upcoming smartphone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 09 May 2026 08:10:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अपकमिंग मोबाइल: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा नया फोल्डेबल फोन और शुरू होगी इन स्मार्टफोंस की सेल https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-in-india-with-new-mobile-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-in-india-with-new-mobile-sale/#respond Sun, 10 May 2026 04:36:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195975 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कई नए मोबाइल फोन इस सप्ताह उपलब्ध होने वाले हैं। एक ओर जहां Motorola का मुड़ने वाला मोबाइल भारत में लॉन्च होगा। वहीं दूसरी ओर vivo के नए फ्लैगशिप फोन की सेल भी शुरू होगी। इस सप्ताह 11 मई से 17 मई के बीच इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन और […]

The post अपकमिंग मोबाइल: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा नया फोल्डेबल फोन और शुरू होगी इन स्मार्टफोंस की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कई नए मोबाइल फोन इस सप्ताह उपलब्ध होने वाले हैं। एक ओर जहां Motorola का मुड़ने वाला मोबाइल भारत में लॉन्च होगा। वहीं दूसरी ओर vivo के नए फ्लैगशिप फोन की सेल भी शुरू होगी। इस सप्ताह 11 मई से 17 मई के बीच इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन और सेल के लिए उपलब्ध होने वाले मोबाइल्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Razr Fold

लॉन्च डेट – 13 मई

मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन रेज़र फोल्ड इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा। इसमें 8.1-इंच का बड़ी स्क्रीन लगी है और फोल्ड करने के बाद 6.6-इंच की आउटर डिस्प्ले मिलती है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। मेन स्क्रीन पर 20MP और आउटर डिस्प्ले पर 32MP सेल्फी कैमरा लगा है।

Oneplus Nord CE6 Lite

सेल डेट – 12 मई

वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट इस सप्ताह 12 मई को इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM के साथ 128GB मेमोरी को 22,999 रुपये और 256GB स्टोरेज पर 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 7000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग तकनीक दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है। Nord CE6 Lite फोन 144Hz हाई रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है।

Vivo X300 FE

सेल डेट – 14 मई

वीवो एक्स300 एफई की सेल इस हफ्ते 14 मई से शुरू होगी। इस मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये है और 512GB मेमोरी वेरिएंट का रेट 89,999 रुपये है। यह वीवो 5जी फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP+8MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है। एक्स300 एफई में 6.31-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 40W wireless चार्जिंग मिलती है।

Vivo X300 Ultra

सेल डेट – 14 मई

वीवो एक्स300 अल्ट्रा की कीमत 1,59,999 रुपये है जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 200MP+200MP+50MP वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

The post अपकमिंग मोबाइल: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा नया फोल्डेबल फोन और शुरू होगी इन स्मार्टफोंस की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-in-india-with-new-mobile-sale/feed/ 0
मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-samsung-apple-xiaomi-vivo-oppo-moto-tecno-infinix-nokia-hmd/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-samsung-apple-xiaomi-vivo-oppo-moto-tecno-infinix-nokia-hmd/#respond Mon, 04 May 2026 12:33:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=126354 इस महीने में भारत, चीन और ग्लोबल मार्केट में Realme, OPPO, Redmi, iQOO, Vivo और Moto ब्रांड के कई जबरदस्त फोन लॉन्च होने की उम्मीद है।

The post मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ महीनों में आए ट्रेंड को देखते हुए मई 2026 में कंपनियां अपने ग्लोबल फ्लैगशिप डिवाइसेज को भारत में उतारने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इस महीने सिर्फ प्रीमियम ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज और वैल्यू सेगमेंट में भी नए स्मार्टफोन्स देखने को मिलेंगे। कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी जैसे अहम पहलुओं पर इस बार ब्रांड्स खास फोकस कर रहे हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा पावरफुल और फीचर-रिच ऑप्शन मिलेंगे। आइए यहां जानते हैं मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming Phones May 2026) के बारे मेंः

मई में आने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट (2026)

मोबाइल लॉन्च डेट
OPPO Find X9 Ultra मई 2026 (इंडिया, संभावित)
OPPO Find X9s मई 2026 (इंडिया, संभावित)
Vivo X300 FE 6 मई 2026 (इंडिया)
Vivo X300 Ultra 6 मई 2026 (इंडिया)
OnePlus Nord CE 6 Series 7 मई 2026 (इंडिया)
Infinix GT 50 Pro मई 2026 (इंडिया, संभावित)
Xiaomi 17T मई 2026 (ग्लोबल, संभावित)
Moto Razr 70 Ultra मई 2026 (भारत, संभावित)
Moto Razr 70 मई 2026 (भारत, संभावित)

OPPO Find X9 Ultra

लॉन्च डेटः मई,2026 (इंडिया, संभावित)

ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा (OPPO Find X9 Ultra) मई 2026 में लॉन्च होने वाले सबसे प्रीमियम और हाई-एंड स्मार्टफोन में से एक है। यह डिवाइस खास तौर पर कैमरा लवर्स और फ्लैगशिप यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन में 6.82-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा और गेमिंग के दौरान 144Hz तक जा सकता है। 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट इसे विजुअल एक्सपीरियंस के मामले में टॉप क्लास बनाते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा। कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत है। फोन में 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ मल्टी-टेलीफोटो सेटअप और 120x डिजिटल जूम की सुविधा मिल सकती है। फोन में 7050mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और Android 16 आधारित ColorOS इसे एक कंप्लीट फ्लैगशिप बनाते हैं। इसकी कीमत भारत में ₹1.1 लाख से ऊपर जा सकती है।

OPPO Find X9s

लॉन्च डेटः मई,2026 (इंडिया, संभावित)

