Tik Tok | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 06:38:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Tiktok को सरकार का नोटिस, ऐसा न करने पर फिर लग सकता है बैन https://www.91mobiles.com/hindi/govt-issues-notice-to-tiktoksubmit-response-by-july-22-or-face-ban/ https://www.91mobiles.com/hindi/govt-issues-notice-to-tiktoksubmit-response-by-july-22-or-face-ban/#respond Fri, 19 Jul 2019 06:12:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33435 TikTok ऐप इंडिया में जितनी फेमस है, उतनी ही विवादों से भी घिरी रहती है।

The post Tiktok को सरकार का नोटिस, ऐसा न करने पर फिर लग सकता है बैन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पॉप्युलर विडियो मेकिंग ऐप TikTok काफी समय से खबरों में छाया हुआ है। वहीं, इस बार फिर इस ऐप को लेकर एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टिकटॉक के नोटिस भेजा है। वहीं, सरकार ने टीकटॉक के साथ ही हैलो को भी नोटिस जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा भेजे गए नोटिस में 21 सवाल भेजे गए हैं। साथ ही कहा गया है कि इन सवालों का उचित जवाब न देने की स्थिति में ऐप्स पर बैन लगा दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिकी और टेक्नोलॉजी मंत्रालय की ओर से ये नोटिस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) की शिकायत के बाद भेजे गए हैं। इसे भी पढ़ें: TikTok वीडियो बनाने गया था झील किनारे, डूबने से हुई मौत
tamilnadu-suresh-caught-by-wife-after-3-years-on-tiktok-video
बता दें कि मंच की ओर से आरोप लगाए गए थे कि इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल देश-विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। टिकटॉक और हेलो की ओर से एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि उनकी योजना अगले तीन साल में 1 बिलियन यूएस डॉलर (करीब 68 अरब रुपये) का निवेश करने की है, जिसकी मदद से एक तकनीकी ढांचा तैयार किया जाएगा। इसकी मदद से प्लैटफॉर्म पर अपलोड होने वाले विडियोज और लोकल कम्युनिटी को मॉनीटर किया जाएगा।

गौरतलब है कि TikTok ऐप इंडिया में जितनी फेमस है, उतनी ही विवादों से भी घिरी रहती है। हाल ही में एक मामला सामने आया था, जहां एक युवक TikTok पर वीडियो बनाने के चक्कर में ईलाके में बहने वाली डूलापैली लेक में गिर कर बह गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरसिम्हा नाम का यह युवह उसी जिले का रहने वाला था और TikTok की लत की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठा। इसे भी पढ़ें: 3 साल पहले घर से भागा था पति, पत्नी ने TikTok वीडियो बनाते हुए पकड़ा
tamilnadu-24-years-mother-tiktok-video-poison-suicide-whatsapp-husband-scolded
रिपोर्ट के अनुसार नरसिम्हा अपने दोस्त प्रशांत के साथ मिलकर डूलापैला लेक पर TikTok वीडियो बना रहा था। वह और उसका दोस्त गाने की धुन पर पानी में नाचते हुए वीडियो बना रहे थे। कुछ देर बाद नरसिम्हा ने अपने दोस्त को फोन पकड़ा दिया और थोड़ा दूर जाकर वीडियो बनाने की बात कही। उसका दोस्त मोबाईल लेकर पानी से दूर आ गया और नरसिम्हा गाने की धुन पर नाचते हुए वीडियो बनवाने लगा।

TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में नरसिम्हा इतना मश्गूल हो गया कि लापरवाही ने नाचते हुए उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। नरसिम्हा को तैरना नहीं आता था​ जिस वजह से वह पानी की गहराई में जाकर डूब गया। उसके दोस्त प्रशांत ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुॅंच पाया और नरसिम्हा पानी में डूब गया। बाद में पुलिस को खबर दिए जाने पर पुलिस ने पानी के नरसिम्हा के मृत शरीर को बाहर निकाला।

The post Tiktok को सरकार का नोटिस, ऐसा न करने पर फिर लग सकता है बैन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/govt-issues-notice-to-tiktoksubmit-response-by-july-22-or-face-ban/feed/ 0
TikTok पर वीडियो बना रहा था युवक, यमुना में डूबकर हुई मौत https://www.91mobiles.com/hindi/young-man-drowned-in-yamuna-river-during-tiktok-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/young-man-drowned-in-yamuna-river-during-tiktok-video/#respond Mon, 24 Jun 2019 10:14:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32539 इससे पहले भी TikTok के कारण मौत के मामले सामने आ चुके हैं।

