Vi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 02 Apr 2026 10:52:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vodafone Idea के 1,050 और 2,180 रुपये वाले प्लान हुए लॉन्च: 5G डेटा के साथ 300GB लिमिट, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-rs-1050-rs-2180-prepaid-plans-5g-data-300gb-limit-benefits-validity-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-rs-1050-rs-2180-prepaid-plans-5g-data-300gb-limit-benefits-validity-india/#respond Thu, 02 Apr 2026 10:52:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193446 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है। इसमें दो नए प्लान लॉन्च हुए हैं, जो खास तौर पर 5G उपयोग करने वालों के लिए लाए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने 1,050 रुपये और 2,180 रुपये की कीमत वाले ये प्लान फिलहाल चेन्नई सर्कल में लाइव किए हैं। […]

The post Vodafone Idea के 1,050 और 2,180 रुपये वाले प्लान हुए लॉन्च: 5G डेटा के साथ 300GB लिमिट, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है। इसमें दो नए प्लान लॉन्च हुए हैं, जो खास तौर पर 5G उपयोग करने वालों के लिए लाए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने 1,050 रुपये और 2,180 रुपये की कीमत वाले ये प्लान फिलहाल चेन्नई सर्कल में लाइव किए हैं। इन प्लांस की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड 5G डेटा है। आइए, आगे फुल प्लान डिटेल्स जानते हैं।

1,050 वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 4G और 5G दोनों नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है, लेकिन 5G डेटा पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है। इसमें हर 28 दिन के साइकिल में 300GB की FUP लिमिट लागू है, यानी एक महीने में 300GB तक ही हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, VoNR (Voice over New Radio) सपोर्ट और रोज 100 SMS भी मिलेंगे।

Vi launches new Rs 401 postpaid plan with 50GB data, Sun NXT premium subscription, and more

यदि 2,180 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे 180 दिनों तक 4G और 5G सर्विस का फायदा मिलेगा। हालांकि इसमें भी 5G डेटा पर वही 300GB प्रति 28 दिन की लिमिट लागू है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, VoNR और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जा रही है।

ऊपर बताए गए इन दोनों प्लांस में किसी भी तरह के अतिरिक्त बेनिफिट्स शामिल नहीं किए गए हैं। यानी इसमें OTT सब्सक्रिप्शन, AI सर्विस या कोई अन्य प्रीमियम एक्स्ट्रा नहीं मिलता है। जो आजकल कई टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लांस में दे रही हैं। इसी वजह से इनकी कीमत के हिसाब से वैल्यू थोड़ी कम लग सकती है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो एंटरटेनमेंट या अतिरिक्त सेवाओं की तलाश कर रहे हैं।

Vodafone Idea vi 5G Launch in India 5G Speed 5G Sim 5G plan 5g band

आखिर में फिर से बताते चलें कि फिलहाल ये दोनों प्लांस सिर्फ चेन्नई में उपलब्ध हैं, लेकिन आने वाले समय में कंपनी इन्हें अन्य सर्कल्स में भी रोलआउट कर सकती है। Vi के ये नए प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं जो लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा उपयोग करते हैं, लेकिन अगर आप OTT या अन्य अतिरिक्त फायदे चाहते हैं तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Vodafone Idea के 1,050 और 2,180 रुपये वाले प्लान हुए लॉन्च: 5G डेटा के साथ 300GB लिमिट, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-rs-1050-rs-2180-prepaid-plans-5g-data-300gb-limit-benefits-validity-india/feed/ 0
Jio – Airtel के बाद अब Vi ने भी दिया झटका! इन प्रीपेड यूजर्स को होगा नुकसान https://www.91mobiles.com/hindi/vi-recharge-plan-redused-validity-and-data-benifite/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-recharge-plan-redused-validity-and-data-benifite/#respond Thu, 25 Sep 2025 06:01:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183178 कंपनी को तो मुनाफा होगा लेकिन मोबाइल यूजर्स को घाटा उठाना पड़ेगा।

The post Jio – Airtel के बाद अब Vi ने भी दिया झटका! इन प्रीपेड यूजर्स को होगा नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते दिनों Reliance Jio और Airtel ने अपने कुछ प्लान्स की कीमतों में बदलाव करते हुए रिचार्ज को महंगा कर दिया था। वहीं साथ ही इन कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी भी घटाई थी। Vodafone Idea यानी Vi भी अब इसी राह पर चल निकली है। वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने भी अपने कस्टमर्स को झटका देते हुए सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में बदलाव कर दिया है जिससे कंपनी को तो मुनाफा होगा लेकिन मोबाइल यूजर्स को घाटा उठाना पड़ेगा।

