TikTok App | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 08:03:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 TikTok App डिलीट करने के बाद भी सर्वर पर मौजूद रहता है आपका पर्सनल डाटा, ये स्टेप्स करेंगे फॉलो तभी होगा पूरा सफाया https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-delete-your-tiktok-account-and-personal-data-know-full-steps/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-delete-your-tiktok-account-and-personal-data-know-full-steps/#respond Thu, 25 Jun 2020 06:22:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45765 TikTok ऐप हटा देना ही काफी नहीं, इस तरीके को फॉलों करेंगे तभी होगा पूरी तरह डिलीट

The post TikTok App डिलीट करने के बाद भी सर्वर पर मौजूद रहता है आपका पर्सनल डाटा, ये स्टेप्स करेंगे फॉलो तभी होगा पूरा सफाया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TikTok पर वीडियो बनाने वालों से लेकर वीडियो देखने वाले तक सभी को मिलाकर भारत में 61 करोड़ से भी अधिक लोग अपने फोन में टिकटॉक ऐप को डाउनलोड यानि इंस्टाल कर चुके हैं। इंडिया में टिकटॉक शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है। और इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि विवादों में रहने के बावजूद TikTok देश की सबसे हिट ऐप्स में से एक बनी है। पिछले कुछ हफ्तों में टिकटॉक की साख गिरी जरूर है लेकिन अभी भी टिकटॉक यूजर्स की गिनती लाखों में है।

पिछले कुछ दिनों में अनेंको लोगों ने TikTok ऐप को अपने स्मार्टफोंस से डिलीट किया है। कुछ ने एंटी-चाइना वाली फिलिंग में तो कुछ ने यू-ट्यूब के सपोर्ट में। 91मोबाइल्स किसी ऐप को फोन में इंस्टाल करने की सिफारिश या डिलीट करने की शिकायत नहीं करता है। लेकिन टिकटॉक को फोन के डिलीट करने के इस ट्रेंड में हजारों यूजर यह गलती कर रहे हैं कि वह ऐप को तो फोन से अनइंस्टाल कर रहे हैं, लेकिन उनका अकाउंट फिर भी TikTok के सर्वर पर सेव रह जाता है।

यह भी पढ़ें : TikTok, Beauty Plus और दूसरे ऐप पर लगा प्रतिबंध?, जानें क्या है पूरा मामला

यहां सीधे शब्दों में आपको समझाएं तो, TikTok जैसी ऐप्स को फोन में इंस्टाल करने के बाद उसपर हर यूजर को अपना अकाउंट बनाना होता है। अकाउंट बनाने के लिए ई-मेल आईडी, फोन नंबर, नाम और उम्र जैसी डिटेल्स भरी जाती है और उसके बाद ही हर यूजर की यूनिक आईडी क्रिऐट होती है। टिकटॉक यूजर्स ने भी ऐसी ही किया होगा। लेकिन जब ऐसी ऐप्स को फोन से अन-इंस्टाल या डिलीट कर देते हैं, तक वह ऐप तो फोन के हट जाती है लेकिन ऐप पर डाली गई डिटेल्स और बनाई गई प्रोफाइल ऐप सर्वर पर सुरक्षित मौजूद रहती है।

how to delete your tiktok account and personal data know full steps

जब तक आप खुद से इन डिटेल्स को डिलीट नहीं करते हैं तब तक ये डिटेल्स ऐप पर मौजूद ही रहती है और हमेशा एक्टिव रहती है। इसीलिए बाद में जब फिर से ऐप को इंस्टाल किया जाता है तो दोबारा आईडी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। यदि आप भी चाहते हैं कि सिर्फ TikTok ऐप ही फोन से डिलीट न हो बल्कि उस ऐप में सेव आपकी सारी डिटेल्स भी पूरी तरह से डिलीट हो जाएं तो, आगे बताए गए आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे। यहां सबसे पहले आपको बता दें कि ये सभी स्टेप्स ऐप में ही पूरे किए जांएगे, इसलिए आपको एक अंतिम बार टिकटॉक ऐप को अपने फोन में फिर से इंस्टाल करना ही होगा।