ओप्पो फाइंड एक्स9एस (OPPO Find X9s) भी इस महीने इंडिया में लॉन्च होगा। यह उन यूजर्स के लिए है जो फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, मगर Ultra मॉडल जितना खर्च नहीं करना चाहते हैं। इसमें 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन का डिजाइन प्रीमियम होगा और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन इसे मजबूत बनाएगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिल सकता है, जो 12GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा। कैमरा सेटअप में 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल जूम शामिल है। बैटरी 7025mAh की होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ, IP68/IP69 रेटिंग, Wi-Fi 7 और Android 16 आधारित ColorOS इसे एक बैलेंस्ड फ्लैगशिप बनाएंगे। इसकी कीमत ₹80,000 से ₹90,000 के बीच रह सकती है।

Vivo X300 FE

लॉन्च डेटः 6 मई,2026 (इंडिया)

वीवो एक्स 300 एफई (Vivo X300 FE) प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च होगा, जो डिजाइन और कैमरा के बीच अच्छा बैलेंस प्रदा कर सकता है। इसमें आपको 6.31-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, जिससे यह फोटोग्राफी के लिए एक मजबूत ऑप्शन बन जाएगा। इसके अलावा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है। साथ ही, इसे IP68/IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

Vivo X300 Ultra

लॉन्च डेटः 6 मई,2026 (इंडिया)

वीवो एक्स300 अल्ट्रा (Vivo X300 Ultra) को सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से एक माना जा रहा है, खासकर यह उन यूजर्स के लिए है, जो प्रो-लेवल फोटोग्राफी चाहते हैं। इस फोन में 6.82-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, HDR10+ और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ पेश हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज होने संभावना है। कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत है, इसमें 200MP Sony LYT-901 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसमें एडवांस गिम्बल-लेवल OIS और 400mm/200mm टेली-कन्वर्टर सपोर्ट दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, 6600mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग होने की उम्मीद है। इसकी कीमत ₹1.1 लाख से ऊपर जा सकती है।

OnePlus Nord CE 6 Series

लॉन्च डेटः 7 मई,2026 (इंडिया)

oneplus-nord-ce-6-series-india-sale-date-specs-confirmed

OnePlus Nord CE 6 सीरीज उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जो मिड-रेंज में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस सीरीज में Nord CE 6 और CE 6 Lite शामिल होंगे। Nord CE 6 में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony सेंसर के साथ डुअल कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, Android 16 आधारित OxygenOS, IP69 रेटिंग और स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। यह सीरीज 7 मई 2026 को भारत में लॉन्च होगी और कीमत ₹30,000 के आसपास से शुरू हो सकती है।

Infinix GT 50 Pro

लॉन्च डेटः मई,2026 (इंडिया, संभावित)

Infinix GT 50 Pro बजट और गेमिंग यूजर्स को टारगेट करने वाला स्मार्टफोन हो सकता है। यह फोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन के साथ आ सकता है। हालांकि इसके फुल स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स और बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन मई 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत लगभग ₹30,000 के आसपास रखी जा सकती है, जिससे यह बजट गेमिंग सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Xiaomi 17T

लॉन्च डेटः मई,2026 (ग्लोबल, संभावित)

Xiaomi 17T के मई 2026 में ग्लोबल डेब्यू की उम्मीद है, हालांकि भारत लॉन्च अभी कन्फर्म नहीं है। लीक्स के मुताबिक, इसमें 6.59-इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। फोन में 6,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। मेमोरी सप्लाई इश्यू के कारण इसकी कीमत उम्मीद से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Moto Razr 70 Ultra

लॉन्च डेटः मई,2026 (भारत, संभावित)

motorola-razr-70-70-plus-ultra-launch-5000mah-50mp-snapdragon-8-elite

Moto Razr 70 Ultra प्रीमियम फोल्डेबल फोन है, जो पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है और भारत में मई 2026 में आने की उम्मीद है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 7-इंच का बड़ा फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और 4-इंच कवर स्क्रीन मिलती है। फोटोग्राफी के लिए डुअल 50MP कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है। इसकी कीमत लगभग ₹70,000 से ₹80,000 के बीच रहने की संभावना है।

Moto Razr 70

लॉन्च डेटः मई,2026 (भारत, संभावित)

Moto Razr 70 इस सीरीज का थोड़ा किफायती फोल्डेबल मॉडल होगा, जिसमें Dimensity 7450X प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। इसमें 6.9-इंच का इनर डिस्प्ले और 3.63-इंच कवर स्क्रीन दी जा सकती है। कैमरा सेटअप डुअल 50MP का होगा और 4,800mAh बैटरी मिल सकती है। इसकी संभावित कीमत ₹50,000 से ₹60,000 के बीच हो सकती है।

मई 2026 में कुछ और स्मार्टफोन्स भी लॉन्च या टीज हो सकते हैं। realme P4 Lite 4G पहले ही भारत में 6,300mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ बजट सेगमेंट में आ चुका है। iQOO Z11 Lite किफायती 5G फोन हो सकता है, जिसकी कीमत ₹15,000 के अंदर रहने की उम्मीद है। Realme Narzo Series और P-series के नए मॉडल भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, HMD Crest 2 और HMD Crest 2 Pro क्लीन सॉफ्टवेयर और लंबे अपडेट सपोर्ट के साथ आ सकते हैं, जबकि Samsung Galaxy A27 अभी पूरी तरह से स्पेकुलेटिव स्टेज में है, जिसकी डिटेल्स सामने आना बाकी हैं।

The post मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-samsung-apple-xiaomi-vivo-oppo-moto-tecno-infinix-nokia-hmd/feed/ 0
अपकमिंग स्मार्टफोन: इस हफ्ते इन नए मोबाइल्स का है लॉन्च और सेल https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-and-sale-this-week/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-and-sale-this-week/#respond Sun, 26 Apr 2026 04:40:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194970 साल का तीसरा महीना भी खत्म हो रहा है। अप्रैल में कई नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं और आखिरी हफ्ते में भी नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इस वीक नया फोन लॉन्च तो इंडिया में नहीं है लेकिन ग्लोबल टेक मंच पर कुछ बड़े […]