वोडाफोन आइडिया (वीआई) द्वारा ये बदलाव 189 रुपये वाले प्लान में किए गए हैं। यह प्रीपेड प्लान है जो 28​ दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। इस प्लान में कंपनी की ओर से यूजर्स को 2GB Data दिया जाता था और इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे महीने यानी 28 दिनों के लिए कुल 300 फ्री एसएमएस भी मिलते थे। अब यही 189 रुपये वाला पहले से कम किफायती हो गया है और इसमें दिए जा रहे फायदों में कटौती कर दी गई है।

कंपनी ने प्लान की कीमत में तो कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन इसकी वैधता को कम कर दिया गया है। पहले यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था लेकिन अब वीआई 189 रुपये के प्लान में 26 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। प्लान की वैधता 2 दिन कम कर दी गई है।

वैलिडिटी कम करने के साथ ही Vodafone Idea ने इस प्लान में मिलने वाले डाटा बेनिफिट को भी घटाया है। पहले जहां 28 दिनों के लिए 2जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा था वहीं अब प्लान चेंज होने के बाद इसमें सिर्फ 1GB Data ही मिलेगा। यानी इंटरनेट बेनिफिट को कंपनी ने आधा कर दिया है। बताते चलें कि यह 1जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद कंपनी 50p/MB की दर से चार्ज भी वसूलेगी।

Jio Network Down jio service Outage in india

वहीं 189 रुपये वाले Vi प्लान में कंपनी 26 दिनों के लिए 300SMS दे रही है जिसका इस्तेमाल किसी भी कंपनी के नंबर पर किया जा सकता है। अगर यूजर्स पूरी वैलिडिटी में इन 300 एसएमएस को खत्म कर देते हैं तो लोकल नंबर पर एसएमएस भेजने के लिए 1 रुपया और एसटीडी नंबर पर एसएमएस करने के लिए 1.5 रुपया चुकाना होगा।

वीआई का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो इंटरनेट का इस्तेमाल बेहद कम करते हैं और अपना फोन कॉलिंग के लिए ज्यादा यूज़ करते हैं। 200 रुपये से भी कम में यह रिचार्ज प्लान मोबाइल नंबर को चालू रखने में मदद करता है। घर के बड़े बुजुर्गों के नंबर पर यह रिचार्ज करवाना फायदेमंद सबित हो सकता है ताकि वह दूसरों से कनेक्ट रह सके।

50000 rupee fine vodafone pay to user for blocking mobile number

28 दिन की वैलिडिटी को घटाकर 26 दिन कर देना ऐसे ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ेगा। देखने को तो सिर्फ 2 दिन ही कम हुए हैं लेकिन अगर पूरे साल के हिसाब से देखा जाए तो, पहले यूजर्स एक वर्ष में 13 बार इस रिचार्ज को करवाते थे। लेकिन आप वैधता घटने के बाद अब 1 साल में 14 बार रिचार्ज करवा पड़ेगा। यानी एक महीना का पैसा ग्राहको को अतिरिक्त देना पड़ेगा।

लगे हाथ बताते चलें कि अगर आप वीआई कस्टमर हैं तो 189 रुपये वाले प्लान की जगह पर कंपनी का 199 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है जिसके साथ 2GB Data, Unlimited Calls और 300 एसएमएस मिलेंगे। यानी सिर्फ 10 रुपये एक्स्ट्रा देकर आप 2 दिन की वैलिडिटी और 1जीबी डाटा अतिरिक्त पा सकते हैं।

The post Jio – Airtel के बाद अब Vi ने भी दिया झटका! इन प्रीपेड यूजर्स को होगा नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-recharge-plan-redused-validity-and-data-benifite/feed/ 0
299 रुपये वाला नया प्लान लाया Vi, जानें इसकी खूबियां और कमियां https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-introduces-rs299-addon-postpaid-plan/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-introduces-rs299-addon-postpaid-plan/#respond Fri, 23 May 2025 03:23:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174281 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान यूजर्स के लिए एक शानदार नया ऐड-ऑन फीचर लॉन्च किया है। अब ग्राहक अपने मौजूदा फैमिली प्लान में 299 रुपये प्रति मेंबर की कीमत पर अधिकतम 8 सेकेंडरी मेंबर्स को जोड़ सकते हैं। यह नया ऑप्शन खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है […]

The post 299 रुपये वाला नया प्लान लाया Vi, जानें इसकी खूबियां और कमियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान यूजर्स के लिए एक शानदार नया ऐड-ऑन फीचर लॉन्च किया है। अब ग्राहक अपने मौजूदा फैमिली प्लान में 299 रुपये प्रति मेंबर की कीमत पर अधिकतम 8 सेकेंडरी मेंबर्स को जोड़ सकते हैं। यह नया ऑप्शन खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो एक ही प्लान के अंतर्गत सभी मेंबर्स को जोड़ना चाहते हैं।

Vi फैमिली प्लान में नया अपडेट क्या है?

