Thomson Tv | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 13 Jun 2025 13:12:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5899 रुपये में Smart TV! Thomson लेकर आई धांसू ऑफर, 24 इंच से लेकर 75 इंच मॉडल्स पर तगड़ा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/discount-offers-on-thomson-smart-tv-on-flipkart-big-saving-days-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/discount-offers-on-thomson-smart-tv-on-flipkart-big-saving-days-sale/#respond Sat, 14 Jun 2025 13:20:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175729 यह सेल आने वाली 18 जून तक चलेगी।

The post 5899 रुपये में Smart TV! Thomson लेकर आई धांसू ऑफर, 24 इंच से लेकर 75 इंच मॉडल्स पर तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्रेंच ब्रांड THOMSON ने इंडिया में अपने फैंस को तगड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने एक साथ 20 से अधिक Smart TV मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। स्कीम के तहत स्मार्ट टीवी पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह ऑफर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही ‘Big Saving Days’ सेल में पाया जा सकता है। मजे की बात है कि यहां 24 इंच वाला स्मार्टटीवी सिर्फ 5,899 रुपये में बिक रहा है। यह सेल आने वाली 18 जून तक चलेगी। थॉमसन टीवी पर मिल रहे डिस्काउंट की डिटेल्स और फीचर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

थॉमसन स्मार्ट टीवी पर ऑफर

24 इंच वाला थॉमसन टीवी

24-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
24Alpha001 6,499 5,899
24AlphaQ001 6,399 5,999

32 इंच वाला थॉमसन टीवी

32-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
Q32H1111 11,999 10,499
32Alpha007BL 8,999 7,899
32TM3290-25 7,499 6,999
32AlphaQ019 9,499 8,499
32RT1022 10,999 9,499

40 इंच वाला थॉमसन टीवी

40-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
40AlphaQ060 13,999 12,999
40RT1033 15,999 14,499
40Alpha009BL 13,999 12,499

thomson-smart-tv-deals-flipkart-flagship-sale-offers

42 इंच वाला थॉमसन टीवी

42-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
42RT1044 16,999 14,999

43 इंच वाला थॉमसन टीवी

43-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
Q43H1110 21,999 20,499
43TJQ0012 19,999 18,999
43Alpha005BL 15,999 14,499
43RT1055 17,999 16,499

50 इंच वाला थॉमसन टीवी

50-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
Q50H1000 26,999 24,999
50QAI1015 27,999 25,999
50OPMAXGT9020 24,999 22,999

55 इंच वाला थॉमसन टीवी

55-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
Q55H1001 32,999 29,999
55QAI1025 32,999 30,999

65 इंच वाला थॉमसन टीवी

65-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
65QAI1035 45,999 43,999
Q65H1100 44,999 41,999

75 इंच वाला थॉमसन टीवी

75-इंच टीवी पुराना प्राइस सेलिंग प्राइस
Q75H1101 79,999 69,999

थॉमसन स्मार्ट टीवी के फीचर्स

Android TV Series

थॉमसन एंड्रॉयड टीवी सीरीज़ अल्ट्रा एचडी रेजोलूशन और HDR10 सपोर्ट के साथ आती है। इनमें 40W साउंड आउटपुट मिलता है जिसे Dolby MS12, Dolby Digital Plus और DTS TruSurround जैसी ऑडियो टेक्नोलॉजी से पावर किया गया है। ये टीवी शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस भी देते हैं। Google TV सपोर्ट के साथ आने वाले इन स्मार्ट टीवी में इन-बिल्ट Chromecast और AirPlay का सपोर्ट भी मिलता है। इनके रिमोट में Google Assistant के लिए वॉयस सर्च शॉर्टकट, Netflix, YouTube और Google Play के बटन भी दिए गए हैं।

THOMSON FA TV Series

थॉमसन एफए सीरीज़ के टीवी, Realtek प्रोसेसर पर चलते हैं और Android 11 के साथ आते हैं। इनका डिज़ाइन बेज़ल-लेस है और इनमें 30W के दमदार स्पीकर्स मिलते हैं। Dolby Digital ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस इन टीवी में Netflix इन-बिल्ट आता है। इसके अलावा यूज़र्स को 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट मिलता है, जिनमें Netflix, Prime Video, JioCinema, Disney+ Hotstar, Apple TV, Voot, Zee5, Sony LIV और Google Play Store के 5 लाख से ज्यादा टीवी शोज़ शामिल हैं।

thomson-qled-tvs-linux-os-launched-india-prices-specifications

THOMSON Google TV

थॉमसन गूगल टीवी सीरीज़ 4K डिस्प्ले और बेज़ल-लेस डिज़ाइन के साथ आती है। इन टीवी में HDR10+, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus और TruSurround जैसी एडवांस ऑडियो-वीडियो टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही, इनमें 40W के Dolby ऑडियो स्टेरियो बॉक्स स्पीकर्स, 2GB रैम, 16GB स्टोरेज और डुअल बैंड Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz) का सपोर्ट मिलता है। Google TV प्लेटफॉर्म के साथ ये टीवी कई शानदार स्मार्ट फीचर्स ऑफर करते हैं।

THOMSON QLED TV

थॉमसन क्यूएलइडी टीवी फुली फ्रेमलेस डिज़ाइन के साथ आते हैं और HDR10+ सपोर्ट करते हैं। इनमें Dolby Atmos, Dolby Digital Plus और DTS TruSurround जैसी प्रीमियम साउंड टेक्नोलॉजी मिलती है। 40W के Dolby ऑडियो स्टेरियो बॉक्स स्पीकर्स, 2GB रैम, 16GB ROM और डुअल बैंड Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz) के साथ ये टीवी Google TV पर चलते हैं और ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं।

