Tv | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Feb 2025 09:04:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मात्र ₹12,999 कीमत पर मिल रहा 43 Inch Smart TV https://www.91mobiles.com/hindi/get-43-inch-tv-at-12999-rs-on-amazon-check-bank-offers-and-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/get-43-inch-tv-at-12999-rs-on-amazon-check-bank-offers-and-discount/#respond Wed, 12 Feb 2025 09:04:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166730 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप कम बजट में बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो 43 इंच टीवी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। बढ़िया 43 इंच स्मार्ट टीवी की लिस्ट में आपको नामी ब्रांड्स जैसे एलजी, सैमसंग, शाओमी और कई अन्य ऑप्शन मिल जाएंगे। ये टीवी हाई रिजॉल्यूशन पिक्चर क्वालिटी के साथ आते […]

The post मात्र ₹12,999 कीमत पर मिल रहा 43 Inch Smart TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप कम बजट में बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो 43 इंच टीवी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। बढ़िया 43 इंच स्मार्ट टीवी की लिस्ट में आपको नामी ब्रांड्स जैसे एलजी, सैमसंग, शाओमी और कई अन्य ऑप्शन मिल जाएंगे। ये टीवी हाई रिजॉल्यूशन पिक्चर क्वालिटी के साथ आते हैं, जो देखने का अनुभव और भी बेहतर बनाती हैं। लेकिन, हम आपको आज ऐसी कंपनी के 43 इंच स्मार्ट टीवी की जानकारी देने वाले हैं जो ऑनलाइन सिर्फ 12,999 रुपये में आपका हो सकता है। जी हां, यह प्राइस बिना किसी बैंक ऑफर के हैं। आइए आगे आपको इस टीवी के बारे में और डील के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

इस कंपनी का 43-इंच टीवी मिल रहा सस्ता

दरअसल, Amazon Deals में SKYWALL 107.86 cm (43 inches) Full HD LED Smart TV 43SW-VS (Black) को मात्र ₹12,999 में सेल किया जा रहा है। होती हैं। इसके अलावा, आपको बाता दें कि यूजर्स ने इस टीवी को शानदार रेटिंग दी है, जिससे इनके प्रदर्शन और क्वालिटी का पता चलता है।

बैंक ऑफर्स

  • अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ एक विशेष ऑफर उपलब्ध है, जिसमें प्राइम मेंबर्स को 5% कैशबैक मिलता है, जबकि समान्य यूजर के लिए यह 3% कैशबैक है।
  • यह ऑफर केवल सामान्य खरीदारी पर लागू है और EMI ऑर्डर्स तथा अमेजन बिजनेस ट्रांजेक्शंस पर लागू नहीं होता है। ऑफर के तहत यूजर्स को 389.70 रुपये तक का ही कैशबैक मिलेगा।
  • HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 6 महीने और उससे अधिक की EMI ट्रांजेक्शंस पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जो कि INR 1000 तक हो सकता है।
  • Axis Bank Credit Card EMI ट्रांजेक्शंस पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1000 तक) मिलेगा। वहीं, Federal
  • Bank Credit Card EMI ट्रांजेक्शंस पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट ₹1500 तक मिलेगा
  • वहीं, IDFC FIRST Bank Credit Card EMI ट्रांजेक्शंस पर ₹500 अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

SKYWALL 43-इंच की खासियत

SKYWALL 107.86 cm (43 inches) Full HD LED Smart TV 43SW-VS (Black) एक स्टाइलिश और आधुनिक स्मार्ट टीवी है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें 43 इंच का Full HD LED डिस्प्ले है, जो 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ शार्प और क्लियर पिक्चर क्वालिटी देता है।

वहीं, इसका स्लिम बेजल डिजाइन इमर्सिव व्यूइंग का अनुभव कराता है। यह टीवी Android आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे Netflix, Amazon Prime Video, YouTube जैसे लोकप्रिय ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। Wi-Fi और Screen Mirroring की सुविधा के साथ, आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप को आसानी से टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें 20W के स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ दमदार और क्रिस्टल क्लियर साउंड प्रदान करते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स और Bluetooth की सुविधा है, जिससे आप अपने गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स या अन्य डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। तेज प्रोसेसिंग के लिए इसमें Quad-Core Processor, 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स डाउनलोड और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है।

The post मात्र ₹12,999 कीमत पर मिल रहा 43 Inch Smart TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/get-43-inch-tv-at-12999-rs-on-amazon-check-bank-offers-and-discount/feed/ 0
₹12,490 रुपये में मिल रहा 32 इंच का स्मार्ट टीवी, जानें ऑफर डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/buy-32-inch-smart-tv-price-rs-12490-on-flipkart-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/buy-32-inch-smart-tv-price-rs-12490-on-flipkart-sale/#respond Thu, 06 Feb 2025 05:59:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166298 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर इस समय Big Bachat Days सेल में TCL कंपनी के एक Smart TV को बेहद किफायती दामों में सेल के लिए उपलब्ध है। हम जिस टीवी के बारे में आपको बताने वाले हैं उसका मॉडल नबंर TCL S5500 79.97 cm (32 inch) […]

The post ₹12,490 रुपये में मिल रहा 32 इंच का स्मार्ट टीवी, जानें ऑफर डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर इस समय Big Bachat Days सेल में TCL कंपनी के एक Smart TV को बेहद किफायती दामों में सेल के लिए उपलब्ध है। हम जिस टीवी के बारे में आपको बताने वाले हैं उसका मॉडल नबंर TCL S5500 79.97 cm (32 inch) Full HD LED Smart Google TV 2024 Edition है। यह टीवी उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जो काफी लंबे समय से बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की तलाश में हैं। आइए आगे आपको इस टीवी की डील के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

TCL 32-इंच टीवी पर मिल रही डील

आपको बता दें कि 32 इंच का यह स्मार्ट टीवी इस समय फ्लिपकार्ट पर 12,490 रुपये की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, साइट पर इसका प्राइस 23,990 रुपये दिखाया गया है। यानी टीवी पर पूरे 47 प्रतिशत का ऑफ दिया जा रहा है। इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा टीवी को और भी कम कीमत (बैंक ऑफर्स के साथ) खरीदा जा सकता है।

बैंक ऑफर्स

  • इस टीवी को आप अपने पुराने स्मार्ट एलईडी या फिर एलईडी टीवी से एक्सचेंज करते हैं तो ₹9,850 का ऑफ ले सकते हैं। हालांकि, टीवी वर्किंग कंडीशन में होना चाहिए।
  • इसके अलावा ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कंपनी की नियम एवं शर्तें लागू होंगी।
  • वहीं, दूसरी ओर ग्राहक डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI और EMI लेनदेन पर ₹500 की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
  • साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर 10% तत्काल छूट, ₹5,000 या उससे अधिक के ऑर्डर पर ₹1,500 तक की बचत का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं, BOBCARD लेनदेन पर 10% छूट, ₹5,000 या उससे अधिक के ऑर्डर पर ₹1,000 तक की छूट मिलेगी।