इस नए फीचर की मदद से ग्राहक Vi ऐप के जरिए आसानी से अपने मौजूदा फैमिली पोस्टपेड प्लान में सदस्य जोड़ सकते हैं, जिससे हर सदस्य को बेहतर डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं।

Vi का कहना है कि 299 रुपये में जुड़े हर सदस्य को हर महीने 40GB हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। इतना डाटा इस प्राइस रेंज में बेहतरीन माना जा सकता है। यह नया ऐड-ऑन ऑप्शन Vi की मौजूदा फैमिली पोस्टपेड रेंज का हिस्सा होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 701 रुपये से शुरू होती है।

इस नए ऐड-ऑन फीचर की 2 बड़ी खूबियां

1. किफायती कीमत पर बड़ा परिवार जोड़ने की सुविधा

299 रुपये प्रति सदस्य में 40GB डाटा के साथ मेंबर जोड़ने का ऑप्शन Vi को बाजार में दूसरों से अलग बनाता है। यह उन परिवारों के लिए फायदेमंद है जो एक ही बिल में सभी कनेक्शन चाहते हैं।

2. सिंगल बिलिंग और अकाउंट मैनेजमेंट में आसानी

सभी कनेक्शनों के लिए एक ही बिल मिलता है, जिससे भुगतान और ट्रैकिंग आसान हो जाती है। साथ ही, हर सदस्य को अलग-अलग डाटा एलोकेशन मिलता है, जिससे डाटा शेयरिंग का झंझट नहीं होता।

इस नए ऐड-ऑन फीचर की 2 बड़ी कमियां

ओटीटी बेनिफिट्स सभी मेंबर्स के लिए नहीं

प्लान में मिलने वाले ओटीटी फायदे सिर्फ प्राइमरी मेंबर या सीमित यूज़र्स को मिलते हैं। सभी सेकेंडरी मेंबर्स को समान ओटीटी एक्सेस नहीं मिलता, जो थोड़ी निराशा पैदा कर सकता है।

डाटा रोलओवर की लिमिट स्पष्ट नहीं

40GB डाटा तो मिल रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि बचा हुआ डाटा अगले महीने रोलओवर होगा या नहीं। इस तरह की जानकारी की कमी कई यूज़र्स को भ्रमित कर सकती है।

The post 299 रुपये वाला नया प्लान लाया Vi, जानें इसकी खूबियां और कमियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-introduces-rs299-addon-postpaid-plan/feed/ 0
28 दिन चलने वाला नया रिचार्ज लाई यह कंपनी, डाटा के साथ फ्री मिलेगी कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/28-day-new-recharge-plan-launched-buy-vi-with-free-calling-data/ https://www.91mobiles.com/hindi/28-day-new-recharge-plan-launched-buy-vi-with-free-calling-data/#respond Tue, 15 Apr 2025 03:31:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171601 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया और बजट-फ्रेंडली प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान को बिना किसी बड़ी घोषणा के चुपचाप अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्लान उन यूज़र्स को […]

The post 28 दिन चलने वाला नया रिचार्ज लाई यह कंपनी, डाटा के साथ फ्री मिलेगी कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया और बजट-फ्रेंडली प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान को बिना किसी बड़ी घोषणा के चुपचाप अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्लान उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो रोजमर्रा के लिए सस्ता रिचार्ज पैक चाहते हैं। वहीं, खास बात है कि ₹340 कीमत वाला यह प्लान अब देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध है। साथ ही Vi का यह नया प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें सीमित डाटा की जरूरत होती है, लेकिन कॉलिंग और SMS की सुविधा भी भरपूर चाहिए होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं और किन यूज़र्स के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

₹340 वाले Vi प्लान की मुख्य विशेषताएं

  • वैलिडिटी: 28 दिन
  • डेली डाटा: 1GB प्रतिदिन + 1GB अतिरिक्त (extra) डेटा
  • SMS: हर दिन 100 मैसेज
  • वॉयस कॉलिंग: अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल
  • 5G लाभ: मुंबई सर्किल में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा एक्सेस

जैसा कि हमने आपको बताया कि इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, और इसमें यूजर्स को डेली 1GB डेटा, हर दिन 100 SMS, और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, कंपनी 1GB अतिरिक्त डाटा भी दे रही है। वहीं, अभी के लिए सिर्फ मुंबई सर्किल के यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा।

अगर प्रतिदिन के खर्च की बात करें, तो यह प्लान करीब ₹12 प्रतिदिन पड़ता है, जो कुछ ग्राहकों को थोड़ा महंगा लग सकता है। हालांकि, जिन यूजर्स को सीमित डाटा और लगातार कॉलिंग की जरूरत है, उनके लिए यह प्लान एक संतुलित विकल्प हो सकता है।

वीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक ₹340 वाले इस प्रीपेड प्लान में कोई अतिरिक्त बेनिफिट्स का उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन, टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी वेबसाइट TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान के साथ कुछ छुपे हुए या “non-highlighted” बेनिफिट्स भी दिए जा सकते हैं। इन अतिरिक्त सुविधाओं में शामिल हैं:

  • रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा: इस दौरान यूज़र्स बिना किसी डेटा कटौती के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो खासतौर पर नाइट ब्राउजिंग या डाउनलोडिंग के लिए फायदेमंद है।
  • वीकेंड डाटा रोलओवर: अगर आपने हफ्ते के दिनों में जो डाटा यूज़ नहीं किया है, वह वीकेंड पर ट्रांसफर हो जाता है, जिससे आपका डाटा बेकार नहीं जाता।
  • डाटा डिलाइट बेनिफिट: यह एक लॉयल्टी-बेस्ड फीचर है, जिसमें यूजर्स को समय-समय पर फ्री डाटा रिवॉर्ड्स दिए जाते हैं, खासतौर पर MyVi App के जरिए एक्टिव रहने पर।

इन संभावित बेनिफिट्स को देखते हुए यह प्लान उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो कम कीमत में बेसिक जरूरतों के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी चाहते हैं। हालांकि, यह सुझाव दिया जाता है कि यूज़र रिचार्ज से पहले MyVi ऐप या वेबसाइट पर इन बेनिफिट्स की पुष्टि जरूर कर लें।

The post 28 दिन चलने वाला नया रिचार्ज लाई यह कंपनी, डाटा के साथ फ्री मिलेगी कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/28-day-new-recharge-plan-launched-buy-vi-with-free-calling-data/feed/ 0
इंतजार हुआ खत्म! Vodafone Idea ने लॉन्च की 5G सर्विस, Vi 5G रिचार्ज भी हुए लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-launches-5g-service-in-mumbai-know-vi-5g-prepaid-and-postpaid-plans/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-launches-5g-service-in-mumbai-know-vi-5g-prepaid-and-postpaid-plans/#respond Wed, 19 Mar 2025 06:04:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169557 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vodafone Idea (Vi) ने आखिरकार मंगलवार को भारत में अपनी 5G सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। कंपनी का 5G नेटवर्क फिलहाल मुंबई में लाइव हो चुका है, जबकि बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब के वोडाफोन आइडिया यूजर्स को जल्द ही 5G का मजा मिल पाएगा। इसके साथ ही, Vi ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक […]

The post इंतजार हुआ खत्म! Vodafone Idea ने लॉन्च की 5G सर्विस, Vi 5G रिचार्ज भी हुए लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vodafone Idea (Vi) ने आखिरकार मंगलवार को भारत में अपनी 5G सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। कंपनी का 5G नेटवर्क फिलहाल मुंबई में लाइव हो चुका है, जबकि बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब के वोडाफोन आइडिया यूजर्स को जल्द ही 5G का मजा मिल पाएगा। इसके साथ ही, Vi ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष 5G माइक्रोसाइट जोड़ी है, जिसमें नेटवर्क कवरेज, स्पीड और प्लान्स की जानकारी दी गई है। यूजर्स अब नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स खरीदकर इस 5G सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

Vi 5G की वेबसाइट और रिचार्ज हुए लाइव

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि Vi ने अपनी वेबसाइट पर एक 5G माइक्रोसाइट लॉन्च की है, जिसमें “लाइटनिंग-फास्ट कनेक्टिविटी” और “कम्युनिकेशन के नए युग में स्वागत” जैसे स्लोगन दिखाए गए हैं। इस पेज पर यूजर्स अपने सर्कल की 5G कवरेज चेक कर सकते हैं। फिलहाल, सिर्फ मुंबई में 5G एक्टिव है, जबकि अन्य राज्यों में अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।

Vi 5G प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है, जिसमें मुंबई पहला शहर है जहां इसका नेटवर्क लाइव हुआ है। कंपनी ने 5G प्लान्स की विस्तृत जानकारी साझा की है, जिसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के विकल्प शामिल हैं। प्रीपेड प्लान्स की बात करें तो ₹299, ₹349, ₹365 और ₹3,599 के प्लान्स उपलब्ध हैं, जिनमें क्रमशः 1GB, 1.5GB, 2GB प्रतिदिन और वार्षिक 2GB प्रतिदिन डेटा शामिल है। इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा भी दिया जा रहा है।

Vi 5G पोस्टपेड प्लान

वहीं, पोस्टपेड यूजर्स के लिए Vi Max 451, Vi Max 551, Vi Max 751 और REDX 1201 जैसे प्लान्स पेश किए गए हैं, जो 50GB से लेकर अनलिमिटेड 5G डेटा तक की पेशकश करते हैं। Vi ने अपने 5G ग्राहकों के लिए एक इंट्रोडक्टरी ऑफर भी लॉन्च किया है, जिसके तहत सीमित समय के लिए सभी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो 2GB/दिन से कम डेटा वाले प्लान्स का उपयोग करते हैं, क्योंकि Jio और Airtel की तुलना में Vi अपने सभी 5G प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दे रहा है।