The post 5899 रुपये में Smart TV! Thomson लेकर आई धांसू ऑफर, 24 इंच से लेकर 75 इंच मॉडल्स पर तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/discount-offers-on-thomson-smart-tv-on-flipkart-big-saving-days-sale/feed/ 0
50, 55 और 65-इंच QLED Smart TV हुए लॉन्च, 26999 रुपये से शुरू होता है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/50-inch-55-inch-65-inch-qled-smart-tv-launched-in-thomson-phoenix-series/ https://www.91mobiles.com/hindi/50-inch-55-inch-65-inch-qled-smart-tv-launched-in-thomson-phoenix-series/#respond Wed, 30 Apr 2025 11:40:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172802 ये Smart TV वायब्रेंट स्क्रीन, दमदार स्पीकर्स, पावरफुल प्रोसेसर और कमाल के फीचर्स से लैस हैं

The post 50, 55 और 65-इंच QLED Smart TV हुए लॉन्च, 26999 रुपये से शुरू होता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम कीमत में एडवांस फीचर वाले टेलीविज़न बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड थॉमसन ने भारतीय बाजार में अपनी Thomson Phoenix Series का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से तीन QLED TV इंडिया में लॉन्च किए गए हैं जिनमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल शामिल हैं। ये Smart TV वायब्रेंट स्क्रीन, दमदार स्पीकर्स, पावरफुल प्रोसेसर और कमाल के फीचर्स से लैस हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Thomson Phoenix Series QLED TV प्राइस

टीवी स्क्रीन साइज़ प्राइस
50-इंच (50QAI1015) 26,999 रुपये
55-इंच (55QAI1025) 30,999 रुपये
65-इंच (65QAI1035) 43,999 रुपये

क्यूएलइडी टीवी वाली थॉमसन फीनिक्स सीरीज की कीमत की बात करें तो इसके 50QAI1015 मॉडल को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह 55QAI1025 मॉडल नंबर वाला 55 इंच स्मार्ट टीवी 30,999 रुपये में आया है और 65QAI1035 मॉडल वाले 65 इंच टीवी को 43,999 रुपये पेश किया गया है। इन QLED Smart TV की सेल 2 मई से शुरू होगी जिन्हें ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर से खरीदा जा सकेगा।

Thomson Phoenix Series QLED TV फीचर्स

थॉमसन फीनिक्स सीरीज क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी में 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की QLED 4k डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ HDR 10, डॉल्बी डिजिटल प्लस, ट्रू-सराउंड के साथ डॉल्बी एटमॉस मिलता हैं। ये तीनों QLED TV मैटेलिक बेजल लेस डिजाइन पर लाए गए हैं।

इन Phoenix Series QLED TV में 2GB RAM के साथ 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। लैगफ्री और स्मूथ मोशन रेट के लिए इन स्मार्ट टीवी में AI PQ चिपसेट व ARM Cortex A55 क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं बढिया ग्राफिक्स के लिए Mali-G312 GPU मिलता है।

साउंड आउटपुट की बात करें तो 50-इंच टीवी में जहां 50 वॉट के 2 स्पीकर दिए गए हैं। वहीं 55-इंच और 65-इंच वाले स्मार्ट टीवी में 60 वॉट के 4 स्पीकर मिलते हैं। तीनों स्मार्ट टीवी Dolby Atmos + TruSurround वाले हैं जो मल्टीपल साउंड मोड के साथ आते हैं।

इन Thomson Phoenix सीरीज टीवी में 10 हजार से ज्यादा ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट मिलता है। इनमें Netflix, Prime Video, JioHotstar, Apple TV, Voot, Zee5, Sony LIV और Google Play Store शामिल हैं।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तौर पर इन स्मार्ट टीवी में ड्यूल बैंड 2.4 + 5 GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 3 HDMI पोर्ट (ARC, CEC) और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

गौरतबल है कि थॉमसन द्वारा लाए गए ये तीनों मॉडल Google TV हैं। इन तीनों में ही यूजर्स को इन-बिल्ट Chromecast और Airplay मिलेगा जिसके जरिये मोबाइल फोन का कंटेंट डायरेक्ट टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकेगा।

ये टीवी 6 पिक्चर मोड जैसे कि स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट मूवी, गेम और यूजर प्रदान करते हैं। इसके अलावा टीवी में DVB-C, DVB-T/T2 ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड का सपोर्ट मिलता है।

The post 50, 55 और 65-इंच QLED Smart TV हुए लॉन्च, 26999 रुपये से शुरू होता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50-inch-55-inch-65-inch-qled-smart-tv-launched-in-thomson-phoenix-series/feed/ 0
5,999 रुपये में खरीदें Smart TV, इस कंपनी की वॉशिंग मशीन और साउंडबार पर है बंपर ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-smart-tv-at-just-5999-rupees-massive-discount-from-flipkart-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-smart-tv-at-just-5999-rupees-massive-discount-from-flipkart-sale/#respond Fri, 18 Apr 2025 10:30:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171888 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ई-कॉर्मस साइट फ्लिपकार्ट की ‘Super Cooling Days’ सेल 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह अगले हफ्ते 24 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर फ्रांस के पॉपुलर कंज़्यूमर ब्रांड Thomson ने अपने सभी प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स और […]

The post 5,999 रुपये में खरीदें Smart TV, इस कंपनी की वॉशिंग मशीन और साउंडबार पर है बंपर ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ई-कॉर्मस साइट फ्लिपकार्ट की ‘Super Cooling Days’ सेल 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह अगले हफ्ते 24 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर फ्रांस के पॉपुलर कंज़्यूमर ब्रांड Thomson ने अपने सभी प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स और डिस्काउंट्स की घोषणा की है। दरअसल, इस सेल में आप Thomson स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, साउंडबार और एयर कूलर जैसे जरूरी घरेलू प्रोडक्ट्स को बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

थॉमसन की ओर से यह पहल गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि कस्टमर्स को हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स सस्ते में मिल सकें। अगर आप घर के लिए नई इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेने का सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। आइए आगे आपको इस सेल में थॉमसन प्रोडक्ट्स पर मिल रही छूट के बारे में जानकारी देते हैं।

5,999 रुपये में मिल रहा Smart TV

थॉमसन के 24Alpha001 स्मार्ट टीवी ₹5,999 में बिक रहा है जो कि 24-इंच साइज के साथ आता है। वहीं, सेल में बिक रहे दूसरे टीवी पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है और उनमें Android 11 या Google TV, बेज़ल-लेस डिज़ाइन, 40W डॉल्बी साउंड, HDR10+, Chromecast और AirPlay जैसे फीचर्स के साथ-साथ Netflix और YouTube समेत 10,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, कम कीमत में QLED और 4K डिस्प्ले जैसे प्रीमियम विकल्प भी मिल रहे हैं।