The post TikTok पर वीडियो बना रहा था युवक, यमुना में डूबकर हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले काफी समय से पॉप्युलर विडियो मेकिंग ऐप TikTok खबरों में छाया हुआ है। कुछ समय पहले इस ऐप को बैन कर दिया गया था। लेकिन, फिर से कुछ हफ्ते में यह वापिस एंडरॉयड और आईओएस में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया। लेकिन, काफी समय से इस ऐप के कराण हो रही मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में टिक-टॉक वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के चक्कर में एक शख़्स की यमुना में डूबकर मौत हो गई।

यह उत्तर प्रदेश के मथुरा का है। मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के भिलाई सें मथुरा घूमने आए एक युवक ने पिछले हफ्ते शनिवार को महावन के ब्रह्माण्ड घाट पर एक युवक टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर से 55 लोगों का एक दल 16 जून को तीर्थ यात्रा करने के लिए आया था, जिसमें यह युवक भी शामिल था। मृतक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है और इसका नाम हितेश वासनिक था।
TikTok to make smartphone ByteDance with Smartisan
इससे पहले तमिलनाडु राज्य से एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक महिला ने जहर पीकर अपनी जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है​ कि तमिलनाडु में रहने वाली 24 व​र्षीय विवाहिता ने जह़र खाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिता नाम की यह महिला दो बच्चों की मां है जो TikTok पर वीडियो बनाने की शौकिन थी। अनिता की TikTok वीडियो वीडियो बनाने की आदत उसके पति को पंसद नहीं थी और इसे लेकर उनमें झगड़ा भी होता था।

गौरतलब है कि ऐप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर के मुताबिक टिकटॉक ने साल की पहली तिमाही में 18 करोड़ 80 लाख यूजर्स को जोड़ा है। इतना ही नहीं, मार्च 2018 से अब तक इस ऐप को इंस्टॉल करने के मामले में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में TikTok के लिए इंडिया बहुत बड़ा बाजार बनकर उभरा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में TikTok बैन होने से इस चीनी कंपनी को हर एक दिन में $500,000 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा था।

The post TikTok पर वीडियो बना रहा था युवक, यमुना में डूबकर हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/young-man-drowned-in-yamuna-river-during-tiktok-video/feed/ 0
इस मामले में फेसबुक को पीछे छोड़ आगे निकला Tik Tok https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-leads-social-networking-market/ https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-leads-social-networking-market/#respond Fri, 17 May 2019 07:58:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30951 टिकटॉक ने साल की पहली तिमाही में 18 करोड़ 80 लाख यूजर्स को जोड़ा है।

The post इस मामले में फेसबुक को पीछे छोड़ आगे निकला Tik Tok first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले काफी समय से पॉप्युलर विडियो मेकिंग ऐप TikTok खबरों में छाया हुआ है। हाल ही में इस ऐप को बैन कर दिया गया था। लेकिन, फिर से कुछ हफ्ते में यह वापिस एंडरॉयड और आईओएस में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया। इस ऐप की पॉप्युलेरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में Tik Tok एंडरॉयड और आईओएस ने नंबर वन फ्री ऐप बना था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार यह ऐप सोशल मीडिया का किंग माने जा रहे फेसबुक को पछाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

ऐप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर के मुताबिक टिकटॉक ने साल की पहली तिमाही में 18 करोड़ 80 लाख यूजर्स को जोड़ा है। इतना ही नहीं, मार्च 2018 से अब तक इस ऐप को इंस्टॉल करने के मामले में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में TikTok के लिए इंडिया बहुत बड़ा बाजार बनकर उभरा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में TikTok बैन होने से इस चीनी कंपनी को हर एक दिन में $500,000 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा था। इसे भी पढ़ें: TikTok की धमाकेदार वापसी, फिर बना नंबर वन ऐप

वहीं साथ इस एप को बनाने वाली कंपनी शंघाई बाइटडांस टेक्नोलॉजी ने यह बयान तक दे दिया था कि इंडिया में TikTok बैन होने से 250 से ज्यादा नौकरियां खत्म होने वाली है। कंपनी ने मुताबिक भारत में TikTok के 300 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं। इसे भी पढ़ें: TikTok से बैन हटा: फिर से हुआ फोन में डाउनलोड के लिए उपलब्ध

