The post Vi के 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें प्लान की कीमत, वैलिडिटी, डेटा और ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वोडाफोन-आइडिया (VI) भारत का तीसरा सबसे बड़ा निजी टेलीकॉम ऑपरेटर है। टेलीकॉम कंपनी के पास अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। ये प्लान्स डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, SMS और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे खास बेनिफिट्स के साथ आते हैं, जो अन्य ऑपरेटरों के प्लान्स में कम ही देखने को मिलते हैं। चाहे आप सोशल मीडिया के लिए कम डेटा चाहते हों या स्ट्रीमिंग के लिए ज्यादा डेटा या फिर जियो हॉटस्टार जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का लुत्फ लेना चाहते हों, VI के पास हर जरूरत के लिए प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। आइए, इस आर्टिकल में वीआई (Vi) के 28 दिन वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान की कीमत, डेटा, वैलिडिटी और अतिरिक्त फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
| वीआई प्रीपेड प्लान | वैलिडिटी | बेनिफिट्स |
| ₹18 | 28 दिन | ISD पैक (इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए), कोई डेटा/SMS नहीं |
| ₹47 | 28 दिन | कॉलर ट्यून, कोई डेटा/कॉल/SMS नहीं |
| ₹69 | 28 दिन | 3GB डेटा, कोई कॉल/SMS नहीं |
| ₹139 | 28 दिन | 12GB डेटा, कोई कॉल/SMS नहीं |
| ₹145 | 28 दिन | डेली 1GB डेटा (कुल 28GB), कोई कॉल/SMS नहीं |
| ₹175 | 28 दिन | 10GB डेटा + Vi Movies & TV (19 OTT ऐप्स), कोई कॉल/SMS नहीं |
| ₹199 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डेटा, 300 SMS |
| ₹209 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डेटा, 300 SMS |
| ₹239 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डेटा, 300 SMS + JioHotstar सब्सक्रिप्शन |
| ₹299 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 1GB/दिन (28GB), 100 SMS/दिन, 5G अनलिमिटेड डेटा |
| ₹340 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 1GB/दिन + 1GB एक्स्ट्रा, 100 SMS/दिन |
| ₹348 | 28 दिन | 50GB डेटा, कोई कॉल/SMS नहीं |
| ₹349 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 1.5GB/दिन (42GB), 100 SMS/दिन, OTT + Extra Benefits |
| ₹365 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB/दिन (56GB), 100 SMS/दिन, OTT + Extra Benefits |
| ₹398 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड डेटा, 100 SMS/दिन |
| ₹399 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB/दिन (56GB), 100 SMS/दिन + JioHotstar |
| ₹408 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB/दिन (56GB), 100 SMS/दिन + Sony LIV |
| ₹449 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 3GB/दिन (84GB), 100 SMS/दिन + Vi Movies & TV |
| ₹469 | 28 दिन | अनलिमिटेड कॉल्स, 2.5GB/दिन (70GB), 100 SMS/दिन + JioHotstar 3 महीने |
| ₹6995 | 28 दिन | इंटरनेशनल रोमिंग (29 देशों में 120 मिनट कॉल्स + 15GB डेटा, 95 देशों में 500 मिनट कॉल्स + 5GB डेटा) |
Vi का 18 रुपये वाला ISD पैक 28 दिन की वैलिडिटी के साथ इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो विदेश में कॉल करना चाहते हैं। इसमें कोई डेटा या SMS सुविधा शामिल नहीं है, लेकिन यह किफायती इंटरनेशनल कॉलिंग विकल्प प्रदान करता है।
Vi का 47 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कॉलर ट्यून की सुविधा प्रदान करता है। इसमें कोई डेटा, कॉलिंग या SMS की सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो अपनी कॉलर ट्यून को कस्टमाइज करना चाहते हैं।
Vi का 69 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 3GB डेटा प्रदान करता है। इसमें कोई कॉलिंग या SMS की सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान हल्के डेटा यूजर्स के लिए उपयुक्त है।
Vi का 139 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 12GB डेटा प्रदान करता है। इस प्लान में आपको कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती है। यह प्लान डेटा-सेंट्रिक यूजर्स के लिए उपयुक्त है, जो केवल इंटरनेट उपयोग करते हैं।
Vi का 145 रुपये वाला डेली डेटा टॉप-अप प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1GB डेटा (कुल 28GB) प्रदान करता है। इसमें कोई कॉलिंग या SMS सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ती है।
Vi का 175 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो डेटा-सेंट्रिक प्लान की तलाश में हैं। इस प्लान में 10GB डेटा और Vi Movies & TV सब्सक्रिप्शन शामिल है। प्लान में ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, SunNXT, Playflix जैसे 19 ओटीटी ऐप्स और 350 के अधिक चैनल्स मिलती है। हालांकि इसमें कोई आउटगोइंग SMS या सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है। यह प्लान उन लोगों के लिए आदर्श है, जो मुख्य रूप से इंटरनेट और स्ट्रीमिंग का उपयोग करते हैं।
