THOMSON | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 17 Jul 2025 10:09:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 108W के धमाकेदार साउंड वाला Thomson Smart TV हुआ लॉन्च! 6 स्पीकर के साथ लगे हैं 2 सबवूफर https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-mini-qd-led-tv-launched-in-india-with-108w-sound-output/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-mini-qd-led-tv-launched-in-india-with-108w-sound-output/#respond Thu, 17 Jul 2025 10:09:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178465 थामसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 108W के धमाकेदार साउंड वाला Thomson Smart TV हुआ लॉन्च! 6 स्पीकर के साथ लगे हैं 2 सबवूफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी पसंद है तो फ्रांस के कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Thomson ने भारत में अपनी नई Mini QD LED TV सीरीज लॉन्च की है। कंपनी की ओर से सीरीज में दो डिस्प्ले मॉडल लाए गए हैं जिनमें 65—इंच और 75—इंच शा​मिल है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है ये दोनों Smart TV क्वॉड एलइडी पैनल वाले हैं जिनमें 4K स्क्रीन लगाई है। थामसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Thomson Mini QD LED TV प्राइस

थॉमसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी का 65-इंच वाला मॉडल 61,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसका 75-इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट गूगल टीवी मॉडल 95,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Thomson के Mini QD LED TV की सेल इंडिया में 17 जुलाई से शुरू होगी और इस स्मार्ट टीवी को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Thomson Mini QD LED TV फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डिजाइन

थॉमसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी सीरीज को मेटल बॉडी पर बनाया गया है जो इसे एक प्रीमियम लुक देने के साथ ही मजबूती प्रदान करती है। टीवी में बेज़ल-लेस एज-टू-एज स्क्रीन दी गई है जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। यह टीवी मेटल स्टैंड के साथ आता है जो इसे कहीं भी रखने लायक बनाता है।

डिस्प्ले

नए थॉमसन स्मार्ट टीवी में Mini QD 4K डिस्प्ले दी गई है, जो 540 लोकल डिमिंग ज़ोन्स और डायनामिक बैकलाइट टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इस गूगल टीवी में 1500nits पीक ब्राइटनेस, 1.1 बिलियन कलर्स और 100,000:1 कंट्रास्ट रेशियो मिलता है। वहीं टीवी डिस्प्ले को कंपनी ने Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट भी प्रदान किया है।

प्रोसेसिंग

यह Google TV है जो वर्जन 4.0 पर चलता है। फास्ट ऐप लोडिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek प्रोसेसर लगाया गया है जिसके साथ 2GB RAM मिलती है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इस टीवी में Mali-G52 GPU दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसके चलते ढेरों OTT Apps और टीवी गेम्स को इसमें डाउनलोड और रन किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस टीवी में DVB सपोर्ट भी मिलता है।

साउंड

Thomson Mini QD LED TV को कंपनी ने बेहद ही धमाकेदार 108W साउंड आउटपुट के साथ पेश किया है। इस स्मार्ट टीवी में 6 स्पीकर लगाए गए हैं जिसमें स्काय-फायरिंग सबवूफर भी शामिल है। टीवी में Dolby Atmos और Dolby Digital Plus का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसके चलते बेहतरीन ऑडियो क्लैरिटी के साथ ही सराउंड साउंड इफेक्ट का मजा भी मिलता है।

ओटीटी ऐप्स

थॉमसन मिनी क्यूडी एलइडी टीवी सीरीज में ओटीटी का लुफ्त उठाने के लिए Netflix, Prime Video और YouTube जैसी ऐप्स प्री-लोडेड मिलती हैं और इनके डेडिकेटेड हॉटकीज़ भी दी गई हैं। कंपनी के अनुसार यह थॉमसन का स्मार्ट टीवी Disney+ Hotstar, SonyLIV, Zee5 और Apple TV सहित 10,000 से भी अधिक ऐप्स को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी और पोर्ट

Thomson Mini QD LED TV में इनबिल्ट Chromecast और Apple AirPlay मिलता है। वहीं गूगल टीवी होने के चलते इसमें वॉयस सर्च की सुविधा भी मिलती है। इस स्मार्ट टीवी में डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 दिया गया है। वहीं पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 3 HDMI पोर्ट (ARC + CEC सपोर्ट) और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। यूज़र्स इसमें गेमपैड, हेडफोन, कीबोर्ड आदि आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। टीवी में गेम खेलने के लिए इसमें 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसी गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

The post 108W के धमाकेदार साउंड वाला Thomson Smart TV हुआ लॉन्च! 6 स्पीकर के साथ लगे हैं 2 सबवूफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-mini-qd-led-tv-launched-in-india-with-108w-sound-output/feed/ 0
केवल 21,499 रुपये में 4k डिस्प्ले वाला THOMSON 43 इंच QLED TV लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-43-inch-qled-tv-with-4k-display-launched-for-just-rs-21499-know-full-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-43-inch-qled-tv-with-4k-display-launched-for-just-rs-21499-know-full-specifications/#respond Mon, 30 Jun 2025 06:16:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176938 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

फ्रांस की प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड THOMSON ने भारत में अपना नया 43-इंच QLED 4K TV लॉन्च किया है। यह नया मॉडल बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में एक प्रीमियम और किफायती विकल्प बन सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत मात्र 21,499 रुपये रखी है। आइए, आगे इस […]

The post केवल 21,499 रुपये में 4k डिस्प्ले वाला THOMSON 43 इंच QLED TV लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह टीवी Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर सेल के लिए उपलब्ध है।
  • इसमें Dolby Atmos और DTS TruSurround जैसी ऑडियो टेक्नोलॉजी है।
  • यह Google TV OS के साथ 10,000+ ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट करता है।

