Under rs 15000 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 Jan 2021 12:33:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस फेस्टिवल 15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये शानदार स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी पसंद https://www.91mobiles.com/hindi/best-smartphone-deals-under-rs-15000-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-smartphone-deals-under-rs-15000-on-amazon/#respond Tue, 10 Nov 2020 10:27:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50840 इस फेस्टिवल सीज़न में अपने लिए बेहतर फोन का चुनाव आप Amazon से कर सकते हैं जहां फोन के साथ शानदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

The post इस फेस्टिवल 15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये शानदार स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शॉपिंग डील लेकर आई है। ये डील खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से अपना स्मार्टफोन बदलने या फिर नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। इस डील में आपको 15000 रुपये से कम कीमत में सैमसंग, शाओमी, ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियों सहित कई अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन मिलेंगे। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 परसेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। तो चलिए देखते हैं कौन से स्मार्टफोन हैं जो आपके लिए परफेक्ट है। साथ ही हमने इन फोंस की कीमत की जानकारी भी दी है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro


शाओमी का यह फोन 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें आपको शानदार ब्राइटनेस बेहतरीन कलर पंच देखने को मिलता है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और यह 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए स्नैपड्रैगन आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4 रियर कैमरे हैं और इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के सबसे दमदार फीचर की बात करें तो इसमें 5,020 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30 वॉट का फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Samsung Galaxy M21


सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेज्योल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। यह फोन सैमसंग के ही 8 कोर वाले एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर के साथ आता है और इसे 4 जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। स्टोरेज के लिए 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जो 512जीबी तक एक्सपेंडेबल है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जिनको ज्यादा बैटरी बैकअप की जरूरत है क्योंकि इस फोन में मिलती है 6,000 एमएएच सुपर पावर बैटरी। यह 15 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 9 Prime


रेडमी 9 प्राइम में 6.5 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आता है। स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन भी 4 रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रही बात पावर बैकअप की तो 5,020 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

OPPO A52


ओप्पो ए52 स्मार्टफोन 6.5 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। फोन को स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा कोर प्रोसेसर की ताकत प्रदान की गई है और स्मूद प्रोसेसिंग के बल मिलता है 6जीबी रैम का। इसके साथ ही 128 जीबी स्टोरेज है का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया गया है। यह फोन एंड्रायड 10 पर बेस्ड कलर ओएस 7.1 वर्जन के साथ आता है। बात करें कैमरे की तो 12 मेगापिक्सल वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ओप्पो के इस फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo Y30


इस बजट में वीवो के पास भी एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी का वाई30 मॉडल देखा जा सकता है। फोन में 6.47 इंच एचडी+ डिसप्ले के साथ आता है जिसका पिक्सल रेज्योल्यूशन 720×1560 है। फोन मीडियाटेक हेलियो पी35 ऑक्टॉकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही 4 जीबी की रैम और 128 जीबी का स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने इसे क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है और फोन में 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ 13 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 2-2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है जो आसानी से 1 दिन का बैटरी बैकअप दे देता है।

अन्य विकल्प
Samsung Galaxy M01

OPPO A5 2020

Realme 6

TECNO Spark 6 Air

Vivo Y12

The post इस फेस्टिवल 15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये शानदार स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-smartphone-deals-under-rs-15000-on-amazon/feed/ 0
15,000 रुपये के प्राइस में 12 सबसे अच्छे एंडरॉयड फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-android-smartphone-under-15000-with-4gb-ram-and-64gb-memory-list/ Mon, 19 Feb 2018 11:31:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8382 आज बड़ी रैम और मैमोरी वाले फोन कम बजट में उपलब्ध हैं। आगे हमनें ऐसे ही 5 बेहतरीन फोन का जिक्र किया है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है।

The post 15,000 रुपये के प्राइस में 12 सबसे अच्छे एंडरॉयड फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन की खरीदारी के दौरान आपकी कोशिश हमेशा बेस्ट फोन लेने की होती है। ऐसा फोन जो सुपरफास्ट इंटरनेट चलाने में सक्षम हो। बस छूते ही ऐप ओपेन कर सके और उसमें हैंग होने की समस्या न हो। इन चीजों के लिए जरूरी है कि आपके फोन में ज्यादा से ज्यादा रैम हो और उसकी इंटरनल मैमोरी भी भरपूर हो। यदि आप सोच रहे हैं कि इस तरह के फोन के लिए आपको काफी कीमत चुकानी पड़ेगी, तो ऐसा नहीं है। आज बड़ी रैम और मैमोरी वाले फोन कम बजट में उपलब्ध हैं। आगे हमनें ऐसे ही 5 बेहतरीन फोन का जिक्र किया है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है।

1. शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
xiaomi redmi note 5 pro first look in hindi
फिलहाल 15,000 रुपये के बजट में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को सबसे बेस्ट माना जा रहा है। इसमें दो मॉडल हैं जिसमें 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में आपको 5.99—इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा 20-मेगापिक्सल का है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

2. आॅनर 9 लाइट
first look of honor 9 lite best looking phone in this price segment
आॅनर 9 लाइट बेहद ही स्टाइलिश फोन है और काफी पावरफुल भी। ग्लास डिजाइन में पेश किए गए इस डिवाइस में साइड पैनल एल्यूमिनियम का है। यह फोन हुआवई के हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। आॅनर 9आई में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। यह फोन इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित है। इसमें होम पैनल पर ही आपको एप्स देखने को मिलेंगे। इस फोन में 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है।

3. शाओमी मी ए1
xiaomi-mi-a1-red-2
शाओमी का मी1 भी खास माना जा सकता है और हाल में इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कमी की है इसके बाद तो बेस्ट डिवाइस में से एक कह सकते ​हैं। शाओमी मी ए1 को गूगल एंडरॉयडवन पार्टनरशिप के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। इसके साथ ही शाओमी मी ए1 में आपको 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की है मैमोरी मिलेगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 12+12-मेगापिक्सल वाईड एंगल व टेलीफोटो वाले दो सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आपको 3,080 एमएएच की बैटरी मिलेगी। 20,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे मोबाइल फोन

4. माइक्रोमक्स कैनवस इनफिनिटी प्रो
micromax-infinity-pro
माइक्रोमैक्स ने हाल में ही एक शानदार फोन पेश किया है। कंपनी ने इनफिनिक्स प्रो को उतारा है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 1440*720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की फुलविज़न डिसप्ले दी गई है।यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच है।फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए है। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। 10,000 रुपये के बजट में 3जीबी रैम के साथ 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन

5. शाओमी रेडमी नोट 5
xiaomi redmi note 5 launched in india price specifications
पिछले साल लॉन्च शाओमी का रेडमी नोट 4 मॉडल कॉफी लोकप्रिय रहा था। वहीं इस बार कंपनी ने रेडमी नोट 5 को पेश किया है और यह मॉडल भी कम दमदार नहीं हैं। यह फोन दो मॉडल में उपलब्ध है। 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी। इनका प्राइस क्रमश: 9,999 रुपये और 11,999 रुपये है। फोन में 5.99-इंच की फुल 18:9 रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन दी गई है को गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 64बिट्सवाला 2.0गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।फोटोग्राफी के​ लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

6. आॅनर 7एक्स
honor-7x-front
आॅनर ने भी हाल में बेहतरीन फोन पेश किया है जो आपके लिए खास कहा जा सकता है। बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ आपको दमदार स्पेसिफिकेशन भी मिलेंगे। आॅनर 7एक्स में 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास 5.93-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन हुआवई के किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में अपको 2.36गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। आॅनर 7एकस को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ ही 64जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए आॅनर 7एक्स में 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया​ ​है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। डुअल कैमरे के साथ आपको पोर्टेट मोड और लाइव फोटो जैसे आॅप्शन मिलेंगगे।

7. मोटो जी5एस प्लस
moto-g5s-plus-3
आप अच्छे एंडरॉयड फोन की बात करें तो मोटो का जिक्र जरूर आता है। 15,000 रुपये के बजट में मोटो को पास भी अच्छा फोन है आपकी जरूरत को पूरी करने में सक्षम है।आप मोटो जी5एस प्लस को देख सकते हैं। इस फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। मोटो जी5एस प्लस में एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई दिया गया है। इसमें आपको एनएफसी भी मिलेगा। फोन में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। 7,000 रुपये के बजट में 5 नॉन चीनी एंडरॉयड स्मार्टफोन

8. लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
लेनोवो ने कम कीमत में बे​हद ही अच्छे स्पे​फिकेशन वाला फोन पेश किया था। कंपनी ने के8 नोट को उतारा था जिसे बहुत अच्छा कहा जा सकता है। लेनोवो के8 नोट में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। इसका एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी स्क्रीन के साथ 5 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन जो हैं बहुत सस्ते

6. शाओमी रेडमी नोट 4xioami-redmi-note-4-design
इसे फिलहाल 15,000 रुपये के बजट में सबसे बेस्ट फोन कहा जा सकता है। शाओमी रेडमी फोन में 5.5—इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर आ​धारित इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन तीन मॉडल में उपलब्ध है जहां सबसे उंचे मॉडल में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है जो मीयूआई 8 पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 4 में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और 4,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है।

9. बिलियन कैप्चर प्लस
billion-capture-1
फ्लिपकार्ट बिलियन नाम से अपना फोन पेश किया है। कंपनी ने बिलियन कैप्चर प्लस को उतारा है। स्पेसिफिकेशन के मामले में आप इसे कम नहीं आंक सकते। ​बिलियन कैप्चर प्लस में आपको 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर कार्य करता है और कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया है। कैप्चर प्लस में एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा।

10. टेनआॅर जी
tenor-g
फ्लिपकार्ट की तरह ही अमेज़न ने भी अपने ब्रांड के तहत 10.ओआर फोन को पेश किए हैं। कंपनी ने टेनआॅर जी को उतारा है तो 15,000 रुपये के बजट में अच्छा फोन है। इस फोन में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित 10.ओआर में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टेनॉर जी 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और डाटा वह कनेक्टिविटी के लिए 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है।

11. जियोनी ए1
gionee-a1-2
इस फोन को कंपनी ने 20,000 रुपये के बजट में पेश किया था लेकिन आज 15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है जो बहुत अच्छा कहा जा सकता है। जियोनी ए1 में 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आपको प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। जियोनी ए1 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। पाावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है।

12. कूलपैड कूल1 डुअल
coolpad-cool-1-silver
सस्ते बजट में आप कूलपैड के इस फोन को भी देख सकते हैं। कूल 1 डुअल में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही 1.8गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसका एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में उपलब्ध है।फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई सपोर्ट है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका एक कैमरा आरजीबी है जबकि दूसरा लेंस मोनोक्रोम से फोटो लेता है। इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है।

The post 15,000 रुपये के प्राइस में 12 सबसे अच्छे एंडरॉयड फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
15,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड फोन जिनमें है 4जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-android-smartphone-under-rs-15000-with-4gb-ram/ Tue, 24 Jan 2017 13:25:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=951 पहले 1जीबी और 2जीबी रैम वाले फोन के लिए भी आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी होती थी लेकिन आज कम बजट में भी आप 4जीबी रैम वाले फोन ले सकते हैं।

The post 15,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड फोन जिनमें है 4जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज आप अपने स्मार्टफोन से ही सबकुछ करते हैं। जैसे, इंटरनेट, वीडियो, गेम और आॅफिस के काम आदि। यही वजह है कि आप ताकतवर और फास्ट फोन की तलाश में होते हैं। परंतु अक्सर लोग फोन हैंग होने की शिकायत करते हैं। आपने कभी सोचा है फोन हैंग क्यों होते हैंं? फोन हैंग होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इनमें सबसे बड़ा कारण है कम रैम मैमोरी। कम रैम की वजह से फोन में और भी कई परेशानियां शुरू हो जाती है। ऐसे में स्मार्टफोन की खरीदारी करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि फोन की रैम मैमोरी ज्यादा हो। बड़ी रैम मैमोरी आपको बेहतर मल्टीटास्किंग और लैग फ्री परफॉर्मेंस का भरोसा देता है। बड़ी रैम मैमोरी के फोन आज कम बजट में भी उपलब्ध हैं।

पहले 1जीबी और 2जीबी रैम वाले फोन के लिए भी आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी होती थी लेकिन आज कम बजट में भी आप 4जीबी रैम वाले फोन ले सकते हैं। आगे हमने 15,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 5 फोन की जानकारी दी है जिनमें 4जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है।

1. लेनोवो के6 पावर
lenovo-smartphone-vibe-k6-power
पिछले साल नवंबर में लेनोवो ने के6 पावर स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। वहीं कंपनी ने इसका एक अडवांस संस्करण भी पेश किया है जिसमें 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है इस फोन को प्योर यूआई से लैस किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128 जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000 एमएएच बैटरी है। इस मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है।

