Vivo Nex 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 25 Jul 2019 09:42:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo का नया फोन होगा 44W फास्ट चार्जिंग से लैस, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v1922a-with-44w-fast-charging-support-gets-certified/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v1922a-with-44w-fast-charging-support-gets-certified/#respond Thu, 25 Jul 2019 09:42:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33640 फिलहाल Vivo V1922A स्मार्टफोन के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है।

The post Vivo का नया फोन होगा 44W फास्ट चार्जिंग से लैस, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo के एक नए फोन को मॉडल नंबर V1922A के साथ चाइना 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। सामने आया यह हैंडसेट V3030A-CN चार्जर 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस तरह के एडप्टर को हम पहले iQOO गेमिंग स्मार्टफोन में स्पॉट कर चुके हैं।

उम्मीद की जा सकती है कि इस फोन को कंपनी फ्लैगशिप कैटगरी के अंदर पेश करेगी। वहीं, यह डिवाइस NEX 2 स्मार्टफोन भी हो सकता है। हाल ही में इसके रेंडर्स सामने आए थे, जिसमें Vivo NEX 2 के फ्रंट डिजाइन की जानकारी सामने आई थी।

screenshot-2019-07-25-at-1-58-31-pm

गौरतलब है कि Vivo ने इस साल शंघाई में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस ईवेंट के मंच से अपनी इस नई तकनीक को लॉन्च किया था। Vivo की इस नई तकनीक का नाम ‘Vivo Super FlashCharge 120W’ था। वीवो की यह नई तकनीक स्मार्टफोन की बैटरी को बेहद तेजी से चार्ज रखने की क्षमता रखती है। Vivo का दावा है कि इस तकनीक की बदौलत 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को महज़ 13 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकता है।

बता दें कि Vivo NEX 2 कंपनी द्वारा पेश किए गए Vivo NEX का अपग्रेेडेड वर्जन होगा जो कि साल 2018 दिसंबर में लॉन्च किया गया था। वहीं, अगर बात करें Vivo Nex Dual Display Edition की प्राइमरी स्क्रीन 6.39 इंच की अल्ट्रा फुलव्यू सुपर अमोल्ड डिसप्ले स्क्रीन है और इसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके अलावा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.63 प्रतिशत है।

वहीं इसके पीछे की तरफ की स्क्रीन 5.49-इंच की सुपर अमोल्ड डिसप्ले स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस हैंडसेट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है, जिसके चारों तरफ एक रिंग है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर कैमरों से ही सेल्फी ली जा सकती है। इसमें 12-मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जो कि ओआईएस के साथ आता है। इसमें एफ/1.79 का अपर्चर लेंस है, जबकि सेकंडरी सेंसर 2-मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर एफ1.8 है।

The post Vivo का नया फोन होगा 44W फास्ट चार्जिंग से लैस, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v1922a-with-44w-fast-charging-support-gets-certified/feed/ 0
स्मार्टफोन की दुनिया बदलने Vivo NEX 2 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया हिंट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-launch-soon-company-give-hint/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-launch-soon-company-give-hint/#respond Thu, 23 May 2019 04:13:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31162 Vivo Nex 2 की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post स्मार्टफोन की दुनिया बदलने Vivo NEX 2 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो अपने स्मार्टफोन को नई तकनीक के साथ पेश किए जाने के लिए जानी जाती है। कंपनी की नेक्स सीरीज के फोन को इसी का एक उदहारण कहा जा सकता है। Vivo ने अपनी Nex सीरीज़ के अंदर अब तक Vivo NEX और Vivo NEX Dual स्क्रीन एडिशन को पेश कर चुकी है। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज़ के अंदर नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कहा है कि Vivo Nex 2 अब ग्राहकों से ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, इस पोस्ट में कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस साल के आखिर तक फोन पेश कर देगी। इसे भी पढ़ें: पंच होल डिजाइन के साथ Vivo Z5X स्मार्टफोन 24 मई को होगा लॉन्च, सामने आया ऑफिशियल टीजर

screenshot-2019-05-23-at-9-35-47-am
बता दें कि Vivo NEX 2 कंपनी द्वारा पेश किए गए Vivo NEX का अपग्रेेडेड वर्जन है जो कि साल 2018 दिसंबर में लॉन्च किया गया था। Vivo Nex Dual Display Edition की प्राइमरी स्क्रीन 6.39 इंच की अल्ट्रा फुलव्यू सुपर अमोल्ड डिसप्ले स्क्रीन है और इसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके अलावा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.63 प्रतिशत है।

