Validity Plan | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 05 May 2023 12:33:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 45 रुपये में मिलेगी 180 दिनों की प्लान वैलिडिटी! यहां जानें इस रिचार्ज की पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/180-days-plan-validity-at-rs-45-only-in-vi-missed-call-alert-pack-know-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/180-days-plan-validity-at-rs-45-only-in-vi-missed-call-alert-pack-know-in-hindi/#respond Sat, 06 May 2023 03:30:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=104031 45 रुपये में मिलेगी 180 दिनों की प्लान वैलिडिटी! यहां जानें इस रिचार्ज की पूरी डिटेल

The post 45 रुपये में मिलेगी 180 दिनों की प्लान वैलिडिटी! यहां जानें इस रिचार्ज की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह प्लान Vi ने पेश​ किया है।
  • इसमें Missed Call Alerts मिलती है।
  • यह प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

Vodafone Idea यानी Vi भारत में अभी तक अपनी 5G Service चालू नहीं कर पाई है। Jio और Airtel से रेस में पिछड़ने के बाद अब यह कंपनी अपने रिचार्ज प्लान्स, टैरिफ पैक और विभिन्न स्कीम्स के जरिये मोबाइल यूजर्स को आर्कषित करने की जुगत में लगी है। इसी प्रयास के तहत अब वीआई एक 45 रुपये का रिचार्ज लेकर आई है जो पूरे 180 दिन यानी 6 महीने तक काम करता है।

free vip mobile number how to get know fancy number offer

वोडाफोन आइडिया के 45 रुपये वाले प्लान की पूरी डिटेल

  • Vi का 45 रुपये का यह टैरिफ प्लान एक स्मार्ट पैक है जो 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
  • इस प्लान को Missed Call Alerts पैक का नाम दिया गया है।
  • जैसा कि नाम से ही साफ हो जाता है इस रिचार्ज के बाद मोबाइल यूजर्स को मिस्ड कॉल अलर्ट सर्विस प्राप्त होती है।
  • यह सर्विस एक बार 45 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद 180 दिनों तक काम करती रहेगी।

    180 days plan validity at rs 45 only in vi Missed Call Alert pack know in hindi

  • 45 रुपये वाले वीआई प्लान में किसी तरह का कॉलिंग या डाटा बेनिफिट नहीं मिलता है।
  • यह No Service Validity प्लान है लिहाजा इसका रिचार्ज कराने पर किसी तरह की दूसरी या एक्स्ट्रा सुविधा नहीं मिलती हैं।
  • याद रहें कि 45 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद भी अपना नंबर चालू रखने के लिए यूजर्स को दूसरे वैलिडिटी रिचार्ज भी कराने ही पड़ेंगे।

    30 days validity plan airtel jio bsnl vi

    वीआई के 45 रुपये वाले रिचार्ज से किसे फायदा होगा

    वीआई का यह मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो नो नेटवर्क एरिया में आते-जाते रहते हैं। यह किसी बिल्डिंग के बेसमेंट या किसी दूर दराज के इलाकों में आवाजाही करने वाले मोबाइल यूजर्स को बेनिफिट देगा। जिनके फोन नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से आउट ऑफ कवरेज रहते हैं उन्हें नेटवर्क में आने पर Missed Call Alert मिलेगा तथा वह जान पाएंगे कि किसने उन्हें फोन मिलाया था।

    नोट : अगर आप या आपके परिवार में कोई वोडफोन आइडिया (Vi) का नंबर यूज़ करता है तो कंपनी की ओर से वीआई यूजर्स को 2GB Data और 5GB Data फ्री दिया जा रहा है। इस मुफ्त ऑफर का फायदा उठाने के लिए (यहां क्लिक करें)

