The post पॉप अप कैमरे वाला फोन VIVO NEX 3, 12 जीबी रैम के साथ चलता है स्नैपड्रैगन 855+ पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बेहद शानदार और अनूठा स्मार्टफोन NEX 3 पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Vivo NEX 3 को अभी चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में दस्तक देगा। Vivo NEX 3 एक ओर जहां पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है वहीं इस फोन की लुक भी बेहद खास है। Vivo NEX 3 को कंपनी ने 5G सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा है, आईये जानते है फोन की दमदार स्पेसिफिकेशन्स पर।
डिजाईन
Vivo NEX 3 की लीक हुई फोटो में फोन को फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर बना है जो दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है। इसी वजह से Vivo NEX 3 की डिसप्ले को वॉटरफॉल डिसप्ले कहा जा रहा है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन, सेंसर या नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले का उपरी व नीचला हिस्सा भी बेजल लेस है। Vivo NEX 3 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाईस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।

Vivo NEX 3 सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एक सेंसर और एक फ्लैश लाइट है। कैमरा सेंसर और फ्लैश लाइट के कारण Vivo NEX 3 का पॉप-अप मॉड्यूल भी चौड़ा रखा गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो बेहद ही शाईनी और ग्लॉसी है जो ग्लास पैनल पर बना है। Vivo NEX 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो राउंड शेप में है। बैक पैनल पर बीच में एक रिंग दी गई है और इसी रिंग में तीन सेंसर फिट है। कैमरा सेटअप रिंग के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है।
पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स
Vivo NEX 3 को कंपनी की ओर 1080 × 2256 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.39 इंच की एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई ओएस पर पेश किया गया है जो 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ रन करेगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5जी सपोर्ट भी करता है लिहाजा कंपनी ने Vivo NEX 3 का 5G मॉडल भी टेक बाजार में उतारा है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo NEX 3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का ISOCELL Bright GW1 है। इसके साथ ही नेक्स 3 में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो Vivo NEX 3 में 16 मेगापिक्सल का एक सेंसर है।
Vivo NEX 3 को कंपनी की ओर दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी की पावरफुल रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कपंनी की ओर से Vivo NEX 3 को 5जी सपोर्ट के साथ ही लॉन्च किया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo NEX 3 में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत
Vivo NEX 3 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले 4G वेरिएंट को 4998 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 50,000 रुपये के करीब है। इसी तरह 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले Vivo NEX 3 5G वेरिएंट को 5698 युआन और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वाले Vivo NEX 3 5G वेरिएंट को 6198 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 57,800 रुपये और 62,800 रुपये के करीब है।
The post पॉप अप कैमरे वाला फोन VIVO NEX 3, 12 जीबी रैम के साथ चलता है स्नैपड्रैगन 855+ पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च से पहले सामने आई Vivo NEX 3 की रियल ईमेज, वॉटरफॉल स्क्रीन और डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा बनाते हैं इसे खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo बता चुकी है कि कंपनी टेक मंच पर अपनी NEX सीरीज़ को बढ़ाने वाली है और आने वाली 16 सितंबर को सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo NEX 3 बाजार में दस्तक दे देगा। Vivo NEX 3 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की वॉटरफॉल डिसप्ले और इसकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब फोन लॉन्च से पहले Vivo NEX 3 की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। इन रियल फोटोज़ को देखकर की पता चलता है कि Vivo NEX 3 बेहद ही स्टाईलिश और आर्कषक डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा।
