The post शाओमी रेडमी नोट4 एक्स 64जीबी मैमोरी वेरियंट लॉन्च इसमें है दस कोर वाला प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी कंपनी शाओमी ने पिछले माह ही रेडमी नोट 4एक्स लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि अब कंपनी अपने इसी फोन का उन्नत वर्जन भी लाने जा रही है। वहीं इस फोन को आज शाओमी के चीनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। नया संस्करण मैमोरी और रैम सहित कई मामलों में अपग्रेड है।
पांच कारण जिन्हें पढ़कर आप भी चाहेंगे ओपो एफ3 प्लस खरीदना
कुछ दिन पहले ही इस फोन को चीनी साइट टेना पर एमबीटी6ए5 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। शाओमी के चीनी वेबसाइट पर इस फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डेका-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो एक्स20 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का डेकाकोर प्रोसेसर है।

इस फोन की दूसरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फुल मैटल बॉडी के साथ इसमें 5.5-इंच की फुलएचडी टीएफटी स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है और इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।
एंडरॉयड के ये तीन फीचर्स आपके लिए हैं बेहद उपयोगी
लिस्टिंग के बताया गया है कि यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टेड है और पावरबैकअप के लिए इसमें 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंटिना बैंड तथा फिंगरप्रिंट जैसी सुविधाओं से लैस होगा तथा कंपनी की ओर से इसे शेंपेन गोल्ड, फ्रॉस्टेड ब्लैक, डार्क ग्रे तथा चैरी ब्लॉसम कलर में लॉन्च किया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और कार्ड स्लॉट अगल से दिया गया है।
The post शाओमी रेडमी नोट4 एक्स 64जीबी मैमोरी वेरियंट लॉन्च इसमें है दस कोर वाला प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस होगा नुबिया जेड17 मिनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले ही जेडटीई के तहत बनने वाले नुबिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन जेड17 को एक चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था वहीं अब नुबिया के ही एक ओर फोन जेड17 मिनी को लेकर जानकारी सामने आई है। नुबिया के इस स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जहां इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।
4 अप्रैल को सोनी लॉन्च करेगी एक्सपीरिया एक्सजेड एस
टेना पर नुबिया जेड17 मिनी के स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी फोटोज़ भी शेयर की गई है। इस लीक के अनुसार नुबिया जेड17 मिनी को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन के साथ 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। फोन के चिपसेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन बताया गया है कि यह 1.8गीगाहर्ट्ज़ वाले प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

नुबिया जेड17 मिनी में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिहाज से यह फोन नुबिया स्मार्टफोन्स में खास कहा जा सकता है। लीक के अनुसार फोन के रियर पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे होंगे वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
4 अप्रैल को होगा लॉन्च मोटो जी5, अमेज़न पर होगी एक्सक्लूसिव सेल
टेना के अनुसार नुबिया का यह फोन 4जी एलटीई सर्पोट के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,930एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि नुबिया की ओर से आगामी 6 अप्रैल को चीन में एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है, तो हो सकता है कि कंपनी इसी मंच से नुबिया जेड17 मिनी को पेश करें।
The post 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस होगा नुबिया जेड17 मिनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post डुअल कैमरे से लैस होगा लेईको ले2 एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी लेईको अपने स्मार्टफोन्स ले 1एस और ले 2 की सफलता के बाद इसी सीरीज़ में नया फोन लेईको ले2 एस डुअल लॉन्च कर सकती है। ताजा जानकारी के मुताबिक लेईको के ही एक और नये फोन को चीनी साइट टेना पर लिस्ट किया गया है जिसे ले2 एस बताया जा रहा है।
एलजी के10 (2017) हुआ भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास फ़ीचर्स
टेना पर लिस्ट हुए फोन को लेईको ले2 का उन्नत वर्ज़न लेईको ले2 एस बताया गया है। वेबसाइट पर फोन को एलईएक्स656 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है तथा साथ ही वेबसाइट पर इस फोन का डुअल सिम वाला वेरिएंट भी मौजूद है। लेईको के इन दोनों फोन के सभी फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स समान है।