फ्रांस की प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड THOMSON ने भारत में अपना नया 43-इंच QLED 4K TV लॉन्च किया है। यह नया मॉडल बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में एक प्रीमियम और किफायती विकल्प बन सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत मात्र 21,499 रुपये रखी है। आइए, आगे इस दमदार टीवी के फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की डिटेल्स जानते हैं।

THOMSON 43-इंच QLED 4K TV स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले और डिजाइन

THOMSON का नया 43-इंच QLED TV 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले के साथ आता है। जिसमें 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। यह टीवी HDR10 और WCG (Wide Colour Gamut) तकनीक से लैस है। टीवी का बेजल-लेस डिजाइन और मेटालिक बॉडी इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

टीवी में AI PQ चिपसेट के साथ ARM Cortex A55 Quad-Core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें Mali-G312 GPU भी है जो स्मूद विज़ुअल्स और बेहतर ग्राफिक्स अनुभव देता है। AI Smooth Motion (60Hz) टेक्नोलॉजी के चलते वीडियो ट्रांजिशन और मूवमेंट बेहद स्मूद दिखते हैं। यह टीवी मल्टीपल पिक्चर और साउंड मोड्स के साथ आता है, जिससे यूजर्स अपने अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

ऑडियो

साउंड के मामले में यह टीवी शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 50W आउटपुट वाले 2 स्पीकर्स लगे हैं जो Dolby Atmos और DTS TruSurround साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। ये फीचर्स मिलकर एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे मूवी, म्यूजिक या गेमिंग के दौरान यूजर को थिएटर जैसा फील मिलता है। इसके अलावा, टीवी में 6 साउंड मोड्स दिए गए हैं जिन्हें कंटेंट के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है।

स्मार्ट फीचर्स और ओएस

यह टीवी Google TV OS पर चलता है, जिससे ग्राहकों को स्मार्ट और सहज इंटरफेस मिलता है। इसमें 10,000+ ऐप्स और गेम्स का एक्सेस मिलता है जैसे Netflix, Prime Video, YouTube, JioCinema, Apple TV, SonyLIV, Zee5 आदि। इसके अलावा, इसमें Google Assistant इन-बिल्ट दिया गया है, जिससे वॉयस कंट्रोल संभव होता है। साथ ही, इसमें इन-बिल्ट Chromecast और Apple AirPlay सपोर्ट भी है।

रैम, स्टोरेज और कनेक्टिविटी

THOMSON QLED टीवी में 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज है। जबकि कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल बैंड Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.0, 3 HDMI पोर्ट (ARC और CEC सपोर्ट के साथ), 2 USB पोर्ट और ऑप्टिकल आउटपुट जैसे कई विकल्प दिए गए हैं। यह टीवी गेमिंग कंट्रोलर, हेडफोन, कीबोर्ड आदि एक्सटर्नल डिवाइसेज को भी सपोर्ट करता है।

अन्य

टीवी में DVB-C, DVB-T/T2 ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड का सपोर्ट है, जिससे इसे भारत के अधिकतर डिजिटल ब्रॉडकास्ट नेटवर्क के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसमें 6 पिक्चर मोड्स Standard, Vivid, Sport, Movie, Game और User दिए गए हैं, जिससे ग्राहक कंटेंट के अनुसार व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं।

THOMSON 43-इंच QLED 4K TV कीमत और उपलब्धता

THOMSON का यह 43-इंच QLED TV केवल 21,499 रुपये में सेल हो रहा है। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart से खरीद पाएंगे।

The post केवल 21,499 रुपये में 4k डिस्प्ले वाला THOMSON 43 इंच QLED TV लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-43-inch-qled-tv-with-4k-display-launched-for-just-rs-21499-know-full-specifications/feed/ 0
Linux OS के साथ Thomson QLED TV हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-qled-tvs-linux-os-launched-india-prices-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-qled-tvs-linux-os-launched-india-prices-specifications/#respond Wed, 02 Apr 2025 08:15:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170782 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Thomson ने भारत में नए QLED Linux (Coolita 3.0) OS TV और एयर कूलर की एक नई रेंज लॉन्च की है। ब्रांड के टीवी लाइनअप में दुनिया का पहला 24-इंच स्मार्ट टीवी भी शामिल है। कंपनी के अनुसार, नए टीवी में स्लीक डिजाइन, VA डिस्प्ले पैनल, और 36W तक का साउंड आउटपुट दिया गया है। […]

The post Linux OS के साथ Thomson QLED TV हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • नए Thomson QLED TV तीन स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं।
  • Thomson TV की कीमत भारत में ₹6,799 से शुरू होती है।
  • कंपनी ने देश में नए एयर कूलर भी पेश किए हैं।

Thomson ने भारत में नए QLED Linux (Coolita 3.0) OS TV और एयर कूलर की एक नई रेंज लॉन्च की है। ब्रांड के टीवी लाइनअप में दुनिया का पहला 24-इंच स्मार्ट टीवी भी शामिल है। कंपनी के अनुसार, नए टीवी में स्लीक डिजाइन, VA डिस्प्ले पैनल, और 36W तक का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके अलावा, ये टीवी पॉपुलर OTT ऐप्स और मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स को भी सपोर्ट करते हैं। आइए, आगे इनकी पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Thomson QLED TVs भारत में कीमत

  • भारत में थॉमसन QLED टीवी की कीमत 6,799 रुपये से शुरू होती है।
  • ब्रांड के एयर कूलर की कीमत भारत में 5,699 रुपये से 8,999 रुपये के बीच है। ये फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
टीवी मॉडल कीमत
24-inch 6,799 रुपये
32-inch 8,999 रुपये
40-inch 12,999 रुपये

