UMANG App | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 Mar 2018 10:43:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जानें कैसे घर बैठे करें अपने पीएफ अकांउट को आधार कार्ड से लिंक https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-link-pf-account-with-aadhar-card-in-hindi/ Fri, 09 Mar 2018 10:38:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17837 सरकार की ओर से घर बैठे आधार कार्ड को पीएफ अकांउट से जोड़ने की प्रक्रिया दो तरीकों में शुरू की गई है।

The post जानें कैसे घर बैठे करें अपने पीएफ अकांउट को आधार कार्ड से लिंक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिजीटल इंडिया के मिशन को आम जनता के लिए आसान बनाने के लिए भारत सरकार अनेंको काम कर रही है। हर व्यक्ति की पहचान बने आधार कार्ड को अपने ‘पीएफ’ से जोड़ने के लिए भी सरकार द्वारा आॅनलाईन सुविधा जारी कर दी गई है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे-बैठे ही अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाते या​नि प्रॉविडेंट फंड (PF) को आधार कार्ड से जोड़ सकता है।

सरकार की ओर से घर बैठे आधार कार्ड को पीएफ अकांउट से जोड़ने की प्रक्रिया दो प्लेटफार्म पर शुरू की गई है। आम जनता ईपीएफओ की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ साथ भारत सरकार द्वारा जारी की गई ‘उमंग’ ऐप पर भी चंद आसान से स्टेप्स फॉलो कर अपना पीएफ आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। आगे हमनें इस प्रक्रिया के स्टेप्स की जानकारी दी है:

mobile-phon-with-currncy 91Mobiles

उंमग ऐप
1. UMANG यानि यूनिफाइड मोबाईल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस ऐप से आधार कार्ड व पीएफ लिंक करने के लिए इसे अपने फोन में इंस्टाल करें

2. उमंग ऐप के होम पेज़ पर ही आपको EPFO लिंक का आॅप्शन मिलेगा, इसे क्लिक करें।

3. यहां आपके सामनें ईकेवाईसी सर्विस की टैब मिलेगी, यहां क्लिक करें।

जानें नए एंडरॉयड पी ओएस की 10 बड़ी विशेषताएं

4. यहां ‘आधार सीडिंग’ का आॅप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक करने पर आपको अपनी आधार कार्ड की डिटेल्स भरनी होगी।

5. आधार डिटेल्स भरने पर आपके रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे उमंग ऐप में सब्मिट करना है।

6. ओटीपी वेरिफाई होते ही आपका PF आपके आधार कार्ड के लिंक हो जाएगा।

aadhar-card-app

भारत सरकार की ओर से ईपीएफओ वेबसाइट पर भी आधार कार्ड को पीएफ से जोड़ने की सुविधा दी गई है। इस वेबसाइट पर अपना पीएफ और आधार लिंक करने के लिए :

1. www.epfindia.gov.in पर जाएं और ‘आॅनलाईन सर्विस’ सेक्शन ओपेन करें।

2. यहां आपको ईकेवाईसी लिंक का आॅप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।

3. उमंग ऐप की तरह ही यहां भी आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स भरनी है जिसे पूरा करने पर ​रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा।

हाइक टोटल: बिना इंटरनेट के भी करेगा टोटल काम

4. वेबसाइट पर ओटीपी सब्मिट कराते ही वेबसाइट स्वयं आपकी आधार कार्ड और पीएफ की डिटेल्स मैच करेगी।

5. डिटेल्स मैच होते ही आपका पीएफ अकाउंट आपके आधार कार्ड के लिंक हो जाएगा।

The post जानें कैसे घर बैठे करें अपने पीएफ अकांउट को आधार कार्ड से लिंक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब सरकारी दफ्तरों के नहीं लगेंगे चक्कर, बड़े काम ही है यह उमंग ऐप, जानें कैसे करें यूज़ https://www.91mobiles.com/hindi/umang-app-how-to-use-in-hindi/ Fri, 24 Nov 2017 11:46:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14024 विभिन्न सरकारी विभागों के आॅनलाईन कार्यो व प्रक्रियाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कल ‘उमंग ऐप’ को लॉन्च किया है। UMANG ऐप (यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस) के जरिये 100 से ज्यादा सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे एक क्लिक में ही उठाया जा सकता है […]

The post अब सरकारी दफ्तरों के नहीं लगेंगे चक्कर, बड़े काम ही है यह उमंग ऐप, जानें कैसे करें यूज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