स्मार्ट टीवी की खासियत

अगर इस टीवी की खासियत की बात करें तो 32 इंच का यह स्मार्ट टीवी फुल एचडी डिस्प्ले में आता है और इसमें 60 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट दी हुई है। वहीं, इसका पिक्सल रिजोल्यूशन 1920 x 1080 है। वहीं, इसमें 24 वाट का आउटपुट साउंड धमाकेदार आवाज देगा। साथ ही सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी Google TV ओएस पर कार्य करता है। वहीं, ग्राहक इस शानदार टीवी पर आप अपने मनपसंद नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिजनी+ हॉटस्टार, यूट्यूब जैसे ऐप्स को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Note: अच्छी बात है कि फ्लिपकार्ट पर इस टीवी को 4.1 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, प्रोडक्ट्स को 31,084 यूजर्स ने रेट किया है। वहीं, इस स्मार्ट टीवी को लेकर फ्लिपकार्ट पर 2,546 रिव्यू लिखे हुए हैं।

The post ₹12,490 रुपये में मिल रहा 32 इंच का स्मार्ट टीवी, जानें ऑफर डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/buy-32-inch-smart-tv-price-rs-12490-on-flipkart-sale/feed/ 0
सिर्फ 11,299 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए ये TV, साइज 32-इंच से लेकर 65-इंच तक https://www.91mobiles.com/hindi/11299-rs-starting-price-acerpure-aspire-and-swift-series-tvs-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/11299-rs-starting-price-acerpure-aspire-and-swift-series-tvs-launched-in-india/#respond Thu, 16 Jan 2025 10:32:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164597 ये टीवी 32-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज में उपलब्ध हैं।

The post सिर्फ 11,299 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए ये TV, साइज 32-इंच से लेकर 65-इंच तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Highlights

  • Acerpure Aspire और Swift सीरीज के टीवी की कीमत भारत में 11,299 रुपये से शुरू होती है।
  • ये टीवी अब भारत में Amazon के माध्यम से उपलब्ध हैं।
  • नए Acerpure टीवी Google TV OS, Dolby Atmos और वेरिएबल रिफ्रेश रेट फीचर्स के साथ आते हैं।

Acer Group की मालिकाना हक वाली कंपनी Acerpure ने Aspire और Swift टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये टीवी पूरी तरह से भारत में बनाए गए हैं। वहीं, इन टीवी में Pure Vision टेक्नोलॉजी, 1.07 बिलियन कलर्स और मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं। ये टीवी 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के साइज में उपलब्ध हैं और इनमें 4K UHD तक का रिजॉल्यूशन दिया गया है।

Acerpure Swift और Aspire TV की कीमत

  • Aspire और Swift सीरीज के टीवी की कीमत 11,299 रुपये (लिमिटेड टाइम ऑफर) से शुरू होती है।
  • ये टीवी भारत में Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Acerpure-tv

Acerpure Aspire और Swift TVs की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

  • डिजाइन: इन टीवी में 3840 X 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1.07 बिलियन कलर्स, बेज़ल-लेस डिजाइन और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल्स हैं।
  • साइज़: ये टीवी 32-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज में उपलब्ध हैं। एंट्री-लेवल मॉडल्स में HD/FHD रिजॉल्यूशन हो सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Google TV OS के साथ आता है, जो Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar जैसी OTT ऐप्स का सपोर्ट करता है।
  • ऑडियो: Aspire सीरीज में Pure Dolby Audio, जबकि Swift सीरीज में Dolby Atmos का सपोर्ट है।
  • वेरिएबल रिफ्रेश रेट: मूविंग सीन और लाइव स्पोर्ट्स के दौरान बेहतर मोशन हैंडलिंग के लिए।
  • कनेक्टिविटी: तीन HDMI 2.0 पोर्ट्स, USB 2.0, Bluetooth V5.0, डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), और Ethernet पोर्ट

 

The post सिर्फ 11,299 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए ये TV, साइज 32-इंच से लेकर 65-इंच तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11299-rs-starting-price-acerpure-aspire-and-swift-series-tvs-launched-in-india/feed/ 0
43 इंच वाला QLED 4K Smart TV सिर्फ 16 हजार रुपये में, मोबाइल फोन से भी होगा कंट्रोल https://www.91mobiles.com/hindi/43-inch-qled-4k-smart-tv-in-16000-budget-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/43-inch-qled-4k-smart-tv-in-16000-budget-price-in-india/#respond Tue, 31 Dec 2024 12:30:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163157 टीवी प्राइस पर 6000 रुपये तक का ऑफ भी मिल रहा है जिसके बाद इसका दाम 16,499 रुपये पड़ेगा।

The post 43 इंच वाला QLED 4K Smart TV सिर्फ 16 हजार रुपये में, मोबाइल फोन से भी होगा कंट्रोल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

4K TV अगर आपको 17 हजार रुपये से भी कम में मिल जाए तो? और वो भी 43-इंच डिस्प्ले साइज वाला! यकिनन अगर ऐसा ऑप्शन मिल जाए तो Smart TV खरीदने वाले बहुत से लोग इसे ही चुनना पसंद करेंगे। ऐसा ही गज़ब का मौका शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। Daiwa का 43 inch QLED 4K Smart Google TV सिर्फ 16,499 रुपये ​में बिक रहा है। वहीं अगर आपके पास बैंक क्रेडिट कार्ड नहीं है तो भी यह स्मार्ट टीवी सिर्फ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

43 इंच वाला 4K Smart TV Daiwa

  • Daiwa का 43 इंच वाला QLED Ultra HD 4K Smart Google TV शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सस्ते रेट में बिक रहा है।
  • यह स्मार्ट टीवी 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन इस वक्त इसे सिर्फ 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
  • यानी फ्लिपकार्ट से इस Smart TV को पूरे 4,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • वहीं अगर आप HDFC Bank Pixel Card का इस्तेमाल करते हैं तो इसपर 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • हमारे पास नॉमर्ल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड था और उसपर 1,500 रुपये की छूट मिल रही थी। इतना ही डिस्काउंट Federal Bank Credit Card पर भी मिल जाएगा।
  • हमें मिल रही छूट के बाद टीवी प्राइस घटकर 16,499 रुपये (₹17999-₹1500) पड़ रहा था।
  • यहां गौर करने वाली है कि शॉपिंग करने पर ईएमआई का ब्याज व अतिरिक्त फीस भी लगा रही है जिसके बाद इस स्मार्ट टीवी का इफेक्टिव प्राइस 16,528 रुपये बन रहा है।

