The Indian Gadget Awards 2020 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 07:51:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 The Indian Gadget Awards 2020 : देखें लैपटॉप सेग्मेंट के विनर्स की पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-winners-in-laptop-segment/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-winners-in-laptop-segment/#respond Fri, 15 Jan 2021 09:03:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53115 Best Gaming Laptop of 2020 और Best Laptop of 2020। आज इन सभी कैटेगरी के विजेताओं की घोषणा भी हो गई है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : देखें लैपटॉप सेग्मेंट के विनर्स की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2020 लैपटाॅप के लिए बेहद खास रहा है। यूं तो हर साल लैपटाॅप की मांग बनी रहती है लेकिन इस साल डिमांड में उछाल देखने को मिली जिसकी बड़ी देश में लगा लाॅकडाउन था। वर्क फ्राॅम होम हो या ऑनलाईन स्कूल व क्लाॅस, इस सभी जरूरतों के चलते लैपटाॅप की भी भारी सेल हुई है। इसलिए में लैपटाॅप कैटेगरी को शामिल किया गया और इसमें तीन कैटेगरी बनाई गई। ये कैटेगरी थी Best Value-for-money Laptop of 2020, Best Gaming Laptop of 2020 और Best Laptop of 2020। आज इन सभी कैटेगरी के विजेताओं की घोषणा भी हो गई है।

Best Value-for-money Laptop of 2020
value-for-money-laptop-winner

इस कैटेगरी में उन लैपटाॅप को शामिल किया गया था जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस थे। नाॅमिनेटेड लैपटाॅप्स की बात करें तो इसमें Honor Magicbook 15, Mi Notebook 14 e-Learning Edition, Acer Swift 3, Lenovo Ideapad S340 और Avita Pura Ryzen 5 शामिल थे। जिनमें कड़ी टक्कर के बाद Mi Notebook 14 e-Learning Edition को विनर और Lenovo Ideapad S340 को रनर-अप घोषित किया गया है।

यहां देखिए Best Value-for-money TV of 2020

सबको पीछे छोड़कर विजेता बनने वाले Mi Notebook 14 E Learning Edition की बात करें तोn यह शानदार लैपटाॅप इसी साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था जिसके स्टाइल के साथ इसमें मौजूद शानदार फीचर्स लैपटॉप को खास बनाते हैं। लैपटॉप की फीचर्स की बात करें तो Windows 10 Home Basic ओएस आधारित इस लैपटॉप को कंपनी ने Intel के Core i3 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें 14 इंच की स्क्रीन, 8 GB रैम और 256 GB की मैमोरी दी गई है। कुल मिलाकर प्राइस ब्रैकेट में काफी स्मार्ट है और इसलिए अपनी कैटेगरी का विजेता बना है।

वहीं रनर अप रहा Lenovo Ideapad S340 लैपटॉप रफ एंड टफ डिवाईस है जिसे स्टूडेंट्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। 14 इंच स्क्रीन, सॉलिड बॉडी और Intel Core i5 प्रोसेसर इस लैपटॉप को खास बनाता है। इसके साथ ही 8 GB रैम और 256 GB की SSD मैमोरी जैसी खूबियों से यह लैस है। इस लैपटॉप को इस साल जून में लॉन्च किया गया था जो 6 महीने बाद भी आज लोगों की पसंद बना हुआ है।

Best Gaming Laptop of 2020
gaming-laptop-winner

जैसा कि नाम से ही पता चला है, इस कैटेगरी में उन पावरफुल लैपटाॅप को शामिल किया गया था जो ताकतवर प्रोसेसिंग और ग्राफिक्स के दम पर बेहद ही शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देते हैं। इस कैटेगरी में Lenovo Legion 7i, ASUS Zephyrus G14, Alienware Area 51m-R2, MSI GT76 Titan और Acer Predator Helios 300 नाॅमिनेट हुए थे, जिनमें से ASUS Zephyrus G14 को पहला और Lenovo Legion 7i को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

यहां देखिए Best Smartwatch of 2020

ASUSASUS ROG Zephyrus G14 की बात करें तो गेमिंग कैटेगरी के विनर बने इस डिवाईस ने अगस्त 2020 में भारत में एंट्री ली थी। 14 इंच स्क्रीन वाले इस लैपटॉप को AMD Ryzen 7 प्रोसेसर पर पेश किया गया है वहीं NVIDIA GeForce GTX 1660Ti ग्राफिक्स कार्ड उपलब्ध है जो गेमिंग को स्मूथ बनाता है। साथ ही लैपटॉप में 32 जीबी रैम मैमोरी और 1 टीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जो गेमिंग के लिए बेस्ट कही जाएगी।

दूसरे नंबर पर आया Lenovo Legion 7i भी कुछ कम नहीं है। इस लैपटाॅप ने भी अगस्त 2020 में इंडियन मार्केट में एंट्री ली थी। खास फीचर्स की बात करें तो Legion 7i को Intel Core i7 की ताकत प्रदान है जिसके साथ ग्राफिक्स को स्मूथ बनाता है NVIDIA GeForce RTX 2070 GPU। इसमें 16 GB रैम है जिसे आप 32जीबी तक अपग्रेड कर सकते हैं और 1 TB मैमोरी से लैस इस लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD स्क्रीन दी गई है।

