भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक बार फिर अपने बहुप्रचलित ₹199 रिचार्ज प्लान को प्रमोट कर रहा है। कंपनी का यह ₹199 वाला रिचार्ज पैक उन उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है जो हर महीने सिर्फ डाटा के साथ कॉलिंग और SMS सर्विस का उपयोग करते हैं। वहीं, आपको बता दें कि यह रिचार्ज पैक 30 […]
The post धूम मचा रहा इस कंपनी का प्लान, सिर्फ 199 रुपये में मिल रहा 30 दिन तक डेली 2GB डाटा, फ्री कॉल और SMS first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक बार फिर अपने बहुप्रचलित ₹199 रिचार्ज प्लान को प्रमोट कर रहा है। कंपनी का यह ₹199 वाला रिचार्ज पैक उन उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है जो हर महीने सिर्फ डाटा के साथ कॉलिंग और SMS सर्विस का उपयोग करते हैं। वहीं, आपको बता दें कि यह रिचार्ज पैक 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। आइए आगे आपको इस प्लान की पूरी जानकरी देते हैं।
| सुविधा | डिटेल |
|---|---|
| प्लान कीमत | ₹199 |
| वैधता | 30 दिन |
| डाटा लाभ | 2GB प्रतिदिन (कुल 60GB) |
| वॉइस कॉलिंग | सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स |
| SMS सुविधा | रोजाना 100 SMS |
| डाटा स्पीड | अधिकतम 40Mbps (स्थिति अनुसार) |
इस स्कीम के अंतर्गत ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस मिलता है। यानी पूरे 30 दिनों में उपभोक्ता कुल 60GB डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यही नहीं, इस प्लान में रोजाना 100 टेक्स्ट मैसेज भेजने का विकल्प भी शामिल है, जिससे उपयोगकर्ताओं को अलग से SMS पैक लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
यह रिचार्ज पैक खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो रोजाना इंटरनेट ब्राउजिंग, सोशल मीडिया एक्सेस और ऑनलाइन बातचीत में एक्टिव रहते हैं। 2GB डाटा प्रतिदिन की सीमा औसत यूजर के लिए पर्याप्त मानी जाती है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा यह सुनिश्चित करती है कि बातचीत में कोई रुकावट न आए।
इस प्लान को फिर से प्रमुखता देना BSNL की रणनीति का हिस्सा है ताकि वह निजी कंपनियों जैसे Jio और Airtel के कड़े मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रख सके। ₹199 जैसी कीमत पर इतना संतुलित ऑफर बाजार में दुर्लभ है, खासकर ऐसे यूज़र्स के लिए जो सीमित बजट में सर्विस की तलाश में हैं। आप नीचे जियो और एयरटेल के 30 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की जानकारी हासलि कर सकते हैं।
Note: यानी देखा जाए तो कम कीमत में 30 दिन चलने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज बीएसएनएल के पास ही है।
इस पैक को BSNL की आधिकारिक वेबसाइट, BSNL Selfcare App या फिर नजदीकी रीचार्ज स्टोर से प्राप्त किया जा सकता है। Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर ऐप उपलब्ध है, जिससे डिजिटल उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त सहूलियत मिलती है।
The post धूम मचा रहा इस कंपनी का प्लान, सिर्फ 199 रुपये में मिल रहा 30 दिन तक डेली 2GB डाटा, फ्री कॉल और SMS first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Call Barring क्या है, जानें इसे कैसे एक्टिवेट करें? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
क्या आप अपने फोन पर दिनभर आने वाले बेफिजूल के कॉल से परेशान हो जाते हैं? कॉल बैरिंग (Call Barring) इसका एक सॉल्यूशन हो सकता है। यह फीचर आपको अपने फोन पर खास इनकमिंग या आउटगोइंग कॉल (incoming or outgoing calls) को ब्लॉक करने की सुविधा देता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कॉल बैरिंग क्या है और इसे आप कैसे एक्टिवेट यानी चालू कर सकते हैं (call barring kaise chalu kare)?
कॉल बैरिंग (Call Barring) कम्युनिकेशन सर्विस है, जो आपको मोबाइल डिवाइस पर कुछ खास तरह के इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल को ब्लॉक करने की सुविधा देता है। यह फंक्शन खास तक तब उपयोगी होता है जब आप अवांछित कॉल को रोकना चाहते हैं, सिक्योरिटी कारणों से आउटगोइंग कॉल को ब्लॉक करना चाहते हैं या फिर अपने कॉल पर होने वाले खर्चों को मैनेज करना चाहते हैं। कुल मिलाकर, कॉल-बैरिंग आपके मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाली और की जाने वाली कॉल पर अधिक कंट्रोल प्रदान करता है यानी अवांछित टेलीमार्केटिंग कॉल को रोकने से लेकर आकस्मिक इंटरनेशनल डायलिंग को रोकने में भी मदद करता है।

इनकमिंग कॉल बैरिंग: यह आपको सभी इनकमिंग कॉल या फिर खास नंबरों को ब्लॉक करने की सुविधा देता है। टेलीमार्केटर्स या अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल से बचने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
आउटगोइंग कॉल बैरिंग: यह आउटगोइंग कॉल को ब्लॉक करने का काम करता है। यह खासकर फोन के खर्चों को मैनेज करने या कंपनी फोन से अनधिकृत कॉल को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।
इंटरनेशनल कॉल बैरिंग: यह आपके फोन पर इंटरनेशनल कॉल को करने से रोकता है, जो महंगे रोमिंग शुल्क से बचने या इंटरनेशनल स्पैम कॉल को रोकने के लिए आदर्श विकल्प हो सकता है।
कॉल बैरिंग फंक्शन की बात करें, तो आमतौर पर आपके मोबाइल डिवाइस के सेटिंग मेनू में या आपके मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से उपलब्ध होता है। जब आप कॉल बैरिंग को चालू करते हैं, तो आपका डिवाइस आपकी प्राथमिकताओं के आधार पर खास तरह की कॉल्स को ब्लॉक कर देता। हालांकि यहां ध्यान रखना आवश्यक है कि कॉल बैरिंग सभी डिवाइस के साथ काम नहीं करता है या फिर सभी सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से उपलब्ध नहीं है। इसलिए सलाह दी जाती है कि कॉल बैरिंग को एक्टिवेट करने से पहले अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से जांच कर लें।
कॉल बैरिंग फीचर को एक्टिवेट करना आपके डिवाइस और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के आधार पर थोड़ा अलग हो सकता है। हमने नीचे अधिकांश डिवाइस पर कॉल बैरिंग को एक्टिवेट करने के बारे में एक सामान्य गाइड दी है:
स्टेप-1: अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर ‘फोन’ ऐप को ओपन करें।
स्टेप-2: स्क्रीन के ऊपर दाएं कोने में तीन-डॉट मेनू आइकन पर टैप करें और ‘सेटिंग्स’ में जाएं।
स्टेप-3: नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और अपने डिवाइस के आधार पर ‘Call Barring’ or ‘Call Blocking & Decline with Message’ पर टैप करें।
स्टेप-4: आपको कॉल बैरिंग विकल्पों की एक लिस्ट दिखाई देगी, जैसे कि ‘All Outgoing Calls’, ‘International Calls’, ‘All Incoming Calls’। कॉल बैरिंग को चालू करने के लिए पसंद के विकल्प को पर टैप करें।
याद रखें कॉल-बैरिंग विकल्प एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में भिन्न हो सकता है। यदि आपके पास सैमसंग डिवाइस है, तो फिर ऐसे कॉल बैरिंग फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैंः
स्टेप-1: अपने सैमसंग डिवाइस पर फोन ऐप को लॉन्च करें।
स्टेप-2: तीन डॉट्स वाले आइकन पर टैप करें और सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप-3: सेटिंग्स मेनू में Supplementary services पर जाएं।

