Vivo iQOO Neo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 29 Nov 2019 04:00:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo iQOO V1936AL एंड्रॉयड एंटरप्राइजेज पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-v1936al-listing-on-android-enterprises-may-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-v1936al-listing-on-android-enterprises-may-launch-soon/#respond Fri, 29 Nov 2019 04:00:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38317 मॉडल नंबर V1936L वाला डिवाइस वीवो का नया IQOO Neo होगा।

The post Vivo iQOO V1936AL एंड्रॉयड एंटरप्राइजेज पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo iQOO स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V1936AL के साथ एंड्रॉयड एंटरप्राइजेज वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। वहीं, कुछ समय पहले इसी मॉडल नंबर वाले फोन को कंपनी ने टेना पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। वहीं, अब एंड्रॉयड एंटरप्राइजेज पर फोन की कुछ और जानकारी सामने आई है।

Vivo V1936AL मॉडल नंबर का मैच Vivo iQOO Neo 855 (V1936A) से हो रहा है। वहीं, इन दोनों का डिजाइन भी लगभग एक जैसा ही है। फोन को वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन को चीन की 3C डाटाबेस में देखा गया था। इस लिस्टिंग में सामने आया था कि अपकमिंग फोन 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा जो कि Vivo iQOO Neo में भी था। उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग डिवाइस iQOO Neo 855 का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है।

vivo-new-smartphone

Vivo IQOO Neo 855 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो iQOO Neo 855 में 6.38-इंच 1080 x 2340 AMOLED डिसप्ले दी गई है जो कि DC Dimming और HDR10 से लैस है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 6GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ है ही 64GB/128GB/256GB जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल f/1.79 सोनी IMX363 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियर में 8-मेगापिक्सल f/2.2 120° अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल f/2.4 डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल f/2.0 S5K3P9 सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

बता दें कि Vivo अगले महीने दिसंबर में Vivo V17 को लॉन्च करने वाली है। इस डिवाइस की लॉन्चिंग और डिजाइन की जानकारी 91मोबाइल्स पहले ही दे चुकी है। डिवाइस का कैमरा काफी खास होगा। फोन के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो Vivo V17 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का जीएम1 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V17 एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post Vivo iQOO V1936AL एंड्रॉयड एंटरप्राइजेज पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-v1936al-listing-on-android-enterprises-may-launch-soon/feed/ 0
24 अक्टूबर को लॉन्च होगा Vivo iQOO Neo 855, फोन में होगी 8 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-855-be-launch-on-24-october-with-qualcomm-snapdragon-855/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-855-be-launch-on-24-october-with-qualcomm-snapdragon-855/#respond Thu, 17 Oct 2019 07:30:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36972 Vivo के इस फोन में क्वॉलकॉम का पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जाएगा।

The post 24 अक्टूबर को लॉन्च होगा Vivo iQOO Neo 855, फोन में होगी 8 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने बीते जुलाई महीने में अपनी ‘iQOO सीरीज़’ के तहत Vivo iQOO Neo लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था जो फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि Vivo इस स्मार्टफोन को और भी पावरफुल करने जा रही है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि Vivo iQOO Neo 855 नाम से नया स्मार्टफोन मॉडल आ रहा है जो अक्टूबर की 24 तारीख को टेक मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

Vivo ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर सोशल पोस्ट करते हुए Vivo iQOO Neo 855 के लॉन्च की जानकारी दी है। Vivo ने बताया है कि कंपनी आने वाली 24 अक्टूबर को चीन के बीजिंग शहर में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से सीरीज़ का पावरफुल फोन Vivo iQOO Neo 855 टेक मंच पर दस्तक देगा। जैसा कि नाम से ही पता चलता है Vivo iQOO Neo 855 में क्वॉलकॉम का पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जाएगा।

Vivo iQOO Neo 855 be launch on 24 october with qualcomm snapdragon 855

Vivo iQOO Neo 855 को लेकर लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 8 जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा इस डिवाईस में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि इस बात से ही इंकार नहीं किया जा सकता है कि Vivo iQOO Neo 855 एक से ज्यादा वेरिएंट में टेक मंच पर दस्तक देगा। वहीं Vivo iQOO Neo 855 में 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले दिए जाने की बात भी सामने आ चुकी है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगी। वहीं लीक की मानें तो Vivo iQOO सीरीज़ के इस नए फोन को ब्लैक और पर्पल कलर में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo iQOO Neo

सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन iQOO Neo की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38-इंच की सुपर ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच यूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। Vivo iQOO Neo एआई असिस्टेंट Jovi के साथ काम करता है।

यह भी पढ़ें : 12 जीबी रैम, 5000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ यह पावरफुल गेमिंग फोन