Vivo NEX 3 की रियल फोटोज़ को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस पोस्ट में फोन को हाथ में पकड़े दिखाया गया है जिनमें फोन के फ्रंट और बैक पैनल के साथ ही साईड पैनल्स भी दिखाए गए हैं। फोन के डिजाईन का ब्योरा देने से पहले आपको बता दें कि Vivo NEX के Product Manager Li Xiang पहले ही बता चुके हैं कि Vivo NEX 3 में कर्व्ड नॉच-लेस डिसप्ले दी जाएगी और इसमे 99.6 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देखने को मिलेगा।
ऐसा होगा डिजाईन
Vivo NEX 3 की लीक हुई फोटो में फोन को फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है। इसी वजह से Vivo NEX 3 की डिसप्ले को वॉटरफॉल डिसप्ले कहा जा रहा है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन, सेंसर या नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले का उपरी व नीचला हिस्सा भी बेजल लेस है। Vivo NEX 3 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाईस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : OPPO ला रही है दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace, 65W SuperVOOC टेक्नोलॉजी के साथ होगा आगाज
Vivo NEX 3 सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें दो सेंसर फिट है। दो फ्रंट कैमरा सेंसर होने की वजह से Vivo NEX 3 का पॉप-अप मॉड्यूल भी चौड़ा रखा गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो बेहद ही शाईनी और ग्लॉसी है जो ग्लास पैनल पर बना है। Vivo NEX 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो राउंड शेप में है। बैक पैनल पर बीच में एक रिंग दी गई है और इसी रिंग में तीन सेंसर फिट है। कैमरा सेटअप रिंग के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है।
पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स
Vivo NEX 3 की रियल ईमेज में पता चला है कि यह डिवाईस एंडरॉयड 9 पाई ओएस पर पेश किया जाएग। Vivo NEX 3 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सपोर्ट करेगा और फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5जी सपोर्ट भी करता है। वहीं प्रोसेसर की जानकारी सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि Vivo NEX 3 फ्लैगशिप सेग्मेंट में पावरफुल फोन बनकर आएगा।
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार फोन में 1080 × 2256 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.89 इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी की ओर से इस फोन को 12 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo NEX 3 में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Exclusive: जल्द इंडिया में लॉन्च होगा Samsung का 64 MP कैमरे वाला Galaxy A70s
Vivo NEX 3 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही नेक्स 3 में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो Vivo NEX 3 डुअल कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस फोन में 16 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 16 सितंबर का इंतजार किया जा रहा है।
The post लॉन्च से पहले सामने आई Vivo NEX 3 की रियल ईमेज, वॉटरफॉल स्क्रीन और डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा बनाते हैं इसे खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive: दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होगा Vivo Nex , Oneplus 7T से होगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
दिवाली तक भारतीय यूजर्स को एक से बढ़कर एक फोन देखने को मिलने वाले हैं जहां एक ओर शुरुआत Samsung Galaxy Note 10 से हुई है। वहीं दूसरी ओर Apple ओर Google अभी आने बाकी हैं। हालांकि बापको बता दूं कि इसी बीच Vivo अपने इस साल का सबसे बड़ा डिवाइस Nex 3 को भी लेकर आने वाला है। 16 सितंबर को इस फोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह भारत में भी उपलब्ध होगा। 91mobiles को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस बात की जानकारी कंपनी के ही एक अधिकारी से मिली है जिन्होंने नाम न बताने की शर्त पर हमें यह खबर दी है।
