Vivo NEX S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 13 Jul 2018 07:32:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीवो नेक्स के लॉन्च से पहले ही पता चली कीमत, जानें क्या होगा प्राइस और कब से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-india-price-rs48990-amazon-leak-feature-specification-in-hindi/ Fri, 13 Jul 2018 06:19:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21069 वीवो ने कुछ ​ही दिनों पहले आॅफिशियल किया था कि कंपनी आने​ वाली 19 जुलाई को भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो नेक्स लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के अलावा इससे जुड़ी अन्य जानकारियां अभी तक छिपी रखी थी लेकिन एक लीक में फोन के लॉन्च से पहले ही […]

The post वीवो नेक्स के लॉन्च से पहले ही पता चली कीमत, जानें क्या होगा प्राइस और कब से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने कुछ ​ही दिनों पहले आॅफिशियल किया था कि कंपनी आने​ वाली 19 जुलाई को भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो नेक्स लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के अलावा इससे जुड़ी अन्य जानकारियां अभी तक छिपी रखी थी लेकिन एक लीक में फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत​ और अहम सूचना सामनें आ गई है।

माय स्मार्ट प्राइस ने अपनी रिपोर्ट में वीवो नेक्स की कीमत का खुलासा किया है। इस वेबसाइट ने बताया है कि 19 जुलाई को लॉन्च होने वाला वीवो नेक्स स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव होगा और कंपनी इसे 48,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी। इस लीक में यह जानकारी भी सामनें आई ही कि वीवो 19 जुलाई को ही अपना स्मार्टफोन अमेज़न पर प्री-आॅर्डर के लिए पेश कर देगी जो आगे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

vivo-nex-amazon

आपको बता दें कि पिछले महीने ही चीन में वीवो नेक्स और वीवो नेक्स अल्टिमेट स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। वीवो नेक्स के इन दोनों मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियत इनका फ्रंट कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए वीवो ने फोन के उपरी पैनल पर फ्रंट कैमरा सेटअप लगाया है जो फोन की बॉडी के अंदर ही रहता है तथा सेल्फी क्लिक करने के समय ही फोन बॉडी से बाहर आता है। सामने आई कीमत को देखते हुए प्रबल आसार है कि भारत में वीवो नेक्स मॉडल ही लॉन्च किया जाएगा।

vivo-nex

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह शानदार स्मार्टफोन 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसमें चारों ओर बेहद ही हल्के बेजल्स मौजूद है। इस फोन में 2316 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.59-इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। वीवो नेक्स को 8जीबी रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है। यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड पर रन करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है।

भारत में लॉन्च हुआ इनविजिबल कैमरे वाला पावरफुल स्मार्टफोन, डिजाईन देखकर हो जाएंगे हैरान

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो नेक्स के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें वर्टिकल शेप में 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर शामिल हैं। इसी तरह फोन की बॉडी में मौजूद फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। फोन में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। वीवो के इस फोन में स्पीकर्स फोन की बॉडी में ही मौजूद है और म्यूजिक व सांउट फोन की बॉडी से ही निकलता है। स्मार्टफोन में पावर बैकअप के​ लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

वीवो नेक्स की पुख्ता कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के लिए 19 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।

The post वीवो नेक्स के लॉन्च से पहले ही पता चली कीमत, जानें क्या होगा प्राइस और कब से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
8जीबी रैम, 6.59-इंच डिसप्ले और 4,000एमएएच बैटरी वाले वीवो नेक्स की स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें, 12 जून को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-specifications-leak-with-8gb-ram-4000mah-battery-in-hindi/ Wed, 06 Jun 2018 10:54:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20289 सेल्फी की कमांड देते ही फोन की बॉडी के अंदर से निकल कर फोटो खींचने वाले फ्रंट कैमरे से लैस वीवो के स्मार्टफोन को इंतजार पूरा टेक बाजार कर रहा है। वीवो कंपनी घोषणा कर चुकी है कि अपने इस इनविजिबल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन को ‘वीवो नेक्स’ नाम से पेश करेगी जो आने वाली […]