Vivo iQOO Neo चीन में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिंएट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo iQOO Neo में 22.5वॉट तकनीक वाली 4500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 24 अक्टूबर को लॉन्च होगा Vivo iQOO Neo 855, फोन में होगी 8 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-855-be-launch-on-24-october-with-qualcomm-snapdragon-855/feed/ 0
4जीबी रैम के साथ आ रहा है Vivo iQOO Neo का नया वेरिएंट, टेना पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-new-variant-list-on-teena-with-4gb-rm-variant/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-new-variant-list-on-teena-with-4gb-rm-variant/#respond Fri, 19 Jul 2019 05:10:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33432 फोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर 4जीबी रैम वेरिएंट के साथ हुआ लिस्ट।

The post 4जीबी रैम के साथ आ रहा है Vivo iQOO Neo का नया वेरिएंट, टेना पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने इस साल अप्रैल में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ iQOO के अंदर Vivo iQOO स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, पिछले महीने इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाइस Vivo iQOO Neo को लॉन्च किया था। इस हैंडसेट को कंपनी ने 6GB और 8GB रैम वेरिएंट में पेश किया था।

वहीं, अब यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर 4जीबी रैम वेरिएंट के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन का कम कीमत में लॉन्च किए जाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस लिस्टिंग में 6जीबी व 8जीबी रैम का जिक्र भी किया गया है।

अगर बात करें iQOO Neo की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें कंपनी ने 6.38-इंच की सुपर ऐमोलेड डिसप्ले दिया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन (2340×1080 पिक्सल) है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा फोन में एआई असिस्टेंट के लिए अलग बटन है जो कि Vivo के Jovi असिस्टेंट के लिए है।

फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पिछले हिस्से पर 12-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 22.5 वॉट से लैस है। Vivo के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फनटच यूआई के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर कार्य करता है।

कीमत

अगर बात करें iQOO Neo की कीमत की तो इसके 6GB+64GB वेरिएंट को 1798.00 yuan (लगभग 18,030 रुपए), 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 1998.00 yuan (लगभग 20,035 रुपए), 8GB+64GB स्टोरेज वेरिंट को 2098.00 yuan (लगभग 21,038 रुपए) और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 2298.00 yuan (लगभग 23,043 रुपए) की कीमत में पेश किया है।

The post 4जीबी रैम के साथ आ रहा है Vivo iQOO Neo का नया वेरिएंट, टेना पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-new-variant-list-on-teena-with-4gb-rm-variant/feed/ 0
4,500एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ आया Vivo iQOO Neo, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-launched-in-china-with-triple-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-launched-in-china-with-triple-rear-camera/#respond Tue, 02 Jul 2019 12:22:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32844 यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस है।

The post 4,500एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ आया Vivo iQOO Neo, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने इस साल अप्रैल महीने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ iQOO के तहत Vivo iQOO स्मार्टफोन को पेश किया था। यह स्मार्टफोन अभी सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है वहीं कंपनी इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाइस Vivo iQOO Neo को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया है।

कीमत

अगर बात करें iQOO Neo की कीमत की तो इसके 6GB+64GB वेरिएंट को 1798.00 yuan (लगभग 18,030 रुपए), 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 1998.00 yuan (लगभग 20,035 रुपए), 8GB+64GB स्टोरेज वेरिंट को 2098.00 yuan (लगभग 21,038 रुपए) और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 2298.00 yuan (लगभग 23,043 रुपए) की कीमत में पेश किया है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y12, कीमत सिर्फ 11,990
screenshot-2019-07-02-at-5-36-56-pm
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें iQOO Neo की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें कंपनी ने 6.38-इंच की सुपर ऐमोलेड डिसप्ले दिया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन (2340×1080 पिक्सल) है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा फोन में एआई असिस्टेंट के लिए अलग बटन है जो कि Vivo के Jovi असिस्टेंट के लिए है। इसे भी पढ़ें: Vivo का कारनामा : सिर्फ 13 मिनट में फुल चार्ज होगा 4,000एमएएच बैटरी वाला फोन, पेश की ऐसी जबरदस्त तकनीक
vivo-iqoo-neo-new
vivo-iqoo-neo
फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पिछले हिस्से पर 12-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 22.5 वॉट से लैस है। Vivo के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फनटच यूआई के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर कार्य करता है।

The post 4,500एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ आया Vivo iQOO Neo, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-launched-in-china-with-triple-rear-camera/feed/ 0
6जीबी रैम और ताकतवर प्रोसेसर वाला Vivo iQOO Neo स्मार्टफोन 2 जुलाई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-to-launch-on-july-2nd/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-to-launch-on-july-2nd/#respond Mon, 24 Jun 2019 06:23:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32523 IQOO Neo में कंपनी स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ पेश करेगी।