Best Laptop of 2020
best-laptop-winner
लैपटॉप सेग्मेंट में आखरी अवॉर्ड बेस्ट लैपटॉप चुनने का था और इसके नॉमिनी थे Apple Macbook Pro M1, Dell XPS 15 9500, HP Spectre x360 3, ASUS Zenbook 14 UX434 और Microsoft Surface Pro X जैसे शानदार लैपटॉप्स थे परंतु जूरी मेंबर्स का पसंद एप्पल बना। Apple Macbook Pro M1 को विनर चुना गया। हालांकि Dell XPS 15 9500 दूसरे नंबर पर रहा लेकिन वोट का अंतर बहुत ज्यादा था।

यहां देखिए Best TV of 2020

Apple Macbook Pro M1 का जिक्र करें तो प्रोडक्टिविटी के मामले में इस मैकबुक की बराबरी करना मुश्किल हो जाता है। यह लैपटॉप इसलिए भी 2020 में चर्चा में आया क्योंकि यह एप्प्ल डिजाइंड M1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। 13.3-इंच Retina display के साथ पेश किए गए इस लैपटॉप में 8GB की रैम मैमोरी दी गई है और इसके साथ आपको सुपरफास्ट SSD देखने को मिलेगा। स्टाइल में तो एप्पल कमाल का होता ही है।

Dell XPS 15 9500 लैपटॉप भी पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ परफॉर्मेंस के मामले में काफी अच्छा है। इसी वजह से यह बेस्ट लैपटॉप में जगह बनाने में सफल रहा। यह लैपटॉप दो मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है 16 जीबी और 32 जीबी। इसी के अनुसार इंटरनल स्टोरेज में भी अंतर है। 10th Generation Intel Core i7 प्रोसेसर आधारित इसमें आपको पावरफुल NVIDIA GeForce GTX 1650 Ti 4GB रैम मिल जाता है। इसके साथ ही रही बात डिसप्ले की तो 15.6 इंच के क्वाडएचडी डिसप्ले के साथ यह आता है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : देखें लैपटॉप सेग्मेंट के विनर्स की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-winners-in-laptop-segment/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020: देखें कौन बना साल का सबसे बेस्ट TV https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-winner-of-tv-segments/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-winner-of-tv-segments/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:56:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53093 The Indian Gadget Awards 2020 में TV सेग्मेंट में कौन विनर बना यहां देखें पूरी लिस्ट।

The post The Indian Gadget Awards 2020: देखें कौन बना साल का सबसे बेस्ट TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी थी कि 15 जनवरी को 91 मोबाइल्स द्वारा आयोजित The Indian Gadget Awards 2020 अवॉर्ड के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी और आज वह दिन आ ही गया है। आज स्मार्टफोन से लेकर सभी गैजेट्स कैटेगरी में विनर्स की घोषणा की गई है। स्मार्टफोन कैटेगरी में विनर्स की जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। वहीं बाकी गैजेट्स के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां इस पोस्ट में मैं आपको साल के बेस्ट टीवी की जानकारी देने वाला हूं।

टीवी सेग्मेंट में हमने दो अवॉर्ड रखे थे जिनमें पहला अवॉर्ड था Best Value-for-money TV of 2020 का। इस सेग्मेंट में हमारी कोशिश उन टीवी को देखने की जो अपने प्राइस के हिसाब से यूजर्स को बेस्ट वैल्यू दे सकें। वहीं दूसरा अवॉर्ड था Best TV of 2020 का। इस अवॉर्ड में बजट की कोई सीमा नहीं थी और हमने यूजर्स के हिसाब से बेस्ट टीवी को जानने की कोशिश की।

Best Value-for-money TV of 2020
value-for-money-tv-winner
Best Value-for-money TV of 2020 में कॉम्पेटिशन काफी ज्यादा था। इस साल एक से बढ़कर एक टीवी भारत में लॉन्च हुए और कई नई कंपनियों ने भी दस्तक दिया। इसमें वनप्लस और रियलमी जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। वहीं नोकिया और मोटोरोला जैसी कंपनियों ने अपनी उपलब्धि 2019 से ही दर्ज करा दी थी। ऐसे में जहां यूजर्स को ज्यादा च्वाइस मिला वहीं अवॉर्ड का यह खेल काफी मजेदार हो गया। इस श्रेणी में OnePlus U1, Realme SLED TV, Mi TV 4A 43-inch Horizon Edition, Motorola Revou 55-inch, TCL 55C715, VU Premium 55-inch Ultra HD और Samsung Frame 2020 को नॉमिनेट किया गया था। हालांकि बाजी वनप्ल्स के हाथ लगी।

आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि OnePlus U1 और Mi TV 4A 43-inch Horizon Edition में लड़ाई बराबर पर आकर रुक गई थी लेकिन अंतत: में सिर्फ एक वोट से OnePlus U1 ने जीत हासिल कर ली।

Best TV of 2020
best-tv-winner
दूसरा सेग्मेंट स्टाइलिश और मोस्ट एडवांस टीवी टेक्नोलॉजी को लेकर था। हालांकि टीवी सेग्मेंट में सोनी जहां आ जाए उम्मीद यही होती है कि लोग उसी को पसंद करेंगे लेकिन यह जानकर बड़ी हैरानी हुई कि इस बार बाजी एलजी के हाथ लगी थी। इस सेग्मेंट में Sony A8H, LG GX, Sony X9000H और Samsung Q95T जैसे बड़े नाम शामिल थे और जूरी मेंबर्स को LG GX बेस्ट लगा। हालांकि Sony X9000H दूसरे स्थान पर काबिज़ हुआ लेकिन एलजी ने इस बार की बाजी अपने नाम कर ली थी।