    The post 45 रुपये में मिलेगी 180 दिनों की प्लान वैलिडिटी! यहां जानें इस रिचार्ज की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]> https://www.91mobiles.com/hindi/180-days-plan-validity-at-rs-45-only-in-vi-missed-call-alert-pack-know-in-hindi/feed/ 0 141 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी! इससे सस्ता नहीं मिलेगा कहीं, यहां पढ़ें फुल डिटेल और अभी उठाएं लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/365-days-validity-plan-cheapest-price-jio-airtel-vi-bsnl-mtnl/ https://www.91mobiles.com/hindi/365-days-validity-plan-cheapest-price-jio-airtel-vi-bsnl-mtnl/#respond Tue, 06 Sep 2022 10:06:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81364 Jio, Airtel, Vi और BSNL कौन सी कंपनी कितने रुपये में सबसे सस्ता एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान दे रही है।

    The post 141 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी! इससे सस्ता नहीं मिलेगा कहीं, यहां पढ़ें फुल डिटेल और अभी उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    4G और 5G सर्विस के नाम पर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां लगातार प्राइस बढ़ने पर लगी हुइ हैं। वहीं एक ऐसी भी कंपनी है जो अभी भी बेहद ही कम प्राइस में बहुत लंबी वैलिडिटी मुहैया करा रही है। मैं बात कर रहा हूं MTNL की। कंपनी का एक प्लान 141 रुपये का है और उसमें आपको पूरे एक साल की वैधता मिलती है। जहां Jio, Airtel और VI जैसी कंपनियां इतने पैसे में एक महीने या इससे भी कम समय की वैलिडिटी मुहैया करा रही हैं। वहीं MTNL के इस प्लान में आपको 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि टैरिफ प्लान के मामले में BSNL काफी सस्ता माना जाता है। परंतु BSNL के पास भी इस तरह का प्लान नहीं है। इस प्लान को आप कैसे ऑ36प्ट कर पाएंगे और इसमें क्या बेनिफिट्स मिलेंगे इस बारे में आगे में विस्तार से बताया है।

    सबसे सस्ता 365 दिनों वाला प्लान

    एक नॉर्मल 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान पाने के लिए मोबाइल यूजर्स को तकरीबन 200 रुपये का रिचार्ज करवाना ही पड़ता है। वहीं पूरे साल की वैलिडिटी चाहिए हो तो समझो 1,000 रुपये तो चुकाने ही पड़ेंगे। ऐसे में सिर्फ 141 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी देने का कमाल MTNL ने किया है। जो काम Jio, Airtel, Vi और BSNL तक नहीं कर पाई उसे सरकारी कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ने सच कर दिखाया है। एमटीएनएल का यह प्लान पूरे एक साल अर्थात् 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है।

    free incoming calls validity plan after jio airtel vi recharge price increased indian mobile user demands trai

    MTNL के 141 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स पर नज़र डाले तो 365 दिन की वैलिडिटी वाला यह प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। प्लान की सबसे बड़ी यूएसपी यही है कि इसमें 365 दिनों के लिए मोबाइल सर्विस मिलती है और आपका नंबर ऑन रहता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में 90 दिनों के लिए 90 जीबी डाटा मिलता है जिसका यूज़ 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से किया जा सकता है। इन 90 दिनों के लिए एमटीएनएल नेटवर्क पर कॉलिंग पूरी तरह से फ्री रहती है तथा अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 200 मिनट प्राप्त होती हैं। इसे भी पढ़ें : 500 रुपये से भी कम कीमत वाले कीपैड मोबाइल फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

    ऐसे ले सकते हैं लाभ

    हालांकि एक बात बता दूं कि MTNL की सर्विस सिर्फ दिल्ली और मुंबई में है ऐसे में इस सिम को आप देश के दूसरे हिस्से से नहीं खरीद पाएंगे। हां! परंतु एक बात कही जा सकती है जैसा कि आप जानते हैं पूरे देश में रोमिंग सर्विस फ्री है। ऐसे में आप यदि दिल्ली या मुंबई से MTNL के सिम की खरीद लेते हैं तो इसका लाभ आप देश की दूसरे हिस्से में भी ले सकते हैं। MTNL की सर्विस में BSNL से रोमिंग मिल जाती है।