The post अपकमिंग स्मार्टफोन: इस हफ्ते इन नए मोबाइल्स का है लॉन्च और सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल का तीसरा महीना भी खत्म हो रहा है। अप्रैल में कई नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं और आखिरी हफ्ते में भी नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इस वीक नया फोन लॉन्च तो इंडिया में नहीं है लेकिन ग्लोबल टेक मंच पर कुछ बड़े स्मार्टफोन एंट्री लेने वाले हैं। 27 अप्रैल से 3 मई के बीच लॉन्च होने वाले नए फोन और सेल के लिए उपलब्ध होने वाले मोबाइल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo Y600 Pro

लॉन्च डेट – 27 अप्रैल (चाइना)

वीवो वाई600 प्रो 5जी फोन 27 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जिसमें 10200mAh battery दी गई है। चार्जिंग के लिए 90वॉट का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह वीवो 5जी फोन 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Ace 6 Ultra

लॉन्च डेट – 28 अप्रैल (चाइना)

वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा एक गेमिंग फोन है जो डेडिकेटेड gaming controller के साथ आएगा। इसे 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। इस वनप्ल्स फोन में 8600mAh battery और 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस वनप्लस 5जी फोन में Plus key भी मौजूद मिलेगी।

Motorola Edge 70 Pro

सेल डेट – 29 अप्रैल

इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर वाला फोन मोटोरोला ऐज 70 प्रो है। 8GB RAM के साथ इसे 38,999 रुपये में और 12GB RAM के साथ 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जो इस हफ्ते 29 अप्रैल से बिकेगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग मिलती है। फुल डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Lava Bold N1 5G

सेल डेट – 1 मई

सितंबर में लॉन्च हुए लावा बोल्ड एन1 का नया 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट आ रहा है जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। यह मोबाइल 1 मई से बिकेगा जो Unisoc T765 प्रोसेसर पर काम करता है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ फोन में 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत पाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000एमएएच बैटरी दी गई है। Lava Bold N1 5G फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की एचडी+ ​डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

The post अपकमिंग स्मार्टफोन: इस हफ्ते इन नए मोबाइल्स का है लॉन्च और सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-and-sale-this-week/feed/ 0
अपकमिंग फोन: vivo T5 Pro, OPPO F33 Pro, Infinix Note 60 Pro, Redmi A7 Pro और realme Narzo https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-this-week-infinix-note-60-pro-vivo-t5-pro-oppo-f33-pro-redmi-a7-pro-and-realme-narzo-80-lite/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-this-week-infinix-note-60-pro-vivo-t5-pro-oppo-f33-pro-redmi-a7-pro-and-realme-narzo-80-lite/#respond Sun, 12 Apr 2026 04:31:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193983 अप्रैल का महीना इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए काफी बढिया साबित हो रहा है। बेशक इन दिनों लगातार सामने आ रही मोबाइल प्राइस हाइक की खबरों से ग्राहकों को मिज़ाज बिगड़ रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर कई ऐसे नए स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च हो रहे हैं जिनका इंतजार लंबे समय से किया जा […]

The post अपकमिंग फोन: vivo T5 Pro, OPPO F33 Pro, Infinix Note 60 Pro, Redmi A7 Pro और realme Narzo first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अप्रैल का महीना इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए काफी बढिया साबित हो रहा है। बेशक इन दिनों लगातार सामने आ रही मोबाइल प्राइस हाइक की खबरों से ग्राहकों को मिज़ाज बिगड़ रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर कई ऐसे नए स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च हो रहे हैं जिनका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इस हफ्ते भी आधा दर्जन नए मोबाइल इंडिया में लॉन्च होंगे। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन की ​लिस्ट और उनकी स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Note 60 Pro

लॉन्च डेट – 13 अप्रैल

हफ्ते की शुरुआत इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5जी फोन के साथ होगी। यह मोबाइल Active Matrix Display पर लाया जाएगा जो बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास लगी है। Note 60 Pro Infinix का पहला फोन है जो Snapdragon प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ ही Reverse charging भी दी गई है।

Redmi A7 Pro 5G

लॉन्च डेट – 13 अप्रैल

सस्ता रेडमी 5जी फोन ए7 प्रो भी इसी सप्ताह 13 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल 6300mAh की ताकत के साथ आएगा जिसके साथ फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन को 6.9-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। Redmi A7 Pro को एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर लाया जाएगा जिसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन हो सकता है जिसका प्राइस 13 अप्रैल को अनाउंस किया जाएगा।

realme Narzo 100 Lite 5G

लॉन्च डेट – 14 अप्रैल

realme-narzo-100-lite-5g-india-launch-date-april-14-specs-144hz-7000mah

रियलमी नारज़ो 100 लाइट 5जी फोन 14 अप्रैल को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन बनकर आएगा जिसमें 7,000mAh battery दी जाएगी। फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि यह अपमिंग रियलमी 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच स्क्रीन पर लाया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी इसे IP64 रेटिंग के साथ लेकर आएगी।

vivo T5 Pro

लॉन्च डेट – 15 अप्रैल

वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन 15 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। vivo T5 Pro को 9020एमएएच बैटरी पर लाया जाएगा जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। यह मोबाइल Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 8जीबी रैम मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस अपकमिंग विवो 5जी फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि वीवो टी5 प्रो 5जी फोन को IP69 Pro रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।

OPPO F33, F33 Pro

लॉन्च डेट – 15 अप्रैल

ओपो एफ33 सीरीज 15 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगी जिसके तहत OPPO F33 और OPPO F33 Pro 5G लाए जाएंगे। ये दोनों ओपो मोबाइल ड्यूरेबल और स्ट्रांग 360-degree armor बॉडी पर जाए जा सकते हैं जिनमें IP69K रेटिंग मिलेगी। लीक के अनुसार ओपो एफ33 और एफ33 प्रो को MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। OPPO ने बता दिया है कि सीरीज के प्रो मॉडल को 50MP Ultra-Wide Front कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेगापिक्सल OV50D40 सेंसर और 2 मेगापिक्सल depth सेंसर मौजूद रहेगा। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।

