Tecno Spark 8P | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 07 Jul 2022 08:24:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी वाला Tecno Spark 8P सिर्फ ₹10,999 में हुआ लॉन्च, देखें फुल स्पेक्स https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-tecno-spark-8p-launched-in-india-at-rs-10999-price-know-full-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-tecno-spark-8p-launched-in-india-at-rs-10999-price-know-full-specifications/#respond Thu, 07 Jul 2022 08:24:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83809 Tecno Spark 8P में 5,000एमएएच बैटरी, मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट तथा 7जीबी रैम की पावर भी दी गई है।

The post 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी वाला Tecno Spark 8P सिर्फ ₹10,999 में हुआ लॉन्च, देखें फुल स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी टेक्नो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह मोबाइल फोन Tecno Spark 8P नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसने 10,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। टेक्नो स्पार्क 8पी 50MP Camera से लैस इंडिया के सबसे स्मार्टफोंस में से एक है। वहीं साथ ही इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी, मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट तथा 7जीबी रैम की पावर भी दी गई है।

Tecno Spark 8P का प्राइस

टेक्नो स्पार्क 8पी स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में सिंगल वेरिएंट में आया है जो 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस मोबाइल फोन को कंपनी की ओर से ₹ 10,999/- प्राइस पर लॉन्च किया गया है जो आज से ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Tecno Spark 8P स्मार्टफोन Turquoise Cyan, Iris Purple, Tahiti Gold और Atlantic Blue चार रंगों में खरीदा जा सकता है।

50mp camera phone Tecno Spark 8P launched in india at rs 10999 price know full specifications

Tecno Spark 8P की स्पेसिफिकेशन्स

यह स्मार्टफोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 FHD+ Dot-Notch Display सपोर्ट करता है जो 401PPI पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। इस टेक्नो मोबाइल का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.1 प्रतिशत का है। इस फोन IPX2 Splash resistant फीचर से लैस किया गया है जो लावा स्पार्क 8पी को पानी से सुरक्षित रखता है। Tecno Spark 8P में 5000mAh Battery दी गई है 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 25 दिन का स्टेंडबॉय देने की क्षमता रखता है। यह भी पढ़ें : 8699 रुपये में लॉन्च हुआ 6GB RAM की पावर वाला LAVA Blaze स्मार्टफोन, साथ में Earbuds Free

Tecno Spark 8P स्मार्टफोन एंडरॉयड आधारित HiOS 7.6 पर काम करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए ARM Cortex-A75 आक्टाकोर प्रोसेसर तथा Mediatek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Arm Mali-G52 GPU सपोर्ट करता है जो 1GHz Graphics core पर काम करता है। यह टेक्नो मोबाइल 4GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 3जीबी वचुर्अल रैम के साथ 7GB RAM की परफॉर्मेंस देता है। वहीं फोन में 64GB Storage दी गई है जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

50mp camera phone Tecno Spark 8P launched in india at rs 10999 price know full specifications

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क 8पी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल के अन्य लेंस सपोर्ट करता है। यह रियर कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से लैस है तथा एलईडी फ्लैश के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो स्पार्क 8पी में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो डुअल फ्रंट फ्लैशलाईट सपोर्ट करता है।

The post 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी वाला Tecno Spark 8P सिर्फ ₹10,999 में हुआ लॉन्च, देखें फुल स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-tecno-spark-8p-launched-in-india-at-rs-10999-price-know-full-specifications/feed/ 0
50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च को तैयार बेहद ही सस्ता फोन, 7 जुलाई को करेगा इंडिया में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-phone-tecno-spark-8p-india-launch-date-july-7-price-under-rs-10000/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-phone-tecno-spark-8p-india-launch-date-july-7-price-under-rs-10000/#respond Tue, 05 Jul 2022 09:36:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83641 यह फोन दो दिन बाद यानी 7 जुलाई को इंडियन मार्केट में शाओमी और रियली के लो बजट फोन्स को टक्कर देगा।