वहीं इसके पीछे की तरफ की स्क्रीन 5.49-इंच की सुपर अमोल्ड डिसप्ले स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस हैंडसेट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है, जिसके चारों तरफ एक रिंग है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: जल्द लॉन्च होगा Vivo Y15 और Y12, 5,000 एमएएच बैटरी के साथ होगा ट्रिपल कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर कैमरों से ही सेल्फी ली जा सकती है। इसमें 12-मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जो कि ओआईएस के साथ आता है। इसमें एफ/1.79 का अपर्चर लेंस है, जबकि सेकंडरी सेंसर 2-मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर एफ1.8 है।

The post स्मार्टफोन की दुनिया बदलने Vivo NEX 2 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-launch-soon-company-give-hint/feed/ 0
8जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ वीवो नेक्स 2, भारत में भी जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-new-to-model-listed-in-teena-launched-as-vivo-nex-2/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-new-to-model-listed-in-teena-launched-as-vivo-nex-2/#comments Mon, 31 Dec 2018 06:42:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25572 डिवाइस को लेकर उम्मीद की जा सकती है कि यह डिवाइस वीवो नेक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा

The post 8जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ वीवो नेक्स 2, भारत में भी जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में वीवो के नए स्मार्टफोन नेक्स डुअल डिसप्ले एडिशन को चीन में लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि यह फोन दूसरे देशों में नेक्स 2 नाम से लॉन्च होगा। वहीं, अब चीन की सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट टेना पर वीवो को दो स्मार्टफोन्स को स्पॉट किया गया है। वीवो द्वारा V1820A और V1820T मॉडल को लिस्ट किया गया है। साथ ही लिस्टिंग में डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है और देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये फोन नेक्स डुअल डिसप्ले के समान ही हैं।

टीना की लिस्टिंग में दोनो डिवाइस की स्पेसिफिकेनशन्स एक जैसी हैं। इस लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही नए नेक्स को अब दूसरे देशों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कुछ दिन जो पहले खबर आई थी उसके अनुसार इसे नेक्स 2 नाम से दूसरे देशों में लॉन्च किया जएगा। अगर बात करें V1820A और V1820T की स्पेसिफिकेशन्स की तो डिवाइस को डुअल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।

इसमें 5.49-इंच डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080×1920 होगा। वहीं, दूसरी डिसप्ले का साइज 6.39- इंच होगा, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080×2340 होगा। इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 710, 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज होगी।

मीडिया ईवेंट में दिखा वीवो नेक्स 5जी फोन, जल्द बाजार में देगा दस्तक

पावर बैकअप के लिए फोन में 3425एमएएच बैटरी, आठ कोर 2.2 गीगाहर्ट्ज सीपीयू और एंडॉयड 9पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके साथ ही लिस्टिंग के मुताबिक फोन में ट्रिपल रियर कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया जाएगा। रियर कैमरा की डिटेल इस लिस्टिंग में दी गई है, जिसके अनुसार कंपनी डिवाइस में 12+13+2-मेगापिक्सल कॉम्बिनेशन को पेश कर सकती है। इसके अलावा समें

वीवो भारत में लॉन्च करेगी वी12 प्रो, 5जी फोन भी जल्द देगा देश में दस्तक

डिवाइस को लेकर उम्मीद की जा सकती है कि यह डिवाइस वीवो नेक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा, जिसे वीवो नेक्स2 के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, इसके अलावा इन डिवाइस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आशा की जा सकती है कि कंपनी अगले साल के मिड से पहले इन डिवाइस को ग्लोबली और भारतीय मार्केट में पेश करेगी।