इस नए फोन पर नज़र डाले तो टेना के अनुसार यह 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित होगा जो 2.3 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

लेईको ले2 एस में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमर सेटअप होगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा।
जियोनी ए1 होगा जियोनी का पहला सेल्फी सेंट्रिक फोन, डुअल रियर कैमरा और दमदार बैटरी से होगा लैस
कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर इस 4जी फोन में एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई जैसे फ़ीचर्स उपलब्ध होंगे वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस फोन की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एमडब्ल्यूसी 2017 में लेईको अपना यह फोन प्रदर्शित कर सकती है।
The post डुअल कैमरे से लैस होगा लेईको ले2 एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी रेडमी 5 की जानकारी हुई लीक, मैटल डिजाइन में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लगता है स्मार्टफोन को लेकर शाओमी जबरदस्त की तैयारी कर रहा है। पिछले कुछ दिनो में शाओमी के एक बात एक कई फोन की जानकारी सामने आई है। हाल में शाओमी मी 6 और रेडमी 5 के बारे में सुनने को मिला था। वहीं आज शाओमी रेडमी 5 की जानकारी सामने आई है। इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया है।
मार्च में लॉन्च होगा असूस का एक और स्मार्टफोन
माय ड्रायवर्स की रिपोर्ट के अनुसार टेना पर रेडमी 5 को एमएई136 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है, जहां इसकी फोटोज़ के साथ फोन के कुछ फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए गए है। इस लीक के अनुसार रेडमी 5 मेटल बॉडी वाला फोन होगा और इसमें 5-इंच की टचस्क्रीन दी जाएगी। फोन के कॉर्नर एंटिना बेंड के साथ राउंड शेप में होंगे।

यह फोन डुअल सिम सपोर्टिड होगा। उम्मीद की जा सकती है कि दोनों सिम स्लॉट 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेंगे। लीक में बताया गया है कि फोन का डायमेंशन 139.24 x 69.94 x 8.65एमएम का होगा तथा इसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की ताकतवर बैटरी दी जाएगी। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
आधे से भी कम दाम में उपलब्ध हुआ इंटेक्स का यह 4जी फोन
लीक में फोन की रैम-स्टोरेज, प्रोसेसर तथा कैमरा को लेकर कोई भी जानकारी अबतक सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन शाओमी द्वारा जल्द ही पेश कर दिया जाएगा।
The post शाओमी रेडमी 5 की जानकारी हुई लीक, मैटल डिजाइन में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4जीबी रैम वाले जियोनी के नए स्मार्टफोन की जानकारी लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हाल ही में अपना फुली एन्क्रिपटेड स्मार्टफोन एम2017 लॉन्च करने वाली चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी के एक और स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। एफ5एल नाम से लीक स्मार्टफोन को चीनी टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी टेना पर लिस्ट किया गया है जहां इसे सर्टिफाईड करने के साथ ही इसके फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है।
डुअल फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स
टेना के अनुसार जियोनी का आगामी स्मार्टफोन एफ5एल नाम से लॉन्च किया जा सकता है। लीक जानकारी में इसे 1.5 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर आधारित बताया गया है जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा।

लीक जानकारी के अनुसार एफ5एल में 5.3-इंच की एचडी डिसप्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा पेश किया जा सकता है। यह फोन 4जीबी रैम से लैस होगा तथा 32जीबी इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेगा।
फोन के बाद नोकिया टैबलेट की आई जानकारी, होगा बेहद ही दमदार
एफ5एल 150 × 74.5 × 7.7एमएम डायमेंशन के साथ 162 ग्राम वजनी होगा। कंपनी की ओर से इसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। जियोनी का यह फोन सफेद और गोल्ड रंग के वेरिएंट में बाज़ार में उतारा जा सकता है।
The post 4जीबी रैम वाले जियोनी के नए स्मार्टफोन की जानकारी लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>