top 10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Mar 2021 13:21:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nokia के 10 मोबाइल फोन, जिन्हें आज भी पसंद करते हैं मोबाइल यूजर्स https://www.91mobiles.com/hindi/top-nokia-phones-you-would-like-to-buy-today-in-hindi/ Fri, 12 Mar 2021 13:22:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2567 नए फोन कैसे होंगे और उपभोक्ता इसे कितना पसंद करेंगे फिलहाल यह कहना तो बहुत मुश्किल है लेकिन एक बात तो जरूर कह सकते हैं कि कुछ नोकिया ऐसे हैं जिन्हें आप आज भी लेना पसंद करेंगे।

The post Nokia के 10 मोबाइल फोन, जिन्हें आज भी पसंद करते हैं मोबाइल यूजर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व बाजार पर नोकिया ने कई सालों तक राज किया है। आज भी कई लोगों के हाथो में नोकिया का पुराने फोन देखे जा सकते हैं। वहीं नोकिया फोन यूजर्स के लिए यह बेहद ही अच्छी बात है कि कंपनी एक बार फिर से बाजार में दस्तक देने को तैयार है। कुछ दिन पहले ही नेकिया 150 मॉडल की जानकारी दी गई है। यह एक सस्ता फीचर फोन है। वहीं कुछ दिन बाद कंपनी स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। नए फोन कैसे होंगे और उपभोक्ता इसे कितना पसंद करेंगे फिलहाल यह कहना तो बहुत मुश्किल है लेकिन एक बात तो जरूर कह सकते हैं कि कुछ नोकिया ऐसे हैं जिन्हें आप आज भी लेना पसंद करेंगे। आगे हमनें ऐसे ही 10 फोन की जानकारी दी है।

1. नोकिया 8110
nokia-8110-1024x576
अपने समय के सबसे शानदार डिजाइन वाले इस फोन का उपयोग जब पहली बार हॉलीवुड मूवी में किया गया तो विश्व भर के लोग इसके दीवाने हो गए। यह फोन भारत में तब लॉन्च हुआ था जब लोग मोबाइल से रूबरू हो रहे थे। स्लाइडर डिजाइन में एंटीना वाला यह फोन कई मायनो में खास था। इस फोन को वर्ष 1996 में लॉन्च किया गया था।

5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन

2. नोकिया 3310
nokia-3310-1024x576
ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन के साथ पेश किए गए नोकिया 3210 और 3310 को भी आप नहीं भूले होंगे। मजबूत डिजाइन और शानदार बैटरी बैकअप वाले ये फोन स्नैक गेम की वजह से भी काफी लोकप्रिय हुए थे। वहीं इसी फोन से ही वायब्रेशन शुरुआत हुई थी।

7,000 रुपये के बजट में 5 नॉन चीनी एंडरॉयड स्मार्टफोन

3. नोकिया 1100
nokia_1100
विश्व भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले इस फोन से शायद हर कोई वाकिफ होगा। इसके 250 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिके थे। नोकिया 1100 को 2003 में लॉन्च किया गया था और इसमें टॉर्च का उपयोग किया गया था। इसका कीपैड भी धूल अवरोधक था। मोनोक्रोम स्क्रीन के साथ पेश किए गए इस फोन का बैटरी बैकअप शानदार था और लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। इस फोन को सही मायने में भारतीय फोन कहा गया था। कंपनी ने ट्रक में बांध कर इसका विज्ञापन किया था।

4. नोकिया 6600
nokia-6600
वैसे तो मोबाइल में कैमरा कई साल पहले ही आ गया था लेकिन नोकिया 6600 से लोगों को कैमरे की ताकत का अहसास हुआ। मोबाइल से एमएमएस और वीडियो बनाने का क्रेज इसी फोन से शुरू हुआ था। नोकिया ने वर्ष 2003 में इस फोन को पेश किया था। फोन में वीजीए रेजल्यूशन का कैमरा दिया गया था जो डिजिटल जूम जैसे फीचर्स से लैस था। फोन में कीपैड के साथ जॉय स्टीक था जो नेविगेशन का कार्य करता था। वहीं कई शॉर्टकट बटन भी कीपैड पर उपलब्ध थे।

5. नोकिया कम्यूनिकेटर
nokia-e90-1024x771
शाहरुख खान के हाथों में आपने इस फोन को देखा होगा। सही मायने में स्मार्टफोन की शुरुआत नोकिया कम्यूनिकेटर से ही हुई थी। डुअल डिसप्ले वाले इस को आप लैपटॉप की तरह उपयोग कर सकते थे। उस वक्त जहां फोन में 1.8 और 2-इंच की स्क्रीन वाले फोन हुआ करते थे क्यूनिकेटर में 4-इंच का डिसप्ले था।

बड़ी स्क्रीन के साथ 5 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन जो हैं बहुत सस्ते

6. नोकिया एन95
n95-1024x686
वर्ष 2007 में इस फोन को भारत में लॉन्च किया गया था। नोकिया एन95 उस साल के सबसे ताकतवर फोन में से एक था। 8जीबी इंटरनल मैमोरी, कार्लजीज लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का शानदार कैमरा, 3जी कनेक्टिविटी, जीपीएस और डुअल स्लाइडर डिजाइन ने इस फोन को सबसे आगे खड़ा कर दिया। आज भी कैमरे और शानदार म्यूजिक की वजह से कई लोग इस फोन को लेना चाहते हैं।

7. नोकिया 5230
nokia-5230
अन्य कंपनियों के मुकाबले नोकिया ने टच स्क्रीन सेग्मेंट में देर से कदम रखा लेकिन आते ही तहलका मचा दिया था। कंपनी ने नोकिया 5230 मॉडल को पेश किया था। विश्व भर में इस फोन के 150 मिलियन से भी ज्यादा यूनिट बिके। फोन में 3.2-इंच की रजिस्टिव स्क्रीन दी गई थी और इसमें स्टायल भी था। शानदार म्यूजिक क्वालिटी फीचर के साथ पेश किए गए इस फोन में 2-मेगापिक्सल का कैमरा था।

8. नोकिया 808 प्योर व्यू
nokia-808-black-1024x680
नोकिया ने जब इस फोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया तो भी लोग इसकी मांग करते नजर आ रहे थे। मोबाईल में कैमरे को इसने एक नया आयाम दिया। नोकिया 808 प्यूोर व्यू में 41-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया था। सॉलीड डिजाइन और शानदार फोटोग्राफी की वजह से आज भी लोग इसके बारे में पुछते नजर आते हैं।

15,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड फोन जिनमें है 4जीबी रैम

9. नोकिया एनगेज
nokia-n-gage
वर्ष 2003 में कलर स्क्रीन वाले फोन की शुरुआत तो हो गई थी और लोग फोन में गेम खेलना पसंद करने लगे थे। परंतु उस वक्त जावा आधारित कुछ साधारण गेम भी उपलब्ध थे। ऐसे में एनगेज फोन के साथ नोकिया एक नया अहसास लेकर आया। फोन का डिजाइन बिल्कुल गेमिंग कंसोल के समान था और गेमिंग कंट्रोल वाले बटन भी थे। इस फोन को भी लोगों ने हाथो हाथ लिया।

10. नोकिया 5800
nokia-5800
इस फोन को भी आप नहीं भूल सकते। अब भी कई लोगों के हाथो में नोकिया 5800 को देखा जा सकता है। नोकिया का यह पहला आॅल टच स्क्रीन फोन था जिसे हॉलीवुड के बैट मैन डार्क नाइट मूवी में भी दिखाया गया था। सिंबियन आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस फोन में कार्लजीज लेंस के साथ 3.2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।

The post Nokia के 10 मोबाइल फोन, जिन्हें आज भी पसंद करते हैं मोबाइल यूजर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ऑनर 10 लाइट के टॉप 10 फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-features-of-honor-10-in-hindi/ Tue, 15 Jan 2019 10:06:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26135 ऑनर 10 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन देखने के बाद आप कह सकते हैं कि यह एक अच्छा फोन है और इस बजट में किसी को भी टक्कर दे सकता है।