स्टेप-4: कॉल बैरिंग पर टैप करें और वॉयस कॉल या वीडियो कॉल में से किसी एक को चुनें, यह इस पर निर्भर करता है कि आप दोनों में से किसे ब्लॉक करना चाहते हैं।

स्टेप-5: फिर जिस तरह की इनकमिंग या आउटगोइंग कॉल को ब्लॉक करना चाहते हैं, उस पर कॉल बैरिंग को एक्टिवेट करने के लिए टॉगल स्विच का उपयोग करें।

यदि यह पासवर्ड मांगता है, तो 0000 दर्ज करें जो कि डिफॉल्ट होना चाहिए। यदि पासवर्ड काम नहीं करता है, तो फिर आपको इसके बारे में अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना होगा। बताते चलें कि कॉल बैरिंग सेटिंग्स आपके सिम से जुड़ी होती है। इस स्थिति में जब आप एक ही फोन पर किसी अलग-अलग प्रदाता पर स्विच करते हैं, तो यह नए सिम पर एक्टिवेट नहीं होगा।
अपने सैमसंग गैलेक्सी पर कॉल बैरिंग को डीएक्टिवेट करने के लिए फोन ऐप में तीन डॉट्स आइकन पर टैप करें और Settings > Supplementary services > Call barring > Voice call पर जाएं, फिर प्रत्येक सेटिंग को बंद कर दें।
इससे अलावा, मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ये आपको गाइड करेंगे कि डिवाइस पर कॉल बैरिंग को कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए कई बार खास कोड का उपयोग किया जाता है।
हां, कॉल बैरिंग आम तौर पर इमर्जेंसी कॉल्स (उदाहरण के लिए पुलिस, अग्निशमन विभाग, एम्बुलेंस) को ब्लॉक नहीं करती है।
कुछ सर्विस प्रोवाइडर फ्री में कॉल बैरिंग की पेशकश करते हैं, जबकि अन्य शुल्क ले सकते हैं। इसके लिए सर्विस प्रोवाइडर की नीति की जांच कर सकते हैं।
हां, आप आमतौर पर कॉल बैरिंग को उन्हीं सेटिंग्स या कोड के माध्यम से डिसेबल कर सकते हैं जिनका उपयोग इसे सक्रिय करने के लिए किया जाता है।
हां, अधिकांश कॉल बैरिंग सेवाएं आपको ब्लॉक नंबरों की लिस्ट बनाने की अनुमति देती हैं।
The post Call Barring क्या है, जानें इसे कैसे एक्टिवेट करें? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Airtel में Emergency Validity Loan लोन कैसे लें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने यूजर्स को इमरजेंसी वैलिडिटी लोन (Emergency Validity Loan) की सुविधा देती है। टेलीकॉम कंपनी का यह इमरजेंसी वैलिडिटी लोन (Emergency Validity Loan) उन यूजर्स के लिए है, जिनके प्लान की वैलिडिटी खत्म हो जाती है, लेकिन वे एक दिन एक्स्ट्रा की वैलिडिटी चाहते हैं। बता दें Airtel वैलिडिटी लोन सुविधा के तहत यूजर्स को बिना किसी रिचार्ज के 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दे रही है। चूंकि यह एक ‘लोन’ है, इसलिए ग्राहक को तत्काल भुगतान नहीं करना होगा। जब आप भविष्य में अपना प्लान रिचार्ज कराएंगे, तो फिर कंपनी एक दिन की वैलिडिटी कम कर देगी। आइए आपको बताते हैं एयरटेल में वैलिडिटी लोन कैसे लें (Airtel me Validity Loan kaise le)…
Airtel में emergency वैलिडिटी लोन के तहत ग्राहकों को एक दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि एयरटेल की यह सर्विस ग्राहकों के तब काम आएगी जब किसी ग्राहक के चल रहे प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी और उन्हें लोन के तौर पर 1 दिन की इमरजेंसी लोन वैलिडिटी मिलेगी। ऐसा कई बार होता है जब लोग पहले से रिचार्ज कराते नहीं हैं और प्लान खत्म होने के बाद किसी को कॉल नहीं कर पाते हैं। इस तरह की आपातकालीन सेवाएं ऐसी स्थितियों में काम आएंगी।

एयरटेल इमरजेंसी वैलिडिटी लोन के लिए यूजर्स को एयरटेल IVR पर कॉल करना होगा। आप चाहें, तो यूएसएसडी कोड के जरिए भी लोन ले सकते हैं। *567*2# USSD कोड को डायल करना होगा। इसके बाद आपको 1 के साथ रिप्लाई करना होगा। इसके बाद यूजर्स को CLI 56323 से मैसेज रिसीव होगा, जिसमें वैलिडिटी लोन की जानकारी होगी। यूजर्स जब अपने नंबर को वैलिडिटी पैक के साथ रिचार्ज कराएंगे, तो उस पैक की वैलिडिटी में से एक दिन की वैलिडिटी काट ली जाएगी। हालांकि आपको इस सेवा के जरिए एक दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिली जाएगी।
एयरटेल के मुताबिक, अभी वैलिडिटी लोन की सुविधा 155 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये, 209 रुपये, 239 रुपये, 265 रुपये, 289 रुपये, 296 रुपये, 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 359 रुपये हैं। 398 रुपये, 399 रुपये, 455 रुपये, 479 रुपये, 489 रुपये, 499 रुपये, 509 रुपये, 519 रुपये, 549 रुपये, 666 रुपये, 699 रुपये, 719 रुपये, 779 रुपये, 839 रुपये, 869 रुपये, 999 रुपये, 1499 रुपये , 1799 रुपये, 2999 रुपये और 3359 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ उपलब्ध है।
इस समय इमरजेंसी लोन की सुविधा कंपनी ने कुछ सर्किल के साथ शुरू की है। अभी यह सुविधा केवल राजस्थान, केरल और आंध्र प्रदेश टेलीकॉम सर्किल के लिए है। इन टेलीकॉम सर्किल के एयरटेल यूजर्स अपने प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद यह इमरजेंसी लोन ले सकते हैं।
एयरटेक का एक दिन का प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को ₹49 प्लान में 6GB डाटा, ₹29 प्लान में 2GB Data और ₹19 प्लान में 1GB Data मिलता है।
The post Airtel में Emergency Validity Loan लोन कैसे लें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio Sim का Number कैसे निकालें (2025), जानें ये 7 तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
क्या आप अपना जियो मोबाइल नंबर भूल गए हैं? खासकर जो लोग नया सिम लेते हैं या फिर सेकेंडरी सिम के तौर पर उपयोग करते हैं, वे अक्सर अपना मोबाइल नंबर भूल जाते हैं। अगर आपको अपना जियो मोबाइल नंबर (Jio mobile number) याद नहीं रहता है, तो फिर कई ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से जियो मोबाइल नंबर का पता लगा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कैसे आप अपना जियो नंबर निकाल सकते हैं?
आप जियो नंबर को कस्टमर केयर नंबर, USSD कोड, SMS, जियो ऐप आदि की मदद से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करना होगाः
जियो का नंबर निकालने के लिए टोल फ्री नंबर की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको 1299 नंबर पर डायल करना होगा। जब आप इस नंबर पर कॉल करेंगे, तो यह ऑटोमैटिकली डिसकंटीन्यू हो जाएगा और आपको अपने स्मार्टफोन पर एक SMS मिलेगा, जिसमें आपको Jio number, बैलेंस, डाटा आदि की जानकारी मिलेगी।