Vi का 199 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ बेसिक यूजर्स के लिए उपयुक्त है। इसमें अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स, कुल 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान 300 SMS की सुविधा भी मिलती है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा।
वोडाफोन आइडिया का 209 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स, कुल 2GB डेटा और 300 SMS की सुविधा प्रदान करता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा। यह प्लान बेसिक इंटरनेट और कॉलिंग जरूरतों को पूरा करता है।
वीआई का 239 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, कुल 2GB डेटा, 300 एसएमएस और JioHotstar सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है, जो स्ट्रीमिंग और बेसिक कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा।
Vi का 299 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 1GB डेटा (कुल 28GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा। यह प्लान मध्यम डेटा यूजर के लिए उपयुक्त है।
Vi का 340 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 1GB डेटा + अतिरिक्त 1GB (कुल 28GB + 1GB), और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा।
Vi का ₹348 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 50GB डेटा प्रदान करता है। इसमें कोई कॉलिंग या SMS सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान हैवी डेटा यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो बिना कॉलिंग के डेटा चाहते हैं।
Vi का ₹349 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 1.5GB डेटा (कुल 42GB), 100 SMS प्रति दिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।
Vi का ₹365 वाला प्लान सबसे लोकप्रिय प्लानों में से एक है, जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डेटा (कुल 56GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।
Vi का 398 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा की सुविधा शामिल है, जो इसे भारी डेटा उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श बनाता है। मगर यह पर्सनल और नॉन कॉमर्शियल यूज के लिए है। इसमें डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।
Vi का ₹399 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डेटा (कुल 56GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।
Vi का ₹408 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डेटा (कुल 56GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें Sony LIV सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। वहीं डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो हाई-स्पीड डेटा और प्रीमियम स्ट्रीमिंग का लाभ उठाना चाहते हैं।
Vi का 449 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 3GB डेटा (कुल 84GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें Vi Movies & TV सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।
Vi का 469 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2.5GB डेटा (कुल 70GB), 100 एसएमएस प्रति दिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मिलता है। इसके साथ Binge All Night, Weekend Data Rollover, Data Delights जैसे ऑफर्स मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।
Vi का ₹6995 वाला अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक 28 दिन की वैलिडिटी के साथ उन लोगों के लिए है जो विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना चाहते हैं। यह प्लान अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा प्रदान करता है, जो यात्रियों के लिए उपयुक्त है। इस प्लान में आपको 29 देशों में प्रतिदिन 120 मिनट फ्री आउटगोइंग कॉल्स, फ्री इनकमिंग कॉल्स और 15GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, 95 देशों में 500 मिनट फ्री आउटगोइंग कॉल्स, फ्री इनकमिंग कॉल्स और 5GB डेटा की सुविधा दी जाती है। इंटरनेशनल आउटगोइंग कॉल्स स्टैंडर्ड रेट्स पर उपलब्ध रहेंगी। कोटा खत्म होने के बाद आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स पर ₹3 प्रति मिनट का शुल्क लगेगा, जबकि डेटा का उपयोग कोटा समाप्त होने पर बंद हो जाएगा। किसी भी देश के लिए विशेष बेनिफिट्स की जानकारी पाने के लिए आप इंटरनेशनल रोमिंग सेक्शन देख सकते हैं।
नोटः प्रीपेड प्लान से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Vi के 28 दिन वाले सबसे सस्ते पैक ₹18 और ₹47 हैं। ₹18 वाला पैक इंटरनेशनल कॉलिंग (ISD) के लिए है, जबकि ₹47 वाला पैक Caller Tune सेट करने की सुविधा देता है। ये दोनों प्लान बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं।