Thomson-TV

Thomson QLED TVs फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

  • थॉमसन की QLED टीवी की नई रेंज 24-, 32- और 40-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि इनमें VA पैनल हैं और ये 1.1 बिलियन रंगों तक का सपोर्ट करते हैं।
  • ये टीवी Linux Coolita 3.0 OS के साथ आते हैं और इनमें पहले से इंस्टॉल किए गए गेम भी हैं। इसमें JioHotstar, YouTube, Prime Video, Sony Liv और Zee5 जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स के लिए सपोर्ट है।
  • ये टीवी लाइव चैनल, नेटवर्क-फ्री स्क्रीन मिररिंग, वॉयस सर्च के लिए सपोर्ट और मीराकास्ट सपोर्ट के साथ वाई-फाई के साथ आते हैं।
  • 24-इंच मॉडल 24W साउंड आउटपुट के साथ आता है, जबकि 32-इंच और 40-इंच मॉडल 36W आउटपुट देते हैं। हमें सराउंड साउंड के साथ बॉटम-फायरिंग स्पीकर मिलते हैं।
  • बोर्ड पर मौजूद पोर्ट में कोएक्सियल, HMDI और USB पोर्ट शामिल हैं।
  • थॉमसन QLED टीवी 2.4GHz की क्लॉक स्पीड वाले A35*4 प्रोसेसर के साथ आते हैं।

Thomson एयर कूलर की बात करें तो ये 40, 55, 60, 75 और 95 लीटर क्षमता वाले मॉडल में उपलब्ध हैं और इन्हें पर्सनल और डेजर्ट कैटेगरी में रखा गया है। इसके अलावा, 60-लीटर क्षमता वाले पर्सनल स्मार्ट एयर कूलर भी हैं, जो रिमोट कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसकी मदद से आप फैन स्पीड और स्विंग सेटिंग्स को किसी भी कोने से एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही, इसमें टाइमर सेट करने का ऑप्शन भी है, जिससे यह अपने आप शट-ऑफ हो सकता है।

The post Linux OS के साथ Thomson QLED TV हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-qled-tvs-linux-os-launched-india-prices-specifications/feed/ 0
THOMSON लाया नए Smart Android TV, सिर्फ 10,499 रुपये से शुरू होता है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-fa-series-smart-android-google-tv-launched-starting-price-rs-10499/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-fa-series-smart-android-google-tv-launched-starting-price-rs-10499/#respond Tue, 30 May 2023 08:30:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105669 THOMSON लाया नए Smart Android TV, सिर्फ 10,499 रुपये से शुरू होता है प्राइस

The post THOMSON लाया नए Smart Android TV, सिर्फ 10,499 रुपये से शुरू होता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • FA सीरीज स्मार्ट टीवी का टॉप मॉडल 42 इंच है।
  • Google टीवी का टॉप मॉडल 50 इंच है।
  • 4K थॉमसन गूगल टीवी की कीमत 22,999 रुपये है।

थॉमसन ने भारतीय यूजर्स के लिए नए FA सीरीज स्मार्ट Android और Google TV पेश किए हैं। इनमें Realtek प्रोसेसर, 4k डिस्प्ले, Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे फीचर्स की पेशकश की जा रही है। बता दें कि THOMSON FA Series Smart TV को 32, 40 और 42 इंच वेरिएंट में लाया गया है। जबकि Google TV 4k डिस्प्ले के साथ 43 और 50 इंच में मिलेंगे। आप इस पोस्ट में नई टीवी रेंज की कीमत और फीचर्स को देख सकते हैं।

थॉमसन FA सीरीज स्मार्ट एंड्राइड टीवी प्राइस

बेहतरीन तकनीक से भरपूर टीवी की नई सीरीज भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर आज से उपलब्ध है। आप कीमत नीचे पॉइटंस में देख सकते हैं।

  • थॉमसन FA सीरीज स्मार्ट टीवी के 32 इंच HD मॉडल की कीमत 10,499 रुपये है।
  • टीवी का 40 इंच FHD मॉडल 15,999 रुपये का है।
  • 42 इंच FHD मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है।
  • 43 इंच 4K थॉमसन गूगल टीवी की कीमत 22,999 रुपये है।
  • 50 इंच 4K थॉमसन गूगल टीवी की कीमत 27,999 रुपये है।

थॉमसन FA सीरीज स्मार्ट एंड्राइड टीवी के फीचर्स

थॉमसन FA सीरीज स्मार्ट एंड्राइड टीवी में Realtek प्रोसेसर के साथ Android 11 सपोर्ट मिलता है। टीवी का डिस्प्ले बेज़ेल लेस डिज़ाइन के साथ आता है। बेहतर ऑडियो के लिए 30W स्पीकर, डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट दिया गया है। OTT के एक्सपीरियंस के लिए टीवी में नेटफ्लिक्स सहित Prime Video, Disney+Hotstar, Apple TV, Voot, Zee5, Sony LIV और 6,000 से अधिक ऐप चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा Google Play Store का सपोर्ट भी मिलता है।

thomson-fa-series-google-tv

थॉमसन गूगल टीवी फीचर्स

थॉमस के 4k डिस्प्ले वाले नए Google टीवी बेजल लेस हैं और डॉल्बी विजन एचडीआर 10+, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस तकनीक दी गई है। ऑडियो के लिए डीटीएस ट्रू सराउंड 40W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर मौजूद हैं। स्टोरेज के मामले में 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड (2.4 + 5)GHz वाई-फाई की सुविधा दी गई है। अन्य फीचर्स नीचे पॉइंट्स में देखें …

  • बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल बनाने की सुविधा
  • स्मार्ट टीवी में कई ऐप्स का सपोर्ट
  • स्मार्ट घरेलू डिवाइस के लिए मैनुअल और वॉइस कंट्रोल
  • हर यूजर के लिए अलग होम स्क्रीन
  • मूवी और टीवी सीरीज को फोन से प्रोफाइल में सेव करने की सुविधा
  • टीवी को नियंत्रित करने के लिए Google TV ऐप का उपयोग
  • लाइट और कैमरा के लिए स्मार्ट होम कंट्रोल

