UPI PIN | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:24:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डेबिट या ATM कार्ड नहीं अब आधार कार्ड से सेट करें UPI PIN, यहां जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-set-upi-pin-without-atm-card/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-set-upi-pin-without-atm-card/#respond Fri, 06 Jan 2023 09:48:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95678 UPI ID बनाने के लिए अब तक ATM कार्ड की जरूरत होती थी। लेकिन अब यूजर्स आधार कार्ड की मदद से UPI पिन बना सकते हैं।

The post डेबिट या ATM कार्ड नहीं अब आधार कार्ड से सेट करें UPI PIN, यहां जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में डिजिटल और कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) को मज़बूत बनाने को लेकर नया सिस्टम लेकर आया है। अब यूज़र्स को UPI पिन बनाने के लिए डेबिट कार्ड की ज़रूरत नहीं होगी। बल्कि यूज़र्स आधार कार्ड की मदद से यूपीआई पिन बना सकते हैं। हालाँकि इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना ज़रूरी है। फ़िलहाल कुछ बैंक और यूपीआई ऐप्स ही इस सिस्टम से जुड़े हैं। यहां हम आपको स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं कि कैसे बिना डेबिट कार्ड के आधार कार्ड से UPI पिन सेट किया जा सकता है।

क्या है आधार से UPI PIN सेट करने की सर्विस?

UPI पेमेंट को पहले से ज़्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए आधार से पिन सेट करने का फ़ीचर लाया गया है। अब ऐसे यूज़र्स भी UPI अकाउंट तैयार कर पाएँगे जिनके पास बैंक अकाउंट तो है लेकिन डेबिट कार्ड नहीं है। यानी यूपीआई-आधारित पेमेंट सिस्टम से जुड़ने के लिए यूज़र्स को डेबिट या एटीएम कार्ड की ज़रूरत नहीं होगी।

हालाँकि इसके लिए यूजर्स का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बैंक खाते के साथ लिंक होना चाहिए। NCPI के इस नए फ़ीचर को लेकर बताया जा रहा है कि इससे और भी ज़्यादा लोग यूपीआई पेमेंट से जुड़ेंगे और छोटी मोटी ज़रूरतों के लिए कैश का कम इस्तेमाल होगा।

आधार कार्ड से PayTM, Google Pay जैसे ऐप्स पर UPI पिन कैसे बनाए

यूपीआई को संचालित करने वाली सरकारी अथॉरिटी – नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) ने यूपीआई आई बनाने और पेमेंट के लिए पिन जनरेट करने के लिए आधार कार्ड वेरिफ़िकेशन सर्विस शुरू की है, जो काफ़ी सरल प्रक्रिया है। यहां हम आपको स्टेप बाई स्टेप गाइड कर रहे हैं।

स्टेप 1 – सबसे पहले अपने फोन में BHIM UPI या कोई भी UPI-पेमेंट ऐप जैसे – PayTM, Google Pay, PhonePe डाउनलोड कर लें। ये ऐप आपको अपने फोन के ऑफिशियल ऐप स्टोर – Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करने चाहिए।

स्टेप 2 – ऐप ओपन करें और आपको UPI ID सलेक्ट करनी है। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर डालना होगा जो बैंक खाते से लिंक है। ध्यान रहे कि वह सिम आपको फोन में लगा होना चाहिए। अब आपको बैंक सलेक्ट करना है।

स्टेप 3 – अब आपको अपना UPI ID बनाने के लिए ‘Aadhaar based verification’ पर क्लिक करना है और सभी टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना है।

स्टेप 4 – अब आपको आधार कार्ड नंबर से अपना वेरिफ़िकेशन पूरा कर ‘confirm’ पर टैप करना है। अगले पेज पर आपको UPI पिन बनाने के लिए कहा जाएगा।

स्टेप 5 –अब आपके आधार कार्ड से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे एंटर करने के बाद आपको आधार बेस्ट UPI आईडी तैयार हो जाएगी। अब आपको एक बार से पिन डालने के लिए कहा जाएगा।

पिन कंफर्मेशन के बाद आपका UPI PIN पेमेंट के लिए तैयार है। आप किसी भी UPI इनेबल मोबाइल नंबर या QR कोड स्कैन कर पेमेंट कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : Delete UPI ID From PhonePe : फोनपे से एक चुटकी में डिलीट करें यूपीआई आईडी, जानें सबसे आसान तरीका

