The post 25,000 रुपये के बजट में 5 शानदार 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भले ही भारत में 5G सर्विस अभी उपलब्ध नहीं है परंतु लोगों की सोच में 5G आ चुका है। यही वजह है कंपनियां इसे लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही हैं। पिछले साल तक जहां अच्छे 5G स्मार्टफोन के लिए 50 हजार रुपये के आसपास की कीमत चुकानी होती थी। वहीं 2021 में 20-25 हजार रुपये के प्राइस में अच्छे 5जी स्मार्टफोन इंडिया में उपलब्ध हैं जो परफॉर्मेंस में भी काफी दमदार है। आगे हमने 25 हजार रुपये के बजट में ऐसे ही 5 शानदार फोन का जिक्र किया है जिन्हें आप जरूर देख सकते हैं।

Realme Narzo 30 Pro को कंपनी ने पंच होल डिसप्ले के साथ पेश किया है और फोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च यह फोन mediatek dimensity 800u चिपसेट पर काम करता है और इसमें 6 GB रैम के साथ आपको 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने इसमें 6.5 इंच FHD+ डिसप्ले का उपयोग किया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन
फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारज़ो 30 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 48 MP का है। इसके साथ 8 MP का अल्ट्रा-वाइड और 2 MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट में 16 MP का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 5000 mAh की बैटरी 30w की चार्जिंग के साथ दी है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू है।

Realme का यह 5G फोन भी हाल में ही लॉन्च हुआ है। कंपनी ने एक्स सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Realme X7 को पेश किया है। यह फोन 6.55 इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। रियलमी के इस फोन में भी आपको mediatek dimensity 800u चिपसेट देखने को मिलेगा। यह फोन भी शुरुआती 6 GB RAM के साथ आता है। इसके साथ 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Nokia के 10 मोबाइल फोन, जिन्हें आज भी पसंद करते हैं मोबाइल यूजर्स
कैमरे का जिक्र करें तो रियमली एक्स7 में भी ट्रिपल रियर कैमरा ही है। मेन कैमरा 64 MP का है। 8 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 16 MP का सेल्फी कैमरा मिलेगी। पावर बैकअप के लिए 4,310 mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Mi10i अपने 5G फीचर के साथ 108 MP कैमरे के लिए भी चर्चा में रहा है। फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 6 GB और 8 GB की RAM मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही 64 और 128 GB की स्टोरेज भी है। इसे भी पढ़ें: मार्च 2021 में लॉन्च हो रहे हैं ये 22 बड़े फोन, बढ़ेगी मोबाइल बाजार की गर्मी
फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी10आई में 108 MP के मेन रियर कैमरे को 8 MP + 2 MP + 2 MP कैमरे का साथ मिला है जबकि फ्रंट में 16 MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। यह फोन 33w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4,820 mAh की बैटरी दी गई है।

25 हजार की बजट में 5G फोन लॉन्च करने का श्रेय जहां वनप्लस को जाता है। वहीं 20 हजार रुपये के बजट 5जी फोन लेकर Motorola आया। Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर आधारित Moto G 5G फोन में आपको 6 GB RAM मैमोरी 128 GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। फोन में 1टीबी तक की मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। मोटो 5जी के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है।
वहीं कैमरा सेक्शन की बात की जाए तो मोटो जी 5जी के बैक पैनल में ट्रिपल सेंसर देखने को मिलेगा। इस फोन में 48 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो लेंस है। कंपनी ने 16 MP फ्रंट कैमरा दिया है जो पंच-होल डिसप्ले पर उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 20 वॉट टर्बो चार्जिंग से लैस 5,000 mAh एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी।

वनप्लस ही वह पहली कंपनी है जिसने 25 हजार रुपये से कम के बजट में 5जी फोन लॉन्च किया था और इसकी शुरुआत कंपनी ने नॉर्ड से की थी। हालांकि Oneplus Nord को जुलाई में लॉन्च किया गया था लेकिन अब भी काफी अच्छा कहा जा सकता है। फोन में 6.44 इंच की 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर आधारित इस फोन में 6 GB की RAM मैमोरी और 64 GB की स्टोरेज है। सिक्योरिटी के लिए फोन में बेसिक पिन पासवर्ड के अलावा इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन 6 कैमरे के साथ अता है। रियर में क्वाड कैमरा है जबकि फ्रंट में डुअल सेल्फी दिया गया है। मेन रियर कैमरा 48 MP एमपी का है। इसके अलावा 8 MP का अल्ट्रा-वाइडए 5 MP का डेप्थ सेंसर और 2 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है।
फ्रंट में 32 MP का मेन और 8 MP का वाइड एंगल कैमरा उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए वनप्लस नॉर्ड में 4115 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30 वॉट की चार्जिंग के साथ आता है।
The post 25,000 रुपये के बजट में 5 शानदार 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5 बेस्ट Nokia स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम बजट में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हर किसी का एक फेवरेट ब्रांड होता है और उसी के अनुसार अपने फोन लेना चाहता है। किसी को शाओमी, किसी को सैमसंग, किसी को वीवो तो किसी को ओपो पसंद है। परंतु आज भी कई लोग हैं तो नोकिया फोन चाहते हैं। लोग नोकिया फोन को लेकर शिकायत करते नजर आ जाएंगे कि प्राइस के अनुसार महंगा है या थोड़ा और फीचर होता तो मजा आ जाता। परंतु यह बात भी सच है कि भारत में आज भी लोगों को नोकिया से काफी प्यार है। जब भी कोई नोकिया फोन आता है तो उसे देखना जरूर चाहते हैं। वहीं एक ऐसा तबका है जो अब भी नोकिया फोन ही लेना चाहता है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि भारत में अच्छे तादाद में नोकिया फोन उपलब्ध भी हैं। आगे हमने 20 हजार रुपये के बजट में ऐसे ही 5 शानदार नोकिया फोन की जानकारी दी है जो आपकी पसंद बन सकते हैं।
नोकिया 8.1

इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था। परंतु उस वक्त कहा गया था कि काफी महंगा है। परंतु आज यदि इस फोन के फीचर्स और प्राइस आप देखेंगे तो फिर महंगा नहीं कहेंगे। वहीं इसका स्मार्ट ऑपरटिंग सिस्टम भी आपको काफी बेहतर लगेगा। नोकिया फोन एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन के साथ लॉन्च होते हैं ऐसे में सबसे पहले इन्हें नए एंड्रॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिलता है। नोकिया 8.1 को एंड्रॉयड 9 पर पेश किया गया था। परंतु अब यह एंड्रॉयड 10 पर काम कर रहा है और इसे एंड्रॉयड 11 का अपडेट भी मिलेगा। नोकिया 8.1 में 6.18 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। वहीं यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है तो कॉफी शानदार माना जाता है। फोन में 12 MP + 13 MP को डुअल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इकसे साथ ही 20 MP फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 3500 mAh की बैटरी उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: क्या आप अब भी करते हैं Nokia से प्यार? जानें नोकिया के बनने, मिटने और फिर बनने की कहानी
नोकिया 7.2 6जीबी

अगर आप ज्यादा स्मार्ट कैमरा और ज्यादा रैम मैमोरी चाहते हैं तो फिर आप नोकिया 7.2 को देख सकते हैं। इस फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन को ग्लास फिनिश के साथ पेश किया गया है और इसका डिजाइन भी कॉम्पैक्ट है। फ्रंट और बैक दोनों में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। रही बात परफॉर्मेंस की तो नोकिया 7.2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए 48 MP + 8 MP + 5 MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: बेस्ट नॉन चाइनीज फोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद, देखें पूरी लिस्ट
नोकिया 5.1 प्लस

कम रेंज का यदि कोई कॉम्पैक्ट नोकिया फोन लेने की सोच रहे हैं तो फिर 5.1 प्लस एक अच्छा ऑप्शन है। इस फोन में आपको 5.86 इंच की एचडी+ स्क्रीन देखने के मिलेगी और काफी कॉम्पैक्ट है। पूरे फोन का उपयोग आप एक हाथ से कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 13 MP + 5 MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8 MP का सेल्फी मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है और कंपनी ने 6जीबी की रैम मैमारी दी है। पावर बैकअप के लिए 3060 mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: Samsung के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से भी कम
नोकिया 6.2

यदि कम रेंज में नोकिया की बड़ी स्क्रीन वाला फोन आप लेना चाहते हैं तो फिर नोकिया 6.2 को देखा जा सकता है। वहीं फोन परफॉर्मेंस और कैमरे में भी ज्यादा पीछे नहीं है। नोकिया 6.2 में 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है और कंपनी ने फुल एचडी+ डिसप्ले रेजल्यूशन का उपयोग किया है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। कैमरे की बात करें तो यह फोन 16 MP + 8 MP + 5 MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं फ्रंट में 8 MP का सेंसर है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3500 mAh की बैटरी है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी है।
नोकिया 7.1

कम रेंज में नोकिया का एक और फोन है जिसकी चर्चा की जा सकती है और वह है नोकिया 7.1 मोबाइल। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 1.8 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। रही बात डिसप्ले की तो कंपनी ने इसे 5.84 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेेड है। फोटोग्राफी के लिए 12 MP + 5 MP का डुअल कैमरा है और फ्रंट में 8 MP का सेल्फी है। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में आता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3060 mAh बैटरी उपलब्ध है।
The post 5 बेस्ट Nokia स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम बजट में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 20,000 रुपये में 8GB RAM के साथ बेस्ट 5 स्मार्टफोन, जो हैं बेहद पावरफुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फोन की इंटरनल मैमोरी यदि ज्यादा हो तो आप उसमें ढेर सारा डाटा रख सकते हैं। ज्यादा मूवी, ज्यादा गाने, ज्यादा फोटो और ज्यादा वीडियो सहित बहुत कुछ स्टोर कर सकते हैं। परंतु आपने कभी सोचा है कि यदि फोन की RAM मैमोरी ज्यादा हो तो क्या फायदा होता है और कम हो तो फिर कैसा नुकसान हो सकता है? तो चलिए आज हम यहां रैम का जिक्र करते हैं और उसे साथ यह भी जानेंगे कि 20 हजार रुपये के बजट में कौन—कौन बेस्ट फोन हैं जिनमें 8GB तक की RAM मैमारी उपलब्ध है।
क्या है RAM और क्यों है जरूरी
RAM का आशय है रैंडम ऐक्सेस मैमोरी। इसे टैम्परोरी मैमोरी भी कहते हैं। इस मैमोरी की खासियत है कि इसमें रीड और राइट अर्थात इसे पढ़ा और इसमें लिखा भी जा सकता है। जबकि दूसरी ओर रोम में र्सिफ पढ़ा जा सकता है उसमें आप कुछ लिख नहीं सकते। रैम मैमोरी कभी खत्म नहीं होता और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। जैसे रैम में डाटा फुल होने लगता है तो पुराने डाटा पर नये डाटा को ओवर राइट कर देता है। इसे भी पढ़ें: Android 11 के बेस्ट 11 फीचर्स, जो बदल देंगे स्मार्टफोन यूज करने का अंदाज

अब सोच रहे होंगे कि मोबाइल और कम्पयूटर में इसका क्या उपयोग है। तो बता दूं कि जितनी ज्यादा RAM मैमारी होगी फोन उतना फास्ट होगा। जब फोन और कम्यूटर में जब आप कोई ऐप या सॉफ्टवेयर चलाते हैं तो रैम मैमोरी पर ही वह रन करता है। मल्टीटास्किंग हो या फिर हैवी गेम रन करना ये सारा काम रैम करता है। रोम में सिर्फ मैमोरी स्टोर होता है बाकी सारा काम रैम पर ही निर्धारित होता है। यही वजह है कि जिस फोन में रैम कम हो उसमें हैंग की समस्या बहुत ज्यादा होती है। इस मैमोरी एक खामी है कि डिवाइस ऑफ होते ही डाटा मिट जाता है। परंतु यही इसकी खासियत भी है जिससे यदि फोन हैंग हो तो एक बार रिस्टार्ट कर देने के बाद वह फिर से कुछ समय तक सही काम करने लगता है। हालांकि आपके साथ हैंग की समस्या न हो इसलिए हम आपको बड़ी रैम मैमोरी वाले फोन की लिस्ट बताने जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: 10,000 रुपये के बजट में 4 GB रैम और 4000 mAh से बड़ी बैटरी के साथ 5 बेस्ट फोन
Samsung Galaxy M31 8GB RAM