    प्लान के फायदें

    यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम पैसा खर्च करने अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं। बहुत से ऐसे मोबाइल यूजर हैं जिन्हें अपने फोन में न तो इंटरनेट चलाने की जरूरत पड़ती है और ना ही वह अधिक कॉलिंग करते हैं। ऐसे उपभोक्ता सिर्फ इंमरजेंसी में काम आने के लिए तथा सगे संबंधियों से जुड़े रहने के लिए ही मोबाइल फोन अपने पास रखते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए सिर्फ 141 रुपये में पूरे साल की वैलिडिटी मिलना सबसे बेस्ट डील है। प्लान में बिना ज्यादा पैसा चुकाए लंबी वैलिडिटी भी मिलेगी तथा इनकमिंग भी मुफ्त रहेगी। बता दें कि इस प्लान में 90 दिनों के बाद अगर आउटगोइंग कॉल करनी भी पड़ती है तो उसका खर्च सिर्फ 0.02 पैसा प्रति सेकेंड रहेगा। अगर आप भी एमटीएनएल सर्किल में रहते हैं तो अभी इस धमाकेदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

    Reliance Jio Airtel Vodafone Idea giving 3 months free Recharge offer for record vaccination in india WhatsApp massage viral

    365 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स

    एमटीएनएल का यह प्लान सिर्फ इस कंपनी का ही नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे सस्ता 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है। Jio, Airtel, Vi और BSNL कोई भी इस कंपनी इस प्राइस को इतनी लंबी वैलिडिटी वाला प्लान नहीं दे रही है। अगर इस कंपनियों के सबसे सस्ते 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स का जिक्र करें तो आगे दिए आप पढ़ सकते हैं कि कौन सी कंपनी कितने रुपये में सबसे सस्ता एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान दे रही है। यह भी पढ़ें : Mobile Internet क्यों है इंडिया में इतना स्लो, क्या आप भी हैं धीमे इंटरनेट से परेशान?

    BSNL का 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान

    भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल का सबसे सस्ता 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 797 रुपये में आता है। साल भर की वैधता देने वाले इस मोबाइल प्लान पर फिलहाल एक ऑफर भी चल रहा है जिसके अनुसार अगर 12 जून से पहले इसका रिचार्ज करा लेते हैं तो 30 दिन की वैलिडिटी एक्स्ट्रा भी मिलेगी और 797 रुपये में कुल 395 दिन की वैलिडिटी प्राप्त होगी।

    indian mobile users want to port jio Number in to BSNL Network Service

    बीएसएनएल के इस प्लान में हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिल रहा है जो शुरू के 60 दिनों तक हर रोज प्राप्त होगा। इसी तरह यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100एसएमएस भी प्रदान कर रहा है। एक और खासियत की बात करें तो दिन का 2 जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद भी बीएसएनएल यूजर इस प्लान में 80केबीपीए की स्पीड पर इंटरनेट चला सकते हैं। यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

    Vi का सबसे सस्ता 365 दिन वाला प्लान

    एक साल की वैधता वाले प्लान्स के मामले में वोडाफोन आइडिया यानि वीआई ने भी अपनी धाक जमाते हुए एक हजार रुपये से कम में 365 दिन की वैलिडिटी दी है। वीआई का यह मोबाइल रिचार्ज प्लान 999 रुपये की कीमत पर मिलता है। Vi के 999 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिसका रिचार्ज प्रीपेड यूजर करवा सकते हैं। इस प्लान में पूरे साल की वैधता के साथ ही कुल 50 जीबी इंटरनेट डाटा भी प्राप्त होता है। अच्छी बात यह भी है कि इस 50 जीबी डाटा का यूज़ बिना किसी दैनिक वैलिडिटी के कभी भी किया जा सकता है।

    365 days bsnl cheapest recharge plan unlimited calling data sms

    Airtel का सबसे सस्ता 365 दिन वैलिडिटी प्लान

    एयरटेल कंपनी सिर्फ 1,799 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है। सालभर की वैधता देने वाले इस प्लान में 1799 रुपये का रिचार्ज कराने पर 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही 24 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। इस प्लान में सभी नेशनल वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री मिलती है। इसी तरह 360 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस प्राप्त होते हैं। एयरटेल की बड़ी खूबी यह भी है कि इस प्लान में अमेज़न प्राइम मेंबरशिप, विंक म्यूजिक और फ्री कॉलरट्यून के साथ ही 100 रुपये का फास्ट टैग कैशबैक भी प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio के 3 सबसे अफोर्डेबल प्लान, जानें किसमें आपको ज्यादा फायदा