1. सबसे पहले TikTok को अपने स्मार्टफोन में इंस्टाल करें।

2. ऐप को ओपन करने के बाद अपनी आईडी व पासवर्ड से लॉग-इन करें।

3. ऐप में अपनी प्रोफाइल पर जाएं, इसके लिए नीचे दाईं ओर ‘Me’ टैब दिया गया है, यहां क्लिक करें।

4. आपकी प्रोफाइल खुल गई है और यहां उपर दाईं ओर वर्टिकल शेप में तीन डॉट नज़र आएंगे, इसपर क्लिक करें।

how to delete your tiktok account and personal data know full steps

5. ‘Manage My Account’ के ऑप्शन को ओपन करें।

6. यहां सबसे नीचे आपको ‘Delete My Account’ का ऑप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक करें।

7. यह अंतिम चरण है, स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस फॉलो करें और बस हो गया आपका काम।

आपका अकाउंट TikTok के सर्वर से पूरी तरह साफ हो चुका है। अब आपकी किसी भी तरह की कोई डिटेल यहां मौजूद नहीं रहेगी। आपका डाटा पूरी तरह से सुरक्षित हो चुका है और आप इस ऐप को भी अपने फोन से डिलीट कर सकते हैं।

The post TikTok App डिलीट करने के बाद भी सर्वर पर मौजूद रहता है आपका पर्सनल डाटा, ये स्टेप्स करेंगे फॉलो तभी होगा पूरा सफाया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-delete-your-tiktok-account-and-personal-data-know-full-steps/feed/ 0
इंडिया में ​TikTok यूजर्स की गिनती 61 करोड़ के पार, पूरी दुनिया में 2 बिलियन बार हुआ डाउनलोड https://www.91mobiles.com/hindi/chinese-app-tiktok-reaches-2-billion-downloads-top-in-india-with-611-million-indian-user/ https://www.91mobiles.com/hindi/chinese-app-tiktok-reaches-2-billion-downloads-top-in-india-with-611-million-indian-user/#respond Thu, 30 Apr 2020 09:49:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43537 दुनिया में TikTok का जितना यूज़ होता है उसका एक बड़ा हिस्सा भारतीयों का है।

The post इंडिया में ​TikTok यूजर्स की गिनती 61 करोड़ के पार, पूरी दुनिया में 2 बिलियन बार हुआ डाउनलोड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोनावायरस के चलते पूरी दुनिया की गतिविधियां रूकी हुई है। भारत लॉकडाउन में है और सभी लोगों को अपने घरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। ऐसी परिस्थिती में घरों में बंद लोग अलग-अलग तरीकों से अपना मनोरंजन कर रहे हैं। स्मार्टफोन में मौजूद गेम्स और ऐप्स लोगों को साथ बखूबी निभा रही है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा TikTok पर भी लोगों की एक्टिविटी बढ़ी है। लोगों द्वारा टिकटॉक का यूज़ इतना ज्यादा किया गया है कि पूरी दुनिया में इस ऐप के डाउनलोड की गिनती 2 बिलियन यानि अंको मे लिखें तो 2,00,00,00,000 के भी पार हो गई है।

TikTok से जुड़े ये चौंकाने वाले आकड़ें सेंसरटॉवर के जरिये सामने आए है। इन रिपोर्ट ने पूरे टेक जगत व बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में टिकटॉक को 2 बिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह 2 बिलियन डाउनलोड एंडरॉयड और आईओएस दोनों का है। इस बड़ें आंकड़े में 1.5 बिलियन यानि तकरीबन 75.5 प्रतिशत हिस्से को एंडरॉयड स्मार्टफोन यूजर्स ने डाउनलोड किया है जब्कि 24.5 प्रतिशत लोग एप्पल आईफोन यूज करने वाले हैं।

भारत सबसे बड़ा बाजार

आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनिया में TikTok का सबसे ज्यादा अपने देश इंडिया में ही होता है। चीनी कंपनी द्वारा चलाए जाने वाले TikTok को इतना स्वयं चीनी लोग भी यूज़ नहीं करते जितना ज्यादा भारतीय इसको चलाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में डाउनलोड होने वाले TikTok का 30 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा सिर्फ इंडिया में डाउनलोड हुआ है।