दूसरी ओर अगर बात करें वीवो नेक्स 5जी फोन की तो यह क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करेगा। बता दें कि कुछ समय पहले वीवो ने कहा था कि साल 2020 तक कंपनी 5जी स्मार्टफोन का प्रोडक्शन बड़े स्तर पर करना शुरू कर देगी। बड़े स्तर पर प्रोडक्शन के साथ कॉस्ट में भी कमी आती है ऐसे में आशा कर सकते हैं कि 2020 तक 5जी फोन कम कीमत में भी उपलब्ध होंगे। वहीं ने वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रेटजी डायरेक्टर निपुण मार्या भी यह कह चुके है कि कंपनी 5जी फोन पर काफी काम कर चुकी है और भारत में भी बेहद जल्द 5जी फोन ला देगी।

The post 8जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ वीवो नेक्स 2, भारत में भी जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-new-to-model-listed-in-teena-launched-as-vivo-nex-2/feed/ 5
लॉन्च से पहले ही वीवो ने शेयर की डुअल डिसप्ले वाले नेक्स 2 की फोटो, देखें पहली झलक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-official-image-dual-display-triple-rear-camera-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-official-image-dual-display-triple-rear-camera-in-hindi/#comments Fri, 07 Dec 2018 06:32:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24975 इन फोटोज़ के सामने आने से फोन की डिसप्ले, लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है।

The post लॉन्च से पहले ही वीवो ने शेयर की डुअल डिसप्ले वाले नेक्स 2 की फोटो, देखें पहली झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने कल ही आॅफिशियल किया है कि कंपनी आने वाली 11 दिसंबर को अपना पहला डुअल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन नेक्स 2 लॉन्च करने वाली है। वीवो 11 दिसंबर को चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी मंच से वीवो का यह अनूठा स्मार्टफोन टेक मंच पर दस्तक देगा। वीवो ने चीन में जारी किए मीडिया इन्वाईट में नेक्स 2 की पहली झलक तो पहले ही दे दी थी, वहीं अब कंपनी ने नेक्स 2 स्मार्टफोन की फोटोेज़ को लॉन्च से पहले ही आॅफिशियल कर दिया है। इन फोटोज़ के सामने आने से फोन की डिसप्ले, लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है।

एक्सक्लूसिव: बेहद ही सस्ती होगी सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20, शुरुआती कीमत होगी 10,000 रुपये से भी कम

वीवो ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के माध्यम से नेक्स 2 स्मार्टफोन की फोटोज़ को आॅफिशियल किया है। इन फोटोज़ में फोन को दो कलर वेरिएंट में दिखाया गया है जो रेड व ग्रीन रंग की शेड में है। फोटोज़ में फोन के फ्रंट व बैक पैनल के साथ ही चारों साईड पैनल भी ​दिखाए गए हैं। वीवो नेक्स2 के फ्रंट पैनल के साथ ही बैक पैनल पर भी डिसप्ले दी गई है। फोन के बेज़ल भी काफी कम हैं। फोन के पिछले पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इस सेटअप में दो सेंसर जहां गोल रिंग के अंदर है वहीं एक सेंसर व फ्लैश लाईट रिंग के बाहर स्थित है।

वीवो नेक्स 2 को एक्रेलिक डिजाइन पर दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बेजल या नॉच नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीवो नेक्स 2 में पॉप अप कैमरा दिया जाए। वहीं फोन की रियर डिसप्ले के चलते हो सकता है कि नेक्स 2 का बैक कैमरा ही सेल्फी कैमरे का काम करे। फोन के निचले पैनल में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। वहीं पास में लाउडस्पीकर ग्रिल दिया गया है। वीवो नेक्स 2 के उपरी पैनल में 3.5 एमएम आॅडियो जैक मिलेगा।