The post 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च को तैयार बेहद ही सस्ता फोन, 7 जुलाई को करेगा इंडिया में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Tecno अपनी Spark सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन शामिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी के इस लेटेस्ट अपकमिंग फोन का नाम Tecno Spark 8P होगा, जिसे लेकर काफी समय से लीक्स व जानकारियां सामने आ रही थीं और अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस लो बजट वाले हैंडसेट की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। हालांकि, फोन पहले ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। साथ ही, अब टेक्नो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट कर जानकारी दी है कि दो दिन बाद यानी 7 जुलाई को भारतीय मार्केट में टेक्नो स्पार्क 8पी को लॉन्च किया जाएगा। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि इस सस्ते फोन में क्या कुछ खास होगा।

TECNO Spark 9 भी जल्द होगा लॉन्च

कंपनी ने एक दूसरे ट्विट में खुलासा किया है कि Tecno Spark 9 भी जल्द ही पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह इंडिया का पहला 11जीबी रैम वाला फोन होगा जो कि अमेजन इंडिया पर सेल के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को लेकर अमेजन इंडिया पर एक माइक्रो साइट भी बना दी गई है, जिसमें इस अपकमिंग डिवाइस के फीचर्स के साथ ही कीमत की जानकारी भी दी गई है। कंपनी इस फोन को भी 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश करेगी। डिवाइस में 5,000एमएएच की बैटरी, 128जीबी रैम, एंडरॉयड 12 और G37 ऑक्टा कोर मीडियाटेक प्रोसेसर होगा। इसे भी पढ़ें: Tecno Spark 9T स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और Dimensity G37 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

TECNO Spark 8P का डिजाइन

कुछ समय पहले Tecno Spark 8P स्मार्टफोन के रेंडर्स सामने आए थे, जिसमें फोन के डिजाइन और कॉलर ऑप्शन का खुलासा हुआ था।लीक किए रेंडर्स में सामने आया था कि फोन चार कलर ऑप्शन-टर्कोइश सियान, अटलांटिक ब्लू, आइरिस पर्पल और कोको गोल्ड में पेश किया जाएगा। वहीं, फोन के बैक पैनल में डुअल-पैटर्न डिज़ाइन देखने को मिलेगा। फोन के ऊपरी बैक पैनल में टेक्चर्ड फिनिश देखने को मिला है, जबकि निचले हिस्से में वर्टिकल स्ट्राइप्स होंगी। इसके अलावा, फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फ्लैश के साथ स्थित होगा।

TECNO Spark 8P

लीक्स के आधार पर टेक्नो ने अपने इस नए फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 6.6 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। वहीं, स्पार्क 8पी की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। TECNO Spark 8P को एंडरॉयड 11 आउट आफ द बॉक्स पर लॉन्च किया जाएगा है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करेगा। इसे भी पढ़ें: 11,499 रुपये की स्पेशल प्राइस के साथ आया 7000mAh बैटरी, 11GB रैम वाला Tecno Pova 3, यहां जानें सबकुछ

TECNO Spark 8P announced with 50MP triple rear camera Specs Price Sale offer

फोटोग्राफी के लिए TECNO Spark 8P में टिप्रल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद होगा। फोन के अन्य दो रियर सेंसर अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन नया टेक्नो मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस बताया जा रहा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

TECNO Spark 8P डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया जाएगा। इसके अलावा यह टेक्नो मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। लेकिन, पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8पी में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।

The post 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च को तैयार बेहद ही सस्ता फोन, 7 जुलाई को करेगा इंडिया में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-phone-tecno-spark-8p-india-launch-date-july-7-price-under-rs-10000/feed/ 0
4GB RAM और 50MP camera के साथ आया कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन TECNO Spark 8P https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8p-announced-with-50mp-triple-rear-camera-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8p-announced-with-50mp-triple-rear-camera-specs-price-sale-offer/#respond Thu, 14 Oct 2021 08:22:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68732 TECNO Spark 8P स्मार्टफोन भी लो बजट में आया है

The post 4GB RAM और 50MP camera के साथ आया कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन TECNO Spark 8P first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर TECNO ब्रांड ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक और नया मोबाइल फोन पेश किया है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को TECNO Spark 8P नाम के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। 50MP triple rear camera, 6.6-inch display, 4GB RAM और MediaTek Helio G70 चिपसेट से लैस यह स्मार्टफोन भी लो बजट में आया है जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