Chinese App TikTok reaches 2 billion downloads top in india with 611 million indian user

आकंड़ों की बात करें तो इस वक्त भारत में 611 मिलियन यानि तकरीबन 61 करोड़ से भी अधिक लोगों के फोन में TikTok डाउनलोड किया जा चुका है। यहां आपके बता दें कि भारत की तुलना में चीन में सिर्फ 9.7 प्रतिशत लोग TikTok यूज़ करते हैं। इंडिया में जहां 61 करोड़ से ज्यादा बाद यह ऐप डाउनलोड हो चुकी है वहीं चीन में 19 करोड़ लोगों ने ही इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड किया है।

इंडिया से जा रही है मोटी रकम

पूरी दुनिया में TikTok का जितना यूज़ होता है उसका एक बड़ा हिस्सा भारतीयों का है। इसी तरह टिकटॉप की आमदनी में भी भारत बहुत अहम रोल अदा कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो दिसंबर 2019 के अंत में ही टिकटॉक चलाने वाली कंपनी ने भारत में 25 करोड़ का मुनाफा कमाया था। वहीं अब अप्रैल 2020 तक इस रकम के कई गुणा बढ़ जाने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

Chinese App TikTok reaches 2 billion downloads top in india with 611 million indian user

आपको जानकार हैरानी होगी कि पिछले साल की अंतिम तिमाही यानि (अक्टूबर + नवंबर + दिसंबर) में TikTok को ग्लोबली 199.4 मिलियन बार डाउनलोड किया गया था। वहीं तीन महीने बाद ही यानि साल 2020 की पहली तिमाही (जनवरी + फरवरी + मार्च ) में यह गिनती कई गुणा बढ़कर 315.5 मिलियन हो चुकी है।

The post इंडिया में ​TikTok यूजर्स की गिनती 61 करोड़ के पार, पूरी दुनिया में 2 बिलियन बार हुआ डाउनलोड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/chinese-app-tiktok-reaches-2-billion-downloads-top-in-india-with-611-million-indian-user/feed/ 0
बीते दशक में Tiktok नहीं यह ऐप हुआ सबसे ज्यादा डाउनलोड, देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/10-most-downloaded-apps-of-this-decade-see-full-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-most-downloaded-apps-of-this-decade-see-full-list/#respond Fri, 27 Dec 2019 11:40:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39323 इस साल TikTok का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

The post बीते दशक में Tiktok नहीं यह ऐप हुआ सबसे ज्यादा डाउनलोड, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आप आज के समय में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ओला और जोमेटो जैसे ऐप के बिना जिंदगी बिता सकते हैं। काफी लोगों का जवाब न ही होगा। आज के इस इंटरनेट युग में हम अपने फोन और इन ऐप्स के बिना जिंदगी का एक दिन भी नहीं बिता सकते।कुछ दिन पहले Google ने भारत की शीर्ष खोजी हस्तियों, समाचार घटनाओं, फिल्मों आदि का खुलासा किया, और अब एक मोबाइल मार्केट डाटा और एनालिटिक्स फर्म ऐप एनी ने इस दशक में शासन करने वाले ऐप्स की लिस्ट जारी की है जो कि ग्लोबल मार्केट के हिसाब से जारी की गई है।

पॉप्युलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक का ऐप बीते दशक में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ऐप बना है। रिसर्च फर्म App Annie की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के तीन और ऐप्स मेसेंजर, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम भी इस दशक के पांच सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में शामिल हैं।
weak-social-media-management-is-real-problem-for-brand-oppo-in-hindi
फेसबुक के ही इन चार ऐप्स के अलावा पांचवां ऐप स्नैपचैट है। हालांकि, फेसबुक ने साल 2013 में स्नैपचैट को भी खरीदने की कोशिश की थी और कंपनी को 3 बिलियन डॉलर (करीब 212 अरब रुपये) का ऑफर दिया था। हालांकि, स्नैपचैट ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। अगर उस समय फेसबुक कंपनी को खरीद लेता तो आज टॉप पांच में फेसबुक की ही कंपनियां होती।