वीवो नेक्स2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार वीवो नेक्स 2 में आपको मुख्य स्क्रीन 19.5:9 आसपेक्ट रेेशियो के साथ देखने को मिल सकता है जबकि पिछले पैनल में 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले दी जा सकती है। कंपनी इस फोन को 6.59 इंच की फुल एचडी+ प्राइमरी स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड पर पेश होगा जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा।

लॉन्च से पहले ही सामने आई इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले हुआवई नोवा 4 की रियल फोटोज़

कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर मौजूद तीन कैमरा सेंसर क्रमश 12-मेगापिक्सल, 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के हो सकते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो नेक्स 2 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,100एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post लॉन्च से पहले ही वीवो ने शेयर की डुअल डिसप्ले वाले नेक्स 2 की फोटो, देखें पहली झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-official-image-dual-display-triple-rear-camera-in-hindi/feed/ 3
11 दिसंबर को लॉन्च होगा वीवो नेक्स 2, इसके बैक पैनल पर भी होगी डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-to-launch-on-11-december-dual-display-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-to-launch-on-11-december-dual-display-specifications-in-hindi/#comments Thu, 06 Dec 2018 06:29:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24948 वीवो नेक्स 2 आने वाली 11 दिसंबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

The post 11 दिसंबर को लॉन्च होगा वीवो नेक्स 2, इसके बैक पैनल पर भी होगी डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो के डुअल डिसप्ले वाले स्मार्टफोन नेक्स 2 की चर्चाओं से टेक बाजार पटा पड़ा है। इस फोन लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की लुक, डिजाईन, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अनेकों जानकारी मिली हैं। वीवो का यह फोन कंपनी के अन्य डिवाईसेज़ के अलग और अनूठा होगा क्योंकि इसके फ्रंट पैनल के साथ ही बैक पैनल पर भी स्क्रीन दी जाएगी। लेकिन अब वीवो नेक्स 2 के लीक्स का बाजार थमने वाला है, क्योंकि कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट घोषित कर दी है। वीवो नेक्स 2 आने वाली 11 दिसंबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 और मैक्स एम2 लॉन्च, शाओमी और रियलमी को मिलेगी कड़ी टक्कर

वीवो ने चीनी मीडिया में आॅफिशियल ईन्वाइट भेजते हुए बता दिया है कि कंपनी अपने वाली 11 दिसंबर को अपना यह फोन पेश कर देगी। इस दिन कंपनी चीन के शंघाई में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से वीवो नेक्स 2 टेक मंच पर दस्तक देगा। 11 दिसंबर को वीवो नेक्स 2 चीनी बाजार में ही लॉन्च किया जाएगा तथा इस फोन को ग्लोबल मंच पर आने में थोड़ा समय लग सकता है। वीवो ने अपनी आॅफिशियल चीनी वेबसाइट पर नेक्स 2 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दी है।

वीवो नेक्स2 में डुअल स्क्रीन दी गई है। वहीं फोन के बेज़ल भी काफी कम हैं। हालांकि पिछले पैनल में दिन कैमरा दिया गया है लेकिन गोल घड़ी के आकार के शेप में डुअल कैमरा उपलब्ध है जबकि एक कैमरा बाहर है। हाल में लॉन्च वीवो के दूसरे फोन की तरह इसमें भी आपको एक्रैलिक डिजाइन देखने को मिलेगा। लीके में दो कलर वेरियंट को दिखाया गया है। एक पर्पल है जबकि दूसरा फिरोजी ब्लू है। साइड पैनल मैटल के हैं।

वहीं फोन के मेन स्क्रीन की तरफ ध्यान देंगे तो पाएंगे कि फ्रंट स्क्रीन बैक स्क्रीन की अपेक्षा बड़ी है। वहीं उपर में तो बेज़ल हैं ही नहीं। नीचे में थोड़े नजार आएंगे। हालांकि बता दूं कि इसमें नॉच स्क्रीन नहीं है। ऐसे में आप आशा कर सकते हैं ​कि नेक्ट2 में भी पिछले मॉडल नेक्स की तरह ही पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा। फोन के निचले पैनल में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। वहीं पास में लाउडस्पीकर ग्रिल दिया गया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि उपरी पैनल में 3.5 एमएम आॅडियो जैक मिलेगा।