हां, Vi में डेटा-ओनली पैक भी उपलब्ध हैं। इनमें ₹69 वाला पैक 3GB डेटा देता है, ₹139 वाला पैक 12GB डेटा देता है, ₹145 वाला पैक रोजाना 1GB यानी कुल 28GB डेटा देता है और ₹348 वाला पैक 50GB डेटा देता है। इन पैक्स में कॉलिंग और SMS शामिल नहीं होते।
अगर आपको कॉलिंग और इंटरनेट दोनों ही ज्यादा इस्तेमाल करने हैं, तो ₹398 वाला प्लान आपके लिए सही रहेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
जी हां, Vi के कई प्लान OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। जैसे ₹175 वाला प्लान Vi Movies & TV ऐप के साथ 19 OTT Apps और 350 चैनल्स देता है। ₹239 और ₹399 वाले पैक्स JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, वहीं ₹408 वाला पैक Sony LIV देता है। इसके अलावा ₹469 वाला प्लान 3 महीने के लिए Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन देता है।
नहीं, सभी पैक्स में SMS शामिल नहीं होता। केवल कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स में 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। जैसे ₹199, ₹209, ₹299, ₹349, ₹365, ₹398 आदि। जबकि डेटा-ओनली और Caller Tune/ISD पैक्स में SMS उपलब्ध नहीं होता।
अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं, तो Vi का ₹6995 वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक आपके लिए बेस्ट है। इसमें 29 देशों में 120 मिनट फ्री आउटगोइंग, फ्री इनकमिंग और 15GB डेटा मिलता है। वहीं 95 देशों में 500 मिनट फ्री आउटगोइंग, फ्री इनकमिंग और 5GB डेटा दिया जाता है।
हां, जिन प्लान्स में रोजाना डेटा लिमिट दी जाती है, उनमें 5G डेटा की सुविधा मिलती है। जैसे ₹299, ₹349, ₹365, ₹399, ₹408, ₹449 और ₹469 वाले पैक्स। लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।
Vi ने खास ऑफर्स भी दिए हैं। Binge All Night सुविधा के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक आप अनलिमिटेड फ्री डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं Weekend Data Rollover सुविधा में हफ्ते के दौरान बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है।
Data Delights Vi का स्पेशल ऑफर है जिसके तहत हर महीने 2GB फ्री बैकअप डेटा मिलता है। इस ऑफर को आप Vi App से क्लेम कर सकते हैं। यह सुविधा ₹349, ₹365, ₹399, ₹408, ₹449 और ₹469 वाले प्लान्स में उपलब्ध है।
Vi का रिचार्ज करने के लिए आप MyVi App या http://www.myvi.in वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, UPI Apps जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay, Amazon Pay से भी रिचार्ज किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो नजदीकी मोबाइल रिटेलर से भी रिचार्ज करा सकते हैं।
The post Vi के 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें प्लान की कीमत, वैलिडिटी, डेटा और ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 45 रुपये में मिलेगी 180 दिनों की प्लान वैलिडिटी! यहां जानें इस रिचार्ज की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vodafone Idea यानी Vi भारत में अभी तक अपनी 5G Service चालू नहीं कर पाई है। Jio और Airtel से रेस में पिछड़ने के बाद अब यह कंपनी अपने रिचार्ज प्लान्स, टैरिफ पैक और विभिन्न स्कीम्स के जरिये मोबाइल यूजर्स को आर्कषित करने की जुगत में लगी है। इसी प्रयास के तहत अब वीआई एक 45 रुपये का रिचार्ज लेकर आई है जो पूरे 180 दिन यानी 6 महीने तक काम करता है।



वीआई का यह मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो नो नेटवर्क एरिया में आते-जाते रहते हैं। यह किसी बिल्डिंग के बेसमेंट या किसी दूर दराज के इलाकों में आवाजाही करने वाले मोबाइल यूजर्स को बेनिफिट देगा। जिनके फोन नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से आउट ऑफ कवरेज रहते हैं उन्हें नेटवर्क में आने पर Missed Call Alert मिलेगा तथा वह जान पाएंगे कि किसने उन्हें फोन मिलाया था।
नोट : अगर आप या आपके परिवार में कोई वोडफोन आइडिया (Vi) का नंबर यूज़ करता है तो कंपनी की ओर से वीआई यूजर्स को 2GB Data और 5GB Data फ्री दिया जा रहा है। इस मुफ्त ऑफर का फायदा उठाने के लिए (यहां क्लिक करें)
The post 45 रुपये में मिलेगी 180 दिनों की प्लान वैलिडिटी! यहां जानें इस रिचार्ज की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vi लाया ‘महा रिचार्ज’ ऑफर, सभी ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त 5GB Data, जानें क्या है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio, Airtel और Vi तीनों ही टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर ऐसे ऑफर्स व स्कीम लेकर आती रहती हैं जिनसे कस्टमर्स को लुभाया जा सके। इसी कड़ी में अब वोडाफोन आइडिया यानी वीआई ने एक ऑफर पेश किया है जिसमें मोबाइल यूजर्स को फ्री में 5जीबी डाटा दिया जा रहा है।