इसके अलावा इस दशक में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स की लिस्ट में Skype, TikTok, UC Browser, Youtube और Twitter भी शामिल हैं। App Annie के रिजल्ट्स शेयर करते हुए एक ब्लॉग में फर्म के आदित्य वेंकटरमन ने लिखा, ‘कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया ऐप्स कस्टमर्स की फेवरिट हैं। इस दशक के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड ऐप्स में से सात ऐसे हैं।’
tiktok-has-1-5-billion-downloads-globally-466-8-million-in-india-2019-sensor-tower-report
इस लिस्ट में Tiktok को सातवें नंबर पर रहा है। 2019 की अगर बात की जाए तो यह साल TikTok का ही कहा जाएगा। इस साल इस ऐप पर बैन भी लगा था। लेकिन, कुछ समय बाद इसे फिर प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। ByteDance की मालिकाना हक वाली TikTok को साल 2017 में लॉन्च किया गया था। वहीं, कम समय में सातवें स्थान पर आना अपने आप में काफी बड़ी बात है।

The post बीते दशक में Tiktok नहीं यह ऐप हुआ सबसे ज्यादा डाउनलोड, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-most-downloaded-apps-of-this-decade-see-full-list/feed/ 0
TikTok ने पूरे किए 1.5 अरब ग्लोबल यूजर्स, 46.68 करोड़ की गिनती के साथ इंडियन सबसे आगे https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-has-1-5-billion-downloads-globally-466-8-million-in-india-2019-sensor-tower-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-has-1-5-billion-downloads-globally-466-8-million-in-india-2019-sensor-tower-report/#respond Mon, 18 Nov 2019 05:17:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37911 पूरी दुनिया में डाउनलोड की गई TikTok ऐप का 45 प्रतिशत हिस्सा इंडिया में है।

The post TikTok ने पूरे किए 1.5 अरब ग्लोबल यूजर्स, 46.68 करोड़ की गिनती के साथ इंडियन सबसे आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TikTok ऐप बहुत से लोगों की चहेती है तो अनेंको लोग इसके नापसंद भी करते हैं। TikTok का नाम शुरू से ही विवादों में रहा है और इस पर डाटा प्राइवेसी तथा न्यूडिटी फैलाने जैसे संगीन आरोप भी लग चुके हैं। लेकिन तमाम विवादों के बावजूद ​TikTok की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। TikTok से जुड़ी एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि इस साल शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok ने दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स का आंकड़ा छूते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला है।

TikTok से जुड़ी रिपोर्ट मोबाईल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर ने शेयर की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस साल TikTok ने पूरी दुनिया में 1.5 अरब डाउनलोड पूरे कर लिए हैं। यह आंकड़े एंडरॉयड स्मार्टफोन और आईफोन दोनों के हैं तथा TikTok के वजूद में आने से अब तक यह ऐप 1.5 अरब मोबाईल फोन में डाउनलोड की गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल पिछले साल की अपेक्षा TikTok को 6 प्रतिशत अधिक डाउनलोड किया गया है। साल 2019 में अभी तक 61.4 करोड़ लोगों ने TikTok को डाउनलोड किया है।

सबसे ज्यादा यूजर इंडिया में

TikTok ने पूरी दुनिया में जहां 1.5 अरब यूजर्स पूरे कर लिए हैं वहीं अकेले भारत में देश में TikTok को 46.68 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। यानि पूरी दुनिया में TikTok के जितने यूजर्स हैं उसके 31 प्रतिशत यूजर इंडिया में है। इस साल इंडिया में 27.76 करोड़ लोगों ने TikTok को अपने फोन में डाउनलोड किया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह गिनती इस साल पूरी दुनिया में डाउनलोड की गई TikTok ऐप का 45 प्रतिशत हिस्सा है। यह भी पढ़ें : Samsung ने लाईव किया Galaxy A51 का सपोर्ट पेज, जल्द ही हो जाएगा कीमत का खुलासा

TikTok का यूज़ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंडिया में ​किया जाता है। भारतीयों को TikTok इतनी पसंद आई है कि उन्होंने TikTok की होम मार्केट यानि चीन में मौजूद यूजर्स की गिनती को भी पीछे छोड़ दिया है। इंडिया में इस साल जहां 27.76 करोड़ TikTok यूजर्स इस ऐप से जुड़े हैं। वहीं चीन में सिर्फ 4.55 करोड़ यूजर्स ने TikTok को अपने फोन में डाउनलोड किया है। चीन इस लिस्ट में इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर आता है।

tiktok-has-1-5-billion-downloads-globally-466-8-million-in-india-2019-sensor-tower-report

