के साथ Tecno Spark 8 Pro लॉन्च, सिर्फ 10599 रुपये में मिलेगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-launched-in-india-know-price-specs-sale-offer/feed/ 0
33W फास्ट चार्जिंग और 48MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro, 29 दिसंबर को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/33w-fast-charging-and-48mp-camera-phone-tecno-spark-8-pro-india-launch-on-29-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/33w-fast-charging-and-48mp-camera-phone-tecno-spark-8-pro-india-launch-on-29-december/#respond Tue, 28 Dec 2021 03:48:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72717 33W fast charging और 48MP Camera से लैस टेक्नो स्पार्क 8 प्रो 29 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 33W फास्ट चार्जिंग और 48MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro, 29 दिसंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TECNO के बारे में कल ही खबर सामने आई थी कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘स्पार्क’ सीरीज़ को बढ़ाने की योजना बना रही है और इसके तहत नया स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro लॉन्च करेगी। वहीं अब कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। टेक्नो ने घोषणा कर दी है कि 33W fast charging और 48MP Camera से लैस टेक्नो स्पार्क 8 प्रो कल ही यानी 29 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस टेक्नो मोबाइल की सेल भारत में शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर होगी, जहां फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है।

Tecno Spark 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

यहां सबसे पहले आपको बता दें कि टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन बांग्लादेश में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लिहाजा इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक हैं। इंटरनेशनल मार्केट में Tecno Spark 8 Pro को 6.8 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 के साथ मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टेक्नो फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M33 5G Phone का लॉन्च आया करीब, इसमें मिलेगी 6GB RAM और 6,000mAh Battery

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Spark 8 Pro फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा सेटअप में फोन के बैक पैनल क्वॉड फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर और थर्ड एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एआई तकनीक के साथ काम करता है।

Tecno Spark 8 Pro launching in India Soon Price specs sale offer

Tecno Spark 8 Pro में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8 प्रो को 5,000एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। आपको बता दें कि बंग्लादेश में यह फोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 14,500 रुपये के करीब है।

The post 33W फास्ट चार्जिंग और 48MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro, 29 दिसंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/33w-fast-charging-and-48mp-camera-phone-tecno-spark-8-pro-india-launch-on-29-december/feed/ 0
6,000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन, 1499 रुपये वाला इयरबड्स मिलेगा फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-phone-tecno-pova-neo-india-launch-soon-price-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-phone-tecno-pova-neo-india-launch-soon-price-specs-leaked/#respond Mon, 27 Dec 2021 06:18:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72675 कंपनी 6,000mAh battery और 6GB RAM वाला Tecno Pova Neo इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

The post 6,000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन, 1499 रुपये वाला इयरबड्स मिलेगा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno Mobile साल 2021 के अंतिम सप्ताह में टेक जगत की सुर्खियां लगातार बटोर रहा है। कंपनी ने अपनी पहला 5G Phone Tecno Pova 5G लॉन्च कर दिया है जो 6.95 इंच 120Hz display, Dimensity 900 चिपसेट और 6,000mAh battery की पावर से लैस है। इसके अलावा Spark 8 Pro का प्रोडक्ट पेज अमेजन इंडिया पर लाईव हो चुका है जो कुछ ही दिनोें भारत में लॉन्च हो जाएगा। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी 6,000mAh battery और 6GB RAM वाला Tecno Pova Neo भी इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

Tecno Pova Neo के इंडिया लॉन्च की जानकारी दरअसल फिलहाल एक लीक के जरिये सामने आई है। इंटरनेट पर इस फोन के लॉन्च पोस्टर को शेयर किया गया है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही इसकी कई स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। इस पोस्टर में अभिनेता आयुष्मान खुराना को फोन के साथ दिखाया गया है। 6,000mAh battery और 6GB RAM का जिक्र करने के साथ ही इस पोस्टर में Tecno Pova Neo की खरीद पर 1499 रुपये वाला ईयरबड्स भी मुफ्त देने की बात कही गई है।

6000mah battery phone Tecno Pova Neo India launch soon price specs leaked

Tecno Pova Neo

बता दें कि यह टेक्नो फोन नाइजीरियन मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लिहाजा फोन की फुल डिटेल्स पहले से ही सार्वजनिक है। इस फोन को 720 × 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती हैं। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84.8 प्रतिशत का है तथा डायमेंशन 171.39 x 77.25 x 9.1एमएम है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरे वाला Tecno Spark 8 Pro होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़ और अमेज़न पर हुआ लिस्ट

Tecno Pova Neo एंडरॉयड 11 आधारित हाईओएस 7.6 पर लॉन्च हुआ है जिसमें 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है। नाइजीरियन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। लेकिन लीक में सामने आए पोस्टर के मुताबिक भारत में यह फोन 6 जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