The post ऑनर 10 लाइट के टॉप 10 फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद ऑनर 10 लाइट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है जहां इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। आरंभिक स्तर के इस फोन की काफी चर्चा है और शाओमी के रेडमी सीरीज का सबसे नजदीकी प्रतियोगी भी माना जा रहा है। ऐसे में आप भी जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर फोन में क्या ऐसी खासियतें हैं जिन्हें लेकर चर्चा जारी है। तो चलिए हम आपको ऑनर 10 लाइट कि 10 बड़ी खूबियों के बारे में बता रहे हैं।

1. स्टाइलिश डिजाइन
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
ऑनर के दूसरे फोन की तरह 10 लाइट भी काफी स्टाइलिश है। फोन को मैटल फ्रेम पर पेश किया गया है जबकि बैक पैनल ग्लास फिनिश में है जिसे कंपनी ने ग्रेडियन कलर में पेश किया है। फोन में डुअल कलर इफेक्ट दिखाई देगा जो कि बहुत ही आकर्षक है। इस बजट में यह सबसे खूबसूरत फोन में से एक है। वीवो वाई91 हो गया है भारत में लॉन्च, जानें इस डुअल कैमरे और पावरफुल बैटरी वाले फोन के 5 शानदार फीचर

2. वॉटर ड्रॉप नॉच
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
ऑनर 10 लाइट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम रेंज के बावजूद इसे कंपनी ने ड्यू ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। फोन में एक छोटा सा नॉच है जिस पर सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं उपर में छोटा सा स्पीकर है। जनवरी 2019 में इंडिया में लॉन्च होंगे ये 5 बेहतरीन फोन

3. बड़ी स्क्रीन
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
ऑनर 10 लाइट का डिजाइन कॉम्पैक्ट है लेकिन कंपनी ने इसे बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन में 6.2-इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन है जिसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 91 परसेंट का है और इस कीमत में इतना कॉम्पैक्ट स्क्रीन किसी का नहीं है। जानें फुल डिटेल – किस चैनल की है कितनी कीमत और केबल ऑपरेटर को देने होंगे कितने पैसे

4. लेटेस्ट प्रोसेसर
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
ऑनर का यह फोन हुआवई के ही लेटेस्ट चिपसेट किरीन 710 पर आधारित है और फोन में 64 बिट्स वाला ऑक्टा-कोर (4×2.2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए73 और 4×1.7गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-उए53) प्रोसेसर दिया गया है।

5. बड़ी मैमोरी
कंपनी ने इसे 4जीबी रैम के साथ पेश किया है और फोन में 64जीबी की इनबिल्ट मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। ऑनर 10 लाइट में तीन कार्ड स्लॉट है और आप दो सिम के साथ एक मैमारी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

6. शानदार कैमरा
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। फोन में 13-मेगापिक्सल सेंसर + 2-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। कैमरे के साथ बोके इफेक्ट और एआर मोड के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी दिया गया है जो कि फोटोज को इनहांस कर देते हैं। फोन का मेन कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है जो लो लाइट में भी अच्छी तस्वीर ले सकता है। वहीं दूसर

7. बेहतर सेल्फी
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
मेन कैमरे के साथ ऑनर 10 लाइट का सेल्फी कैमरा भी बेहतर है। कंपनी ने इसे 24-मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश किया है। सेल्फी कैमरे के साथ भी आपको ब्लर बैकग्राउंड और एआई मोड मिलेगा।

8. आई प्रोटेक्शन
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
ऑनर 10 लाइट को कंपनी ने टीयूवी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। वहीं कंपनी का दावा है कि फोन की स्क्रीन न सिर्फ रात में बल्कि दिन में भी ब्लू रे जैसी हानिकारक किरणों से आपकी आंखों को सुरक्षित रखेगा।

9. कम बैटरी खपत
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
इस फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि आज 4,000 एमएएच बैटरी वाले फोन उपलब्ध हैं लेकिन कंपनी का दावा है कि प्रोसेसर काफी बैटरी इफिशियेंट है और आपको लंबा पावर बैकअप देने में सक्षम है।

10. जीपीयू टर्बो 2.0
top-10-features-of-honor-10-in-hindi
हुआवई ऑनर 10 लाइट को कंपनी ने जीपीयू टर्बो 2.0 से लैस किया है जहां पबजी जैसे भारी भरकम गेमिंग के दौरान भी परफॉर्मेंस स्मूथ होगा।

The post ऑनर 10 लाइट के टॉप 10 फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
2018: कुछ तकनीकी यादें जिसे नहीं भूलेंगे आप https://www.91mobiles.com/hindi/15-things-that-make-2018-rememberable-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/15-things-that-make-2018-rememberable-in-hindi/#comments Wed, 02 Jan 2019 09:57:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25630 वर्ष 2018 में कई एसी तकनीकद आईं जिन्होंने मोबाइल बाजार को बदल दिया और दूसरों को भी उस राह पर चलने के लिए मजबूर कर दिया।

The post 2018: कुछ तकनीकी यादें जिसे नहीं भूलेंगे आप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2018 अब खत्म हो गया है लेकिन इस साल की सारी अच्छी बुरी यादें अभी भी आपके जहन में होंगी। हम अक्सर लेखा जोखा करते हैं जिन्होंने हमारे जिंदगी पर प्रभाव डाला है। चूंकि हम यहां तकनीक की बात कर रहे हैं ऐसे में साल के नए पड़ाव में हम पिछले साल की उन तकनीक का जिक्र करेंगे जिन्होंने लोगों पर या तकनीक जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। वर्ष 2018 में कई ऐसी नई तकनीक आई जिन्होंने लोगों को उस बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया। आगे हमनें ऐसी ही तकनीक का जिक्र किया है।

1. रोलेबल टीवी स्क्रीन
15-things-that-make-2018-rememberable-in-hindi
हो सकता है कि आप में से बहुत से लोगों ने अब तक इसके बारे में नहीं सुना होगा। परंतु अभी कुछ दिन पहले ही कोरियन कंपनी एलजी ने ऐसी टीवी स्क्रीन को पेश किया है जिसकी स्क्रीन कागज़ की तरह गोल मुड़ जाती है और एक छोटे से डब्बे में पूरी टीवी आ जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कंपनी ने मोबाइल के लिए भी इस स्क्रीन का पेटेंट फाइल किया है। एलजी की इस रोलेबल टीवी को 2019 में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी इस महीने होने वाले कंज्यूमर इलेकट्रॉनिक शो सीईएस 2019 में आम लोगों के सामने प्रदर्शित करेगी। 2018 में तकनीक जगत के लिए यह बहुत बड़ा आविष्कार माना जा रहा है। 2019 में फोन खरीदारी से पहले इन 5 फीचर्स का जरूर रखें ध्यान

2. फोल्डिंग स्क्रीन
15-things-that-make-2018-rememberable-in-hindi
रोलेबल स्क्रीन से पहले फोल्डिंग स्क्रीन की चर्चा वर्ष 2018 में ज्यादा नही। फोल्डिंग स्क्रीन का आशय एक ऐसा डिसप्ले जिसे आप कागज़ या कपड़े की तरह दो-तीन तह में मोड़कर रख सकें। सैमसंग, हुआवई और एलजी जैसी कंपनियां इस तरह की स्क्रीन बना रही हैं और सैमसंग ने तो फोल्डेबल फोन दिखा भी दिया। 2019 में सैमसंग की फोल्डेबल स्क्रीन गैलेक्सी एफ नाम से पेश किया जा सकता है। 2018 में फोल्डेबल स्क्रीन काफी चर्चा में रही और इसने मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और टीवी सहित अन्य डिसप्ले डिवाइस के लिए नई आशा जगा दी है। 2019 में ये धाकड़ फोन होंगे लॉन्च

3. उड़ने वाली बाइक
hoverbike
जहाज को उड़ते देखकर अक्सर लोग सोचते थे कि क्या पता कभी कार, बस और बाइक भी उड़ने लगे। वर्ष 2018 में कार और बस न सही उड़ने वाली बाइक की कल्पना हकीकत में आ गई। इसे होवर बाइक का नाम दिया गया है। हालांकि कई लोग कहेंगे कि यह 2018 से पहले की बात है। परंतु मैं 2018 इस बाइक की चर्चा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि अब दुबई पुलिस ने इसकी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अब तक यह बाइक परिक्षण की दौर से गुजर रही था लेकिन अब इसे अम्लिजामा पहना दिया गया है। 2020 में होवरबाइक को दुबई पुलिस में शामिल कर लिया जाएगा। ट्रैफिक तोड़ने वालों, चोरों और गुनाह करने वालों को दुबइ पुलिस उड़कर पकड़ेगी। देखें लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई पर चलने वाले स्मार्टफोंस की पूरी लिस्ट

