Vivo India | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:32:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीवो का बड़ा घोटाला: भारत में टैक्स भरने के बजाय दिखाया घाटा, चीन भेजे हजारों करोड़ रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-india-avoid-paying-taxes-sent-almost-50-percent-turnover-to-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-india-avoid-paying-taxes-sent-almost-50-percent-turnover-to-china/#respond Fri, 08 Jul 2022 07:01:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83883 वीवो की इंडिया यूनिट पर 62,476 करोड़ रुपये चीन भेजे जाने का आरोप है। यह कंपनी का क़रीब 50 प्रतिशत टर्नओवर है।

The post वीवो का बड़ा घोटाला: भारत में टैक्स भरने के बजाय दिखाया घाटा, चीन भेजे हजारों करोड़ रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो पर कथित तौर पर मनी लॉन्डरिंग के आरोप हैं। वीवो भारत में टैक्स चुकाने के बजाय रुपये सीधे चीन भेज रहा था। वीवो की इंडिया यूनिट पर 62,476 करोड़ रुपये चीन भेजे जाने का आरोप है। यह कंपनी का क़रीब 50 प्रतिशत टर्नओवर है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ दिनों पहले ही Vivo Mobile India Pvt. Ltd. और कंपनी से जुड़े 23 ठिकानों पर छापेमारी की थी। भारतीय जांच एजेंसियों ने इस छापेमारी के दौरान क़रीब 465 करोड़ रुपये सीज भी किए थे।

Vivo इंडिया ने नहीं किया टैक्स का भुगतान

NDTV की ख़बर के मुताबिक़, ED ने बयान जारी करते हुए बताया है कि Vivo India ने व्यापार में भारी नुक़सान का हवाला देकर भारत में टैक्स का भुगतान नहीं किया लेकिन कंपनी बड़ी रक़म चीन भेजी है। इसका मतलब है कि वीवो ने टैक्स चोरी का रास्ता खोज लिया, जिसे किसी भी तरह से कानूनी नहीं माना जा सकता है। जांच एजेंसियों ने वीवो इंडिया से जुड़े हुए 119 बैंक अकाउंट का ब्लॉक कर दिया है, जिसमें 465 करोड़, 73 लाख रुपये नकद और 2 किलो सोने जमा है। ईडी मनी लॉन्डरिंग मामले में जाँच कर रही है।

जांच में नहीं कर रहे सहयोग

ईडी का कहना है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि वीवो के अधिकारियों कई गड़बड़ की है। इसके साथ ही वीवो ने यह भी आरोप लगाया है कि वीवो इंडिया के कर्मचारी और कुछ चीनी नागरिक उनकी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही वीवो इंडिया के कर्मचारियों द्वारा जांच के दौरान कई डिजिटल उपकरणों को छिपाने का प्रयास भी किया।

हालांकि वीवो का कहना है कि वह जांच अधिकारियों का भारतीय क़ानून के मुताबिक पूरा सहयोग कर रहा है। वीवो भारतीय स्मार्टफ़ोन मार्केट का बड़ा प्लेयर है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक़, इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में वीवो की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाला मोटोरोला का जबरदस्त फोन सिर्फ 451 रुपये में घर लाएं, जानें ऑफर के बारे में सबकुछ

Xiaomi पर भी हो चुकी है कर्रवाई

वीवो पर हुई इस कार्रवाई को केंद्र सरकार द्वारा उन चीनी कंपनियों पर शिकंजा कसने के रूप में देखा जा रहा है, जिन पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चेरी जैसे आरोप लगते आए हैं। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में ईडी ने शाओमी इंडिया पर विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन करने पर 5,551 करोड़ रुपये सीज किए थे।

The post वीवो का बड़ा घोटाला: भारत में टैक्स भरने के बजाय दिखाया घाटा, चीन भेजे हजारों करोड़ रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-india-avoid-paying-taxes-sent-almost-50-percent-turnover-to-china/feed/ 0
Vivo Y54s 5G स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y54s-5g-smartphone-launched-with-13mp-camera-5000mah-battery-and-dimensity-700-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y54s-5g-smartphone-launched-with-13mp-camera-5000mah-battery-and-dimensity-700-soc/#respond Wed, 17 Nov 2021 13:05:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70550 Vivo Y54s स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया गया है।

