Tiger Shroff | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 25 May 2022 13:15:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जॉन की ‘अटैक’ को OTT पर टक्कर देगी टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम https://www.91mobiles.com/hindi/tiger-shroff-heropanti-2-ott-release-amazon-prime-video-nawazuddin-siddiqui-tara-sutaria/ https://www.91mobiles.com/hindi/tiger-shroff-heropanti-2-ott-release-amazon-prime-video-nawazuddin-siddiqui-tara-sutaria/#respond Wed, 25 May 2022 11:36:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81069 Heropanti 2 में टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं।

The post जॉन की ‘अटैक’ को OTT पर टक्कर देगी टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tiger Shroff की फिल्म हीरोपंती 2 (Heropanti 2) अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 29 अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई यह फिल्म 27 मई को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने को तैयार है। इस बात की जानकारी Amazon Prime Video (Heropanti 2 OTT) ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। साथ ही आपको बता दें कि 27 मई को जी5 पर जॉन अब्राहम (John Abraham), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की Attack Part 1 का ओटीटी प्रीमियर (Attack On OTT) होगा।

Heropanti 2 OTT

Heropanti 2 में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) लीड रोल में हैं। इस फिल्म में आपको टाइगर श्रॉफ के शानदार एक्शन मूव्स और डांस की कमी नहीं मिलेगी।

हीरोपंती 2, अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 मई को प्रीमियर होगी। इस बात की जानकारी देते हुए प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिस में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया ‘छोटी बच्ची हो क्या ट्रेंड’ पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

Tiger Shroffs best action films From Heropanti to War on ott prime video zee5 jio cinema

Heropanti 2 Collection

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 ने कुल 24.45 करोड़ रुपये की कमाई बड़े पर्दे से की थी। वहीं जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म अटैक का कुल कलेक्शन 16.13 करोड़ रुपये थी। वहीं, एक ही दिन दोनों ही फिल्मों अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली हैं इसलिए देखना मजेदार होगा कि किसी फिल्म ज्यादा अच्छा ओटीटी पर करेगी।

Heropanti 2 की कहानी

हीरोपंती 2 की कहानी की बात करें तो बलू राणावत (Tiger shroff Heropanti 2) में एक बड़े हैकर का रोल प्ले कर रहे हैं जो कि लोगों को अलग अलग तरीके से फंसा कर फ्रॉड करता है। बबलू की को फिल्म में स्टोरी इनाया (तारा सुतारिया) से इश्क हो जाता है जो एक इंटरनेशनल डिजिटल जालसाज लैला (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की बहन है। आगे इन्हीं तीनों के बीच यह फिल्म बुनी गई है।

The post जॉन की ‘अटैक’ को OTT पर टक्कर देगी टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tiger-shroff-heropanti-2-ott-release-amazon-prime-video-nawazuddin-siddiqui-tara-sutaria/feed/ 0
2 जुलाई को आ रहा सैमसंग गैलेक्सी आॅन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन, अभिनेता टाइगर श्रॉफ कर सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on-smartphone-to-launch-in-india-on-july-2-flipkart-exclusive-in-hindi/ Thu, 28 Jun 2018 11:50:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20830 91मोबाइल्स ने कल ही खबर प​ब्लिश की थी कि सैमसंग भारत में अपनी ‘गैलेक्सी आॅन सीरीज़’ में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। सैमसंग इंडिया ने बताया था कि कपंनी जुलाई के पहले सप्ताह में ही अपने इस नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी। वहीं अब देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट […]

The post 2 जुलाई को आ रहा सैमसंग गैलेक्सी आॅन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन, अभिनेता टाइगर श्रॉफ कर सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने कल ही खबर प​ब्लिश की थी कि सैमसंग भारत में अपनी ‘गैलेक्सी आॅन सीरीज़’ में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। सैमसंग इंडिया ने बताया था कि कपंनी जुलाई के पहले सप्ताह में ही अपने इस नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी। वहीं अब देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी आॅन सीरीज़ के नेक्स्ट स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। फ्लिपकार्ट ने बता दिया है कि यह स्मार्टफोन 2 जुलाई को लॉन्च कर दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी आॅन सीरीज़ के इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट ने नया वेबपेज़ बनाया है। इस वेबपेज़ के ​जरिये ही फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि सैमसंग का यह आगामी स्मार्टफोन 2 जुलाई को भारतीय बाजार में कदम रखेगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने आॅलवेज़ आॅन हैशटैग दिया है। रोचक बात यह है कि इस वेबपेज पर ​बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ की भी कुछ वीडियोज़ भी लगाई गई है, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद 2 जुलाई को टाइगर श्रॉफ ही इस फोन को लॉन्च करें।

सैमसंग का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा यह बात भी साफ हो गई है। वहीं कंपनी कितनी कीमत पर इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी और यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा इसके लिए 2 जुलाई की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होने वाले फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी आॅन सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन में बेजल लेस इनफिनिटी डिसप्ले दी जाएगी जो सुपर एमोलेड हो सकती है।

लीक्स के अनुसार गैलेक्सी आॅन सीरीज़ का फोन 4जीबी रैम मैमोरी से लैस होगा और फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। फोन के प्रोसेसर व चिपसेट की जानकारी तो नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि यह फोन कंपनी के एक्सनॉस चिपसेट पर ही रन करेगा। वहीं टाइगर श्रॉफ की वीडियो में यह फोन ब्लू कलर में नज़र आया है जिसके बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं कैमरा सेटअप के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

The post 2 जुलाई को आ रहा सैमसंग गैलेक्सी आॅन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन, अभिनेता टाइगर श्रॉफ कर सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>