Vivo APEX | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 Sep 2020 13:45:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का अनूठा नमूना Vivo Apex 2020 हुआ पेश, हैरान कर देगा डिसप्ले स्टाईल और गज़ब का कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2020-official-flexible-display-gimbal-camera-sdm-865-features-specifications-design-smartphone-innovation/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2020-official-flexible-display-gimbal-camera-sdm-865-features-specifications-design-smartphone-innovation/#respond Fri, 28 Feb 2020 12:43:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41297 सेल्फी कैमरा फोन की डिसप्ले के नीचे फिट है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है।

The post स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का अनूठा नमूना Vivo Apex 2020 हुआ पेश, हैरान कर देगा डिसप्ले स्टाईल और गज़ब का कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने आज टेक मंच में अपनी तकनीक और इनोवेशन का शानदार नमूना पेश किया है। कंपनी की ओर से नया कॉन्सेप्ट फोन Vivo Apex 2020 ग्लोबल लॉन्च कर दिया गया है। वीवो अपेक्स 2020 न सिर्फ बेहद आर्कषक डिजाईन पर बना है बल्कि साथ ही इस फोन में आधुनिक फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। Vivo Apex 2020 को 2330 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.45 इंच की वॉटरफॉल डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 120डिग्री फुलव्यू ऐज़लेस एक्सपीरियंस देती है। फोन की स्क्रीन दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है।

शानदार डिसप्ले

Vivo Apex 2020 की डिसप्ले देखने में तो स्टाईलिश है ही तथा साथ ही यह एडवांस फीचर्स और तकनीक से भी लैस है। वीवो ने इस कॉन्सेप्ट फोन की डिसप्ले के आधे हिस्से को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। यानि डिसप्ले के नीचले हिस्से पर कहीं भी उंगली टच करके फोन को अनलॉक किया जा सकता है। वहीं साथ ही Vivo Apex 2020 अंडर स्क्रीन सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह सेल्फी कैमरा फोन की डिसप्ले के नीचे फिट है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है।

Vivo Apex 2020 official Flexible Display Gimbal camera SDM 865 features specifications design smartphone innovation

वीवो अपेक्स 2020 का यह अंडर स्क्रीन फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही विजिबल होता है तथा फोटो कैप्चर करने पर फिर से डिसप्ले के नीचे अदृश्य हो जाता है। इसी तरह Vivo Apex 2020 को कंपनी की ओर से डुअल रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है। फोन को प्राइमरी कैमरा जहा 16 मेगापिक्सल का है वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।

गज़ब कैमरा

प्राइमरी रियर कैमरे की बात करें तो यह 16 मेगापिक्सल के साथ 5एक्स से लेकर 7.5एक्स का Continuous Optical Zoom देने की क्षमता रखता है। इसी तरह वीवो ने अपेक्स 2020 कॉन्सेप्ट फोन के सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर को बेहद एडवांस स्टेबलाइज़ेशन तकनीक पर बनाया है जो फोटो व वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान किसी गिंबल जैसी स्थिरता प्रदान करता है। इसी खासियत के चलते वीवो ने Vivo Apex 2020 के रियर कैमरा को ‘गिंबल कैमरा’ का नाम दिया है।

Vivo Apex 2020 official Flexible Display Gimbal camera SDM 865 features specifications design smartphone innovation

पावरफुल प्रोसेसिंग

एंडरॉयड 10 आधारित Vivo Apex 2020 लुक में अटरेक्टिव होने के साथ साथ प्रोसेसिंग में भी पावरफुल है। कंपनी की ओर से इस फोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 से लैस किया गया है जो 7 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना है। बता दें कि क्वॉलकॉम के इस चिपसेट में 5जी मॉडल इंटिग्रेटेड है जो Vivo Apex 2020 को भी 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 60वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Vivo Apex 2020 official Flexible Display Gimbal camera SDM 865 features specifications design smartphone innovation