The post अपकमिंग फोन: vivo T5 Pro, OPPO F33 Pro, Infinix Note 60 Pro, Redmi A7 Pro और realme Narzo first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-in-india-this-week-infinix-note-60-pro-vivo-t5-pro-oppo-f33-pro-redmi-a7-pro-and-realme-narzo-80-lite/feed/ 0
इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन, OnePlus Nord 6 सहित आ रहे हैं ये नए मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-oneplus-nord-6-ai-plus-nova-2-ultra-and-realme-100/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-oneplus-nord-6-ai-plus-nova-2-ultra-and-realme-100/#respond Sun, 05 Apr 2026 05:12:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193521 अप्रैल के पहले सप्ताह में ही realme 16, vivo V70 FE और Redmi Note 15 SE जैसे मिड रेंज स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं। वहीं इस हफ्ते मोस्ट अवेटेड मोबाइल OnePlus Nord 6 भारतीय बाजार में कदम रखेगा। इसके साथ ही Ai+ ब्रांड के नए फोन भी पेश होंगे। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल […]

The post इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन, OnePlus Nord 6 सहित आ रहे हैं ये नए मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अप्रैल के पहले सप्ताह में ही realme 16, vivo V70 FE और Redmi Note 15 SE जैसे मिड रेंज स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं। वहीं इस हफ्ते मोस्ट अवेटेड मोबाइल OnePlus Nord 6 भारतीय बाजार में कदम रखेगा। इसके साथ ही Ai+ ब्रांड के नए फोन भी पेश होंगे। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 6

लॉन्च डेट – 7 अप्रैल

वनप्लस कंपनी आने वाली 7 अप्रैल को नोर्ड 6 भारत में लॉन्च करेगी। यह मोबाइल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लाया जाएगा और यूजर्स को इसमें 165FPS पर BGMI गेमप्ले मिलेगा। कंपनी इसे LPDDR5X RAM पर लेकर आएगी। पावर बैकअप के लिए यह वनप्लस 5जी फोन 9,000mAh battery सपोर्ट करेगा जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर और 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Nord 6 5G फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Ai+ Nova 2 / Nova 2 Ultra

लॉन्च डेट – 9 अप्रैल

9 अप्रैल को Ai+ ब्रांड इंडिया में दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इन्हें Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों मोबाइल nxtQ प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। कंपनी इन्हें लो बजट सेग्मेंट में लेकर आएगी जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि फोटोग्राफी के लिए इनमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। नोवा 2 में 8-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और नोवा 2 अल्ट्रा में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये दोनों ही वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन होंगे और Ai+ Nova 2 Ultra के बैक पैनल पर कलरफुल लाइट्स मिल सकती है।

realme C100 4G (वियतनाम)

लॉन्च डेट – 7 अप्रैल

रियलमी सी100 स्मार्टफोन 7 अप्रैल को वियतनाम में लॉन्च होगा। यह मोबाइल MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर के साथ आएगा जिसमें 6जीबी तक की रैम मिलेगी। पावर बैकअप के लिए यह रियलमी फोन 8,000mAh battery सपोर्ट करेगा जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। realme C100 4G को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस सस्ते रियलमी फोन में IP69K रेटिंग भी मिलेगी।

The post इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन, OnePlus Nord 6 सहित आ रहे हैं ये नए मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-oneplus-nord-6-ai-plus-nova-2-ultra-and-realme-100/feed/ 0
April 2026 में इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-april-2026-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-april-2026-in-india/#respond Sun, 29 Mar 2026 10:13:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193085 अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है और इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए यह काफी शानदार ​साबित होगा। इस महीने कई बड़े मोबाइल भारतीय बाजार में कदम रखेंगे। Vivo, OPPO और OnePlus सहित realme व Redmi के नए फोन इंडिया में लॉन्च होंगे। नया स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को 15 हजार […]

The post April 2026 में इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है और इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए यह काफी शानदार ​साबित होगा। इस महीने कई बड़े मोबाइल भारतीय बाजार में कदम रखेंगे। Vivo, OPPO और OnePlus सहित realme व Redmi के नए फोन इंडिया में लॉन्च होंगे। नया स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को 15 हजार रुपये तक के सस्ते 5जी फोन मिलेंगे और साथ ही फ्लैगशिप सेगमेंट के पावरफुल मोबाइल भी भारत में रिलीज होंगे। April 2026 में इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट व डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 16

लॉन्च डेट – 2 अप्रैल

realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद अब realme 16 5G फोन आ रहा है जो 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल Selfie Mirror के साथ आएगा जो रियर कैमरा सेटअप में ​लगाया गया है। बैक पैनल पर जहां 50MP Sony IMX852 डुअल कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पर भी 50MP कैमरा मौजूद है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6400 Turbo पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग ​दी जा सकती है। इस अपकमिंग रियलमी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन AMOLED दी जा सकती है और इसमें IP69 Pro रेटिंग भी मिलेगी।

Redmi Note 15 SE

लॉन्च डेट – 2 अप्रैल

2 अप्रैल को रेडमी कंपनी अपने नोट 15 स्मार्टफोन का स्पेशन एडिशन लेकर आ रही है। Redmi Note 15 SE को रेड कलर ऑप्शन में टीज़ किया जा रहा है जो वेगन लेदर फिनिश वाला हो सकता है। इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 5520mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग दी जा सकती है। रेडमी नोट 15 एसई में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

redmi-note-15-5g-special-edition-india-launch-2-april-confirmed

Vivo V70 FE

लॉन्च डेट – 2 अप्रैल

वीवो वी70 एफई 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। vivo V70 और vivo V70 Elite के बाद यह कंपनी की ‘वी70’ सीरीज में तीसरा मॉडल होगा। 200 मेगापिक्सल कैमरा इस मोबाइल को मेन अटरेक्शन होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। Vivo V70 FE 5G फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। यह अपकमिंग विवो फोन 6.83-इंच की 1.5K Q10+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करेगा।

OnePlus Nord 6

लॉन्च डेट – 7 अप्रैल

वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन 7 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage। इस फोन में 165FPS पर BGMI खेला जा सकेगा। यह वनप्लस फोन 9,000mAh battery पर लॉन्च होगा जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस OnePlus 5G फोन को 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है।