सस्ते 43 इंच 4के स्मार्ट टीवी को देखने या इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

43 इंच 4K Smart TV Daiwa के 10 फीचर्स

  1. इस स्मार्ट टीवी में 3840 X 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 43 इंच की Ultra HD 4K स्क्रीन दी गई है। यह बेजल लेस डिजाइन पर बना है जिसमें सिर्फ नीचे की ओर ही बॉडी पार्ट दिखता है।
  2. इस QLED स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10 सपोर्ट और 178 डिग्री व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। ग्राहकों की आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें Eye Care Mode भी दिया गया है।
  3. Google TV में दो बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं जो कुल 24W ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं। दोनों ही स्पीकर Dolby Audio साउंड टेक्नोलॉजी वाले हैं।
  4. मूड और माहौल के हिसाब से गाना/ऑडियो का पूरा मजा देने के लिए इस टीवी में Standard, Cinema, Music, News और Personal जैसे 5 साउंड मोड्स दिए गए हैं।
  5. यह स्मार्ट टीवी 1.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला ARM Quad Core A55 प्रोसेसर सपोर्ट करता है स्मूथ ऑपरेशन देता है। वहीं अच्छी ग्राफिक्स क्वॉलिटी के लिए इसमें 700MHz वाला डुअल G31 GPU लगा है।
  6. मल्टीटास्किंग तथा बिना रूकावट ऐप्स खोलने व चेंज करने के लिए इस टीवी में 2GB RAM लगाई गई है। वहीं ऐप डाउनलोड और स्टोर करने के लिए स्मार्ट टीवी में बड़ी 16GB स्टोरेज दी गई है।
  7. 43 इंच वाले Daiwa QLED 4K Smart TV में Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar और YouTube जैसी प्री-लोडेड OTT (ओवर-द-टॉप) ऐप्स मिलती हैं।
  8. गूूगल टीवी होने के चलते इसमें Google Cast, Virtual Remote और Voice Assistant जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इस टीवी में अपने मोबाइल फोन का कंटेंट भी ​वायरलेस तरीके से देखा जा सकता है।
  9. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 Way Bluetooth 5.0 दिया गया है जिसके चलते टीवी से अन्य डिवाइस भी बिना तार के कनेक्ट किए जा सकता है।
  10. पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB और 1 3.5एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें LAN, AV, Optical और ARC सपोर्ट भी मौजूद है।

बताते चलें कि यह 43 इंच वाला क्यूएलईडी 4के स्मार्ट टीवी 2 साल की वारंटी के साथ मिलेगा। इसमें 1 साल की Comprehensive Warranty के साथ 1 साल की extended वारंटी भी मिलेगी।

The post 43 इंच वाला QLED 4K Smart TV सिर्फ 16 हजार रुपये में, मोबाइल फोन से भी होगा कंट्रोल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/43-inch-qled-4k-smart-tv-in-16000-budget-price-in-india/feed/ 0
10 हजार रुपये में 43 इंच वाला Smart TV, स्टाइलिश लुक के साथ फीचर्स हैं शानदार https://www.91mobiles.com/hindi/43-inch-smart-tv-in-10000-budget-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/43-inch-smart-tv-in-10000-budget-price-in-india/#respond Thu, 26 Dec 2024 12:54:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162914 टीवी प्राइस पर 1200 रुपये का ऑफ भी मिलेगा जिसके बाद इसका दाम 10,799 रुपये पड़ेगा।

The post 10 हजार रुपये में 43 इंच वाला Smart TV, स्टाइलिश लुक के साथ फीचर्स हैं शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Daiwa ने हाल ही में भारत में अपना बजट-फ्रेंडली स्मार्ट टीवी पेश किया है जो 32-इंच और 43-इंच डिस्प्ले साइज में आया है। कंपनी का 43 इंच वाला Smart TV 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसे ऑफर्स के तहत केवल 10,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आपके पास बैंक क्रेडिट कार्ड नहीं है तो भी यह Full HD LED Smart TV सिर्फ 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

43 इंच वाला Daiwa Smart TV

  • Daiwa (43 inch) Full HD LED Smart Linux TV 2024 Edition शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सस्ते रेट में बिक रहा है।
  • यह स्मार्ट टीवी 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन इस वक्त इसे सिर्फ 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
  • वहीं अगर आप HDFC Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो इसपर 10% का डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • इस छूट के बाद टीवी प्राइस पर 1200 रुपये का ऑफ मिलेगा जिसके बाद इसका दाम घटकर 10,799 रुपये (₹11999-₹1200) पड़ेगा।
  • यहां गौर करने वाली है कि फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने पर कंपनी डिलीवरी चार्ज व अतिरिक्त फीस भी लगा रहा है जिसके बाद इस स्मार्ट टीवी का इफेक्टिव प्राइस 10,818 रुपये बन रहा है।

सस्ते 43 इंच स्मार्ट टीवी को देखने या इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

43 इंच Daiwa Smart TV के 10 फीचर्स

  1. इस स्मार्ट टीवी में 1920 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 43 इंच की Full HD स्क्रीन दी गई है। यह एज-टू-एज डिजाइन वाली है जिसमें बेहद पतले बेज़ल मिलते हैं।
  2. इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट मिलता है।
  3. अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने के लिए इस टीवी में ​मूवी, गेम, स्पोर्ट्स जैसे 7 पिक्चर मोड्स मिलते हैं।
  4. टीवी में दो बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं जो कुल 20W ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं।
  5. माहौल और मूड के हिसाब से गाना/ऑडियो सुनने के लिए इस टीवी में 5 साउंड मोड्स मिलते हैं। इनमें म्यूजिक, मूवी, स्पोर्ट्स आदि शामिल हैं।
  6. इस टीवी में क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो स्मूथ मल्टीटास्किंग करता है। इस टीवी में 512MB RAM के साथ ऐप डाउनलोड और स्टोर करने के लिए 4GB स्टोरेज दी गई है।
  7. 43 इंच वाला Daiwa Smart TV में Prime Video, Sony Liv, Zee5 और YouTube जैसी प्री-लोडेड OTT (ओवर-द-टॉप) ऐप्स मिलती हैं।
  8. मोबाइल फोन का कंटेंट टीवी पर देखने के लिए इस स्मार्ट टीवी में Miracast और Apple AirPlay सपोर्ट भी मौजूद है।
  9. कनेक्टिविटी के लिए इसमें इनबिल्ट Wi-Fi मिलता है, जो स्ट्रीमिंग के साथ ही टीवी में इंटरनेट ब्राउज़िंग की सुविधा भी देता है।
  10. पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB और 1 3.5एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें LAN और AV सपोर्ट भी मौजूद है।