Vi की ओर से Maha recharge ऑफर पेश किया गया है जिसके तहत कोई भी वीआई कस्टमर अगर अपने मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कराता है तो उसे फ्री इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यह मुफ्त डाटा 2जीबी से शुरू होगा और 5जीबी की लिमिट तक जाएगा।

कंपनी की ओर दिया जाने वाला यह फ्री डाटा 3 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस मुफ्त इंटरनेट डाटा की शुरूआत रिचार्ज कराने वाले दिन से ही शुरू हो जाएगी जो उसके अगले तीन दिन यूज़ किया जा सकेगा। वहीं वीआई का महा रिचार्ज ऑफर कब तक के लिए उपलब्ध रहेगा यह जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।

Vi Maha recharge ऑफर का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि सभी रिचार्ज कंपनी की ऑफिशियल Vi app से ही किया जाए। किसी अन्य ऐप या दुकान से नंबर रिचार्ज कराने पर इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
The post Vi लाया ‘महा रिचार्ज’ ऑफर, सभी ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त 5GB Data, जानें क्या है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 24 महीनों तक 100 रुपया कैशबैक देगी यह कंपनी! इस ऑफर ने तो हिलाकर रख दिया बाजार, जानें किसे मिलेगा लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Jio, Airtel, Vi और BSNL इन सभी टेलकॉम कंपनियों की पहली कोशिश यही रहती है कि अपने नेटवर्क से अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़ा जाए। इस वक्त रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी और इंडिया में सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर जियो सिम का ही इस्तेमाल करते हैं। अपना उपभोक्ता आधार बढ़ाने के लिए ये कंपनियां एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स, डिस्काउंट व कैशबैक ऑफर लाती रहती है जिनमें जरिये ग्राहकों को लुभाया जाता है। इसी कड़ी में अब एक वोडाफोन आइडिया यानी वीआई एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आई है जिसमें मोबाइल यूजर्स को 24 महीनों तक हर माह 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। इस Vi Offer में मोबाइल यूजर्स को फोन रिचार्ज करने पर 2400 रुपये का Cashback free मिलेगा।
Vodafone Idea का यह धमाकेदार ऑफर Jio और Airtel जैसी प्राइवेट कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बनकर आया है। यह mobile recharge offer यूजर्स को पूरे 2,400 रुपये का फायदा दे रहा है। डिटेल में बात करें तो वीआई ने यह ऑफर 2G से 4G में शिफ्ट होने वाले यूजर्स के लिए पेश किया है। यानी ऐसे मोबाइल यूजर जो पहली बार किसी 4जी फोन या स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले हैं उन्हें कंपनी वोडाफोन आईडिया (वीआई) सिम यूज़ करने पर पूरे दो साल तक हर महीने 100 रुपये का कैशबैक देगी।

सबसे पहले तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यह वीआई ऑफर सिर्फ आने वाली 30 जून तक ही वैलिड है तथा इस ऑफर्स के बेनिफिट्स का लाभ 30 जून से पहले ही उठाया जा सकता है। ऑफर का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो Vi के 2G यूजर हैं तथा 4G में अपग्रेड होना चाहते हैं। 4जी डिवाईस पर अपग्रेड होने वाले वीआई यूजर्स को 24 महीने तक 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। यह ऑफर कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को ही प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें : Jio के बेस्ट 1GB, 2GB और 3GB डेली डाटा रिचार्ज प्लान्स
1) सबसे पहले अगर आप Vi के 2जी हैंडसेट यूजर हैं तो अपनी सिम को 4जी फोन में डालिए।
2) वीआई सिम के 4जी डिवाईस में डलते ही कंपनी की ओर से आपको मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें ऑफर की योग्यता बताई जाएगी।

3) अगर आपके मोबाइल नंबर पर यह ऑफर उपलब्ध है तो कम से कम 299 रुपये वाले अनलिमिटेड पैक से रिचार्ज कराना होगा।
4) रिचार्ज कराने के तुरंत बाद आपके नंबर पर 100 रुपये का कैशबैक क्रेडिट हो जाएगा।
5) 100 रुपये का कैशबैक Vi App पर आएगा जो My Coupons सेक्शन में मौजूद रहेगा, इसका इस्तेमाल आपको 30 दिनों के भीतर करना होगा।

Vi Offer के तहत कंपनी की ओर से दो साल तक लगातार 100 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ पाते रहने के लिए उपभोक्ताओं को हर महीने 299 रुपये या इससे अधिक कीमत वाले अनलिमिटेड प्लान से रिचार्ज कराना होगा। 24 महीने तक 100 रुपये के कैशबैक के हिसाब से कुल 2,400 रुपये के कूपन यूजर्स को प्राप्त होंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यदि 24 महीनों से पहले यूजर मिनिमम 299 रुपये का रिचार्ज नहीं कराता है तो यह ऑफर भी उसके मोबाइल नंबर पर बंद हो जाएगा।
इस Vi Offer से जुड़ी अन्य जानकारी तथा सवालों के जवाब पाने के लिए (यहां क्लिक करें)
The post 24 महीनों तक 100 रुपया कैशबैक देगी यह कंपनी! इस ऑफर ने तो हिलाकर रख दिया बाजार, जानें किसे मिलेगा लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>