The post जानें बैटरी बचाने के गूगल द्वारा बताए 6 शानदार टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन आने से फोन का उपयोग बढ़ गया है और बैटरी की समस्या भी। अक्सर लोग आपको यह कहते नजर आ जाएंगे कि मेरा फोन डिस्चार्ज हो रहा है चार्जर दे दो। परंतु आपको मालूम नहीं कि कम बैटरी में भी आप फोन का उपयोग लंबे समय तक कर सकते हैं। हालांकि इस तरह के सुझाव आपको अब तक बहुत मिले होंगे और इंटरनेट पर भरे पड़े हैं लेकिन उनमें कौन सा सुझाव भरोसे वाला है कुछ कहा नहीं जा सकता। परंतु जब यही सुझाव एंडरॉयड बनाने वाली कंपनी ही दे तो शायद आप मना नहीं कर सकते। जी हां मैं बात कर रहा हूं गूगल की। आगे हमनें कम बैटरी में भी लंबे समय तक एंडरॉयड फोन को चलाने के कुछ टिप्स दिए हैं जो खुद गूगल ने बताए हैं।
1. बैटरी सेवर करें चालू
वैसे तो बैटरी पावर 15 फीसदी होते ही खुद ही बैटरी सेवर ऑन हो जाता है लेकिन आप चाहें तो इससे पहले भी इसे ऑन कर सकते हैं। आपको लगे कि बैटरी तेजी से कम हो रही है और अभी लंबे समय तक चलाना है तो इसे ऑन कर दें। इसे भी पढ़े: What is e-SIM : e-SIM क्या है? जानें कहां से खरीदें और कैसे करें एक्टिवेट
बैटरी सेवर चालू होते ही आपके फोन के स्क्रीन का ऊपर और नीचे कर भाग नारंगी रंग में बदल जाएगा। सेवर ऑन होते ही आपके फोन में मैप को बंद कर देगा। इतना ही नहीं यह वायबरेशन, लोकेशन और बैकग्राउंड डाटा को भी सीमित कर देता है। इसके साथ ही ईमेल और मैसेज सेवा सहित कई अन्य ऐप्लिकेशन तब तक अपडेट नहीं होते जब तक आप इसे खुद ओपेन न करें। इससे बैटरी बैकअप काफी बढ़ जाता है।
बैटरी सेवर मोड चालू करने के लिए आप सेटिंग में जाएं। यहां आपको बैटरी का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसी में बैटरी सेवर मिलेगा उसे ऑन कर दें।

2. लगातार कनेक्टिविटी से बचें
इंटरनेट से कनेक्ट रहने पर आपकी बैटरी तेजी से समाप्त हो सकती है। ऐसे में जब आपकी बैटरी कम हो, तो मोबाइल हॉटस्पॉट, लंबे समय तक जीपीएस के उपयोग, वीडियो या संगीत स्ट्रीम करने और यात्रा के दौरान ज्यादा फोन कॉल करने से बचें। गौरतलब है कि रोमिंग में यदि यात्रा के दौरान ज्यादा कॉल करते हैं तो भी बैटरी जल्दी खत्म होगी। इसे भी पढ़ें: Airtel Data, Balance और SMS चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें
3. बार-बार स्क्रीन ऑन न करें
गूगल का कहना है कि यदि आपको बैटरी लंबे समय तक चलानी हो तो बार-बार स्क्रीन को ऑन न करें। क्योंकि सबसे ज्यादा बैटरी खपत डिसप्ले से होती है। जब कम बैटरी में फोन को लंबे समय तक चलाना हो तो वीडियो और भारी—भरकम ग्राफिक्स वाले गेम का उपयोग कम करें।

4. अत्याधिक प्रोसेसिंग से बचें
गूगल के अनुसार बैटरी का उपयोग लंबे समय तक करने के लिए आप कैमरे का ज्यादा उपयोग न करें या लगातार किसी ऐप्लिकेशन के उपयोग से बचें।
5. कनेक्टिविटी को रखें सीमित
यदि बैटरी बिल्कुल कम है तो फोन को एरोप्लेन मोड में डाल दें। इससे जरूरत के समय आपको फोन को ऑन नहीं करना होगा और इसमें बैटरी की खपत बेहद ही कम हो जाएगी। ऑफ करना इसलिए मना किया गया है क्योंकि फोन ऑन होने और ऑफ होने में बहुत ज्यादा बैटरी की खपत होती है। कमजोर नेटवर्क क्षेत्र में भी आप मोबाइल का उपयोग नहीं करते हैं तो ऐसे में एरोप्लेन मोड पर रखना बेहतर होगा। आपका डिवाइस कनेक्ट नहीं होगा तो बैटरी का उपयोग नहीं कर सकेगा।