The post 6जीबी रैम और ताकतवर प्रोसेसर वाला Vivo iQOO Neo स्मार्टफोन 2 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने इस साल अप्रैल में अपनी घरेलू मार्केट यानी चीन में नई स्मार्टफोन सीरीज़ iQOO के अंदर Vivo iQOO स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के अंदर एक और स्मार्टफोन को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इस सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाले Vivo iQOO Neo की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।

Vivo iQOO Neo स्मार्टफोन को 2 जुलाई 2019 को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीम की जाएगी। ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी के इस फोन को कई बार लीक में देखा गया है, जिसमें फोन के कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है। इसे भी पढ़ें: Z1 Pro के बाद Vivo ला रहा है S सीरीज फोन, 6GB रैम व 128GB मैमोरी के वाले फोन की कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम

vivo-iqoo-neo-listed-on-tenaa-vivo-v1914-specs-leaked-qualcomm-snapdragon-845
हाल ही में Vivo iQOO Neo की टेना लिस्टिंग में कई जानकारी सामने आई है। इस जानकारी में सामने आया है कि फोन 59.53 x 75.23 x 8.13mm की डायमेंशन पर बना होगा। इस फोन में 6.38-इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन की फोटो सामने आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद Vivo iQOO Neo में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन में 4,420एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है जो 22.5वॉट रेपिड चार्जिंग फीचर सपोर्ट करेगी। इसे भी पढ़ें: Vivo ला रहा है 120W सुपर फ्लैश चार्ज टेकनोलॉजी, महज 13 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार Vivo iQOO Neo को एंडरॉयड के नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं प्रोसेसिंग की बात करें तो Vivo iQOO Neo को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

The post 6जीबी रैम और ताकतवर प्रोसेसर वाला Vivo iQOO Neo स्मार्टफोन 2 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-to-launch-on-july-2nd/feed/ 0
4,420एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला Vivo iQOO Neo सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-listed-on-tenaa-vivo-v1914-specs-leaked-qualcomm-snapdragon-845/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-listed-on-tenaa-vivo-v1914-specs-leaked-qualcomm-snapdragon-845/#respond Thu, 20 Jun 2019 11:31:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32435 यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा

The post 4,420एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला Vivo iQOO Neo सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अप्रैल महीने में टेक मंच पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ iQOO के तहत Vivo iQOO स्मार्टफोन पेश किया था। यह स्मार्टफोन अभी सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है वहीं कंपनी इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस Vivo iQOO Neo लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी नए स्मार्टफोन के नाम का खुलासा पहले ही कर चुकी है तथा इस फोन की फोटो भी इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। वहीं अब Vivo iQOO Neo स्मार्टफोन टेना पर भी लिस्ट हो गया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

Vivo iQOO Neo को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर Vivo V1914 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन इसी मॉडल नंबर के साथ चीन की 3सी सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। फोन की फोटो सामने आने से जहां इसकी लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी वहीं अब टेना पर लिस्ट होने से Vivo iQOO Neo की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर जाहिर हो गई है।

टेना लिस्टिंग

Vivo iQOO Neo की टेना लिस्टिंग में पता चला है कि यह फोन 59.53 x 75.23 x 8.13mm की डायमेंशन पर बना होगा। इस फोन में 6.38-इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन की फोटो सामने आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद Vivo iQOO Neo में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन में 4,420एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है जो 22.5वॉट रेपिड चार्जिंग फीचर सपोर्ट करेगी।

vivo-iqoo-neo-listed-on-tenaa-vivo-v1914-specs-leaked-qualcomm-snapdragon-845

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार Vivo iQOO Neo को एंडरॉयड के नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं प्रोसेसिंग की बात करें तो Vivo iQOO Neo को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

ऐसी होगी लुक

Vivo iQOO Neo की लुक और डिजाईन की बात करें तो फोटो में यह फोन Vivo iQOO जैसा ही है जिसे वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश ​किया गया था। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस है। वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में उपरी बाएं हिस्से पर ​मौजूद है। Vivo iQOO Neo के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

vivo-iqoo-neo-listed-on-tenaa-vivo-v1914-specs-leaked-qualcomm-snapdragon-845

फोन के रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश दी गई है जो एक ही रिंग में मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल भी एक ‘ओरेंज’ कलर का बटन दिया गया है। यह फोन के एआई असिस्टेंट Jovi की शार्टकट की हो सकती है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है।

The post 4,420एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला Vivo iQOO Neo सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-listed-on-tenaa-vivo-v1914-specs-leaked-qualcomm-snapdragon-845/feed/ 0