4. पॉपअप कैमरा
वीवो नेक्स प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में
इस साल वीवो ने गैलेक्सी नेक्स नाम से फोन लॉन्च किया था। इसका पॉपअप कैमरा काफी चर्चा में रहा। इसे कंपनी ने सेल्फी कैमरे के लिए शामिल किया था। यह कैमरा दिखाई नहीं देता है बॉडी में छुपा हुआ होता है। परंतु जैसे ही आप सेल्फी ऑन करते वैसे ही यह बॉडी से निकल कर बाहर आ जाता है। इस तरह की तकनीक पहली बार देखने को मिली। हालांकि अब तक फिर दूसरा फोन नहीं आया लेकिन वर्ष 2018 में यह काफी चर्चा में रहा।

5. स्लाइड आउट कैमरा
oppo-find-x-2
पॉपऑप कैमरे के बाद स्लाइड आउड कैमरा भी वर्ष 2018 में काफी सुर्खियों में रहा। ओपो, ऑनर और शाओमी जैसी कंपनियों ने स्लाइड आउट कैमरे वाले फोन लॉन्च किए। इसमें भी फ्रंट में दिया गया सेल्फी कैमरा छुपा होता है लेकिन आप फोन को स्लाइड करेंगे तो वह निकलकर सामने आएगा। इसका फायदा यह होता है कि कंपनियां छोटे डिजाइन में भी बड़ी स्क्रीन दे पाती हैं।

6. एयरड्रॉप नॉच

वीवो वी11 प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में
Pic : Vivo V11

स्क्रीन की बात चली है तो नए नॉच ट्रेंड का जिक्र करना भी जरूरी है। वर्ष 2017 में एप्पल ने नॉच स्क्रीन की शुरुआत की थी लेकिन जहां स्क्रीन के उपर में एक कट आउट होता और आस-पास पूरी बॉडी में उपर तक स्क्रीन दिखाई देते हैं। परंतु 2018 में ओपो और वीवो जैसी कंपनियों ने इससे आगे बढ़ते हुए एयरड्रॉप नॉच की शुरुआत कर दी। ऐसे में स्क्रीन के बीच में पानी के बूंद के समान एक छोटा सा नॉच होता है जिसपर सेल्फी कैमरा दिया जाता है। यह स्क्रीन इस साल काफी सुर्खियों में रहा।

7. पंच होल स्क्रीन
samsung galaxy a8s price revealed in hindi
वर्ष 2018 के अंत होते-होते और एक और नई स्क्रीन तकनीक सुर्खियों में आ गई। इसका नाम है पंच होल डिसप्ले। इसकी शुरुआत सैमसंग ने की। नॉच जहां स्क्रीन के बीच में होता है। वहीं पंच होल के तहत स्क्रीन के किसी भी साइड में एक होल कर दिया जाता है और उस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध होता है। इसकी शुरुआत सैमसंग ने की है और अब बाकी कंपनियां भी इस कड़ी में जुड़ गई हैं। हाल में ऑनर और हुआवई ने पंच होल स्क्रीन वाले फोन को दिखाया है।

8. डुअल डिसप्ले
vivo-nex-dual-screen-edition-launched-with-10gb-ram-and-tripal-camera-in-hindi
वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा इनोवेशन स्क्रीन तकनीक में देखने को मिले। नॉच और पंच होल के बाद डुअल डिसप्ले ने काफी आकर्षित किया। सबसे पहले नुबिया ने यह फोन पेश किया था और उसके बाद वीवो ने हर किसी को इस बारे में बता दिया। हालांकि एलजी सहित कुछ कंपनियां पहले दो स्क्रीन का उपयोग पहले कर चुकी हैं जहां स्क्रीन के उपर एक छोटा स्क्रीन होता था। परंतु इन फोंस में फ्रंट और बैक में दो बड़ी स्क्रीन को उपयोग किया गया है और आप दोनों ओर से फोन का उपयोग कर सकते हैं। यह बड़ी बात कही जा सकती है। नए साल में ऐसे और भी फोन देखने को मिल सकते हैं। 200 रुपये से कम में जियो के बेस्ट मंथली प्लान, जानें आपके लिए कौन सा प्लान है बेस्ट

9. क्वॉड कैमरा
samsung-galaxy-a9
इस साल की शुरुआत में हुआवई ने 3 कैमरे वाला फोन लॉन्च किया था। इसके बाद सैमसंग ने भी 3 कैमरे वाला फोन निकाला। परंतु साल के अंत होते-होते सैमसंग चार कैमरे वाले फोन लेकर आ चुका था। पहली बार किसी फोन में क्वॉड कैमरे का उपयोग किया गया था। सबसे खास बात की चारों कैमरे पर अलग-अलग फंक्शन सेट हैं जो आपको बेहतर फोटोग्राफी में मदद करते हैं।

10. 12 जीबी रैम
15-things-that-make-2018-rememberable-in-hindi
बेहतरीन हार्डवेयर की वजह से आज फोन कंप्यूटर की तरह काम करने में सक्षम हैं। परंतु अब फोन साधारण कंप्यूटर से भी ज्यादा ताकतवर होने लगा है। वनप्लस और वीवो ने कुछ दिन पहले 10जीबी रैम वाले फोन लॉन्च किए हैं। वहीं लेनोवो ने इनसे आगे बढ़ते हुए 12जीबी रैम वाले फोन को पेश कर दिया है। सुपर फास्ट प्रोसेसर और दमदार रैम वाले लेनोवो ज़ेड5एस की चर्चा हर तरफ हो रही है और साल के अंत में लॉन्च हुआ यह फोन ढेर सारी सुर्खियां बटोर गया।

11. इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
samsung-to-launch-in-display-fingerprint-scanner-in-a-series-phones-in-hindi
पहले फिल्मों में देखते थे कि स्क्रीन पर हाथ लगाया और डिवाइस अनलॉक हो गया। 2018 में यह कल्पना भी हकीकत में बदल गई। वीवो ने एक्स21 मॉडल से इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद ओपो, वनप्लस और शाओमी जैसी कंपनियों ने अपने फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट का उपयोग किया। इस साल यह तकनीक काफी चर्चा में रही।

12. 5जी
5g-bsnl
2018 की बात कर रहे हैं और 5जी का जिक्र न हो तो फिर सबकुछ अधूरा ही लगेगा। हालांकि इस साल 5जी आ नहीं पया लेकिन 5जी तैयारी पूरी हो गई है और नए साल में यह दस्तक दे देगा। इस साल जीएसएमए ने 5जी के लिए स्टैंडर्ड सेट कर दिया तो कंपनियों ने तुरंत 5जी मोडम और प्रोसेसर का काम शुरू कर दिया। कई देशों में 5जी स्पैक्ट्रम निर्धारित कर दिया गया है तो कई कंपिनयों ने अपने 5जी फोन की घोषणा भी कर दी। अब नेटवर्क भी तैयार है, मोडम भी और फोन भी। इसलिए आज कह सकते हैं कि 2019 में 5जी-5जी होगा।

13. ईसीजी
apple-watch1
हेल्थ को लेकर मोबाइल और दूसरे वियरेबल में कई तरह के इनोवेशन अब तक हो चुके हैं जैसे हार्ट रेट मॉनिटर, कैलरी काउंटर और स्ट्रेस टेस्ट आदि। परंंतु इस बार एप्पल ने अपने वियरेबल में ईसीजी को शामिल कर दिया जो कि काफी खास माना जा रहा है। अब दूसरे डिवाइस में भी हम इसकी कामना कर सकते हैं।

