The post 20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आईपीएस के खुमार के बीच सेल्फी लवर्स के लिए एक शानदार स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारते हुए आज चीनी कंपनी वीवो की ओर से वीवो वी5एस लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन 18,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, जो 6 मई से क्राउन गोल्ड, मेट ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान
वीवो वी5एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तों कंपनी की ओर से यह फोन मेटालिक बॉडी पर पेश किया गया है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन फनटच ओएस 2.6 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर पर काम करता है।

इस फोन में 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअलटोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ तकनीक के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर मौजूद है।
डुअल कैमरे वाले जियोनी एस10 की स्पेसिफिकेन्स लीक
वीवो वी5एस के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाईफाई व 3.5एमएम जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इस फोन में मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय यूजर्स इस फोन को 18,990 रुपये की कीमत पर 6 मई से खरीद सकते हैं।
The post 20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो का नया फोन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन कंपनी वीवो अपने डुअल फ्रंट कैमरे वाली एक्स सीरीज़ में जल्द ही नया फोन जोड़ने जा रही है। वीवो एक्स9 और एक्स9 प्लस के बाद अब कंपनी की इसी सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन एक्स9एस सामनें आया है। ताजा लीक में वीवो के इस फोन को रेडियो फ्रीक्वेंसी सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुआ जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही यह फोन बाजार में पेश किया जाएगा।
वेबसाईट आईहोम ने वीवो के नए फोन की जानकारी देते हुए दावा किया है कि यह कंपनी की एक्स सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन एक्स9एस है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन को स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

हालांकि रेडियो सर्टिफिकेशन के अलावा वीवो के इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है लेकिन लीक में बताया गया है कि यह फोन डुअल रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए भी इसमें डुअल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
‘मी’ सीरीज़ में लॉन्च हुए दो सस्ते स्मार्टफोन
माना जा रहा है कि यह फोन फोटोग्राफी के दिवानों के लिए कुछ अलग तकनीक लेकर आएगा, जो अपने फीचर्स के जरिये स्मार्टफोन यूजर्स को फोटोग्राफी के अच्छा अनुभव प्रदान करेगा। बहरहाल अभी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पुख्ता जानकारी आनी बाकी है।
The post डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो का नया फोन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आईपीएल के दस साल पूरा होने पर वीवो ने लॉन्च किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जनवरी में चीनी मोबाइल फोन निर्माता वीवो ने वी5 प्लस स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। ताकतवर डुअल सेल्फी कैमरे से लैस इस फोन को लोगों ने काफी सराहा। वहीं आईपीएल के इस खुमार में कपंनी ने वीवो वी5 का नया आईपीएस एडिशन पेश किया है। खास बात यह कही जा सकती है कि आईपीएल एडिशन वाला वीवो वी5 प्लस पहले मॉडल की अपेक्षा कम कीमत में उपलब्ध होगा। जहां वीवो वी5 प्लस की कीमत 27,980 रुपये है। वहीं वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन वाले के लिए आपको सिर्फ 25,990 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि यह फोन सिर्फ आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध है और इसे आज से खरीदा जा सकता है। सेल के लिए यह फोन आॅफलाइल में उपलब्ध नहीं होगा।
वीवो आईपीएल लिमिटेड एडिशन को कंपनी ने मैट ब्लैक फिनिश में पेश किया है जिसकी बॉडी मैटल की बनी है। फोन के पिछले पैनल में आपको 18 कैरेट का इनग्रेव आईपीएल लोगो दिखाई देगा। आईपीएल के दस साल पूरा होने पर कंपनी ने इस एडिशन को लॉन्च किया है। गौरतबल है कि वीवो इस बार आईपीएल का आॅशियल पार्टनर भी है।
6.4-इंच की बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी में है शाओमी
इस फोन के लॉन्च के दौरान सीएमओ वीवो इंडिया, वीवेक जैंग का कहना था कि मेरा दावा है कि क्रिकेट क्रेजी आॅडियंस के बीच फोन के ध्यान आकर्षित करने में जरूर कामयाब होगा।
लॉन्च से पहले जानिए शाओमी मी6 के बारे में सब कुछ
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं अपको 20-मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा जो सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ उपलब्ध है। वीवो वी5 प्लस आईपीएल एडिशन में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी दी गई है।
वीवो वी5 प्लस फनटच ओएस 3.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको डाटा के लिए 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,055 एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post आईपीएल के दस साल पूरा होने पर वीवो ने लॉन्च किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>