TWS Earbuds | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 19 Mar 2026 13:21:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 599 रुपये में 60 घंटे बैटरी! Lyne ने लॉन्च किए TWS और नेकबैंड https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-coolpods-11-pro-rover-14-pro-launch-price-specs-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-coolpods-11-pro-rover-14-pro-launch-price-specs-india/#respond Sat, 21 Mar 2026 06:00:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192639 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lyne Originals ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। यह CoolPods 11 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और Rover 14 Pro वायरलेस नेकबैंड नाम से पेश हुए हैं। ये दोनों डिवाइस सस्ते में रोज के उपयोग, कॉलिंग और म्यूजिक के लिए अच्छे ऑप्शंस हैं। इनमें लंबी बैटरी […]

The post 599 रुपये में 60 घंटे बैटरी! Lyne ने लॉन्च किए TWS और नेकबैंड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lyne Originals ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। यह CoolPods 11 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और Rover 14 Pro वायरलेस नेकबैंड नाम से पेश हुए हैं। ये दोनों डिवाइस सस्ते में रोज के उपयोग, कॉलिंग और म्यूजिक के लिए अच्छे ऑप्शंस हैं। इनमें लंबी बैटरी लाइफ के साथ ENC (Environmental Noise Cancellation) जैसी सुविधाएं दी गई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Lyne CoolPods 11 Pro की बात करें तो ये TWS ईयरबड्स बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए ENC सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे आसपास के शोर को कम किया जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है, जो स्टेबल कनेक्शन और कम लेटेंसी प्रदान कर सकती है। इसमें Clarity Mode भी मिलता है, जिससे ग्राहकों अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है।

बैटरी के मामले में CoolPods 11 Pro दमदार हैं। ये चार्जिंग केस के साथ 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इसमें Type-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और टच कंट्रोल्स की मदद से यूजर्स म्यूजिक, कॉल और अन्य फंक्शन्स को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। खास फीचर्स में रिमोट कैमरा ट्रिगर और वॉयस-चेंजिंग फंक्शन भी शामिल है। डिजाइन की बात करें तो यह हाई-ग्लॉस फिनिश और एर्गोनॉमिक इन-ईयर फिट के साथ आता है। इन्हें ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन खरीदा जा सकता है।

यदि Lyne Rover 14 Pro की बात करें तो यह वायरलेस नेकबैंड है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए हल्का और कंफर्टेबल बनाया गया है। इसमें भी ENC फीचर दिया गया है, जो कॉलिंग के दौरान वॉइस क्लैरिटी को बेहतर बनाता है। इसकी सबसे खास बात इसका मैग्नेटिक ईयरबड डिजाइन है, जिसमें ईयरबड्स को आपस में जोड़ने पर डिवाइस ऑटोमैटिक ऑफ हो जाता है और अलग करने पर ऑन हो जाता है।

Rover 14 Pro में 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है और यह Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें फिजिकल कंट्रोल बटन दिए गए हैं, जिनकी मदद से पावर, वॉल्यूम और ट्रैक को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसमें LED इंडिकेटर भी मिलता है, जो कनेक्टिविटी और चार्जिंग स्टेटस की जानकारी देता है। इसका डिजाइन टेक्सचर्ड फिनिश और कार्बन-फाइबर स्टाइल लुक के साथ आता है। यह बाजार में ब्लू, ऑलिव (ग्रीन) और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।

कीमत की बात करें तो CoolPods 11 Pro TWS की कीमत सिर्फ 599 रुपये रखी गई है, जबकि Rover 14 Pro वायरलेस नेकबैंड 449 रुपये में उपलब्ध है। ये दोनों प्रोडक्ट्स भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

The post 599 रुपये में 60 घंटे बैटरी! Lyne ने लॉन्च किए TWS और नेकबैंड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-coolpods-11-pro-rover-14-pro-launch-price-specs-india/feed/ 0
म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी, Lyne Originals ने लॉन्च किए नए ऑडियो प्रोडक्ट्स https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-launches-affordable-tws-speakers-and-more-starting-price-rs-199/ https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-launches-affordable-tws-speakers-and-more-starting-price-rs-199/#respond Thu, 24 Apr 2025 08:39:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172337 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lyne Originals ने अपनी ऑडियो प्रोडक्ट रेंज को और मजबूत करते हुए चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। दरअसल, कंपनी ने Rover 49 नेकबैंड, CoolPods 3 Pro TWS ईयरबड्स, JukeBox 6 Pro ब्लूटूथ स्पीकर और Photon 34 वायर्ड ईयरफोन्स को उतारा है। कंपनी का कहना है कि ये नई लाइनअप उन यूजर्स के लिए डिजाइन […]