एआई
huawei-nova-4-launched-with-48mp-camera-and-punch-hole-display-in-hindi
वर्ष 2018 में एआई तकनीक काफी चर्चा में रही। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम से भी जाना जाता है। कैमरे में इसका प्रयोग अक्सर लोग देखते हैं परंतु अब मोबाइल निर्माताओं ने खास एआई चिप बनाया है जो आपके दैनिक कार्यों से डाटा लेता है और हर वक्त आपकी मदद करता है। जैस किसी वक्त आप कहां जाते हैं और बेस्ट रूट क्या होगा, आप किस ऐप का उपयोग करते हैं और उस सबसे पहले सेट करना। इतना ही नहीं किसी समय पर किस ऐप का उपयोग करते हैं आदि भी एआई आपको बता सकता है। आने वाले दिनों में एआई की उपयोगिता और भी बढ़ जाएगी।

14. 48-मेगापिक्सल कैमरा
top-mobile-phone-to-launch-in-2019-in-hindi
हुआवई ने चीन में नोवा 4 हैंडसेट को पेश किया है। यह विश्व का पहला फोन है जिसे 48-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है। 2018 में बड़े मेगापिक्सल वाले कैमरे की शुरुआत हो गई है जो आपको आगे भी देखने को मिलेंगे।

15. बड़ा अपर्चर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल और ज्यादा सेंसर ही नहीं बल्कि अच्छी फोटोग्राफी के लिए 2018 में अपर्चर के बारे में भी काफी कुछ सुनने को मिला। आम लोग जो अब तक सिर्फ कैमरे में मेगापिक्सल और फ्लैश के बारे में ज्यादा सुनने थे अपर्चर के बारे में भी बहुत कुछ सुनने को मिला। सैमसंग ने गैलेक्सी एस9+ और नोट 9 के साथ इसमें जान डाल दी। कंपनी ने वेरियेबल अपर्चर के साथ फोन लॉन्च किया जिन्हें आप खुद से अडजस्ट कर सकते हैं या रोशनी के अनुसार बड़े या छोटे होते हैं।

The post 2018: कुछ तकनीकी यादें जिसे नहीं भूलेंगे आप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/15-things-that-make-2018-rememberable-in-hindi/feed/ 5
7,000 रुपये के बजट में 4,000 एमएएच बैटरी वाले 10 बेस्ट फोन https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-phone-under-rs-7000-with-4000-mah-battery-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-phone-under-rs-7000-with-4000-mah-battery-in-hindi/#comments Mon, 05 Nov 2018 07:31:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24152 स्मार्टफोन में अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ ही जरूरी है कि बड़ी बैटरी भी हो।

The post 7,000 रुपये के बजट में 4,000 एमएएच बैटरी वाले 10 बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आप अक्सर ऐसे फोन की तलाश में होते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन अच्छे होते हैं। इसके साथ आप बड़ी बैटरी देखना भी नहीं भूलते। क्योंकि अच्छे स्पेसिफिकेशन का कोई फायदा नहीं जब बैटरी ही कमजोर हो। क्योंकि आप कुछ भी करने जाएंगे तो बैटरी ही धोका दे जाएगी। हालांकि बाज बाजार में कई ऐसे फोन उपलब्ध हैं जिनमें अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ बड़ी बैटरी मौजूद हैं। आगे हमनें ऐसे ही 10 शानदार फोन की जानकारी दी है।

1. रियलमी सी1
रियलमी सी1 प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स इन इंडिया
7,000 रुपये के बजट में इसे बेस्ट फोन माना जा रहा है। रियलमी सी1 में 6.2-इंच की 19:5 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी नॉच डिसप्ले है। यह फोन क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गाय है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ बैटरी भी बड़ी है। इस फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। 10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार डुअल रियर कैमरा वाले फोन

2. असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1)
asus
असूस के इस फोन को भी आप देख सकते हैं। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस 5.45-इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 3जीबी रैम मैमारी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ ही मैक्स में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी उपलब्ध है।

3. यू एस
yu-ace
माइक्रोमैक्स सब-ब्रांड यू ने हाल में ही दमदार फोन को उतारा है। कंपनी ने यू एस को लान्च किया है जो 2जीबी और 3जीबी के मैमोरी में उपलब्ध है। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.45-इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले दी गई है। यू ऐस एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है ​और यह मीडियाटेक एमटी6738 चिपसेट पर रन करता है। दो रैम वेरियंट के साथ ही यह 16जीबी और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज में आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी के साथ आता है। ये हैं एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान, जिसमें डाटा के साथ मिलती है कॉलिंग फ्री

4. मोटोरोला मोटो ई5 प्लस
moto-e5-plus
मोटो ई5 प्लस में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 6-इंच की फूल व्यू डिसप्ले है। यह फोन भी स्टॉक एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए मोटो ई5 प्लस के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फ्लैश लाईट सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड मोटो लोगो दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है। यही है खरीदारी का मौका: फैस्टिवल सीज़न में सस्ते हुए टीवी, देखें कौन दे रहा है कितना डिस्काउंट

5. लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
इस फोन को काफी उंची कीमत में लॉन्च किय गया था लेकिन आज 7,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है। लेनोवो के8 नोट को 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है।मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट आधारित इस फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर उपलब्ध है। यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13+5-मेगापिक्सल का रियर और 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

6. नोकिया 2.1
nokia-2-1
कम कीमत में नोकिया का भी एक दमदार फोन उपलब्ध है। कंपनी ने नोकिया 2.1 को उतारा है जिसमें 5.5—इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और इमसें 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। नोकिया 2.1 एंडरॉयड ओरियो पर कार्य करता है और इसे आगे भी अपडेट मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8—मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी कैमरा 5—मेगापिक्सल का है। वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया है।

7. माइक्रोमैक्स भारत 5 इनफिनिटी एडिशन
micromax-bharat-5-infinity-edition
माइक्रोमैक्स ने हाल में ही कम कीमत में भारत 5 इनफिनिटी एडिशन को पेश किया है। अपने नाम के अनुरूप ही इस फोन में 5.45 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल ​लेस इनफिनिटी डिसप्ले दी गई है। यह फोन 1जीबी रैम व 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इमसें 32जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए 5-मेगापिक्सल फ्रंट और बैक कैमरा है। खास बात यह कही जा सकती है कि दोहरा सिम आधारित इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और यह एंडरॉयड गो एडिशन पर कार्य करता है।

8. टेनॉर जी
यह फोन भी काफी ताकतवर है। टेनॉर जी में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। टेनॉर जी में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह टेनॉर जी 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले के साथ आता है।

9. माइक्रोमैक्स भारत 5 प्रो
micromax-bharat-5-pro
माइक्रोमक्स का यह फोन भी काफी अच्छा है। माइक्रोमैक्स भारत 5 प्रो भी कंपनी ने 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के अनुसार इस फोन की बैटरी 3 हफ्ते यानि 21 दिन तक का स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन है। फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर है और यह 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी के साथ आता है। फोन के रियर पैनल में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

10. इनफोकस वीज़न 3
infocus-vision-3
इनफोकस के इस फोन को भी आप देख सकते हैं। वीज़न 3 में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की फुल व्यू स्क्रीन है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट आधारित इस फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 7,000 रुपये के बजट में 4,000 एमएएच बैटरी वाले 10 बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-phone-under-rs-7000-with-4000-mah-battery-in-hindi/feed/ 1
12,000 रुपये में 10 सबसे बेस्ट फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-12000-in-india/ Tue, 03 Apr 2018 10:40:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18663 आगे हमने 12,000 रुपये के बजट में टॉप 10 फोन की जानकारी दी है जो फिलहाल सबसे शानदार कहे जा सकते हैं।

The post 12,000 रुपये में 10 सबसे बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब एक अच्छे फोने लेने की बात आती है तो जरूरी नहीं कि आपका बजट बहुत ज्यादा ही हो। बल्कि बेस्ट परफॉर्मेंस और दमदार स्पेसिफिकेशन वाले फोन कम रेंज में भी उपलब्ध हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि उंचे रेंज में आपके पास आॅप्शन बहुत कम होते हैं और आपको दो—तीन मॉडल में से ही किसी एक का चुनाव करना होता है। वहीं कम रेंज में ढेर सारे मॉडल होते हैं और आप उनमें से सबसे बेस्ट उनमें से सबसे बेस्ट फोन को चुन सकते हैं। आगे हमने 12,000 रुपये के बजट में टॉप 10 फोन की जानकारी दी है जो फिलहाल सबसे शानदार कहे जा सकते हैं। यदि आप फोन खरीदारी का मन बना रहे हैं तो इनमें से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।