The post The Indian Gadget Awards 2020: देखें कौन बना साल का सबसे बेस्ट TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-winner-of-tv-segments/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020: जानें बेस्ट गैजेट का खिताब किसके हुआ नाम https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-gadget-winner/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-gadget-winner/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:51:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52997 इन अवॉर्ड की शुरुआत 30 दिसंबर को हुई थी।

The post The Indian Gadget Awards 2020: जानें बेस्ट गैजेट का खिताब किसके हुआ नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लगभग 18 दिन पहले शुरू हुए सबसे बड़े The Indian Gadget Awards 2020 में पिछले साल आए बेस्ट गैजेट, बेस्ट इनोवेटिव गैजेट्स के साथ ही बेस्ट ब्रांड को भी शामिल किया गया था जो पूरी साल सुर्खियों में रहे। इस अवॉर्ड की सबसे बड़ी खासियत यब थी कि इसमें 24 कैटगरी में हमारे 30 से ज्यादा जूरी मेंबर्स के लिए विनर्स का चुनाव करना काफी मुश्किल था। हमने इस पोस्ट में सभी 24 कैटेगरी के विनर्स और नॉमिनीज़ की जानकारी दी है। यहां से आप विनर्स और रनरअप रहे गैजेस्ट्स के बारे में जानकारी पूरी जानकारप पा सकते हैं।

Category 1: Laptops
The Indian Gadget Awards 2020 यानि साल का सबसे बड़ा टेक अवाॅर्ड शो। 2020 में किस ब्रांड ने मार्केट पर राज किया और किस मोबाइल ने लोगों को अपना दिवाना बनाया, यह पूरा लेखा जोखा लेकर आया है ‘द इंडियन गैजेट अवाॅर्ड 2020’। सबसे पहले स्मार्टफोंस की ही बात करें तो भारत का मोबाइल बाजार इतना बड़ा है कि अवाॅर्ड शो में एक या दो नहीं बल्कि पूरी 8 कैटेगरी को बनाया गया है। इन कैटेगरी में शामिल थे Best Budget Phone Of 2020, Best Mid Range Phones Of 2020, Best Affordable Flagship 2020, Best Mid Range Camera Phone 2020, Best Selfie Phone Of 2020, Best Camera Phone Of 2020, Best Gaming Phone of 2020 और सबसे अहम व खास Smartphone Of The Year 2020. मोबाइल कैटेगरी के विनर्स और नॉमीनी की लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Category 2: Laptops
best-laptop-2020-hindi
The Indian Gadget Awards 2020 में हमने इस बार कुछ नई कैटैगरी को भी शामिल किया था। इनमें पहली कैटेगरी लैपटॉप की थी। लैपटॉप सेग्मेंट में तीन अवॉर्ड जूरी मेंबर्स द्वारा बनाए गए। पहला अवार्ड Best Value for Money Laptop 2020 का था। वहीं दूसरा अवॉर्ड Best Gaming Laptop Of 2020 और तीसरा अवॉर्ड Best Laptop of 2020 का रखा गया था। इतने के बाद आप यही जानना चाहेंगे कि फिर विनर कौन हुआ। तो इस लिंक पर क्लिक करके आप लैपटॉप कैटेगरी के सभी नॉमिनी और विजेताओं को देख सकते हैं।

Category 3: Television
best-tvs-hindi
नई कैटेगरी में इस बार हमने टेलीवीज़न को भी शामिल किया था। स्मार्टफोन के बाद टीवी इस साल काफी सुर्खियों में रहा। ओटीटी प्लेटफॉर्म और लाइव शो ने तो इसे और भी इंटरेस्टिंग बना दिया। ऐसे में साल 2020 में कई नई कंपनियों ने टीवी सेग्मेंट में कदम रखा और टीवी की इस हलचल में हमने भी इसके लिए दो अवॉर्ड डिजाइन कर दिए। इनमें पहला अवॉर्ड था Best Value for Money TV और दूसरा Best TV of 2020 का। यहां कॉम्पेटिशन काफी टफ था। TV सेग्मेंट के विनर की लिस्ट और नॉमिनी देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Category 4: Wearables
best-tws-hindi-1
2020 में वियरेबल सेग्मेंट में काफी बूम देखने को मिला। कई नई कंपनियां आई तो कई नए इनोवेशन भी हुए। यही वजह है कि The Indian Gadget Awards 2020 में हमने विरेबल्स के लिए खास कैटेगरी बनाई थी और इसमें 5 अवॉर्ड थे जिनमें पहला अवॉर्ड Best Budget Truly Wireless Earbuds of 2020 का था। दूसरा Best Truly Wireless Earbuds of 2020 का, तीसरा अवॉर्ड Best Smartwatch of 2020 और चौथा अवॉर्ड था Best Fitness Tracker of 2020 का। वियरेबल सेग्मेंट में सैमसंग और एप्पल सहित कई बड़ी कंपनियां शामिल थे और 20 से ज्यादा डिवाइसेज को नॉमिनेट किया किया गया था। आप जरूर जानना चाहेंगे कि कौन सा डिवाइस किस सेग्मेंट में विनर बना तो इसके लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