The post THOMSON लाया नए Smart Android TV, सिर्फ 10,499 रुपये से शुरू होता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-fa-series-smart-android-google-tv-launched-starting-price-rs-10499/feed/ 0
Thomson ने भारत में लॉन्च किए 4K Smart TV की लेटेस्ट रेंज, जानें क़ीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-launched-new-android-4k-smart-tv-series-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-launched-new-android-4k-smart-tv-series-in-india/#respond Wed, 06 Oct 2021 06:27:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68268 Thomson के PATH TV रेंज के लेटेस्ट तीन स्मार्ट टीवी 43 इंच, 50 इंच, और 55 इंच साइज में पेश किए गए हैं। तीनों ही मॉडल के स्मार्ट टीवी अल्ट्रा हाई डेफिनेशन वीडियो HDR10+ सपोर्ट के साथ पेश किए गए हैं।

The post Thomson ने भारत में लॉन्च किए 4K Smart TV की लेटेस्ट रेंज, जानें क़ीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Thomson India ने भारत में नई Path Series (9R PRO) स्मार्ट टीवी रेंज को लॉन्च किया है। थॉमसन इंडिया के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। Thomson के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की बिक्री 3 अक्टूबर से Flipkart Big Billion day सेल में शुरू हो चुकी है। Thomson Path Series के स्मार्ट टीवी को कंपनी ने तीन साइज – 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के साइज में पेश किया है। यहां हम आपको Thomson के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Thomson PATH 4K Smart TV Range

Thomson के PATH TV रेंज के लेटेस्ट तीन स्मार्ट टीवी 43 इंच, 50 इंच, और 55 इंच साइज में पेश किए गए हैं। तीनों ही मॉडल के स्मार्ट टीवी अल्ट्रा हाई डेफिनेशन वीडियो HDR10+ सपोर्ट के साथ पेश किए गए हैं। इसके साथ ही थॉमसन के तीनों स्मार्ट टीवी में 40W साउंड आउट के साथ Amlogic का प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड को 1.4 GHz पर क्लॉक किया गया है। थॉमसन के स्मार्ट टीवी को डुअल बैंड Wi-Fi (2,5GHz और 5GHz) सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Thomson के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी ANDROID TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं। ये तीनों स्मार्टफोन इन-बिल्ट Chromecast और Airplay सपोर्ट के साथ पेश किए गये हैं। इसके साथ ही थॉमसन के तीनों स्मार्ट टीवी के रिमोट में वॉइस सर्च के लिए Google Assistant का शॉर्ट बटन दिया गया है। इसके साथ ही रिमोट में YouTube, Amazon Prime Video और Sony Liv के लिए हॉट की दी गई हैं। यह भी पढ़ें : Tecno Spark 8P स्मार्टफोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Thomson PATH 4K Smart TV Range कीमत

साइज

मॉडल

कीमत

43 इंच

43PATH4545BL

23,999 रुपये

50 इंच

50PATH1010BL

31,999 रुपये

53 इंच

55PATH5050BL

34,999 रुपये

Thomson के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी के 43 इंच साइज के टीवी को 23,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 31,999 रुपये और 55-इंच मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। थॉमसन के तीनों स्मार्ट टीवी मेड़ इन इंडिया हैं। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठाया पर्दा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Thomson ने भारत में लॉन्च किए 4K Smart TV की लेटेस्ट रेंज, जानें क़ीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-launched-new-android-4k-smart-tv-series-in-india/feed/ 0
Xiaomi-Realme को चुनौती देने आए Thomson का मेड इन इंडिया TV, कीमत भी है बहुत कम https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-oath-pro-4k-android-tv-series-launched-in-india-know-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-oath-pro-4k-android-tv-series-launched-in-india-know-price/#respond Fri, 03 Jul 2020 05:50:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46055 इन टीवी में कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

The post Xiaomi-Realme को चुनौती देने आए Thomson का मेड इन इंडिया TV, कीमत भी है बहुत कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्रांस की टीवी निर्माता कंपनी Thomson एक बार फिर भारतीय बाजार में नए स्मार्ट टीवी को पेश किया है। कंपनी द्वारा भारत में पेश की गई नई रेंज को Oath Pro के नाम से पेश किया गया है। इस सीरीज के अंदर 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा इन टीवी की खास बात यह कि यह सभी टीवी डॉल्बी विजन फॉर्मैट तक के HDR सपॉर्ट के साथ आते हैं। वहीं, टीवी की शुरुआती कीमत 24,999 रुपए है। आइए आगे आपको इन टीवी की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में सभी जानकारी देते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि थॉमसन एक फ्रेंच ब्रैंड है, लेकिन भारत में इसका ब्रैंड लाइसेंस नोएडा की प्लास्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड के पास है इसलिए यह एक मेड इन इंडिया टीवी है।

कीमत और उपलब्धता

सबसे पहले बात करते इंडिया में लॉन्च हुए इन टीवी की कीमत और उपलब्धता के बारे में। कीमत की बात करें तो ओथ सीरीज के 43-इंच वाले 4K टीवी की कीमत 24,999 रुपए, 55-इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 32,999 रुपए और 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए है। इन तीनों टीवी को 5 जुलाई से एक्सक्वूसिव तौर पर ई-कॉर्मस साइट फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Smart TV की खरीदारी से पहले इन 15 बातों का जरूर रखें ध्यान

thomson-tv

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

थॉमसन ओथ प्रो सीरीज के टीवी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो तीनों मॉडल एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। वहीं, इन टीवी में पॉप्युलर वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल्ड आते हैं। इन ऐप्स को ऐक्सेस करने के लिए रिमोट में डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं। इतना ही नहीं टीवी गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड को भी सपॉर्ट करते हैं।

