Virat Kohli | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Mar 2023 12:25:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 पाक के खिलाफ विराट ने दिखाया दम, यहां देखें T20 World cup में भारत के मैच का पूरा शेड्यूल https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-pakistan-match-virat-kohli-t20-world-cup-full-highlights/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-pakistan-match-virat-kohli-t20-world-cup-full-highlights/#respond Tue, 25 Oct 2022 05:02:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90773 India vs Zimbabwe का मैच 6 नवंबर को होगा।

The post पाक के खिलाफ विराट ने दिखाया दम, यहां देखें T20 World cup में भारत के मैच का पूरा शेड्यूल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिवाली से ठीक एक दिन पहले भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान पर एक रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ देश को दीपावली का उपहार दे दिया है। इस हाईवोल्टेज मैच पर सबकी निगाहें लगी थीं और इस मैच के हीरो फिर से अपने चेज मास्टर किंग कोहली रहे। 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी के साथ कोहली ने इस मुश्किल मैच को भारत की झोली में डाल दिया। खचाखच भीड़ से भरे मेलबर्न के ऐतिहासिक स्टेडियम में दर्शकों का जोश देखते बनाता था। भारत और पाकिस्तान के हजारों समर्थक मैच को लाइव देखने के लिए पहुंचे और रोमांच भी पूरा हाई रहा। आखिरी बॉल तक मैच चला और उस वक्त तक सबकी सांसे अटकी हुई थी कि कुछ भी हो सकता है। मगर विराट कोहली के धौर्य भारी पारी और आक्रामक रवैये ने इस मैच का रुख अपनी ओर कर लिया।

भारत पाकिस्तान मैच की हाइलाइट

वैसे तो भारत पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच का हरेक पल यादगार है लेकिन यदि आप मैच देखने से चूक गए हैं या फिर इसके हाईलाइट्स को कम समय में देखना चाहते हैं तो पूरी व्यवस्था है। भारत पाकिस्तान के इस मैच को Disney+ Hotstar से देख सकते हैं। इसके अलावा t20worldcup की वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकता है। यहां क्लिक कर देखें मैच की हाइलाइट

कोहली की यादगार पारी

india-vs-pakistan-match-virat-kohli-t20-world-cup-full-highlights

इस मैच के दौरान विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 रनों की यादगार पारी खेली जहां उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े। हालांकि शुरुआत उन्होंने काफी धीमी की क्योंकि 31 रनों पर ही भारत के 4 विकेट गिर चुके थे। परंतु हार्दिक पांड्या के साथ उन्होंने अच्छी साझेदारी कर मैच को भारत के पक्ष में कर दिया। अंतिम 3 ओवर में 48 रनों की जरूरत थी और भारत में इस लक्ष्य को अंतिम गेंद में पा लिया। मैच जीतने के बाद विराट ने अपनी इस पारी को अब तक की सबसे बेहतरीन पारी में से एक बताया।

T20 World cup में भारत के मैच (T20 World cup India matches)

23 October, Sunday
India vs Pakistan
01:30 pm (IST) Melbourne Cricket Ground, Melbourne
भारत 4 विकेट से जीता

27 October, Thursday
India vs Netherlands
12:30 pm (IST) Sydney Cricket Ground, Sydney

30 October, Sunday
India vs South Africa
4:30 pm (IST) Perth Stadium, Perth

2 November, Wednesday
India vs Bangladesh
1:30 pm (IST) Adelaide Oval, Adelaide

6 November, Sunday
India vs Zimbabwe
1:30 pm (IST) Melbourne Cricket Ground, Melbourne

रोहित-विराट का फोटो और वीडियो हो रहा है वायरल

इस मैच में जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर दौड़े चले और उन्होंने विराट को अपने कंधे पर उठा कर मैदान पर दौड़ लगा दी। रोहित शर्मा और विराट कोहली का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं मैच के बाद विराट कोहली के आंखों में आंसू आ गए और यह तस्वीर भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। वहीं अनुष्का शर्मा ने इस जीत के बाद विराट कोहली के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है और मीडिया में यह मैसेज भी काफी वायरल हो रहा है।

The post पाक के खिलाफ विराट ने दिखाया दम, यहां देखें T20 World cup में भारत के मैच का पूरा शेड्यूल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-vs-pakistan-match-virat-kohli-t20-world-cup-full-highlights/feed/ 0
Cricket World Cup 2019: जाने कैसे देखें मोबाइल पर वर्ल्ड कप मैचेज़ फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-cricket-world-cup-2019-matches-live-on-smartphone-free/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-cricket-world-cup-2019-matches-live-on-smartphone-free/#respond Thu, 30 May 2019 04:57:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31497 ICC Cricket World Cup 2019 (CWC 2019) में भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं।