1. आॅनर 9 लाइट
first look of honor 9 lite best looking phone in this price segment
इस साल के शुरुआत में ही आॅनर ने 9 लाइट मॉडल को भारत में पेश किया था और यह फिलहाल 12,000 रुपये के बजट में सबसे स्टाइलिश फोन कहा जा सकता है। स्टाइल के अलावा फोन के फीचर्स भी दमदार हैं। आॅनर 9 लाइट में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित इस फोन में 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। इस फोन में 5.7—इंच की स्क्रीन दी गई है। आॅनर 9 लाइट हुआवई के हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। 6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन

2. शाओमी रेडमी नोट 5
xiaomi redmi note 5 launched in india price specifications
यह फोन पिछले साल लॉन्च शाओमी रेडमी नोट 4 का ही अपग्रेड संस्करण है। इसमें दो मॉडल हैं और दोनों आपकी बजट में है। 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी। शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99-इंच की फुल 18:9 रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन दी गई है को गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 64बिट्सवाला 2.0गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।फोटोग्राफी के​ लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 12 दमदार फोन

3. बिलियन कैप्चर प्लस
billion-capture-2
कुछ माह पहले भारत की नंबर एक ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपना पहला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने बिलियन कैप्चर प्लस को उतारा है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा। ​बिलियन कैप्चर प्लस में आपको 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर कार्य करता है और कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया है। कैप्चर प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन भी काफी ताकतवर माना जा रहा है। 7,000 रुपये के प्राइस में सबसे अच्छे शाओमी रेडमी फोंस

4. शाओमी रेडमी 5
xiaomi-redmi-5-fet
हाल में शाओमी ने कम कीमत में बेज़ल लेस डिसप्ले वाला रेडमी 5 को भारतीय बजार में उतारा है। यह फोन भी बहुत अच्छा है। रेडमी 5 में 5.7-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन दी गई है। शाओमी रेडमी 5 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 64बिट्सवाला 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिय गया है। इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। दोनों सिम के साथ आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल में आप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी 5 में 3,300 एमएमएच की बैटरी दी गई है।

5. लेनोवो के8 प्लस
lenovo-k8
पिछले साल लेनोवो ने बहुत कम फोन लॉन्च किए थे इनमें से ही एक के8 प्लस है। इस फोन में 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित इस फोन में 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट है। लेनोवो के8 प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज पर पेश किया है तथा फोटोग्राफी के लिए से इसमें 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर और रियल डुअल सिम के साथ यह फोन 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी पर रन करता है।

6. लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
यह फोन भी बेहद शानदार है। लेनोवो के8 नोट में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। लेनोवो के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

7. जियोनी ए1
gionee-a1-os
जियोनी के इस फोन को लॉन्च हुए लगभग एक साल हो गया है लेकिन आज भी कीमत के लिहाज से बहुत अच्छा फोन कहा जा सकता है। इस फोन को 20,000 रुपये के बजट लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 12,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है जो बहुत अच्छा कहा जा सकता है। जियोनी ए1 में 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आपको प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। जियोनी ए1 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। पाावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है।

8. टेनआॅर जी
tenor-g
यह फोन ईकॉमर्स साइट अमेज़न का है और स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के लिहाज से बहुत दमदार है। टेनआॅर जी में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित 10.ओआर में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टेनआॅर जी 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और डाटा वह कनेक्टिविटी के लिए 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है।

9. माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी
micromax-infinity-1
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत 9,999 रुपये है और यह आॅनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 18:9 रेशियो वाली 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाली 5.7-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए कैनवस इनफिनिटी में 13-मेगापिक्सल का रियर और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। फोन में डुअल सिम के अलावा ओटीजी सपोर्ट है और पावर बैकअप के लिए 2,900एमएएच की बैटरी मिलेगी। कैनवस इनफिनिटी प्रो भी अब बजट में उपलब्ध है और यह भी अच्छा विकल्प है।

10. इनफिनिक्स हॉट एस3
infinix-hot-s3-review-in-hindi
यह फोन सेल्फी सेंट्रिक लोगों को जरूर पसंद आएगा। हॉट एस3 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 8,999 रुपये है। इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा लो लाईट सेल्फी लेने में सक्षम है। वहीं रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। फोन में 5.65-इंच की 18:9 रेशियो वाली बेज़ल लेस एचडी+ डिसप्ले ​दी गई है। यह फोन एक्स ओएस 3.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है। पावर बैकप के लिए 10,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

The post 12,000 रुपये में 10 सबसे बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
10,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे एंडरॉयड स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-android-smartphone-under-rs-10000-list/ Wed, 21 Feb 2018 11:35:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17205 आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में दस शानदार एंडरॉयड फोन की जानकारी दी है जो कमाल के परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

The post 10,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हर कोई अपने बजट के अनुसार बेस्ट फोन लेना चहता है। फोन खरीदारी के दौरान लोगों की यही कोशिश होती है कि भले ही बजट कम हो लेकिन फोन इतना बेजोड़ लिया जाए कि उसके आगे महेंगे से महंगा फोन भी फीका हो जाए। उसमें फर्राटेदार स्पीड हो, दमदार परफार्मेंस हो और जब कैमरे से तस्वीर खींच लें तो कोई बराबरी करने वाला नहीं हो। यही वजह है कि अच्छे फोन की तलाश में आप कई घंटे ही नहीं बल्कि अक्सर कई दिन लगा देते हैं। परंंतु अब आपको कई दिन लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि इस लिस्ट से आप अपने बजट में बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं। आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में दस शानदार एंडरॉयड फोन की जानकारी दी है जो कमाल के परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

शाओमी रेडमी नोट 5
xiaomi redmi note 5 launched in india price specifications
रेडमी नोट सीरीज के फोन का इंतजार लोग बहुत पहले से कर रहे थे और कंपनी ने इस फोन को लॉन्च कर ही दिया। शओमी रेडमी नोट 5 भारत आ चुका है और इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है।फोन में 5.99-इंच की फुल 18:9 रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन दी गई है को गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 64बिट्सवाला 2.0गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के​ लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 15,000 रुपये के प्राइस में 12 सबसे अच्छे एंडरॉयड फोन

लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
डुअल कैमरे वाला लेनोवो का यह फोन भी शानदार कहा जा सकता है। लेनोवो के8 नोट में फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर मिलेगा। के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी मेंं उपलब्ध है। लेनोवो के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि इसका बजट थोड़ा ज्याद है लेकिन यह बहुत अच्छा है। हां यदि 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते हैं तो आप लेनोवो के8 प्लस को देख सकते हैं। 7,000 रुपये के प्राइस में सबसे अच्छे शाओमी रेडमी फोंस

आॅनर 9 लाइट
first look of honor 9 lite best looking phone in this price segment
इस फोन की कीमत भी 10,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा है लेकिन यह बहुत ही शानदार है। इतने रुपये तो आपको कैशबैक में ही मिल जाएंगे। ग्लास डिजाइन में पेश किए गए इस डिवाइस में साइड पैनल एल्यूमिनियम का है। यह फोन हुआवई के हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। आॅनर 9आई में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। यह फोन इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित है। इसमें होम पैनल पर ही आपको एप्स देखने को मिलेंगे। इस फोन में 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। 7 नोकिया फोन जो एमडब्ल्यूसी 2018 में हो सकते हैं लॉन्च

माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट
micromax-evoke-dual-note-2
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कम कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट को उतारा है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स258 सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है और मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है जो 32जीबी और 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 15,000 रुपये में 12 अच्छे डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी
micromax-canvas-infinity
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत 9,999 रुपये है और यह आॅनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 18:9 रेशियो वाली 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाली 5.7-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए कैनवस इनफिनिटी में 13-मेगापिक्सल का रियर और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। फोन में डुअल सिम के अलावा ओटीजी सपोर्ट है और पावर बैकअप के लिए 2,900एमएएच की बैटरी मिलेगी।

शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4
यदि आप छोटी स्क्रीन वाला शाओमी फोन चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं। शाओमी रेडमी 4 की बात की जाए तो इसे फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है तथा फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। यह फोन 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ​13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच बैटरी मौजूद है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी वाई1
xiaomi-redmi-y1-2
सेल्फी लवर्स के लिए कंपनी ने इस फोन को पेश किया है। शाओमी रेडमी वाई1 दो वेरियंट में है पहले वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेजदी गई है। इसक कीमत 8,999 रुपए है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है और प्राइस थोड़ा ज्यादा है। शाओमी रेडमी वाई1 में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। ये फोन एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किये गए हैं। रेडमी वाई1 में 64बिट वाला आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी है। सेल्फी के लिए फोन में फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ आता है। तथा बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

इनफोकस विज़न 3
infocus-vision-3
कम कीमत में यह फोन बेहद ही दमदार फीचर्स के साथ है। इनफोकस विज़न 3 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.7—इंच का बेज़ल लेस डिसप्ले है। यह फोन स्माईल यूएक्स यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इनफोकस विज़न 3 पीआईपी फीचर से लैस है, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

इनफिनिक्स हॉट एस3
infinix-hot-s3-1
यह फोन सेल्फी सेंट्रिक लोगों को जरूर पसंद आएगा। हॉट एस3 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 8,999 रुपये है। इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा लो लाईट सेल्फी लेने में सक्षम है। वहीं रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। फोन में 5.65-इंच की 18:9 रेशियो वाली बेज़ल लेस एचडी+ डिसप्ले ​दी गई है। यह फोन एक्स ओएस 3.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है। पावर बैकप के लिए 10,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

स्मार्टरॉन सआरटी
smartron-1
इस फोन को सचिन रमेश तेंदुल्कर के नाम से लॉन्च किया गया है और पहले यह काफी महंगा भी था। पंरतु आज 10,000 रुपये से कम के बजट में लिया जा सकता है। स्मार्टरॉन एसआरटी में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। एंडरॉयड आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर कार्य कर​ता है। इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ पीडीएएफ तकनीक से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का वाईड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।पावर बैकअप के लिए इसमें क्विकचार्ज सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 10,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
7,000 रुपये के बजट में 10 सबसे अच्छे मोबाइल फोन, जिनमें है 3जीबी और 4जी वोएलटीई https://www.91mobiles.com/hindi/top-android-smartphone-under-rs-7000-with-3gb-ram-and-4g-support-list/ Fri, 08 Dec 2017 08:24:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12577 हमनें 7,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 12 बेहतरीन डिवाइस की जानकारी दी है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 4जी उपलब्ध है।

The post 7,000 रुपये के बजट में 10 सबसे अच्छे मोबाइल फोन, जिनमें है 3जीबी और 4जी वोएलटीई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वैसे तो आज भारतीय बाजार में 70 और 80 हजार रुपये में भी फोन उपलब्ध हैं लेकिन ज्यादातर लोग फोन में इतना पैसा खर्च नहीं कर सकते। इतना ही नहीं कई लोग हैं जो यदि पैसे हो तो भी मोबाइल में इतना खर्च करना नहीं चाहते। उनका मानना होता है कि कम बजट में ही कई शानदार फोन उपलब्ध हैं जो आपके सभी जरूरतों को पूरी करने में सक्षम हैं। यह बात कुछ हद तक सही भी है। कम कीमत में आज ऐसे फोन उपलब्ध हैं जो न सिर्फ बड़ी रैम मैमोरी से लैस हैं बल्कि फीचर के मामले में भी शानदार कहे जा सकते हैं। आगे हमनें 7,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 10 बेहतरीन डिवाइस की जानकारी दी है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 4जी उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी 5ए
xiaomi-redmi-note-5a
शाओमी रेडमी 5ए कंपनी का फिलहाल सबसे नया फोन ह। इसमें 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया है और प्रोसेसिंग के लिए 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2जीबी और 3जीबी रैम मॉडल के साथ पेश किया है। वहीं इसमें 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। रेडमी 5ए मीयूआई9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ओएस 7.1 पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। फोन में आपको आईआर ब्लास्टर दिया है।

शाओमी रेडमी 4ए
xiaomi-redmi-4a
7,000 रुपये से कम के बजट में यह फोन सबसे बेस्ट माना जाता है। शाओमी रेडमी 4ए का एक संस्करण 32जीबी मैमोरी व 3जीबी रैम के साथ उपलब्ध है और इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट ​भी दिया गया है। इस फोन में 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

1,500 रुपये में 7 बेहतरीन कीपैड वाले फोन, जिनमें है कमाल का बैटरी बैकअप

माइक्रोमैक्स कैनवस 5
micromax-canvas-5-e481-3gb-ram
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स का भी एक बेहतरीन डिवाइस इस रेंज में उपलब्ध है। कंपनी ने पिछले साल इसे लॉन्च किया था लेकिन आज भी यह दमदार है। माइक्रोमैक्स कैनवस 5 में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इस फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की एक्सपेंडेबल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। वहीं पावर बैकअप के लिए आपको 2,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में 4जी सपोर्ट है।

आईवूमी मी3एस
ivoomi-me-3-3
चीनी मोबाइल फोन निर्माता आईवूमी ने भी हाल में कुछ बेहतरीन फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने आईवूमी मी3एस को उतरा है। इस फोन में 1280X720 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 5.2-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह शैटर प्रूफ डिसप्ले है जो काफी मजबूत है और गिरने से जल्दी टूटेगी नहीं। मीडियाटेक चिपसेट आधारित इस फोन में क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

जोलो ऐरा 2एक्स
xolo-era-2x
जोलो ने कुछ माह पहले जोलो ऐरा 2एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन भी अच्छा आॅप्शन है। फोन में 5-इंच आईपीएस स्क्रीन मिलेगी। मीडियाटेक चिपसेट पर आधारित इस फोन में 1.25गीगाहट्र्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है और 3जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। जोलो ऐरा 2एक्स में फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

15,000 रुपये के बजट में 10 बेहतरीन डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

स्वाइप एलीट प्रो
swipe-elite-4-pro-1
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता स्वाइप ने हाल में ही ऐलीट प्रो मॉडल को लॉन्च किया है और स्पेसिफिकेशन में यह शानदार है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है जिसे शॉपिंग साइट स्नैपडील से खरीदा जा सकता है। फोन को 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। इसके साथ ही 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

यू यूनिक 2 प्लस
yu-yunique-2-1
माइक्रोमैक्स ब्रांड यू ने हाल में ही कम कीमत में यूनिक 2 प्लस मॉडल को लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत महज़ 5,999 रुपये रखी गई है तथा यह 27 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस ​डिसप्ले है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। यह फोन 4जी सपोर्ट वोएलटीई सपोर्ट करता है।

पैनासोनिक एलुगा आई5
panasonic-eluga-i5
पैनोसोनिक एलुगा आई5 को ​1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले है जो आशाही ड्रेगनटेल व 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट ​आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

लाइफ वाटर 8
water-8-performance
4जी फोन की बात हो ​और रिलायंस जियो का नाम न लें तो थोड़ा अधूरा है। कुछ माह पहले कंपनी ने लाइफ वाटर 8 को लॉन्च किया था। इस फोन में 5.0-इंच की एमोलेड एचडी स्क्रीन दी गई है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही लाइफ वाटर 8 में 3जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। फोन में 64जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी है।

इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो
infinix-2
इस फोन में 5.5-इंच की एचडी टीएफटी डिस्पले दी गई है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम मार्शमेलो आधारित इस फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम तथा 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश से लैस हैं। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

The post 7,000 रुपये के बजट में 10 सबसे अच्छे मोबाइल फोन, जिनमें है 3जीबी और 4जी वोएलटीई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
10,000 रुपये के बजट में 3जीबी रैम के साथ 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-android-smartphones-under-rs-10000-with-3gb-ram/ Wed, 22 Nov 2017 12:51:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2360 हमने 10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार फोन बताए हैं​ जिनमें 3जीबी रैम मैमोरी है। ये फोन न सिर्फ परफॉर्मेंस में शानदार हैं बल्कि मल्टीटास्किंग और ऐप में भी बेहतर कहे जा सकते हैं।