Vivo Apex 2020 को कंपनी की ओर से 12 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है तथा फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। याद दिला दें कि वीवो अपेक्स फोन पूरी तरह से बटन व पोर्ट लेस होते हैं। यानि Apex 2020 में भी आपको कोई भी बटन या व पोर्ट देखने को नहीं मिलेगा। इस कॉन्सेप्ट फोन का साईज़ डायमेंशन जहां 157.25×66.2×8.8एमएम का है वहीं फोन का वज़न कुल 169 ग्राम है। वीवो अपेक्स 2020 को ब्लैक और व्हाईट दो कलर में लॉन्च किया गया है।

The post स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का अनूठा नमूना Vivo Apex 2020 हुआ पेश, हैरान कर देगा डिसप्ले स्टाईल और गज़ब का कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2020-official-flexible-display-gimbal-camera-sdm-865-features-specifications-design-smartphone-innovation/feed/ 0
28 फरवरी को लॉन्च होगा वीवो का सबसे अनूठे डिजाईन वाला फोन Vivo APEX 2020 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2020-to-launch-on-28-february-design-specifications-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2020-to-launch-on-28-february-design-specifications-features/#respond Mon, 24 Feb 2020 06:15:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41105 यह डिवाईस 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर बना होगा।

The post 28 फरवरी को लॉन्च होगा वीवो का सबसे अनूठे डिजाईन वाला फोन Vivo APEX 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने पिछले साल अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए APEX 2019 स्मार्टफोन पेश किया था। इस फोन इतने अनूठे डिजाईन पर बना था कि इसमें एक भी बटन या पोर्ट नहीं दिया गया था। यूनिबॉडी 3डी डिजाईन पर बने Vivo APEX 2019 को काफी सरहाना मिली थी। इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस 2020 में वीवो अपेक्स फोन का नया मॉडल पेश करने वाली थी लेकिन MWC स्थगित होने की वजह से यह नहीं हुआ। पंरतु अब वीवो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Vivo APEX 2020 स्मार्टफोन आने वाली 28 फरवरी को टेक जगत के सामने पेश कर दिया जाएगा।

Vivo ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 28 फरवरी को अपना नया नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन APEX 2020 पेश कर देगी। इस फोन लॉन्च के लिए वीवो किसी ईवेंट का आयोजन नहीं कर रही है बल्कि आनलाईन लॉन्च के जरिये APEX 2020 को बाजार में उतारा जाएगा। Vivo ने हालांकि अभी तक अपेक्स 2020 की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन लॉन्च टीज़र से पता चला है कि यह डिवाईस 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर बना होगा तथा फोन में पेरिस्कोप ज़ूम लेंस वाला रियर कैमरा दिया जाएगा।

Vivo Z6 5G

वीवो ने पिछले हफ्ते वेईबो पर ही एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि कंपनी 29 फरवरी को वीवो ज़ेड6 5जी नाम का एक नया स्मार्टफोन चीनी मार्केट में लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर स्थित होगी। वीवो ज़ेड6 की डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे ही ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

vivo apex 2020 to launch on 29 february design specifications features

Vivo Z6 5G के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में तीन सेंसर जहां एक कतार में दिए गए हैं वहीं चौथा सेंसर और फ्लैश लाईट इस कतार के दाईं ओर स्थित है। वीवो ज़ेड6 5जी के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है तथा पैनल पर नीचे की ओर Vivo की ब्रांडिंग दी गई है जहां 5G छपा हुआ है। फोन के साईड पैनल पर जहां पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है वहीं लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट व स्पीकर मौजूद है।

Black Shark 3 गेमिंग फोन 3 मार्च को हो सकता है लॉन्च, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस

वीवो ज़ेड6 5जी की टीज़र ईमेज में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट डुअल मोड 5जी नेटवर्क (SA-NSA) सपोर्ट करता है। ईमेज पर बताया गया है कि Vivo Z6 5G को 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा तथा वीवो का यह फोन बड़ी बैटरी के साथ ही 44वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट करेगा। सामने आई फोटो में Vivo Z6 5G ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर में नज़र आया है। बहरहाल Vivo Z6 5G इंडिया में लॉन्च होगा यह नहीं इस बात पर संदेह जताया जा रहा है।