साउंडबार सेगमेंट में भी ऑफर

Alphabeat 25 जिसकी कीमत ₹1,199 है और इसमें 25W पावर, 2000mAh बैटरी, 16 घंटे प्लेबैक और RGB लाइटिंग मिलती है। वहीं, Alphabeat 60 की कीमत ₹2,999 है और इसमें 60W आउटपुट, सबवूफर, 2.1 चैनल साउंड सिस्टम और मेटल ग्रिल डिजाइन दिया गया है।

₹4,990 में मिल रही वॉशिंग मशीन 

TW700 मॉडल वॉशिंग मशीन ₹4,990 रुपये में मिल रही है और ये 5-स्टार रेटिंग, 840 RPM मोटर, टब क्लीन, डिले स्टार्ट, चाइल्ड लॉक और रैट प्रोटेक्शन जैसी सुविधाओं से लैस हैं। ग्राहक इन्हें 7 से 12 किलो क्षमता के सेमी और फुली ऑटोमैटिक वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

एयर कूलर की बात करें तो थॉमसन ने 28 से 150 लीटर तक के विकल्प बाजार में उतारे हैं। WM 60S मॉडल ₹7,499 में मिलता है, जिसमें स्मार्ट रिमोट कंट्रोल, 3D हनीकॉम्ब मीडिया, 1350 RPM मोटर और 40 फीट एयर थ्रो जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा डेजर्ट सेगमेंट में 75 लीटर और 95 लीटर वाले कूलर क्रमशः ₹7,499 और ₹8,999 में मिल रहे हैं।

‘मेक इन इंडिया’ विजन

‘मेक इन इंडिया’ विजन के साथ काम कर रही थॉमसन भारत में गूगल लाइसेंस प्राप्त टीवी बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन चुकी है और इस साल उसने देश में अपने 7 साल भी पूरे किए हैं। ऐसे में यह सेल उपभोक्ताओं के लिए किफायती दामों में हाई-टेक और टिकाऊ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स खरीदने का बेहतरीन मौका है।

The post 5,999 रुपये में खरीदें Smart TV, इस कंपनी की वॉशिंग मशीन और साउंडबार पर है बंपर ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-smart-tv-at-just-5999-rupees-massive-discount-from-flipkart-sale/feed/ 0
5999 रुपये में 24-इंच टीवी और ₹14999 में 43-इंच! इस ब्रांड के Smart TV पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-smart-tv-with-discount-offer-in-flipkart-big-saving-days-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-smart-tv-with-discount-offer-in-flipkart-big-saving-days-sale/#respond Tue, 11 Mar 2025 13:06:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169023 किस टीवी मॉडल का सेलिंग प्राइस क्या है इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 5999 रुपये में 24-इंच टीवी और ₹14999 में 43-इंच! इस ब्रांड के Smart TV पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्ट टीवी बनाने में माहिर टेक ब्रांड थॉमसन इन दिनों अपने टेलीविजन को और भी कम रेट पर बेच रही है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खास Big Saving Days Sale का आयोजन किया गया है जहां THOMSON TV डिस्काउंट व ऑफर्स के साथ खरीदे जा रहे हैं। यहां 24-इंच टीवी 5,999 रुपये में, 32-इंच टीवी 7,999 रुपये में और 43-इंच टीवी सिर्फ 14,999 रुपये में मिल रहा है। किस टीवी मॉडल का सेलिंग प्राइस क्या है इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

फ्लिपकार्ट सेल में थॉमसन टीवी का रेट

टीवी मॉडल सेलिंग प्राइस
24Alpha001 ₹5,999
32ALPHA007BL ₹7,999
32PATH0011 ₹9,499
32RT1022 ₹9,499
40Alpha 009BL ₹13,499
40RT1033 ₹14,499
42RT1044 ₹15,499
43Alpha005BL ₹14,999
43RT1055 ₹16,499
43TJQ0012 ₹18,999
50OPMAXGT9020 ₹22,999
Q32H1111 ₹10,499
Q43H1110 ₹20,499
Q50H1000 ₹25,999
Q55H1001 ₹29,999
Q65H1100 ₹42,999
Q75H1101 ₹72,999

गौरतलब है कि यह फ्लिपकार्ट सेल सीमित समय के लिए आयोजित की गई है तो कुछ ही दिन चलेगी। इस दौरान थॉमसन स्मार्ट टीवी को डिस्काउंट के साथ खरीदने तथा फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर प्राइस की डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

thomson 55 inch 4k qled tv review in hindi

THOMSON Android TV सीरीज़

थॉमसन की एंड्रॉइड टीवी सीरीज़ अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन रिज़ॉल्यूशन और HDR10+ के साथ आती है। इसमें 40W का साउंड आउटपुट दिया गया है, जो Dolby MS 12, Dolby Digital Plus और DTS TruSurround से पावर्ड है, जिससे बेहतरीन गेमिंग अनुभव मिलता है। ये स्मार्ट टीवी ANDROID 10 सपोर्ट करते हैं और इन-बिल्ट Chromecast और Airplay की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा, टीवी रिमोट में गूगल असिस्टेंट के लिए शॉर्टकट दिया गया है, जिससे वॉइस सर्च किया जा सकता है। साथ ही, इसमें Netflix, YouTube और Google Play के लिए भी सीधे एक्सेस का विकल्प है।

THOMSON FA टीवी

Realtek प्रोसेसर से लैस THOMSON FA टीवी Android 11 पर चलते हैं और इसमें बेज़ल-लेस डिज़ाइन, 30W स्पीकर्स, Dolby Digital और इन-बिल्ट Netflix जैसी प्रीमियम सुविधाएँ मिलती हैं। इस टीवी में 6,000 से अधिक ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट है, जिसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Voot, Zee5, Sony LIV और Google Play Store पर उपलब्ध 500,000 टीवी शो शामिल हैं।