6. वाईफाई का उपयोग
यदि वाईफाई का उपयोग करना है तो ऐरोप्लेन मोड में भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे बैटरी खपत कम होगी और आप अपना काम भी निपटा सकते हैं। कम बैटरी के दौरान ब्लूटूथ बंद ही रखें तो बेहतर है।
The post जानें बैटरी बचाने के गूगल द्वारा बताए 6 शानदार टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मोबाइल फोन हो रहा है गर्म तो भूलकर भी न करें ये 5 काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज स्मार्टफोंस की एडवांस होती तकनीक में बड़ी रैम, ताकतवर प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी शामिल हो चुकी है। फोन जब नया खरीदा जाता है तो बेहद ही स्मूथ चलता है और उसके यूज़ में मजा भी आता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा गया है कि खरीदने के कुछ समय बाद मोबाइल फोन गर्म होना शुरू कर देता है और मोबाइल में हीटिंग प्रॉब्लम सामने आने लगती है। बहुत से लोग बताते रहते हैं कि जब फोन गर्म होने लगे तो उसके लिए क्या-क्या करना चाहिए। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब आपका फोन गर्म होने लगे तो कौन-सी ऐसी चीजें हैं तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। आगे बताए गए 5 प्वाइंट्स न सिर्फ आपके फोन और उसकी बैटरी को सुरक्षित रखेंगे बल्कि साथ ही स्मार्टफोन यूज़ के लिए भी मददगार साबित होंगे।
1. ना लगाए मोबाइल कवर
एंडरॉयड स्मार्टफोन हो या फिर एप्पल का आईफोन, अक्सर लोग अपने फोन को खुबसूरत और स्टाईलिश दिखाने के लिए उसपर बड़े ही आर्कषक मोबाइल कवर लगाते हैं। लैंडस्केप, सुपरहीरो से लेकर खुद की फोटो वाले मोबाइल कवर खासे प्रचलित है और लड़कियां तो बिल्ली व खरगोश के नाक-कान वाले कवर भी अपने फोन पर लगाती हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि जब भी आपका मोबाइल फोन गर्म हो रहा हो तो उसपर लगा कवर तुरंत निकाल दें और भूलकर भी उसके नॉर्मल होने तक कवर वापिस न लगाएं।

2. ना करें फोन को चार्ज
फोन का गर्म होना अमूमन कुछ गिनेचुने कामों के दौरान ही सामने आता हैं। अक्सर जब फोन चार्ज हो रहा है तो उस वक्त फोन हो जाता है। ऐसे ही जब मोबाइल में गेम खेल रहे होते हैं तो उस वक्त फोन गर्म हो जाता है। इसी तरह लंबी वीडियो या वॉयस कॉलिंग के दौरान भी कई बाद फोन गर्म हो जाता है। ऐसे में जब भी फोन गर्म हो तो उस वक्त फोन को कभी भी फोन को चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए। बेशक फोन की बैटरी लो हो रखी हो, लेकिन जब तक फोन गर्म है तब तक उसे बिल्कुल भी चार्ज न करें। यह भी पढ़ें : 5 प्वाइंट्स में जानें, एंडरॉयड स्मार्टफोन को कैसे करें फास्ट चार्ज
3. ना रखें उसे पॉकेट के अंदर
मोबाइल फोन ने लोगों को वायरलेस बना दिया है। यानि लैंडलाईन या कंम्प्यूटर की तरह स्मार्टफोन को यूज़ करने के लिए किसी एक जगह पर बैठने की जरूरत नहीं। फोन हर वक्त यूजर के साथ रहता है और इसे रखने की यूनिवर्सल जगह है पैंट की पॉकेट। लेकिन यहां आपको हिदायत देना चाहते हैं कि जब भी आपका फोन गर्म हो रहा हो तो उसे पॉकेट के अंदर न रखें। हो सके तो उसे थोड़ी ठंडी जगह पर रख दें, ज्यादा बेहतर होगा। और प्रिय पाठकों यहां ठंडी जगह से मतलब पंखें की हवा से है। ज्यादा समझदारी दिखाते हुए फ्रिज में न रख देना।