The post 28 फरवरी को लॉन्च होगा वीवो का सबसे अनूठे डिजाईन वाला फोन Vivo APEX 2020 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2020-to-launch-on-28-february-design-specifications-features/feed/ 0
12जीबी रैम पर पेश हुआ वीवो का अपेक्स 2019, यह फोन है पूरी तरह से बटन और होल लेस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2019-official-12gb-ram-full-screen-fingerprint-sensor-button-less-design-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2019-official-12gb-ram-full-screen-fingerprint-sensor-button-less-design-in-hindi/#respond Thu, 24 Jan 2019 10:40:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26655 फोन की पूरी डिसप्ले पर ​कहीं भी फिंगर टच करने पर यह अनलॉक हो जाएगा।

The post 12जीबी रैम पर पेश हुआ वीवो का अपेक्स 2019, यह फोन है पूरी तरह से बटन और होल लेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने काफी दिनों पहले ही बता दिया था कि कंपनी फरवरी में नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है जो न सिर्फ डिजाईन व लुक में बेहद खास व अनूठा होगा, बल्कि साथ ही इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स भी इसे अन्यों से अलग और दमदार बनाएगी। जब से घोषणा हुई है कि वीवो अपेक्स 2019 स्मार्टफोन लाने वाली है तब से ही पूरा टेक जगत व स्मार्टफोन यूजर्स इस फोन को इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आज सभी टेक लवर्स का इंतजार खत्म करते हुए वीवो ने अपेक्स 2019 को पेश कर दिया है। वीवो का यह यकिनन अब तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोंस से अलग और शानदार है।

वीवो ने अपेक्स 2019 को कल ही लॉन्च हुआ मीजू जीरो की तरह सुपर यूनिबॉडी डिजाईन पर बनाया है। इस फोन में एक भी फिजिकल बटन ​नहीं दिया गया है और न ही इस फोन में कोई स्लॉट व होल है। यानि अपेक्स 2019 में ​न तो सिर्म कार्ड स्लॉट दिया गया है और न ही कोई यूएसबी पोर्ट है। इसी तरह कंपनी ने इस फोन में ऑडियो जैक व स्पीकर ​ग्रिल भी नहीं दिया है। वीवो अपेक्स 2019 से पावर बटन तथा वाल्यूम रॉकर बटन भी गायब है। इस फोन में कोई हार्डवेयर बटन भी नहीं दिया है।

vivo-apex-2019-official-12gb-ram-full-screen-fingerprint-sensor-button-less-design-in-hindi

अपेक्स 2019 विश्व का पहला फोन है जिसमें फुल ​स्क्रीन फिंगरप्रिंट रेक्ग्नेशन मौजूद है। यानि इस फोन की पूरी डिसप्ले पर ​कहीं भी फिंगर टच करने पर यह अनलॉक हो जाएगा। अमूमन फोन डिसप्ले पर नीचे की ओर ही यह सेंसर होता है। लेकिन वीवो अपेक्स 2019 की पूरी डिसप्ले ही इस सेंसर के साथ बनी है। कहीं भी टच करों, यह फोन यूजर के फिंरगप्रिंट पढ़ लेगा और फोन अनलॉक हो जाएगा। वीवो अपेक्स 2019 वॉटर व डस्ट प्रूफ है।

vivo-apex-2019-official-12gb-ram-full-screen-fingerprint-sensor-button-less-design-in-hindi