हाल में Samsung ने Galaxy M31 का 8 जीबी रैम वेरियंट पेश किया है जो 20,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। इनफिनिटी ‘यू’ वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे एक्सनोस 9611 चिपसेट पर पेश किया गया है जो ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M31 में एल शेप्ड रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल और चौथा व पांचवां सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो हैवी यूज के दौरान भी आसानी से डेढ़ से दो दिन निकाल देता है। इसे भी पढ़ें: 10,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट फोन, जो हैं PUBG के उस्ताद
Realme 6 Pro 8GB RAM

20 हजार से कम बजट में 8जीबी रैम वेरियंट के साथ रियलमी 6 प्रो भी अच्छा आॅप्शन है। इस फोन में होल-पंच डिसप्ले के साथ 6.6-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले है जो 90 हर्ट्ज़ डिसप्ले के साथ आता है। इस रेंज में बहुत कम ही फोन में यह टेक्नोलॉजी मिलेगी। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,300एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर पेश किया है और आपको 2.3गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोन में क्वाड सेटअप कैमरा दिया गया है जो 64 + 8 + 12 + 2 एमपी सेटअप के सथ आता है।
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max 8GB RAM

शाओमी ने हाल में रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को 8जीबी रैम के साथ पेश किया है और यह भी शानदार डिवाइस है। इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है जो पंच होल डिसप्ले के साथ आता है। वहीं फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 + 8 + 5 + 2 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप है। फोन की इंटरनल मैमोरी 128 जीबी है और इमसें 5020 एमएएच की बड़ी बैटरी उपलब्ध है।
Vivo S1 Pro 8GB RAM

इस रेंज में वीवो के पास भी एक शानदार फोन है जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पर उपलब्ध है। आप वीवो एस1 प्रो को देख सकते हैं। फोन में 6.38 इंच की स्क्रीन दी गई है और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। कंपनी ने इसे इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रेैगन 665 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। वहीं मैमोरी के लिए 128GB का ऑप्शन है। फोटोग्राफी के लिए वीवो एस1 प्रो में 48 + 8 + 2 + 2 MP का क्वाड कैमरा सेटअप है और 32 MP का सेल्फी है। पावर बैकअप के लिए 4500 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।
OPPO F15 8GB RAM

20 हजार रुपये के रेंज में ओपो के पास भी एक शानदार फोन है जो काफी स्टाइलिश भी कहा जा सकता है। कंपनी ने कुछ माह पहले ओपो एफ15 को पेश किया है। फोन में 6.4 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड भी है। वहीं 8जीबी रैम के साथ आपको 128जीबी की मैमोरी मिलेगी। यह फोन मीडियाटेक हेलिया पी70 चिपसेट पर काम करता है और फोन में 2.1 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप है तो 48 + 8 + 2 + 2 एमपी के सेटअप के साथ आता है। वहीं 16एमपी का सेल्फी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है तो फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
The post 20,000 रुपये में 8GB RAM के साथ बेस्ट 5 स्मार्टफोन, जो हैं बेहद पावरफुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 10,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट फोन, जो हैं PUBG के उस्ताद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाइल हो या कम्यूटर शुरू से ही डिजिटल गेमिंग ट्रेंड ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। और आज जब हम घर में बैठ कर काम कर रहे हैं तो फिर डिजिटल गेम जैसे कई लोगों के लिए संजीवनी बन गया है। मोबाइल में आज डाटा की कमी नहीं है, ऐसे में दना-दन पबजी में व्यस्त हैं। हालांकि PUBG भारी भरकम ग्राफिक्स वाला गेम है, इसलिए माना जाता है कि सिर्फ महंगे फोन पर ही यह ठीक से चलता है। परंतु अब समय बदल गया है। आज कम रेंज में भी कई ऐसे में फोन उपलब्ध हैं जो बेहतरीन PUBG गेमिंग का अनुभव करा सकते हैं। आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 5 शानदार फोंस की जानकारी दी है जो PUBG के उस्ताद मानें जाते हैं।
Realme C3

यदि 10 हजार से कम बजट में सबसे बेस्ट गेमिंग फोन की बात करें तो Realme C3 का नाम आज सबसे उपर आना चाहिए। इस फोन को मीडियाटे के हेलिया जी70 चीपसेट पर पेश किया गया है जिसे खास करके गेमिंग के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो गेमिंग में आपको स्मूथ अनुभव कराएगा। 10,000 रुपये से कम बजट में इसका 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट उपलब्ध है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में आप लगातार10.6 घंटे तक PUBG खेल सकते हैं। इसके अलावा 6.5 इंच बड़ी स्क्रीन और 12 + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है। इसे भी पढ़ें: चीन नहीं जापान में बनी थी पहली लिथियम बैटरी, जानें बैटरी का पूरा इतिहास
Redmi Note 7S

वैसे तो 10,000 रुपये से कम के बजट में शाओमी रेडमी 8ए जैसा भी डिवाइस है जो नया है लेकिन उसका प्रोसेसर गेमिेंग के लिहाज से अच्छा नहीं है। ऐसे में आप Redmi Note 7S को देख सकते हैं इस फोन को क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसके साथ ही 3जीबी की रैम और 32जीबी की मैमोरी है। फोन में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है और इसमें 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: ब्रांड Samsung की अनकही कहानी: जानें कैसे बना ट्रेडिंग कंपनी से विश्व का नंबर एक मोबाइल निर्माता!
Vivo U10