Vi 5G का खास ऑफर

Vi फिलहाल इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है, लेकिन यह सीमित समय के लिए हो सकता है। Vi भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है जो 2GB/दिन से कम डाटा वाले प्लान्स में भी अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है। Airtel और Jio केवल उन्हीं प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा देते हैं, जिनमें कम से कम 2GB/दिन का डाटा शामिल होता है।

The post इंतजार हुआ खत्म! Vodafone Idea ने लॉन्च की 5G सर्विस, Vi 5G रिचार्ज भी हुए लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-launches-5g-service-in-mumbai-know-vi-5g-prepaid-and-postpaid-plans/feed/ 0
Airtel, Jio, Vi और BSNL के सबसे सस्ते कॉलिंग प्लान, प्राइस 99 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-vs-jio-vs-vi-vs-bsnl-cheapest-prepaid-calling-plans/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-vs-jio-vs-vi-vs-bsnl-cheapest-prepaid-calling-plans/#respond Tue, 04 Feb 2025 05:48:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166038 TRAI के ताजा निर्देशों के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने नए प्लान पेश किए हैं, जो सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS सेवाएं प्रदान करते हैं।

The post Airtel, Jio, Vi और BSNL के सबसे सस्ते कॉलिंग प्लान, प्राइस 99 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TRAI के ताजा निर्देशों के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने नए प्लान पेश किए हैं, जो सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS सेवाएं प्रदान करते हैं। ये प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं, जिन्हें इंटरनेट डाटा की जरूरत नहीं होती और वे केवल कॉलिंग व मैसेजिंग के लिए मोबाइल सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, लेटेस्ट प्लान्स से उन ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी जो बिना डाटा प्लान के किफायती टेलीकॉम सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसे ही यूजर हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL के सबसे सस्ते वॉयस ओनली रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताएंगे।

Airtel का सबसे सस्ता वॉयस और SMS ओनली प्लान

Airtel का 469 रुपये वाला प्रीपेड प्लानः एयरटेल का 469 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 900 एसएमएस, 3 महीने की अपोलो 24/7 सर्कल सदस्यता और मुफ्त हैलो ट्यून्स की सुविधा मिलती है।

Jio का सबसे सस्ता वॉयस और SMS ओनली प्लान

Jio Launches Voice and SMS-Only Plans
Jio Launches Voice and SMS-Only Plans

Jio 448 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लानः  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1200 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत है।

Vi का सबसे सस्ता वॉयस और SMS ओनली प्लान

470 रुपये का वीआई प्लान: कम कीमत में 84 दिनों की वैलिडिटी चाहिए तो वोडाफोन आइडिया का 470 रुपये का प्लान बेहतरीन विकल्प है। इस प्लान के तहत भी सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, पूरे वैलिडिटी पीरियड में 900 SMS भेजने का विकल्प भी मिलता है। यह प्लान कम बजट वाले ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी है।

BSNL का सबसे सस्ता वॉयस और SMS ओनली प्लान

99 रुपये का BSNL प्लान: BSNL का 99 रुपये का प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प है, जिन्हें केवल वॉयस कॉलिंग की सुविधा चाहिए। इस प्लान में 17 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है और इसके तहत आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान खासतौर पर एक कॉलिंग वाउचर है, जिसमें केवल वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है और कोई अन्य बेनिफिट्स, जैसे डाटा या एसएमएस शामिल नहीं हैं।

अगर देखा जाए तो इस लिस्ट में सबसे किफायती प्लान बीएसएनएल का है क्योंकि जियो, एयरटेल और वीआई से लगभग 300 रुपये से सस्ता यूजर्स को BSNL का

The post Airtel, Jio, Vi और BSNL के सबसे सस्ते कॉलिंग प्लान, प्राइस 99 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-vs-jio-vs-vi-vs-bsnl-cheapest-prepaid-calling-plans/feed/ 0
24 घंटे में ब्लॉक की 1.35 करोड़ इंटरनेशनल फ्रॉड कॉल! साइबर क्राइम रोकने की राह में भारत सरकार का बड़ा एक्शन https://www.91mobiles.com/hindi/1-35-crore-incoming-international-spoofed-calls-blocked-in-just-24-hours/ https://www.91mobiles.com/hindi/1-35-crore-incoming-international-spoofed-calls-blocked-in-just-24-hours/#respond Wed, 29 Jan 2025 08:01:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165524 DoT ने 24 घंटों के भीतर 1.35 करोड़ फर्जी अन्तर्राष्ट्रीय कॉल ब्लॉक कर डाली है।