Thomson FA series Smart Android google TV launched starting price Rs 10,499

THOMSON Google TV

4K डिस्प्ले के साथ आने वाले THOMSON Google TV बेज़ल-लेस डिज़ाइन में उपलब्ध हैं और ये HDR 10+, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus, DTS TrueSurround को सपोर्ट करते हैं। इसमें 40W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर, 2GB RAM, 16GB ROM, ड्यूल बैंड (2.4 + 5)GHz वाई-फाई दिया गया है। साथ ही, इसमें Google TV और कई अन्य शानदार फीचर्स मिलते हैं।

THOMSON QLED TV

THOMSON के QLED टीवी पूरी तरह से फ्रेमलेस डिज़ाइन में आते हैं और ये HDR 10+, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus, DTS TruSurround जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इसमें 40W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर, 2GB RAM, 16GB ROM, ड्यूल बैंड (2.4 + 5)GHz वाई-फाई और Google TV की सुविधा भी उपलब्ध है।

The post 5999 रुपये में 24-इंच टीवी और ₹14999 में 43-इंच! इस ब्रांड के Smart TV पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-smart-tv-with-discount-offer-in-flipkart-big-saving-days-sale/feed/ 0
65 इंच वाला सस्ता Smart TV हुआ लॉन्च, तगड़े फीचर्स के साथ मिलेगा थिएटर का मजा https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-launch-affordable-65-inch-google-tv-price-rs-43999-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-launch-affordable-65-inch-google-tv-price-rs-43999-sale-on-flipkart/#respond Tue, 11 Apr 2023 10:06:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102837 इस टीवी को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

The post 65 इंच वाला सस्ता Smart TV हुआ लॉन्च, तगड़े फीचर्स के साथ मिलेगा थिएटर का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Thomoson 4K 65 इंच TV की कीमत महज 43,999 रुपये है।
  • टीवी में 40W Dolby Audio Stereo Box Speaker है।
  • इसमें Chromecast इन बिल्ट मिलता है।

टीवी बनाने वाली कंपनी Thomoson ने भारतीय मार्केट में अपना नया 65 इंच वाला Google TV लॉन्च कर दिया है। टीवी को कंपनी ने सिर्फ 43,999 रुपये की कीमत में उतारा है। वहीं, कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे कम कीमत वाला स्मार्ट टीवी है। इतना ही नहीं इस टीवी में खास फीचर्स के तौर पर Dolby Vision के साथ HDR 10+, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus और DTS Trusurround साउंड जैसी खूबियां मिलेंगी।

स्मार्ट टीवी की कीमत और सेल डिटेल

जैसा कि हमने बताया कि थॉमसन 65-इंच स्मार्ट टीवी को 43,999 रुपये में पेश किया गया है। वहीं, इस टीवी की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 13 अप्रैल से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट समर सेविंग डेज़ सेल के हिस्से के रूप में यह उपलब्ध कराया जाएगा।

टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • 65-इंच डिसप्ले
  • एचडीआर10+ सपोर्ट
  • 500 निट्स ब्राइटनेस
  • डॉल्बी वीज़न 
  • 40W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर
  • 16GB स्टोरेज 
  • ब्लूटूथ वर्जन 5.0

डिसप्ले: इस टीवी को कंपनी ने Thomson Oath Pro Max 65-इंच मॉडल के नाम से पेश किया है। वहीं, अगर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इसकी स्क्रीन में एचडीआर10+ के साथ 4के आईपीएस डिसप्ले, 500 निट्स की ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट है।

साउंड क्वालिटी: बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए टीवी में 40W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर बॉक्स स्पीकर मौजूद है। साथ ही टीवी डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस और डी ट्रूसराउंड को भी सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी सराउंड साउंड के साथ आता है और इसमें चार साउंड मोड्स, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, मूवी और म्यूजिक हैं। इन सबसे बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।

प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: इस टीवी में माली-जी52 जीपीयू के साथ एमटी9062 प्रोसेसर मिलता है। वहीं, इस टीवी में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, यूएसबी 2.0 और एचडीएमआई शामिल हैं।

सपोर्टेड ऐप: इसके अलावा टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज़नी + हॉटस्टार, ZEE5, सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म और हजारों ऐप्स मिलेंगे।

The post 65 इंच वाला सस्ता Smart TV हुआ लॉन्च, तगड़े फीचर्स के साथ मिलेगा थिएटर का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-launch-affordable-65-inch-google-tv-price-rs-43999-sale-on-flipkart/feed/ 0
थॉमसन 55 इंच QLED Ultra HD 4K टीवी रिव्यू : नजरें नहीं हटेंगी https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-55-inch-4k-qled-tv-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-55-inch-4k-qled-tv-review-in-hindi/#respond Mon, 27 Mar 2023 09:04:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101687 यह टीवी 600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है जबकि 1.1 बिलियन कलर सपोर्टेड है। हालांकि सबसे खास बात कही जा सकती है कि इसमें आपको एचडीआर 10 के साथ ही डॉल्बी विज़न का सपोर्ट मिल जाता है

The post थॉमसन 55 इंच QLED Ultra HD 4K टीवी रिव्यू : नजरें नहीं हटेंगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पहले फिल्में सिर्फ सिनेमा हॉल में रिलीज होती थीं लेकिन अब हॉल के साथ ही ओटीटी पर भी आ जाती हैं जहां आप बड़ी सी टीवी स्क्रीन पर अपने परिवार के साथ बैठकर उसे एन्जॉय करते हैं। ऐसे ही एन्जॉय का भरोसा देते हुए कुछ माह पहले ही भारत की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स निर्माता कंपनी एसपीपीएल ने भारत में अपनी टीवी की नई रेंज पेश की थी। इनमें से एक मॉडल Thomson 55 inch, QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV हमारे पास रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ और आज इसी टीवी का रिव्यू मैं पेश कर रहा हूं। जहां आप जान पाएंगे कि यह टीवी खरीदारी के लायक है या नहीं।