Vivo U10 भी बेहद शानदार डिवाइस है और 10 हजार रूपये से कम के प्राइस में गेमिंग के लिए बेस्ट फोन में से एक है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर काम करता है और कम बजट का इसे बेस्ट प्रोसेसर माना जा सकता है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। रही बात कैमरे की तो कंपनी ने इसे ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया है और फोन में आपको 13 + 8 + 2 मेगापिक्सल सेंसर मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं गेमिंग के लिए इस फोन में 6.35 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसे भी पढ़ें: MIUI 12 हुआ लॉन्च, देखें इसके शानदार फीचर्स जो बना देंगे Xiaomi स्मार्टफोंस को और भी खास
Realme 5i

इस कड़ी में रियलमी का एक और फोन आपकी जरूरतों को पूरी करने में सक्षम है। Realme 5i बेहतरीन डिजाइन और शानदार स्पेसिफिकेशन में उपलब्ध है। इस फोन में 6.5 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है इसके साथ ही कंपनी ने इसे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर पेश किया है और 2.0 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर उपलब्ध है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रीनो 610 जीपीयू दिया गया है जो गेमिंग अनुभव को और शानदार बनाएगा। पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी उपलब्ध है। इसके साथ ही 12 + 8 + 2 + 2 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी है।
Nokia 6.1 Plus

Nokia 6.1 Plus का नाम थोड़ा पुराना हो गया है लेकिन पावर में कम नहीं है और सबसे खास बात कही जा सकती है कि नोकिया फोन एंडरॉयड वन इंटीग्रेशन के साथ आते हैं ऐसे में इन्हें सबसे पहले ओएस अपडेट मिलता है। इसलिए इनकी परफॉर्मेंस काफी स्मूथ हो जाती है। Nokia 6.1 Plus को काफी महंगे में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 10 हजार रुपये से कम के बजट में आज चुका है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के इस फोन में आपको 5.8-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन मिलेगी। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी है। इसके साथ ही 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं।
The post 10,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट फोन, जो हैं PUBG के उस्ताद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5 दमादार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हाल में शाओमी ने रेडमी 6ए को भारत में पेश किया है। भारततीय बाजार में शाओमी के इस फोन की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है। इस बजट में रेडमी 6ए को बहुत अच्छा फोन माना जा रहा है। फोन देखने में स्टाइलिश है और इसके स्पेसिफिकेशन भी अच्छे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सबसे बेस्ट फोन है। क्योंकि कुछ फोन हैं तो इसे चुनौती देने का दम रखते हैं। इतना ही नहीं कुछ को तो आप इससे कहीं बेहतर कह सकते हैंं आगे हमने ऐसे ही 5 बेहतरीन फोन का जिक्र किया है जो शाओमी रेडमी 6ए से कहीं ज्यादा अच्छे हैं।
शाओमी रेडमी 6ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45—इंच की एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी है। यह फोन 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फुल व्यू डिसप्ले के साथ आता है। फोन मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक हेलिया ए22 चिपसेट की ताकत प्रदान की है। फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है। इसमें 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 6ए में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5—मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी है।
शाओमी रेडमी 6ए के पांच बेहतरीन विकल्प
1. रियलमी सी1

रियलमी सी1, शाओमी रेडमी 6ए का सबसे बड़ा प्रतियोगी माना जा रहा है। इतना ही नहीं कई मायनों में यह रेडमी 6ए से कहीं ज्यादा बेहतर है। रियलमी सी1 में 6.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कपंनी ने इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। यह फोन क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गाय है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। रियलमी सी1 में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेंसर है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फेस अनलॉक है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। 8जीबी रैम के साथ आने वाले 7 धाकड़ एंडरॉयड स्मार्टफोन
2. आॅनर 7एस

आॅनर का यह फोन भी कम नहीं आंका जा सकता। आॅनर 7एस को कंपनी ने 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले बेजल लेस डिसप्ले के साथ पेश किया है और फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 5.45-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर कार्य करता है। मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट आधारित इस फोन में 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए आॅनर 7एस में 3020एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। विश्व के 10 सबसे फास्ट फोन, इनकी नहीं है कोई बराबरी
3. यू एस

माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू ने भी कम रेंज में एक बेहरीन फोन को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी ने यू एस को उतारा है जो शाओमी रेडमी 6ए के बराबर में खड़ा होता है। इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.45-इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले है। मीडियाटेक एमटी6738 चिपसेट पर आधारित यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। कंपनी की ओर यू ऐस को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसे एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
4. सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर

सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर भी काफी अच्छा फोन है। वहीं यह डिवाइस एंडरॉयड गो इंटीग्रेशन के साथ आता है जो नए ओएस के साथ अपडेट रखेगा। फोन में 540 x 960 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.0-इंच की स्क्रीन दी गई है। हालांकि रेजल्यूशन कम है लेकिन डिसप्ले बेहद ही शानदार है। वहीं स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर एक्सनोस 7570 पर कार्य करता है और इसमें 1.4 गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर है। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी कम लग रही होगी लेकिन बैटरी बैकअप बहुत शानदार है।
5. शाओमी रेडमी 5ए

शओमी रेडमी 6ए मीडियाटेक चिपसेट पर कार्य करता है। आप चाहें तो इसका क्वालकॉम चिपसेट वाला वेरियंट 5ए को देख सकते हैं और यह भी अच्छा विकल्प है। शाओमी रेडमी 5ए में 1280×720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। रेडमी 5ए में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
top 5 competitors of redmi 6a realme c1 galaxy j2 core honor 7s in hindi
The post 5 दमादार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड फोन जिनमें है 2जीबी रैम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले एक साल के मोबाइल जगत पर यदि आप नजर डालें तो पाएंगे कि या तो कीपैड वाले फोन बिकते हैं या 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन। जियो के आने से पूरा बाजार बदल गया है। अब कोई भी उपभोक्ता 2जी फोन या फिर 3जी इनेबल स्मार्टफोन खरीदारी करना नहीं चाहता। क्योंकि 3जी फोन की खरीदारी में नुकसान ही है। एक तो आपको कम डाटा मिलेगा वहीं फोन भी धीमा चलेगा। वहीं यदि आप स्मार्टफोन की खरीदारी कर रहे हैं तो थोड़ा स्पेसिफिकेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है। कम से कम 2जीबी रैम वाला फोन जरूर लें। हालांकि आप यही सोच रहे होंगे कि कम बजट में 2जीबी रैम वाले फोन उपलब्ध नहीं हैं। जबकि ऐसा नहीं आज बेहद कम रेंज में भी अच्छे फोन उपलब्ध हैं। हमनें 5,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 5 बेहतरीन एंडरॉयड फोन की जानकारी दी है जिनमें 2जीबी रैम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।
1. शाओमी रेडमी 5ए