The post 10 हजार रुपये में 43 इंच वाला Smart TV, स्टाइलिश लुक के साथ फीचर्स हैं शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/43-inch-smart-tv-in-10000-budget-price-in-india/feed/ 0
85 इंच स्क्रीन और दमदार स्पीकर के साथ आया 4K Smart TV, जानें प्राइस और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/elista-85-inch-smart-tv-launched-in-india-know-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/elista-85-inch-smart-tv-launched-in-india-know-price-specification/#respond Tue, 15 Oct 2024 05:22:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156569 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

फेस्टिव सीजन को देखते हुए एलिस्टा ने भारत में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह टीवी इतने बड़े साइज का है कि आपको घर में ही थिएटर जैसा फील आएगा। दरअसल, कंपनी ने 85-इंच स्क्रीन साइज में इस स्मार्ट टीवी को 4K पैनल के साथ पेश किया है। इसके अलावा टीवी 85-इंच […]

The post 85 इंच स्क्रीन और दमदार स्पीकर के साथ आया 4K Smart TV, जानें प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फेस्टिव सीजन को देखते हुए एलिस्टा ने भारत में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह टीवी इतने बड़े साइज का है कि आपको घर में ही थिएटर जैसा फील आएगा। दरअसल, कंपनी ने 85-इंच स्क्रीन साइज में इस स्मार्ट टीवी को 4K पैनल के साथ पेश किया है। इसके अलावा टीवी 85-इंच टीवी की खासियत की बात करें तो इसमें बेजल-लेस डिजाइन के साथ HDR 10 सपोर्ट दिया गया है। वहीं, टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट है जिससे ग्राहक फोन से सीधे अपने टीवी पर फिल्में, शो, फोटो आदि स्ट्रीम करने की परमिशन देता है।

आपको बता दें कि नया 85-इंच वेरिएंट एलिस्टा के मौजूदा Google TV लाइनअप में शामिल हो गया है, जिसमें 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के साइज मिल जाएंगे।

Elista 85 इंच गूगल टीवी की कीमत और सेल डिटेल

  • एलिस्टा 85-इंच Google TV की कीमत भारत में 1,60,900 रुपए है।
  • वहीं, उपलब्धता की बात करें तो यह अमेजन, फ्लिपकार्ट और देश भर के इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोरों के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Elista 85-इंच Google टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • एलिस्टा का 85-इंच Google TV 4K रिजोल्यूशन और HDR 10 सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही जैसा हमने आपको बताया कि इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सुविधा है जो यूजर्स को अपने फोन, टैबलेट या लैपटॉप के कंटेंट को सीधे टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
  • इसके अल्वा एलिस्टा 85-इंच Google टीवी डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम वीडियो आदि स्ट्रीमिंग ऐप्स के साथ पेअर हो जाता है। स्मार्ट टीवी में स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करने के लिए 5GHz/2.4GHz डुअल-बैंड वाई-फाई प्रदान किया जाता है।
  • इसके अलावा कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्क्रीन मिररिंग फीचर, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट हैं। स्मार्ट टीवी में गूगल वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल वॉयस कमांड से डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है।

The post 85 इंच स्क्रीन और दमदार स्पीकर के साथ आया 4K Smart TV, जानें प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/elista-85-inch-smart-tv-launched-in-india-know-price-specification/feed/ 0
Blaupunkt 50-इंच QLED 4K टीवी रिव्यू : बेहतरीन डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-50-inch-qled-4k-tv-review-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-50-inch-qled-4k-tv-review-hindi/#respond Fri, 29 Mar 2024 11:40:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=135599 मार्केट में अलग-अलग स्क्रीन साइज में कई सारे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी मौजूद है। इसी क्रम में Blaupunkt ने अपनी Quantum Dot सीरीज के अंदर नए Google टीवी को पेश किया था। यह टीवी डॉल्बी विजन और एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। इस सीरीज का एक 50-इंच का मॉडल कंपनी ने हमारे पास रिव्यू […]

The post Blaupunkt 50-इंच QLED 4K टीवी रिव्यू : बेहतरीन डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मार्केट में अलग-अलग स्क्रीन साइज में कई सारे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी मौजूद है। इसी क्रम में Blaupunkt ने अपनी Quantum Dot सीरीज के अंदर नए Google टीवी को पेश किया था। यह टीवी डॉल्बी विजन और एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। इस सीरीज का एक 50-इंच का मॉडल कंपनी ने हमारे पास रिव्यू के लिए भेजा, जिसका आते ही हमने सेटअप कर इसे यूज करना शुरू किया। क्या यह स्मार्ट टीवी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। आइए जानते हैं आगे रिव्यू में…

डिजाइन

50-इंच स्मार्ट टीवी के डिजाइन की बात करें, तो कंपनी के पहले के मॉडल्स और इसमें कोई खास बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इस बार टीवी के बेजल्स को पहले से और कम रखा गया है, जिससे टीवी का लुक प्रीमियम लगता है। हालांकि बॉटम में चौड़ी-सी स्ट्रिप दी गई है, जिस पर Blaupunkt की ब्रांडिंग दी गई है। साथ ही, स्ट्रिप के नीचे एलईडी लाइट इंडीकेटर और ऑन-ऑफ बटन व म्यूट और अनम्यूट के लिए मैनुअल स्लाइडर बॉटम में दिया गया है। कुल मिलाकर इसका फ्रंट पैनल बिल्कुल फ्लैट है। साथ ही, रियर पैनल भी फ्लैट डिजाइन के साथ आता है।

Blaupunkt स्मार्ट टीवी वॉल माउंटेड पोजिशन में काफी कम जगह लेता है और आपके रूम को प्रीमियम एहसास दिलाता है। इसका वजन भी हल्का है, जिसके अकेला इंसान उठा सकता है। वहीं, बॉक्स में मिलने वाले स्टैंड की मदद से आप इसे मेज या फिर टीवी कैबिनेट पर भी अपने आप फिट कर सकते हैं। यानी डिजाइन के मामले में टीवी आपको काफी पसंद आने वाला है।