उन्होंने बताया कि “सितंबर में भारतीय बाजार में Vivo V17 pro को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अगले ही माह कंपनी नेक्स 3 को लाने का प्लान कर रही है। दिवाली से पहले इस फोन को कंपनी लॉन्च कर सकती है और इसके लिए अभी से ही सभी वीवो अधिकारियों को नोटिफिकेशन भी दे दिया गया है। हालांकि कंपनी इस बार बहुत ही सीमित मात्रा में इस फोन को लाने का प्लान कर रही है। भारतीय बाजार में यह फोन लिमिडेट स्टॉक के साथ ही उपलब्ध होगा।” इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo A9 (2020)
गौरतलब है कि कंपनी ने सबसे पहला Vivo Nex मॉडल को इंडिया में पेश किया था। जबकि दूसरा मॉडल जो Dual Display के साथ था वहीं नहीं आया। वहीं अब Nex 3 को लेकर Vivo आने वाला है। हालांकि कंपनी द्वारा अधिकारिक रूप से अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन इतना तो मालूम चल गया है कि Vivo V17, V17 Pro और Nex 3 सहित कई दूसरे डिवाइस का प्लान कर रहा है।
Vivo Nex 3 के स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दे दी है कि 16 सितंबर चीन में वीवो नेक्स 3 को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने यह पहले ही जानकारी दे दी है कि Nex 3 का 5G मॉडल भी उपलब्ध होगा। यह कंपनी का पहला फोन होगा जिसमें वाटर फॉल डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं हाल में वीवो नेक्स 3 का दो मॉडल चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हुआ है जहां फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। लिस्ट किए गए फोन में 6.89 इंच की AMOLED सक्रीन दी गई है। इसे भी पढ़ें: Vivo Y15 और Y17 की कीमत में हुई भारी कमी, जानें क्या है नया प्राइस
कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ लिस्ट किया है और इमसें 2.96GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फिलहाल मोबाइल के लिए सबसे ताकतवर चिपसेट है। वीवो नेक्स 3 को दो रैम वेरियंट में पेश किया जा सकता है 8जीबी और 12जीबी। इसके साथ ही तीन मैमोरी ऑप्शन हो सकता है 128GB, 256GB, 512GB। इसे भी पढ़ें: Realme Q में होगी 20W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,035एमएएच की बैटरी, 5 सितंबर होगा लॉन्च
कैमरे की बात करें तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आज सकता है। कंपनी इसे 64 एमपी के मेन कैमरे से लैस कर सकती है। वहीं इसमें सेकेंडरी कैमरा 13 एमपी हो सकता है। वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीसरा सेंसर भी 13 एमपी का ही होगा।
सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 16 एमपी का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो नेक्स 3 में 4410 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
क्या है Vivo का प्लान
वीवो अगले कुछ महीनों में कई नए फोन पेश कर सकता है जिसमें V17, V17 Pro और Nex 3 के अलावा U सीरीज के फोन भी शामिल हैं।
The post Exclusive: दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होगा Vivo Nex , Oneplus 7T से होगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Nex 3 में होगी 12GB रैम, 512GB मैमोरी और 64 MP का कैमरा, 16 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कई दिनों से Vivo के नए फोन Nex 3 को लेकर चर्चा हो रही है। खबर है कि कंपनी जल्द ही इसे चीनी में लॉन्च कर सकती है। वहीं आज इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट कर दिया गया है जहां से फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन देखे जा सकते हैं। हां फिलहाल यहां पिक्चर नहीं है लेकिन कुछ दिन पहले पिक्चर लीक हो चुकी थी जहां से डिजाइन का खुलासा हो गया था। टेना पर Vivo Nex 3 को V1924T, V1924A, V1923A और V1923T सहित चार मॉडल में लिस्ट किया गया है। जहां V1924T और V1924A 5जी वेरियंट हैं। वहीं V1923A और V1923T 4जी फोन है। हालांकि लिस्ट किए गए फोन में ऐसा कुछ भी दिया नहीं गया है लेकिन पहले आए कुछ जानकारी में इन बातों का खुलासा किया गया था। 16 सितंबर को यह फोन चीन में लॉन्च हो रहा है।
Vivo Nex 3 स्पेसिफिकेशन
Vivo Nex 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 1080×2256 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.89 इंच की AMOLED सक्रीन देखने को मिलेगी। इसके साथ ही लिस्ट किए गए फोन में 4410 mAh की बैटरी है। हालांकि हो सकता है कि लॉन्च के दौरान बड़ी बैटरी देखने को मिले। इसे भी पढे़ं: अब बदलेगी स्मार्टफोन की दुनिया, इंडिया में लॉन्च हुआ 64-Megapixel कैमरे वाला फोन Realme XT