विभिन्न सरकारी विभागों के आॅनलाईन कार्यो व प्रक्रियाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कल ‘उमंग ऐप’ को लॉन्च किया है। UMANG ऐप (यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस) के जरिये 100 से ज्यादा सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे एक क्लिक में ही उठाया जा सकता है जिसमें केंद्र विभाग तथा राज्य सरकारों के विभागों को शामिल किया गया है। इस ऐप को एंडरॉयड, आईओएस तथा विंडोज स्मार्टफोन तीनों ही प्लेटफार्म पर यूज़ कर सकते हैं। आईये आपको बताते हैं कैसे यूज़ करें ‘उमंग ऐप’।

इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं आपके बच्चे, सब बताएगी ‘नारद’ ऐप

उमंग ऐप को एंडरॉयड प्ले स्टोर के साथ ही आर्इओएस पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा सरकार की ओर से टोल फ्री नंबर 97183-97183 भी उपलब्ध कराया गया है। इस नंबर पर मिस कॉल करने से ऐप की ओर से एक डाउनलोड लिंक दिया जाएगा जिसपर क्लिक करे उंमग को डाउनलोड किया जा सकता है।

Image Credit: getyourlifegirl.com
Image Credit: getyourlifegirl.com

ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसपर खुद को रजिस्टर करना होगा। जहां पर निजी जानकारी शेयर करनी होगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर को अपना पसर्नल एम पिन सेट करना होगा, इस एम पिन के जरिये ही ऐप पर लॉग इन किया जा सकेगा।

​रजिस्ट्रेशन के साथ ही फेसबुक, गूगल व ट्विटर अकाउंट के जरिये भी उमंग ऐप पर लॉग इन किया जा सकता है।

umang-app

उमंग ऐप की सभी सरकारी प्रक्रिया सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही काम करती है।

कम हुए शाओमी एक्सेसरीज़ के दाम, पावरबैंक, मोबाईल कवर और ईयरफोन मिल रहे हैं सस्ते में

UMANG ऐप में पासपोर्ट, ईपीएफओ, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड इत्यादि के साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, किसान सुविधा और नेशनल पेंशन सिस्टम शामिल हैं। इस एक प्लेटफार्म से अस्पताल, बिजली बिल और गैस बुकिंग जैसे काम किए जा सकते हैं।

The post अब सरकारी दफ्तरों के नहीं लगेंगे चक्कर, बड़े काम ही है यह उमंग ऐप, जानें कैसे करें यूज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
उमंग ऐप: 100 से ज्यादा सरकारी काम होंगे एक ही​ क्लिक में https://www.91mobiles.com/hindi/umang-app-launched-by-pm-modi-in-hindi/ Thu, 23 Nov 2017 13:00:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13971 यह एक आॅल-इन-वन ऐप है जो 100 से ज्यादा सर्विस एक ही प्लेटफार्म पर मुहैया कराती है।

The post उमंग ऐप: 100 से ज्यादा सरकारी काम होंगे एक ही​ क्लिक में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिजीटल इंडिया प्रोग्राम के जरिये भारतीय प्रधानमंत्री का विज़न था देश को तकनीक की ओर प्रेरित करना तथा कागजी कार्यों को स्मार्ट तरीके से इंटरनेट पर लाना। इस विज़न के साथ आज मोदी ने एक और नई ई-गवर्नेस ऐप ‘उमंग ऐप’ देश में लॉन्च की है। यह एक आॅल-इन-वन ऐप है जो 100 से ज्यादा सर्विस एक ही प्लेटफार्म पर मुहैया कराती है।

30 नवंबर को शाओमी लॉन्च करेगी ‘देश का स्मार्टफोन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी में साइबर स्पेस पर आयोजित हुए वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान UMANG ऐप को देश में सभी के लॉन्च कर दिया है। ‘उमंग ऐप’ को पिछले साल मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन के साथ मिलकर बनाया था, जिसे आज मोदी ने राष्ट्रीय मंच से एक बार फिर भारत के सभी नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया है।

umang-app

उमंग यानि यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस। इस ऐप के जरिए 100 से ज्यादा सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे एक क्लिक में ही उठाया जा सकता है। इसमें केंद्र विभाग तथा राज्य सरकारों के विभागों को शामिल किया गया है। इस ऐप को एंडरॉयड, आईओएस तथा विंडोज स्मार्टफोन तीनों ही प्लेटफार्म पर यूज़ कर सकते हैं।

28 को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला यह बेज़ल लेस स्मार्टफोन

उमंग ऐप के माध्यम से नगर निगम, पीएफ, अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन, पासपोर्ट व पैन कार्ड की एप्लीकेशन, कौशल योजना, किसान योजना के साथ ही गैस इत्यादि की बुकिंग घर बैठे की जा सकती है। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी समेत 12 भाषाओं में काम करती है। ऐप संबंधी अन्य जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें

The post उमंग ऐप: 100 से ज्यादा सरकारी काम होंगे एक ही​ क्लिक में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>