Category 5: Mobile SoC
इस बार The Indian Gadget Awards 2020 की ख़ासियत है कि हमने मोबाइल के साथ कोर टेक्नोलॉजी को भी काफी तवज्जो दिया है और यही वजह है कि हमने मोबाइल चिपसेट के लिए खास कैटेगरी बनाई थी। इसके तहत दो कैटेगरी शामिल थे जिनमें पहली कैटेगरी Best Flagship Mobile SoC of 2020 की थी और दूसरी Best Mid-range Mobile SoC of 2020 की। इस सेग्मेंट के नॉमिनी और विनर सहित पूरी जानकारी आप यहां क्लिक कर ले सकते हैं।

Category 6: Overall
best-gadget-2020-hindi-1
हमारे इस अवॉर्ड की आखिरी कैटेगरी भी काफी बड़ी थी इसमें हमने इनोवेटिव गैजेट्स से लेकर बेस्ट गैजेट्स और 2020 के बेस्ट ब्रांड तक को चुनने की कोशिश की है। हालांकि यहां भी कॉम्पेटिशन काफी शानदार था और सभी डिवाइस एक दूसरे को काफी टक्कर दे रहे थे।

सबसे पहले बात करते हैं Most innovative gadgets of 2020 के विजेता की। इसमें पांच गैजेट्स को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन, विजेता का ताज Samsung Galaxy Z Fold2 के नाम रहा। गैलेक्स जेड फोल्ड 2 5जी स्मार्टफोन दो स्क्रीन और स्लिम बेजल्स के साथ आता है, जिससे फोन की फ्रंट स्क्रीन ज्यादा बड़ी नजर आती है। इसके अलावा LG Wing इस कैटगरी में रनरअप रहा।

innovative-gadget-winner

वहीं, Best Gadget of 2020 के विजेता का खिताब Apple MacBook Air M1 को मिला। Macbook Air M1 की बात करें तो यह इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए संस्करण से अलग नहीं है। इसमें क्रिस्टल स्पष्ट डिस्प्ले, टचआईडी और बड़े ट्रैकपैड के साथ उंगली के अनुकूल कीबोर्ड है। वहीं, इस लिस्ट में रनरअप सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 रहा।

gadget-of-2020-winner

इसके अलावा हमने The Indian Gadget Awards 2020 में बेस्ट ब्रांड ऑफ 2020 की एक कैटगरी बनाई थी, जिसमें कुल 6 नॉमिनीज को रखा गया था। 30 से ज्यादा जूरी मेंबर्स ने अपना फैसला सुनाते हुए Apple को इस खिताब का असली हकदार बताया। एप्पल के लिए पिछले साल बेहद ही शानदार रहा। वहीं, इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन सैमसंग को मिली।

brand-of-2020-winner

भारत में हमने पहली बार इस तरह का अनोखा प्रयोग किया जिसमें आपके फैवरेट पब्लिकेशन से लेकर यूट्यूबर्स तक को हम एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए थे। इस प्रयोग में हमें न सिर्फ सफलता मिली बल्कि आपके सहयोग की वजह से नए मुकाम को हासिल कर पाया। इसके लिए 91मोबाइल परिवार तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता है।

The post The Indian Gadget Awards 2020: जानें बेस्ट गैजेट का खिताब किसके हुआ नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-gadget-winner/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020: देखें बेस्ट वियरेबल्स में किसने मारी बाजी और कौन रहा पीछे https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-true-wireless-smartwatch-winners/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-true-wireless-smartwatch-winners/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:51:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52988 इन अवॉर्ड्स में विनर्स का चुनाव करने के लिए 30 से ज्यादा जूरी मेंबर्स को शामिल किया गया था।

The post The Indian Gadget Awards 2020: देखें बेस्ट वियरेबल्स में किसने मारी बाजी और कौन रहा पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स द्वारा आयोजित किए गए इंडस्ट्री के सबसे बड़ा टेक अवॉर्ड शो Indian Gadget Awards 2020 का वो दिन आ गया है, जिसे लेकर आपको बेसब्री से इंतजार था। जी हां, आप सही सोच रहे हैं आज वह दिन है जब हम इस अवॉर्ड शो में नोमिनेट किए गए गैजेस्ट्स में से विनर्स की घोषणा करेंगे। लगभग 20 दिनों तक चले इस शो में 22 से ज्यादा कैटेगरी थीं। उन्हीं में एक थी वियरेबल्स की कैटगरी, जिसे चार पार्ट यानी Best Smartwatch of 2020, Best Fitness Tracker of 2020, Best budget truly wireless earbuds of 2020 और Best truly wireless earbuds of 2020 में डिवाइड किया गया था।

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि यह इंडिया का सबसे बड़ा टेक एंड गैजेट्स अवॉर्ड था। ऐसे में जूरी मेंबर्स की सूची भी लंबी थी। इस शो में विनर्स का चुनाव करने के लिए 30 से ज्यादा जूरी मेंबर्स को शामिल किया गया था। उन्हीं के वोट से विनर्स का नाम सिलेक्ट किया गया है। चलिए अब बिना देर करे आपको विनर्स के नाम और रनरअप रहे गैजेस्ट्स के बारे में जानकारी देते हैं।