4. ना करें फोन का यूज़
स्मार्टफोन गर्म हो रहा है तो उसका यूज़ बंद कर दें। बैकग्रांउड में रन कर रही सभी ऐप्स को क्लॉज कर दें। ब्लूटूथ या वाईफाई ऑन हो तो उसे डिसेबल कर दें। किसी तरह की कोई फाईल डाउनलोड हो रही है तो उसे कुछ देर के लिए पॉज कर दें। ज्यादा जरूरी न हो तो मोबाइल डाटा भी ऑफ कर दें। कुल मिलाकर जब आपका फोन गर्म हो तो उसका यूज़ तब तक न करें जब तक कि फोन का टेंपरेचर नॉर्मल न हो जाए। यह भी पढ़ें : चुटकी बजाने जितना आसान है स्मार्टफोन का हेडफोन जैक ठीक करना, बस फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स
5. न करें बैटरी का इस्तेमाल
कई बाद फोन के गर्म होने के पीछे का कारण उसकी बैटरी भी होती है। बैटरी के कमजोर होने कि स्थिति में भी फोन गर्म हो जाता है। ऐसे में फोन की बैटरी को जॉंच लेना बेहतर है, और अगर कोई खामी नज़र आती है तो उसे बदल लेना चाहिए। यहां आपको बता दें कि खुद से फोन की बैटरी को निकालने की कोशिश न करें और इसके लिए नज़दीकी मोबाइल सर्विस की ही सहायता लें।
The post मोबाइल फोन हो रहा है गर्म तो भूलकर भी न करें ये 5 काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अगर आपको भी सताता है ‘लो बैटरी’ का डर, तो ये 10 ट्रिक्स अपनाकर पा सकते हैं लंबा बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बेशक यह बात तंज के तौर पर कही जाती है कि ‘आप रोटी-पानी के बिना तो रह सकते हो लेकिन मोबाइल फोन के बिना नहीं’, परंतु इसमें कहीं न कहीं सच्चाई भी छिपी है। स्मार्टफोन आज लोगों की ज़िदंगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बच्चों से लेकर युवा और प्रौढ़ उम्र के लोग भी दिनभर मोबाइल में ही लगे रहते हैं। तकनीक एडवांस होने से मोबाइल फोन पहले से अधिक पावरफुल होते जा रहे हैं जिनमें लोग सोशल मीडिया, गेम्स, चैटिंग व फोटोग्राफी बड़े शौक से करते हैं। ये स्मार्टफोन काम तो बखूबी करते हैं लेकिन समय के साथ-साथ इनकी बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होने लगती है। कहीं बाहर निकल जाएं तो यूजर्स को यह डर बना रहता है कि कहीं घर पहुॅंचने से पहले फोन की बैटरी खत्म न हो जाए। हालांकि कई लोग अपने साथ फोन चार्जर और पावरबैंक भी लेकर चलते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी आसान सी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनका यूज़ कर आप अपने फोन की बैटरी को खत्म होने से बचा सकते हैं और लंबा बैकअप पा सकते हैं। ये ट्रिक्स न सिर्फ फोन बैटरी को लंबा चलाएगी बल्कि फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी की हेल्थ भी अच्छी रखेगी।
1) ऑटो सिंक करें बंद
जब नया स्मार्टफोन लेते हैं तो उसे गूगल अकाउंट से लॉग-इन किया जाता है। फोन में मेल आईडी के जरिये ही सेटअप होता है और ऐप स्टोर एक्टिव होता है। अक्सर लोग गूगल अकाउंट सेटअप करने पर मेल का ऑटो सिंक ऑन कर देते हैं। ऑटो सिंक के चलते कोई भी नया मेल आने पर नोटिफिकेशन्स आती हैं। बेशक आप मेल का ज्यादा यूज़ न भी करते हों तो भी बैकग्राउंड में मेल इंटरनेट से कनेक्ट रहता है और लगातार सिंक होता रहता है। ऑटो सिंक से फोन की बैटरी भी लगातार यूज़ होती रहती है। ऑटो सिंक को टर्न ऑफ करने पर फोन बैटरी की खपत कम हो जाएगी।
2) लो ब्राइटनेस
आजकल फोन की डिसप्ले क्वॉलिटी बेहद शार्प होती है जिसमें कलर भी बखूबी निखर कर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि डिसप्ले ब्राइटनेस भी बैटरी खर्च होने की एक बड़ी वजह है। जितनी ज्यादा फोन की ब्राइटनेस होगी, बैटरी भी उतनी ही खर्च होगी। ऐसे में जरूरत न होने पर फोन की ब्राइटनेस कम लें। ब्राइटनेस से बैटरी की खपत को बचाने के लिए ‘डार्क थीम’ नया ट्रेंड भी बन रहा है। हो सके तो फोन में ऑटो ब्राइटनेस को हमेशा ऑन रखें।