Ai+ Nova 2 series

लॉन्च डेट – 9 अप्रैल

9 अप्रैल को इंडिया में Ai+ ब्रांड के Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G फोन को पेश किया जाएगा। ये दोनों मोबाइल nxtQ प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। कंपनी इन्हें लो बजट सेग्मेंट में लेकर आएगी जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि फोटोग्राफी के लिए इनमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। नोवा 2 में 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और नोवा 2 अल्ट्रा में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये दोनों ही वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन होंगे और Ai+ Nova 2 Ultra के बैक पैनल पर कलरफुल लाइट्स मिल सकती है।

Vivo T5 Pro 5G

लॉन्च डेट – तय नहीं

वीवो ने मार्च में vivo T5x इंडिया में लॉन्च किया है और अब अप्रैल में इसी सीरीज का Vivo T5 Pro 5G फोन लॉन्च कर सकती है। सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल बड़ी 9,020mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इस अपकमिंग विवो 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि वीवो टी5 प्रो 5जी फोन को MediaTek​ Dimensity प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा।

OPPO Find X9s

लॉन्च डेट – तय नहीं

OPPO Find X9 और Find X9 Pro के बाद अब इसी सीरीज में OPPO Find X9s 5G फोन भी जोड़ा जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपो फाइंड एक्स9एस इसी महीने इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। इसमें 7,025mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP+50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लाया जा सकता है और इसमें 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

OPPO K15 Pro series

लॉन्च डेट – 1 अप्रैल (चीन)

ओपो के15 टर्बो प्रो और के15 टर्बो प्रो+ 1 अप्रैल को चीन में लॉन्च होंगे। इनमें भी बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलेगा जो हैवी प्रोसेसिंग और लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को हीट होने से रोकेगा और गर्म हवा बाहर फेंकेगा। लीक्स के अनुसार OPPO K15 Turbo Pro को MediaTek Dimensity 8500 और Pro+ को Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इनमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED ​डिस्प्ले मिल सकती है। प्रो मॉडल का स्क्रीन साइज 6.59-इंच और प्रो+ का 6.78-इंच बताया गया है। वहीं ओपो के15 प्रो को 7500mAh बैटरी और के15 प्रो को 8000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

नोट : जैसे-जैसे अन्य स्मार्टफोंस की जानकारी सामने आएगी या फिर किसी मोबाइल की लॉन्च डेट ऑफिशियल होगी, इस लिस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।

The post April 2026 में इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-april-2026-in-india/feed/ 0
इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-in-india-vivo-v70-fe-realme-16-and-redmi-note-15-se/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-in-india-vivo-v70-fe-realme-16-and-redmi-note-15-se/#respond Sun, 29 Mar 2026 04:55:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193064 साल 2026 की दूसरी तिमाही शुरु हो रहा है। इस सप्ताह मार्च के अंतिम दिन और अप्रैल के शुरुआती दिन कई नए मोबाइल फोंस के गवाह बनेंगे। Vivo, realme और Redmi ब्रांड के नए स्मार्टफोन इस वीक भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। एक ओर जहां 200MP Camera वाला वीवो वी70एफई आएगा वहीं, Selfie Mirror वाला […]

The post इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2026 की दूसरी तिमाही शुरु हो रहा है। इस सप्ताह मार्च के अंतिम दिन और अप्रैल के शुरुआती दिन कई नए मोबाइल फोंस के गवाह बनेंगे। Vivo, realme और Redmi ब्रांड के नए स्मार्टफोन इस वीक भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। एक ओर जहां 200MP Camera वाला वीवो वी70एफई आएगा वहीं, Selfie Mirror वाला फोन रियलमी 16 5जी भी पेश होगा। 30 मार्च से 5 अप्रैल तक इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V70 FE

लॉन्च डेट – 2 अप्रैल

वीवो वी70 एफई 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। vivo V70 और vivo V70 Elite के बाद यह कंपनी की ‘वी70’ सीरीज में तीसरा मॉडल होगा। 200 मेगापिक्सल कैमरा इस मोबाइल को मेन अटरेक्शन होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। Vivo V70 FE 5G फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। यह अपकमिंग विवो फोन 6.83-इंच की 1.5K Q10+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करेगा।

realme 16

लॉन्च डेट – 2 अप्रैल

realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद अब realme 16 5G फोन आ रहा है जो 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल Selfie Mirror के साथ आएगा जो रियर कैमरा सेटअप में लगाया गया है। बैक पैनल पर जहां 50MP Sony IMX852 डुअल कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पर भी 50MP कैमरा मौजूद है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6400 Turbo पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इस अपकमिंग रियलमी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन AMOLED दी जा सकती है और इसमें IP69 Pro रेटिंग भी मिलेगी।

Redmi Note 15 SE

लॉन्च डेट – 2 अप्रैल

2 अप्रैल को रेडमी कंपनी अपने नोट 15 स्मार्टफोन का स्पेशन एडिशन लेकर आ रही है। Redmi Note 15 SE को रेड कलर ऑप्शन में टीज़ किया जा रहा है जो वेगन लेदर फिनिश वाला हो सकता है। इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 5520mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग दी जा सकती है। रेडमी नोट 15 एसई में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

redmi-note-15-5g-special-edition-india-launch-2-april-confirmed

Vivo X300s

लॉन्च डेट – 31 मार्च (चीन)

वीवो एक्स300एस 31 मार्च को चाइना में लॉन्च होगा। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा रहा है कि यह विवो फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 50MP periscope telephoto और 50MP ultrawide एंगल लेंस भी शामिल रहेगा। इसे 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर पेश किया जा सकता है। एक्स300एस 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच 1.5K BOE Q10+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए 7,100mAh बैटरी दी जा सकती है।

Vivo X300s Ultra

लॉन्च डेट – 31 मार्च (चीन)