यह टीवी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीवी फीचर जैसे MEMC, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डॉल्बी विज़न, HDR10, ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और प्ले स्टोर की शॉर्टकट बटन हैं। टीवी में एचडीआर तकनीक के साथ 3840X2160 प्लस इनबिल्ट स्पीकर के डिसप्ले रिजोल्यूशन दिया गया है।

The post Xiaomi-Realme को चुनौती देने आए Thomson का मेड इन इंडिया TV, कीमत भी है बहुत कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-oath-pro-4k-android-tv-series-launched-in-india-know-price/feed/ 0
Thomson स्मार्ट टेलीविज़न की रेंज पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-national-shopping-days-sale-thomson-smart-tv-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-national-shopping-days-sale-thomson-smart-tv-discount-offer/#respond Thu, 08 Aug 2019 08:05:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34182 Thomson के 24-इंच वाले मॉडल को सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post Thomson स्मार्ट टेलीविज़न की रेंज पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत के स्मार्ट टेलीविज़न मार्केट में तेजी से उभर रहे ब्रांड Thomson ने हाल ही में देश में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एंडरॉयड स्मार्ट टीवी के चार नए मॉडल पेश किए थे। इनमें कंपनी का सबसे बड़ा मॉडल 65-इंच का था जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। वहीं आज अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Thomson ने ब्रांड के स्मार्ट टेलीविज़न पर डिस्काउंट की घोषणा की है। इस डिस्काउंट के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है।

Thomson स्मार्ट टीवी को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के तहत उपलब्ध कराया गया है। फ्लिपकार्ट की यह सेल कल यानि 7 अगस्त को शुरू हो चुकी है तथा आने वाली 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस तक चलेगी। 9 दिनों तक चलने वाली इस फ्लिपकार्ट की सेल में Thomson टेलीविज़न को महज़ 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। आईये क्या मिल रहा है प्राइस :

यह है ऑफर

इस खास सेल के दौरान Thomson के 24-इंच वाले HD Ready बेसिक मॉडल को सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 32-इंच HD Ready थॉमसन स्मार्टटीवी फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 8,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

FLIPKART NATIONAL SHOPPING DAYS SALE Thomson Smart TV discount offer

फ्लिपकार्ट पर आयोजित सेल में 32-इंच HD Ready LED Smart TV को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा तथा 40-इंच Full HD LED Smart TV को सेल के दौरान 16,499 रुपये में लिया जा सकेगा।

4K स्मार्टटीवी की बात करें तो नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान 40-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart TV को 19,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसी सीरीज़ का 43-इंच डिसप्ले वाला Ultra HD 4K LED Smart TV 22,499 रुपये और 50-इंच डिसप्ले Ultra HD 4K LED Smart TV 26,499 रुपये में मिलेगा। सेल के दौरान सीरीज़ के 55-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart TV मॉडल को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

FLIPKART NATIONAL SHOPPING DAYS SALE Thomson Smart TV discount offer

Thomson 4K Android सीरीज़ की बात करें तो सेल में टीवी के 43-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart Android TV को 28,999 रुपये तथा 49-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart Android TV 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

इसी तरह फ्लिपकार्ट की नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान सीरीज़ के 55-इंच Ultra HD 4K LED Smart Android TV मॉडल को कंपनी 37,999 रुपये और 65-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart Android TV मॉडल को 59,499 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है।

The post Thomson स्मार्ट टेलीविज़न की रेंज पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-national-shopping-days-sale-thomson-smart-tv-discount-offer/feed/ 0
Thomson TV Days सेल शुरू, एक साथ 12 स्मार्टटीवी मिलेंगे सस्ते दामों पर https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-tv-days-sale-india-flipkart-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-tv-days-sale-india-flipkart-offer/#respond Wed, 10 Jul 2019 10:34:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33128 THOMSON TV DAYS दो दिवसीय सेल है जो आज शुरू हो चुकी है।

The post Thomson TV Days सेल शुरू, एक साथ 12 स्मार्टटीवी मिलेंगे सस्ते दामों पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्रांस के कंज्यूमर ब्रांड THOMSON ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक साथ 4 नए स्मार्टटीवी लॉन्च किए थे। इस स्मार्ट टेलीविज़न में कंपनी ने एक 65-इंच वाला मॉडल भी पेश किया था जो इंडिया का पहला 65-इंच डिसप्ले वाला 4के ​टीवी है। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से लैस टेलीविज़न लाने वाले इस ब्रांड ने अपने फैन्स को तोहफा देते हुए THOMSON TV DAYS की शुरूआत की है।

Thomson TV Days बेहद ही खास सेल है जिसमें ब्रांड द्वारा एक साथ 12 टेलीविज़न मॉडल्स को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। THOMSON TV DAYS दो दिवसीय सेल है जो आज यानि 10 जुलाई को शुरू हो चुकी है और कल यानि 11 जुलाई की मध्य​रात्रि तक जारी रहेगी। यह सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की गई है। इन दो दिनों के दौरान Thomson के 12 हिट टेलीविज़न मॉडल्स को कम कीमत पर खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।

इन मॉडल्स पर है डिस्काउंट

इस खास सेल के दौरान Thomson के 24-इंच वाले बेसिक मॉडल को सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 32-इंच बेसिक मॉडल वाला थॉमसन स्मार्टटीवी सिर्फ 8,899 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इसी तरह Thomson स्मार्ट सीरीज़ वाले 32-इंच मॉडल को Thomson TV Days सेल के दौरान 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा तथा इसी सीरीज़ के 40-इंच वाले टेलीविज़न को 17,499 रुपये में फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा।