3) ऐप को करें क्लोज
फोन में गेम खेल रहे हैं और कोई काम आ जाता है तो होम बटन दबाकर या फोन को लॉक करके आप अपने काम में लग जाते हैं। इंटरनेट सर्फिंग, सोशल मीडिया ऐप या कैमरे के यूज़ के बाद भी कई लोग होम बटन को दबाकर उन्हें बंद कर देते हैं। लेकिन आपके बता दें कि सिर्फ होम बटन दबाने से ये फंक्शन पूरी तरह से बंद नहीं होते हैं बल्कि बैकग्रांउड में एक्टिव रहते हैं और लगातार बैटरी को यूज़ करते रहते हैं। ऐसे में किसी भी ऐप या फीचर का यूज़ करने के बाद उन्हें क्लोज यानि बंद जरूर करें।
4) लोकेशन सर्विस करें बंद
जब कोई नई ऐप फोन में इंस्टाल की जाती है तो उन्हें लोकेशन का एक्सेस भी दिया जाता है। फोन में कई ऐसी ऐप्स पहले से भी मौजूद रहती है जो हर वक्त लोकेशन को एक्सेस करती रहती है। ये ऐप्स लगातार लोकेशन सर्विस से कनेक्ट रहती है और इस वजह से बैटरी भी लगातार यूज़ होती रहती है। जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है उनकी लोकेशन सर्विस स्टॉप कर दें और आवश्यक नहीं है तो लोकेशन सर्विस ही बंद रखें।
5) बैकग्रांउड रनिंग ऐप करें डि-एक्टिवेट
लोकेशन सर्विस की ही तरह बहुत सी डाउनलोडेड और प्री लोडेड ऐप्स हैं जो चौबिस घंटे इंटरनेट से कनेक्टेड रहती हैं। इंटरनेट से कनेक्ट रहने की वजह से एक ओर जहां इंटरनेट डाटा की खपत भी लगातार होती रहती है वहीं बैटरी भी लगातार खर्च होती रहती है। यहां भी जिस ऐप की जरूरत नहीं है उसका बैकग्रांउड रनिंग डिएक्टिवेट कर दें।

6) जरूरत पर ही करें वाइब्रेशन और हैप्टिक्स सेट
फोन कॉल हो या मैसेज, नोटिफिकेशन्स के लिए रिंग बजने के साथ-साथ फोन वाइब्रेट भी होता है। यदि आप व्हाट्सऐप पर चैटिंग कर रहे हैं तो फोन बार-बार वाइब्रेट होता है। इसी तरह कुछ टाईप करते हैं तो हर ‘की’ को दबाने पर साउंड निकलता है। ये साउंड और वाइब्रेशन भी फोन की बैटरी का यूज़ करते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि जरूरत न होने पर फोन वाइब्रेशन और हैप्टिक्स को बंद ही रखें।
7) ऑटो लॉक ड्यूरेशन टाईम रखें कम
फोन को यूज़ करने के बाद जब पॉकेट या टेबल पर रख देते हैं तो कुछ देर तक फोन की स्क्रीन लाइट जलती रहती है। कुछ लोग तो फोन में अपने पंसदीदा स्क्रीन सेवर और वॉलपेपर लगाते हैं, जो फोन यूज़ न होने के दौरान डिसप्ले पर चलते रहते हैं। लेकिन बता दें कि ये फीचर्स फोन की बैटरी को खर्च करते हैं। ऐसे में बैटरी को लंबा चलाने के लिए स्क्रीन ऑफ कर दें या ऑटो लॉक ड्यूरेशन टाईम को कम कर दें।
8) बेवजह वाई-फाई / ब्लूटूथ न रखें ऑन
आजकल वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन का ट्रेंड जोरों पर है। स्मार्टफोन यूजर बड़ी तादाद में ऐसी एक्सेसरीज़ का इस्तमाल कर रहे हैं। गौरतलब है कि वाई-फाई और ब्लूटूथ भी फोन बैटरी को लगातार खर्च करते हैं। ऐसे में जरूरत न हो तो फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स को बंद कर दें।