The post Vivo Y54s 5G स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने होम मार्केट चीन में अपनी Y-series का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वीवो का यह फोन बजट सेगमेंट में Vivo Y54s के नाम से पेश किया है। Vivo का यह बजट 5G स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity SoC के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन में फ़्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फिलहाल वीवो के इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यहां हम आपको Vivo Y54s स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, फीचर और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Vivo Y54s की कीमत

Vivo Y54s एक बजट 5G स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। यह फोन सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ चीन में 1,699 CNY (करीब 19,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वीवो का यह फोन टाइटेनिमय ग्रे और लेक ब्लू वेरिएंट में लॉन्च किया है।

Vivo Y54s के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo Y54s स्मार्टफोन में 6.51-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89 प्रतिशत है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है। इसके साथ ही सेकेंडरी कैमरा 2MP का दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में LED फ़्लैश भी दिया गया है। वीवो के इस फ़ोन में पोर्टेट मोड़, नाइट मोड़, टाइम लैप्स, स्लो-मोशन, वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro का जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब लॉन्च होगा ये दमदार स्मार्टफोन

Vivo Y54s स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वीवो का यह फ़ोन बजट 5G चिपसेट MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन 6GB की रैम और 2GB वर्चुअल रैम के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.1, Wi-Fi दिए गए हैं। वीवो का यह फोन Android 11 पर आधारित OriginOS 1.0 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Motorola मिड रेंज सेगमेंट में Moto G71 की लॉन्चिंग से करेगा धमाका, सस्ते में मिलेंगे दमदार फ़ीचर्स

The post Vivo Y54s 5G स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y54s-5g-smartphone-launched-with-13mp-camera-5000mah-battery-and-dimensity-700-soc/feed/ 0
Breaking: Vivo V21 5G की पहली झलक आई सामने, 11GB रैम व 64MP कैमरा और बहुत कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-v21-se-listed-on-vivo-malaysia-website-with-these-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-v21-se-listed-on-vivo-malaysia-website-with-these-specification/#respond Tue, 13 Apr 2021 10:10:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57070 वीवो एस21 सीरीज के अंदर दो फोन्स को पेश किया जा सकता है।

The post Breaking: Vivo V21 5G की पहली झलक आई सामने, 11GB रैम व 64MP कैमरा और बहुत कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V21 5G को लेकर हाल ही में हमने खबर दी थी कि इस फोन को Bureau of Indian Standard (BIS) सर्टिफिकेशन मिला है। इससे संकेत मिले थे कि कंपनी जल्द ही वीवो वी21 5जी फोन को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब Vivo V21 सीरीज को वीवो मलेशिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ ही फुल डिजाइन का खुलासा किया है। वी21 सीरीज़ कंपनी द्वारा पहले लॉन्च की जा चुकी V20 सीरीज़ की तुलना में नए फीचर्स, बेहतर कैमरा व पावरफुल हार्डवेयर से लैस होगी। आइए आगे आपको बताते हैं कि Vivo V21 सीरीज कब और किन फीचर्स के साथ लॉन्च होगी।

डिजाइन

अगर बात करें लुक की तो फोन में फ्रंट पर वॉटर-ड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा वीवो वी21 सीरीज के तीनों किनारे बेजल लैस हैं। रियर लुक की बात करें तो Vivo V21 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो कि रियर पर लेफ्ट में ट्राइंगल शेप में है। इसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट है। Vivo V21 सीरीज को कंपनी अल्ट्रा स्लिम डिजाइन पर पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला Vivo Y20s [G] स्मार्टफोन

vivo-v21-series

Vivo V21 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

ऑफिशियल तौर पर इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि कंपनी वीवो वी21 सीरीज में 44एमपी का स्पॉटलाइट सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, रियर पर फोन में 64एमपी कैमरा का प्राइमरी सेंसर होगा। इतना ही नहीं डिवाइस में 8GB+3GB की रैम होगी। इसके अलावा वेबसाइट फोन की कोई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

vivo-v21-series-launch-time

Vivo V21 सीरीज में होंगे तीन फोन

हाल ही में सामने आई कुछ अफवाहों की मानें तो नई वीवो वी 21 सीरीज में एक बेहतर कैमरा सेटअप होगा। मलेशिया में Vivo V21 और V21 SE के लॉन्च की जानकारी मिल चुकी है। लेकिन, संभावना है कि इस लाइन-अप में कंपनी Vivo V21 Pro को भी पेश कर सकती है। इसलिए उम्मीद है कि पिछले साल की V20 सीरीज़ की तरह ही नए V21 लाइन-अप में तीन फोन होंगे। इसे भी पढ़ें: Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन

vivo-v21-new

Vivo V21 SE

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि Vivo V21SE को कंपनी iQOO U3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। यदि इस फोन को पेश किया जा रहा है तो फिर इस फोन में आपको 6.5 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो 90 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं यह फोन MediaTek Dimensity 800 आधारित हो सकता है जो 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा 6जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। हां फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