डिस्प्ले

Blaupunkt स्मार्ट टीवी में 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ 50 इंच QLED IPS+ पैनल 1 बिलियन कलर्स वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा, टीवी अल्ट्रा एचडी 4K और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, इसमें यूजर हाई क्वॉलिटी कंटेंट के साथ 4k वीडियो का विजुअल एक्सपीरियंस ले सकता है। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी में काफी आच्छा व्यूइंग एंगल मिलता है।

मतलब अगर आप स्मार्ट टीवी के बिल्कुल बीच में नहीं बैठे हैं, फिर भी आपको टीवी देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इतना ही नहीं, आप किनारे पर बैठ कर भी टीवी पर चल रही फिल्में या वेब सीरीज को देख सकते हैं। कुल मिलाकर कहें, तो Blaupunkt 50 इंच QLED स्मार्ट टीवी में अच्छा विजुलअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

साउंड

पहले की तरह ही इस बार भी Blaupunkt के QLED टीवी में 60W स्पीकर आउटपुट सपोर्ट के साथ DTS TruSurround टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी में कुल 4 स्पीकर्स दिए गए हैं। स्मार्ट टीवी में बॉक्स स्पीकर सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी डॉल्बी डिजिटल और एटमॉस सराउंड साउंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। टीवी के स्पीकर नीचे की ओर हैं, जिससे टीवी वॉल पर माउंट करने पर भी साउंड क्वालिटी में कोई असर नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा, टीवी में कई तरह के स्पीकर मोड जैसे स्टैंडर्ड, म्यूजिक, मूवी और स्पोर्ट्स दिया गया है। कह सकते हैं कि टीवी के साथ अगर आप कोई स्पीकर अटैच नहीं करते हैं, तब भी आपके रूम में दमदार साउंड की कमी इस टीवी के साथ नहीं होगी।

कनेक्टिविटी

अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो Blaupunkt स्मार्ट टीवी में 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही 2 USB और RF कनेक्टिविटी इनपुट और आउटपुट कनेक्टिविटी दी गई है। स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ 5.0, 5GHz WIFi, 2GB RAM, 3HDMI पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। एंड्राइड बेस्ड क्रोमकॉस्ट और iOS बेस्ड AirPlay के जरिए अपने मोबाइल डिवाइस से कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त ब्लूटूथ v5.0 और Wi-Fi सपोर्ट मिलेगा।

फीचर्स और परफॉर्मेंस

इस टीवी के फीचर्स की बात करें, तो टीवी MT9062 प्रोसेसर के साथ Mali G52 जीपीयू सपोर्ट दिया गया है। टीवी में 2GB रैम और 16GB रोम है। इसके अलावा, इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो टीवी को यूज करने में रिस्पॉन्स टाइम काफी कम था। वहीं एक ऐप से दूसरे ऐप पर स्विच करने में भी काफी कम समय लगता है। खास बात है कि टीवी में कंसोल की मदद से गेमिंग की जा सकती है। साथ ही, वीडियो कॉलिंग के लिए टीवी को इस्तेमाल किया जा सकता है। टीवी 6000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स को सपोर्ट करता है जैसे Netflix, Prime Video, Hotstar, Zee5, Sony LIV आदि।

रिमोट

Blaupunkt स्मार्ट टीवी का रिमोट लंबाई में थोड़ा ज्यादा है, लेकिन मोटाई में काफी कम है। वहीं, यह काफी पतला है, जिससे इसे आप आसानी से सिंगल हैंड ही यूज कर सकते हैं। वहीं, टीवी के बटन काफी स्मूथ है, जिससे आपके घर में मौजूद छोटे बच्चे भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा, इसमें वॉइस इनेबल रिमोट दिया गया है। इतना ही नहीं, रिमोट में लोकप्रिय ऐप netflix, Prime Video और Youtube बटन दिया गया है यानी अगर आपको अपने फेवरेट ओटीटी ऐप को ओपन करना है, तो यह काम सिर्फ एक बटन पर क्लिक करने से हो जाएगा।

निष्कर्ष

Blaupunkt QLED 50-इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 28,999 रुपये है। इस प्राइस में आपको शानदार डिस्प्ले, साउंड और परफॉर्मेंस मिलता है। अगर आप एक प्रीमियम लुक वाला टीवी देख रहे हैं, तो यह टीवी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। हालांकि इस प्राइस कैटेगरी में दूसरे ब्रांड्स के QLED TV आपको थोड़े महंग पड़ सकते हैं।

The post Blaupunkt 50-इंच QLED 4K टीवी रिव्यू : बेहतरीन डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-50-inch-qled-4k-tv-review-hindi/feed/ 0
सिर्फ 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ 40 इंच वाला स्मार्ट एंडरॉयड टीवी https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-sigma-40-inch-smart-android-tv-launch-price-rs-13499-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-sigma-40-inch-smart-android-tv-launch-price-rs-13499-sale-on-flipkart/#respond Wed, 03 May 2023 08:14:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103864 Blaupunkt Sigma 40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी।

The post सिर्फ 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ 40 इंच वाला स्मार्ट एंडरॉयड टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Blaupunkt ने सिगमा 40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी को इंडिया में लॉन्च किया है।
  • Flipkart Big Saving Days sale में यह टीवी बेचा जाएगा।
  • इस टीवी में 512MB रैम और 4GB बिल्ट-इन स्टोरेज है।

Blaupunkt सिग्मा 40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। इस टीवी को कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है। अगर खासियत की बात करें तो इस नए टीवी में 40 इंच का डिसप्ले, दो 40 वॉट के स्पीकर और सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है। आइए आगे आपको इस लेटेस्ट अफोर्डेबल टीवी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी की कीमत और उपलब्धता

Blaupunkt स्मार्ट टीवी की कीमत 13,499 रुपये रखी है, जो इसे भारत के सबसे किफायती 40-इंच में एंडरॉयड टीवी की लिस्ट में शामिल करता है। इसके अलावा यह 4 मई से शुरू होने वाली बिग सेविंग डेज सेल के दौरान उपलब्ध होगा।

Blaupunkt सिग्मा 40-इंच स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन्स

  • इसमें एचडी रिजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस साथ 40 इंच का एलईडी डिसप्ले दिया गया है।
  • जहां तक ऑडियो आउटपुट की बात है, तो नए ब्लौपंकट सिग्मा सीरीज स्मार्ट टीवी में दो 40W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर हैं।
  • ऑडियो आउटपुट को डॉल्बी डिजिटल प्लस और डीटीएस ट्रूसराउंड तकनीक द्वारा ट्यून किया गया है।
  • परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें माली जी31 जीपीयू के साथ एमलॉजिक क्वाड-कोर प्रोसेसर है।
  • साथ ही चिपसेट 512MB रैम और 4GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आता है।
  • यह एक Android स्मार्ट टीवी है जिसमें Google Assistant, बिल्ट-इन Chromecast और ऐप्स डाउनलोड करने के लिए Play Store है।
  • टीवी में रिमोट कंट्रोल है जिसमें Amazon Video, Zee5, Sony LIV, और Voot के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, आरएफ इनपुट, ब्लूटूथ और वाई-फाई ऑप्शन हैं।