The post 24 घंटे में ब्लॉक की 1.35 करोड़ इंटरनेशनल फ्रॉड कॉल! साइबर क्राइम रोकने की राह में भारत सरकार का बड़ा एक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेशनल नंबरों से आने वाली फर्जी कॉल ने आम जनता की नाम में दम कर रखा है। बीते कुछ महीनों में सैकड़ों ऐसे केस सामने आए हैं जहां मोबाइल यूजर्स को बेवकूफ बनाकर उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। +92 Code वाले पाकिस्तानी नंबर से लेकर अरब तथा पश्चिमी देशों के नंबरों में कॉल आने लगी है। लेकिन अब साइबर क्राइम रोकने की राह में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने उठाया बड़ा कदम उठाते हुए 24 घंटों के भीतर ही 1.35 करोड़ फर्जी कॉल ब्लॉक कर डाली है।

फ्रॉड इंटरनेशनल कॉल ब्लॉक

दूरसंचार विभाग ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि पहले हर दिन करोड़ों की संख्या में इंटरनेशनल नंबरों से फ्रॉड कॉल आती थी। ये कॉल पूरे देश में की जाती थी तथा भारतीय मोबाइल यूजर्स के साथ स्कैम किया जाता था। लेकिन अब मामले की गंभीरता को समझते हुए भारत सरकार के Department of Telecommunications ने सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (TSPs) के साथ मिलकर स्पूफ कॉल प्रिवेंशन सिस्टम को इंप्लिमेंट किया है।

इस इंटरनेशनल इन​कमिंग SCP सिस्टम के साथ DoT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटों के अंदर 1.35 करोड़ फ्रॉड इंटरनेशनल कॉल को ब्लॉक कर दिखाया है। दूरसंचार विभाग ने BSNL, Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के सहयोग से 20 से ज्यादा करियर/एग्रिगेटर को ब्लॉक किया है जो अन्तर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल हैंडल कर रहे थे।

टेलीकॉम ऑपरेटर्स को सरकार की चेतावनी

DoT यानी दूरसंचार विभाग ने रिलायंस जियो, एयरटेल, वीआई तथा बीएसएनएल टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को सुझाव दिया है कि वह उन सभी इंटरनेशनल करियर्स का ट्रैफिक ब्लॉक कर दे जो बार-बार नकली कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (CLI) call को इंडिया में भेज रहे हैं।

साथ ही विभाग की ओर से सभी दूरसंचार कंपनियों को आदेश दिया गया है कि वह अन्तर्राष्ट्रीय नंबर से आ रही कॉल पर “International Calls” लिखा दिखाए, जिससे के आम जनता कॉल रिसीव करने से पहले ही समझ सके कि वह फोन कॉल देश के बाहर से आ रही है तथा DoT, TRAI, police, RBI, customs, UIDAI या अन्य किसी सरकारी विभाग की नहीं है।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की स्टेटमेंट के अनुसार अभी तक 90 प्रतिशत फ्रॉड इनकमिंग इंटरनेशनल कॉल्स को ब्लॉक किया जा चुका है। इस सरकारी डाक्यूमेंट को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

The post 24 घंटे में ब्लॉक की 1.35 करोड़ इंटरनेशनल फ्रॉड कॉल! साइबर क्राइम रोकने की राह में भारत सरकार का बड़ा एक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/1-35-crore-incoming-international-spoofed-calls-blocked-in-just-24-hours/feed/ 0
Airtel-Jio-Vi-BSNL: ये रहे बिना इंटरनेट वाले Voice प्लान, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-bsnl-voice-only-calling-plan-knows-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-bsnl-voice-only-calling-plan-knows-benefits/#respond Wed, 29 Jan 2025 06:21:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165532 आज हम आपको इस आर्टिकल में Airtel, Jio, Vodafone idea और BSNL के Voice Only Recharge Plan के बारे में बताने वाले हैं।

The post Airtel-Jio-Vi-BSNL: ये रहे बिना इंटरनेट वाले Voice प्लान, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TRAI के हालिया निर्देश के जवाब में इन कंपनियों ने नए प्लान लॉन्च किए हैं, जो सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा प्रदान करते हैं। ये प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं, जिन्हें इंटरनेट डाटा की जरूरत नहीं होती और वे सिर्फ बेसिक कॉलिंग व मैसेजिंग के लिए मोबाइल सर्विस का उपयोग करते हैं। इन प्लान से उन ग्राहकों को राहत मिलेगी जो बिना डाटा प्लान के सस्ती टेलीकॉम सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसे ही टेलीकॉम यूजर हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में Airtel, Jio, Vodafone idea और BSNL के Voice Only Recharge Plan के बारे में बताने वाले हैं।

Airtel वॉयस और SMS ओनली प्लान

  1. Airtel का 469 रुपये वाला प्रीपेड प्लानः एयरटेल का 469 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 900 एसएमएस, 3 महीने की अपोलो 24/7 सर्कल सदस्यता और मुफ्त हैलो ट्यून्स की सुविधा मिलती है।
  2. Airtel का 1,849 रुपये प्रीपेड प्लानः यह प्लान 365 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3,600 एसएमएस के साथ आता है। इसमें 3 महीने की अपोलो 24/7 सर्कल सदस्यता और मुफ्त हैलो ट्यून्स भी शामिल हैं।