    Jio का सबसे सस्ता 365 दिनों वाला प्लान

    रिलायंस जियो 2,999 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी प्रदान कर रही है। इस प्लान उपर बताए गए सभी प्लान्स से महंगा प्रतीत तो हो रहा है लेकिन इसमें मिलने वाला डाटा बेनिफिट भी अन्य सभी कंपनियों के सबसे सस्ते 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान से अधिक है। सीधे प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें हर दिन 2.5जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। यानि जियो यूजर्स को कुल 912.5 जीबी डाटा प्राप्त होगा। इसी तरह हर 100 एसएमएस भी मिल रहे हैं।

    jio phone cheapest recharge rs 75 daily calling internet data free

    इस जियो प्लान में पूरे साल तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट मिल रहे हैं। जियो यूजर्स इस प्लान में Disney+ Hotstar के साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसी जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी पा सकते हैं। यहां बताते चलें कि यह जियो का 365 दिन वाला प्लान उन लोगों के लिए तो बेस्ट हैं जो डाटा का अधिक यूज़ करते हैं, लेकिन उनके लिए यह किसी काम का नहीं जो कम से कम पैसे में लंबी वैलिडिटी पाना चाहते हैं।

    The post 141 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी! इससे सस्ता नहीं मिलेगा कहीं, यहां पढ़ें फुल डिटेल और अभी उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/365-days-validity-plan-cheapest-price-jio-airtel-vi-bsnl-mtnl/feed/ 0
    Free मिल रही है 30 Day Validity! बस 10 दिन और चलेगा यह ऑफर, जल्दी उठाएं लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-free-bsnl-offer-on-recharge-plan-rs-797/ https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-free-bsnl-offer-on-recharge-plan-rs-797/#respond Thu, 02 Jun 2022 10:23:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81623 बीएसएनएल यूजर्स के लिए ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आई है जिसमें पूरे 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है और वह भी पूरी तरह से मुफ्त फ्री।

    The post Free मिल रही है 30 Day Validity! बस 10 दिन और चलेगा यह ऑफर, जल्दी उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    इंडियन मोबाइल यूजर्स को बीते महीनों में इंटरनेट डाटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस सहित अन्य कई टेलीकॉम सर्विसेज में बेहद ही बेहतरीन सुविधा प्राप्त हुई है। पिछले दशक के मुकाबले दूरसंचार सेवाएं अब सस्ती और आसान हो गई है। उपभोक्ताओं को Internet और Calling के तौर पर तो ज्यादा फायदा मिलने लगा है लेकिन दूसरी ओर Validity के क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनियां अब मोबाइल यूजर्स को कम दिनों की वैधता दे रही हैं। एक महीने में 28 दिन, दो महीने में 56 दिन और तीन महीने में 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स लाए जा रहे हैं तथा Reliance Jio, Airtel व Vi सभी कंपनियों के ग्राहकों को मजबूरन कम दिनों की वैलिडिटी वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान्स लेने पड़ रहे हैं।

    Jio, Airtel और Vi द्वारा कम दिनों की वैधता दिए जाने के विरोध में मोबाइल यूजर कई बार शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं तथा सोशल मीडिया पर अपनी आवाज भी उठा चुके हैं। TRAI के आदेश के बाद इन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने गिने चुने ऐसे प्लान तो ला दिए हैं जो 30 दिन या 31 दिन की वैलिडिटी देते हैं लेकिन अभी भी अधिकतर रिचार्ज प्लान्स में एक महीने को 28 दिन का बनाकर परोसा जा रहा है। प्राइवेट कंपनियों की इस मनमानी के बीच देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानि BSNL अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आई है जिसमें एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है और वह भी पूरी तरह से मुफ्त फ्री।