Thomson TV Days SALE india flipkart offer

4K स्मार्टटीवी की बात करें तो Thomson TV Days के दौरान 40-इंच वाले मॉडल को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसी सीरीज़ का 43-इंच डिसप्ले वाला स्मार्टटीवी 23,999 रुपये और 50-इंच डिसप्ले वाला थॉमसन स्मार्ट टीवी 28,999 रुपये में मिलेगा। सेल के दौरान सीरीज़ के 55-इंच वाले मॉडल को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Thomson 4K Android सीरीज़ की बात करें तो सेल में टीवी के 43-इंच वाले मॉडल को 28,999 रुपये तथा 50-इंच वाले मॉडल को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Thomson TV Days सेल के दौरान सीरीज़ के 55-इंच मॉडल को कंपनी 37,999 रुपये और 65-इंच मॉडल को 59,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है।

The post Thomson TV Days सेल शुरू, एक साथ 12 स्मार्टटीवी मिलेंगे सस्ते दामों पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-tv-days-sale-india-flipkart-offer/feed/ 0
THOMSON 49 OATH 9000 स्मार्ट टीवी रिव्यू: शानदार डिसप्ले और google assistent का होना बनाता है इसे बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-49-oath-9000-android-smart-tv-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-49-oath-9000-android-smart-tv-review-in-hindi/#respond Tue, 25 Jun 2019 07:18:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32574 THOMSON 49 OATH 9000 स्मार्ट टीवी अपने प्राइस रेंज के हिसाब से बहुत ही अच्छा कहा जाएगा।

The post THOMSON 49 OATH 9000 स्मार्ट टीवी रिव्यू: शानदार डिसप्ले और google assistent का होना बनाता है इसे बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट, खास कर फास्ट इंटरनेट की वजह से आज सिर्फ डिवाइस ही नहीं होम अप्लाइंस भी स्मार्ट होते जा रहे हैं। स्मार्टफोन तो शुरू से स्मार्ट था लेकिन अब एसी, रेफ्रिजेरेटर और टीवी तक स्मार्ट हो गए हैं। सबसे ज्यादा बदलाव टीवी में ही देखने को मिला है। पहले टीवी में हम वही देखते थे जो दिखाई जाती थी लेकिन आज ऑन डिमांड कंटेंट का चलन है। पहले टीवी पर सिर्फ चैनल्स चलते थे लेकिन आज ऐप्स और गेम भी चलते हैं। यही वजह है कि हाल में स्मार्ट टीवी की मांग काफी बढ़ गई है और कई कंपनियां अपनी टीवी की पूरी सीरीज लेकर आ रही हैं। हाल में थॉमसन ने भारतीय बाजार में अपने एंडरॉयड स्मार्ट टीवी की पूरी श्रृंखला उतारी है। कंपनी ने OATH सीरीज के तहत 43-इंच से लेकर 65-इंच तक के Android Smart TV लॉन्च किए हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि ये गूगल लाइसेंसिंग टीवी है। ऐसे में आपको साफ सुथरा ओएस के साथ ऐप्स का सपोर्ट भी ज्यादा मिलेगा।

हमारे पास THOMSON 49 OATH 9000, 49-इंच वाला मॉडल रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ। इससे पहले भी हम THOMSON Television का रिव्यू कर चूके थे। ऐसे में अपने इस रिव्यू के दौरान हमनें टीवी की फीचर्स से लेकर पुराने और नए टीवी में बदलाव पर भी गौर किया और इस दौरान जो परिणाम मिले वह सामने हैं। शुरूआत डिजाइन से करते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M40 रिव्यू: ऑलराउंडर परफॉर्मेंस

डिजाइन
thomson-49-oath-9000-android-smart-tv-review-in-hindi
डिजाइन के मामले में यह पहले के THOMSON TV के मुकाबले काफी बेहतर हो गया है। हालांकि दूसरे स्मार्ट टीवी की तरह इसकी भी बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन क्वालिटी काफी शानदार है और आपको एक अच्छा अहासास कराएगा। साइड में बेज़ल्स पहले के मुकाबले और भी पतले हो गए हैं लेकिन नीचे का स्पेस बढ़ा दिया गया है। शायद उसकी वजह स्पीकर हो सकता है। बावजूद इसके बहुत बड़ा नहीं लगेगा। स्टैंड के साथ टीवी की चौड़ाई, ऊंचाई और मोटाई मात्र 1000 एमएम x 620 एमएम x 145 एमएम है। जबकि पहले 44 इंच भी इससे ज्यादा चौड़ा और ऊंचा था। फ्रंट में आपको ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिलेगा। डिजाइन काफी साफ सुथरा है। बीच में THOMSON का लोगो और दाईं ओर छोटा सा लाइट दिया गया है।

हालांकि बड़ी स्क्रीन के बाद भी यह ज्यादा भारी नहीं है। बॉक्स सहित लगभग 17 किलोग्राम का है। आप आसानी से इसे दिवार पर टांग सकते हैं या फिर कहीं रख सकते हैं। सेल्स पैक के साथ स्टैंड और वाल माउंट उपलब्ध है आपको बाहर से कुछ भी खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।

कुल मिलाकर डिजाइन काफी अच्छा है और आपको पसंद आएगा। वहीं पुराने थॉमसन टीवी से इसकी तुलना करें तो काफी बेहतर हो गया है। कह सकते हैं कि कंपनी ने बिल्ट क्वालिटी में कहीं से कोई समझौता नहीं किया है। हां, यदि एक कमी निकालना ही है तो कह सकते हैं कि पीछे से थोड़ा और स्लिम होना चाहिए था। परंतु हमें अच्छा लगा। हां, यह शिकायत जरूर कर सकते हैं कि एक बार दीवार पर टांग देने के बाद पोर्ट का उपयोग काफी मुश्किल हो जाता है। इसे भी पढ़ें: Oneplus 7 Pro रिव्यू : दमदार परफॉर्मेंस लेकिन कीमत की वजह से रह जाता है पीछे