Jio वॉयस और SMS ओनली प्लान

Jio Launches Voice and SMS-Only Plans
Jio Launches Voice and SMS-Only Plans
  1. Jio 448 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लानः  इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1200 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत है।
  2. Jio 1,748 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लानः प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3600 एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान में पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

Vi वॉयस और SMS ओनली प्लान

  1. 1,849 रुपये का वीआई प्लान: अगर आप पूरे साल की वैलिडिटी चाहते हैं, तो वोडाफोन आइडिया का 1849 रुपये का प्लान एक अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में 365 दिनों तक सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही पूरे वैलिडिटी पीरियड में 3600 SMS भेजने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद किफायती है, जो लंबे समय तक एक बार रिचार्ज करवाने की सुविधा चाहते हैं।
  2. 470 रुपये का वीआई प्लान: कम कीमत में 84 दिनों की वैलिडिटी चाहिए तो वोडाफोन आइडिया का 470 रुपये का प्लान बेहतरीन विकल्प है। इस प्लान के तहत भी सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, पूरे वैलिडिटी पीरियड में 900 SMS भेजने का विकल्प भी मिलता है। यह प्लान कम बजट वाले ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी है।

BSNL वॉयस और SMS ओनली प्लान

  1. 99 रुपये का BSNL प्लान: BSNL का 99 रुपये का प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प है, जिन्हें केवल वॉयस कॉलिंग की सुविधा चाहिए। इस प्लान में 17 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है और इसके तहत आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान खासतौर पर एक कॉलिंग वाउचर है, जिसमें केवल वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है और कोई अन्य बेनिफिट्स, जैसे डाटा या एसएमएस शामिल नहीं हैं।
  2. 439 रुपये का BSNL प्लान: BSNL का 439 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प है, जो मीडियम-टर्म वैलिडिटी के साथ वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहते हैं। इस प्लान में 90 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है, जिसमें सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान कुल 300 SMS भेजने का विकल्प भी मिलता है। हालांकि, यह प्लान वॉयस और SMS पर केंद्रित है, इसलिए इसमें डाटा सुविधाएं शामिल नहीं हैं।

The post Airtel-Jio-Vi-BSNL: ये रहे बिना इंटरनेट वाले Voice प्लान, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-bsnl-voice-only-calling-plan-knows-benefits/feed/ 0
Vi ने पेश किए दो सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-launch-two-new-only-calling-recharge-price-start-rs-470/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-launch-two-new-only-calling-recharge-price-start-rs-470/#respond Mon, 27 Jan 2025 11:49:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165341 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया (Vi) भले ही यूजरबेस के मामले में जियो और एयरटेल से पीछे हो, लेकिन अपने मौजूदा सब्सक्राइबर्स को बेहतरीन बेनिफिट्स देकर उन्हें जोड़े रखने की कोशिश लगातार कर रहा है। हाल ही में सभी टेलिकॉम कंपनियों ने वॉइस-ओनली प्लान्स लॉन्च किए हैं, और Vi भी लंबी वैलिडिटी और किफायती कीमतों के […]

The post Vi ने पेश किए दो सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया (Vi) भले ही यूजरबेस के मामले में जियो और एयरटेल से पीछे हो, लेकिन अपने मौजूदा सब्सक्राइबर्स को बेहतरीन बेनिफिट्स देकर उन्हें जोड़े रखने की कोशिश लगातार कर रहा है। हाल ही में सभी टेलिकॉम कंपनियों ने वॉइस-ओनली प्लान्स लॉन्च किए हैं, और Vi भी लंबी वैलिडिटी और किफायती कीमतों के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने इसी लिस्ट में दो नए प्लान्स को उतारा है। आइए आगे आपको इन नए प्लान की कीमत और बेनिफिट्स की जानकारी देते हैं।

ये दो प्लान हुए लॉन्च

वोडाफोन आइडिया ने 1849 रुपये और 470 रुपये की कीमत वाले दो प्लान्स को पेश किया है। इन नए प्लान्स में 84 दिनों और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, इन प्लान्स में यूजर्स को सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS भेजने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि, ये वॉइस-ओनली पैक हैं, इसलिए इनमें किसी प्रकार के डाटा बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं। ये प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं जो 2G फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं या जिनके पास सेकेंडरी नंबर है, जिससे डाटा का इस्तेमाल नहीं होता।