यहां देखिए लैपटाॅम सेग्मेंट में कौन रहा विजेता

यह इवेंट – 91mobiles, Geekyranjit, Trakin Tech, और MySmartPrice द्वारा सह-होस्ट किया गया था। आइए सबसे पहले देखें कि IGA 2020 की लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टवॉच का विजेता कौन है।

Best Smartwatch of 2020 टाइटल का ताज Apple Watch Series 6 को मिला। एप्पल वॉच सीरीज़ 6 कंपनी की सबसे नई प्रीमियम स्मार्टवॉच है जो कि अभी तक की सबसे शक्तिशाली स्मार्टवॉच भी है। यह भारतीय बाजार में उपलब्ध अब तक की सबसे हाई-एंड स्मार्टवॉच है, जो केवल आईफोन के साथ काम करती है। इसके अलावा Runner-up for Best Smartwatch of 2020 का खिताब OPPO Watch को गया है।

smart-watch-winner

Best Fitness Tracker of 2020 का ताज Mi Smart Band 5 को मिला। बड़े डिसप्ले के साथ ही इस बैंड में शानदार फीचर्स के तौर पर हेल्थ ट्रेकर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, बिदिंग एक्सरसाइज़ आदि हैं। इसके अलावा रनरअप पर Amazfit Bip S रही।

fitness-tracker-winner

Best budget truly wireless earbuds of 2020 के विनर की बात करें तो यहां Sennheiser Momentum True Wireless 2 ने बाजी मारी। यह Sennheiser की TWS इयरबड्स की सबसे प्रीमियम पेयर में से एक हैं। यह महज 25,000 रुपये में आता है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर Sony WF-1000XM3 रहा।

budget-true-earbuds-winner

वहीं, अगर बात करें Best truly wireless earbuds of 2020 की तो इस सेक्शन में OPPO Enco W51 विनर रहा। अपने शानदार लुक और कम कीमत के कारण इसे सिलेक्ट किया गया है। वहीं, इस कैटगरी में दूसरे नंबर पर Lypertek Tevi रहा।

tru-earbuds-winner

अगर आप वियरेबल कैटगरी के लिए नॉमिनेट किए गए गैजेट्स की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

The post The Indian Gadget Awards 2020: देखें बेस्ट वियरेबल्स में किसने मारी बाजी और कौन रहा पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-true-wireless-smartwatch-winners/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020: देखें स्मार्टफोन और गैजेट्स विनर्स की पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-smartphones-winners/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-smartphones-winners/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:50:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53045 पिछले तीन सप्ताह के इंतजार के बाद वब दिन आ ही गया जब हम The Indian Gadget Awards 2020 के सभी विनर्स की घोषणा हमने कर दी है। आप यहां से सभी विनर्स लिस्ट देख सकते हैं।

The post The Indian Gadget Awards 2020: देखें स्मार्टफोन और गैजेट्स विनर्स की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आपको याद होगा जब आज से 18 दिन पहले हमने भारत के सबसे बड़े मोबाइल गैजेट्स अवॉर्ड “The Indian Gadget Awards 2020” की शुरुआत की थी। उस वक्त ही हमने जानकारी दी थी कि 15 जनवरी के इस अवॉर्ड के वीनर्स की घोषणा की जाएगी और आज वह दिन आ ही गया। भारत में हमने पहली बार इस तरह का अनोखा प्रयोग किया जिसमें आपके फैवरेट पब्लिकेशन से लेकर यूट्यूबर्स तक को हम एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए थे। इस प्रयोग में हमें न सिर्फ सफलता मिली बल्कि आपके सहयोग की वजह से नए मुकाम को हासिल कर पाया। इसके लिए 91मोबाइल परिवार तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता है। तो चलिए आपको विनर्स के नाम भी बता ही देते हैं।

Category 1: Smartphones
budget-phone-winner
The Indian Gadget Awards 2020 में हमारी पहली कैटेगरी थी। Budget Phone Of 2020 इसके तहत 20,000 रुपये से कम प्राइस के फोंस को रखा गया था और ये वो फोन मॉडल थे जिन्हें काफी सराहना मिली। इस कैटेगरी में Poco X2, Realme 7 Pro, Samsung Galaxy M31s, Realme Narzo 20 Pro, Moto G 5G और Redmi Note 9 Pro जैसे शानदार डिवाइस थे लेकिन विनर पोको हुआ। इस अवॉर्ड के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करें।

best-mid-rangephone-of-2020
बजट स्मार्टफोंस के बाद बारी थी Best Mid Range Phones Of 2020 को चुनने की। इस सेग्मेंट में हमने 30,000 रुपये तक के फोन को रखा था। इन्हें फ्लैगशिप फोन तो नहीं कहा गया लेकिन उससे कम भी नहीं थे। लिस्ट में OnePlus Nord, Pixel 4a, vivo V20 Pro, Realme X3 Superzoom और Samsung Galaxy M51 और Samsung Galaxy A71 जैसे नाम शामिल थे। इस श्रेणी तो इस श्रेणी का विनर कौन हुआ। इसे जानने के लिए आप यहां क्लिक करें। पूरी लिस्ट के साथ यहां जानकारी उपलब्ध है।