4 मई से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट सेल

बता दें कि फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल के दौरान ब्लौपंकट के कई टीवी मॉडलों पर आकर्षक छूट ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5% कैशबैक और एसबीआई कार्ड लेनदेन पर 10% तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। हीं फ्लिपकार्ट का बिग सेविंग डेज सेल 4 मई से शुरू होगी, जो कि 10 मई तक चलेगी।

The post सिर्फ 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ 40 इंच वाला स्मार्ट एंडरॉयड टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-sigma-40-inch-smart-android-tv-launch-price-rs-13499-sale-on-flipkart/feed/ 0
Croma पर उपलब्ध ये हैं बेस्ट 50-इंच 4K टीवी, घर में देंगे सिनेमाहॉल का मजा https://www.91mobiles.com/hindi/best-50-inch-4k-tv-on-croma/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-50-inch-4k-tv-on-croma/#respond Sat, 19 Nov 2022 08:45:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92401 घरों में मनोरंजन के लिए टीवी सबसे प्रमुख साधन है। शायद ही कोई घर होगा जहां टीवी मौजूद न हो। वर्तमान समय में स्मार्ट टीवी (Smart TV) सबसे ज्यादा प्रचलन में हैं। इन पर आप विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों से अपनी पसंदीदा फिल्में और टीवी शो देख सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और अपने फोन […]

The post Croma पर उपलब्ध ये हैं बेस्ट 50-इंच 4K टीवी, घर में देंगे सिनेमाहॉल का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

घरों में मनोरंजन के लिए टीवी सबसे प्रमुख साधन है। शायद ही कोई घर होगा जहां टीवी मौजूद न हो। वर्तमान समय में स्मार्ट टीवी (Smart TV) सबसे ज्यादा प्रचलन में हैं। इन पर आप विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों से अपनी पसंदीदा फिल्में और टीवी शो देख सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और अपने फोन को स्क्रीन भी कर सकते हैं। साथ ही, आप इसे वॉइस कमांड से भी ऑपरेट कर सकते हैं। साइज की बात करें, तो मार्केट में विभिन्न साइज में स्मार्ट टीवी मौजूद हैं। अगर आप अपने लिविंग रूम या बड़े आकर के बैडरूम लेना चाहते हैं तो 50 इंच 4K टीवी आपके लिए आदर्श है। आज हम आपके लिए 50 इंच आकर में Croma पर उपलब्ध कुछ सबसे अच्छे 4K स्मार्ट टीवी के ऑप्शन लेकर आए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार आर्डर कर सकते हैं।

आइये सबसे पहले जानते हैं कि 50 इंच का 4K टीवी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए

Display type: टीवी का चुनाव करते समय सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है डिस्प्ले टाइप। मार्किट में LED, OLED, या QLED प्रकार के स्मार्ट टीवी मौजूद हैं। जिसमें से LED पैनल टीवी सबसे ज्यादा बिकने वाला और बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। जबकि OLED, या QLED टीवी महंगे होते हैं लेकिन एकदम जीवंत विजुअल का प्रसारण करते हैं।

Screen resolution: डिस्प्ले टाइप के बाद जो ध्यान देने वाला फैक्टर है वह है स्क्रीन रेजोलुशन। फुल HD (हाई डेफिनिशन) रेजोलुशन के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी, विभिन्न OTT ऐप्स पर मौजूद कंटेंट को देखने का मजा कई गुना बढ़ा देते हैं। इसके अलावा फिल्मों, डेलीसोप, स्पोर्ट्स आदि का आंनद लेने के लिए ऐसे टीवी का चयन करें जिसमें डॉल्बी विजन या एचडीआर 10 + जैसी सुविधाऐं मौजूद हों।

Sound : विजुअल चाहे कितना ही अच्छा हो लेकिन अगर साउंड सिस्टम दमदार न हो तो टीवी देखना बोरिंग हो जाता है। इसलिए टीवी खरीदते समय ध्यान दें कि साउंड सिस्टम की वाट क्षमता जितनी अधिक होगी, आउटपुट उतना ही तेज होगा। आप जिस भी कमरे में टीवी लगाने वाले हैं उसके आकार का विशेष ध्यान रखें। साउंड सिस्टम ऐसा हो जो कमरे के लिए उपयुक्त हो और उसमें डॉल्बी ऑडियो या स्टीरियो स्पीकर जैसे लेटेस्ट फीचर उपलब्ध हों।

Connectivity : टीवी से अन्य डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए उसमें भरपूर पोर्ट होने चाहिए। इसलिए टीवी चुनते समय ध्यान दें कि उसमें कम से कम दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी अवश्य हो।

Samsung Series 9 125 cm (50 inch) QLED 4K Ultra HD Tizen TV

अगर आप अच्छा QLED टीवी खरीदना चाहते हैं तो सैमसंग सीरीज 9 का यह स्मार्ट टीवी भी देख सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में 4K अल्ट्रा HD रेजोलुशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको क्वांटम एचडीआर 24x, नियो क्वांटम प्रोसेसर 4K, क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी और रियल डेप्थ एनहांसर के साथ शानदार QLED डिस्प्ले पैनल भी मिल जाता है। साथ ही 2.2 चैनल, डॉल्‍बी डिजिटल प्‍लस के साथ 40W डॉल्बी स्‍पीकर, डॉल्‍बी एटमॉस और एडैप्टिव साउंड आपको एकदम पिक्चर हॉल जैसा विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए टेलीविजन में दो यूएसबी पोर्ट, क्विक स्विच, ईएआरसी, आरएफ और ईथरनेट के साथ चार एचडीएमआई पोर्ट मौजूद हैं। सैमसंग का यह टीवी फिलहाल क्रोमा पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 96999 रुपये में मिल रहा है। आप इसे 4,566 रुपये प्रतिमाह पर भी ले सकती हैं।