The post Cricket World Cup 2019: जाने कैसे देखें मोबाइल पर वर्ल्ड कप मैचेज़ फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्रिकेट विश्व कप 2019 का आगाज आज यानी 30 मई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच से होगा। दुनिया की टॉप 10 वनडे टीमें इस साल ट्रॉफी को अपने कबजे में करने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। आप अगर क्रिकेट के सबसे बड़े फैन हैं और वर्ल्ड कप 2019 के किसी भी मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे ऑप्शन्स दे रहे हैं जिससे आप कहीं भी बैठकर अपने फोन में ही क्रिकेट मैच का मजा उठा सकते हैं।

HotStar

स्टार स्पोर्ट चैनल के अलावा हॉट स्टार पर भी लाइव मैचों का प्रसारण होगा। आप अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर इन मैचों को लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको 365 रुपए में एक साल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इस सब्सक्रिप्शन में आपको वर्ल्ड कप मैच के अलावा और भी कई कटेंट देख सकेंगे।

cricket

Jio Tv
अगर आप जियो सब्सक्राइबर्स हैं तो जियो टीवी पर भी मैच देख सकते हैं। हालांकि, यहां आपको फ्री में मैच देखने को मिलेगा। इसके लिए आपको किसी प्रकार का पैक लेने की जरुरत नहीं होगी। बता दें कि जियो टीवी ऐप आपको हॉटस्टॉर ऐप पर रिडायरेक्ट करके ले जाएगा।

cricket
इसके अलावा ब्रिटिश क्रिकेट प्रशंसक वर्ल्ड कप 2019 के मैच स्काई स्पोर्ट्स पर लैपटॉप और लैपटॉप पर देख सकेंगे। इस सेवा के लिए सदस्यता प्रति दिन £ 8.99, प्रति सप्ताह £ 14.99, और प्रति माह £ 25 है। संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट प्रशंसक स्टेटस विलो टीवी के माध्यम से आईसीसी विश्व कप मैच देख सकते हैं। विशेष रूप से, हॉटस्टार अब भारत और ब्रिटेन में उपलब्ध है।

बता दें कि Cricket World Cup 2019 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, आइसलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड में खेला जा रहा है। आज Cricket World Cup 2019 की शुरुआत इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले मैच से होगी। यह मैच लंदन में द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

The post Cricket World Cup 2019: जाने कैसे देखें मोबाइल पर वर्ल्ड कप मैचेज़ फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-cricket-world-cup-2019-matches-live-on-smartphone-free/feed/ 0
विराट कोहली बने जियोनी के ब्रांड ऐम्बेसडर https://www.91mobiles.com/hindi/gionee-signs-virat-kohli-as-brand-ambassador-in-hindi/ Mon, 09 Jan 2017 13:59:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3622 जियोनी इंडिया के सीईओ तथा एमडी ​अरविंद आर वोहरा ने कहा कि भारत विश्व में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। विराट कोहली तथा आलिया भट्ट देश के सबसे बड़े यूथ आईकन है ​और जियोनी इन्हें आपने साथ जोड़कर भारत में मुस्कान के साथ करोड़ो जवां दिलों में अपना बेंचमार्क सेट करेगी।

The post विराट कोहली बने जियोनी के ब्रांड ऐम्बेसडर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी अक्सर टीवी पर जियोनी के विज्ञापन मे क्यूट आलिया भट्ट दिखाई देती होंगी। परं​तु आपको बता दूं कि अब जियोनी मोबाइल के विज्ञापन में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी दिखाई देने वाले हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आज कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है।

10 दिनों में 10 मिलियन डाउनलोड के साथ ‘भीम’ ऐप ने रचा इतिहास

इस बात की घोषणा करते हुए जियोनी इंडिया के सीईओ तथा एमडी ​अरविंद आर वोहरा ने कहा कि भारत विश्व में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। विराट कोहली तथा आलिया भट्ट देश के सबसे बड़े यूथ आईकन है ​और जियोनी इन्हें आपने साथ जोड़कर भारत में मुस्कान के साथ करोड़ो जवां दिलों में अपना बेंचमार्क सेट करेगी।

virat-gionee-1 91Mobiles

इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मै जितनी गंभिरता और उत्साह के साथ अपना खेल खेलता हूं उसी तरह ही मैं अपने पार्टनर का भी चुनाव करता हूं। जियोनी में पैशन, संकल्प, कुछ नया करने और आगे बढ़ने की चाह है। ये वे सारे गुण हैं जो मैं एक ब्रांड में देखना चाहता हूं। यही वजह है​ कि मैं जियोनी ब्रांड के साथ जुड़कर मै बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रहा हूं।

रिलायंस जियो या आईडिया के साथ वोडाफोन का विलय हो सकता है

​गौरतलब है कि जियोनी भारत में 500 से ज्यादा रिटेल स्टोर खोलने की योजना बना रही है तथा साथ ही कंपनी का लक्ष्य आने वाले 6 महीनों में देश के मोबाईल उद्योग में अपना शेयर 5 प्रतिशत तक अधिक बढ़ाना है।

The post विराट कोहली बने जियोनी के ब्रांड ऐम्बेसडर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>