नोट : आधार कार्ड-आधारित यूपीआई पिन सेवा फ़िलहाल कुछ ही यूपीआई-आधारित ऐप के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही कुछ बैंकों को भी आधार बेस्ड UPI रजिस्ट्रेशन की अनुमति देने की ज़रूरत है। फ़िलहाल देश के सिर्फ़ 11 बैंक आधार कार्ड बेस्ड यूपीआई पिन जनरेट करने की सुविधा दे रहे हैं।

आधार बेस्ड UPI पिन सर्विस सपोर्ट करने वाले बैंक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
कॉसमॉस कॉर्पेरेटिव बैंक
इंडसइंड बैंक
केरल ग्रामीण बैंक
कर्नाटका ग्रामीण बैंक
कैनरा बैंक
करूर वैश्या बैंक
राजस्थान कॉपेरेटिव बैंक
यूको बैंक
पंजाब सिंध बैंक
सुर्योदय स्मॉल फिनेंस बैंक लिमिटेड

The post डेबिट या ATM कार्ड नहीं अब आधार कार्ड से सेट करें UPI PIN, यहां जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-set-upi-pin-without-atm-card/feed/ 0
UPI PIN कैसे बदलें? यहां जाने सबसे आसान तरीका, चुटकियों में होगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-change-upi-pin-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-change-upi-pin-in-hindi/#respond Sat, 30 Jul 2022 09:30:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83426 UPI PIN को कैसे बदलें ?

The post UPI PIN कैसे बदलें? यहां जाने सबसे आसान तरीका, चुटकियों में होगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

समय बदल गया है। खास कर पैसे खर्च करने का तरीका। अब लोग घर से बाहर सिर्फ अपना फोन लेकर निकल जाते हैं उन्हें अपने पैंट की पाॅकेट को चेक करने की जरूरत नहीं होती। आज फोन में Google Pay, PayTM, PhonePe और Amazom Pay जैसे UPI ऐप्स उपलब्ध होते हैं और अब तो हर जगह UPI से पेमेंट लेने की सुविधा भी है। ऐसे में कोई परेशानी नहीं होती। हालांकि डिजिटल पेमेंट आसान तो हो गया है लेकिन यहां थोड़े खतरे तो होते हैं। इसलिए यदि आप UPI का उपयोग करते हैं तो जरूरी है कि पासवर्ड हमेशा बदलते रहें, क्योंकि यूपीआई का एक ही पासवर्ड सभी ऐप्स में उपयोग होता है। ऐसे में समय अंतराल पर पासवर्ड को बदलकर आप काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। परंतु सवाल यही उठता है कि कैसे UIP Password बदला जाए। तो बता दूं कि यह बेहद ही आसान है। कुछ मिनट में ही आप पुराने पासवर्ड को हटाकर नया पासवर्ड इनेबल कर सकते हैं। आगे हमने UPI पासवर्ड बदलने के इसी आसान तरीके को स्टेप बाई स्टेप समझाया है।

क्या है UPI

UPI मतलब Unified Payments Interface, यह एक इंस्टेंट रियल-टाईम पेमेंट सिस्टम है जिसे खास तौर पर इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन के लिए NPCI यानी National Payments Corporation of India द्वारा विकसित किया गया है। यूपीआई की सबसे अच्छी बात यह भी है कि इसे Reserve Bank of India यानी RBI द्वारा रेग्युलेट किया जाता है और इसी वजह से इसे पूरी तरह सु​रक्षित और भरोसेमंद माना जाता है। किसी भी प्लेटफॉर्म UPI ID से की गई ट्रांजेक्शन का पूरा लेखा-जोखा एनपीसीआई के पास रहता है।

how to change upi pin in hindi

UPI का फायदे

  • 24×7 सर्विस एक्टिव
  • मनी ट्रांसफर (सेंड और रिसीव)
  • बिल पेमेंट (ओपन गेटवे)
  • ओटीपी की जरूरत नहीं
  • लेनेदेन के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स की जरूरत नहीं