शाओमी का 5जी फोन रेडी, मी मिक्स 3 में दिखाया डेमो, क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट से होगा लैस

वीवो नेक्स2 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार वीवो नेक्स 2 में आपको मुख्य स्क्रीन 19.5:9 आसपेक्ट रेेशियो के साथ देखने को मिल सकता है जबकि पिछले पैनल में 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले दी जा सकती है। कंपनी इस फोन को 6.69 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। वहीं यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट आधारित हो सकता है और फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है।

The post 11 दिसंबर को लॉन्च होगा वीवो नेक्स 2, इसके बैक पैनल पर भी होगी डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-to-launch-on-11-december-dual-display-specifications-in-hindi/feed/ 3
लॉन्च से पहले वीवो नेक्स2 की पिक्चर और वीडियो हुई लीक, देखें कितना स्टाइलिश है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-live-images-leak-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-live-images-leak-in-hindi/#comments Wed, 05 Dec 2018 06:16:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24877 वीवो नेक्स 2 में ​ट्रिपल कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं कंपनी इसे इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस कर सकती है।

The post लॉन्च से पहले वीवो नेक्स2 की पिक्चर और वीडियो हुई लीक, देखें कितना स्टाइलिश है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल वीवो ने नेक्स फोन मॉडल को पेश किया था​ जिसमें स्लाइड आउट कैमरा दिया गया था। इस फोन की काफी चर्चा थी। वहीं अब कंपनी इसका नया संस्करण लाने वाली है। हालांकि अब तक नाम नहीं बताया गया है लेकिन लीक में इसे नेक्स 2 कहा गया है। हाल में ही वीवो ने अपने वेबसाइट पर इस फोन के कुछ वीडियोज़ शेयर किए हैं जिनमें सामने से फोन को देखा जा सकता है। खबर है कि इस फोन को 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्च से पहले आज वीवो नेक्स2 की लाइव इमेज लीक हो गई है और आप इसके लुक को देख सकते हैं।

हमें यह फोन चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वेईबो पर मिला है। इसमें आप स्पषट रुप से देख सकते हैं कि वीवो नेक्स2 में डुअल स्क्रीन दिया गया है। वहीं फोन के बेज़ल भी काफी कम हैं। हालांकि पिछले पैनल में दिन कैमरा दिया गया है लेकिन गोल घड़ी के आकार के शेप में डुअल कैमरा उपलब्ध है जबकि एक कैमरा बाहर है। हाल में लॉन्च वीवो के दूसरे फोन की तरह इसमें भी आपको एक्रैलिक डिजाइन देखने को मिलेगा। लीके में दो कलर वेरियंट को दिखाया गया है। एक पर्पल है जबकि दूसरा फिरोजी ब्लू है। साइड पैनल मैटल के हैं। मोटो जी7 स्मार्ट लुक के साथ होगा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस, लॉन्च से पहले देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वहीं फोन के मेन स्क्रीन की तरफ ध्यान देंगे तो पाएंगे कि फ्रंट स्क्रीन बैक स्क्रीन की अपेक्षा बड़ी है। वहीं उपर में तो बेज़ल हैं ही नहीं। नीचे में थोड़े नजार आएंगे। हालांकि बता दूं कि इसमें नॉच स्क्रीन नहीं है। ऐसे में आप आशा कर सकते हैं ​कि नेक्ट2 में भी पिछले मॉडल नेक्स की तरह ही पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा। फोन के निचले पैनल में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। वहीं पास में लाउडस्पीकर ग्रिल दिया गया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि उपरी पैनल में 3.5 एमएम आॅडियो जैक मिलेगा। 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ ओपो आर17, इसमें है ‘वी’ शेप की नॉच डिसप्ले और गोरिल्ला ग्लास 6