Mi 5X 125.7 cm (50 inch) 4K Ultra HD LED Android TV

स्लीक और पावरफुल डिजाईन में आने वाला Mi TV 5X Xiaomi Mi 5X एलईडी एंड्रॉइड टीवी आपके घर के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें आपको 4k UHD रेजोलुशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। यह एक एंड्राइड 10 बेस्ड टीवी है जो पैचवॉल ओएस 4.0 के साथ कम्पैटिबल है। जिससे आप इस पर आसानी से अपना पर्सनल कंटेंट या ott कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं। यह बहरी लाइटिंग के अनुसार डिस्प्ले ब्राइटनेस को एडजस्ट करने में सक्षम है। विजुअल एक्सपीरियंस को और अधिक बढ़ाने के लिए 94% DCI-P3 कलर गैमट, MEMC, रियलिटी फ्लो, HDR 10, HLG जैसे अन्य फीचर भी इसमें हैं। डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ इसके 40 वॉट के पावरफुल स्पीकर क्लियर, डिटेल्ड और डीप साउंड देते हैं। यह क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली-जी52 एमपी2 ग्राफिक्स, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ शामिल हैं। क्रोमा पर यह टीवी 32 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 40999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप चाहें तो 1,930 प्रतिमाह ईएमआई ऑप्शन के साथ भी इसे ले सकते हैं। यह भी पढ़ें : Best Air Purifiers On Croma : घर से पॉल्यूशन की छुट्टी कर देंगे ये एयर प्यूरीफायर, क्रोमा पर मिल रही बेस्ट डील

Sony X75K Series 126cm (50 Inch) 4K Ultra HD LED Android Smart TV

सभी लेटेस्ट फीचर्स से लेस Sony X75K एक Android स्मार्ट टीवी है जो कि 4K Ultra HD और 50 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें आपको 4K प्रोसेसर X1 और 16GB स्टोरेज मिलती है। यह डिस्प्ले पैनल HDR10, HLG, 4K X-Reality PRO, लाइव कलर टेक्नोलॉजी, डायनामिक कंट्रास्ट एनहांसर और मोशनफ्लो XR 200 के सपोर्ट के साथ आता है। इस टीवी में डॉल्बी ऑडियो तकनीक के साथ 20W के दोहरे स्पीकर से आप एक्शन सीन और डॉयलोग्स में बास का आंनद ले सकते हैं। साथ ही यह वाई-फाई, ब्लूटूथ और क्रोमकास्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें आपको दो यूएसबी पोर्ट, तीन एचडीएमआई पोर्ट, वीडियो इनपुट, ऑडियो आउटपुट और ईथरनेट भी मिलते हैं। आप इस टीवी को 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 57,800 रुपये में क्रोमा से आर्डर कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे 2,721 रुपये की मंथली ईएमआई पर भी ले सकते हैं।

OnePlus U Series 126 cm (50 inch) 4K Ultra HD LED Android TV

वनप्लस यू सीरीज का यह एंड्राइड टीवी 4K अल्ट्रा HD (3840×2160) डिस्प्ले और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। एंड्रॉइड टीवी 10 को बूट करता है और ऑक्सीजन प्ले 2.0 और वॉइस कंट्रोल प्रदान करता है। इसमें एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन, एचएलजी, डीसीआई-पी3 93%, गामा इंजन, एमईएमसी, सुपर रेजोल्यूशन, नॉइस रिडक्शन, डायनामिक कंट्रास्ट, कलर स्पेस मैपिंग जैसे फीचर मिल जाते हैं। इसमें मौजूद हाई क्वालिटी प्रोसेसर, जी52 एमसी1 जीपीयू, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के कारण यह टीवी मात्र 8 मिलीसेकंड समय में प्रभावशाली प्रतिक्रिया देता है। यह वाई-फाई, ब्लूटूथ, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, डीएलएनए, मिराकास्ट और वनप्लस कनेक्ट के साथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें आपको सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल कनेक्ट करने के लिए 3 एचडीएमआई, हार्ड ड्राइव और अन्य USB उपकरणों को जोड़ने के लिए 2 USB पोर्ट मिलते हैं। आप इसे क्रोमा से 25 प्रतिशत छूट के साथ मात्र 37999 रुपये में अपना बना सकते हैं। अगर एक साथ पूरा पैसा नहीं देना चाहते तो आप इसे 1,789 रुपये की मासिक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Realme 126 cm (50 inch) 4K Ultra HD LED Android TV

रियलमी 4के टीवी इनोवेटिव खूबियों से लैस है, जो आपकी सभी पसंदीदा फिल्में चलाते ही आपको एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करेगा। यह 4K UHD डिस्प्ले और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके MediaTek प्रोसेसर के साथ, आप बिना किसी दिक्कत के स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस का मजा ले सकते हैं। 50 इंच का यह टेलीविजन एंड्रॉइड ओएस और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट के साथ आता है। इसका एलईडी डिस्प्ले एचडीआर इमेजिंग, डॉल्बी विजन, क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन, 83 प्रतिशत एनटीएससी, और 90 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए दो एचडीएमआई, एक एचडीएमआई एआरसी, दो यूएसबी 3.1, एवी इनपुट, एएनटी, और आरजे45 जैसे ऑप्शन मिलते हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए, ब्लूटूथ म्यूजिक सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 सहित मानक विकल्प हैं। क्रोमा पर Realme के इस मॉडल पर अभी 26 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। आप इसे अभी 31999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही 1,506 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Best 5G smartphones on Croma : 5G स्मार्टफोन खरीदने की है प्लानिंग, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन

LG UM77 127 cm (50 inch) 4K Ultra HD LED WebOS TV

एलजी यूएम77 में 4K रेजोल्यूशन और 50 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 50 इंच का स्लिम एलईडी पैनल है। जो कई स्मार्ट फीचर्स के साथ एक इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। एचडीआर 10 प्रो सपोर्ट, 4के अपस्केलर, कलर एनहैंसर, ट्रू कलर एक्यूरेसी, एचएलजी, एचडीआर इफेक्ट, एचडीआर डायनामिक और टोन मैपिंग शानदार ग्राफिक्स देते हैं। इसमें आपको बिल्ट इन वाई-फाई, बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा के साथ एआई थिनक्यू, होम डैशबोर्ड, एप्पल एयरप्ले 2, मैजिक रिमोट, एआई एकॉस्टिक ट्यूनिंग, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के लिए वन टच एक्सेस जैसी विशेष सुविधाएं मिल जाती हैं। डॉल्बी डिजिटल और डीटीएस डिकोडर्स द्वारा ट्यून किए गए बिल्ट-इन 20W स्पीकर्स आपके विजुअल अनुभव को बेहतर बनाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए यह टीवी दो यूएसबी पोर्ट, तीन एचडीएमआई पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट के साथ आता है। एलजी ने इस टेलीविजन में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 भी दिया है। इस टीवी पर आपको क्रोमा में 42 प्रतिशत का बम्पर डिस्काउंट मिल जाता है। 84990 रुपये के इस टीवी को आप अभी सिर्फ 49990 रुपये में अपना बना सकते हैं। साथ ही इस पर 2,353 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Croma 127 cm (50 inch) 4K Ultra HD LED Android TV