फोन पूरी तरह से ग्लॉस पर बना हुआ है जो दोनों ओर से कर्व्ड है। मजबूती प्रदान करने के लिए ​अपेक्स 2019 को स्क्रीन लेयर से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन ई-सिम सपोर्ट करता है यानि सिम को एक बार एक्टिव करलो और उसे मोबाइल के अंदर डालने की जरूरत ही नहीं। फोन अपने आप सिम नेटवर्क पर चलता रहेगा। वीवो ने अपने इस फोन को ​स्क्रीन साउंट तकनीक से लैस किया है। इस फोन की डिसप्ले ही साउंट उत्पन्न करती है। फोन में स्पीकर की जरूरत ही नहीं है।

vivo-apex-2019-official-12gb-ram-full-screen-fingerprint-sensor-button-less-design-in-hindi

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अपेक्स 2019 को वीवो द्वारा 12जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर पेश किया गया है तथा यह फोन 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग की बात करें तो कपंनी ने अपेक्स 2019 को क्वालकॉम के सबसे नए और ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस किया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीवो अपेक्स 2019 वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को मीका व्हाईट, टायटेनियम सिल्वर और स्ट्रोनियम लाइम कलर में पेश किया है।

The post 12जीबी रैम पर पेश हुआ वीवो का अपेक्स 2019, यह फोन है पूरी तरह से बटन और होल लेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2019-official-12gb-ram-full-screen-fingerprint-sensor-button-less-design-in-hindi/feed/ 0
वीवो का सबसे अनूठा फोन अपेक्स 2019 हो रहा है 24 जनवरी को लॉन्च, यह करेगा नई तकनीक की शुरूआत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2019-to-launch-on-24-january-full-display-feature-specifications-technology-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2019-to-launch-on-24-january-full-display-feature-specifications-technology-in-hindi/#comments Fri, 18 Jan 2019 08:16:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26364 अपेक्स 2019 में डुअल फ्रंट कैमरा दिया जाए जो सेल्फी के कमांड देने पर ही फोन की बॉडी से बाहर निकलेगा।

The post वीवो का सबसे अनूठा फोन अपेक्स 2019 हो रहा है 24 जनवरी को लॉन्च, यह करेगा नई तकनीक की शुरूआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी वीवो ने इसी हफ्ते अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया था ​कि कंपनी अपने वाली 24 जनवरी को एक बेहद ही यूनिक और अनूठा स्मार्टफोन टेक जगत के समक्ष पेश करने जा रही है। वीवो ने इस लॉन्च की ईमेज टीज़र तो शेयर कर दी थी कि लेकिन कंपनी ने फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया था। लेकिन आज इसी माइक्रोब्लागिंग साइट पर एक और पोस्ट शेयर करते हुए वीवो ने बता दिया है कि 24 जनवरी को लॉन्च होने वाला यह शानदार स्मार्टफोन ‘वीवो अपेक्स 2019’ होगा।

एक्सक्लूसिव: हम लेकर आए हैं एलजी जी8 का 360 वीडियो और इमेज, देखें इस स्टाइलिश फोन को

वीवो ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये आने वाले स्मार्टफोन का नाम सार्वजनिक किया है। वीवो आने वाली 24 तारीख को अपेक्स 2019 नाम के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह फोन पिछले साल पेश किए गए अपेक्स फोन का ही नया वर्ज़न होगा जो पहले मॉडल से कहीं ज्यादा एडवांस और स्मार्ट होगा। सबसे पहले आपको वीवो अपेक्स के बारे में बता दें कि यह फोन पॉप-अप कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था।

vivo-apex-2019-to-launch-on-24-january-full-display-feature-specifications-technology-in-hindi

अपेक्स 2019 में भी इसी तकनीक कोे देखा जा सकता है जो अपने पुराने मॉडल से भी एडवांस होगी। हो सकता है कि अपेक्स 2019 में डुअल फ्रंट कैमरा दिया जाए जो सेल्फी के कमांड देने पर ही फोन की बॉडी से बाहर निकलेगा। वीवो द्वारा शेयर की गई अपेक्स 2019 की फोटो में फोन को पूरी तरह से बेजल लेस दिखाया गया है। फोन के चारों किनारें कर्व्ड है तथा फ्रंट पैनल पर किसी भी ओर बॉडी पार्ट नज़र नहीं आया है।