आप माय जियो ऐप के जरिए भी जियो मोबाइल नंबर को निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा:
स्टेप #1: पहले MyJio App ऐप को अपने स्मार्टफोन पर ओपन करें।

स्टेप #2: होम पेज पर ही रिचार्ज का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसके ऊपर जियो नंबर को देख पाएंगे। साथ ही, यहां पर प्लान की जानकारी और एक्सपायरी डेट की जानकारी भी मिलेगी।

स्टेप #3: अगर आपको यहां पर जियो नंबर नहीं दिखाई दे रहा है, नीचे बॉटम में दायीं तरफ मेन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद आपको टॉप पर ही अपना जियो नंबर दिखाई दे जाएगा।

नोटः अगर आप इस तरीके का उपयोग करते हैं, तो जियो सिम कार्ड पर एक्टिव मोबाइल डाटा कनेक्शन का होना जरूरी है। MyJio App एंड्रॉयड के साथ आईओएस के लिए भी उपलब्ध है। इसे आप क्रमशः गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
आप चाहें, तो फोन की सेटिंग्स से भी जियो का नंबर आसानी से निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप #1: अगर आप अपने जियो नंबर का पता नहीं लगा पा रहे हैं, तो फिर की फोन सेटिंग्स में जाएं। फिर ‘कनेक्शन’ वाले सेक्शन में आपको ‘सिम मैनेजर’ का ऑप्शन दिखाई देगा।

स्टेप #2: ‘सिम मैनेजर’ में आपको जियो सिम का नंबर दिखाई देगा। अगर कोई अन्य सिम कार्ड भी लगा है, तो उस नंबर को भी देख पाएंगे।

आप चाहें, तो एसएमएस कोड के जरिए भी मोबाइल नंबर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको जियो प्लान डिटेल के लिए एसएमएस रिक्वेस्ट करना होगा। इसमें आपको प्लान डिटेल के साथ आपका जियो नंबर भी दिखाई देगा।
स्टेप #1: सबसे पहले मैसेज ऐप को अपने मोबाइल पर ओपन करना है।
स्टेप #2: फिर ‘MYPLAN’ टाइप कर 199 पर SMS कर दें।