शाओमी रेडमी 4ए में आपको 5-इंच की स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (1280×720 पिक्सल) है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारत में रेडमी 5ए 2जीबी और 3जीबी रैम मॉडल के साथ उपलब्ध है। 2जीबी वाले मॉडल की कीमत 4,999 रुपये है और इसमें 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है।रेडमी 5ए में आपको 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है।दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। शाओमी रेडमी 5ए को कंपनी ने 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। 15,000 रुपये में 12 अच्छे डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन
2. टेनआॅर डी
कम कीमत वाला यह फोन भी कम दमदार नहीं है। इसमें आपको अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। टेनआॅर डी दो मॉडल में उपलब्ध है जिसकी शुरूआती कीमत 4,999 रुपये है। फोन में 5.2-इंच की एचडी डिसप्ले दिया गया है और यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट की ताकत प्रदान की गई है और इसमें 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
3. इंटेक्स एक्वा सुप्रीम प्लस

इंटेक्स एक्वा सुप्रीम प्लस को कंपनी ने महंगे बजट में लॉन्च किया था लेकिन अब यह कम बजट में उपलब्ध है। फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस आॅन सेल डिसप्ले से लैस है। यह फोन मीडियाटेक एमटीके6737 चिपसेट के साथ कार्य करता है और इसमें 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर है। कंपनी की ओर से इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।
4. यू यूरेका प्लस
यह फोन भी बेहद ताकतवर है और कैमरा भी दमदार है। यू यूरेका प्लस में 5.5-इंच का फुल-एचडी (1080×1920 पिक्सल) आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन को स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट्स ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2 जीबी का रैम 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यूरेका प्लस में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 3जी के साथ 4जी का लाभ ले सकते हैं। पहले यह फोन ज्यादा कीमत में उपलब्ध था लेकिन अब इसे 5,000 रुपये से कम के बजट में खरीद सकते हैं।
कम कीमत में 2जीबी रैम के साथ माइक्रोमैक्स के पास बेहतरीन डिवाइस है। आप कैनवस 5 लाइट मॉडल को देख सकते हैं। इस फोन में 5-इंच की एचडी डिसप्ले है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6737पी चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आपको 2,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं।
1,500 रुपये में 7 बेहतरीन कीपैड वाले फोन, जिनमें है कमाल का बैटरी बैकअप
6. आईवूमी मी1 प्लस

भारतीय बाजार में यह कंपनी नई है लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन शानदार है। मी1 प्लस में 5-इंच की 2.5डी कर्व्ड एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसमें 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे 2जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और साथ में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। दोहरा सिम आधारित यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है और इसमें एंडरॉयड मार्शमेलो है। भारतीय बाजार में आईवूमी मी1 प्लस की कीमत 4,999 रुपये है।
7,000 रुपये के बजट में 10 बेहतरीन फोन जिसमें है 3जीबी रैम के साथ 4जी सपोर्ट
7. इंटेक्स एक्वा एस3

कम रेंज में सबसे ज्यादा फोन इंटेक्स ने ही हाल में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कुछ माह पहले एक्वा एस3 को पेश किया था। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले है और यह एंडरॉयड नुगट आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है इसके साथ ही 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये मैमोरी 64जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इंटेक्स के इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश से लैस है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं पावर बैकअप के लिए 2,450एमएएच की बैटरी मिलेगी।
8. लावा ए97 2जीबी

यदि आप भारतीय ब्रांड के फोन लेना चाहते हैं तो लावा का ए97 मॉडल भी अच्छा कहा जाएगा। कम रेंज के इस फोन में वोएलटीई सपोर्ट के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। लावा ए97 में 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 854×480 पिक्सल है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें दोनों रियर और फ्रंड कैमरे 5-मेगापिक्सल के हैं और दोनों के साथ फ्लैश दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनरल मैमोरी है।
9. आईवूमी मी5

आईवूमी मी5 में आपको 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर मिलेगी। कम रेंज के बावजूद कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित है। मी5 स्प्रेडट्रम चिपसेट पर कार्य करता है और इमसें 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी दी गई है। फोन की मैमोरी 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी से लैस है।
10. स्वाइप कनेक्ट पावर

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी स्वाइप के पास भी कम कीमत में अच्छे 4जी वोएलटीई फोन हैं। कंपनी ने स्वाइप कनेक्ट पावर को उतारा है। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फोन स्प्रेडट्रम चिपसेट पर कार्य करता है और बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है जहां आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
The post 5,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड फोन जिनमें है 2जीबी रैम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वैसे तो एयरटेल ने अपनी 4जी सेवा की शुरुआत वर्ष 2012 में ही कर दिया था। परंतु उस वक्त तक डाटा सर्विस महंगा होने की वजह से बहुत कम ही लोग 4जी सर्विस के बारे में जानते थे लेकिन रिलायंस जियो की सर्विस लॉन्च होने के बाद हर कोई 4जी सर्विस के बारे में जानने लगा। इतना ही नहीं पहले जहां 4जी फोन सिर्फ महंगे बजट में उपलब्ध थे वहीं अब इन्हें आप बजट में भी लिया जा सकता है। 5,000 रुपये से कम के बजट में भी आप बेहतर 4जी फोन ले सकते हैं जिनमें सुपरफास्ट इंटरनेट का मजा लिया जा सकता है। आगे हमनें ऐसे ही 5 शानदार डिवाइस की जानकारी दी है।
इंटेक्स लायन टी1

हाल में इंटेक्स ने लायन टी1 स्मार्टफोन को पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 4,999 रुपये है। कम कीमत का यह फोन शानदार है। फोन में 5.2-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है और यह स्प्रेडट्रम एससी9832 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1जीबी रैम और 8जीबी की मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर 5—मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और डाटा के लिए 4जी के अलावा वाईफाई सपोर्ट और ब्लूटूथ भी मिलेगा। कंपनी ने इसे 2,700 एमएएच की बैटरी से लैस किया है।
7,000 रुपये के बजट में 5 नॉन चीनी एंडरॉयड स्मार्टफोन
2. माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 4जी