Vivo का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर पेश किय गया है और इसमें 2.96GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फिलहाल मोबाइल के लिए सबसे ताकतवर चिपसेट है। कंपनी ने इसे 8GB और 12GB की रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया है। इसके साथ ही मैमोरी ऑप्शन में 128GB, 256GB, 512GB का विकल्प दिया गया है। इसे भी पढे़ं: लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन्स, गूगल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
कैमरे की बात की जाए तो लिस्ट किए गए Vivo Nex 3 में ट्रिपल रियर कैमरा का जिक्र है वहीं फ्रंट में सिंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। बैक पैनल में 64 MP + 13 MP + 13 MP का कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है। वहीं फ्रंट पैनल में 16 MP कैमरे की जानकारी दी गई है। फोन का डायमेंशन 167.44 × 76.14 × 9.4 एमएम है।
जहां तक लॉन्च की बात है तो वीवो नेक्स 3 को इसी माह चीन में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें आपको वाटर फॉल डिसप्ले देखने को मिल सकता है। इसे भी पढे़ं: Breaking: 64MP कैमरा वाला Redmi Note 8 Pro भारत में हो सकता नवंबर के बाद लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
Vivo Nex सीरीज

Vivo Nex को सबसे पहले कंपनी ने 2018 में लॉन्च किया था। चीन में लॉन्च होने के बाद यह फोन भारत में भी उपलब्ध हुआ। हालांकि बाद में कंपनी ने Vivo Nex Dual Display मॉडल को चीन में लॉन्च किया था लेकिन यह फोन इंडिया में उपलब्ध नहीं हुआ। वहीं अब कंपनी Nex 3 को लॉन्च करने वाली है और आशा करते हैं यह इंडिया में उपलब्ध होगा।
The post Vivo Nex 3 में होगी 12GB रैम, 512GB मैमोरी और 64 MP का कैमरा, 16 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Nex 3 में होगा सबसे अनोखा वॉटरफॉल कर्व्ड ग्लास डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी Nex सीरीज के अगले हैंडसेट पर काम कर रही है। इस फोन को Nex 3 के नाम से पेश किया जा सकता है। वहीं, अब लीक्स के बीच कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर डिवाइस का स्केच जारी कर दिया है।
कंपनी द्वारा Nex 3 के स्केच को चीन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर किया गया है। इसके अलावा फोन ग्लास पैनल की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें कर्व डिजाइन देखने को मिला। वहीं, Vivo Nex के प्रॉडक्ट मैनेजर ली जियांग ने वीबो पर फोन के स्केच को शेयर किया है।
स्केच के अनुसार वीवो अपने लगभग 90 डिग्री कर्व्ड किनारों वाले ग्लास को वॉटरफॉल कह रहा है। यह हार्डवेयर वीवो की सिस्टर कंपनी Oppo के प्रोटोटाइप डिवाइस की तरह ही है, जिसे पिछले महीने देखा गया था। इसे भी पढ़ें: Vivo iQOO Pro 5G आया सामने, 12जीबी रैम, 4410एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

इसके अलावा नए Nex डिवाइस के रियर पैनल पर एक गोलाकार सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर दिख रहे हैं। यह सेटअप रिस्ट वॉच डिजाइन से इंस्पायर्ड दिखाया गया है। हालांकि, शेयर किए गए स्केच में डिवाइस का फ्रंट पैनल नहीं दिखाया गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo ला रही है 4,880एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
गौरतलब है वीवो काफी समय से नए इनोवेशन के साथ अपने फोन को लॉन्च कर चुकी है। जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर वाले फोन शामिल हैं। जैसा कि नेक्स सीरीज के पिछले डिवाइस वीवो नेक्स ड्यूल डिस्प्ले एडिशन में दो स्क्रीन्स दी गई थी।
बता दें कि Vivo ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 22 अगस्त को अपने सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। कंपनी का यह आने वाला डिवाईस Vivo iQOO सीरीज़ का पहला 5G फोन होगा जिसे Vivo iQOO Pro 5G नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों यह स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी।
The post Vivo Nex 3 में होगा सबसे अनोखा वॉटरफॉल कर्व्ड ग्लास डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>