The post 10,000 रुपये के बजट में 3जीबी रैम के साथ 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हमेशा आपकी कोशिश यही होती है कि कम बजट में बेहतर फोन लिया जाए। परंतु जब बजट ज्यादा होता है तो आप आसानी से चुनाव कर लेते हैं क्योंकि इस बजट में लोग पहले से सोच कर रखते हैं कि कौन सा फोन लेना है। परंतु जब बजट कम है तो बहुत माथापच्ची होती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि कम बजट में फोन कम हैं बल्कि कम बजट में फोन की भरमार है और इसी में से आप बेहतर फोन का चुनाव करना चाहते हैं। परंतु अब ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आगे हमनें कम बजट के बेहद अच्छे फोन की जानकारी दी है। हमने 10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार फोन बताए हैं​ जिनमें 3जीबी रैम मैमोरी है। ये फोन न सिर्फ परफॉर्मेंस में शानदार हैं बल्कि मल्टीटास्किंग और ऐप में भी बेहतर कहे जा सकते हैं।

1. लेनोवो के8 प्लस
lenovo-k8
इस साल लेनोवो ने 10,000 रुपये से कम के बजट में अच्छे फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने के8 प्लस को उतारा है जो 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले के साथ उपलब्ध है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट है। यह फोन मीडियाटेक हेलिया पी25 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और 4,000एमएएच की पावरफुल है। यह फोन 4जी सपोर्ट करता है।

15,000 रुपये के बजट में 10 शानदार स्मार्टफोन

2. मोटो ई4 प्लस
moto-e4
मोटोरोला के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,000एमएएच की दमदार बैटरी। वहीं फोन में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले है। पर पेश किया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 1.4गीगाहर्ट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाई जा कसत जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं फास्ट अनलॉकिंग के लिए इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

3. शआोमी रेडमी नोट 4
xioami-redmi-note-4-design
शाओमी रेडमी नोट 4 का एक मॉडल 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है जिसे 10,000 रुपये से कम के बजट में लिया जा सकता है। इस फोम में आपको 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की स्क्रीन मिलेगी जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी तकनीक के साथ 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है। यह काफी दमदार है।

7,000 रुपये के बजट में 5 नॉन चीनी एंडरॉयड स्मार्टफोन

4. शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4
शाओमी रेडमी 4 की बात की जाए तो इसे फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है तथा फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। यह फोन 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ​13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच बैटरी मौजूद है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा।

5. पैनासोनिक एलुगा रे 700
pansaonic-eluga-ray-700-launch
पैनासोनिक एलुगा रे700 भी स्पेसिफिकेशन के लिहाज से बेहतरीन है। इस फोन में आपको 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसके सथ ही 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। वहीं फोटोग्राफी के लिए रे 700 में 13-एमपी का रियर कैमरा दिया और 13-मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और 4जी सपेार्ट भी है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है।

बड़ी स्क्रीन के साथ 5 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन

6. माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी
micromax-canvas-infinity
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता माइक्रोमैक्स का यह फोन भी कमाल का है। कंपनी ने कुछ माह पहले इसे लॉन्च किया। कैनवस इनफिनिटी में अपको 18:9 आसपेक्ट रेशियो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.7-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें 4जी वोएलटीई, रियल डुअल सिम और ओटीजी सपोर्ट उपलब्ध है त​था पावर बैकअप के लिए कैनवस ​इनफिनिटी में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है।

7. इनफिनिक्स नोट 4
infinix-1
इनफिनिक्स का यह फोन 5.7-इंच की बड़ी फुलएचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट पर प्रोसेस करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी दी गई है जिसे कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 4 में 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों ही कैमरे एलईडी फ्लैश से लैस है। 4जी वोएलटीई तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें फास्ट ​चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

8. कूलपैड कूल1 डुअल
coolpad-cool-1-silver
डुअल कैमरे वाला कूलपैड कूल1 डुअल फोटोग्राफी के मामले में शानदार है। इसमें 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका एक कैमरा आरजीबी है जबकि दूसरा लेंस मोनोक्रोम से फोटो लेता है। इससे आप न सिर्फ बेहतर तरीके से फोटो को ए​डीट कर सकेंगे बल्कि फोटोग्राफी में डिटेल्स भी काफी बेहतर होंगे। इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का होगा। कूल 1 डुअल में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही 1.8गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ उपलब्ध है और दोनों में आपको 32जीबी की स्टोरेज मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई सपोर्ट है।

9. मोटो जी5
moto-g5-plus-feature
लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जी5 फोन को महंगे बजट में लॉन्च किया था लेकिन आज यह 10,000 रुपये से कम बजट में उपलब्ध है। मोटो जी5 को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर पेश किया गया है जो जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज​रिये बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस उपलब्ध है।
फिंगरप्रिंट सेंसर सेंसर से लैस इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस व एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है।

10. शाओमी वाई1
xiaomi-redmi-y1-4
फिलहाल शाओमी का यह सबसे नया फोन है। इसमें 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। एंडरॉयड नुगट आधारित इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.4​गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। डुअल सिम के साथ फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी रेडमी वाई1 का एक 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाला वेरियंट है जो 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

The post 10,000 रुपये के बजट में 3जीबी रैम के साथ 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
15,000 रुपये के बजट में 10 शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-android-smartphone-under-rs-15000-in-india/ Tue, 21 Nov 2017 10:41:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2143 यह बजट कम नहीं है और हर कोई चाहता है कि इस बजट में ऐसा फोन लिया जाए जो उंचे रेंज वाले फ्लैगशिप फोन को टक्कर दे सके। तो चलिए आपकी इस परेशानी को हम दूर करते हैं और 15,000 के बजट में 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन की जानकारी देते हैं।

The post 15,000 रुपये के बजट में 10 शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज हर बजट में स्मार्टफोन की भरमार है और हर ब्रांड अपने फोन को बेहतर कहता है। ऐसे में आम उपभोक्ता के लिए बजट में बेहतर फोन चुनना बड़ा ही कठिन होता है। सबसे ज्यादा परेशानी 15,000 रुपये के बजट वाले फोन में है। क्योंकि यह बजट कम नहीं है और हर कोई चाहता है कि इस बजट में ऐसा फोन लिया जाए जो उंचे रेंज वाले फ्लैगशिप फोन को टक्कर दे सके। तो चलिए आपकी इस परेशानी को हम दूर करते हैं और 15,000 के बजट में 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन की जानकारी देते हैं।

1. शआोमी रेडमी नोट 4
xiaomi-redmi-note-4
इस फोन की बराबरी इस साल तो कई नहीं कर पाया। यह वर्ष 2017 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। शाओमी रेडमी नोट 4 में आपको 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की स्क्रीन मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन तीन मॉडल में उपलब्ध है लेकिन इसका सबसे उंचा मॉडल 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी तकनीक के साथ 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है। यह काफी दमदार है।

10 नोकिया फोन जिन्हें आज भी आप खरीदना चाहेंगे

2. मोटो जी5 प्लस
moto-g5s-plus-1

15,000 रुपये से कम के बजट में मोटोरोला का यह फोन भी कमाल का कहा जा सकता है। इस फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन है जो गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.0 गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करेता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें पीडीएएफ तथा डुअल आॅटोफोकस तकनीक वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें स्क्रीन फ्लैश के सा​थ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। मोटो जी5 प्लस में डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट उपलब्ध है। इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि 16,000 रुपये के बजट में ही डुअल कैमरे वाला मोटो जी5 एस प्लस उपलब्ध है वह भी खास कहा जा सकता है।

3. लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1

इस फोन को भी आप कम नहीं आंक सकते। भारतीय बाजार में लेनोवो के8 नोट की शुरूआती कीमत 12,999 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर मिलेगा। लेनोवो के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी मेंं उपलब्ध है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन

4. टेनॉर जी
tenor-g
टेनॉर का नाम आपके लिए नया है लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को देखकर आप इसे जरूर खरीदना चाहेंगे। टेनॉर जी में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टेनॉर जी 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और डाटा वह कनेक्टिविटी के लिए 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है।