vivo-nex-s2

पिछले पैनल पर आते हैं तो बता दूं कि डुअल कैमरा के साथ जो ​तीसरा सेंसर है उसे पी​डीएएफ आॅटो फोकस के लिए उपयोग किया जा सकता है। हालांकि अन्य स्पेसिफिकेशन अभी नहीं हैं। परंतु लीक से जो जानकारी आई है उसके अनुसार वीवो नेक्स 2 में आपको मुख्य स्क्रीन 19.5:9 आसपेक्ट रेेशियो के साथ देखने को मिल सकता है जबकि पिछले पैनल में 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाला हैंडसेट हो सकता है। कंपनी इस फोन को 6.69 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। वहीं यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट आधारित हो सकता है और फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है।

The post लॉन्च से पहले वीवो नेक्स2 की पिक्चर और वीडियो हुई लीक, देखें कितना स्टाइलिश है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-live-images-leak-in-hindi/feed/ 3
डुअल डिसप्ले और ट्रिपल कैमरे के साथ आ रहा है वीवो नेक्स 2, 11 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-shared-nex-2-official-videos-to-launch-with-dual-display-and-tripal-camera-in-hindi/ Mon, 03 Dec 2018 09:35:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24805 अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो वीवो नेक्स 2 में आपको मुख्य स्क्रीन 19.5:9 आसपेक्ट रेेशियो के साथ देखने को मिल सकता है जबकि पिछले पैनल में 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाला हैंडसेट हो सकता है।

The post डुअल डिसप्ले और ट्रिपल कैमरे के साथ आ रहा है वीवो नेक्स 2, 11 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में ही खबर आई थी कि जल्द ही वीवो नेक्स सीरीज में अपना दूसर फोन लॉन्च करने वाला है जिसमें डुअल स्क्रीन होगा। हालांकि अब तक इस बारे में कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा था लेकिन आज वीवो के आॅफिशियल अकाउंट से इस फोन की जानकारी प्रकाशित कर दी गई है। हालांकि कंपनी ने फोन का नाम तो नहीं बताया है लेकिन डुअल स्क्रीन की जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा भी कुछ अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। हाल में आए खबर के अनुसार इस फोन को नेक्स 2 कहा जा रहा है।

वीवो ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर नेक्स के नए फोन के कुछ पोस्टर पोस्ट किए हैं। इन पोस्टर के साथ ही एक छोटा वीडियो भी है। इस वीडियो में आप वीवो के नए नेक्स के सामने का लुक को देख सकते हैं। वहीं वीडियो में एक साथ दो फोन को जुड़ते हुए ​दिखाया गया है। इससे भी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी डुअल स्क्रीन की बात कर रही है। एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 का निर्माण नोएडा फैक्ट्री में हुआ शुरू, जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च
vivo-shared-nex-2-official-videos-to-launch-with-dual-display-and-tripal-camera-in-hindi

वहीं एक दूसरा भी पोस्टर है जिसमें कैमरे का जिक्र किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार वीवो नेक्स 2 के रियर पैनल में 3 कैमरा होगा। इसके अलावा नाइट मोड जैसे फीचर्स का भी जिक्र है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसरा वीवो नेक्स्ट 2 को कंपनी 11 दिसंबर को चीन में प्रदर्शित कर सकती है। सैमसंग का शानदार तोहफा : गैलेक्सी जे सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कीमतें 3,000 रुपये तक हुई कम

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो वीवो नेक्स 2 में आपको मुख्य स्क्रीन 19.5:9 आसपेक्ट रेेशियो के साथ देखने को मिल सकता है जबकि पिछले पैनल में 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाला हैंडसेट हो सकता है। पुराने वीवो नेक्स की तरह ही नए फोन में भी स्लाइड आउट सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अब तक जो जानकारी है उसके अनुसार कंपनी इस फोन को 6.69 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। वहीं यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट आधारित हो सकता है और फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है।

The post डुअल डिसप्ले और ट्रिपल कैमरे के साथ आ रहा है वीवो नेक्स 2, 11 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>