इसके बाद आपको एक SMS प्राप्त होगा, जिसमें मोबाइल नंबर के साथ अकाउंट और प्लान डिटेल की जानकारी मिल जाएगी।
आप जियो IVR पर कॉल कर न सिर्फ जियो मोबाइल नंबर को चेक कर सकते हैं, बल्कि बैलेंस की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप #1: जियो सिम नंबर से आपको जियो कस्टमर केयर नंबर 1800 889 9999/1991 या फिर कस्टमर केयर नंबर 198 पर डायल करें। इसके बाद आप इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (आईवीआर) सेवा तक पहुंच जाएंगे। यहां आप अपनी पसंदीदा भाषा, जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, कन्नड़ आदि का चयन कर सकते हैं।
स्टेप #2: इसके बाद अपनी पसंद की भाषा को चुन लें और संबंधित कीज दबाएं। इसके बाद आईवीआर आपके वर्तमान डाटा की शेष राशि और प्लान की वैधता के बारे में बताएगा।
स्टेप #3: फिर कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव से बात करने के लिए संबंधित कीज को प्रेस करें, जो आपके साथ मोबाइल नंबर शेयर कर सकता है। साथ ही, कॉल पर आपके साथ अन्य विकल्प भी साझा कर सकता है।
रिलायंस जियो मोबाइल नंबर को USSD कोड डायल कर पता लगा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल पर डायलर को ओपन करना होगा। अगर आपके फोन में डुअल सिम है, तो फिर सिम 1 के लिए *1# डायल करें, वहीं सिम 2 में जियो का सिम कार्ड है, तो फिर *2# डॉयल करें। इसके बाद जियो मोबाइल नंबर फ्लैश मैसेज के जरिए दिखाई देगा। नोटः इस समय जियो का यूएसएसडी कोड कार्य नहीं कर रहा है।
आप किसी भी तरीके से जियो नंबर का पता नहीं लगा पा रहे हैं, तो फिर सबसे आसान तरीका है अपने दोस्ता या फैमिली मेंबर को कॉल करना। जब आप जियो सिम से कॉल करेंगे, तो उनके मोबाइल में आपका नंबर दिखाई देगा। फिर उनसे मैसेज या फिर चैट के जरिए अपना नंबर मांग सकते हैं।
इस तरह आप ऊपर बताए गए 7 तरीकों से अपने जियो नंबर का पता लगा सकते हैं।
यदि आपका फोन नेटवर्क बार और कनेक्टिविटी को दिखता है, तो इसका मतलब है कि मोबाइल नंबर एक्टिव है।
जियो मोबाइल नंबर को निकालने के लिए आप चाहें, तो 1299 पर डायल कर सकते हैं।
जियो कस्टमर केयर नंबर 198 है। इस नंबर पर डायल कर आप कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात कर सकते हैं।
The post Jio Sim का Number कैसे निकालें (2025), जानें ये 7 तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio का सबसे सस्ता प्लान, यहां देखें सभी सस्ते प्लान की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लांस मौजूद हैं। मगर हाल ही में कंपनी ने अपने प्लान की कीमत में इजाफा किया है। अगर जियो के सबसे सस्ते प्लान की तलाश में हैं, तो प्रीपेड यूजर्स के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान अब 199 रुपये का है, वहीं पोस्टपेड यूजर्स के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 299 रुपये का है। इसके अलावा, कंपनी के पास 1GB, 1.5GB, 2GB, 2.5GB, 3GB जैसे प्रीपेड प्लांस के साथ एंटरटेनमेंट, एनुअल प्लांस भी मौजूद हैं। इस आर्टिकल में आगे विस्तार से जानते हैं जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लांस (Jio ka sabse sasta plan) की पूरी डिटेल…
जियो के सबसे सस्ते 1जीबी प्रीपेड प्लान की कीमत 209 रुपये है। यह जियो का सबसे सस्ता प्लान भी है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ 22GB डाटा भी मिलता है यानी हर दिन 1gb डाटा। 1जीबी डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 100 sms की सुविधा भी मिलती है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं),JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Jio के सबसे सस्ते 1.5जीबी प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 199 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ 27 GB डाटा भी मिलता है यानी हर दिन 1.5gb डाटा। 1.5 जीबी डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 100 sms भी फ्री मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं), JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio का सबसे सस्ता 2जीबी प्रीपेड प्लान 349 रुपये का है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 56 GB डाटा भी मिलता है यानी हर दिन 2gb डाटा। 2 जीबी डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 100 sms भी फ्री मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं), JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio का सबसे सस्ता 2.5 जीबी प्रीपेड प्लान 399 रुपये का है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 70 GB अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है यानी हर दिन 2.5gb डाटा। 2.5 जीबी डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 100 sms भी फ्री मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं), JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio का सबसे सस्ता 3 जीबी प्रीपेड प्लान 449 रुपये का है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 84 अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। इस प्लान में हर दिन 3gb डाटा मिलता है। 3 जीबी डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 100 sms भी फ्री मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं), JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है। इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को बिल साइकिल के हिसाब से वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 30GB अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। इसके बाद प्रति जीबी 10 रुपये के हिसाब से वसूला जाएगा। प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 100 sms भी फ्री मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं), JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio के सबसे सस्ते एंटरटेनमेंट प्लान की कीमत 175 रुपये है। इस एंटरटेनमेंट पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह एक तरह का डाटा पैक है, जो सिर्फ एक्टिव प्लान के साथ कार्य करता है। इस प्लान में आपको 10जीबी डाटा के साथ 12 OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिनमें Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Docubay, EPIC ON, Hoichoi (JioTV app) शामिल है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी।
Jio का सबसे सस्ता नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट प्लान 1299 रुपये का है। इस एंटरटेनमेंट पैक की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 168जीबी अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2gb डाटा मिलता है। 2जीबी डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। प्लान के साथ प्रति दिन 100 sms भी फ्री मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Netflix (Mobile), JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं), JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio का सबसे सस्ता डाटा बूस्टर प्लान 19 रुपये का है। यह डाटा प्लान आपके एक्टिव प्लान के साथ कार्य करता है। इस प्लान में आपको एक दिन के लिए 1जीबी डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी।
Jio का सबसे सस्ता एनुअल प्लान 3599 रुपये है। इस पैक की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 912.5 जीबी अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5gb डाटा मिलता है। 2.5जीबी डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। प्लान के साथ प्रति दिन 100 sms भी फ्री मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं), JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
अगर आप जियोफोन यूजर हैं, तो सबसे सस्ते प्लान की कीमत 75 रुपये है। इस पैक की वैलिडिटी 23 दिनों की है। इस प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2.5 जीबी डाटा (100 MB/Day + 200MB) मिलता है। प्लान के साथ प्रति दिन 50 sms भी फ्री मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं), JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियोफोन के लिए सबसे सस्ते डाटा एड-ऑन प्लान की कीमत 26 रुपये है। यह डाटा एड-ऑन प्लान आपके एक्टिव प्लान के साथ कार्य करता है। इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 2जीबी डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी।
The post Jio का सबसे सस्ता प्लान, यहां देखें सभी सस्ते प्लान की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post BSNL मोबाइल नंबर कैसे निकालें, जानें ये आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आप बीएसएनएल (BSNL) यूजर हैं और अपना बीएसएनएल मोबाइल नंबर (BSNL Mobile Number) भूल गए हैं? ऐसा खासकर तब होता है जब नए ग्राहक हैं या आपने अभी-अभी नया बीएसएनएल सिम कार्ड खरीदा है या फिर आपने काफी दिनों से अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज ही नहीं कराया है। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बीएसएनएल कई तरीके प्रदान करता है, जिसके माध्यम से बिना किसी परेशानी के अपना मोबाइल नंबर जान सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे USSD codes, SMS, कस्टमर केयर नंबर आदि से बीएसएनएल का नंबर निकाल सकते हैंः
| आर्किटल | बीएसएनएल का नंबर कैसे निकालें |
| यूएसएसडी कोड | *1# |
| कस्टमर केयर नंबर | 1800-180-1503, 1503 |
| ऐप्स | My BSNL App |
| वेबसाइट | https://www.bsnl.co.in/ |
अपने बीएसएनएल मोबाइल नंबर (BSNL mobile number) का पता लगाना चाहते हैं, तो फिर यूएसएसडी कोड का उपयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से तुरंत अपना मोबाइल नंबर जान सकेंगे। वैसे, आपको बता दें कि यूएसएसडी कोड की मदद से बैलेंस, डाटा, वैलिडिटी आदि की जानकारी भी हासिल की जा सकती है। यदि आप अपना बीएसएनएल नंबर भूल गए हैं, तो आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन के डायलर वाले विकल्प पर जाएं।
स्टेप-2: अब अपने रजिस्टर्ड बीएसएनएल नंबर से *1# डायल करें। बता दें यह बीएसएनएल नंबर चेक करने के लिए यूएसएसडी कोड है।
स्टेप-3: आपको एक फ्लैश मैसेज मिलेगा, जो आपको अपना बीएसएनएल मोबाइल नंबर दिखाएगा।
बीएसएनएल मोबाइल नंबर जानने के लिए अन्य यूएसएसडी कोड भी हैं, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई हैः
आप चाहें, तो बीएसएनएल के माय बीएसएनएल ऐप (My BSNL App) के माध्यम से भी अपने बीएसएनएल मोबाइल नंबर का पता लगा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: गूगल प्ले स्टोर से My BSNL App को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
स्टेप-2: एक बार इंस्टॉल हो जाने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉग इन करें (यदि आप अपना मोबाइल नंबर नहीं जानते हैं, तो आप बीएसएनएल नंबर जांच के लिए ऊपर बताए गए यूएसएसडी कोड विकल्प का उपयोग कर सकते हैं)।
स्टेप-3: अपना बीएसएनएल नंबर दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
स्टेप-4: ऐप पर लॉगइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।
स्टेप-5: एक बार जब आप बीएसएनएल ऐप में लॉगइन हो जाते हैं, तो अपना मोबाइल नंबर कभी भी, कहीं भी देख सकते हैं, क्योंकि यह ऐप की होम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसके बाद आप किसी भी समय अपना मोबाइल नंबर जानने के लिए ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप रिचार्ज भी करा सकते हैं, ऐप-एक्सक्लूसिव ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