 

The post Breaking: Vivo V21 5G की पहली झलक आई सामने, 11GB रैम व 64MP कैमरा और बहुत कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-v21-se-listed-on-vivo-malaysia-website-with-these-specification/feed/ 0
Exclusive: 8GB रैम और क्वाड कैमरा वाला Vivo V17 Pro हुआ डिस्कंटिन्यू https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-4-camera-8gb-ram-128gb-storage-phone-discontinue-price-27990/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-4-camera-8gb-ram-128gb-storage-phone-discontinue-price-27990/#comments Thu, 20 Feb 2020 05:30:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41029 फोन के एक ही वेरिएंट को कंपनी द्वारा पेश किया गया था।

The post Exclusive: 8GB रैम और क्वाड कैमरा वाला Vivo V17 Pro हुआ डिस्कंटिन्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो ने पिछले साल सितंबर माह में भारतीय बाजार में अपने फोन V17 Pro को पेश किया था, जिसके कुछ समय बाद डिवाइस की कीमत में कटौती भी की गई थी। हालांकि, अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी ने इस डिवाइस को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। हालांकि, स्टॉक रहने तक ही इस डिवाइस की सेल की जाएगी।

कंपनी की ऑफिशियल साइट और ऑफलाइन बाजार में फोन 27,990 रुपए का सेल किया जा रहा है। वहीं, अमेजन इंडिया पर इस हैंडसेट को 26,490 रुपए और फ्लिपकार्ट पर फोन 26,880 रुपए में सेल किया जा रहा है। खबर लिखने तक फोन सभी साइट पर लिस्ट था।

v17-pro

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V17 Pro में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फूल व्यू डिसप्ले दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2440 x 1080 पिक्सल है और सुपर एमोलेड पैनल का उपयोग किया है। इसमें आपको कोई भी नॉच देखने को नहीं मिलेागा इसके साथ ही फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटेड है जो स्क्रीन को छोटे मोटे खरोंच से बचाता है।

exclusive tech news vivo v19 pro to launch in india before ipl 2020 match tournament
VIVO V17 Pro

Vivo V17 Pro एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्मटम 9 पाई पर कार्य करता है और इमसें फनटच ओएस 9.1 देखने को मिलेगा। रहीत बात ताकत की तो कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश किया है और इमसें 8जीबी रैम मैमोरी दी गई है। वहीं इसके साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है।

Vivo V17 Pro के पॉपअप में 32 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पिछले पैनल में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा संसर 13 मेगापिक्सल, तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसमें वाइड एंगल और डेफ्थ सेंसिंग सपोर्ट है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Vivo V17 Pro में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा।

The post Exclusive: 8GB रैम और क्वाड कैमरा वाला Vivo V17 Pro हुआ डिस्कंटिन्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-4-camera-8gb-ram-128gb-storage-phone-discontinue-price-27990/feed/ 1
Vivo V19 Pro, X50, X5 Pro और कई स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, WIPO पर हुए स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v19-pro-x50-x5-pro-and-more-smartphones-list-on-wipo/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v19-pro-x50-x5-pro-and-more-smartphones-list-on-wipo/#respond Thu, 31 Oct 2019 09:35:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37346 Vivo V19 Pro, X50 और X50 Pro के साथ ही कंपनी ने Vivo Y13, V30, V29 व V27 को भी ट्रेड मार्क किया है।

The post Vivo V19 Pro, X50, X5 Pro और कई स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, WIPO पर हुए स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo S5 स्मार्टफोन को ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने हाल ही में टीज किया था। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी नई X सीरीज और V सीरीज स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जिसकी जानकारी ट्रेडमार्क लिस्टिंग में सामने आई है। Vivo X50, X50 Pro, Y13, V19 Pro, V30, V29, V27 स्मार्टफोन्स को वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) पर स्पॉट किया गया है।

लिस्टिंग में सामने आया है कि अपकमिंग हैडसेट के नाम सामने आए हैं। हालांकि, नाम के अलावा लिस्टिंग में फोन की कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में फोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा हो सकता है।