आप देख सकते हैं कि पहले नंबर पर मौजूद इंडिया और दूसरे नंबर पर मौजूद चीन में TikTok यूजर्स की संख्या में कितना बड़ा अंतर है। इसी तरह इस लिस्ट में अमेरिका का नंबर तीसरे स्थान पर आता है। अमेरिका में इस साल 3.76 करोड़ यूजर्स ने TikTok ऐप को डाउनलोड किया है। यह भी पढ़ें : 8 कारण जिनकी वजह से आपका फोन हो सकता है ब्लास्ट

61.4 करोड़ डाउनलोड के साथ TikTok 2019 की तीसरी सबसे बड़ी गैर-गेमिंग ऐप बन गई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर Whatsapp पहले नंबर पर मौजूद है। इस साल 70.74 करोड़ लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। वहीं 63.62 करोड़ डाउनलोड के साथ Facebook मैसेंजर दूसरे स्थान पर मौजूद है। TikTok ने जहां तीसरा नंबर पर लिया है। वहीं 58.7 करोड़ डाउनलोड के साथ Facebook चौथे और 37.62 करोड़ डाउनलोड के साथ Instagram पांचवें स्थान पर है।

The post TikTok ने पूरे किए 1.5 अरब ग्लोबल यूजर्स, 46.68 करोड़ की गिनती के साथ इंडियन सबसे आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-has-1-5-billion-downloads-globally-466-8-million-in-india-2019-sensor-tower-report/feed/ 0
TikTok वीडियो में यूज़ की थी लड़की की फोटो, यूपी के युवक की हुई गिरफ्तारी जाना पड़ा जेल https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-user-from-uttar-pradesh-got-jail-for-using-girl-photo-in-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-user-from-uttar-pradesh-got-jail-for-using-girl-photo-in-video/#respond Tue, 12 Nov 2019 10:14:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37749 TikTok पर लड़की की फोटो लगाकर वीडियो बनाया था।

The post TikTok वीडियो में यूज़ की थी लड़की की फोटो, यूपी के युवक की हुई गिरफ्तारी जाना पड़ा जेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TikTok का नाम आज इंडिया में हर उम्र के लोग जानते हैं। TikTok एक ऐसी ऐप है जिसका जितना ज्यादा यूज़ शहरों में होता है, उतना ही गांव व देहात के ईलाकों में भी किया जाता है। प्रसिद्धि के साथ ही TikTok ने कई विवाद भी अपनी झोली में डाले हैं। TikTok यूज़ के वजह से कई विवाद भी पनपे हैं, तो कई मामलों में TikTok यूजर्स को बड़े हादसे का शिकार भी होना पड़ा है। TikTok से जुड़ा एक ऐसा ही सनसनीखेज़ मामला अब प्रकाश में आया है, जहां TikTok पर किसी लड़की की फोटो यूज़ करने की वजह से एक लड़के को जेल जाना पड़ा है।

TikTok से जुड़ा यह नया मामला उत्तर प्रदेश का है जहां आजमगढ़ के निवासी पंकज सहानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पंकज सहानी TikTok यूजर हैं जो इस शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप पर वीडियो बनाते और देखते हैं। कुछ दिनों पहले पंकज से TikTok पर एक वीडियो अपलोड करी जिसमें उन्होंने दो लड़कियों की फोटो का यूज़ किया था।

tiktok user from uttar pradesh got jail for using girl photo in video

ये दोनों लड़कियां सगी बहनें थी तथा पंकज ने TikTok पर इन युवतियों की फोटो लगाकर वीडियो बनाया था। यह वीडियो किसी तरह वायरल हो गया, जिसकी खबर एक लड़की तक पहुॅंची जिसका फोटो उस वीडियो में लगा था। अनचाहे तरीके से उसका फोटो यूज़ हुआ देखकर लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पता चला कि यह वीडियो पकंज ने बना कर TikTok पर अपलोड की थी।