डिसप्ले
thomson-49-oath-9000-display
THOMSON 49 OATH 9000 में 49-इंच एलईडी (123 सेंटी मीटर) डिसप्ले दिया गया है जो 3840 x 2160 पिक्सल रेजल्यूशन को सपोर्ट करता है। 4के रेजल्यूशन वाले इस टीवी में HDR 10 सपोर्ट है जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है। कंपनी ने A+ Samsung पैनल का उपयोग किया है जो बेहतरीन डिसप्ले के लिए जाना जाता है। इसमें नया 16:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पुराना 4:3 आसपेक्ट रेशियो भी सपोर्ट है। इसके अलाव ज़ूम1, जूम2 ऑटो और जस्ट स्कैन का ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही 178×178 डिग्री तक का व्यू एंगल सपोर्ट है। इसका फायदा यह है कि आप किसी भी कोने में रहें स्पष्ट तस्वीर देख पाएंगे।

थॉमसन के इस टीवी में 500000:1 डयनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो का सपोट है और इसका स्पॉन्स टाइम 8 मिलि सेकेंड है। वहीं ब्राइटनेस लेवल 450 निट्स है। यह अच्छा है लेकिन इससे पहले थॉमसन टीवी में ही 550 निट्स तक का सपोर्ट हम देख चुके हैं। इसमें यूजर, सीनेमा, स्पोर्ट, विविड और हाई-ब्राइट पिक्चर मोड सपोर्ट दिया गया है जबकि कलर सिस्टम के लिए पाल, स्कैम और ऑटो उपलब्ध है।

thomson-49-oath-9000

रही बात क्चालिटी को तो शानदार है। ग्राफिक्स और रंगो का प्रदर्शन बिल्कुल वास्तविक है। वहीं पहले जहां थॉमसन टीवी में हमने कलर प्रोडक्शन में समस्या देखी थी इस बार ऐसा नहीं है। डिसप्ले काफी बेहतर हो गया है और काफी स्मूथ प्ले कर रहा था। प्रयोग के दौरान हमनें इसें एचडी, फुल एचडी और 4के कंटेंट तक प्ले किए और बार अच्छा अनुभव मिला। हां, 4के कंटेंट में थोड़ी समस्या मिली लेकिन हो सकता है कि यह इंटरनेट की वजह से भी हो। क्योंकि हम लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। थॉमसन 49 OATH 9000 में 60हट्र्ज तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। हालांकि यह थोड़ा कम है अगर 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। परंतु आज ज्यादातर कंटेंट इसी रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इसे भी पढ़ें: नोकिया 4.2 रिव्यू: कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्टॉक एंडरॉयड के बाद परफॉर्मेंस में रह जाता है पीछे

रिव्यू के दौरान पिक्चर क्वालिटी शानदार मिली। ग्राफिक्स और रंगों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा था। यह हाई डेफिनेशन फुलएचडी वीडियो सहित 4के वीडियो को भी आसानी से प्ले कर रहा था। इससे पहले हमने थॉमसन के कुछ टीवी का रिव्यू किया है लेकिन यह अब तक का सबसे बेस्ट लगा।

यहां तक इसकी तुलना यदि आप शाओमी या वीयू के टीवी से करते हैं तो भी किसी तरह की कोई कमी नहीं मिलेगी। यह बेहतर ही लगेगा।

साउंड
thomson-49-oath-9000-logo
थॉमसन 49 OATH 9000 4के टीवी पिक्चर के साथ साउंड भी आपको काफी इम्प्रेस करेगा। टीवी में 1520 वाह्ट के दो स्पीकर और 20 वाह्ट आउट पुट वाले दो सब वूफर दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसे डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस ट्रूसराउंड साउंड जैसे फीचर्स से भी लैस किया है। टीवी के उपयोग के दौरान आपको इनका अहसास भी होगा। वहीं इसका वॉल्यूम लेवल भी इतना बेहतर है कि अच्छे खासे हॉल के लिए भी आपको अलग से साउंड सिस्टम लेने की जरूरत नहीं है।

यदि आप सिर्फ टीवी शो, मूवी और छोटे मोटे वीडियोस के लिए टीवी का उपयोग करते हैं तो फिर अलग से साउंड बार लेने की जरूरत नहीं है। साउंड लेवल काफी अच्छा है और यदि आप आउट डोर में भी मैच या वीडियो देख रहे हैं तो भी काफी दूरी तक साउंड को स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है। हां यदि आप पूरी तरह से थियेटर का अहसास करना चाहते हैं तो लगा सकते हैं परंतु कमरा साधरण है तो फिर मुझे नहीं लगता कि इसकी भी जरूरत है।

टीवी में ऑटोमैटिक वॉल्यूम लेवल, ऑडियो इक्वालाइजर जैसे सेटिंग दिए गए हैं। हालांकि ये हमें ये बहुत फायदेमंद नहीं लगे। इसके अलावा डिजिटल मीडिया प्लेयर, म्यूजिक अलोन मोड और 3डी न्वाइस रिडक्शन जैसे मोड सपोर्ट हैं।

रिमोट
thomson-49-oath-9000-android-smart-tv-review-in-hindi
THOMSON के इस नए Android लाइसेंसिंग टीवी में रिमोट का जिक्र अलग से करना बनता है। हालांकि जहां आज शाओमी जैसी कंपनियां रिमोट पर बटंस कम कर रही हैं। वहीं इसमें काफी बटंस देखने को मिलेंगे लेकिन उपयोग के बाद आप कह सकते हैं कि पहले से काफी बेहतरीन हो गया है और काफी आसान भी।