9) फ्लाइट मोड का ले सहारा
जब फोन की बैटरी काफी कम हो गई हो और चार्ज करने का ऑप्शन न हो तो समझदारी इसी में है कि फोन को फ्लाइट मोड पर लगा दें। और जब बेहद जरूरी हो तब फ्लाइट मोड हटाकर कॉल करें। यहां आपको बता दें कि फोन को ऑफ करके ऑन करने में ज्यादा बैटरी खर्च होती है जब्कि फ्लाइट मोड पर फोन ऑन रखने से कम।
10) बैटरी ड्रेन होने से पहले ही कर लें चार्ज
यदि आप चाहते हैं कि आपको फोन की बैटरी में खराबी न आए और लंबे समय तक बैटरी अच्छा बैकअप दें तो इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि फोन की बैटरी अधिक कम न हो पाएं। बैटरी की हेल्थ अच्छी रखने के लिए जरूरी है कि बैटरी को हर वक्त कम से कम 20 प्रतिशत पर ही चार्ज कर लें, बैटरी को इससे ज्यादा ड्रेन न होने दें।
The post अगर आपको भी सताता है ‘लो बैटरी’ का डर, तो ये 10 ट्रिक्स अपनाकर पा सकते हैं लंबा बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अपने एंडरॉयड की सेटिंग्स में ये 5 बदलाव कर आप पा सकते हैं लंबी बैटरी लाइफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन में आज 4,000 और 5,000 एमएएच तक की बैटरी का उपयोग किया जा रहा है बावजूद इसके स्मार्टफोन एक पूरा दिन बैटरी बैकअप देने में सक्षम नहीं होते हैं। आज फोन में उच्च रेजल्यूशन वाले स्क्रीन का उपयोग किया जाता है, इसके अलावा उच्चे मेगापिक्सल का कैमरे का उपयोग होता है और हाई ग्राफिक्स वाले गेम खेलते हैं। इसके अलावा ऐप्स नोटिफिकेशन ब्राउजिंग भी भारी मात्रा में बैटरी का उपयोग करते हैं। यही वजह होती है कि स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप एक पूरा दिन निकाल नहीं पाता। परंतु कुछ ट्रिक्स हैं जिनके माध्यम से आप अपने फोन के बैटरी बैकअप को काफी बेहतर कर सकते हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसके लिए आपको लंबा चौड़ा प्रोसेस करने की जरूरत नहीं है बल्कि सेटिंग में थोड़े बदलाव कर ही आप अपने बैटरी बैकअप को बढ़ा सकते हैं। आगे हमनें ऐसे ही 5 बेहतरीन तरीक सुझाए हैं।
आॅटो ऐप्स क्लोज और ऐप्स लिमिट
फोन में ज्यादा बैटरी खपत होने का सबसे बड़ा कारण बैकग्राउंड में रन कर रहे ऐप्स होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन ऐप्स को आप सही तरह से मैनेज करें। आज सैमसंग, आॅनर और शाओमी सहित कई फोन में बैटरी मैनेजमेंट में ऐप को नियंत्रित करने का विकल्प होता है। जहां आप तय कर सकते हैं कि फोन लॉक होने के बाद सभी ऐप्स बंद हो जाएं। इसके अलावा बैटरी सेवर भी आपकी मदद करेगा। वैसे तो 15 फीसदी बैटरी शेष रहने पर यह खुद ही आॅन हो जाता है लेकिन आप इसे हमेशा के लिए भी आॅन करके छोड़ दें तो बेहतर है।

यदि आपके फोन में स्क्रीन लॉक में ऐप्स क्लोज का विकल्प नहीं है तो आप बैकग्राउंड ऐप्स लिमिट का सहारा ले सकते हैं। एंडरॉयड ओरियो में यह सेटिंग बाहर में ही है लेकिन पुराने फोन में आप इसे डेवलपर्स मोड से उपयोग कर सकते हैं। आप सेट कर सकते हैं कि एक बार में कितने ऐप खुले रह सकेंगे।
आपका एंडरॉयड फोन कर रहा है लैग तो इस तरह कर सकते हैं उसे ठीक
विलेन ऐप्स
यदि आप अपने फोन में तेजी से बैटरी खपत से परेशान हैं तो सबसे पहले नजर ऐप्स पर डालें। उन विलेन ऐप्स को देखें जो ज्यादा बैटरी खपत कर रहे हैं। फोन की सेटिंग में जाकर बैटरी के अंदर बैटरी मैनेजमेंट से आपको यह विकल्प मिलेगा। बैटरी यूसेज में जाएंगे तो आपको पता चल जाएगा कि कौन से ऐप कितनी बैटरी की खपत कर सकते हैं। आप उन ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं जो बेवजह पड़े हुए बैटरी चूस रहे हैं। कई फोन में बैटरी सेक्शन के अंदर आपको पावर इंटेंसिव मोड दिखाई देगा उनसे भी विजेन ऐप्स की पहचान कर सकते हैं।
जानें कैसे करें खराब माइक्रोएसडी कार्ड को खुद से रिपेयर
बैटरी आॅप्टिमाइज
यह बात गूगल भी जानता है कि एंडरॉयड यूजर बैटरी खपत से परेशान रहते हैं। यही वजह है कि हर अपडेट में कंपनी बैटरी से जुड़े कुछ फीचर्स की जानकारी देती है। ऐसा ही एक फीचर है बैटरी आॅप्टिमाइज़ेशन। इसमें आप ऐप को काफी हद तक रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं अर्थात बांध सकते हैं। यदि आप बैटरी आॅप्टिमाइजेशन में किसी ऐप का चुनाव करते हैं तो वह मोबाइल डाटा और डाटा सिंक को काफी हद तक बंद कर देता है। इससे काफी हद तक बैटरी बच जाती है। इसमें आप उन ऐप्स को रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं जो जरूरी हैं लेकिन ज्यादा बैटरी खपत करते हैं।

लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन करें डिसेबल
भले ही आपके फोन का स्क्रीन लॉक होता है लेकिन नोटिफिकेशन आॅन होने से भी काफी मात्रा में वह बैटरी की खपत करता है। ऐसे में आप लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन को आॅफ कर दें तो ज्यादा बेहतर है। यह आपको सेटिंग के अंदर नोटिफिकेशन में मिलेगा।
क्या आप जानते हैं एंडरॉयड फोन में क्या है डेवलपर्स मोड और क्यों जरूरी है इसे आॅन करना
लो रेजल्यूशन डिसप्ले
जैसे कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि आज फोन में हाई रेजल्यूशन के डिसप्ले का उपयोग होता है जो काफी बैटरी खपत करते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि अपने फोन के ब्राइटनेस को मैनुअल पर रखें और इंडोर के दौरान बिलकुल कम कर रखें। वहीं कई फोन में बैटरी सेक्शन के अंदर स्क्रीन रेजल्यूशन को लो पर रखने का विकल्प होता है और इससे भी बैटरी बैकअप काफी बेहतर हो जाता है।
The post अपने एंडरॉयड की सेटिंग्स में ये 5 बदलाव कर आप पा सकते हैं लंबी बैटरी लाइफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जानें कितनें परीक्षणों से होकर गुजरती है आपके मोबाइल फोन की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में बैटरी ब्लास्ट होने की खबर के बाद सबको यह अहसास हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। थोड़ी सी चूक और भारी नुकसान। वह एक गलती का परिणाम था इसे छोटी बात तो नहीं कह सकते लेकिन जब आप बैटरी बनने के प्रोसेस और उसके टेस्ट के बारे में जानेंगे तो यह जरूर कह बैठेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है इतने प्रोसेस से होकर गुजरने के बाद बैटरी की समस्या नहीं हो सकती।
बैटरी बनने और उसके टेस्ट को देखने का मौका हमें भी मिला जिसे हमने अपने पाठकों के साथ साझा करना जरूरी समझा। हम इंटेक्स की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में थे जहां बैटरी टेस्ट प्रोसेसिंग को बेहद ही बारीकी से बताया गया। एक बैटरी प्रयोग में लाए जाने से पहले 8 परीक्षणों से होकर गुजरती है, जो इस प्रकार है:

थर्मल शॉक टेस्टर
इस टेस्ट के दौरान फोन की बैटरी को 70डिग्री से भी ज्यादा टेम्परेचर में रखा जाता है। बैटरी को इतने गर्म वातावरण में रखने की अवधि 40 से 48 घंटे तक हो सकती है। अगर इतने ज्यादा टैम्परेचर में भी आग नहीं लगती है तो मतलब बैटरी ठीक है।
क्रश/नेल पेनेट्रेशन टेस्टर
जैसा कि नाम से पता लगा रहा है, इस परीक्षण में बैटरी को क्रश या नेल किया जाता है। बैटरी को एक सतह पर फिक्स किया जाता है और फिर उसपर भारी आॅब्जेक्ट से 1 मिनट से भी ज्यादा समय तक लगातार दवाब बनाया जाता है। यह बैटरी के प्रेशर व भारी दबाव सहने की क्षमता परखता है।
अगले तीन महीनों में 30 फोन लॉन्च करेगा इंटेक्स, एंडरॉयड फोन के अलावा फीचर फोन पर भी होगी नजर
इम्पेक्ट टेस्टर
यह टेस्ट बैटरी ब्लास्ट को परखता है। इस टेस्ट में बैटरी पर 70 किलो से भी ज्यादा भारी आब्जेक्ट निश्चित उंचाई से गिराया जाता है। इतना वजन टकराने से तेज आवाज के साथ बैटरी भी पिचक जाती है लेकिन अगर बैटरी खराब या डिफेक्टिव हो तो उसके बारूद में ब्लास्ट हो सकता है।
शॉर्ट सर्किट टेस्टर
इस परीक्षण में बैटरी के पॉजीटिव और नेगिटिव कनेक्टर को अपोजिट डीसी का करंट दिया जाता है। इस परीक्षण में अर्थिंग करंट भी शामिल होता है। जो आमतौर पर घरों में फोन चार्ज करने के दौरान बैटरी पर असर डालता है।
रिव्यू जाबरा टॉक 2: स्टाइलिश लुक के साथ क्रिस्टल क्लियर साउंड
फ्री फॉल टेस्टर
इस टेस्ट में बैटरी को एक निश्चित उंचाई से क्रंकीट की सतह पर अलग अलग एंगल और तरीकों से गिराया जाता है। यह टेस्ट फोन के गिरने पर बैटरी में लगने वाली आग की जांच करता है।
लो प्रेशन टेस्टर
इस टेस्ट में बैटरी को कम दबाव वाले कंटेनर में कई घंटो तक स्टोर करके रखा जाता है। इस परीक्षण में बैटरी व उसके पदार्थो की वेन्टिंग, लीकेज़, बैटरी के खांचें का खुल जाना या फुल जाने जैसी समस्याओं पर गौर किया जाता है।