पिछले दिनों TikTok पर बैन की मांग करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को ऑर्डर देकर इस एप पर फाइनल वर्डिक्ट देने को कहा था। इस ऑर्डर में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि मद्रास हाईकोर्ट यह तय करने में फेल होता है कि TikTok पर बैन संवेधानिक रुप से क्यो जायज़ है तो इस एप पर से बैन हटा लिया जाएगा।

बता दें कि इस साल की पहली तिमाही में TikTok दुनिया भर में तीसरा सबसे ज्यादा इंस्टॉल किया जाने वाला ऐप बना था। TikTok ने मार्च तिमाही में पूरी दुनिया में 18.8 करोड़ नए यूजर जोड़े थे, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 8.86 करोड़ यूजर्स की थी।

The post इस मामले में फेसबुक को पीछे छोड़ आगे निकला Tik Tok first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-leads-social-networking-market/feed/ 0
TikTok की धमाकेदार वापसी, फिर बना नंबर वन ऐप https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-regains-top-spot-on-app-store-and-google-play-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-regains-top-spot-on-app-store-and-google-play-in-india/#respond Fri, 10 May 2019 04:17:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30681 कंपनी ने अपना ब्रैंड कैंपेन #ReturnOfTikTok लॉन्च किया है।

The post TikTok की धमाकेदार वापसी, फिर बना नंबर वन ऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पॉप्युलर विडियो मेकिंग ऐप TikTok ने हाल ही में एप्पल ऐप स्टोर्स और गूगल प्ले स्टोर पर वापसी की थी। वहीं, वापसी के साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि Tik Tok एंडरॉयड और आईओएस ने नंबर वन फ्री ऐप बन गया है। न्यूज लिखते समय हमने खुद पाया कि गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर फ्री एप्स की सूची में टीक टॉक टॉप पर है।

कंपनी के अनुसार उन्होंने हाल ही में अपना लेटेस्ट ब्रैंड कैंपेन #ReturnOfTikTok लॉन्च किया है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने यूजर्स को 1 लाख रुपए जीतने का भी मौका दे रही है। इसे भी पढ़ें: TikTok से बैन हटा: फिर से हुआ फोन में डाउनलोड के लिए उपलब्ध

ऐसे जीतें एक लाख रुपए
1 लाख रुपए जितने के लिए यूजर्स को सोशल मीडिया पर #ReturnofTikTok माइक्रोसाइट पेज शेयर करना होगा। इस माइक्रोसाइट में यूजर्स को एक लिंक मिलेगा जिसके जरिए वह आईओएस और एंडरॉयड प्लेटफॉर्म पर एप को डाउनलोड कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार 1 से 16 मई तक चलने वाली इस ऐक्टिविटी में हर रोज 3 लकी विनर्स को 1 लाख रुपS कैश जीतने का मौका मिलेगा। अगर आप भी Tik Tok पर एक लाख रुपए जीतना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ यही करना होगा। इसे भी पढ़ें: टिक टॉक वीडियो बनाते वक्त चली गोली, युवक की मौत

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में TikTok के लिए इंडिया बहुत बड़ा बाजार बनकर उभरा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में TikTok बैन होने से इस चीनी कंपनी को हर एक दिन में $500,000 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा था।

वहीं साथ इस एप को बनाने वाली कंपनी शंघाई बाइटडांस टेक्नोलॉजी ने यह बयान तक दे दिया था कि इंडिया में TikTok बैन होने से 250 से ज्यादा नौकरियां खत्म होने वाली है। कंपनी ने मुताबिक भारत में TikTok के 300 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं।

पिछले दिनों TikTok पर बैन की मांग करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को ऑर्डर देकर इस एप पर फाइनल वर्डिक्ट देने को कहा था। इस ऑर्डर में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि मद्रास हाईकोर्ट यह तय करने में फेल होता है कि TikTok पर बैन संवेधानिक रुप से क्यो जायज़ है तो इस एप पर से बैन हटा लिया जाएगा।

बता दें कि इस साल की पहली तिमाही में TikTok दुनिया भर में तीसरा सबसे ज्यादा इंस्टॉल किया जाने वाला ऐप बना था। TikTok ने मार्च तिमाही में पूरी दुनिया में 18.8 करोड़ नए यूजर जोड़े थे, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 8.86 करोड़ यूजर्स की थी।

The post TikTok की धमाकेदार वापसी, फिर बना नंबर वन ऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-regains-top-spot-on-app-store-and-google-play-in-india/feed/ 0