Toyota | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:02:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत में लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai, एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी https://www.91mobiles.com/hindi/hydrogen-powered-car-toyota-mirai-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/hydrogen-powered-car-toyota-mirai-launched-in-india/#respond Mon, 21 Mar 2022 04:32:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77564 Toyota Mirai हाइड्रोजन फ्यूल सेल बैटरी पैक के साथ आती है। इस कार की रेंज को लेकर कहा जा रहा है कि यह फुल टैंक में करीब 600 किलो मीटर की रेंज ऑफर करती है।

The post भारत में लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai, एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Toyota ने भारत में पहली हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ी Toyota Mirai लॉन्च कर दी है। हाइड्रोजन से चलने वाली यह सेडान कार देश में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च की गई है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमेटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) और Toyota भारतीय सड़कों और जलवायु परिस्थितियों में Toyota Mirai को परखेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत हाइड्रोजन से चलने वाली फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) Toyota Mirai को लॉन्च किया है। इस दौरान नितिन गड़करी ने कहा कि वे ख़ुद Toyota Mirai को इस्तेमाल करना शुरू करेंगे। इस गाड़ी के लिए हाइड्रोजन की सप्लाई इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड करेगा।

धुआं नहीं एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी

Toyota Mirai हाइड्रोजन फ्यूल सेल बैटरी पैक के साथ आती है। इस कार की रेंज को लेकर कहा जा रहा है कि यह फुल टैंक में करीब 600 किलो मीटर की रेंज ऑफर करती है। इस कार में हाइड्रोजन इलेक्ट्रिसिटी में ट्रांसफॉर्म होकर इसे पावर देती है। सबसे दिलचस्प है कि इस कार के एग्जॉस्ट पाइप से धुआं नहीं बल्कि पानी निकलता है। पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश में कमर्शियल क्षेत्र में हाइड्रोजन फ़्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराना है।

यह पायलट प्रोजेक्ट हाइड्रोजन फ़्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी से जुड़ी पहली परियोजना है, जिससे भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों के प्रति लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पहले के एक बयान में कहा, इस पायलट प्रोजेक्ट से देश में हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की विश्वसनीयता का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह भी पता चलेगा कि क्या इन्हें रेगूलर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल वाहनों के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

The post भारत में लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai, एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hydrogen-powered-car-toyota-mirai-launched-in-india/feed/ 0
Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज https://www.91mobiles.com/hindi/maruti-suzuki-and-toyota-are-making-hybrid-electric-vehicles/ https://www.91mobiles.com/hindi/maruti-suzuki-and-toyota-are-making-hybrid-electric-vehicles/#respond Tue, 24 Aug 2021 04:48:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65615 मारुति जापानी कार कंपनी टोयटा के साथ मिलकर HEV पर काम कर रही है। मारुति के मुक़ाबले भारत में टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंदई इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेस में आगे चल रही हैं।

The post Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV) पर काम कर रही है, जो चलते हुए बैटरी चार्ज करेगी। यानी पावर सप्लाई के लिए यह रोडसाइड इंफ्रास्टेक्चर पर निर्भर नहीं रहेगी। मारुति जापानी कार कंपनी टोयटा के साथ मिलकर HEV पर काम कर रही है। मारुति के मुक़ाबले भारत में टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंदई इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेस में आगे चल रही हैं।

मारुति सुज़ुकी के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर राहुल भारती का कहना है कि ‘यह इलेक्ट्रिक व्हीकल का जॉइंट टेस्टिंग प्रोग्राम है। इन प्रोटोटाइप्स का अगले महीने टोयटा के साथ मिलकर टेस्ट किए जाएंगे। हमारी योजना यूज पैटर्न पर कंज्यूमर्स का फीडबैक लेने की भी है। जब तक भारत में चार्जिंग इंफ़्रास्ट्रक्चर बढ़ता है तब तक सेल्फ़ चार्जिंग मशीनों की ज़रूरत होगी। ऐसे में हम हाइब्रिड वाहनों को लॉन्च करने की प्लानिंग में हैं।

चलते हुए चार्ज होगी कार

इन सेल्फ चार्जिंग कार में इंटरनल कंबंशन इंजन (ICE) टायर को घुमाने के साथ साथ बैटरी चार्ज करने के लिए एडिशनल पावर देगा। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ ICE इंजन पर चलने वाली गाड़ियों के मुकाबले ग्राहकों को कहीं ज्यादा माइलेज देंगी। राहुल भारती आगे कहना था कि यह टेक्नोलॉजी अगले दस से पंद्रह सालों तक ग्राहकों की पहली पंसद बने रहेगी। इसमें ग्राहकों को कार की बैटरी चार्ज करने के लिए एक्सटरनल चार्जिंग इंफ्रास्टेक्चर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।

swace

सुजुकी लॉन्च कर चुकी है Swace

सुजुकी यूरोप में पिछले साल 2020 में Swace, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया था। यह हाइब्रिक इलेक्ट्रिक व्हीकल टोयटा के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया था। इस गाड़ी में 3.6 kW की बैटरी और 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था। सेल्फ चार्जिंग वाली कार Swace को लेकर कंपनी का दावा था कि यह 27 किलोमीटर पर लीटर का माइलेज ऑफ़र करती है।

कार बनाने वाली कंपनी का कहना है कि भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग नेटवर्क पर फ़िलहाल काम चल रहा है। इसके चलते ईवी मोबिलिटी में ग्राहकों तेज़ी से स्वीच नहीं करेंगे। Maruti Suzuki के साथ साथ दूसरी कार कंपनियां जैसे Volkswagen, Renault, Nissan, Honda और Kia भी चार्जिंग और महंगे क़ीमत के चलते ईवी लॉन्च करने की जल्दबाज़ी में नहीं हैं।

इलेक्ट्रिक Wagon R की भी चल रही टेस्टिंग

wagon-r

Maruti Suzuki ने साल 2018 से ही 50 मॉडिफाइड बैटरी पावर्ड Wagon R की देशभर में टेस्टिंग शुरू की है। इसके साथ ही मारुती ने साल 2020 में कमर्शियली पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने का कमिट्मेंट किया है। मारुती भारत की पॉपुलर कार कंपनी है जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। मारुति फ़िलहाल ईवी के लिए अपनी पैरेंट कंपनी सुज़ुकी मोटर्स कॉर्पोरेशन (SMC) पर पूरी तरह से निर्भर है। यह भी पढ़ें : Tesla Model 3 India Launch : भारत में जल्द रफ्तार भरेगी सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार Tesla Model 3, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

SMC के जापान हेडक्वार्टर का कहना है कि Maruti Suzuki फाइनेंशियल इयर 2025 में प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री करेगा। इसके साथ ही अटकलें हैं कि मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत 10 लाख रुपये तक हो सकती है। भारत में फ़िलहाल दस लाख से कम क़ीमत में कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल नहीं है। Mahindra ने कुछ दिनों पहले eKUV100 लॉन्च करने का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि इसकी कीमत दस से कम हो सकती है। फिलहाल सेमिकंडक्टर की कमी के चलते यह अभी तक मार्केट में नहीं उतरी है। भारत की टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon है, जिसका मार्केट शेयर 70 प्रतिशत है और वेटिंग 14-16 वीक है। इलेक्ट्रिक Nexon की कीमत 14 लाख रुपये है। यह भी पढ़ें : eBikeGo भारत में 25 अगस्त को लॉन्च करेगा देश का सबसे मजबूत इलेट्रिक स्कूटर Rugged EV

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

The post Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/maruti-suzuki-and-toyota-are-making-hybrid-electric-vehicles/feed/ 0