Tecno Spark 9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 18 Jul 2022 05:59:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 11GB रैम वाला सस्ता और दमदार फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-cheapest-smartphone-tecno-spark-9-launch-india-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-cheapest-smartphone-tecno-spark-9-launch-india-check-price-and-specifications/#respond Mon, 18 Jul 2022 05:59:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84373 Tecno Spark 9 स्मार्टफोन में 6GB रैम और 5GB वर्चुअल रैम के साथ Mediatek Helio G37 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है।

The post 11GB रैम वाला सस्ता और दमदार फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दस हजार रुपये कम कीमत में आने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसमें 11GB रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। टेक्नो का यह दमदार बजट स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tecno Spark 9 स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में Mediatek Helio G37 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको टेक्नो के लेटेस्ट स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Tecno Spark 9 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6-इंच HD+ 90Hz रिफ्रेस रेट डिस्प्ले
  • Mediatek Helio G37 प्रोसेसर
  • 11GB रैम, 128GB स्टोरेज
  • 5,000mAh बैटरी
  • 13MP AI डुअल रियर कैमरा
  • Android 12

Tecno Spark 9

Tecno Spark 9 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसमें सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में 6GB रैम और 5GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 128GB की स्टोरेज मिलती है। टेक्नो के इस फोन में Mediatek Helio G37 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लेटेस्ट Tecno Spark 9 फोन में 13MP डुअल AI कैमरा सेटअप मिलता है। रियर पैनल में दिए कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। टेक्नो का यह फोन लेटेस्ट Android 12 पर रन करता है।  यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi Note 11 पर तगड़ा डिस्काउंट, सिर्फ 1018 रुपये में लाएं घर

Tecno Spark 9 की कीमत

Tecno Spark 9 स्मार्टफोन को भारत में 9499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। लेकिन इस फोन पर मिल रहे लॉन्च ऑफर के दौरान फोन को 1000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। Tecno Spark 9 स्मार्टफोन को पहली सेल में मात्र 8499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Tecno Spark 9 स्मार्टफोन की पहली सेल 23 जुलाई को अमेजन पर शुरू हो रही प्राइम डे सेल पर होगी।

The post 11GB रैम वाला सस्ता और दमदार फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-cheapest-smartphone-tecno-spark-9-launch-india-check-price-and-specifications/feed/ 0
11GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होगी ख़ासियत और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-9-india-launch-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-9-india-launch-specifications-and-price/#respond Sat, 16 Jul 2022 03:45:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84333 Tecno Spark 9 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

The post 11GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होगी ख़ासियत और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो एक बार फिर से इंडियन मार्केट में काफी एग्रेसिव लॉन्च कर रहा है। बीते दिनों कंपनी ने Tecno Spark 8P स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी Tecno Spark 9 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने एक ट्वीट कर इस स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च का ऐलान कर दिया है। Tecno का यह फ़ोन भारत में 18 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह अपकमिंग स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon पर लिस्ट हो चुका है। टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के लैंडिंग पेज से इसकी कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट किए गए हैं। टेक्नो का यह फ़ोन Tecno Spark 8 का सक्सेसर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। हम Tecno Spark 9 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

लॉन्च से पहले अमेजन पर हुआ लिस्ट

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Tecno Spark 9 स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है। यह 10,000 रुपये की कीमत में आने वाला पहला 11GB रैम वाला पहला स्मार्टफोन है। Tecno Spark 9 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है।

टेक्नो के इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में जियोमैट्रिक पैटर्न दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। यह भी पढ़ें : 20 जुलाई को भारत में आने वाला Xiaomi का धांसू फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें सबकुछ

tecno-spark-9

अपकमिंग Tecno Spark 9 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 6GB की रैम और 5GB की वर्चुअल रैम दिया जाएगा। यानी इस फोन में कुल 11 GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 128GB का स्टोरेज दिया जाएगा। टेक्नो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह फोन Android 12 पर रन करेगा।

Tecno Spark 9 स्मार्टफोन दो कलर – इनफिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। टेक्नो का यह फ़ोन भारत में सोमवार को लॉन्च किया जाएगा।

The post 11GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होगी ख़ासियत और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-9-india-launch-specifications-and-price/feed/ 0
आ रहा है इंडिया का पहला Smartphone जो 10,000 के बजट में देगा 11GB रैम की पावर https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-phone-launch-soon-in-india-price-under-rs-10000/ https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-phone-launch-soon-in-india-price-under-rs-10000/#respond Wed, 06 Jul 2022 08:11:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83686 इस फोन को अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

The post आ रहा है इंडिया का पहला Smartphone जो 10,000 के बजट में देगा 11GB रैम की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Hongkong की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Tecno अपनी Spark मोबाइल सीरीज के अंदर इंडिया में नया फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी 7 जुलाई को अपने सस्ते फोन Spark 8P को लॉन्च करने वाली है जो कि इंडिया से पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, कंपनी इस हैंडसेट के साथ ही एक और लो बजट Smartphone को लॉन्च करने वाली है जो कि Tecno Spark 9 नाम से एंट्री करेगा। इस फोन की सबसे खास बात होगी कि यह इंडिया का पहला फोन होगा जो कि 10,000 रुपये से कम कीमत में 11GB रैम से लैस होगा।

अमेजन इंडिया पर होगी सेल

दरअसल, कंपनी ने एक ट्विट में खुलासा किया है कि Tecno Spark 9 भी जल्द ही पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, कंपनी का दावा है कि यह इंडिया का पहला 11जीबी रैम वाला फोन होगा जो कि अमेजन इंडिया पर सेल के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को लेकर अमेजन इंडिया पर एक माइक्रो साइट भी बना दी गई है, जिसमें इस अपकमिंग डिवाइस के फीचर्स के साथ ही कीमत की जानकारी भी दी गई है। Tecno Spark 9T स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और Dimensity G37 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Spark 9 में होंगे ये फीचर्स

कंपनी इस फोन को भी 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश करेगी। साथ ही डिवाइस में 5,000एमएएच की बैटरी, 128जीबी रैम, एंडरॉयड 12 और G37 ऑक्टा कोर मीडियाटेक प्रोसेसर होगा। इसके अलावा इस फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले होगी।

tecno-spark-9

Tecno Spark 8P

लीक्स के आधार पर टेक्नो ने अपने इस नए फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 6.6 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। वहीं, स्पार्क 8पी की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। TECNO Spark 8P को एंडरॉयड 11 आउट आफ द बॉक्स पर लॉन्च किया जाएगा है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करेगा। इसे भी पढ़ें: 11,499 रुपये की स्पेशल प्राइस के साथ आया 7000mAh बैटरी, 11GB रैम वाला Tecno Pova 3, यहां जानें सबकुछ

50mp camera 5000mah battery phone tecno spark 8p india launch date july 7 price under rs 10000

फोटोग्राफी के लिए TECNO Spark 8P में टिप्रल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद होगा। फोन के अन्य दो रियर सेंसर अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन नया टेक्नो मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस बताया जा रहा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

TECNO Spark 8P डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया जाएगा। इसके अलावा यह टेक्नो मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। लेकिन, पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8पी में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।

The post आ रहा है इंडिया का पहला Smartphone जो 10,000 के बजट में देगा 11GB रैम की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-phone-launch-soon-in-india-price-under-rs-10000/feed/ 0