affordable-flagship-phone-winner
स्मार्टफोन सेग्मेंट में हमारा तीसरी अवॉर्ड था Affordable Flagship 2020. वैसे तो इस साल कई बेहतरीन डिवाइस उपलब्ध हुए जिन्होंने बड़े फ्लैगशिप फोंस का काफी कड़ी टक्कर दी लेकिन इस श्रेणी में जो बेस्ट 6 स्मार्टफोन थे उन्हें जूरी ने चुना था। इसमें OnePlus 8T, Mi 10, Realme X50 Pro, Samsung S20 FE, Apple iPhone SE 2020 और Mi 10T Pro जैसे दमदार फोन थे। परंतु आपका सवाल यही होगा कि जीता कौन? तो बता दूं कि इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

mid-range-camera-phone-winner
मोबाइल की बात जब भी होती है आप सबसे पहले कहते हैं कि बेस्ट कैमरा किसका है? The Indian Gadget Awards 2020 में हमने भी बेस्ट स्मार्टफो कैमरा चुनने के लिए तीन कैटैगरी रखा था। जिसमें पहली कैटेगरी Best Mid Range Camera Phone 2020 था और इसके अंतर्गत हमने 35,000 रुपये तक के फोन को नॉमिनेट किया था। इस कैटेगरी के नॉमिनेशन और विनर्स की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

best-selfiephone-of-2020
वहीं स्मार्टफोन कैमरा सेग्मेंट में दूसरी कैटेगरी थी Best Selfie Phone Of 2020 और इसके लिए vivo V20 Pro, Apple iPhone 12 Pro Max, Samsung S20 Ultra, OPPO Reno 3 Pro, OnePlus 8 Pro, Pixel 4a को नॉमिनेट किया गया था। आप सोच सकते हैं कि इसमें कौन सा मॉडल विजेता बना होगा। चलिए सोचने की जरूरत नहीं है जूरी मेंबर्स ने जिस फोंस को चुना है उसे आप यहां क्लिक देख सकते हैं। 

camera-phone-winner
इस सेग्मेंट में आखिरी अवॉर्ड Best Camera Phone Of 2020 का था। यहां टक्कर बड़ी शानदार थी। क्योंकि इस साल वीडियो स्टेबलाइजेशन, 100X ज़ूम और 108 MP जैसे कई शानदार इनोवेशन देखने को मिले। परंतु हर बार की तरह इस बार भी सिर्फ 12एमपी कैमरे के दम पर एप्पल अपने कॉम्पेटिटर्स को चित करता जा रहा था। ऐसे में आप जरूर जाना चाहेंगे कि फिर इसका परिणाम क्या हुआ। तो यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट।

gaming-phone-winner
2020 में फोन चाहे 10 हजार रुपये का हो या फिर 1 लाख का लोग खरीदारी से पहले यही पूछते नजर आए कि इसका गेमिंग एक्सपीरियंस कैसा है इन्हीं सवालों का जवाब हमने The Indian Gadget Awards 2020 में दिया है Best Gaming Phone of 2020 को चुन कर। नॉमिनी से लेकर विनर तक की सारी जानकारी आपको इस लिंक में मिल जाएगी।

best-phone-2020-winner
स्मार्टफोन कैटेगरी में आख़िरी अवॉर्ड साल के सबसे शानदार और दमदार फोन चुनने का था। इसके लिए Smartphone Of The Year 2020 नाम से अवॉर्ड बनाया गया और जूरी द्वारा इसके लिए Apple iPhone 12 Pro Max से लेकर Samsung Note 20 Ultra सहित 7 बेहतरीन फोन का चुनाव किया गया। परंतु विनर कौन बना यह सवाल बहुत बड़ा है और इसका जवाब आप दिए हुए इस लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं।

The post The Indian Gadget Awards 2020: देखें स्मार्टफोन और गैजेट्स विनर्स की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-smartphones-winners/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020 : इस फोन ने लूटी है महफिल और बना है Smartphone of the year 2020 https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-smartphone-of-the-year-winner-apple-iphone-12-pro-max-runner-up-apple-iphone-12/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-smartphone-of-the-year-winner-apple-iphone-12-pro-max-runner-up-apple-iphone-12/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:46:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53091 Apple iPhone 12 Pro Max विनर और iPhone 12 रनर-अप बना है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : इस फोन ने लूटी है महफिल और बना है Smartphone of the year 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Smartphone of the year 2020

The Indian Gadget Awards 2020 में अगली कैटेगरी है Best Phone of the Year की। यह अवाॅर्ड उस स्मार्टफोन के लिए बना है जो लुक में शानदार और फीचर्स के दमदार रहने के साथ ही अन्य आस्पेक्ट्स में भी पसंद किया गया है। इस कैटेगरी में Apple iPhone 12 Pro Max, Apple iPhone 12, Samsung Note 20 Ultra, OPPO Find X2, Xiaomi Mi 10, OnePlus 8 Pro और Motorola Edge+ नाॅमिनेट हुए थे, जिनमें से iPhone 12 Pro Max विनर और iPhone 12 रनर-अप बना है।

Apple iPhone 12 Pro Max 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है जो 16-कोर न्यूरल इंजन पर काम करने वाले और 5एनएम फेब्रिकेशन पर बने बॉयोनिक ए14 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 2778 X 1284 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिसप्ले दी गई है। एप्पल ने अपने नए आईफोन को लेटेस्ट आईओएस 12 से लैस कर बाजार में उतारा है।

the indian gadget awards 2020 Smartphone of the year winner Apple iPhone 12 Pro Max runner up Apple iPhone 12