7 सबसे बेहतरीन सेल्फी फोन

2. शाओमी रेडमी नोट 4
xiaomi-redmi-note-4
फिलहाल 15,000 रुपये के बजट में सबसे दमदार फोन में से एक है शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन। इसमें 5.5—इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर आ​धारित इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन के 4जीबी रैम मॉडल वाले के साथ आपको 64जीबी की मैमोरी मिलेगी। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है जो मीयूआई 8 पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 4 में 13-मेगापिक्स का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और 4,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है।

3. कूलपैड कूल 1 डुअल
coolpad-cool-1-silver
कुलपैड का यह फोन भी कम दमदार नहीं है। कूलपैड कूल 1 डुअल में 4जीबी रैम के साथ 13-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसका एक कैमरा आरजीबी है जबकि दूसरा लेंस मोनोक्रोम से फोटो लेता है। इसके साथ ही 8—मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट आधारित कूल 1 डुअल में 1.8गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है। पावर बैकअप के लिए कूलपैड कूल1 डुअल में 4,060 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

4. असूस जेनफोन 3 लेजर
asus-zenfone-3-laser
असूस जेनफोन 3 लेजर भी शानदार डिवाइस है। हालांकि इसे महंगा लॉन्च किया गया था लेकिन आज 5,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है और यह को​र्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को सोनी आईएमएक्स214 सेंसर से लैस किया गया है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी दी गई है।

5 बेहतरीन लाइफ फोन जो चीनी ब्रांड की कर देंगे छुट्टी

5. कूलपैड नोट 5
coolpad-note-5
कम रेंज में 4जीबी रैम के साथ यह फोन भी बेहतर कहा जा सकता है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है। कूलपैड नोट 5 में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर पेश किए गए इस फोन में 64बिट्स का 1.5गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है।

6. लेनोवो के5 नोट
lenovo-k5-note
लेनोवो के5 नोट भी शानदार फोन है। यह फोन दो संस्करणों में उपलब्ध है। एक मॉडल 3जीबी रैम के साथ उपलब्ध है जिसकी कीमत 11,999 रुपए है ज​बकि दूसरा मॉडल 4जीबी रैम के साथ उपलब्ध है और इस फोन कीमत 13,499 रुपए है। मैटल से बने इस फोन में 5.5-इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसके साथ ही आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन को मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी है और 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। लेनोवो वाइब के5 नोट में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रेंट कैमरा दिया गया है।

7. कूलपैड मैक्स
coolpad-max
यह फोन भी बेहद शानदार है। भारतीय बाजार में इसे 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन आज इसे 14,000 रुपये के बजट में लिया जा सकता है। कूलपैड मैक्स में 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है जो इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। फोन में 64-बिट्स वाला 1.5गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर पेश आधारित है। इस फोन को 4जी रैम की ताकत प्रदान की गई है। सिक्योरिटी के लिए इसे फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

8. माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो
micromax-canvas-6-pro
कुछ माह पहले माइक्रोमैक्स ने कैनवस 6 प्रो स्मार्टफोन को पेश किया था। कम रेंज का यह फोन भी बेहतर है। इसमें 4जीबी डीडीआर3 रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है जो काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। मीडियाटेक हेलियो चिपसेट आ​धारित इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। वहीं फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो में 13-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट दिया गया है। 3,000एमएएच की बैटरी है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

9. यू यूनिकॉर्न
yu-yunicorn
कम कीमत में 4जीबी रैम के साथ आप यू यूनिकॉर्न स्मार्टफोन को भी देख सकते हैं। यह फोन भी आपको मल्टीटास्किंग और शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। मीडियाटेक हेलिया पी10 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है।

10 असूस जेनफोन 2
asus-zenfone-2
पिछले साल असूस ने जेनफोन 2 को भारत में लॉन्च किया था। यह विश्व का पहला फोन है जिसमें 4जी ​जीबी रैम का उपयोग किया गया था। हालांकि लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 22,000 रुपये के बराबर थी लेकिन आज 14,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर इंटेल प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 32जीबी की मैमोरी है और यह एक्सपेंडेबल भी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 15,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड फोन जिनमें है 4जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>