यह भी पढ़ें : Jio 555 रुपये, Airtel 558 रुपये, Vodafone 569 रुपये, जानें किसमें कितना फायदा और कितना नुकसान

यह मामला जब साइबर सेल में पहुॅंचा तो पुलिस ने गत सोमवार यानि कल पकंज को दबोच लिया। युवक की गिरफ्तारी के बाद उसे साइबर सेल के एसपी समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद आरोपी साबित होने पर पंकज को जेल में बंद कर दिया गया है। लड़की की फोटो का यूज़ पंकज से जानबूझकर किसी गलत मंशा से किया था, या फिर वह इस गुनाह से अनभिज्ञ था यह तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन TikTok के क्रेज ने पंकज को सलाखों के पीछे जरूर पहुॅंचवा दिया है।

यूपी के दरोगा भी पकड़े जा चुके हैं

TikTok से जुड़ा एक मामला हाल ही में सामने आया था, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान आरिफ को TikTok यूज़ के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा था। मोहम्मद आरिफ लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले साउथ सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज थे, जिनकी दो TikTok वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वीडियो वायरल होने पर आरिफ से लखनऊ एसएसपी ने स्पष्टीकरण भी मांगा था।

tiktok user from uttar pradesh got jail for using girl photo in video

इन दोनों वीडियो को म्यूजिक वीडियो ऐप TikTok पर शेयर किया गया था। दोनों ही वीडियो में आरिफ वर्दी में नजर आ रहे थे। आरिफ अपने पहले TikTok वीडियो में एक बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग बोलता था जिसमें वह यह कहते दिखाई दे रहे थे, ‘ये पुलिस स्टेशन है जब तक बैठने को न कहा जाए बैठो नहीं, तुम्हारे बाप का घर नहीं है।’ इसी तरह वह दूसरे TikTok वीडियो में बोल रहे थे ‘पुलिसवालों से न दोस्ती अच्छी न दुश्मनी।’

The post TikTok वीडियो में यूज़ की थी लड़की की फोटो, यूपी के युवक की हुई गिरफ्तारी जाना पड़ा जेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-user-from-uttar-pradesh-got-jail-for-using-girl-photo-in-video/feed/ 0
वर्दी में पुलिसवाले ने बनाया TikTok वीडियो, अब देना होगा जवाब https://www.91mobiles.com/hindi/up-cop-under-fire-for-posting-tiktok-videos/ https://www.91mobiles.com/hindi/up-cop-under-fire-for-posting-tiktok-videos/#respond Wed, 18 Sep 2019 09:35:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35908 यह घटना यूपी के लखनऊ की है।

The post वर्दी में पुलिसवाले ने बनाया TikTok वीडियो, अब देना होगा जवाब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टिकटॉक की दीवानगी इंडिया में लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसकी दीवानगी आम लोगों के साथ खासकर ही पुलिसकर्मियों के बीच है। हाल ही में यूपी पुलिस टिकटॉक पर बन रहे वीडियो को लेकर अपने डिपार्टमेंट में नोटिस जारी किया था। लेकिन, इसके बाद भी पुलिसकर्मी टिकटॉक पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ से पुलिस के ऐसे ही दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले साउथ सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ के इन 2 वीडियो ने पूरे पुलिस महकमे में हंगामा मचाया हुआ है। इसे भी पढ़ें: Tiktok को सरकार का नोटिस, ऐसा न करने पर फिर लग सकता है बैन

इन दोनों वीडियो को म्यूजिक वीडियो ऐप TikTok पर शेयर किया गया है। इतना ही नहीं इन दोनों ही वीडियो में वह वर्दी में नजर आ रहे हैं। आरिफ अपने पहले वीडियो में एक बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग बोलते नजर आ रहे है जिसमें वह यह कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘ये पुलिस स्टेशन है जब तक बैठने को न कहा जाए बैठो नहीं, तुम्हारे बाप का घर नहीं है।’ इसे भी पढ़ें: TikTok यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने किया आने वाले फोन से जुड़ा यह अहम खुलासा