अगर बात करें V19 Pro की तो यह कंपनी द्वारा पेश किए गए V17 Pro का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। हालांकि, इस फोन को लॉन्च होने में अभी समय लग रहा है। उम्मदी की जा रहीहै कि इसे अगले साल 2020 में लॉन्च किया जा सकता है।
vivo-new-phone

फिलहाल अभी हम Vivo S5 और Vivo X30 5G स्मार्टफोन के लॉन्चिंग को देख सकते हैं। दोनों फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अगर बात करें Vivo S5 की तो यह कंपनी द्वारा पेश किए गए Vivo S1 सीरीज का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इसमें डायमंड-कट डिजाइन और क्वाड-कैमरा सेटअप बैक में होगा। अफवाह है कि कंपनी इस फोन में 64-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।

वहीं, अगर बात करें Vivo X30 की तो इसमें 5वीं जनरेशन की सैल्यूलर कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में सैमसंग का अपना Exynos 980 SoC होगा। फोन 5G मोडम, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, नॉच लैस डिसप्ले और पॉप-अप कैमरा के साथ आ सकता है।

The post Vivo V19 Pro, X50, X5 Pro और कई स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, WIPO पर हुए स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v19-pro-x50-x5-pro-and-more-smartphones-list-on-wipo/feed/ 0
Vivo X30 5G 7 नंबर को हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-is-rumored-to-release-the-x30-5g-on-november-7/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-is-rumored-to-release-the-x30-5g-on-november-7/#respond Wed, 30 Oct 2019 05:20:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37279 इस फोन में सैमसंग का प्रोसेसर दिया जा सकता है।

The post Vivo X30 5G 7 नंबर को हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo और दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung अगले महीने 7 नवंबर को 5G AI मीडिया कांफ्रेंस आयोजित करने वाली है। इस कांफ्रेंस में Vivo अपने अगले 5G स्मार्टफोन Vivo X30 5G को लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 980 अपर मिड रेंज प्रोसेसर और इंटिग्रेटेड 5G मॉडम होगा।

कुछ दिनों से Vivo X30 5G स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ रहीं थीं। इस स्मार्टफोन को अफोर्डेबल 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की कोशिश है कि वह कम दाम में ग्राहकों को एक 5जी फोन उपलब्ध कराए। Vivo X30 5G दोनों तरह- स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन 5G बैंड को सपोर्ट करेगा।

vivo-x30-5g

हालांकि, फिलहाल इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन वाटरफॉल डिसप्ले देगी। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया जा सकता है।

vivo-x30
फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। हो सकता है कि फिलहाल इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च न किया जाएगा। इंडिया से पहले फोन को चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि चीन की मार्केट में कंपनी ने कुछ दिनों पहले Vivo iQOO Neo 855 को पेश किया था। अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो iQOO Neo 855 में 6.38-इंच 1080 x 2340 AMOLED डिसप्ले दी गई है जो कि DC Dimming और HDR10 से लैस है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 6GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ है ही 64GB/128GB/256GB जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल f/1.79 सोनी IMX363 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियर में 8-मेगापिक्सल f/2.2 120° अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल f/2.4 डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल f/2.0 S5K3P9 सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

The post Vivo X30 5G 7 नंबर को हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-is-rumored-to-release-the-x30-5g-on-november-7/feed/ 0
5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y11 और Y19 हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y11-and-y19-launched-with-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y11-and-y19-launched-with-5000mah-battery/#comments Fri, 18 Oct 2019 09:25:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37003 Vivo Y11 और Vivo Y19 स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करते हैं।

The post 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y11 और Y19 हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo Y11 और Y19 स्मार्टफोन को कंपनी ने वियतनाम की मार्केट में लॉन्च किया है। इन दोनों फोन में से Vivo Y11 सबसे पहले 2015 में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इस फोन को रिफ्रेश स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। आइए आगे जानते हैं इन दोनों ही फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में सबकुछ।

कीमत

Vivo Y11 के 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने VND 2,990,000 (लगभग 9,200 रुपए) में लॉन्च किया है। वहीं, डिवाइस की सेल 22 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, Vivo Y19 को कंपनी ने 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। लेकिन, कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा फिलहाल नहीं किया है। साथ ही फोन इंडिया या दूसरे देश में कब लॉन्च किए जाएंगे इस बारे में भी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