7,000 रुपये के बजट में 5 नॉन चीनी एंडरॉयड स्मार्टफोन

5. सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राईम
samsung-galaxy-j7-prime
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राईम को पिछले साल लॉन्च किया गया था उस वक्त यह फोन महंगा था लेकिन अब 15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है और इसे बेहतर विकल्प कहा जा सकता है। इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है। फोन को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी है जो 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम के साथ 4जी सपोर्ट करता है और इमसें 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी जे7 प्राईम के 32जीबी वेरिएंट को मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होने में कुछ दिन का समय बाकी है।

6. शाओमी मी ए1
xiaomi-mi-a1-rose-gold

शाओमी का यह नया फोन भी शानदार है और भारत में कंपनी का यह पहला फोन है जो डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। इसके साथ ही शाओमी मी ए1 में आपको 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की है मैमोरी मिलेगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 12+12-मेगापिक्सल वाईड एंगल व टेलीफोटो वाले दो सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आपको 3,080 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

7. आॅनर 6एक्स
honor-6x-launch-1
हुआवई ब्रांड का यह फोन काफी शनदार है और फोन का डुअल कैमरा कमाल का है। इस फोन में 12+2-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। वहीं सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। ​फोन में 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है और यह किरीन 655 चिपसेट कार्य करता है। इसमें 2.1गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी एवं 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी विकल्प में उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है।

8. जियोनी ए1
gionee-a1-design
जियोनी ए1 मॉडल भी काफी दमदार है और आॅफलाइन स्टोर पर इसकी काफी चर्चा है। जियोनी ए1 में 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आपको प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। जियोनी ए1 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। पाावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है।

9. कूलपैड कूल प्ले 6
cool-play-6-1
हाल में कूलपैड ने विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन लॉन्च किया है। कूलपैड कूल प्ले 6 नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में शानदार डुअल कैमरा भी है। भारत में इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिहाज़ से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कूल प्ले 6 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्स का डुअल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए आपको 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 4,060 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

10. माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट
micromax-evoke-dual-note-1
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने हाल में ही बेहद कम कीमत में डुूअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट को उतारा है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स258 सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है और मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है जो 32जीबी और 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 15,000 रुपये के बजट में 10 शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
15,000 रुपये के बजट में 10 चाइ​नीज स्मार्टफोन जिन्होंने जमा रखी है अपनी धाक https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-chinese-smartphone-under-rs-15000-in-hindi/ Tue, 07 Nov 2017 12:50:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13467 उंचे रेंज में तो फिर भी कुछ ब्रांड अपनी पकड़ बनाए हुए हैं लेकिन 15,000 रुपये के बजट में चीनी निर्माता ही आगे हैं।

The post 15,000 रुपये के बजट में 10 चाइ​नीज स्मार्टफोन जिन्होंने जमा रखी है अपनी धाक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सालो में यदि भारतीय मोबाइल बाजार पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि न सिर्फ बाजार का आकार बदला है बल्कि इसने अपनी दशा और दिशा भी बदल ली है। अब हम विश्व के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल बाजार के रूप में स्थापित हो चुके हैं। इतना ही नहीं पहले जहां ज्यादातर फीचर फोन बिकते थे वहीं आज स्मार्टफोन की होड़ है। इतना ही नहीं पहले भारतीय बाजार में नोकिया, सैमसंग और सोनी जैसी एमएनसी कंपनियों का बोल बाला था लेकिन आज चीनी कंपनियां राज कर रही हैं। उंचे रेंज में तो फिर भी कुछ ब्रांड अपनी पकड़ बनाए हुए हैं लेकिन 15,000 रुपये के बजट में चीनी निर्माता ही आगे हैं। आगे हमनें 15,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 10 चीनी हैंडसेट का जिक्र किया है जिन्होंने अपनी धाक जमा रखी है।

1. शाओमी रेडमी नोट 4
xiaomi-redmi-note-4-1
शाओमी रेडमी नोट 4 भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्ट फोन है। इस फोन में 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच का डिसप्ले है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन तीन मॉडल में उपलब्ध है लेकिन इसका सबसे उंचा मॉडल 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी तकनीक के साथ 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है।

4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 10 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन

2. मोटो जी5एस प्लस
moto-g5s-plus-1
मोटोरोला ब्रांड कभी अमेरिका का हुआ करता था लेकिन आज चीनी कंपनी लेनोवो के अंदर है। मोटोरोला ब्रांड का भी एक फोन है जो पसंद किया जा रहा है। हाल में कपंनी ने मोटो जी5एस प्लस को लॉन्च किया है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 32जीबी और 64जीबी मॉडल में उपलब्ध है। फोन में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 3जीबी रैम वाला मॉडल 15,000 रुपये में उपलब्ध है।

3. लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
लेनोवो के इस फोन की भी काफी चर्चा है। फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर मिलेगा। के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी मेंं उपलब्ध है। लेनोवो के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

4. आॅनर 6एक्स
honor-6x-launch-1
इस फोन को लॉन्च हुए लगभग छह माह से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन इस रेंज में फोटोग्राफी के मामले में इसकी बराबरी की जल्दी नहीं कर सकता। इस फोन में 12+2-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। वहीं सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। फोन में 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है और यह किरीन 655 चिपसेट कार्य करता है। इसमें 2.1गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी एवं 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी विकल्प में उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है।

5. कूलपैड कूल1 डुअल
coolpad-cool1-dual
पिछले कुछ सालों में कूलपैड ने भी भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी पैठ बना रखी है और इस साल लॉन्च कंपनी का एक मॉडल कूलपैड कूल 1 डुअल काफी चर्चा में रहा है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका एक कैमरा आरजीबी है जबकि दूसरा लेंस मोनोक्रोम से फोटो लेता है। इससे आप न सिर्फ बेहतर तरीके से फोटो को एडीट कर सकेंगे बल्कि फोटोग्राफी में डिटेल्स भी काफी बेहतर होंगे। इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का होगा। कूल 1 डुअल में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही 1.8गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ उपलब्ध है और दोनों में आपको 32जीबी की स्टोरेज मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई सपोर्ट है।

6. वीवो वी5
vivo-v5-front
इस फोन को चीनी कंपनी वीवो ने पिछले साल लॉन्च किया था लेकिन इस साल भी काफी लोकप्रिय है। वी5 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन था जिसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिय गया था। यह फोन पहले महंगा था लेकिन अब 15,000 रुपये के बजट में सेल हो रहा है। फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही फोन में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 1.5 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ इसके साथ ही 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी और 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

7. ओपो ए57
oppo-a57-2
वैसे तो ओपो का एफ3 काफी चर्चा में रहा है लेकिन कम रेंज में ओपो ए57 भी बेहद सुर्खियों में रहा है। इस फोन में 16-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस है इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का है रियर कैमरा है। फोन में 5.2-इंच का एचडी एलसीडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.4गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। डुअल सिम सपोर्टेड इस फोन में वोएलटीई के साथ ही क्नेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर्स हैं।

8. जियोनी ए1
gionee-a1-design
जियोनी ए1 मॉडल भी काफी दमदार है और आॅफलाइन स्टोर पर इसकी काफी चर्चा है। जियोनी ए1 में 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आपको प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। जियोनी ए1 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। पाावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है।

9. टेनॉर जी
tenor-g
यह नई कंपनी है जिसने भारत में अपने फोन लॉन्च किए हैं लेकिन स्पेसिफिकेशन और फीचर के मामले में शानदार है। टेनॉर जी में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टेनॉर जी 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और डाटा वह कनेक्टिविटी के लिए 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है।

10. इनफोकस टर्बो 5
infocus-turbo-5
सस्ते फोन में चीनी कंपनी इनफोकस ने कुछ दिन पहले टर्बो 5 मॉडल के पेश किया था और यह फोन काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इनफोकस टर्बो 5 में आपको 5.2-इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। मीडियाटेक एमटी 6737 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.2गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है जहां आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। फोन को एंडरॉयड के नए आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर पेश किया गया है।

The post 15,000 रुपये के बजट में 10 चाइ​नीज स्मार्टफोन जिन्होंने जमा रखी है अपनी धाक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>