वीवो एक्स300 सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra 31 मार्च को चाइना में लॉन्च होगा। सीरीज के अन्य मॉडल जहां मीडियाटेक प्रोसेसर पर लाए गए हैं वहीं एक्स300 अल्ट्रा को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 16GB RAM + 1TB Storage मिल सकती है। लीक के अनुसार यह अपकमिंग विवो स्मार्टफोन 200MP + 200MP वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh battery दी जा सकती है। यह वीवो फोन 2के ओएलइडी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है।

The post इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-in-india-vivo-v70-fe-realme-16-and-redmi-note-15-se/feed/ 0
अपकमिंग मोबाइल: इस सप्ताह लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A57, A37, Redmi 15A, Tecno Spark 50, OnePlus 15T और iQOO Z11 जैसे स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-launch-this-week-oneplus-15t-iqoo-z11/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-launch-this-week-oneplus-15t-iqoo-z11/#respond Mon, 23 Mar 2026 10:20:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192652 साल की पहली तिमाही खत्म होने जा रही है और इस महीने के आखिरी सप्ताह में कुछ बड़े मोबाइल टेक मंच पर कदम रखने वाले हैं। भारतीय मोबाइल बाजार में सैमंसग, रेडमी और टेक्नो स्मार्टफोन आएंग और चाइना में वनप्लस व आइकू अपने नए स्मार्टफोन पेश करेगी। इस सप्ताह 23 मार्च से 29 मार्च के […]

The post अपकमिंग मोबाइल: इस सप्ताह लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A57, A37, Redmi 15A, Tecno Spark 50, OnePlus 15T और iQOO Z11 जैसे स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल की पहली तिमाही खत्म होने जा रही है और इस महीने के आखिरी सप्ताह में कुछ बड़े मोबाइल टेक मंच पर कदम रखने वाले हैं। भारतीय मोबाइल बाजार में सैमंसग, रेडमी और टेक्नो स्मार्टफोन आएंग और चाइना में वनप्लस व आइकू अपने नए स्मार्टफोन पेश करेगी। इस सप्ताह 23 मार्च से 29 मार्च के बीच Samsung Galaxy A57, Galaxy A37, Redmi 15A और Tecno Spark 50 5G फोन इंडिया में लॉन्च होंगे। वहीं OnePlus 15T और iQOO Z11 को चाइना में उतारा जाएगा। इन अपकमिंग स्मार्टफोंस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A57

लॉन्च डेट – 25 मार्च

सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन 25 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल सैमसंग के ही Exynos 1680 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है और 8GB व 12GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इस मोबाइल को 6.6-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 12-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी के साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A37

लॉन्च डेट – 25 मार्च

सैमसंग का प्रीमियम मोबाइल फोन गैलेक्सी ए37 25 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। चर्चा है कि कंपनी इसे Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर पर लेकर आएगी। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिल सकता है। वहीं लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर आएगा जिसके साथ One UI 8.5 मिल सकता है।

Redmi 15A

लॉन्च डेट – 27 मार्च

रेडमी का सस्ता 5जी फोन Redmi 15A इसी सप्ताह 27 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा जिसे 6300mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा। कंपनी ने इसे Black, Light Blue और Light Purple जैसे कलर ऑप्शंस में टीज किया है। उम्मीद है कि यह 10 हजार से कम काम 5जी फोन बनकर आएगा जिसके बेस वेरिएंट को 4जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

Tecno Spark 50 5G

लॉन्च डेट – 27 मार्च

टेक्नो स्पार्क 50 इंडिया लॉन्च डेट 27 मार्च है। यह मोबाइल 6500mAh बैटरी पर लाया जाएगा जिसके साथ 45W सुपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। ब्रांड के मुताबिक Tecno Spark 50 5G फोन को एयरोस्पेस-ग्रेड 6-सीरीज एल्युमिनियम फ्रेम पर लाया जाएगा जो MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड होगा। बेहतर कनेक्टिविटी और नेटवर्क एक्सपीरियंस के लिए फोन में UPS 3.0 सिग्नल-बूस्टिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। वहीं फोन में No Network Communication फीचर भी मिलेगा। इसे MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15T

OnePlus 15T

लॉन्च डेट – 24 मार्च (चीन)

वनप्लस 15टी 5जी फोन 24 मार्च को चाइना में लॉन्च होगा जिसमें 7,000mAh Battery के साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह छोटी स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। स्क्रीन साइज 6.32-इंच हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है जिसके साथ 16GB LPDDR5X Ultra RAM दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO Z11

लॉन्च डेट – 26 मार्च (चीन)

आइकू ज़ेड11 26 मार्च को चाइना में 9020mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी। लीक्स के अनुसार यह 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले होगी जो OLED पैनल पर बनी होगी। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसे चीन में 12GB RAM और 16GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। आइकू प्रोडक्ट मैनेजर हिंट दे चुके हैं कि फोन का प्राइस 2,000-3,000 युआन यानी 25 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में रखा जाएगा।

The post अपकमिंग मोबाइल: इस सप्ताह लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A57, A37, Redmi 15A, Tecno Spark 50, OnePlus 15T और iQOO Z11 जैसे स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-launch-this-week-oneplus-15t-iqoo-z11/feed/ 0
अपकमिंग फोन: 15 हजार से 50 हजार रुपये तक के मोबाइल इस सप्ताह होंगे इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-this-week-samsung-galaxy-m17e-vivo-t5x-poco-x8-pro-max-realme-p4-lite-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-this-week-samsung-galaxy-m17e-vivo-t5x-poco-x8-pro-max-realme-p4-lite-5g/#respond Sun, 15 Mar 2026 05:22:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192200 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में इस सप्ताह सैमसंग, वीवो, रियलमी और पोको ब्रांड के नए स्मार्टफोन आएंगे। एक ओर जहां लो बजट सेग्मेंट के सस्ते 5जी फोन realme P4 Lite और Samsung Galaxy M17e आएंगे। वहीं मिड बजट सेग्मेंट वाला Vivo T5x 5G फोन और फ्लैगशिप कैटेगरी वाली POCO X8 Pro series इंडिया में दस्तक देगी। […]