TECNO Spark 8P

टेक्नो ने अपने इस नए फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 6.6 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्पार्क 8पी की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। TECNO Spark 8P को एंडरॉयड 11 आउट आफ द बॉक्स पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करता है।

TECNO Spark 8P announced with 50MP triple rear camera Specs Price Sale offer

फोटोग्राफी के लिए TECNO Spark 8P में टिप्रल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। फोन के अन्य दो रियर सेंसर अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन नया टेक्नो मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस बताया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरे के साथ OnePlus 9RT को टक्कर देने आ रहा है iQOO Z5x, पावरफुल होगी स्पेसिफिकेशन्स

TECNO Spark 8P डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह टेक्नो मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8पी में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

TECNO Spark 8P announced with 50MP triple rear camera Specs Price Sale offer

TECNO Spark 8P ने ग्लोबल मार्केट में एक ही वेरिएंट में एंट्री ली है। यह मोबाइल फोन 4 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने अभी फोन के इंटरनेशनल प्राइस की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन बाजार में यह फोन चार कलर वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Turquoise Cyan, Iris Purple, Atlanta Blue और Cocoa Gold कलर शामिल रहेंगे।

The post 4GB RAM और 50MP camera के साथ आया कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन TECNO Spark 8P first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8p-announced-with-50mp-triple-rear-camera-specs-price-sale-offer/feed/ 0
Tecno Spark 8P स्मार्टफोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8p-smartphone-design-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8p-smartphone-design-and-specifications-leaked/#respond Tue, 05 Oct 2021 12:46:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68234 बजट स्मार्टफोन मेकर कंपनी Tecno ने पिछले महीने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Spark 8 को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी स्पार्क 8 सीरीज के नए स्मार्टफोन Tecno Spark 8P को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

The post Tecno Spark 8P स्मार्टफोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बजट स्मार्टफोन मेकर कंपनी Tecno ने पिछले महीने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Spark 8 को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी स्पार्क 8 सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टेक्नो का अपकमिंग फोन Tecno Spark 8P जल्द लॉन्च किया जाएगा। ट्विटर यूजर पारस गुगलानी ने टेक्नो के इस अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के रेंडर शेयर किए हैं। इसके साथ ही टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के कई सारे फ़ीचर भी शेयर किए हैं। शेयर इन्फ़ॉर्मेशन में कैमरा पोजिशनिंग, रियर पैनल जैसी डिटेल शामिल है। यहां हम आपको Tecno Spark 8 के फीचर, स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Tecno Spark 8P के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स

spark-8p-renders-1

टिपस्टर @passionategeekz के मुताबिक अपकमिंग Tecno Spark 8P स्मार्टफोन में 6.6-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इस फोन के तीनों और पतले बैजल दिए गए हैं। इसके साथ ही बॉटम चिन थोड़ी मोटी है।

इसके साथ ही डिजाइन की बात करें तो फोन में डुअल पैटर्न डिजाइन दिया गया है। इस फोन के रियर पैनल के हाफ में वर्टिकल स्ट्रिप टेक्चर और हाफ में ग्लॉसी फिनिश दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फिलहाल अन्य दो कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अटकलें है कि ये दो कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का डेप्थ और मैक्रो लेंस होंगे। यह भी पढ़ें : AIWA ने भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किए हाई-फाई साउंड क्वालिटी वाले प्रीमियम स्पीकर, जानें क़ीमत और खूबियां

spark-8p-renders-2

टेक्नो का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G70 SoC के साथ 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Tecno Spark 8P स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन Turquoise Cyan, Atlantic Blue, Iris Purple, और Cocoa Gold में पेश किया गया है। Tecno Spark 8P स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में DTS स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है। फिलहाल इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि यह फोन अगले कुछ महीने में मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह भी पढ़ें : Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 888+ चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Tecno Spark 8P स्मार्टफोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-8p-smartphone-design-and-specifications-leaked/feed/ 0