इसी तरह वह अपने दूसरे वीडियो में बोल रहे हैं ‘पुलिसवालों से न दोस्ती अच्छी न दुश्मनी।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो इस हफ्ते सोमवार को वायरल होना शुरू हुआ था। इसी वीडियो को लेकर लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा है।

The post वर्दी में पुलिसवाले ने बनाया TikTok वीडियो, अब देना होगा जवाब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/up-cop-under-fire-for-posting-tiktok-videos/feed/ 0
TikTok यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने किया आने वाले फोन से जुड़ा यह अहम खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-bytedance-smartisan-new-smartphone-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-bytedance-smartisan-new-smartphone-in-china/#respond Tue, 30 Jul 2019 07:13:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33791 अब जल्द ही बाजार में TikTok का फोन भी आने वाला है।

The post TikTok यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने किया आने वाले फोन से जुड़ा यह अहम खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TikTok को लेकर कुछ समय पहले खबर उड़ी थी कि इस म्यूजिक मेकिंग ऐप की पेरेंट कंपनी ByteDance अपना खुद का स्मार्टफोन भी बाजार में लाने वाली है। वहीं अब TikTok के इस फोन की जुड़ी और भी अहम जानकारियां सामने आ गई है। ByteDance के प्रवक्ता स्वयं कंपनी के आगामी प्रोजक्ट से पर्दा उठाते हुए कंपनी द्वारा लाए जाने वाले स्मार्टफोन का खुलासा कर दिया है। यानि अब जल्द ही बाजार में TikTok का फोन भी आने वाला है।

TikTok के इस फोन को लेकर कहा गया है कि ByteDance ने अपने आगामी स्मार्टफोन के लिए चीनी टेक कंपनी Smartisan से साझेदारी की है। हालांकि TikTok यूजर्स को यह जानकर थोड़ी निराशा हो सकती है कि ByteDance के प्रवक्ता ने यह भी साफ कर दिया है कि कंपनी द्वारा बनाए जा रहे फोन का TikTok से कोई भी कनेक्शन नहीं होगा। यानि कंपनी द्वारा बनाया जाने वाला TikTok से बिल्कुल अलग होगा और TikTok इस फोन में एक ऐप के जैसे ही अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह नॉर्मल काम करेगी।

tiktok ByteDance Smartisan new smartphone in china

TikTok की कंपनी की ओर से बताया गया है कि प्रोजक्ट के तहत बन रहा है यह स्मार्टफोन TikTok नहीं बल्कि Smartisan के उपभोक्ताओं की जरूरतों और उम्मीदों के अनुसार बनाया जाएगा। कंपनी की ओर से फोन के डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बताया गया है कि अभी इस स्मार्टफोन को बाजार में आने में 6 से 7 महीने का वक्त लग सकता है। यह भी पढ़ें : Vodafone का धमाका, हर प्रीपेड रीचार्ज पर देगा शानदार इनाम

वहीं एक बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि TikTok बेशक इंडिया में कितनी ही बड़ी हिट हो गई हो लेकिन TikTok का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ByteDance अपने आगामी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं करेगी। यह स्मार्टफोन सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को लेकर बताया गया है कि इसमें TikTok व TopBuzz जैसी ऐप्स प्रीलोडेड मिलेगी।

इंडिया में मिला TikTok को नोटिस

लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि TikTok को भारत सरकार की ओर से एक नोटिस भेजा गया है जिसमें इस ऐप से 21 सवालों के जवाब मांगे गए हैं। TikTok की ओर से इन सवालों के उचित जवाब न ​दिए जाने पर सरकार की ओर से इस ऐप पर बैन भी लगाया जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिकी और टेक्नोलॉजी मंत्रालय की ओर से ये नोटिस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) की शिकायत के बाद भेजे गए हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi ला रही है नया 5G फोन, 16जीबी रैम के साथ हो सकता है लॉन्च

बता दें कि मंच की ओर से आरोप लगाए गए थे कि इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल देश-विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। TikTok की ओर से यह भी कहा जा चुका है कि उनकी योजना अगले तीन साल में 1 बिलियन यूएस डॉलर (करीब 68 अरब रुपये) का निवेश करने की है, जिसकी मदद से एक तकनीकी ढांचा तैयार किया जाएगा। इसकी मदद से प्लेटफॉर्म पर अपलोड होने वाले विडियोज और लोकल कम्युनिटी को मॉनीटर किया जाएगा।