कम कीमत में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ माइक्रोमैक्स के पास भी कुछ फोन उपलब्ध हैं। हाल में कंपनी ने कैनवस स्पार्क 4जी को उतारा है जिसमें 5 इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे सुरक्षा और मजबूती प्रदान करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें भी 4जी सेवा वोएलटीई सपोर्ट के साथ है। इसके साथ ही फोन में इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में आपको 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है और यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है।
वहीं माइक्रोमैक्स ने वीडियो 1 और वीडियो 2 को भी पेश किया है। ये फोन भी 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ उपलब्ध हैं और इनके साथ रिलायंस जियो की सिम भी फ्री है।
3. आईवूमी मी1 प्लस

भारतीय बाजार में यह कंपनी नई है लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन शानदार है। मी1 प्लस में 5-इंच की 2.5डी कर्व्ड एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसमें 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे 2जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और साथ में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। दोहरा सिम आधारित यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है और इसमें एंडरॉयड मार्शमेलो है। भारतीय बाजार में आईवूमी मी1 प्लस की कीमत 4,999 रुपये है।
4. लाइफ फ्लेम 8

यदि कम रेंज में 4जी वोएलटीई फोन लेने का मन बना रहे हैं तो रिलायंस डिजिटल का लाइफ फ्लेम 8 भी बेहतर फोन कहा जाएगा। इस फोन में 4.5-इंच का डिसप्ले है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480×854 पिक्सल है। दोहरा सिम आधारित इस डिवाइस में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए फ्लेम 8 में 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट आधारित लाइफ फ्लेम 8 में 1.1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। यह फोन 4,100 रूपये के बजट में उपलब्ध है।
बड़ी स्क्रीन के साथ 5 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन जो हैं बहुत सस्ते
5. स्वाइप कनेक्ट पावर

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी स्वाइप के पास भी कम कीमत में अच्छे 4जी वोएलटीई फोन हैं। कंपनी ने स्वाइप कनेक्ट पावर को उतारा है। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फोन स्प्रेडट्रम चिपसेट पर कार्य करता है और बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है जहां आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
The post 5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सपना नहीं हकीकत में हैं ये पांच अनोखे डिवाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाइल फोन को देखकर अक्सर लोग कहते नजर आते हैं कि मोबाइल भी क्या चीज है। कमाल की तकनीक है। कॉलिंग के लिए इसे बनाया गया था लेकिन आज पढ़ाई से लेकर कमाई तक के सारे काम इससे संभव हैं। फोन में आप फास्ट इंटरनेट, बेहतरीन फोटोग्राफी, शानदार म्यूजिक और मजेदार का मजा ले सकते हैं। परंतु आपको बता दूं कि आज तकनीक सिर्फ मोबाइल तक ही सीमित नहीं है। कई ऐसे डिवाइस आ गए हैं या फिर आने वाले हैं जिनकी पहले आप कल्पना करते थे। हाल में कुछ ऐसी ही तकनीक हमारी भी जानकारी में आए हैं। आगे हमने इन्हीं तकनीकी डिवाइस का जिक्र किया है।
1. फोन ही नहीं जूता भी हुआ स्मार्ट

अक्सर आप जेम्स बॉन्ड के गैजेट्स देखकर सोचते होंगे कि काश यह डिवाइस मेरे पास भी होता। उसका चश्मा से लेकर जूता तक सब कुछ अलग होता है। तो चलिए आपकी यह ख्वाहिश अब पूरी होने वाली है। क्योंकि आज बाजार में स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्ट जूते भी उपलब्ध हो चुके हैं। हाल में शाओमी ने भी एक ऐसा ही जूता पेश किया है। कंपनी ने इंटेल चिपसेट से लैस स्मार्ट शूज को लॉन्च किया है। इस जूते में बैटरी भी लगी है जो एक बार चार्ज होने के बाद 60 दिनों तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। यह आपको न सिर्फ एक दिन में चले गए स्टेप्स के बारे में बताएगा बल्कि वॉकिंग, रनिंग और क्लाइमिंग की पूरी डाटा तैयार करता है। इसके साथ ही आपके द्वारा किए गए एक्टिविटीज से कितनी कैलोरी आपने खर्च की इसकी भी जानकारी देता है। आपके चलने और दौड़ने की गति को भी बताने में सक्षम है।
2. टूटी स्क्रीन खुद ही जुड़ेगी

फोन के उपयोग में सबसे ज्यादा लोग उसके स्क्रीन टूटने से डरते हैं। परंतु आपको बता दूं कि कुछ दिनों में फोन में अब ऐसी स्क्रीन आने वाली है जो टूटते ही खुद जुड़ जाएगी। हाल में ‘ऐलो’ कंपनी द्वारा एक ऐसे फोन के निर्माण की जानकारी दी गई है। जिसकी स्क्रीन टूटते ही जुड़ जाती है। ऐलो के निर्माण में फिलिप स्टार्क और जेरोम आॅलिवेट जैसी नामी डिजाईनिंग हस्तियों द्वारा किया जा रहा है। ऐलो को लेकर दावा किया गया है कि इस फोन की स्क्रीन चटकने या टूटने पर अपने आप ही ठीक हो जाएगी तथा स्मार्टफोन की स्क्रीन बिल्कुल नई जैसी हो जाएगी।
3. टी-शर्ट में होगा फिटनेस ट्रैकर