    indian mobile users want to port jio Number in to BSNL Network Service

    Free Validity Offer

    बीएसएनएल की ओर से अपने यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी फ्री दी जा रही है। मुफ्त वैधता वाला यह ऑफर कंपनी ने अपने 797 रुपये वाले प्लान पर पेश किया है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए आता है। ऑफर के तहत यदि इस मोबाइल प्लान का रिचार्ज आने वाली 12 जून से पहले किया जाता है तो BSNL यूजर्स को 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मुफ्त प्राप्त होगी। इस फ्री वैलिडिटी को मिलाकर ​बीएसएनएल ग्राहकों को 797 रुपये वाले प्लान में कुल 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।। याद रहे इस शानदार BSNL Offer का फायदा 12 जून तक ही मिलेगा यानि आने वाले 10 दिन के भीतर ही आपको इस प्लान का रिचार्ज करवाना होगा।

    30 day validity free bsnl offer on recharge plan rs 797

    BSNL Validity Plan

    797 रुपये वाला बीएसएनएल का रिचार्ज एक annual prepaid recharge plan है जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में डायरेक्ट 365 दिन यानि पूरे एक साल ही वैधता मिल जाती है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर पर नज़र डालें तो कंपनी की ओर से इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस तथा 2जीबी डेली डाटा दिया जा रहा है। मजे की बात यह भी है कि दिन में 2 जीबी डाटा की लिमिट पूरी होने पर भी मोबाइल यूजर्स 80kbps स्पीड के साथ इंटरनेट से कनेक्ट रह सकेंगे।

    indian mobile users want to join bsnl network but disappointed know why

    यहां आपका जानना जरूरी है कि कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा इस प्लान में शुरूआती 60 दिनों के लिए ही प्राप्त होगी। यानि प्लान का रिचार्ज कराने के बाद दो महीने ही ही यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल व प्रतिदिन 2 जीबी डाटा का लाभ प्राप्त होगा। यह एक वैलिडिटी प्लान है लिहाजा डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के 60 दिन पूरे हो जाने के बाद भी पूरे साल तक प्लान वैध रहेगा और उसपर कॉलिंग चालू रहेगी। बीएसएनएल यूजर अपनी जरूरत व सहूलियत के हिसाब से अलग से टॉकटाईम या डाटा का रिचार्ज भी करवा सकते हैं। यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

    फायदेमंद है बीएसएनएल प्लान?

    ​प्लान की डिटेल्स जानने के बाद अगर आपके मन में आ रहा है कि क्या इसका रिचार्ज करवाना फायदेमंद रहेगा या नहीं तो आपको बता देते हैं कि BSNL Rs. 797 Plan का सबसे बड़ा बेनिफिट यही है कि इसमें 1 साल की वैलिडिटी प्राप्त होती है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हैं तो बेहद कम खर्च में लंबे समय तक अपना मोबाइल नंबर चालू रखना चाहते हैं और फोन नंबर एक्टिवेट रखने के लिए बार-बार रिचार्ज नहीं करवाना चाहते। जो लोग बीएसएनएल सिम का इस्तेमाल सेकेंडरी नंबर के तौर पर करते हैं उनके लिए 797 रुपये प्लान बेस्ट च्वाइस साबित हो सकता है। और हॉं, 12 जून से पहले रिचार्ज करवाने पर 30 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी सोने पर सुहागा ही है। जियो, एयरटेल या वीआई जैसी कंपनी 30 दिन की फ्री वैलिडिटी शायद ही कभी दे पाएं।

    The post Free मिल रही है 30 Day Validity! बस 10 दिन और चलेगा यह ऑफर, जल्दी उठाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/30-day-validity-free-bsnl-offer-on-recharge-plan-rs-797/feed/ 0
    31 दिनों की वैलिडिटी के साथ Vi ने लॉन्च किए दो नए मोबाइल रिचार्ज प्लान, सिर्फ 195 रुपये में मिलेगा पूरा महीना https://www.91mobiles.com/hindi/31-days-validity-plan-vi-launched-for-mobile-user-at-rs-195-and-319-benefits-and-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/31-days-validity-plan-vi-launched-for-mobile-user-at-rs-195-and-319-benefits-and-details/#respond Fri, 29 Apr 2022 12:29:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79738 Vi नए मंथली प्लान्स लेकर आई है जिनमें 31 दिनों की वैलिडटी मिलती है। ये दोनों रिचार्ज पैक 195 और 319 रुपये के हैं।