The post अपकमिंग फोन: 15 हजार से 50 हजार रुपये तक के मोबाइल इस सप्ताह होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में इस सप्ताह सैमसंग, वीवो, रियलमी और पोको ब्रांड के नए स्मार्टफोन आएंगे। एक ओर जहां लो बजट सेग्मेंट के सस्ते 5जी फोन realme P4 Lite और Samsung Galaxy M17e आएंगे। वहीं मिड बजट सेग्मेंट वाला Vivo T5x 5G फोन और फ्लैगशिप कैटेगरी वाली POCO X8 Pro series इंडिया में दस्तक देगी। 16 मार्च से 22 मार्च के बीच इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M17e 5G

सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आ सकता है जिसका लॉन्च प्राइस 13,999 रुपये लीक हुआ है। कंपनी ने बता दिया गया है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी जाएगी। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा और फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।

samsung-galaxy-m17e-5g-price-leaked-before-launch-india-march-17

Vivo T5x 5G

वीवो टी5एक्स 5जी फोन 17 मार्च को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसके साथ 8GB RAM मिलेगी। यह वीवो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7200mAh बैटरी दी जाएगी। फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वेट-हैंड टच जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं वीवो बता चुकी है कि टी5एक्स 5जी फोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा।

POCO X8 Pro

पोको एक्स8 प्रो 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। इसे MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लाया जाएगा जिसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक दी जा सकती है। लीक की मानें तो पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा कंपनी ने बता दिया गया है कि POCO X8 Pro 6500mAh बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा।

POCO X8 Pro Max

पोको एक्स8 प्रो मैक्स इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बनकर आएगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसमें 9000mAh बैटरी लगाई गई है। फोन में 100वॉट फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। इस स्मार्टफोन को 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर सेटअप मिल सकता है। POCO X8 Pro Max प्राइस 50 हजार रुपये के करीब हो सकता है।

realme-p4-lite-5g-india-launch-soon-flipkart-microsite-design-teased

realme P4 Lite 5G

अभी अनाउंस तो नहीं हुआ है लेकिन चर्चा है कि इसी सप्ताह रियलमी पी4 लाइट 5जी फोन 19 मार्च को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह पहले आए realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन का ही 5G मॉडल होगा। कंपनी इसे तगड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ लेकर आ रही है जिसे 6 साल तक बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ग्राहकों को इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी मिल सकती है।

OPPO Find N6 (चाइना)

ओपो का फोल्डेबल फोन फाइंड एन6 17 मार्च को चाइना में लॉन्च किया जाएगा। इसमें titanium alloy hinge के साथ मेमोरी ग्लास लेयर भी चढ़ाई जाएगी जो डिस्प्ले को अधिक फ्लैट करने और ​क्रीज़ को कम करने का काम करेगी। इसमें 8.12-इंच की मेन डिस्प्ले और 6.6-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। 200MP hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है और मेन व कवर स्क्रीन पर 20MP सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। यह फोल्डेबल फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 6000mAh battery मिल सकती है।

The post अपकमिंग फोन: 15 हजार से 50 हजार रुपये तक के मोबाइल इस सप्ताह होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-this-week-samsung-galaxy-m17e-vivo-t5x-poco-x8-pro-max-realme-p4-lite-5g/feed/ 0
अपकमिंग फोन: ये मोबाइल होंगे मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च, देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-march-2026-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-march-2026-in-india/#respond Fri, 27 Feb 2026 08:54:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191209 मार्च की शुरुआत होली के साथ हो रही है और इस महीने मोबाइल मार्केट में भी कई तरह के रंग बिखरेंगे। कई बड़े ब्रांड नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने के लिए तैयार बैठे हैं और मार्च 2026 में 18 से 20 नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। बहुत से अपकमिंग फोन की जानकारी […]

The post अपकमिंग फोन: ये मोबाइल होंगे मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मार्च की शुरुआत होली के साथ हो रही है और इस महीने मोबाइल मार्केट में भी कई तरह के रंग बिखरेंगे। कई बड़े ब्रांड नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने के लिए तैयार बैठे हैं और मार्च 2026 में 18 से 20 नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। बहुत से अपकमिंग फोन की जानकारी सामने आ चुकी है और कुछ की डिटेल्स अभी पर्दे के पीछे ही है। Upcoming phone in March 2026 यानी इस महीने लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone 17e

लॉन्च डेट – 4 मार्च

Apple अपनी ’17 सीरीज’ का सबसे सस्ता मोबाइल आईफोन 17ई 4 मार्च को पेश करेगी। इसे ग्लोबल मार्केट सहित इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा जिसका रेट 60 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है। इसे Apple A19 चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसके साथ iOS 26.2 मिलेगा। iPhone 17e कंपनी का पहला ‘ई’ मॉडल वाला आईफोन बन सकता है जिसमें Dynamic Island डिस्प्ले दी जाएगी। यह 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1-इंच स्क्रीन हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल बैक कैमरा और 18-मेगापिक्सल Center Stage Selfie कैमरा मिल सकता है। इसे 25W MagSafe सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a)

लॉन्च डेट – 5 मार्च

ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला मोबाइल नथिंग फोन 4ए इस महीने इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यह स्मार्टफोन भी Glyph LED लाइट्स पर पेश किया जाएगा। चर्चा है कि इस फोन को Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इसमें 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जिसपर 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। चर्चा है कि इसमें 70x तक का जूम मिल सकता है। इस फोन को 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Nothing Phone (4a) Pro

लॉन्च डेट – 5 मार्च

नथिंग फोन 4ए प्रो 5 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। इस मोबाइल को 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। यह भी Glyph Matrix लाइटिंग सिस्टम पर लाया जाएगा जिसमें छोटी लाइट स्ट्रिप्स दिखेगी। इस मोबाइल को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 140x तक जूम वाला 50MP Sony कैमरा दिया जा सकता है। Nothing Phone (4a) Pro को यूनिबॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम पर लाया जा सकता है। इस मोबाइल की कीमत 40 हजार रुपये तक रखी जा सकती है।

realme-narzo-power-5g-launch-date-5-march-10001mah-battery

realme Narzo Power

लॉन्च डेट – 5 मार्च

यह 10 हजार एमएएच बैटरी वाला फोन बनकर आएगा जिसे 10001mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बता दिया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर काम करेगा जिसके साथ Hyper Vision+ AI चिप भी मौजूद रहेगी। इसे 6.8-इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद रहेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट मिलेगा। फोन चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।