बीएसएनएल नंबर की जांच करने का सबसे आसान और सरल तरीका पारंपरिक तरीका ही है। आपको अपने नंबर से दूसरे नंबर पर कॉल करना होगा या फिर आप एसएमएस भी भेज सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके पास एक एक्टिव प्लान हो। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो बीएसएनएल नंबर जानने और जांचने के लिए आपको ऊपर बताए गए यूएसएसडी कोड और ऑनलाइन ट्रिक का उपयोग करना होगा।
आप बीएसएनएल कस्टमर केयर पर कॉल करके भी अपना बीएसएनएल नंबर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए बीएसएनएल मोबाइल की टोल-फ्री हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं:
1800-180-1503
1503
इन कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके अपना बीएसएनएल नंबर पता लगा सकते हैं।
आप चाहें, तो अपने बीएसएनएल नंबर को फोन सेटिंग्स के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप- 1: सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप-2: इसके बाद आप एबाउट फोन पर टैप करें। फिर स्टेटस और सिम कार्ड स्टेटस पर जाएं। (About Phone > Status > SIM card status)। यहां पर आपको फोन नंबर देख पाएंगे।
बीएसएनएल नंबर को एसएमएस के माध्यम से भी निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन में Messages ऐप को ओपन करें।
स्टेप-2: फिर आपको यहां MYSIM टाइप करना होगा, फिर इसे 123 पर सेंड करना होगा। इसके बाद एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें आपका बीएसएनएल मोबाइल नंबर भी होगा।
एंड्रॉयड फोन में अपने बीएसएनएल नंबर को देखने के लिए आपको मोबाइल की सेटिंग्स में जाना होगा। फिर About Phone क्लिक करने के बाद ऑल स्पेक्स या फिर स्टेटस पर क्लिक करें। इसके बाद आप फोन नंबर सिम कार्ड डिटेल्स देख पाएंगे। ।
आप अपने बीएसएनएल नंबर को जानने के लिए टॉल फ्री नंबर 1800-180-1503 या फिर 1503 पर भी डॉयल कर सकते हैं।
BSNL सिम का बैलेंस चेक करने के लिए आपको *123# USSD कोड डॉयल करना होगा।
बीएसएनएल नेट बैलेंस चेक : *234#
बीएसएनएल अंतिम कॉल शुल्क डिटेल : *102#
बीएसएनएल नंबर की जांच : *8888#
बीएसएनएल वॉयस पैक की जानकारी : *126#
बीएसएनएल ऑफर चेक : *124*5#
बीएसएनएल फर्स्ट रिचार्ज कूपन (एफआरसी) बैलेंस : *123*4#
बीएसएनएल सक्रिय प्रीपेड योजना की जांच : *124*8#, *124*5#
बीएसएनएल प्रीपेड ऑफर : *444#
सिम कार्ड नंबर ढूंढेंः *999#
आप BSNL Selfcare ऐप के अंदर भी अपना BSNL नंबर देख सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको पहले से ही ऐप में लॉगइन होना चाहिए ताकि आप अपना नंबर देख सकें।
यदि BSNL कोड काम नहीं करता है, तो आप ऊपर दिए गए अन्य तरीकों को फॉलो करके अपना BSNL नंबर ढूंढ सकते हैं।
नहीं, यह सेवा मुफ्त है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
अपने खोए हुए BSNL नंबर को जानने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने फोन से *1# डायल करें। यह एक रिक्वेस्ट रन करेगा और आपका फोन नंबर स्क्रीन पर दिखाएगा।
आप अपना SIM नंबर या फोन नंबर विभिन्न तरीकों से चेक कर सकते हैं, जैसे कि फोन की सेटिंग्स में जाकर, USSD कोड का उपयोग करके, अपने नेटवर्क की ऐप का उपयोग करके या फिर कस्टमर केयर को कॉल करके भी अपना मोबाइल नंबर जान सकते हैं।
The post BSNL मोबाइल नंबर कैसे निकालें, जानें ये आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4G नेटवर्क से 5G में करना चाहते हैं शिफ्ट तो ये रहा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत में एयरटेल और रिलायंस जियो द्वारा 5G सर्विस को लाइव किए हुए एक साल से ऊपर का समय हो गया है। वहीं, अब लगभग पूरे देश में एयरटेल और जियो अपने अपने यूजर्स को 5G सर्विस प्रोवाइड करा रही हैं। अगर आपके क्षेत्र में भी इन दोनों कंपनियों की 5G सर्विस शुरू हो चुकी है तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 4G से 5G में शिफ्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं…
एयरटेल और जियो की 5G सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको 5G कम्पेटिबल स्मार्टफोन की जरूरत होगी। फोन की सेटिंग में मामूली बदलाव कर आप 4G से 5G में शिप्ट कर पाएंगे। यहां हम आपको अलग अलग ब्रांड के स्मार्टफोन में 5G इनेबल कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे हैं।
सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Settings मैन्यू ओपन करना है। इसके बाद आपको Network & Internet पर टैप करके SIM को सलेक्ट करना है। अगर आप फोन में दो सिम चलाते हैं तो 5G नेटवर्क वाले सिम को सलेक्ट करें और Preferred network टाइप पर टैप करके 5G को चुनें। इस तरह आप आपने फोन में 5G स्पीड इंजॉय कर पाएंगे।
सैमसंग के स्मार्टफोन यूजर्स को भी सबसे पहले Settings मैन्यू में जाना है। इसके बाद यहां Connections ऑप्शन में Mobile networks पर टैप करना है। सिम सलेक्ट कर आपको Network mode में 5G/LTE/3G/2G (autoconnect) वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना है।
वनप्लस स्मार्टफोन यूजर्स को 4G से 5G में शिफ्ट करने के लिए Settings मैन्यू को ओपन करना है। यहां आपको Wi-Fi & networks में क्लिक करना है। इसके बाद SIM सलेक्ट कर Network ऑप्शन में आपको 2G/3G/4G/5G (automatic) पर क्लिक करना है।

ओप्पो यूजर्स भी अपने फोन में 5G का मजा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें Settings ओपन करनी है। यहां आपको Connection & Sharing ऑप्शन पर क्लिक कर सिम सलेक्ट करना है। इसके बाद आपको network type पर टैप करके 2G/3G/4G/5G (automatic) को सलेक्ट करना है।
रियलमी के स्मार्टफोन में 5G शुरू करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले Settings मैन्यू में जाना है। यहां Connection & Sharing पर टैप कर SIM सलेक्ट करना है। इसके बाद आपको Preferred network type में 2G/3G/4G/5G (automatic) को सलेक्ट करना है।
वीवो और आईकू के स्मार्टफोन भारत में Funtouch OS पर रन करते हैं। ऐसे में दोनों फोन में 5G शुरू करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले Settings में टैप करना है। यहां आपको SIM सलेक्ट करने के बाद Mobile network पर टैप करके Network Mode में 5G मोड को सलेक्ट करना है।
शाओमी और पोको स्मार्टफोन यूजर्स को 5G में शिफ्ट करने के लिए फोन में सबसे पहले Settings मैन्यू खोलना है। यहां आपको SIM कार्ड को सलेक्ट करना है। इसके बाद यहां Preferred network type ऑप्शन को सलेक्ट कर 5G नेटवर्क में टैप करना है।