Vi का 1849 रुपये वाला प्लान

अगर आप पूरे साल की वैलिडिटी चाहते हैं, तो वोडाफोन आइडिया का 1849 रुपये का प्लान एक अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में 365 दिनों तक सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही पूरे वैलिडिटी पीरियड में 3600 SMS भेजने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद किफायती है, जो लंबे समय तक एक बार रिचार्ज करवाने की सुविधा चाहते हैं।

Vi का 470 रुपये वाला प्लान

कम कीमत में 84 दिनों की वैलिडिटी चाहिए तो वोडाफोन आइडिया का 470 रुपये का प्लान बेहतरीन विकल्प है। इस प्लान के तहत भी सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, पूरे वैलिडिटी पीरियड में 900 SMS भेजने का विकल्प भी मिलता है। यह प्लान कम बजट वाले ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी है।

TRAI के निर्देशों का पालन

टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे ऐसे सस्ते प्रीपेड प्लान्स पेश करें, जिनमें डाटा शामिल न हो लेकिन कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाए। इन प्लान्स का मुख्य उद्देश्य उन ग्राहकों को लाभ पहुंचाना है, जो 2G फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या डाटा की आवश्यकता नहीं रखते।

The post Vi ने पेश किए दो सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-launch-two-new-only-calling-recharge-price-start-rs-470/feed/ 0
Vodafone Idea का अनलिमिटेड 4G डेटा वाला प्लान ‘Nonstop Hero’ हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-nonstop-hero-plan-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-nonstop-hero-plan-announced/#respond Mon, 13 Jan 2025 13:12:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164251 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

जियो और एयरटेल जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को कड़ी टक्कर देने के उद्देश्य से, वीआई (Vodafone Idea) ने देश में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ‘Nonstop Hero’ प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों को प्लान की वैधता अवधि के दौरान डेटा खत्म होने से बचाने के लिए बनाया गया है और इसमें अनलिमिटेड 4जी […]

The post Vodafone Idea का अनलिमिटेड 4G डेटा वाला प्लान ‘Nonstop Hero’ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • वोडाफोन आइडिया नॉनस्टॉप हीरो का नया प्लान भारत में 365 रुपये से शुरू होता है।
  • यह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक सहित चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध है।
  • अनलिमिटेड 4G डेटा के अलावा, Vi प्लान रिचार्ज पैक के आधार पर अलग-अलग लाभ प्रदान करता है।

जियो और एयरटेल जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को कड़ी टक्कर देने के उद्देश्य से, वीआई (Vodafone Idea) ने देश में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ‘Nonstop Hero’ प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों को प्लान की वैधता अवधि के दौरान डेटा खत्म होने से बचाने के लिए बनाया गया है और इसमें अनलिमिटेड 4जी डेटा की सुविधा दी गई है। वोडाफोन आइडिया के नॉनस्टॉप हीरो प्लान के बारे में अधिक जानकारी आगे दी गई है।

वोडाफोन आइडिया नॉनस्टॉप हीरो प्लान की कीमत, उपलब्धता और अन्य डिटेल्स

  • वोडाफोन आइडिया नॉनस्टॉप हीरो ऑफर की कीमत 365 रुपये से शुरू होकर भारतीय ग्राहकों के लिए 1,198 रुपये तक है।
  • यह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध है।
  • अनलिमिटेड डेटा के अलावा, यह प्लान रिचार्ज पैक के आधार पर अलग-अलग लाभ प्रदान करता है।

Vodafone Idea plan

आप नीचे कीमत और बेनिफिट्स की जानकारी देख सकते हैं:

कीमत बेनिफिट्स वैलिडिटी
365 रुपये Unlimited 4G data, voice, and 100 SMS per day 28 days
379 रुपये Unlimited 4G data, voice, and 100 SMS per day 1 Month
407 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, SunNxt subscription 28 days
408 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, and SonyLiv subscription 28 days
449 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, and Vi Movies and TV subscription 28 days
469 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, and 3 months Disney+ Hotstar subscription 28 days
649 रुपये Unlimited 4G data, voice, and 100 SMS per day 56 days
979 रुपये Unlimited data, voice, 100 SMS per day, Vi Movies and TV subscription 84 days
994 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, and 3 months Disney+ Hotstar subscription 84 Days
996 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, and 90 days Amazon Prime Lite subscription 84 days
997 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, and SunNxt subscription 84 days
998 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, and SonyLiv subscription 84 days
1,198 रुपये Unlimited 4G data, voice, 100 SMS per day, and Netflix subscription 70 days

कुल मिलाकर, वोडाफोन आइडिया नॉनस्टॉप हीरो प्लान को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो वॉयस, एसएमएस और ओटीटी लाभों के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। कंपनी ने यह भी कहा कि यह प्लान केवल निजी उपयोग के लिए है और इसका उपयोग किसी भी संस्था द्वारा कमर्शियल उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है।

The post Vodafone Idea का अनलिमिटेड 4G डेटा वाला प्लान ‘Nonstop Hero’ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-nonstop-hero-plan-announced/feed/ 0