Vivo Y11 और Y19 की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y11 को 6.35-इंच HD+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 SoC दिया गया है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि, फोन की स्टोरेज को माइक्रोेएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन फनटच ओएस 9.1 बेस्ड एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करता है।
vivo-y19
Vivo Y11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8MP कैमरा फ्रंट पर मौजूद है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग स्पीड के साथ आती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में डुअल-सिम, 4जी, वाई-फाई b/g/n, ब्लूटूथ v4 और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में रियर पर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि सिक्योरिटी के लिए दिया गया है।

अगर बात करें Vivo Y19 की तो इसमें 6.53-इंच फुल HD+ डिसप्ले V-शेप नॉच दी गई है। साथ ही इसमें रियर पर ट्रिप कैमरा सेटअप है। हालांकि, वीवो ने कैमरा डीटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 600 और 700-सीरीज चिपसेट पर आधारित होगा।

इसके अलावा Vivo Y19 में 6GB रैम और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। उम्मीद है की फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स से कंपनी जल्द ही पर्दा उठाएगी।

The post 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y11 और Y19 हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y11-and-y19-launched-with-5000mah-battery/feed/ 2
vivo Z1x का ताकतवर वेरिएंट हुआ लॉन्च 8GB रैम और 4500एमएएच बैटरी से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-launches-z1x-8gb-variant-at-rs-21990/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-launches-z1x-8gb-variant-at-rs-21990/#respond Wed, 16 Oct 2019 10:28:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36944 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं।

The post vivo Z1x का ताकतवर वेरिएंट हुआ लॉन्च 8GB रैम और 4500एमएएच बैटरी से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी Z सीरीज के अंदर पेश किए गए Z1x का एक ताकतवर वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट के लॉन्च और कीमत की जानकारी 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर आपको दी थी। वहीं, कंपनी ने अब ऑफिशियल तौर पर इससे पर्दा उठा दिया है। आइए आगे आपको इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हैं।

कीमत और उपलब्धता

नए Z1x को आज से सभी रिटेल आउटलेट्स पर खरीदा जा सकेगा। इस डिवाइस में रैम के अलावा सभी स्पेसिफिकेशन्स पुराने जैसे ही हैं। फोन के इस वेरिएंट में आपको 8GB रैम+128GB स्टोरेज मिलेगी। वहीं, 21,990 रुपए की कीमत के साथ पेश किए गए फोन को आज से ही बिक्री के लिए पेश कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo ने फेस्टिव सेल में बेचे 10 लाख Z सीरीज के स्मार्टफोन्स

वीवो ज़ेड1 एक्स के स्पेसिफिकेशन

जहां तक Vivo Z1x के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में आपको 6.38 इंच की 1080 x 2340 पिक्सल रेजल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन में ”यू” शेप वाली वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। फोन में इन डिसप्ले फिंगर​प्रिंट स्कैनर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और कंपनी ने Sony IMX582 सेंसर का उपयोग किया है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड-एंगल सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। Vivo Z1x में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम वाला Vivo V15 Pro हुआ 3000 रुपये सस्ता, इसमें है ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। डुअल सिम आधारित Vivo Z1x में 4जी एलटीई सपोर्ट है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप सी दिया है।

The post vivo Z1x का ताकतवर वेरिएंट हुआ लॉन्च 8GB रैम और 4500एमएएच बैटरी से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-launches-z1x-8gb-variant-at-rs-21990/feed/ 0
5000mAh की बैटरी वाले Vivo Z1 Pro को कम कीमत में खरीदने का मौका, जहां कब और कहां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-z1-pro-get-discount-on-flipkart-big-billion-days-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-z1-pro-get-discount-on-flipkart-big-billion-days-sale/#respond Wed, 25 Sep 2019 09:27:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36248 यह सेल 29 सितंबर से शुरू होकर चार अक्टूबर तक चलेगी।

The post 5000mAh की बैटरी वाले Vivo Z1 Pro को कम कीमत में खरीदने का मौका, जहां कब और कहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फेस्टिव सीजन को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी ‘बिग बिलियन डेज’ (The Big Billion Days) सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 29 सितंबर से शुरू होकर चार अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान भारी छूट और आकर्षक कीमतों प्रॉडक्ट्स को पेश किया जाएगा।