थॉमसन 55 इंच क्यूएलईडी अल्ट्रा एचडी टीवी रिव्यू: कंटेंट टेबल

  • प्राइस
  • डिजाइन और डिसप्ले
  • ऑडियो
  • कनेक्टिविटी
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
  • निष्कर्ष

प्राइस

थॉमसन का यह 55 इंच क्यूएलईडी टीवी ऑनलाइन स्टोरी फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। जहां इसकी कीमत 37,999 रुपये है। वैसे तो कंपनी की अपनी भी वेबसाइट है लेकिन इसकी खरीदारी सिर्फ फ्लिपकार्ट के माध्यम से ही की जा सकती है। यह टीवी ऑफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आपको पूरी तरह से ऑनलाइन खरीदारी पर ही निर्भर रहना होगा। इसे भी पढ़ेें: Blaupunkt 50 इंच 4K QLED TV रिव्यू: बेहतरीन डिसप्ले और साउंड से लैस शानदार स्मार्ट टीवी

डिजाइन और डिसप्ले

सबसे पहले डिजाइन की बात करते हैं। पिछले कुछ सालों में टीवी का डिजाइन सेगमेंट काफी बदल सा गया है। पहले जहां टीएफटी, एलसीडी या एलईडी पैनल के बावजूद टीवी भारी भरकम होते थे और उनमें चारों ओर बड़ा सा बेज़ल देखने को मिलता था। वहीं अब बेज़ल काफी कम हो गए हैं और कंपनी ने टीवी को काफी स्लिम भी कर दिया है। थॉमसन के इस टीवी में भी आपको कुछ ऐसा ही अनुभव होगा। हालांकि बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन इससे पहले जिन थॉमसन टीवी का रिव्यू हमने किया था क्वालिटी में उससे कहीं ज्यादा बेहतर है। परंतु अब भी हम थोड़े और सुधार की कामना करते हैं।

thomson 55 inch 4k qled tv review in hindi

रही बात डिसप्ले की तो कंपनी ने इसे 55 इंच की स्क्रीन के साथ में पेश किया है और जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इस टीवी में आपको क्यूएलईडी पैनल देखने को मिलेगा। यह एक 4के टीवी है और कंपनी ने इसे 3840 x 2160 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया है। वहीं इसमें सैमसंग की तरह डिसप्ले के लिए क्वांटम डॉट चिप टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया गया है जो एलईडी पैनल में कलर एन्हांस के लिए काफी खास माने जाते हैं।

thomson 55 inch 4k qled tv review in hindi

टीवी के स्पेसिफिकेशन देखकर काफी अच्छा लग रहा है। परंतु आपको बता दूं कि इसका पिक्चर क्वालिटी भी आपको इम्प्रेस करेगा। कलर आउटपुट और ब्राइटनेस बहुत ही इम्प्रेस करेगा। यह टीवी 600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है जबकि 1.1 बिलियन कलर सपोर्टेड है। हालांकि सबसे खास बात कही जा सकती है कि इसमें आपको एचडीआर 10+ के साथ ही डॉल्बी विज़न का सपोर्ट मिल जाता है। ऐसे में बड़े से कमरे में जब आप इसे देख रहे होते हैं तो बड़ा ही नेचुरल अनुभव कराता है और क्यूएलईडी पैनल का फायदा आपको यहां साफ नजर आएगा। यदि डार्क सीन है तो प्योर डार्क लगेगा ऐसे में बाकी सब्जेक्ट काफी वाइब्रेंट होकर सामने आते हैं। हां! जब कभी लाल ज्यादा लाल और हरा ज्यादा हरा दिखाई देता है लेकिन इन कलर्स का अनुभव बड़ा ही प्यारा लगा। इसे भी पढ़ें: Westinghouse 50 इंच LED Smart TV रिव्यू : क्या शानदार डिसप्ले और डिजाइन बनाएगा इसे बेस्ट?

कंपनी ने आईपीएस डिसप्ले का उपयोग किया है जो 178 डिग्री तक व्यू एंगल को सपोर्ट करता है। ऐसे में किसी कोने से भी आप टीवी देखेंगे तो व्यू बेहतर ही होगाा। कमी सिर्फ एक बात की लगी कि अब भी टीवी में सिर्फ 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। 90 हर्ट्ज होता तो और बेहतर कहा जाता।

thomson 55 inch 4k qled tv review in hindi

टीवी में आपको स्पोर्ट्स, गेम, विविड और मूवी जैसे पिक्चर मोड मिल जाते हैं। टीवी में एमईएमसी का सपोर्ट है ऐसे में स्पोर्ट्स और ऐक्शन मूवी देखने का अनुभव भी काफी बेहतर हो जाता है। वहीं अपने रिव्यू के दौरान हमने इसे लो लाइट और हाई ब्राइड लाइट के दौरान भी टेस्ट किया और पाया व्यूविंग एक्सपीरियंस में कहीं से कोई परेशानी नहीं हुई। हां जब कभी सामने से रोशनी आने पर लाइट रिफ्लेक्ट कर रहा था। यहां थोड़ा सुधार किया जा सकता है।

ऑडियो

यदि आप बड़ी स्क्रीन का डिवाइस ले रहे हैं तो चाहेंगे कि उसकी आॅडियो क्वालिटी भी अच्छी हो और आपके बड़े से कमरे में बेहतर अनुभव कराए। यह टीवी यहां भी काफी बेहतर काम करेगा। इसमें कंपनी ने 40 वॉट के स्पीकर दिए हैं जो डॉल्बी एटमॉस, डीटीएस साउंड और डॉल्बी डिजिटल प्लस जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं कंपनी ने स्टैंडर्ड, स्पोर्ट्स, मूवी और म्यूजिक सहित कुछ ऑडियो मोड भी दिए हैं जो इसे बेहतर अहसास कराते हैं। वैसे तो साउंड में आपको किसी तरह की कोई कमी नहीं मिलेगी लेकिन जब आप तेज आवाज में सुनने की कोशिश करते हैं तो थोड़ा बिखराव दिखता है। बावजूद इसके यही कहूंगा कि 40 वॉट के डॉल्बी इनेबल स्पीकर आज अच्छी-अच्छी कंपनियां नहीं दे रही हैं उनमें 25 वॉट तक ही सपोर्ट मिल रहा है।