यहां देखिए Best gaming phone of 2020

फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है जो 26एमएम फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। नए आईफोन का यह सेंसर OIS फीचर से लैस है। इसी तरह एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 52एमएम फोकल लेंथ के साथ 4एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। यह लेंस भी ओआईएस फीचर के साथ काम करता है। फोन में थर्ड सेंसर एक डेफ्थ सेंसिंग लेंस है जो 12 मेगापिक्सल का ही है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : इस फोन ने लूटी है महफिल और बना है Smartphone of the year 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-smartphone-of-the-year-winner-apple-iphone-12-pro-max-runner-up-apple-iphone-12/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020 : पावरफुल प्रोसेसिंग ने इन्हें बनाया है Best gaming phone of 2020 https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-gaming-phone-winner-asus-rog-phone-3-runner-up-apple-iphone-12-pro-max/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-gaming-phone-winner-asus-rog-phone-3-runner-up-apple-iphone-12-pro-max/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:45:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53089 ASUS ROG Phone 3 विनर और Apple iPhone 12 Pro Max रनर-अप रहा है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : पावरफुल प्रोसेसिंग ने इन्हें बनाया है Best gaming phone of 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Best gaming phone of 2020

मोबाइल गेमिंग के लिए साल 2020 भी काफी खास रहा है। कोरोना महामारी के चलते पूरी दुनिया समेत भारत में भी लाॅकडाउन था और ऐसे में घर पर बैठे-बैठे टाईमपास करने के लिए स्मार्टफोन में गेम एक अहम हिस्सा था। इस कैटेगरी में ASUS ROG Phone 3, iQOO 3, OnePlus 8T, iPhone 12 Pro Max और Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन नाॅमिटेड हुए थे, जिनमें से ASUS ROG Phone 3 विनर और Apple iPhone 12 Pro Max रनर-अप रहा है।

एंडरॉयड 10 आधारित Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64 बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के 7एनएम तकनीक पर बने स्नैपड्रैगन 865 प्लस चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 650जीपीजू दिया गया है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए आरओजी फोन 3 को “गेमकूल 3” कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है। वहीं फोन में टच सेंसिटिव अल्ट्रासॉनिक बंपर/शोल्डर बटन एयरट्रिगर जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद है।

the indian gadget awards 2020 Best gaming phone winner ASUS ROG Phone 3 runner up Apple iPhone 12 Pro Max

असूस आरओजी फोन 3 को 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59 इंच की एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 270हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसे 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। ROG Phone 3 के बैक पैनल RGB लाइटिंग दी है जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि के साथ चमकती है।

यहां देखिए Best Camera Phone of 2020

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : पावरफुल प्रोसेसिंग ने इन्हें बनाया है Best gaming phone of 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-gaming-phone-winner-asus-rog-phone-3-runner-up-apple-iphone-12-pro-max/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020 : इस फोन की चमकी है सबसे ज्यादा फ्लैश और बना है Best Camera Phone of 2020 https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-camera-phone-winner-apple-iphone-12-pro-max-runner-up-samsung-note-20-ultra/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-camera-phone-winner-apple-iphone-12-pro-max-runner-up-samsung-note-20-ultra/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:44:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53088 बेस्ट कैमरा फोन कैटेगरी में पावरफुल स्मार्टफोंस को नाॅमिनेट किया गया था

The post The Indian Gadget Awards 2020 : इस फोन की चमकी है सबसे ज्यादा फ्लैश और बना है Best Camera Phone of 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Best Camera Phone of 2020

The Indian Gadget Awards 2020 में बेस्ट कैमरा फोन कैटेगरी में पावरफुल स्मार्टफोंस को नाॅमिनेट किया गया था जिनमें Apple iPhone 12 Pro Max, Samsung Note 20 Ultra, Samsung S20 Ultra, Xiaomi Mi 10, OnePlus 8 Pro और vivo X50 Pro शामिल थे। एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले इन डिवाईसेज में बाजी मारते हुए Apple iPhone 12 Pro Max ने जहां पहला स्थान हासिल किया है वहीं Samsung Note 20 Ultra को दूसरी पाॅजिशन प्राप्त हुई है। 

Apple iPhone 12 Pro Max में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है जो 26एमएम फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। नए आईफोन का यह सेंसर OIS फीचर से लैस है। इसी तरह एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 52एमएम फोकल लेंथ के साथ 4एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। यह लेंस भी ओआईएस फीचर के साथ काम करता है। फोन में थर्ड सेंसर एक डेफ्थ सेंसिंग लेंस है जो 12 मेगापिक्सल का ही है।

the indian gadget awards 2020 Best Camera Phone winner Apple iPhone 12 Pro Max runner up Samsung Note 20 Ultra

स फोन में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो 2778 X 1284 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। यह सुपर रेटिना एक्सडीआर डिसप्ले है जिसमें एप्पल ने OLED पैनल का यूज़ किया है। आईफोन 12 प्रो मैक्स की डिसप्ले 458पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है तथा इस स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 2,000,000:1 और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1200nits है।