क्रोमा का यह टीवी किफायती दाम में आने वाला बेहतरीन 50-इंच 4k एंड्राइड स्मार्ट टीवी है। इस 50-इंच क्रोमा टीवी में A+ ग्रेड पैनल है जो 3840 x 2160 पिक्सल का 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले प्रदान करता है। पैनल तकनीक के साथ इसमें आपका विजुअल अनुभव भव्य हो जाता है क्योंकि इसके ग्राफिक्स क्रिस्पर, ब्राइट और कंट्रास्ट में काफी हाई क्वालिटी के होते हैं। डॉल्बी ऑडियो वास्तव में सिनेमाई ऑडियो अनुभव पैदा करता है, जहां साउंड आपके चारों ओर प्रवाहित होती है और जबरदस्त ऑडियो अनुभव देती है। 20-वाट के इनबिल्ट डुअल स्पीकर के साथ, यह क्रोमा एंड्रॉइड टीवी एक शक्तिशाली ध्वनि आउटपुट उत्पन्न करता है। है। साथ ही इसमें आपको 2GB रैम और 8GB की बिल्ट-इन मेमोरी मिल जाती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, दो यूएसबी पोर्ट और तीन एचडीएमआई पोर्ट भी मिलते हैं। 44 प्रतिशत छूट के साथ इस समय क्रोमा पर यह टीवी 33990 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही इस पर 1,600 रुपये प्रतिमाह का ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Hisense A6GE 126 cm (50 inch) 4K Ultra HD LED Android TV

Top contender
₹ 15,990
₹ 15,990
Buy on Croma

मार्किट में मौजूद ब्रांड्स में से Hisense एक किफयती ब्रांड है जिसका HISENSE 50-इंच 4K UHD A6GE मॉडल एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है। इस टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 350 निट्स की ब्राइटनेस है। Android 9 पर आधारित इस स्मार्ट टीवी में Google Assistant, क्वाड-कोर प्रोसेसर, Mali 470MP GPU, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज है। साथ ही ऑडियो सेटअप में डॉल्बी एटमॉस-ट्यून किए गए 30W बिल्ट-इन स्पीकर और मल्टी-चैनल सराउंड साउंड शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, दो यूएसबी पोर्ट और तीन एचडीएमआई पोर्ट मिलते हैं। यह स्मार्ट टीवी प्रीइंस्टॉल्ड नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज़नी+ हॉटस्टार, YouTube, Zee5, Sony Liv, ErosNow, JioCinema, Voot जैसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स के साथ आता है। आप इसे क्रोमा से 30 प्रतिशत छूट के साथ महज 30990 रुपये में ले सकते हैं।

The post Croma पर उपलब्ध ये हैं बेस्ट 50-इंच 4K टीवी, घर में देंगे सिनेमाहॉल का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-50-inch-4k-tv-on-croma/feed/ 0
घर को बनाए स्मार्ट थिएटर, बड़ी डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/diwali-2022-big-screen-tv-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/diwali-2022-big-screen-tv-in-india/#respond Mon, 24 Oct 2022 06:32:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90783 big screen tv in india : पुराने टीवी को बड़े और स्मार्ट टीवी से करें रिप्लेस, देखें लिस्ट

The post घर को बनाए स्मार्ट थिएटर, बड़ी डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिवाली के मौके पर अलग-अलग शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर फेस्टिवल सीजन सेल चल रही हैं। ऐसे में कई सारे लोग अपने घरों के होम एप्लाएंसेज और दूसरे प्रॉडक्ट अपग्रेट कर रहे हैं। अगर आपने अब तक दिवाली की शॉपिंग नहीं की है और घर में लगे पुराने टीवी को बड़े और स्मार्ट टीवी से रिप्लेस करना चाहते हैं। दिवाली के मौके पर मिल रही डील और ऑफर के साथ बड़ा टीवी खरीद सकते हैं। अगर आप भी बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और अभी तक टीवी फाइनल नहीं किया है तो हम आपको बेस्ट टीवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस लिस्ट में हर बजट सेग्मेंट के स्मार्ट टीवी मौजूद हैं।

बेस्ट स्मार्ट टीवी

1. Elista 65-Inch LED 4K Smart TV WU65EKC74

elista-65-inch-led

Elista के 65-inch 4K LED Smart TV टीवी पर दिवाली के मौके पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह टीवी WebOS पर रन करता है। Elista 65-inch LED 4K Smart TV को 59,993 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Elista LED smart TV में 65-इंच का A+ पैनल और 4K रेजलूशन डिस्प्ले दिया गया है। इस टीवी में 20W स्पीकर दिया गया है। इस टीवी में मैजिक रिमोट कंट्रोल, बिल्ट इन एलेक्सा, और Thin Q ऐप का सपोर्ट दिया गया है।

2. LG 65-inch 4K LED smart TV UQ8020

lg-tv

LG 65-inch 4K LED smart TV UQ8020 को दिवाली के मौके पर 77,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। एलजी के इस टीवी में Ultra-HD 4K डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में 20W स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इस टीवी में WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। LG 65-इंच 4K स्मार्ट टीवी में बिल्ट इन वॉइस असिस्टेंट, HDR 10 Pro सपोर्ट दिया गया है।

3. Samsung AUE60 Crystal 4K UHD Smart TV

samsung-tv

Samsung AUE60 Crystal 4K UHD Smart TV स्मार्ट टीवी को दिवाली फेस्टिवल सीजन में 77,990 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस टीवी में 4K पैनल दिया है जो HDR10+ सपोर्ट करता है। Samsung AUE60 smart TV में 20W साउंड सिस्टम दिया है जो Dolby Digital Plus सपोर्ट करता है। Samsung का यह टीवी Tizen OS पर रन करता है जिसमें Auto Game मोड, एनालॉग ट्यूनर दिया गया है। इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट, USB पोर्ट और ऑप्टिकल डिजिटल ऑडियो आउटलेट, ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है।


4. Sony 65-inch Ultra-HD 4K LED Android Smart TV (KD-65X75K)

sony-65-inch-ultra-hd

Sony 65-inch Ultra HD 4K LED smart TV टीवी को भारत में दिवाली सेल के दौरान 90,240 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 65-इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है जो HDR सपोर्ट करता है। Sony smart TV को HDR10 और 50Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस टीवी में 20W स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

The post घर को बनाए स्मार्ट थिएटर, बड़ी डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/diwali-2022-big-screen-tv-in-india/feed/ 0