thomson 55 inch 4k qled tv review in hindi

कनेक्टिविटी

थॉमसन के इस 55 इंच 4के क्यूएलईडी टीवी में कनेक्टिविटी के लिए भी बहुत कुछ है। इसमें आपको वाईफाई के साथ 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और लैन सपोर्ट भी मिल जाता है। इसके अलावा एवी आउटपुट, एंटीना स्लॉट और ब्लूटूथ 5.0 मिल जाता है। ऐसे में कनेक्टिविटी के मामले में आपको निराश नहीं करता है। वहीं सबसे खास बात यह एप्पल एयरप्ले को सपोर्ट करने में भी सक्षम है।

thomson 55 inch 4k qled tv review in hindi

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

यह टीवी मीडियाटेक के एमटी 9602 एसओसी पर काम करता है। यह एआई इनेबल चिपसेट है जिसे टीवी टेक्नोलॉजी के लिए खास डिजाइन किया गया है। वहीं इसमें आपको ग्राफिक्स के लिए माजी जी52 जीपीयू मिल जाता है। रही बात स्टोरेज के तो कंपनी ने 2जीबी की रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है।

thomson 55 inch 4k qled tv review in hindi

हार्डवेयर से आगे बढ़कर सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो यह टीवी गूगल टीवी ओएस पर काम करता है और इसमें किसी भी तरह की कोई लेयरिंग नहीं मिलेगी। ऐसे में यूजर इंटरफेस काफी अच्छा लगेगा। प्योर एंड्रॉयड का फायदा यह मिलेगा कि आपको ढेर सारे ऐप्स सपोर्ट मिल जाते हैं। इसके साथ ही गूगल फोटो, गूगल डूओ के साथ इनबिल्ट क्रोम कास्ट भी मिल जाता है। साॅफ्टवेयर सेगमेंट में वैसे तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन अब भी टीवी थोड़ा धीमा लगा। यहां अभी और काम करने की जरूरत है।

रिमोट

थाॅमसन से पहले हमें शिकायत इसके पुराने स्टाइल को टीवी रिमोट को लेकर भी होती थी। परंतु इस बार कंपनी ने इस कमी को भी दूर कर दिया है। आपको नए स्टाइल वाला टीवी रिमोट मिलता है जिस पर काफी कम बटंस हैं और कंपनी ने नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और अमेजन प्राइम के लिए खास हार्डवेयर बटंस दिए हैं। रिमोट टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है और इसी से आप वॉइस कंट्रोल का उपयोग कर सकते हैं।

thomson-qled-tv-remote-1

निष्कर्ष

थॉमसन के इस क्यूएलईडी टीवी के सभी फीचर्स को देखने के बाद बात आती है अंतिम निर्णय की तो बता दूं कि 37,999 रुपये के प्राइस में यह एक अच्छा टीवी कहा जाएगा। इसकी पिक्चर क्वालिटी शानदार है और साउंड भी आपको इम्प्रेस करेगा। हां! और अच्छी बिल्ड क्वालिटी की आशा कर रहे थे, परंतु यह भी ठीक-ठाक कहा जा सकता है। इन सबके साथ एंड्रॉयड टीवी ओएस का अहसास और वाइस कंट्रोल आदि इसके उपयोग को और बेहतर बनाते हैं।

The post थॉमसन 55 इंच QLED Ultra HD 4K टीवी रिव्यू : नजरें नहीं हटेंगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-55-inch-4k-qled-tv-review-in-hindi/feed/ 0
सस्ते QLED 4K TV हुए लॉन्च, घर को बना देंगे सिनेमाघर! देखें कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-qled-smart-tv-4k-launch-india-price-sale-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-qled-smart-tv-4k-launch-india-price-sale-specification/#respond Fri, 09 Sep 2022 08:30:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87815 कंपनी ने 4k QLED Tv की रेंज में एक साथ 3 स्मार्ट टीवी को पेश किया है।

The post सस्ते QLED 4K TV हुए लॉन्च, घर को बना देंगे सिनेमाघर! देखें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फेस्टिवल सीजन को देखते हुए Thomson ने अपनी स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में एक साथ तीन नए Smart TV को एड किया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए यह तीनों TV 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच में आते हैं। वहीं, इन सभी टीवी में क्यूएलईडी पैनल (QLED Panel) दिया गया है और साथ ही सभी टीवी में गूगल टीवी का सपोर्ट (Google TV Support) भी मौजूद है। आइए आगे आपको इन सभी टीवी की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Thomson QLED TV की कीमत और सेल डिटेल

थॉमसन स्मार्ट टीवी की कीमत की बात करें तो Thomson QLED TV 50 inch साइज का प्राइस 33,999 रुपये, 55 inch का प्राइस 40,999 रुपये और 65 inch का प्राइस 59,999 रुपये है। वहीं, इन टीवी की सेल (Smart TV Sale) Flipkart पर होने वाली Big Billion Days Sale की जाएगी।

thomson-tv

Thomson QLED TV के शानदार फीचर्स

बेजल लेस डिजाइन के साथ पेश किए गए Thomson टीवी में एचडीआर10+, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस और डीटीएस ट्रूसराउंड है। वहीं, आपको बता दें कि Thomson ने साल 2018 में भी भारत में अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे।

thomson-qled-smart-tv

Thomson QLED TV के स्पेसिफिकेशन्स

  • सभी साइज के टीवी के साथ 40वॉट का डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो दिया गया है।
  • इसके अलावा इन टीवी में 2 GB RAM और 16 GB Storage के साथ डुअल बैंड (2.4 + 5) गीगाहर्ट्ज वाई-फाई का सपोर्ट मौजूद है।
  • इतना ही नहीं थॉमसन के सभी टीवी के साथ 4K रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं।
  • इन सभी टीवी में Netflix, Prime Video, Hotstar, Apple TV, Voot, Sony Live जैसे 10000 से भी ज्यादा ऐप्स और गेम्स के साथ गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट भी मौजूद है।
  • इसके साथ ही इन टीवी के साथ आप Smart Home Devices को कंट्रोल कर सकेंगे