यूपीआई के बेनिफिट्स की बात करें तो आप यह समझ लीजिए ट्रांजेक्शन बेशक 1 लाख की हो फिर सिर्फ 1 रुपये की, यूपीआई पर हर तरह का लेन देन और पेमेंट चुटकियों में हो जाती है। UPI Account डायरेक्ट यूजर के बैंक अकाउंट से लिंक होता है और इसके जरिये पेमेंट करने के दौरान किसी तरह के ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ UPI Pin डालने से ही ट्रांजेक्शन पूरी हो जाती है। इस पेमेंट इंटरफेस का बड़ा फायदा यह भी है कि आप बेशक किसी भी बैंक या ऐप का यूपीआई अकाउंट यूज़ कर रहे हो, UPI Transaction के दौरान सभी QR Code एक ही प्लेटफॉर्म ट्रांजेक्शन कम्पलीट करते हैं।

how to change upi pin in hindi

UPI PIN कैसे बदलें

यहां आप Google Pay और Paytm App के जरिये यूपीआई पिन बदलने का तरीका जानेंगे। पेटीएम और गूगल पे देश में सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली मोबाइल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस ऐप्स में से एक है जहां रिचार्ज, पेमेंट व बिल भुगतान सहित मनी ट्रांसफर की सुविधा भी मिलती है।

Google Pay का इस्तेमाल करके अपना अपना UPI पिन बदलना

1) सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Pay ऐप ओपन करें।

2) गूगल पे ऐप में उपरी बाईं ओर बने Profile आइकॉन पर क्लिक करें।

3) यहां आपको Payment Method का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें।

how to change upi pin in hindi

4) अगर आपने पेमेंट मेथड में एक से अधिक बैंक अकाउंट्स ऐड कर रखें हैं तो उस बैंक पर जाकर क्लिक करें, जिसके प्लेटफॉर्म पर अपने अपनी यूपीआई आईडी बना रखी है।

5) यहां उपरी दाईं ओर तीन डॉट दिखाई देंगे, इसपर क्लिक करें।

6) थ्री डॉट्स पर क्लिक करते ही एक लिस्ट खुलकर सामने आएगी, इसमें Change UPI PIN का ऑप्शन दिखेगा। यहां क्लिक करें।

7) चेंज यूपीआई पिन में आपको दो रिक्त स्थान भरने होंगे। पहले में मौजूदा यूपीआई पिन डालना होगा और दूसरे में नया पिन डालना होगा।

how to change upi pin in hindi

8) मौजूदा यूपीआई पिन तथा नया यूपीआई पिन डालने के बाद आपसे ​दोबारा नया यूपीआई पिन डालने को कहा जाएगा, नया पिन फिर से डाल दें।

9) नया UPI PIN वेरिफाई किए जाने के बाद नीचे दिए गए ‘ओके’ या ‘टिक’ के निशान पर क्लिक कर दें।

10) इस निशान पर क्लिक करते ही आपना UPI PIN Update हो जाएगा।

Paytm का इस्तेमाल करके अपना अपना UPI पिन बदलना

1) सबसे पहले फोन में मौजूद Paytm App को खोलें जिसमें आपका अकाउंट लॉग-इन हो रखा हो।

2) ऐप में मौजूद ‘Profile’ आइकन पर जाएं और इसे खोलें, यह ऐप में उपरी बाईं ओर मौजूद होगा।

3) प्रोफाइल सेक्शन में मौजूद ‘Settings’ ऑप्शन पर जाएं और इस पर क्लिक करें।

how to change upi pin in hindi

4) सेटिंग्स सेक्शन में ‘Payment Settings’ टैब दी गई है जहां पर ‘Save Cards & Bank Accounts’ का ऑप्शन है, इस पर क्लिक करें।

5) सेव कार्ड्स एंड बैंक अकाउंट्स में आपके द्वारा पेटीएम पर दर्ज किए गए सभी बैंक अकाउंट और डेबिट व क्रेडिट कार्ड्स की लिस्ट मिलेगी जिन्हें आपने लिंक किया हुआ है।

6) यहां पर उस बैंक अकाउंट को चुनें, जिसकी यूपीआई आईडी का पिन आप बदलना चाहते हैं।

7) अकाउंट डिटेल्स सलेक्ट करने के बाद ‘Create new UPI PIN’ का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें

how to change upi pin in hindi

8) यह ऑप्शन चुनने के बाद आपको बैंक अकाउंट की डिटेल सब्मिट करानी होगी, जिसमें डेबिट कार्ड की अंतिम 6 डिजिट और कार्ड की एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। डिटेल्स डालने के बाद ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें।

9) प्रोसिड करने के बाद रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कराना होगा। और इसके बाद ATM PIN डालना होगा।

10) एटीएम पिन डालने के बाद Set Your Pin का ऑप्शन मिलेगा जिसके बाद अपनी पसंद को कोई भी UPI PIN दर्ज कर सकते हैं।

The post UPI PIN कैसे बदलें? यहां जाने सबसे आसान तरीका, चुटकियों में होगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-change-upi-pin-in-hindi/feed/ 0