ऊपर बताए गए सेटिंग को फोन में इनेबल करने के बाद आपके फोन में 4G चल रहा है या 5G यह पता करने के लिए आपको फोन की डिसप्ले में नेटवर्क बार पर गौर करना होगा। यहां आपको सिम नेटवर्क के साथ 5G का लोगो दिखाई देगा। अगर अभी 4G दिख रहा है तो एक बार फोन रिस्टार्ट कर लें।
A. नहीं। एयरटेल और जियो दोनों की कंफर्म कर चुके हैं कि उनके ग्राहकों को 5G का इस्तेमाल करने के लिए नया सिम कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं होगी। वे पुराने 4G सिम पर ही 5G नेटवर्क को एक्सेस कर पाएंगे।
A. नहीं। ऐसा संभव नहीं है। आपके पुराने फोन में 4G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला मॉडेम है, जो 5G नेटवर्क को एक्सेस नहीं कर सकता है। ऐसे में 4G फोन में किसी तरह से 5G चलाना असंभव है।
A. एयरटेल और जियो ने फिलहाल 5G के प्लान पेश नहीं किए हैं। दोनों कंपनियां अभी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री 5G नेटवर्क का सपोर्ट दे रही हैं। 5G के लिए ज्यादा खर्च करना होगा या नहीं यह टेलीकॉम कंपनियों के प्लान रोलआउट के बाद भी पता चलेगा।
The post 4G नेटवर्क से 5G में करना चाहते हैं शिफ्ट तो ये रहा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vi call details कैसे निकालें (2025), जानें ये 4 तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आप वोडाफोन-आइडिया (Vodafone idea) के यूजर हैं और कॉल डिटेल्स या कॉल हिस्ट्री निकालना चाहते हैं, तो इसके कई तरीके मौजूद हैं। Vi प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर ऑनलाइन, SMS, कस्टमर केयर, माय वोडाफोन ऐप आदि के जरिए कॉल हिस्ट्री की जांच कर सकते हैं। आइए आपको विस्तार के बताते हैं कैसे Vi call details को निकाल सकते हैं…
आप ऑनलाइन वोडाफोन-आइडिया की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Myvi.in की मदद ले सकते हैं। जानें क्या है तरीकाः

स्टेप-1: सबसे पहले वोडाफोन की आधिकारिक वेबसाइट https://www.myvi.in/ पर जाएं।
स्टेप-2: इसके बाद आपको साइन-इन वाले ऑप्शन में जाना है,जो टॉप पर राइट कॉर्नर में है।
स्टेप-3: अब मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से साइन-इन कर सकते हैं। हालांकि ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको नया पासवर्ड बनाना होगा।
स्टेप-4: सफलतापूर्वक लॉगइन करने के बाद My Account पर क्लिक करें और इसके बाद ‘Plan and Usages’ वाले ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप-5: इसके बाद आपको ‘Voice usage’ को सलेक्ट करना होगा। यहां पर आप पिछली कॉल हिस्ट्री को देख सकते हैं।
आप मैसेज के जरिए भी वोडाफोन आइडिया की कॉल डिटेल्स को निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: सबसे पहले अपने मोबाइल पर मैसेजिंग ऐप को ओपन करें।
स्टेप-2: फिर आपको एक SMS टाइप करना होगा। इसमें EBILL <space> महीने का नाम शॉर्ट और कैपिटल लेटर में लिखना होगा, जैसे EBILL <space> NOV। फिर इस एसएमएस को 12345 पर भेजना होगा।
स्टेप-3: आपको SMS के जरिए ईबिल का रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। फिर कुछ समय के बाद रजिस्टर ईमेल आईडी पर एक महीने की कॉल हिस्ट्री भेज दी जाएगी।
स्टेप-4: कॉल स्टेटमेंट आपको पीडीएफ फॉर्मेट में प्राप्त होगा। इसे ओपन करने के लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए अपने नाम का पहला दो लेटर स्मॉल में लिखें, फिर अपने मोबाइल नंबर का अंतिम चार डिजीट 4 दर्ज करें, ये पीडीएफ ओपन करने के लिए आपका पासवर्ड होगा। उदाहरण के लिए, नाम Sunil और मोबाइल नंबर 9999988888 है, तो आपका पासवर्ड होगा sa8888।
VI App के जरिए भी कॉल डिटेल्स को निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: VI App गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। यहां से इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अपने वोडाफोन-आइडिया नंबर और ओटीपी की मदद से इसे साइन इन कर लें।
स्टेप-3: इसके बाद माय अकाउंट वाले सेक्शन पर जाएं और यहां एक्टिव पैक्स ऐंड रिचार्ज हिस्ट्री में आपको Usage history वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप-4: इसमें आपको कॉल्स ऐंड एसएमएस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर नीचे आपको Get Prepaid bill क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना ईमेल वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा और ईमेल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
स्टेप-5: इसके बाद आपको ईमेल पर प्रीपेड बिल भेज दिया जाएगा, जहां से आप कॉल हिस्ट्री भी चेक कर सकते हैं। हालांकि ईमेल प्राप्त होने में कुछ वक्त लग सकता है।
वोडाफोन आइडिया कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर भी वीआई नंबर की कॉल डिटेल्स निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: इसके लिए वीआई यूजर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 199 पर कॉल करके VI कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से संपर्क करना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद आईवीआर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। फिर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के संपर्क करने के लिए उचित नंबर डायल करें।
स्टेप-3: फिर आप कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से कॉल हिस्ट्री के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि सत्यापन के लिए आपसे कुछ सवाल भी पूछे जा सकते हैं। फिर आपको रजिस्टर्ड ईमेल पर कॉल हिस्ट्री डिटेल भेज दी जाएगी।
आप USSD Code के जरिए भी वीआई नंबर की कॉल हिस्ट्री पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको *199*2*3# डायल करना होगा। हालांकि इसके जरिए अंतिम तीन दिनों की ही कॉल हिस्ट्री और एसएमएस को चेक किया जा सकता है।
कॉल हिस्ट्री या ईबिल प्राप्त करने का दूसरा तरीका वोडाफोन ग्राहक सेवा पर कॉल करना है। आप या तो ग्राहक सेवा नंबर 199 पर कॉल कर सकते हैं या “EBILL” लिखकर एक एसएमएस भेज सकते हैं। वोडाफोन प्रीपेड यूजर पिछले 6 महीनों का ईबिल प्राप्त कर सकते हैं।
कॉल डिटेल मुख्य रूप से प्लान पर निर्भर करता है। परंतु नियम के अनुसार ऑपरेटर 180 दिनों तक कॉल डिटेल्स जरूर रखते हैं। ऐसे में कई कंपनी 6 महीनों तक के कॉल डिटेल उपलब्ध करा देती हैं।
The post Vi call details कैसे निकालें (2025), जानें ये 4 तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio call details कैसे निकालें (4 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर आप अपने फोन में जियो सिम (JIO SIM) का उपयोग कर रहे हैं, तो जियो कॉल की डिटेल (Jio call details) को आसानी से निकाल सकते हैं। आप चाहें, तो 7 दिनों से लेकर 180 दिनों तक की जियो कॉल हिस्ट्री (jio call history) को चेक कर सकते हैं। इसे चेक करने का तरीका भी आसान है। इसके लिए My Jio ऐप की मदद ले सकते हैं या फिर अन्य तरीकों का भी उपयोग कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं जियो कॉल डिटेल्स निकालने के बारे में…
| सर्विस प्रोवाइडर | Jio |
| आर्टिकल | जियो कॉल डिटेल कैसे निकालें |
| तरीका | ऐप, ऑनलाइन, कस्टमर केयर |
| जियोकेयर नंबर | 199, 1800 88 99999 |
| जियोकेयर व्हाट्सएप नंबर | +917000770007 |
| वेबसाइट | https://www.jio.com |
जियो कॉल की डिटेल निकालने का सबसे आसान तरीका है कि आप पहले myJio App को अपने एंड्रॉयड या फिर आईओएस डिवाइस पर डाउनलोड कर लें। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: MYjio App को डाउनलोड करने के बाद उसे अपने जियो नंबर के साथ लॉगइन कर लें।
स्टेप-2: MYjio App को ओपन करने के बाद टॉप पर ही ‘मोबाइल’ का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप-3: इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर ‘रिचार्ज ऐंड पेमेंट्स’ में आपको My Statement पर क्लिक करना है।