यहां देखिए Best Selfie Phone of 2020

एप्पल ने आईफोन 12 प्रो मैक्स को अपने सबसे पावरफुल बॉयोनिक ए14 चिपसेट पर लॉन्च किया है। यह चिपसेट 5 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है जो 16-कोर न्यूरल इंजन पर काम करता है। यह चिपसेट फोन की परफॉर्मेंस को 80 प्रतिशत तक बूस्ट करने में सक्षम है तथा CPU और GPU को 50 प्रतिशत तक अधिक फास्ट बना देता है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : इस फोन की चमकी है सबसे ज्यादा फ्लैश और बना है Best Camera Phone of 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-camera-phone-winner-apple-iphone-12-pro-max-runner-up-samsung-note-20-ultra/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020 : सेल्फी के शौकिन्स के लिए ये बना है Best Selfie Phone of 2020 https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-selfie-phone-winner-vivo-v20-pro-runner-up-apple-iphone-12-pro-max/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-selfie-phone-winner-vivo-v20-pro-runner-up-apple-iphone-12-pro-max/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:44:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53087 Vivo V20 Pro विनर और Apple iPhone 12 Pro Max रनर-अप रहा है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : सेल्फी के शौकिन्स के लिए ये बना है Best Selfie Phone of 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Best Selfie Phone of 2020

फोटोग्राफी की बात हो और सेल्फी कैमरे का जिक्र ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। सेल्फी के शौकिन लोगों के लिए ही The Indian Gadget Awards 2020 में अलग से Best Selfie Phone of 2020 कैटेगरी को भी रखा गया था। इस कैटेगरी के नॉमिनी vivo V20 Pro, Apple iPhone 12 Pro Max, Samsung S20 Ultra, OPPO Reno 3 Pro, OnePlus 8 Pro और Pixel 4a स्मार्टफोन थे जिनमें Vivo V20 Pro विनर और Apple iPhone 12 Pro Max रनर-अप रहा है।

वीवो वी20 प्रो स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खायियत इस का कैमरा सेग्मेंट है। फ्रंट सेटअप की बात पहले करें तो यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जिसके साथ एफ/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस + मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है।

the indian gadget awards 2020 Best Selfie Phone winner Vivo V20 Pro runner up Apple iPhone 12 Pro Max

Vivo V20 Pro 5G को मार्केट में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.44 इंच की बड़ी फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो वी20 प्रो की स्क्रीन 408पीपीई और 3000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। वीवो का यह फोन 7.39mm पतला है और इसका वज़न 170 ग्राम का है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित फनटच ओएस 11 पर लाॅन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए वीवो वी20 प्रो एड्रेनो 620 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यहां देखिए Best Mid-Range Camera Phone of 2020

वीवो वी20 प्रो को इंडियन मार्केट में 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वीवो वी20 प्रो को 33वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : सेल्फी के शौकिन्स के लिए ये बना है Best Selfie Phone of 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-selfie-phone-winner-vivo-v20-pro-runner-up-apple-iphone-12-pro-max/feed/ 0
The Indian Gadget Awards 2020 : फोटोग्राफी सेग्मेंट में यह है साल का Best Mid-Range Camera Phone of 2020 https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-mid-range-camera-phone-winner-google-pixel-4a-runner-up-vivo-v20-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-mid-range-camera-phone-winner-google-pixel-4a-runner-up-vivo-v20-pro/#respond Fri, 15 Jan 2021 08:44:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53086 अवॉर्ड अपने नाम किया है Google Pixel 4a स्मार्टफोन ने

The post The Indian Gadget Awards 2020 : फोटोग्राफी सेग्मेंट में यह है साल का Best Mid-Range Camera Phone of 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Best Mid-Range Camera Phone of 2020

कम कीमत पर बेहतरीन फोटोग्राफी फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन कैटेगरी में OnePlus Nord, Google Pixel 4a, vivo V20 Pro, Realme X3 Superzoom और Samsung Galaxy M51 को नॉमिनेट किया गया था। एक-दूसरे को तगड़ी टक्कर देते हुए Best Mid-Range Camera Phone of 2020 का अवॉर्ड अपने नाम किया है Google Pixel 4a स्मार्टफोन ने। तो वहीं Vivo V20 Pro स्मार्टफोन इस कैटेगरी का रनर-अप बनकर सामने आया है।

सबसे पहले गूगल पिक्सल 4ए के कैमरा सेग्मेंट की ही बात करें तो फोन का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो एचडीआर+, पोर्टरेट मोड, नाईट साईट, ओआईएस और वीडियो स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स से लैस है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

the indian gadget awards 2020 Best Mid-Range Camera Phone winner Google Pixel 4a runner up Vivo V20 Pro

Google Pixel 4a 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.81 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। Google Pixel 4a में आलवेज़ ऑन डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर और 443पीपीआई सपोर्ट करती है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया गया है जिसके साथ 6 जीबी जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

यहां देखिए Best Affordable Flagship Phone of 2020

गूगल पिक्सल 4ए प्रीलोडेड गूगल असिस्टेंट के साथ आता है जिसके साथ ही लाईव कैपशन सपोर्ट और रियल टाईम ट्रांसस्क्रीप्ट जैसे फीचर्स भी गूगल पिक्सल 4ए में दिए गए हैं। 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में एनएफसी, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी जैसे फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,140एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post The Indian Gadget Awards 2020 : फोटोग्राफी सेग्मेंट में यह है साल का Best Mid-Range Camera Phone of 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/the-indian-gadget-awards-2020-best-mid-range-camera-phone-winner-google-pixel-4a-runner-up-vivo-v20-pro/feed/ 0