Triple Camera | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Sep 2019 08:48:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एक्सक्लूसिव: देखें Samsung galaxy A20s की फुल स्पेसिफिकेशन, जल्द होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-samsung-galaxy-a20s-specifications-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-samsung-galaxy-a20s-specifications-in-india/#respond Tue, 03 Sep 2019 08:48:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35188 सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में आपको ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 4जी रैम और 64जीबी की मैमोरी मिलेगी।

The post एक्सक्लूसिव: देखें Samsung galaxy A20s की फुल स्पेसिफिकेशन, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले Samsung galaxy A30s और galaxy A50s को कोरिया में लॉन्च किया गया था। उसी वक्त से यह चर्चा होने लगी थी कि जल्द इन फोंस को भारत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही हाल में Samsung galaxy A20s को लेकर भी खबरें आई हैं। इस फोन को कल चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था। वहीं आज 91मोबाइल्स को इस Samsung galaxy A20s की पूरी स्पेसिफिकेशन मिल गई है। हमें यह स्पेसिफिकेशन ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से मिली है जिसे हाल में कंपनी ने शेयर किया है। हालांकि फिलहाल इसमें प्राइस की जानकारी नहीं है।

Samsung galaxy A20s के स्पेसिफिकेशंस
Samsung galaxy A20s भारतीय बाजार में एक्सनोस 7884 चिपसेट पर उपलब्ध होगा। इस फोन में आपको 1.6गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। यह प्रोसेसर 14 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार किया गया है। इसके साथ ही हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इसमें 4जीबी की रैम मैमोरी मिलेगी। यह फोन एक ही मैमोरी ऑप्शन में होगा। इसके साथ स्टोरेज के लिए 64 की मैमोरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: 5 रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo Reno का 5G मॉडल, इसमें है 12GB रैम

Samsung galaxy A20s कल टेना पर लिस्ट हुआ था जिसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई थी लेकिन भारत में यह फोन 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट के साथ 4जी वोएलटीई मिलेगा। यहां सेंसर्स की भी जानकारी दी गई है। इसमें आपको लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमीटी सेंसर और एक्सेलेरो मीटर मिलेंगे। हालांकि इस स्पेसिफिकेशन शीट में अभी स्क्रीन साइज और कैमरे की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.49-इंच की डिसप्ले देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 18 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 6000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy M30s

फोन में वाटर ड्रॉप नॉच है जिसे सैमसंग ने इनफिनिटी यू का नाम दिया गया है। जिस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को​ मिलेगा।

The post एक्सक्लूसिव: देखें Samsung galaxy A20s की फुल स्पेसिफिकेशन, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-samsung-galaxy-a20s-specifications-in-india/feed/ 0
27 मार्च को हुआवई लॉन्च करेगी 3 कैमरे वाला फोन पी20, मीडिया इन्वाईट भेजा https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-media-invite-out-for-27th-march-p20-might-launch-with-triple-camera-in-hindi/ Thu, 08 Feb 2018 12:09:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16710 मीडिया इन्वाईट में दर्शाया गया है कि कंपनी 27 मार्च को पेरिस में एक इवेंट का आयोजन करेगी।

The post 27 मार्च को हुआवई लॉन्च करेगी 3 कैमरे वाला फोन पी20, मीडिया इन्वाईट भेजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से हुआवई को लेकर लीक्स सामनें आ रहे थे कि कंपनी अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे ‘पी सीरीज़’ के तहत लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिनों पहले जहां फोन के नाम को लेकर जानकारी सामनें आई थी यह फोन पी20 हो सकता है, वहीं हाल ही में यह भी लीक आया था कि कंपनी 27 मार्च को यह फोन पेश करेगी। इन तमाम चर्चाओं को नई हवा देते हुए स्वयं हुआवई ने मीडिया इन्वाईट शेयर किया है। इस मीडिया इन्वाईट से न सिर्फ यह आशंका प्रबल हो गई है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन पी20 27 मार्च को ही लॉन्च होगा, बल​कि साथ ही इस फोन में तीन रियर कैमरे होने की बात भी सामनें आई है।

हुआवई ने अपना नया मीडिया इन्वाईट शेयर किया है। इस मीडिया इन्वाईट में दर्शाया गया है कि कंपनी 27 मार्च को पेरिस में एक इवेंट का आयोजन करेगी। माना जा रहा है कि इसी इवेंट में हुआवई का आगामी स्मार्टफोन पी20 लॉन्च किया जाएगा। इस इन्वाईट में जहां ‘see mooore with AI’ लिखा गया है, वहीं बैकग्राउंट में तीन बड़े गोल भी दिखाए गए हैं। इन ग्राफिक्स को देखकर माना जा रहा है ​कि इस दिन जो फोन लॉन्च किया जाएगा वह ट्रिपल कैमरा सेटअप यानि 3 कैमरा सेंसर से लैस होगा।

huawei-invite

उम्मीद की जा रहा है हुआवई के इस फोन को कैमरा एआई फीचर से लैस होगा। गौरतलब है कि इससे पहले वीवो वी5 का सेल्फी कैमरा भी एआई फीचर से लैस देखा जा चुका है। गौरतलब है कि कंपनी ने 27 मार्च को आयोजिन होने वाले ईवेंट में फोन की लॉन्च किए जाने की बात नहीं स्वीकारी है तथा साथ ही यह आने वाला स्मार्टफोन किस नाम के साथ लॉन्च होगा इसपर भी पुख्ता खुलासा नहीं हुआ है।

इंटेक्स एलीट डुअल : सेल्फी शौकिन्स के लिए खरा सौदा, ​​कम कीमत पर आलराउंडर परफॉर्मेंस

माना यही जा रहा है कि 27 मार्च को हुआवई अपना आगामी फ्लैगशिप फोन लॉन्च करेगी और इसे पी20 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि कुछ लीक्स में इस फोन का नाम पी11 भी बताया गया गया है। वहीं चर्चा है कि हुआवई इस दिन एक से ज्यादा फोन वेरिएंट पेश कर सकती है तथा इनके नाम पी20 या पी11 लाइट, पी20 या पी11 प्लस और पी20 या फिर पी20 प्रो हो सकते हैं।

The post 27 मार्च को हुआवई लॉन्च करेगी 3 कैमरे वाला फोन पी20, मीडिया इन्वाईट भेजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>