Vivo 1951 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 18 Jun 2019 13:09:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम के साथ Vivo का नया फोन बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-1951-phone-listed-on-geekbench-snapdragon-710-chipset-6gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-1951-phone-listed-on-geekbench-snapdragon-710-chipset-6gb-ram/#comments Tue, 18 Jun 2019 13:09:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32306 Vivo Z1 Pro में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी।

The post 6जीबी रैम के साथ Vivo का नया फोन बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo को लेकर इंटरनेट पर खबर वायरल हो रही है कि कपंनी अपनी X और Y सीरीज को टेक मंच पर लाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए चीन की कंपनी ने ट्रेडमार्क फाइल किया है। फोन के पेटेंट को वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां आगामी स्मार्टफोंस के नाम Vivo 30 और Vivo Y19 का खुलासा हुआ है। वहीं दूसरी ओर Vivo का एक अन्य स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की अहम जानकारियां मिली है।

Vivo के इस आगामी स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Vivo 1951 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन की यह लिस्टिंग 15 जून की है जहां कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। गीकबेंच के मुताबिक Vivo का यह आगामी स्मार्टफोन 6जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच पर Vivo 1951 को एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है तथा फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 ​चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है।

Vivo 1951 phone listed on geekbench snapdragon 710 chipset 6gb ram

Vivo 1951 की लिस्टिंग में 1.71गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिखाया गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो Vivo 1951 को सिंगल कोर में जहां 1907 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी कोर में इस फोन को 5974 स्कोर दिया गया है। गौरतलब है कि इस लिस्टिंग में फोन के नाम से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि Vivo 1951 किस सीरीज़ में लॉन्च होगा और फोन का नाम क्या होगा।

Vivo Z1 Pro

Vivo Z1 Pro की बात करें तो यह फोन भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन बनेगा जिसमें क्वालकॉम 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन 712 AIE चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के लैस होगा। वहीं दूसरी ओर फोन की पावरफुल बैटरी का खुलासा करते हुए कंपनी के बताया है कि Vivo Z1 Pro में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। फोन में मौजूद बैटरी 18वॉट फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी।

Vivo 1951 phone listed on geekbench snapdragon 710 chipset 6gb ram

Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हुए कंपनी ने इस फोन के कैमरा सेटअप से भी पर्दा उठा दिया है। इंडिया में लॉन्च होने वाला यह पहला वीवो फोन है जो इन-डिसप्ले कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन की डिसप्ले के बीच में बने होल में सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo Z1 Pro को इंडिया में 32-मेगापिक्सल के सेेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

The post 6जीबी रैम के साथ Vivo का नया फोन बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-1951-phone-listed-on-geekbench-snapdragon-710-chipset-6gb-ram/feed/ 1