वीवो द्वारा पहले शेयर किए गए ईमेज टीज़र में वॉटर ड्रॉप को दिखाया गया था। फोन की टीज़र ईमेज में हालांकि फुल व्यू डिसप्ले भी दिखाई गई है ऐसे में माना जा सकता है कि इस फोन को कोई नॉच नहीं होगी तथा यह फोन वॉटरप्रूफ होगा। वीवो नेक्स की बात करें तो इस फोन में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। इस फोन का यह सेंसर डिसप्ले के नीचले आधे हिस्से में मौजूद था, जिसके चलते स्क्रीन पर कहीं भी टच करने से यह अनलॉक हो जाता था।

पंच-होल डिसप्ले से साथ अप्रैल में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए60, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस

वीवो अपेक्स 2019 में भी कंपनी अपनी इसी टेक्नोलॉजी को दोहरा सकती है। अपेक्स 2019 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हालांकि वीवो ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि कपंनी अपने इस अनूठे डिवाईस को भी कॉसेप्ट फोन के ​रूप में पेश करेगी। अपेक्स 2019 जहां सभी आधुनिक फीचर्स व तकनीक का समावेश होगा वहीं इस फोन के दिए गए फीचर्स वीवो के आगामी स्मार्टफोंस में भी देखने को मिलेंगे।

The post वीवो का सबसे अनूठा फोन अपेक्स 2019 हो रहा है 24 जनवरी को लॉन्च, यह करेगा नई तकनीक की शुरूआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-2019-to-launch-on-24-january-full-display-feature-specifications-technology-in-hindi/feed/ 4
एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा वीवो ऐपेक्स, कंपनी ने बताया प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-india-launch-soon-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 30 May 2018 07:33:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20105 डिजाइन के मामले में यह फोन बिल्कुल नया है। कंपनी ने वीवो ऐपेक्स में बेज़ल फ्री डिजाइन है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 98 प्रतिशत का है।

The post एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा वीवो ऐपेक्स, कंपनी ने बताया प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल फरवरी में हुए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के दौरान वीवो ने अपने एक नए कॉन्सेप्ट फोन का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने ऐपेक्स का दिखाया था जिसमें अ​दृश्य फ्रंट कैमरा​ दिया गया था। वहीं हाल में कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 12 जून को इस फोन को लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि उस वक्त यह फोन सिर्फ चीन में लॉन्च होगा। परंतु 91मोबाइल्स को इस फोन को लेकर एक खास जानकारी मिली है।

29 मई को भारत में वीवो एक्स21 का लॉन्च था जो कि विश्व का पहला फोन है​ जिसमें स्क्रीन पर फिंगर​प्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन के लॉन्च के दौरान कंपनी के एक अधिकारी ने हमें जानकारी दी है कि कंपनी इसे भारत में लॉन्च हो लेकर योजना बना रही है और जल्द ही यह फोन इंडिया में भी उपलब्ध होगा। हालांकि उन्होंने लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन इससे तो साफ हो गया है​ कि कंपनी ऐपेक्स को भारत में लॉन्च करेगी। एक्सक्लूसिव: 9,990 रुपये में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे4, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
vivo-apex-concept-1
वहीं वीवो ऐपेक्स के बारे में हमें एक दूसरे स्रोत से भी जानकारी मिली है जो कि काफी रोचक है। उनका कहना था कि वीवो एक्स21 को टेस्ट के लिए इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह इस डिवाइस के लिए लोगों की डिमांड होती है तो कंपनी ऐपेक्स को भी जल्द लॉन्च करेगी। अन्यथा इसमें थोड़ा समय लग सकता है। शाओमी रेडमी 6 प्लस की जानकारी लीक, सस्ते बजट में होगा आईफोन 10 जैसा नॉच डिसप्ले