Motorola Edge 70 Fusion

लॉन्च डेट – 6 मार्च

दिसंबर 2025 में 5.99mm थिकनेस वाला स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में Motorola Edge 70 Fusion लेकर आ रही है जो 6 मार्च को लॉन्च होगा। इसे ताकतवर 7,000mAh बैटरी पर लाया जाएगा जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी ने बताया है कि मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली Quad curved AMOLED स्क्रीन पर लाया जाएगा जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT710 डुअल कैमरा ​दिया जाएगा और फ्रंट पर 32MP सेल्फी सेंसर ​मौजूद रहेगा।

realme C83 5G

लॉन्च डेट – 7 मार्च

रियलमी सी83 5जी फोन 7 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन हो सकता है। यह मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला मोबाइल होगा जिसे मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया जाएगा। वहीं साथ ही IP64 रेटिंग भी मिलेगी। रियलमी ने अनाउंस कर दिया है कि यह स्मार्टफोन 7000mAh Battery पर लॉन्च होगा जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसमें Bypass charging और Reverse charging तकनीक भी मिलेगी। realme C83 5G फोन को 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

OPPO Find X9s

लॉन्च डेट – तीसरा सप्ताह

नवंबर 2025 में OPPO Find X9 और Find X9 Pro के बाद अब कंपनी इंडिया में सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन OPPO Find X9s लेकर आ रही है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर काम करेगी जिसकी जानकारी कंपनी द्वारा दी जा चुकी है। इसका रियर कैमरा डिजाइन सीरीज के अन्य डिवाइसेज से अलग होगा। लीक के अनुसार फाइंड एक्स9एस को 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7,025mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

iQOO Z11x 5G

लॉन्च डेट – तीसरा सप्ताह

आइकू ज़ेड11 सीरीज इस महीने भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगी। सीरीज का पहला फोन iQOO Z11x 5G नाम के साथ आएगा जिसे कंपनी ने ऑफिशियली टीज़ कर दिया है। अब सिर्फ लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि यह अपकमिंग आइकू फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा। इसे एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर लाया जाएगा। यह आइकू ज़ेड सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है। चर्चा है कि इसे 9000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। फोन लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Infinix Note 60 5G

लॉन्च डेट – अनाउंस नहीं

इनफिनिक्स नोट 60 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट के साथ इसी महीने मार्च में भारत में लॉन्च होगा। इसकी रियर लुक कुछ iPhone 17 Pro Max से इंस्पायर्ड होगी और साथ ही मोबाइल में कस्टमाइज़ेबल One-Tap Button भी मिलेगा। इस फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी के साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग और Wireless चार्जिंग भी मिलेगी।

infinix-note-60-pro-launch-6500mah-battery-snapdragon-7s-gen-4-144hz-amoled

Infinix Note 60 Pro

लॉन्च डेट – अनाउंस नहीं

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो भी मार्च में इंडिया में लॉन्च होगा। यह ग्लोबल मार्केट में अनाउंस हो चुका है जिसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा है। हैवी गेमिंग के लिए इसमें 3D IceCore VC Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED 144Hz स्क्रीन लगी है।

OnePlus Nord 6

लॉन्च डेट – अनाउंस नहीं

वनप्लस नोर्ड 6 इस महीने लॉन्च होने वाला बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन है। इस मार्च के अंत या अप्रैल के शुरुआत में इंडियन मार्केट में अनाउंस किया जा सकता है। अभी कंफर्म तो नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि यह मोबाइल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इसे 6.78-इंच AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट ​मिल सकता है। यानी गेमिंग के दौरान बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 9,000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP डुअल रियर और 16MP फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।

poco-x8-pro-max-x8-pro-price-variants-official-promo-page-spotted

POCO X8 series

लॉन्च डेट – तय नहीं

पोको एक्स8 सीरीज मार्च में इंडिया में लॉन्च हो जाएगी। इसमें POCO X8 और POCO X8 Pro स्मार्टफोन शामिल किए जा सकते हैं। लीक्स की मानें तो इसे सीरीज के बड़े मॉडल यानी ‘प्रो’ फोन को MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लाया जा सकता है। इस फोन में 6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh से बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। लीक्स की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।

Vivo T4x 5G

Vivo T5x 5G

लॉन्च डेट – अनाउंस नहीं

इस महीने वीवो अपनी टी-सीरीज की नई जनरेशन मार्केट में उतार सकती है। इसमें वीवो टी5एक्स को सबसे पहले पेश किए जाने की चर्चा है जिसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिल सकता है। लीक्स के अनुसार यह 5जी फोन 15 हजार की रेंज में आ सकता है। इसे 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए अपकमिंग वीवो 5जी फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50एमपी डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A57

लॉन्च डेट – तय नहीं

सैमसंग गैलेक्सी ए57 मार्च में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इस फोन को कंपनी के ही Exynos 1680 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। सामने आई जानकारी अनुसार कंपनी इसे फ्लैट स्क्रीन पर पेश करेगी जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी होगी। इस फोन में 6.6 इंच स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000एमएएच बैटरी के साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy A37

लॉन्च डेट – तय नहीं

गैलेक्सी ए57 के साथ ही गैलेक्सी ए37 भी भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस मोबाइल की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स ए57 जैसी ही बताई जा रही है। लीक्स के अनुसार यह मोबाइल Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ एमोेलेड स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 5000एमएएच बैटरी और 45वॉट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

नोट: जैसे ही हमें किसी नए फोन की जानकारी या लॉन्च डेट प्राप्त होगी, इस लिस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।

The post अपकमिंग फोन: ये मोबाइल होंगे मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-march-2026-in-india/feed/ 0