जब जूता स्मार्ट हो गया तो फिर टी-शर्ट साधारण क्यों रखें। हाल में सिगनल फिटनेस टी-शर्ट नाम से एक स्मार्ट टी-शर्ट पेश किया गया है। इस वियरेबल टी-शर्ट में चीप इनेबल है जो आपकी फिटनेश का ख्याल रखने में सक्षम है। इसमें नेवीगेशन इनेबल है और यह आपकी बर्न हुई कैलोरी, चढ़े जाने वाले फ्लोर्स व चले गए कदमों के साथ ही तय की गई दूरी को बताता है। खास बात यह कही जा सकती है कि टी-शर्ट द्वारा रिकॉर्ड किए गए सभी डाटा आप अपने फोन में देख सकते हैं। यह टी-शर्ट एंडरॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ कनेक्ट होने में सक्षम है। सिग्नल टी-शर्ट को रिचार्जेबल बैटरी के साथ वायब्रेशन सेंसर, बीएलई मॉड्यूल, माइक्रो कंट्रालर और सॉफ्ट स्वीच जैसे फीचर्स से भी लैस किया है।
भारत में लॉन्च होने से पहले देखें शाओमी मी मिक्स 2 की एक झलक
4. हाथ घुमा कर फोन होगा चार्ज

फोन चार्ज करने के लिए अब आपको पावर चार्जर या पावर बैंक की जरूरत नहीं होगी बल्कि अपने हाथ को हौले-हौले से हिलाएंगे और आपका फोन चार्ज हो जाएगा। हैंड एनर्जी नाम की कंपनी ने एक ऐसे चार्जर का विकास किया है जो हाथ घुमाने से एनर्जी उत्पन्न करेगा और यह इस एनर्जी से आप अपने फोन चार्ज कर सकते हैं। यह बॉल जैसा एक डिवाइस है जिसे आपको हाथ में लेकर गोल-गोल घुमाना है। उससे डिवाइस में लगा खास यंत्र मेकैनिकल पावर को बिजली में बदलता है। इसे हल्के से हाथ को घुमाने पर भी प्रति मिनट 5,000 चक्कर काटता है जो डिवाइस के अंदर लगे 1,000 एमएएच बैटरी को आसानी वे चार्ज करने में सक्षम है। हालांकि यह फिलहाल प्रोजेक्ट है।
5. स्टीकर पर रखते ही फोन होगा चार्ज

आज घर के हर चार्जिंग स्लॉट में फोन लगा होता है और फोन को चार्ज करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में फ्रेंच कंपनी एनर्जी स्क्वॉयर ने खास उपाय ढूंढ़ा है। कंपनी ने पैड नुमा स्टिकर का ईज़ाद किया है जिससे आप एक से ज्यादा फोन को एक साथ चार्ज कर सकते हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसके लिए जरूरी नहीं है कि फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो। बिना वायरलेस चार्जिंग वाले फोन को भी यह आसानी से चार्ज करने में सक्षम है। फोन को इस स्टीकर पर रखने भर से खुद-ब-खुद चार्ज होने लगेगा। यह चार्जर पूरी तरह से धूल, पानी के साथ टूट-फूट से भी बेअसर है।
The post सपना नहीं हकीकत में हैं ये पांच अनोखे डिवाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5 बेस्ट वीडियो कॉलिंग ऐप्स, जो हैं एंडरॉयड फोन के लिए खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत में 3जी ही नहीं बल्कि अब 4जी नेटवर्क भी हर जगह उपलब्ध है। जिसे देखो वहीं इंटरनेट सर्फिंग में लगा है। वहीं 4जी आने के बाद से मोबाइल जगत में एक और बदलाव देखने को मिला है। अब लोग कॉल नहीं वीडियो कॉल करना पसंद करते हैं। कई फोन हैं जिनमें वीडियो कॉल इंटीग्रेटेड होता है। वहीं जिन फोन में वीडियो कॉल इंटीग्रेट नहीं है उनमें आप ऐप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। आगे वीडियो कॉलिंग के लिए ऐसे ही 5 बेहतरीन ऐप की जानकारी दी है।
1. गूगल डुओ
गूगल द्वारा निर्मित डुओ को वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे बेहतरीन ऐप में से एक कहा जा सकता है। यह ऐप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनो आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ कार्य करती है और इसमें आप फोन और जीमेल में उपलब्ध कॉन्टैक्ट से वीडियो चैट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि दूसरे यूजर के पास भी गूगल डुओ ऐप उपलब्ध हो। इस ऐप में आपको सिर्फ कॉन्टैक्ट पर जाकर वीडियो कॉल का बटन दबाना है और कॉल हो जाएगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि गूगल डुओ से कॉलिंग के लिए आपको जीमेल अकाउंट की भी आवश्यकता नहीं है अपने फोन नंबर से ही इसे एक्टिव कर सकते हैं। इसका नॉक—नॉक फीचर भी बेहद खास है।
फ्री में मूवी देखने के लिए ये 7 ऐप हैं बड़े काम के
2. व्हाट्सऐप
व्हाट्सऐप से आज हर कोई परिचित है। इस ऐप का कंट्रोल फेसबुक के पास है। इसका उपयोग आप इंस्टेंट चैट के लिए करते हैं लेकिन आपको मालूम नहीं कि इसका वीडियो कॉलिंग भी बेहद शानदार है। कंपनी ने इसी साल वीडियो कॉलिंग फीचर को पेश किया है। हालांकि आज व्हाट्सऐप में वीडियो कॉलिंग आपको समझाने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी बता दूं कि जिसे आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं उसके कॉन्टैक्ट में जाना है और उपर दिए वीडियो बटन को दबाना है। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए पूछेगा आपके द्वारा ओके करने के साथ ही वीडियो कॉलिंग शुरू हो जाएगी।
3. जियो4जी वॉइस
आज भारत में वीडियो कॉलिंग की बात हो और जियो4जी वाइस का जिक्र न किया जाए तो शायद अधूरा होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित इसी ऐप ने लोगों को वीडियो कॉलिंग की लत लगाई है। इस ऐप से वीडियो कॉल करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप को ओपन कर कॉन्टेक्ट का चुनाव करना है जिसे आप कॉल करना चाहते हैं। कॉन्टैक्ट के चुनाव के साथ ही नीचे वीडियो का बटन दिखाई देगा। बस एक क्लिक से आप वीडियो चैट कर सकते हैं। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें तेजी से कॉल लगता है और आपको वाइस भी कॉफी स्पष्ट होता है।
4. स्काइप
इसे सबसे पुराने वीडियो कॉलिंग ऐप में से एक कहा जा सकता है। इसका निर्माण विश्व की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा किया गया है। पहले यह विंडोज़ पीसी पर उपलब्ध था लेकिन अब एंडरॉयड फोन के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। इसमें आप अपने स्काइप आईडी, माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट और मोबाइल नंबर किसी से भी लॉगिन कर सकते हैं। स्काइप की वीडियो क्वालिटी बहुत अच्छी मिलेगी और कॉल भी साफ है। वहीं इसे काफी सुरक्षित भी माना जाता है।
7,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा
5. वाइबर वीडियो कॉल
व्हाट्सऐप पर कॉलिंग आने से पहले ज्यादातर लोग वाइबर कॉलिंग का ही उपयोग करते थे। जहां इंटरनेट का उपयोग कर आप किसी भी नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वहीं हाल में वाइबर ने वीडियो कॉलिंग सेवा भी पेश की है जो बेहद ही शानदार है। इससे वीडियो कॉलिंग काफी आसान है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि दूसरे यूजर के पास भी वाइबर ऐप इंस्टॉल हो।
ये हमने 5 ऐप बताए हैं जो वीडियो कॉलिंग के लिए बहुत अच्छे कहे जा सकते हैं। वहीं इनके अलावा वीचैट, लाइन और टैंगो जैसे भी कुछ ऐप हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं।
The post 5 बेस्ट वीडियो कॉलिंग ऐप्स, जो हैं एंडरॉयड फोन के लिए खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ये हैं विश्व के पांच सबसे ताकतवर स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जब आप कोई फोन लेने का मन बनाते हैं तो आपकी कोशिश यही होती है कि सबसे बेस्ट फोन लें। ताकत में वह सबसे अव्वल हो और कोई भी फोन उससे आगे न हो। हालांकि ऐसा होना मुश्किल है क्योंकि कोई भी ऐसा फोन नहीं है जिसे आप हर मामले में सबसे आगे कह सकते हैं। यदि वे आगे हैं भी तो कुछ माह में ही उनसे बेहतर फोन आ सकते हैं। हालांकि फिलहाल मोबाइल बाजार में कुछ ऐसे फोन हैं जिन्हें आप विश्व के सबसे ताकतवर फोन की श्रेणी में रख सकते हैं। आगे हमनें ऐसे ही 5 बेहतरीन डिवाइस की जानकारी दी है।
वनप्लस 5