इस सेल में सबसे बेहतरीन डिस्काउंट 5,000एमएएच वाले स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro पर दिया जाएगा। बता दें कि वीवो जेड1 प्रो को जुलाई में भारतीय बाजार में 14,990 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। जो कि इस सेल के दौरान 12,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, यह कीमत फोन के 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है।
vivo-z1-pro-price-cut
वहीं, डिवाइस के 6जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपए और 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 17,990 रुपए है। इन वेरिएंट को किस कीमत में सेल किया जाएगा। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

अगर बात करें Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच डिसप्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैन SD712 प्रोसेसर है। फोटोग्रफी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले फ्रंट कैमरा दिए है जो AI फेस ब्यूटी फीचर से लैस है। इसके अलावा फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। रियर में एक 16एमपी एफ/1.78 प्राइमरी कैमरा व 8एमपी एफ/2.2 सेकंडरी शूटर के साथ 2एमपी एफ/2.4 थर्ड सेंसर है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। इसे भी पढ़ें: Vivo Z1 Pro के लिए नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल में हुआ उपलब्ध

बता दें कि ‘बिग बिलियन डेज’ के जरिए ग्राहकों को फ्री डिलिवरी, बाय नाउ पे लेटर प्लान, लिमिटिड एडीशन न्यू लॉन्चिज और 90 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर देने का वादा किया है। वहीं, फेस्टिवल सीजन सेल के दौरान अमेजन और फ्लिपकार्ट की सीधी टक्कर होगी क्योंकि अमेजन इंडिया भी ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल उसी दिन शुरू कर रही है।

The post 5000mAh की बैटरी वाले Vivo Z1 Pro को कम कीमत में खरीदने का मौका, जहां कब और कहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-z1-pro-get-discount-on-flipkart-big-billion-days-sale/feed/ 0
Vivo इस साल के आखिर में लॉन्च करेगी Exynos 980 प्रोसेसर से लैस 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-will-launch-by-the-end-of-this-year-with-exynos-980-powered/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-will-launch-by-the-end-of-this-year-with-exynos-980-powered/#respond Wed, 25 Sep 2019 08:01:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36243 वीवो एक बार फिर 5जी फोन पेश करे दूसरी कंपनियों को टक्कर दे सकती है।

The post Vivo इस साल के आखिर में लॉन्च करेगी Exynos 980 प्रोसेसर से लैस 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो अब तक अपने 5G फोन्स को पेश कर चुकी है। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी इस साल के अंत तक नया 5जी फोन पेश करने की योजना बना रही है। दरअसल, वीवो के कार्यकारी उपाध्यक्ष Hu Baishan का इंटरव्यू हाल ही में फीनिक्स नेटवर्क टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया था। इंटरव्यू के दौरान, वीपी ने पुष्टि की कि वीवो साल के अंत तक सैमसंग चिप के साथ 5 जी हैंडसेट को लॉन्च करेगा।

Hu Baishan ने जाहिर तौर पर आने वाले मिडरेंज वीवो स्मार्टफोन का जिक्र किया था। जब सैमसंग ने 5G Exynos 980 चिपसेट की घोषणा की तो यह संकेत दिया कि इसने वीवो के साथ एक साझेदारी की है। प्रोडक्ट इस वर्ष के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद थी। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo U10, कीमत 8,990 रुपए से शुरू

Exynos 980 एक 8nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें 2x हाई-परफॉर्मेंस Cortex-A77 कोर दिया गया है जो 2.2GHz पर और 6x दमदार Cortex-A55 कोर 1.8GHz पर क्लॉक पर आधारित है। इसमें माली-जी 76 एमपी 5 जीपीयू है जो गेमिंग के लिए बनाया गया है। यह LPDDR4x रैम और UFS 2.1 और eMMC 5.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: लॉ​न्च हुआ इंडिया का पहला डुअल पॉप-अप कैमरे वाला फोन Vivo V17 Pro, 8 जीबी रैम के साथ है 4100एमएएच बैटरी

इसमें अधिकतम प्रदर्शन रिजोल्यूशन WQHD + है और 20MP ड्यूल कैम और 108MP सिंगल कैमरा को सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें चिपसेट वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.0 और जीएनएसएस को भी सपोर्ट करता है। Exynos 980 SoC में 5G बेसबैंड के साथ एकीकृत आता है, लेकिन वास्तव में एक मिड-रेंज वाला चिपसेट है।

The post Vivo इस साल के आखिर में लॉन्च करेगी Exynos 980 प्रोसेसर से लैस 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-will-launch-by-the-end-of-this-year-with-exynos-980-powered/feed/ 0