रिमोट में साधारण न्यूमेरिक बटन और मेन्यू व गाइड बटन के अलाावा NETFLIX और Google Play का बटन अलग से दिया गया है। इसके साथ ही Google Assistent बटन भी है जिससे प्रेस करते ही Google Voice Command एक्टिव हो जाता है। वाइस कमाउंट टीवी के उपयोग को और भी आसान बना देता है। हालांकि इसमें आईआर ब्लास्टर है लेकिन गूगल असिस्टेंट ब्लूटूथ के साथ काम करता है। इसे टीवी से कनेक्ट करने के लिए आपको रिमोट का होम और लेफ्ट नेविगेशन बटन को एक साथ प्रेस करना होगा।

thomson-49-oath-9000-remote-google

रिमोट पहले की अपेक्षा काफी तेज हो गया है और काफी आसान भी। मेरे लिए सबसे बेहतर अनुभव यही था। पहले किसी चीज को टाइप करने में ही समय निकल जाता था लेकिन अब वाइस कमांड से आप काम कर सकते हैं या फिर फास्ट रिमोट भी काफी बेहतर है।

ओएस
thomson-49-oath-9000-os
थॉमसन 43 OATH 9000 एंडरॉयड लाइसेंसिंग यह स्मार्ट टीवी, Android TV OS 8.1 पर कार्य करता है जो कि काफी बेहतरीन कहा जाएगा। आज भी ज्यादातर टीवी ओएस 4.4 पर ही हैं। कंपनी ने इस साल तक इसे Android TV OS 9 के अपडेट देने की भी बात कही है।

पहले के मुकाबले यूआई काफी फास्ट और स्मूथ हो गया है। इसका यूआई बहुत हद तक आपको सोनी स्मार्ट टीवी का भी अहसास कराएगा। इसमें ऐप्स का नेवीगेशन काफी आसान है और कंपनी ने कई प्रीलोडेड ऐप्स भी दिए हैं। टीवी में NETFLIX का टीवी ऐप प्रीलोडेड है जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है। इसके अलावा YouTube और Google Play सहित कुछ दूसरे ऐप्स भी मिलेंगे।
thomson-49-oath-9000-remote

वहीं आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि इसमें 5,000 से भी ज्यादा ऐप का सपोर्ट है। हमने रिव्यू के दौरान कई ऐप डाउनलोड किए और यह आसानी से सपोर्ट कर रहा था। प्ले स्टोर बटन रिमोट पर होना बेहतर अनुभव रहा। हिंदी सहित यह कुल 48 भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है।

हार्डवेयर
मीडियाटेक प्रोसेसर आधारित इस स्मार्ट टीवी में कोर्टेक्स ए53 क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गा है। इसके साथ ही माली-टी860 जीपीयू है। इसमें 2.5जीबी की रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। हालांकि आज मोबाइल में 8जीबी और 10जीबी रैम देखकर यह कम लगता होमा लेकिन बता दूं कि यह काफी है और परफॉर्मेंस स्मूथ है।

कनेक्टिविटी
thomson-49-oath-9000-ports
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, वाईफाई, 1 पीसी, 1 हेडफोन और लैन कनेक्टिविटी भी मिलेगा। वाईफाई, यूएसबी और एचडीएमाआई कनेक्टिविटी में हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं मिली। जैसा कि हमने पहले ही बताया इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट है जो कि बहुत कम टीवी में देखने को मिलता है। इसके अलावा मिररिंग सपोर्ट भी दिया गया है जहां आप फोन को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। थॉमसन के इस टीवी में क्रोम कास्ट इनबिल्ट है।

कीमत
thomson-49-oath-9000-remote-display-1
थॉमसन OATH सीरीज के तहत कपंनी ने 43 OATH 1000, थॉमसन 49 OATH 9000, थॉमसन 55 OATH 0900 और 65 OATH 7000 मॉडल को पेश किया है। जिनकी शुरुआती (43-इंच) कीमत 2,999 रुपये है। वहीं थॉमसन 49 OATH 9000 (49-इंच) के लिए आपको 34,999 रुपये चुकाने होंगे। 55-इंच मॉडल 38,999 रुपये में लिया जा सकता है और 65-इंच की कीमत 59,999 रुपये है। फिलहाल भारत में यह सबसे कम कीमत का 65-इंच मॉडल है। थॉमसन के इन गूगल लाइसेंसिंग टीवी ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है।

निष्कर्ष
thomson-49-oath-9000
कुल मिलाकर देखें तो इस बार थॉमसन टीवी का अनुभव काफी बेहतर रहा। हां आप कह सकते हैं कि डिजाइन में बहुत नयापन नहीं है और 60 हट्र्ज रिफ्रेश रेट थोड़ा कम है लेकिन बात पिक्चर क्वालिटी की करें या फिर बिल्ट की, यूआई की हो या फिर ओएस की हर मामले में शानदार है। 5,000 से ज्यादा ऐप्स सपोर्ट हैं और साउंड क्वालिटी भी अच्छी है। ऐसे में कह सकते हैं कि आप इसे खरीद सकते हैं। प्राइस भी काफी प्रतियोगी है।

यदि आप शाओमी टीवी की ओर जाते हैं तो अल्ट्रा स्लीम को छोड़ दें तो बिल्ट क्वालिटी ऐसी नहीं है और न ही नेटफ्लिक्स सपोर्ट है। वहीं उसमें इतना ऐप सपोर्ट भी नहीं मिलेगा। ऐसे में कह सकते हैं कि फिलहाल थॉमसन स्मार्ट टीवी के मामले में शाओमी पर भारी पड़ रहा है।

The post THOMSON 49 OATH 9000 स्मार्ट टीवी रिव्यू: शानदार डिसप्ले और google assistent का होना बनाता है इसे बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/thomson-49-oath-9000-android-smart-tv-review-in-hindi/feed/ 0