The post सस्ते QLED 4K TV हुए लॉन्च, घर को बना देंगे सिनेमाघर! देखें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-qled-smart-tv-4k-launch-india-price-sale-specification/feed/ 0
सिर्फ 7,999 रुपये में मिल रहा 24 इंच और 10,999 में 32 इंच THOMSON स्मार्ट टीवी, देखें ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-32-inch-smart-tv-available-for-rs-10999/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-32-inch-smart-tv-available-for-rs-10999/#respond Sat, 07 May 2022 11:20:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68075 THOMSON 32 inch स्मार्ट टीवी मॉडल 32PATH0011 सिर्फ 10,9990 रुपये में खरीद सकते हैं।

The post सिर्फ 7,999 रुपये में मिल रहा 24 इंच और 10,999 में 32 इंच THOMSON स्मार्ट टीवी, देखें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह सही मौका है अपने पुराने सीआरटी टीवी को बदलकर नए स्मार्ट टीवी लाने का। भारत की प्रमुख इलेट्रॉनिक्स गूड्स निर्माता कंपनी थॉमसन ने अपने स्मार्ट टीवी रेंज पर भारी छूट की घोषणा की है। कंपनी का यह ऑफर फ्लिपकाट पर चल रहे‘Big Saving Days Sale’ में मिल रहा है। यहां 24 इंच के स्मार्ट टीवी को आप सिर्फ 6,999 रुपये में ले सकते हैं। वहीं 32 इंच का एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी THOMSON 32PATH0011 को सिर्फ 10,9990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दो मॉडल के अलावा भी दूसरे स्मार्ट टीवी मॉडल के साथ वॉशिंग मशीन और एयर कंडिशनर पर भी कंपनी भारी छूट दे रही है। इस सेल के दौरान आप Thomson 43PATH0009 43 इंच स्मार्ट टीवी को सिर्फ 20499 रुपये और 40PATH7777 मॉडल जो कि 40 इंच का स्मार्ट टीवी है उसे आप 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

यदि आप बड़ी स्क्रीन के टीवी लेने का प्लान बना रहे हैं तो वहां भी कंपनी भारी डिस्काउंट दे रही है। 50 इंच स्क्रीन में THOMSON 50PATH1010BL मॉडल को 28,999 रुपये और OATHPRO 0101 मॉडल वाले 55 इंच के स्मार्ट टीवी को सिर्फ 34,999 रुपये में लिया जा सकता है। थॉमसन के इस सेल में कंपनी 75 इंच के सबसे बड़े मॉडल पर भी भारी छूट दे रही है। पहले जहां इस टीवी की कीमत एक लाख रुपये के आस पास थी वहीं अब आप इसे 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं।इसे भी पढ़ेंः Amazon Summer Sale 2022 : आधी से भी कम कीमत पर मिल रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, यहां देखें सबसे बेस्ट डील्स

THOMSON 32 inch स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशन

THOMSON के 32 इंच के यह यह स्मार्ट टीवी कंपनी के 9A Series के तहत आता है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। कंपनी ने एलईडी पैनल का उपयेाग किया है और इसमें आपको वाईफाई सपोर्ट के साथ बिल्ट इन क्रोम कास्ट सपोर्ट मिलेगा। यह टीवी 400 nits ब्राइडटनेस के साथ 500000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करता है। इसमें आईपीएस सपोर्ट है जहां आप 178 Degree व्यू एंगल पा सकते हैं। इसके अलावा Digital Noise Filter मिलता है। वहीं वीडियो के लिए यह MP4, MPEG, MPG, MKV, AVI, FLV, ASF सपोर्ट करता है। रही बात पिक्चर मोड्स तो इसें Standard, Vivid, Soft, Sport, Movie, Monitor, Game और User सपेार्ट है। इसे भी पढ़ेंः सिर्फ 66 रुपये में 28 दिनों तक 28 जीबी डाटा एक्स्ट्रा! इस प्लान के साथ Airtel ने Jio को पछाड़ा

टीवी में 24 वॉट का स्पीकर दिया गया है। कंपनी ने 2 स्पीकर का उपयोग किया है। वहीं 1 जीबी रैम के साथ क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। टीवी की इंटरनल मैमोरी 8जीबी है। ऐप के लिए इसमें Youtube, Disney+Hotstar, प्राइम वीडियो और Sony LIV, Zee5, Voot, HBO, Eros Now और MX Player TV आदि सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट के साथ 2 यूएसबी पोर्ट मिलेंगे।

The post सिर्फ 7,999 रुपये में मिल रहा 24 इंच और 10,999 में 32 इंच THOMSON स्मार्ट टीवी, देखें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-32-inch-smart-tv-available-for-rs-10999/feed/ 0
Thomson के 75-इंच तक के साइज वाले Smart TV पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, कीमत: 9,499 रुपए से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-big-saving-day-sale-live-get-thomson-smart-tv-at-just-rupees-9499-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-big-saving-day-sale-live-get-thomson-smart-tv-at-just-rupees-9499-india/#respond Mon, 03 May 2021 11:17:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58270 Thomson ने इंडिया की Smart TV की मार्केट में कब्जा करा हुआ है।

The post Thomson के 75-इंच तक के साइज वाले Smart TV पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, कीमत: 9,499 रुपए से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जानी-मानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Thomson इस समय अपनी Smart TV पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। अगर आप एक नया टीवी लेने का विचार कर रहे हैं तो यह एकदम सही टाइम है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर चल रही Big Saving Day Sale में Thomson के Smart TV, के साथ Washing Machines और Air Cooler पर भी भारी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 2 मई से शुरू हो चुकी है और 7 मई 2021 तक चलेगी। इतना ही नहीं इस सेल के दौरान HDFC बैंक कार्ड धारकों को स्पेशल ऑफर की पेशकश की गई है।