The post म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी, Lyne Originals ने लॉन्च किए नए ऑडियो प्रोडक्ट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lyne Originals ने अपनी ऑडियो प्रोडक्ट रेंज को और मजबूत करते हुए चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। दरअसल, कंपनी ने Rover 49 नेकबैंड, CoolPods 3 Pro TWS ईयरबड्स, JukeBox 6 Pro ब्लूटूथ स्पीकर और Photon 34 वायर्ड ईयरफोन्स को उतारा है। कंपनी का कहना है कि ये नई लाइनअप उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जो फिटनेस, वर्क, गेमिंग और एंटरटेनमेंट जैसी गतिविधियों के दौरान बेहतर और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। Lyne का यह कदम ब्रांड की उपभोक्ता-केन्द्रित अप्रोच को दर्शाता है और ऑडियो सेगमेंट में उसकी उपस्थिति को और मजबूत करता है।

Rover 49 Neckband

यूजर्स को दमदार बैटरी बैकअप के साथ शानदार ऑडियो अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह नेकबैंड एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और 1600 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है। इसमें Bluetooth v5.4 की सुविधा दी गई है और यह Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ऑडियो आउटपुट के लिए इसमें 10.2mm ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है, जो दमदार और क्लियर साउंड देता है। बेहतर कॉल और म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए इसमें Environmental Noise Cancellation (ENC) भी शामिल है। Rover 49 तीन आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार स्टाइल चुन सकते हैं।

CoolPods 3 Pro TWS Earbuds

CoolPods 3 Pro TWS ईयरबड्स को वायरलेस ऑडियो एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पेश किया गया है। ये ईयरबड्स न केवल स्टाइलिश हैं, बल्कि फीचर-पैक्ड भी हैं, जो म्यूजिक लवर्स और कॉलिंग यूज़र्स दोनों के लिए बढ़िया विकल्प बनाते हैं। बेहतर साउंड क्वालिटी, आरामदायक फिट और कनेक्टिविटी पर फोकस के साथ, ये डिवाइस एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं।

JukeBox 6 Pro Bluetooth Speaker

JukeBox 6 Pro को आउटडोर म्यूजिक, पार्टीज़ और डेली एंटरटेनमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका पावरफुल साउंड आउटपुट और वायरलेस कनेक्टिविटी इसे पोर्टेबल म्यूजिक लवर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाता है।

Photon 34 Wired Earphones

Photon 34 वायर्ड इयरफोन क्लासिक यूज़र्स के लिए हैं जो हमेशा स्थिर कनेक्शन और बिना लैग के ऑडियो को पसंद करते हैं। यह प्रोडक्ट खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कॉलिंग, स्टडी और बेसिक एंटरटेनमेंट के लिए वायर्ड ऑडियो को प्राथमिकता देते हैं।

प्राइसिंग और उपलब्धता

Lyne Originals के सभी चार नए ऑडियो प्रोडक्ट्स अब भारत भर में उपलब्ध हैं। ग्राहक इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और प्रमुख मोबाइल एक्सेसरी रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।

इंट्रोडक्टरी प्राइस

  • Rover 49 Neckband – ₹549
  • CoolPods 3 Pro TWS Earbuds – ₹1,049
  • JukeBox 6 Pro Bluetooth Speaker – ₹899
  • Photon 34 Wired Earphones – ₹199

स्पेशल ऑफर के तहत Lyne Originals ने एक खास ऑफर की घोषणा भी की है कि जो ग्राहक Rover 49 Neckband के 20 यूनिट्स खरीदते हैं, उन्हें एक हेलमेट मुफ्त में दिया जाएगा।

The post म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी, Lyne Originals ने लॉन्च किए नए ऑडियो प्रोडक्ट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-launches-affordable-tws-speakers-and-more-starting-price-rs-199/feed/ 0