ओवर चार्ज एंड डिस्चार्ज चेंबर
इस परीक्षण में बैटरी को अलग-अलग एंपीयर के करंट पर तेजी से चार्ज और डिस्चार्ज किया जाता है। इस टेस्ट के बैटरी पावर की रिलायबिलिटी तथा उसकी लाईफ को चैक किया जाता है।
वायब्रेटर टेस्ट
हमारा फोन कॉलिंग या सफर के दौरान लगातार वायब्रेट होता है। और साथ साथ वायब्रेट होती है बैटरी। इस टेस्ट में बैटरी को वायब्रेशन वाली सतह पर बांधकर उसे लगातार वायब्रेट किया जाता है। और परखा जाता है कि वायब्रेशन से बैटरी पर कोई नेगेटिव प्रभाव पड़ रहा है या नहीं।
तो देखा आपने, किसी भी फोन के लिए बैटरी चुनना बेशक कितना ही आसान हो लेकिन उसे आपके फोन व आपके प्रयोग के लिए बिल्कुल सुरक्षित सुनिश्चिति करने के लिए मोबाईल कंपनियां कितनी सावधानी बरतती है।
The post जानें कितनें परीक्षणों से होकर गुजरती है आपके मोबाइल फोन की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post फोन बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, जानें कैसे करें उसे ठीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज ज्यादातर एंडरॉयड फोन उपभोक्ताओं को इस बात की शिकायत होती है कि उनके फोन की बैटरी जल्द खत्म हो रही है। हालांकि यह समस्या सिर्फ पुराने फोन की नहीं है बल्कि नए फोन उपभोक्ता भी इस तरह की शिकायत करते नजर आ जाते हैं। ऐसे में बता दूं कि समस्या सिर्फ बैटरी खराब होने की वजह से ही नहीं होती है बल्कि कई बार सॉफ्टवेयर और ऐप्लिकेशन भी इसके कारण बन सकते हैं। आगे हमने बैटरी के जल्दी खत्म होने के कारणों और उसे ठीक करने का तरीका भी सुझाया है।
ऐप को जांचें
यदि आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है तो सबसे पहले फोन में इंस्टॉल ऐप पर नजर डालें। आप चेक कर सकते हैं कि कौन सा ऐप्लिकेशन सबसे ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा है। इसके लिए
1. फोन की सेटिंग में जाएं और वहां बैटरी के विकल्प पर टैप करें।
2. यहीं नीचे सभी ऐप की सूची आ जाएगी कि कौन सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा है।

ऐप को करें अनइंस्टॉल
बैटरी सेग्मेंट से पता चल जाएगा कि कौन सा ऐप आपके फोन की बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन है। यदि वह ऐप आपके बहुत काम का नहीं है तो आप उसे अनइंस्टॉल कर सकते हैं या फिर डिसेबल कर दें।
1. कुछ फोन में बैटरी सेटिंंग से ही अनइंस्टॉल या डिसेबल करने का विकल्प होता है। जैसे ही बैटरी खपत करने वाले ऐप पर आप क्लिक करेंगे उस ऐप की पूरी सेटिंग खुल कर सामने आ जाएगी।
2. वहीं कुछ फोन में ऐप अनइंस्टाल या डिसेबल करने के लिए आपको फोन की सेटिंंग में जाकर ऐप के सेग्मेंट में जाना है और वहां से ऐप का चुनाव कर डिसेबल करना होगा।
3. एंडरॉयड फोन में कई ऐप ऐसे होते हैं जिन्हें आप अनइंस्टॉल नहीं कर सकते। उन्हें डिसेबल कर दें। याद रहे कि एंडरॉयड ऐप को डिसेबल और स्टॉप करने का विकल्प आपको नहीं मिलेगा।
इस जादुई कोड से आप जान सकते हैं अपने फोन बैटरी के बारे में सबकुछ
फोर्स स्टॉप

कुछ ऐप्लिकेशन ऐसे होते हैं जिन्हें आप फोन में रखना तो चाहते हैं लेकिन बैटरी खपत की वजह से आपको दुखी भी करते हैं। ऐसे में आप उस ऐप का उपयोग करने के बाद बार—बार स्वाइप कर बंद तो करते हैं लेकिन आपके शायद मालूम नहीं इससे वह बंद नहीं होता। आपको उसे फोर्स स्टॉप करना होता है। फोर्स स्टॉप करने के लिए
1. सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना है।
2. वहां से ऐप में जाना है।
3. इसमें आॅल ऐप सेक्शन में जाकर उस ऐप का चुनाव करें जो ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा है। चुनाव करना है।
4. उस पर टैप करते ही कई जानकारियां आ जाएंगी आपको फोर्स स्टॉप पर क्लिक करना है।
याद रहे कि फिर जब आप उस ऐप का उपयोग करेंगे तो फिर से वह बैकग्राउंड में रन करेगा। इसलिए बार—बार उसे फोर्स स्टॉप करना होगा।
जानें कैसे रखें अपने एंडरॉयड फोन को सुरक्षित
फोन को करें रिस्टार्ट
यदि आपने उपर के सभी ट्रिक्स आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या बनी है तो एक बार फोन को रिस्टार्ट कर दें। अर्थात पूरी तरह से बंद करके उसे पुन: आॅन करें। इससे भी समस्या का निवारण हो सकता है।