स्टेप-4: अब आपको यहां पर E- mail statement, Download statement, View statement का विकल्प दिखाई देगा। आप जियो कॉल डिटेल निकालने में इन तीनों विकल्पों को आजमा सकते हैं। अगर आप जियो कॉल डिटेल को ईमेल पर प्राप्त नहीं करना चाहते हैं या फिर डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, View statement वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप-5: आप 7 दिन, 15 दिन और 30 दिन तक का स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। आप अधिकतम 180 दिनों का कॉल डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेप-6: जियो कॉल डिटेल को निकालने के लिए View statement पर क्लिक करते हैं, तो फिर आपको Usage Charges वाले ऑप्शन में जाना होगा।

स्टेप-7: यहां पर आपको Data, Voice और SMS के ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपको वॉयस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद कॉल डिटेल की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

आप जियो केयर नंबर पर कॉल कर भी जियो कॉल की डिटेल को निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: अगर आपके पास जियो का सिम है, तो फिर जियो केयर नंबर 199 पर डायल कर जियोकेयर टीम से संपर्क करें। इसके बाद जियो कॉल हिस्ट्री के लिए निर्देशों का पालन करें।
स्टेप-2: यदि आपके पास जियो का नंबर नहीं है, तो फिर अन्य नंबर से जियो केयर से संपर्क करने के लिए 1800 88 99999 पर डायल करें। फिर आप जियो केयर एग्जीक्यूटिव से कॉल हिस्ट्री के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
आप चाहें, तो जियो की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी कॉल डिटेल्स को निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: जियो की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jio.com पर जाएं और इसे अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से लॉगइन कर लें।

स्टेप-2: इसके बाद आपको ‘रिचार्ज ऐंड पेमेंट्स’ वाले सेक्शन में My Statement पर जाना है।

स्टेप-3: My Statement पर क्लिक करने के बाद आपको E- mail statement, Download statement, View statement के ऑप्शन दिखाई देंगे। आप 7 दिन, 15 दिन और 30 दिन तक का स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। आप अधिकतम 180 दिनों का कॉल हिस्ट्री निकाल सकते हैं।

स्टेप-4: जियो कॉल हिस्ट्री निकालने के लिए View statement वाले विकल्प को चुनते हैं, तो फिर Usage Charges वाले ऑप्शन में जाना होगा। यहां पर Data, Voice और SMS के ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपको वॉयस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद कॉल डिटेल की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
आप जियो कॉल हिस्ट्री को व्हाट्सएप की मदद से भी निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: सबसे पहले अपने मोबाइल पर जियोकेयर व्हाट्सएप नंबर +917000770007 को सेव कर लें।
स्टेप-2: जियोकेयर व्हाट्सएप नंबर सेव करने के बाद व्हाट्सएस पर Hi टाइप कर सेंड करें।
स्टेप-3: इसके बाद जब आपके पूछा जाए कि आपकी क्या मदद कर सकते हैं, तो फिर My Account Statement टाइप कर भेजें।