पिछले माह वनप्लस ने भारतीय बाजार में वनप्लस 5 मॉडल को पेश किया था। यह फोन दो मॉडल में उपलब्ध है लेकिन इसका 8जीबी रैम वाला मॉडल बेहद ही ताकतवर माना जा रहा है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 37,999 रुपये है। फोन में 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेड स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। आॅक्सीजन ओएस आधारित यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम नुगट पर आधारित है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें 2.45गीगाहट्र्ज कोरयो प्रोसेसर है। इसके साथ ही 128जीबी की मैमोरी भी उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-एमपी+20-एमपी का डुअल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, वाईफाई व ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स उपलब्ध है।
5,000 एमएएच बैटरी से लैस 10 दमदार फोन, सभी एक से बढ़कर एक
सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस

सैमसंग ने कुछ माह पहले ही गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस को भारत में पेश किया था। वहीं बाद में कंपनी ने एस8 प्लस का 6जीबी रैम वाला वेरियंट उतारा यह फोन भी बेहद स्मार्ट और पावरफुल है। फोन में 6.2-इंच की इन्फिनिटी 2के डिसप्ले है जो सुपर एमोलेड तकनीक से लैस है। इसके साथ ही स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। इसे न सिर्फ 6जीबी रैम से लैस किया गया है बल्कि फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी है। यह फोन एक्नोस 8895 चिपसेट पर उपलब्ध है। यह विश्व का पहला फोन है जो 1जीबीपीएस तक की गती से डाटा का उपयोग करने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल वाला रियर कैमरा दिया गया है जो कमाल की फोटोग्राफी करता है। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए यह लगभग सभी आधुनिक फीचर्स से लैस है। वहीं इसमें आइरिस स्कैनर है जिसकी मदद से फोन में देखकर आप इसे अनलॉक कर सकते हैं। भारतीय बाजार में यह फोन 70,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है।
6,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन एंडरॉयड स्मार्टफोन
एप्पल आईफोन 7 प्लस

जब पावरफुल फोन की बात आए तो आप आईफोन को नहीं भूल सकते। इस फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। यह ओलिया फोबिक कोटेड है जिससे स्क्रीन पर उंग्लियों के निशान नहीं पड़ते। आईफोन 7 प्लस में 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए हैं और कैमरा 7-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोटोग्राफी के मामले में यह कैमरा भी सब पर भारी पड़ता है। एप्पल आईफोन 7 प्लस ए10 फ्यूजन चिपसेट के साथ पेश किया गया है और फोन आईपी67 सर्टिफाइड भी है तो इसे पानी व धूल अवरोधक होने का भरोसा दिलाता है। बड़े से बड़े ऐप और गेम को आसानी से रन करने में यह सक्षम है।
असूस जेनफोन एआर

असूस जेनफोन एआर का प्रदर्शन कंपनी ने सीईएस इवेंट के दौरान किया था लेकिन अब यह भारत में भी उपलब्ध है। यह विश्व का पहला 8जीबी रैम वाला फोन है हालांकि भारत में यह वनप्लस 5 के बाद उपलब्ध हुआ। इसके साथ ही यह विश्व का पहला गूगल टैंगो और डे ड्रीम रेडी फोन है जहां आप आॅग्यूमेंटेड रियालिटी के साथ वर्चुअल कंटेंट का मजा ले सकते हैं। फोन में 5.7-इंच की क्यूएचडी सुपरएमोलेड स्क्रीन दी गई है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 23-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ओआईएस और ईआईएस जैसे तकनीक से लैस है। असूस ज़ेनफोन एआर का कैमरा मोशन ट्रैकिंग सपोर्ट करने में सक्षम है। यह फोन कल भारत में लॉन्च हो रहा है।
The post ये हैं विश्व के पांच सबसे ताकतवर स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>