Total by Hike | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Apr 2018 12:21:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-lions-n1-and-lions-t1-lite-launched-with-total-by-hike-in-hindi/ Mon, 02 Apr 2018 12:21:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18641 ये दोनों ही फोन 4,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च हुए हैं।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेक कंपनी इंटेक्स ने आज भारत में दो शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से एक्वा लॉयंस एन1 और लॉयंस टी1 लाइट बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही फोन अलग और खास इसलिए हैं क्योंकि ये हाइक के ‘टोटल’ प्लेटफार्म पर रन करते हैं। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 की कीमत जहां 2,823 रुपये रखी गई है वहीं लॉयंस टी1 लाइट को 3,899 रुपये में लॉन्च किया गया है।

इंटेक्स की ओर से ये दोनों ही स्मार्टफोन एयरटेल की ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ मुहिम के साथ लॉन्च किए गए हैं। आॅफर के तहत एक्वा लॉयंस एन1 पर जहां कंपनी 1,500 रुपये का कैशबैक दे रही है वहीं लॉयंस टी1 लाइट स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है। एयरटेल नंबर यूज़ करने पर विभिन्न किश्तों में 36 महीनों में यह कैशबैक प्राप्त होगा।

intex aqua lions N1-1

हाइक टोटल ओएस की बात करें तो यह एंडरॉयड बेस्ड प्लेटफॉर्म बिना डाटा पैक के ही इंटरनेट सुविधा देता है। इंटेक्स के इन दोनों फीचर फोन में बिना इंटरनेट के ही चैटिंग, न्यूज, मैसेजिंग, रिचार्ज, वॉलेट, ट्रेन स्टेट्स व पीएनआर, क्रिकेट स्कोर व राशिफल इत्यादि सर्विसेज को यूज़ किया जा सकता है।

रिलायंस जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4जी स्पीड में फिर मारी बाजी

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 जहां 4-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है वहीं इंटेक्स लॉयंस टी1 लाइट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड नुगट के साथ ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करते हैं।

intex aqua lions N1-2

इंटेक्स की ओर से दोनों फोन में 1जीबी की रैम और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 में जहं 2-मेगापिक्सल का रियर और 0.3-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं लॉयंस टी1 लाइट में 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

दिखा ‘मेक इन इंडिया’ का जलवा, भारत बना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल निर्माता देश

इंटेक्स के ये दोनों ही फोन डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। पावर बैकअप के लिए एक्वा लॉयंस एन1 में 1,400एमएएच और एक्वा लॉयंस टी1 लाइट में 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 को प्रीमियम ब्लैक कर में खरीदा जा सकता है वहीं एक्वा लॉयंस टी1 लाइट रॉयल ब्लैक, स्टील ग्रे और शेपेन कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
​अब बिना डाटा के भी चलेगा इंटरनेट, चैटिंग के साथ देख सकेंगे लाईव न्यूज व क्रिकेट स्कोर https://www.91mobiles.com/hindi/hike-total-launch-now-send-messages-without-internet-connection-with-intex-and-karbonn-in-hindi/ Wed, 17 Jan 2018 13:24:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16007 हाइक की ओर से आज देश में विश्व की पहली यूएसएसडी बेस्ड एंडरॉयड सर्विस पेश की गई है।

The post ​अब बिना डाटा के भी चलेगा इंटरनेट, चैटिंग के साथ देख सकेंगे लाईव न्यूज व क्रिकेट स्कोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर स्मार्टफोन में इंटरनेट न हो तो फोन फोन नहीं लगता। चैटिंग—मैसेजिंग, क्रिकेट अपडेट या फिर न्यूज ये सभी चीजें आज रोज़ाना की आदत सी बन गई है। लेकिन इन सभी सुविधाओं का मजा तभी लिया जा सकता है, जब आपके फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी हो। लेकिन जरा सोचिये बिना इंटरनेट ही अगर आप इन सभी सुविधाओं का लुफ्त उठा पाएं जो कैसा होगा। देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप हाइक ऐसी ही सुविधा लेकर आई है जिसमें डाटा कनेक्शन के बिना ही इंटरनेट सुविधाओं को यूज़ किया जा सकता है।

हाइक की ओर से आज देश में विश्व की पहली यूएसएसडी बेस्ड एंडरॉयड सर्विस पेश की गई है। इस सर्विस को ‘टोटल’ नाम दिया गया है जो एंडरॉयड के साथ मिलकर काम करती है। इस सर्विस के साथ बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के ही चैटिंग, न्यूज, मैसेजिंग, रिचार्ज, वॉलेट, ट्रेन स्टेट्स व पीएनआर, क्रिकेट स्कोर व राशिफल इत्यादि सर्विसेज को यूज़ किया जा सकता है।

hike-total-1

य​ह ‘टोटल’ ​सर्विस स्मार्टफोन के एंडरॉयड वर्ज़न पर किसी यूजर इंटरफेस की तरह ही काम करेगी। नए स्मार्टफोन के पर महज़ 3 स्टेप्स के बाद ही फोन में टोटल आधारित स्मार्टफोन में बिना डाटा कनेक्टिविटी के ही इंटरनेट की सर्विसेज़ का फायदा उठाया जा सकेगा। टोटल बेस्ड स्मार्टफोन पर कंपनी की ओर से 200 रुपये के बेनिफिट दिए जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल टोटल की किसी भी सर्विस के लिए किया जा सकता है।

आपको बता दें कि ​​हाइक की ओर से टोटल सर्विस को फिलहाल 4 स्मार्टफोन के साथ ही पेश किया जा रहा है। इनमें 3 स्मार्टफोन जहां इंटेक्स के एक्वा लॉयन्स एन1, एक्वा लॉयन्स टी1 और एक्वा लॉयन्स टी1-लाइट होंगे वहीं 1 स्मार्टफोन कॉर्बन ए40 इंडियन होगा। ये चारों स्मार्टफोन 1 मार्च से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

hike-total-2

हाइक की टोटल सर्विस यूएसएसडी आधारित टेक्नोलॉजी पर काम करती है। याद हों कि यूएसएसडी का प्रयोग आमतौर पर मोबाईल बैलेंस जानने के लिए किया जाता है जिसमें और लगाकर कोड लिखना होता है। टोटल सर्विसेज़ का बिना डाटा के फायदा उठाने के दौरान यदि यूजर कोई भी अटेचमेंट भेजना या रिसीव करना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें टोटल वॉलेट से डाटा पैक खरीदना होगा।

यह डाटा पैक 1 रुपये से शुरू होगा तथा इसमें 3 रुपये, 5 रुपये व 9 रुपये के सस्ते आॅप्शन्स मौजूद होंगे। आपको बता दें कि टोटल की किसी भी सर्विस का साइज़ 100केबी से लेकर 1एमबी तक ही रहेगा। टोटल सर्विस के लिए हाइक ने एयरटेल, बीएसएनएल और एयरसेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों से हाथ मिलाया है।

The post ​अब बिना डाटा के भी चलेगा इंटरनेट, चैटिंग के साथ देख सकेंगे लाईव न्यूज व क्रिकेट स्कोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>