Vivo 11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 17 Aug 2018 06:46:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीवो ला रही है ‘वी’ शेप की नॉच वाला वी11 स्मार्टफोन, इसमें होगी 6जीबी रैम, 6.41-इंच एमोलेड डिसप्ले और डुअल कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v11-renders-leak-with-specifications-features-display-in-hindi/ Fri, 17 Aug 2018 06:46:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22053 फोन की डिसप्ले सुपर एमोलेड होगी तथा यह स्मार्टफोन भी अंडर-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर से लैस होगा।

The post वीवो ला रही है ‘वी’ शेप की नॉच वाला वी11 स्मार्टफोन, इसमें होगी 6जीबी रैम, 6.41-इंच एमोलेड डिसप्ले और डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने भारत में अपने नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस की शुरूआत वी सीरीज़ के वी9 स्मार्टफोन से की थी। यह स्मार्टफोन लुक में जितना शानदार था इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी उतनी ही दमदार है। वहीं अब खबर सामनें आ रही है कि कंपनी वी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए नेक्स्ट जेनेरेशन स्मार्टफोन वी11 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वीवो ने हालांकि वीवो वी11 को लेकर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन एक लीक में इस फोन के आॅफिशियल डाक्यूमेंट और फोटो सामनें आई है।

वीवो वी11 की यह डाक्यूमेंट फाइल सामनें आने से फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स पता चल गई है। इस डाक्यूमेंट में बताया गया है कि वी11 स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसमें 6.41-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी जाएगी। फोन की डिसप्ले सुपर एमोलेड होगी तथा वीवो नेक्स की तरह यह स्मार्टफोन भी अंडर-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर से लैस होगा। वहीं फोन में ओपो एफ9 प्रो की तरह छोटी सी ‘V’ आकार की नॉच दी जाएगी।

vivo-v11-1

लीक के मुताबिक वीवो वी11 को फनटच ओएस के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं साथ ही यह फोन डुअल सिम और 4जी एलटीई भी सपोर्ट करेगा।

एक्सक्लूसिव : वीवो वाई83 प्रो होने वाला है भारत में लॉन्च, इसमें होगी नॉच डिसप्ले, डुअल कैमरा और 4जीबी रैम

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तों वीवो वी11 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर ​दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 25-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की लॉन्च डेट क्या होगी और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा इसके लिए वीवो की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post वीवो ला रही है ‘वी’ शेप की नॉच वाला वी11 स्मार्टफोन, इसमें होगी 6जीबी रैम, 6.41-इंच एमोलेड डिसप्ले और डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>