The post 8जीबी रैम, 6.59-इंच डिसप्ले और 4,000एमएएच बैटरी वाले वीवो नेक्स की स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें, 12 जून को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सेल्फी की कमांड देते ही फोन की बॉडी के अंदर से निकल कर फोटो खींचने वाले फ्रंट कैमरे से लैस वीवो के स्मार्टफोन को इंतजार पूरा टेक बाजार कर रहा है। वीवो कंपनी घोषणा कर चुकी है कि अपने इस इनविजिबल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन को ‘वीवो नेक्स’ नाम से पेश करेगी जो आने वाली 12 जून को चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वीवो के इस अनूठे स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसे लेकर कई लीक्स सामनें आ चुके हैं। वहीं अब एक ताजा लीक में वीवो नेक्स की फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है।

प्रमुख टिप्सटर ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये वीवो नेक्स की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। इस लीक के मुताबिक वीवो का यह शानदार स्मार्टफोन 100 प्रतिशत तक के स्क्रीन टू बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2316 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.59-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसपर न कोई फिजीकल बटन होगा और न ही और बेजल या नॉच होगी। इस फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा व अन्य सेंसर भी नहीं दिए गए हैं। सेल्फी कैमरे के लिए वीवो ने फोन के उपरी पैनल पर फ्रंट कैमरा सेटअप लगाया है जो फोन की बॉडी के अंदर ही रहेगा तथा सेल्फी क्लिक करने के समय ही फोन बॉडी से बाहर आएगा।

वीवो नेक्स को लेकर इस लीक में कहा गया है कि इस फोन के दो मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। एक मॉडल जहां क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 ​पर रन करेगा वहीं दूसरे मॉडल में एआई तकनीक से लैस क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जाएगा। इसी तरह लीक में बताया गया है ​कि यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो नेक्स के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें वर्टिकल शेप में 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। इसी तरह फोन की बॉडी में मौजूद फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का होगा। वीवो के इस फोन में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा तथा पावर बैकअप के​ लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसि​फिकेशन्स के 12 जून को फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 8जीबी रैम, 6.59-इंच डिसप्ले और 4,000एमएएच बैटरी वाले वीवो नेक्स की स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें, 12 जून को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12 जून को लॉन्च होगा वीवो का सबसे अनूठा स्मार्टफोन ‘नेक्स’ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-to-launch-on-12-june-in-hindi/ Fri, 01 Jun 2018 12:21:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20202 फोन में 91 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ अंडर-डिसप्ले फिंरगप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।

The post 12 जून को लॉन्च होगा वीवो का सबसे अनूठा स्मार्टफोन ‘नेक्स’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो ने आज ही अपने इंडियन ट्वीटर हैंडल के जरिये कंपनी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन फाइंड एक्स की जानकारी दी है। ओपो ने ईशारा कर दिया है कि है फोन कंपनी का हाईएंड डिवाईस होगा जो दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। वहीं दूसरी ओर ओपो की प्रतिद्वंदी कंपनी वीवो ने भी अपने नए फ्लैगशिप डिवाईस वीवो नेक्स का खुलासा कर दिया है। वीवो ने आॅफिशियली अनाउंस कर दिया है कि कंपनी आने वाली 12 जून को नेक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी।

वीवो नेक्स स्मार्टफोन की आधिकारिक घोषणा करते हुए कंपनी ने वेईबो पर इस स्मार्टफोन का लॉन्च ईवेंट इन्वाईट शेयर कर दिया है। वीवो इस 12 जून को चीन के शंघाई शहर में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाईस को टेक जगत के सामनें पेश करेगी। गौरतलब है कि वीवो की ओर एपेक्स नाम से प्रदर्शित किया गया स्मार्टफोन ही अब वीवो नेक्स से बाजार में दस्तक देगा।

vivo-nex

वीवो की ओर से हालांकि इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है ​जिन्हें नेक्स और नेक्स एस नाम के साथ पेश किया जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन में 91 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देखने को मिल सकता है तथा फ्रंट पैनल पर अंडर-डिसप्ले फिंरगप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

ओपो ला रही है फ्यूचर का फ्लैगशिप फोन ‘फाइंड एक्स’, आईफोन 10 और शाओमी मी 8 को देगा टक्कर

लीक के मुताबिक वीवो नेक्स को 6,998 युआन तथा नेक्स एस को 4,998 युआन की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत क्रमश: 73,800 रुपये और 52,800 रुपये के करीब होगी। वीवो के इस शानदार फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के लिए 12 जून का इंतजार किया जा रहा है।

The post 12 जून को लॉन्च होगा वीवो का सबसे अनूठा स्मार्टफोन ‘नेक्स’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>