स्टेप-4: फिर आपको प्रीपेड और पोस्टपेड के लिए Account Statement का लिंक भेजा जाएगा।
स्टेप-5: अगर आप प्रीपेड यूजर हैं और प्रीपेड वाले लिंक पर क्लिक करते हैं, तो फिर जियो ऐप के My Statement वाले सेक्शन पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जहां से आप ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से जियो कॉल हिस्ट्री या डिटेल को निकाल सकते हैं।
अगर आप पहले से ही MyJio ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कॉल हिस्ट्री चेक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, जियो केयर से भी कॉल हिस्ट्री की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपनी कॉल हिस्ट्री प्राप्त करने के लिए अपने Jio नंबर से 199 डायल करें।
आप अपने मोबाइल फोन पर कॉल लॉग से कॉल डिटेल देख सकते हैं। यदि आपने कॉल हिस्ट्री हटा दिया है, तो अपने सेवा प्रदाता से विवरण मांग सकते हैं।
MyJio ऐप से अपने Jio प्रीपेड नंबर का कॉल रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
नहीं, आप किसी और के नंबर की कॉल हिस्ट्री को चेक नहीं कर सकते, क्योंकि इसके लिए आपको उस नंबर की जरूरत पड़ेगी। प्राइवेसी की वजह से आप किसी अन्य नंबर का कॉल हिस्ट्री नहीं देख सकते हैं। हालांकि जब तक आपके पास नंबर तक पहुंच है और आप कॉल या ओटीपी से सत्यापित कर सकते हैं, आप कॉल विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
My Jio ऐप का उपयोग करना सबसे आसान और तेज तरीका है।
केवल तभी जब वह Jio नंबर आपके अकाउंट से लिंक हो। अन्यथा आप किसी और का कॉल डाटा एक्सेस नहीं कर सकते।
हां, Jio वेबसाइट पर लॉग इन करके आप अपनी कॉल हिस्ट्री ऑनलाइन देख सकते हैं।
नहीं, अपनी कॉल हिस्ट्री चेक करना पूरी तरह से फ्री है।
The post Jio call details कैसे निकालें (4 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Airtel call details कैसे निकालें (4 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यदि आप एयरटेल यूजर (Airtel user) हैं और कॉल हिस्ट्री (Call history check) यानी कॉल डिटेल्स चेक करने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं। आप एयरटेल कॉल डिटेल को एसएमएस, एयरटेल थैंक्स ऐप, कस्टमर केयर नंबर, ऑनलाइन आदि माध्यम से चेक कर सकते हैं। एयरटेल की अच्छी बात है कि ये पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों सेवाओं के लिए कॉल हिस्ट्री (airtel call history kaise nikale) की लिस्ट प्रदान करता है। आइए जानते हैं एयरटेल कॉल डिटेल्स निकालने के तरीके…
| सर्विस प्रोवाइडर | Airtel |
| आर्टिकल | एयरटेल कॉल डिटेल कैसे निकालें |
| तरीका | SMS, ऐप, ऑनलाइन, कस्टमर केयर |
| SMS नंबर | 121 |
| USSD कोड | *121# |
| वेबसाइट | https://www.airtel.in/ |
अगर आप मैसेज के जरिए एयरटेल के पिछले छह महीने की कॉल हिस्ट्री को चेक करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: एयरटेल प्रीपेड नंबर की कॉल डिटेल निकालने के लिए सबसे पर SMS ऐप को ओपन करें और और क्रिएट ए न्यू मैसेज पर क्लिक करें।
स्टेप-2: अब आपको एक मैसेज टाइप करना होगा। इसके लिए EPREBILL<space> MONTH NAME <space> YOUR EMAIL ID फॉर्मेट में मैसेज टाइप कर 121 पर SMS भेजना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप नवंबर महीने का कॉल हिस्ट्री जानना चाहते हैं, तो फिर आपको EPREBILL<space>NOVEMBER<space>[email protected] (अपना ईमेल आईडी) टाइप कर 121 पर भेजना होगा।
स्टेप-3: इस प्रोसेस के बाद आपको उसी नंबर पर एक मैसेज मिलेगा। जिसमें आपको पासवर्ड मिलेगा, जिसे किसी और के साथ बिल्कुल भी साझा न करें।
स्टेप-4: इसके बाद अपना वह ईमेल ओपन करें, जिसे आपने एसएमएस के जरिए साझा किया था। आपको कंपनी की तरफ से एक ईमेल मिलेगा, जिसमें आपके एयरटेल प्रीपेड नंबर के सभी रिकॉर्ड होंगे।
स्टेप-5: फिर पीडीएफ ओपन करें और उसे डाउनलोड कर लें। एक बार जब पीडीएफ डाउनलोड कर लेंगे, तो इसे खोलने के दौरान पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। एसएमएस के जरिए जो पासवर्ड आपको मिला था, यहां पर दर्ज करें। इस तरह आप पिछले 6 महीनों के सभी कॉल रिकॉर्ड की डिटेल देख पाएंगे। आप इस तरीके से एयरटेल प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों की कॉल हिस्ट्री को चेक कर पाएंगे।
आप चाहें, तो ऑनलाइन तरीके से भी एयरटेल की कॉल डिटेल को निकाल सकते हैं। पिछले 6 महीने की एयरटेल पोस्टपेड और प्रीपेड मोबाइल की कॉल हिस्ट्री निकालने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप-1: इसके लिए सबसे पहले एयरटेल के आधिकारिक पोर्टल www.airtel.in पर जाएं।
स्टेप-2: अब यहां पर लॉगइन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। फिर आपको ओटीपी मिलेगा। जिसे आपको दर्ज करना होगा।
स्टेप-3: डैशबोर्ड ओपन होने के बाद अकाउंट सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-4: इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल के नीचे एक प्रीपेड सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप-5: यहां पर आपको सभी पैक्स, सेवाओं, लेनदेन और डिवाइस की जानकारी दिखाई देगी।
स्टेप-6: अब ट्रांजैक्शन पर क्लिक करें, यह आपसे आपकी कॉल हिस्ट्री देखने के लिए रिचार्ज करने के लिए कहेगा।
स्टेप-7: फिर जो अमाउंट आपको भुगतान करने के लिए कहा जाए, उसे रिचार्ज करें। इसके बाद आपकी कॉल हिस्ट्री तुरंत आपकी स्क्रीन पर साझा की जाएगी।
आप एयरटेल कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर भी कॉल हिस्ट्री की डिटेल हासिल कर सकते हैं। इसके लिए 121 डायल करके एयरटेल की कस्टमर केयर टीम से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद अपना कॉल हिस्ट्री प्राप्त करने के लिए उनके निर्देशों का पालन करें। यदि आपका नंबर अनलिमिटेड प्लान से रिचार्ज किया गया है, तो आप अपनी कॉल हिस्ट्री तक नहीं देख पाएंगे। आपको चालू महीने की कॉल डिटेल नहीं मिल पाती है। ऐसे में आपको कोई दूसरा तरीका अजमाना होगा।
यदि आप एयरटेल ऐप का उपयोग करते हैं, तो फिर इसकी मदद से कॉल हिस्ट्री की डिटेल निकाल सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से Airtel Thanks app को डाउनलोड करना होगा। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर के लिए उपलब्ध है।
स्टेप-2: एयरटेल थैंक्स ऐप को ओपन करने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा को चुन लें।
स्टेप-3: इसके बाद साइन-इन की प्रक्रिया को पूरी कर लें।
स्टेप-4: फिर माय एयरटेल वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर क्लिक करें।
स्टेप-5: इसके बाद आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां सभी लेनदेन और रिचार्ज की जानाकरी दिखाई देगी।
स्टेप-6: फिर modify option पर क्लिक करें। अब कॉल हिस्ट्री चेक करने के लिए खास महीने का चयन कर लें। इसके बाद कॉल हिस्ट्री की डिटेल को देख पाएंगे।
हां, एयरटेल थैंक्स ऐप पर भी आप कॉल हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। आपको बस EPREBILL महीना और ईमेल आईडी लिखकर 121 पर एसएमएस भेजना होगा। आपकी मासिक कॉल हिस्ट्री आपको आपके एयरटेल ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी।
एयरटेल थैंक्स ऐप को ओपन करें > कॉल मैनेजर बटन पर टैप करें > फिर आपके द्वारा एयरटेल नंबर पर किए गए या फिर प्राप्त किए गए सभी कॉल की डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
एयरटेल के 6 महीने की कॉल हिस्ट्री जानने के लिए आपको 121 पर एसएमएस भेजना होगा।
यह संभव नहीं है, लेकिन एयरटेल यूजर *121# डायल करके अंतिम 5 कॉल डिटेल देख सकते हैं।
आपको बस अपने मोबाइल फोन पर यूएसएसडी कोड *121# या 198 डायल करना है। आईवीआर सभी विवरण साझा करेगा, जैसे डेटा बैलेंस, वैधता आदि।
Airtel द्वारा कॉल हिस्ट्री केवल एक महीने के लिए SMS के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती है। अगर आपको किसी खास तारीख रेंज का डाटा चाहिए, तो इसे Airtel की आधिकारिक वेबसाइट से एक्सेस किया जा सकता है।
नहीं, Airtel बैकएंड में कॉल्स को रिकॉर्ड नहीं करता है। इस वजह से यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग प्रदान नहीं की जा सकती।
Airtel कॉल हिस्ट्री में निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:
हर फोन में एक कॉल लॉग फीचर होता है, जिसमें यूजर द्वाका की गई कॉल और प्राप्त की गई सभी कॉल्स की जानकारी होती है। अपने फोन की ‘Phone’ ऐप ओपन करें, जहां कॉल हिस्ट्री देखी जा सकती है। यहां समय, तारीख और कॉल की अवधि भी चेक की जा सकती है।
हां, इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है Airtel कस्टमर केयर से संपर्क करना। कस्टमर केयर के टोल-फ्री नंबर उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आप अपने नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर भी यह रिक्वेस्ट कर सकते हैं। Airtel आपकी प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए कॉल रिकॉर्डिंग सेवाएं प्रदान नहीं करता है, लेकिन कॉल डिटेल्स को सीमित समय के लिए सुरक्षित रखता है।
The post Airtel call details कैसे निकालें (4 तरीके) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>