6000mah battery phone Tecno Pova Neo India launch soon price specs leaked

फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम, 4जी एलटीई और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 6,000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन, 1499 रुपये वाला इयरबड्स मिलेगा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-phone-tecno-pova-neo-india-launch-soon-price-specs-leaked/feed/ 0
48MP कैमरे वाला Tecno Spark 8 Pro होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़ और अमेज़न पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-launching-in-india-soon-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-launching-in-india-soon-price-specs-sale-offer/#respond Mon, 27 Dec 2021 05:35:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72665 फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर लाईव हो गया है।

The post 48MP कैमरे वाला Tecno Spark 8 Pro होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़ और अमेज़न पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TECNO ने पिछले सप्ताह ही इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon 18 लॉन्च किया है, जिसने सिर्फ 14,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। टेक्नो कैमोन 18 स्मार्टफोन 48MP selfie और 48MP rear camera के साथ ही MediaTek Helio G88 चिपसेट और 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी भारत में अपनी ‘स्पार्क सीरीज़’ का भी विस्तार करने की तैयारी में है। टेक्नो ने घोषणा कर दी है कि कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro लॉन्च करने जा रही है।

Tecno Spark 8 Pro इंडिया लॉन्च को कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये टीज़ कर दिया है। फोन की फोटो को शेयर करने के साथ ही ‘कमिंग सून’ बता दिया गया है। इसके अलावा शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी टेक्नो स्पार्क 8 प्रो का प्रोडक्ट पेज लाईव हो गया है जिससे साफ हो गया है कि यह नया टेक्नो मोबाइल अमेजन पर ही बिक्री के​ लिए उपलब्ध होगा। जैसे ही कंपनी की ओर से Tecno Spark 8 Pro की लॉन्च डेट अनाउंस की जाएगी, इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

Tecno Spark 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन बांग्लादेश में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark 8 Pro में 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। एंडरॉयड 11 आधारित यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो जी85 चिपसेट पर रन करता है तथा ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ Tecno का पहला 5G Phone, इसमें है 50MP Camera, 6000mAh Battery और 11GB RAM की ताकत

Tecno Spark 8 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन के बैक पैनल क्वॉड फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर और थर्ड एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टेक्नो फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark 8 Pro launching in India Soon Price specs sale offer

सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8 प्रो में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। आपको बता दें कि बंग्लादेश में यह फोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 14,500 रुपये के करीब ही है।

The post 48MP कैमरे वाला Tecno Spark 8 Pro होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़ और अमेज़न पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-launching-in-india-soon-price-specs-sale-offer/feed/ 0
Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Helio G85 के साथ हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-smartphone-launched-with-48mp-camera-5000mah-battery-and-helio-g85/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-smartphone-launched-with-48mp-camera-5000mah-battery-and-helio-g85/#respond Sun, 21 Nov 2021 02:41:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70665 Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Helio G85 SoC के साथ पेश किया गया है।

The post Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Helio G85 के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने पॉपुलर मिड रेंज के बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने सबसे पहले बांग्लादेश में लॉन्च किया है। टेक्नो के लेटेस्ट Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन पहले पेश किए स्टेंडर्ड Spark 8 की तरह है लेकिन कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपग्रेड स्पेसिफिकेशन्स और बेहतर कैमरा सेंसर के साथ पेश किया है। यहां हम आपको Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Tecno Spark 8 Pro की कीमत

Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन को बांग्लादेश में 16,990 बांग्लादेशी टका (करीब 14,700 रुपये) की कीमत में पेश किया है। यह कीमत इस स्मार्टफोन के 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन को ब्लैक और कोमोडो आइसलैंड कलर ऑप्शन में पेश किया है।

Tecno Spark 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन में 6.8-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही डिस्प्ले में काफी पतले बैजट दिए गए हैं। वहीं बॉटम चिन थोड़ी मोटी है। Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इससे पहले कंपनी ने Tecno Spark 8 में डुलर रियर कैमरा सेटअप दिया था। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो Super Night Mode 2.0 सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस कैमरा सेटअप में दो और कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G71 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 चिपसेट, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Helio G85 SoC के साथ पेश किया गया है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU दिया गया है। यह फोन 6GB तक की रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ्लैश चार्जिंग दी गई है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन Android 11 पर रन करता है। इसके साथ ही इस फोन में Super Boost System Optimization फीचर दिया है।  यह भी पढ़ें : Motorola Moto G51 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Snapdragon 480+ चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

The post Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Helio G85 के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8-pro-smartphone-launched-with-48mp-camera-5000mah-battery-and-helio-g85/feed/ 0