हालांकि हाल में ऐपेक्स को लेकर कुछ खास जानकारियां आई हैं। खबर के अनुसार इस फोन को रेक्स नाम से भी लॉन्च किया जा सकता है और इसमें दो मॉडल पेश किए जा सकते हैं। एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर उपलब्ध हो सकता है ज​बकि दूसरा मॉडल क्चालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।
Vivo Apex launch confirm price specification and features

डिजाइन के मामले में यह फोन बिल्कुल नया है। कंपनी ने वीवो ऐपेक्स में बेज़ल फ्री डिजाइन है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 98 प्रतिशत का है। फोन के तीन किनारों में तो बेज़ल ही नहीं है। उपर में बेज़ल है ही नहीं। दोनों साईड से महज़ 1.8एमएम की पतले बेज़ल है। सिर्फ नीचे की ओर 4.3एमएम की मोटा बेज़ल दिया गया है। वहीं वीवो एक्स21 की तरह इस फोन में भी अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। हां जहां वीवो एक्स21 में स्क्रीन पर एक खास स्थान पर ही टच करने पर फोन अनलॉक होता है। वहीं इसमें स्क्रीन के नीचे के हिस्से में आप कहीं भी टच करके फोन को अनलॉक कर सकते हैं। अब तक इस तरह की टेकनोलॉजी एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों के पास भी नहीं है।

वीवो एक्स21 सेल्फी कैमरा छुपा हुआ है और कैमरा ऐक्टिव होते ही निकलकर आता है जो कि काफी तेज है। रियर पैनल में 12-एमपी+12-एमपी का डुअल रियर कैमरा और 8-एमपी का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल भारत में इस फोन के लॉन्च को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं है। इस फोन में 5.99 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी इसे फुल एचडी+ ओएलईडी डिसप्ले से लैस कर सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा वीवो ऐपेक्स, कंपनी ने बताया प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
8जीबी रैम पर लॉन्च होगा वीवो ऐपेक्स, लॉन्च से पहले ही लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-6gb-ram-specifications-leak-in-live-photo-in-hindi/ Thu, 24 May 2018 11:33:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20004 लीक फोटो में फोन का सेटिंग्स मेन्यू खुला है जिसमें अबाउट फोन में लिखी स्पेसिफिकेशन्स दिख रही हैं।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा वीवो ऐपेक्स, लॉन्च से पहले ही लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमनें खबर लिखी थी कि वीवो का नया स्मार्टफोन ऐपेक्स आने वाली 12 जून को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी दी गई थी कि वीवो कंपनी अपने इस अनूठे स्मार्टफोन को सबसे पहले चीनी बाजार में लॉन्च करेगी तथा आने वाले ​दिनों में यह विश्व के अन्य टेक बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश हुए इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हालांकि वीवो ने अभी तक जाहिर नहीं की थी लेकिन इस फोन की एक लाईव इमेज सामनें आई है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स् की जानकारी मिली है।

वीवो ऐपेक्स की लीक हुई ताजा ईमेज में फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है जिसमें सेटिंग्स मेन्यू में अबाउट फोन खुला हुआ है। इस फोटो को देखकर पता चला है कि यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओ​रियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 8जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने का भी खुलासा हो गया है। फोन में फनटच 4.0 होगा ​​तथा इसके साथ यह फोन क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करेगा।

vivo-apex-leak

आपको बता दें कि वीवो ऐपेक्स की सबसे बड़ी खासियत फोन का सेल्फी कैमरा है जो फोन के फ्रंट पैनल पर न होकर पीछे की तरफ है। यह कैमरा 8-मेगापिक्सल का है तथा सेल्फी की कमांड देते ही यह ​अपने आप फ्रंट पैनल के उपर आ जाता है। कंपनी का दावा है कि कमांड मिलने के 0.8 सेकेंड में ही यह कैमरा अपनी जगह ले लेता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं।

