vivo 1918 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 05 Aug 2019 05:15:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo के दो नए फोन हुए बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, रैम व प्रोसेसर का हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-1916-vivo-1918-listed-on-geekbench-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-1916-vivo-1918-listed-on-geekbench-specifications-leaked/#respond Mon, 05 Aug 2019 05:15:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33970 Vivo जल्द ही इन्हें मार्केट में लॉन्च करेगी।

The post Vivo के दो नए फोन हुए बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, रैम व प्रोसेसर का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी Vivo भारत में अपनी ‘एस सीरीज़’ की शुरूआत करने जा रही है। आने वाली 7 अगस्त को इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Vivo S1 इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा। ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर इस फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर Vivo अंर्तराष्ट्रीय मंच पर भी नए डिवाईस लाने की तैयारी कर रही है। चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Vivo के दो नए स्मार्टफोंस को देखा गया है जो जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकते हैं।

Vivo के जिन दो स्मार्टफोंस को गीकबेंच पर देखा गया है उनका मॉडल Vivo 1916 और Vivo 1918 है। बेंचमर्किंग साइट पर दोनों ही फोन मॉडल्स के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। स्पेसिफिकेशन्स को देखने हुए ये दोनों ही स्मार्टफोन मीड रेंज डिवाईस प्रतीत होते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही Vivo जल्द ही अपने नए फोन के पर्दा उठाएगी।

Vivo 1916

गीकबेंच पर लिस्ट हुए Vivo 1916 की बात पहले करें तो यह मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित दिखाया गया है जिसमें फनटच 9.0 ओएस मौजूद है। प्रोसेसिंग के लिए Vivo 1916 में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसे​सर दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई है जिसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Vivo 1916 Vivo 1918 listed on geekbench specifications leaked

Vivo 1916 को गीकबेंच पर 3जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो Vivo 1916 को सिंगल कोर टेस्ट में जहां 1512 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी कोर में इस फोन को 5278 स्कोर प्राप्त हुआ है।

Vivo 1918

वीवो के दूसरे फोन की बात करें तो Vivo 1918 को गीकबेंच पर 1.71गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है। वहीं इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिए जाने की जानकारी बेंचमार्किंग साइट पर सामने आई है। गीकबेंच पर इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। यानि Vivo 1918 मॉडल कंपनी के Vivo 1916 मॉडल के बड़ा व पावरफुल होगा।

Vivo 1916 Vivo 1918 listed on geekbench specifications leaked

Vivo 1918 को भी Vivo 1916 की ही तरह गीकबेंच पर एंडरॉयड 9.0 पाई ओएस के साथ ही फनटच 9.0 यूआई से लैस दिखाया गया है। गीकबेंच स्कोर की बात करें तो Vivo 1918 को सिंगल कोर में जहां 1933 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी कोर में इस फोन में 6046 स्कोर दिया गया है। बहरहाल Vivo के इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आते ही आपको सूचित किया जाएगा।

लगे हाथ आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने पॉपअप कैमरे वाले स्मार्टफोन Vivo V15 Pro की कीमत में भी कटौती की है। प्राइज कट के बाद 28,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए Vivo V15 Pro के 6जीबी रैम वेरिएंट को जहां 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ फोन को 8जीबी रैम वेरिएंट अब 26,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

The post Vivo के दो नए फोन हुए बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, रैम व प्रोसेसर का हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-1916-vivo-1918-listed-on-geekbench-specifications-leaked/feed/ 0