    The post 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ Vi ने लॉन्च किए दो नए मोबाइल रिचार्ज प्लान, सिर्फ 195 रुपये में मिलेगा पूरा महीना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री की उठापटक किसी से छिपी नहीं है। एक ओर जहां Reliance Jio, Airtel और Vi अपने आप को दूसरे से बेहतर बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय मोबाइल यूजर अपनी टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी से परेशान होकर बुलंदी से आवाज भी उठा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से इंडियन यूजर्स की मांग थी कि 28 दिन का महीना बनाने वाली दूरसंचार कंपनियां 28 दिनों की जगह पर 30 और 31 दिनों की वैधता वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान्स लेकर आए। TRAI की फटकार के बाद इस कंपनियों ने कुछ बदलाव भी किए हैं और इसी कड़ी में अब Vodafone Idea यानी Vi नए मंथली प्लान्स लेकर आई है जिनमें 31 दिनों की वैलिडटी मिलती है। ये दोनों रिचार्ज पैक 195 रुपये और 319 रुपये के हैं।

    Vi Rs. 195 Plan

    वोडाफोन आइडिया का यह मोबाइल रिचार्ज प्लान 195 रुपये का है जो प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह वीआई प्लान 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मिलने वाले बेनि​फिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही हैं जो पूरे महीने के लिए हर नेटवर्क पर फ्री रहेगी। इसी तरह कंपनी की ओर से इस प्लान में 31 दिनों के लिए कुल 300एसएमएस दिए जा रहे हैं।

    31 days validity plan vi launched for mobile user at rs 195 and 319 benefits and details

    इंटरनेट डाटा की बात करें तो Vi Users को 31 दिनों के लिए कुल 2 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। यह डाटा बिना किसी डेली लिमिट का आएगा जिसका यूज़ 31 दिनों के भीतर कभी भी किया जा सकेगा। 2जीबी डाटा खत्म होने के बाद 50पैस प्रति एमबी की दर से इंटरनेट चलाया जा सकेगा। हां, इंटरनेट का यूज़ ज्यादा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह प्लान कुछ ज्यादा फायदेमंद नहीं है लेकिन जो लोग अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं उन्हें 195 रुपये वाला वीआई प्लान पसंद का सकता है।

    Vodafone Idea SIM Card Block Vi Mobile Number

    Vi Rs. 319 Plan

    वीआई का 319 रुपये वाला यह मोबाइल प्लान भी 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है जिसका फायदा कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा। कॉलिंग बेनिफिट्स इसमें 195 रुपये प्लान के जैसे ही हैं। वीआई यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। ये कॉल रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री रहेगी। वहीं कंपनी की ओर से इस प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन भी प्रदान किए जाएंगे।

    31 days validity plan vi launched for mobile user at rs 195 and 319 benefits and details

    इंटरनेट बेनिफिट के लिए वीआई अपने इस रिचार्ज पैक में हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। 2जीबी प्रतिदिन के हिसाब से मोबाइल यूजर्स को कुल 62 जीबी इंटरनेट पूरे प्लान के दौरान प्राप्त होगा। ऐसे प्रीपेड वीआई यूजर जो अपने मोबाइल पर पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं उनके लिए 319 रुपये वाल यह प्लान काफी बेहतर है कि जिसमें एक बार के रिचार्ज में ही पूरे महीने के लिए इंटरनेट डाटा, कॉलिंग व एसएमएस समेत कंपनी द्वारा दिए जा रहे अन्य फायदे भी प्राप्त होंगे।

    The post 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ Vi ने लॉन्च किए दो नए मोबाइल रिचार्ज प्लान, सिर्फ 195 रुपये में मिलेगा पूरा महीना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/31-days-validity-plan-vi-launched-for-mobile-user-at-rs-195-and-319-benefits-and-details/feed/ 0