शाओमी ला रही है एक और नया स्मार्टफोन, 7 जून को होगा भारत में लॉन्च

वीवो ऐपेक्स की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार फोन 98 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 5.99-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा जिसके चलते फोन डिसप्ले के नीचे की ओर कहीं भी क्लिक करने पर फोन अनलॉक हो जाएगा। यह फोन भारतीय बाजार में कब तक आएगा इसके लिए 12 जून का इंतजार किया जा रहा है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा वीवो ऐपेक्स, लॉन्च से पहले ही लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो के इस फोन में ​बिना फ्रंट कैमरे के ही खीचेंगी सेल्फी, एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश हुआ ऐसा अनूठा डिवाईस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-apex-concept-ture-bezel-less-display-half-display-under-screen-fingerprint-sensor-in-hindi/ Mon, 26 Feb 2018 11:05:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17458 इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 98 प्रतिशत का है।

The post वीवो के इस फोन में ​बिना फ्रंट कैमरे के ही खीचेंगी सेल्फी, एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश हुआ ऐसा अनूठा डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से नोकिया, सैमसंग और सोनी जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए शानदार स्मार्टफोन व डिवाईस पेश कर चुकी है। ये डिवाईस बेहद ही आर्कषक फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। वहीं चीनी टेक कंपनी वीवो ने भी अपनी नई व अनूठी तकनीक को इस मंच पर पेश कर पूरे विश्व को चौंका दिया है। वीवो ने ‘ऐपेक्स’ नाम से ऐसा कान्सेप्ट स्मार्टफोन प्रस्तुत किया है जिसके फ्रंट पैनल पर कोई कैमरा नहीं है लेकिन सेल्फी के लिए फोन की बॉडी में से ही सेंसर निकल कर कैमरे की जगह ले लेता है।

सोनी कान्सेप्ट न सिर्फ अपनी खास कैमरा प्लेसमेंट व तकनीक की वजह से अनूठा है बल्कि इस फोन का डिजाईन भी बेहद खास है। सबसे पहले कैमरे की ही बात करें तो इस फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह कैमरा यूं तो फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नहीं है लेकिन जैसे ही सेल्फी या वीडियो कॉल की कमांड दी जाती है तो यह कैमरा बाहर निकलकर फ्रंट कैमरे के स्थान पर आ जाता है। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि रियर कैमरे से फ्रंट कैमरे में तब्दील होकर सेल्फी लेने के लिए तैयार होने तक यह कैमरा सिर्फ 0.8 सेकेंड का समय लेता है।

vivo-apex-concept-1

फोन के डिजाईन और डिसप्ले की बात करें तो वीवो ऐपेक्स एक ट्रू बेज़ल फ्री स्मार्टफोन है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 98 प्रतिशत का है। इस फोन की तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेज़ल लेस है वहीं नीचले किनारे पर बेहद ही हल्का बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बेज़ल्स उपरी ओर से तथा दोनों साईड से महज़ 1.8एमएम की पतले है, वहीं फोन का लोवर बेज़ल ​सिर्फ 4.3एमएम की मोटा है। वीवो ने इस फोन में अंडर-डिसप्ले सेंसर दिया है, यानि टच स्क्रीन के नीचे अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर है।

सोनी ने लॉन्च किए अपने पहले बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 काम्पेक्ट

इस फोन की स्क्रीन पर नीचे के आधे हिस्से में कहीं पर भी उंगली टच करने पर यह फोन अनलॉक हो जाता है। फोन में बेज़ल्स न होने के चलते इस फोन में स्पीकर्स नहीं दिए गए हैं तथा फोन की स्क्रीन ही किसी स्पीकर की तरह साउंट देती है। जैसा कि हमनें बताया यह एक कान्सेप्ट फोन है, लिहाज़ा वीवो कब इस फोन को अमलीज़ामा पहनाकर बाजार में उतारेगी इस बाबत अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

The post वीवो के इस फोन में ​बिना फ्रंट कैमरे के ही खीचेंगी सेल्फी, एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश हुआ ऐसा अनूठा डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>