सेफ मोड
कुछ ऐप बैटरी की खपत ज्यादा करते हैं लेकिन बैटरी से सेक्शन से पता नहीं चलता। यदि आपने हाल में कोई नया ऐप डाउनलोड किया है और उसके बाद से बैटरी की समस्या हो रही है तो एक बार फोन को सेफ मोड में स्टार्ट करके देख लें। कई बार डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन में बग की वजह से भी की वजह से भी हो सकती है।
सेफ मोड में बूट करने के लिए आपको फोन को आॅफ करना है और पावर बटन को कम से कम 20 सेकेंड तक प्रैस करके रखना है। कुछ ही देर बाद आपके फोन में सेफ मोड रन करने का विकल्प आ जाएगा। ओके करने के बाद फोन आॅन हो जाएगा और आप सेफ मोड में जा सकते हैं। कुछ फोन में सेफ मोड का विकल्प अलग हो सकता है। ऐसे में यदि आपका फोन सेफ मोड में नहीं जा रहा है तो इंटरनेट पर सर्च कर लें या फिर कंपनी से जानकारी प्राप्त कर लें। कुछ फोन में सेफ मोड का विकल्प रिकवरी मोड में होता है।
सेफ मोड में अपने फोन का उपयोग कुछ देर करें। स्क्रीन को जाचें और टच का भरपूर उपयोग करें। यदि यहां सही तरह से फोन कार्य कर रहा है तो समझ जाएं कि यह समस्या ऐप्लिकेशन की है। ऐसे में हाल में डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करें। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
सॉफ्टवेयर अपडेट जांचें
कई बार फोन में पुराना सॉफ्टवेयर होने की वजह से भी बैटरी की समस्या होती है। ऐसे में एक बार आप आपने फोन के सॉफ्टवेयर पर नजर डाल लें। सॉफ्टवेयर अपडेट जांचने के लिए फोन की
1. सेटिंग में जाएं
2. वहां से अबाउट फोन का चुनाव करें
3. यहां सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें। यदि अपडेट आया है तो पता चल जााएगा। हां, इस दौरान यह जरूर ध्यान रखें कि आपका फोन इंटरनेट से कनेक्ट हो।
4. यदि अपडेट आया है तो तुरंत फोन को अपडेट करें। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।

ऐप्लिकेशन अपडेट के लिए जांचें
यदि अब भी समस्या है तो एक बार ऐप्लिकेशन अपडेट पर नजर डाल लें। इसके लिए
1. प्ले स्टोर को ओपन करें।
2. इसमें बाईं ओर उपर में मेन्यू दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
3. उपर में ही माई ऐप्स एंड गेम का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
4. यहां जिन—जिन ऐप का अपडेट आया है उसे अपडेट कर दें।
यदि किसी ऐप में बग है तो वह अपडेट में खत्म हो जाएगा और आपका फोन का बैटरी बैकअप बेहतर हो जाएगा। यदि अपडेट के बाद फोन को एक बार रिस्टार्ट कर दें तो और बेहतर है।
फोन अपडेट से होते हैं ये 5 फायदे
फैक्ट्री रिसेट
उपर दिए गए सभी ट्रिक्स को आजमाने के बाद भी यदि आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो एक बार फोन को फैक्ट्री रिसेट कर दें। एंडरॉयड फोन में फैक्ट्री रिसेट का विकल्प बैकअप एवं रिसेट में मिलेगा। यह आखिरी उपाय है। इससे फोन में किसी भी तरह का बग है तो समाधान हो जाएगा और बैटरी बैकअप बेहतर हो जाएगा। परंतु याद रहे कि रिसेट करने के बाद आपके फोन का डाटा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। इसलिए डाटा बैकअप जरूर ले लें।

अंतत:
यदि सब कुछ करने के बाद भी फोन की बैटरी की समस्या ठीक नहीं हो रही है तो समझ जाएं कि बैटरी बदलने का समय आ गया और तुरंत अपने फोन की बैटरी बदलें अन्यथा यह खतरनाक भी हो सकता है।
The post फोन बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, जानें कैसे करें उसे ठीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>