The post TikTok यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने किया आने वाले फोन से जुड़ा यह अहम खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-bytedance-smartisan-new-smartphone-in-china/feed/ 0
TikTok वीडियो बनाने गया था झील किनारे, डूबने से हुई मौत https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-video-shooting-hyderabad-boy-drown-in-lake-died/ https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-video-shooting-hyderabad-boy-drown-in-lake-died/#respond Fri, 12 Jul 2019 07:26:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33181 मामले ने फिर से TikTok की लत की गंभीरता को उजागर किया है।

The post TikTok वीडियो बनाने गया था झील किनारे, डूबने से हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शार्ट वीडियो बनाने वाली म्यूजिक ऐप TikTok किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। ​​कुछ दिनों पहले ही कॉग्रेस नेता शशि थरूर ने इस ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताते हुए कहा था कि TikTok इंडियन यूजर्स का डाटा गैरकानूनी तरीके से चीन में भेज रही है। बयान पर TikTok ऐप बनाने वाली कंपनी ByteDance ने भी अपना बचाव करते हुए इस बात को सिरे से नकारा था। TikTok का शौक लोगो के सिर चढ़ कर बोल रहा है और यही वजह है कि TikTok हादसो का कारण भी बन रही है। एक ताजा मामले में ऐसा ही हादसा सामने आया है जिसमें TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक नदी में बह गया।

TikTok ऐप इंडिया में जितनी फेमस है, उतनी ही विवादों से भी घिरी रहती है। एक ताजा मामले ने फिर से TikTok की लत की गंभीरता को उजागर किया है। यह मामला हैदराबाद के मैदचल जिले का है जहां नरसिम्हा नाम का एक युवक TikTok पर वीडियो बनाने के चक्कर में ईलाके में बहने वाली डूलापैली लेक में गिर कर बह गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरसिम्हा नाम का यह युवह उसी जिले का रहने वाला था और TikTok की लत की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठा।

TikTok video shooting hyderabad boy drown in lake died

रिपोर्ट के अनुसार नरसिम्हा अपने दोस्त प्रशांत के साथ मिलकर डूलापैला लेक पर TikTok वीडियो बना रहा था। वह और उसका दोस्त गाने की धुन पर पानी में नाचते हुए वीडियो बना रहे थे। कुछ देर बाद नरसिम्हा ने अपने दोस्त को फोन पकड़ा दिया और थोड़ा दूर जाकर वीडियो बनाने की बात कही। उसका दोस्त मोबाईल लेकर पानी से दूर आ गया और नरसिम्हा गाने की धुन पर नाचते हुए वीडियो बनवाने लगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi का दबदबा कायम, कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ 5,999 रुपए वाला Redmi 7A

TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में नरसिम्हा इतना मश्गूल हो गया कि लापरवाही ने नाचते हुए उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। नरसिम्हा को तैरना नहीं आता था​ जिस वजह से वह पानी की गहराई में जाकर डूब गया। उसके दोस्त प्रशांत ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुॅंच पाया और नरसिम्हा पानी में डूब गया। बाद में पुलिस को खबर दिए जाने पर पुलिस ने पानी के नरसिम्हा के मृत शरीर को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite के चिपसेट का खुलासा, साथ ही 48-एमपी का होगा कैमरा

नरसिम्हा ने सोचा तक नहीं था कि उसकी यह TikTok वीडियो बनाने की लत उसे मौत मुंह तक ले जाएगी। आपको बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 24 साल का हितेश इसी तरह TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूब चुका है। वहीं हाल ही में तमिलनाडु में रहने वाली 24 व​र्षीय विवाहिता ने सिर्फ इस बात पर जह़र खाकर आत्महत्या कर ली ​थी क्योंकि उसके पति ने उसे TikTok वीडियो बनाने से रोका था।

The post TikTok वीडियो बनाने गया था झील किनारे, डूबने से हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-video-shooting-hyderabad-boy-drown-in-lake-died/feed/ 0