क्रेजी डील्स से लेकर रश ऑवर्स तक Big Saving Day Sale में ग्राहकों को कई ऑफर्स, एक्सचेंज डील, बैंक कार्ड पर एडिशनल डिस्काउंट और नो कॉस्ट EMI ऑप्शन मिल रहा है। आइए आगे आपको बताते हैं कि टीवी और बाकी के प्रोडक्ट के मॉडल्स के बारे में जिन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

thomson-tv

इन टीवी पर मिल रहा डिस्काउंट

Thomson 24TM2490: कीमत की बात की जाए तो Thomson 24TM2490 की कीमत 9499 रुपये है। Thomson 32TM3290 वहीं, कीमत की बात की जाए तो Thomson 32TM3290 की कीमत 11999 रुपए है। Thomson 32PATH0011 कीमत की बात की जाए तो Thomson 32PATH0011 की कीमत 13799 रुपये है। Thomson 32PATH0011BL कीमत को देखें तो Thomson 32PATH0011BL की कीमत 13999 रुपये है।

Nokia Smart TV 43 inch launch in india on 4 june specs details sale price offer
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

इसके अलावा Thomson 40PATH7777 कीमत की बात की जाए तो Thomson 40PATH7777 की कीमत 19499 रुपए है। Thomson 42PATH1212 कीमत की बात की जाए तो Thomson 42PATH1212 की कीमत 20499 रुपए है। साथ ही Thomson 43PATH0009 कीमत 22499 रुपए है। यह सब डिस्काउंट के बाद की कीमत हैं।

स्मार्ट टीवी के इन मॉडल पर डिस्काउंट

thomsan-smart-tv

Special BSD Sale Prices for Thomson Washing Machines:

Thomson 6.5 KG Semi-Automatic INR 6990
Thomson 7 KG Semi-Automatic INR 7490
Thomson 7.5 KG Semi-Automatic INR 7990
Thomson 8.5 KG Semi-Automatic INR 9490
Thomson 6.5 KG Fully Automatic Top Load Washing Machine INR 11490
Thomson 7.5 KG Fully Automatic Top Load Washing Machine. INR 12990
Thomson 10.5 KG Fully Automatic Front Load Washing Machine INR 28499

Special BSD Sale Prices for Thomson Air-Coolers :

Thomson 50 L Window Air Cooler INR 5699
Thomson 70 L Desert Air Cooler INR 7799
Thomson 90 L Desert Air Cooler INR 9199

इस सेल में आपको Thomson की वाशिंग मशीन सिर्फ 6,990 रुपये पर मिल जाएगी, जिसकी जानकारी हमने आपको ऊपर दी है। इस सेल में आपको कंपनी अलग-अलग प्राइस रेंज पर आपको कई ऑप्शन दे रही है और 6990 रुपये से लेकर 28499 रूपए तक के वाशिंग मशीन आपको मिल जाएंगे।

The post Thomson के 75-इंच तक के साइज वाले Smart TV पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, कीमत: 9,499 रुपए से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-big-saving-day-sale-live-get-thomson-smart-tv-at-just-rupees-9499-india/feed/ 0
Flipkart पर शुरू हुई Electronic Sale, बड़ी स्क्रीन वाले 16 महेंगे स्मार्ट TV मिलेंगे बेहद सस्ते https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-electronics-day-sale-thomson-smart-tv-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-electronics-day-sale-thomson-smart-tv-discount/#respond Tue, 16 Mar 2021 06:56:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55305 Thomson के टीवी पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है।

The post Flipkart पर शुरू हुई Electronic Sale, बड़ी स्क्रीन वाले 16 महेंगे स्मार्ट TV मिलेंगे बेहद सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप इस समय नया टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही समय साबित हो सकता है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर आज से Flipkart Electronics Day Sale शुरू हो गई है, जिसमें यूरोप की फेमस टीवी ब्रांड Thomson अपने कई स्मार्ट टीवी पर शानदार पेशकश कर रहा है। इस सेल के इस दौरान Thomson के LED और Smart TV सिर्फ 7,999 रुपए की शुरुआती कीमत में आपके हो सकते हैं। Flipkart की यह इलेक्ट्रॉनिक्स डे सेल आज यानी 16 मार्च से शुरू हो चुकी है और 20 मार्च तक चलेगी। आइए आगे आपको बताते हैं कि Thomson के किस TV पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।

इन टीवी पर मिल रहा डिस्काउंट

कंपनी अपने कुल 16 मॉडल पर शानदार डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इन मॉडल में Thomson 24TM2490, Thomson 32TM3290, Thomson 32PATH0011
Thomson 32PATH0011BL, Thomson 40PATH7777, Thomson 42PATH1212, Thomson 43PATH0009, Thomson 43PATH0009BL Thomson 43PATH4545, Thomson 43OATHPRO 2000, Thomson 50PATH1010, Thomson 50 OATHPRO 1212, Thomson 55PATH5050, Thomson 55 OATHPRO 0101, Thomson 65 OATHPRO 2020 और Thomson 75 OATHPRO2121 शामिल हैं।

कंपनी के दावे के मुताबिक 2020 में कोरोना महामारी के बावजूद उसे 100 फीसदी रेवन्यू मिला है। फ्लिपकार्ट की इलेक्ट्रॉनिक डेज सेल थॉमसन के 55 इंच के 4के टीवी को महज 35,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: TV स्क्रीन पर दिखने वाले इन नंबरों का क्या है राज, जानें क्यों करते हैं ये टीवी देखने का मजा खराब

डिस्काउंट के बाद इस कीमत में हो रही टीवी की सेल

tv-sale-price-flipkart

बता दें कि बता दें कंपनी ने जनवरी में Thomson ने दो नए Android स्मार्ट टीवी को इंडिया में पेश किया था, जिनका साइज क्रमशः 42 इंच और 43 इंच था। इन टीवी की खासियतों की बात करें तो इनमें वॉयस कंट्रोल के साथ गूगल असिस्टेंट दिया गया है। इसके अलावा रिमोट में OTT प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और यूट्यूब के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। गूगल असिस्टेंट के लिए भी टीवी में एक बटन है।

The post Flipkart पर शुरू हुई Electronic Sale, बड़ी स्क्रीन वाले 16 महेंगे स्मार्ट TV मिलेंगे बेहद सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-electronics-day-sale-thomson-smart-tv-discount/feed/ 0